HBSE Class 11 Hindi Half Yearly Question Paper 2026 Answer Key

Haryana Board (HBSE) Class 11 Hindi Half Yearly Question Paper 2026 Answer Key

खंड – अ (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

1. पद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (4 × 1 = 4 अंक)
(i) कबीर की रचना का नाम बताओ?
(क) बीजक
(ख) यामा
(ग) इन्द्र धनुष
(घ) अराधना
उत्तर – (क) बीजक

(ii) कबीर के अनुसार लोग आपस में किस नाम पर लड़ रहे हैं?
(क) जमीन के नाम पर
(ख) पैसे के नाम पर
(ग) धर्म के नाम पर
(घ) बिना बात के
उत्तर – (ग) धर्म के नाम पर

(iii) मीरा के अनुसार आनंद किसका फल है?
(क) प्रेम की बेल का
(ख) पेड़ का
(ग) आम का
(घ) केले के पेड़ का
उत्तर – (क) प्रेम की बेल का

(iv) भवानी प्रसाद मिश्र का जन्म कब हुआ था?
(क) 1913 ई० में
(ख) 1940 ई० में
(ग) 1925 ई० में
(घ) 1960 ई० में
उत्तर – (क) 1913 ई० में

2. गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (5 × 1 = 5 अंक)
(i) नमक का दरोगा कहानी के लेखक कौन हैं?
(क) मुंशी प्रेमचंद
(ख) यशपाल
(ग) जयशंकर प्रसाद
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (क) मुंशी प्रेमचंद

(ii) मियां नसीरुद्दीन किस कला में निपुण थे?
(क) वास्तुकला
(ख) भाषणकला
(ग) चित्रकला
(घ) रोटी बनाने की कला
उत्तर – (घ) रोटी बनाने की कला

(iii) निम्न में से कृष्णा सोबती द्वारा रचित रचना चुनिए।
(क) नमक का दरोगा
(ख) मियाँ नसीरुद्दीन
(ग) गलता लोहा
(घ) रजनी
उत्तर – (ख) मियाँ नसीरुद्दीन

(iv) सत्यजीत राय किस कम्पनी में काम करते थे?
(क) विज्ञापन कंपनी
(ख) बीमा कंपनी
(ग) नाटक कंपनी
(घ) सरकारी कंपनी
उत्तर – (क) विज्ञापन कंपनी

(v) फिल्म में कितने कुत्तों ने काम किया?
(क) एक
(ख) दो
(ग) चार
(घ) दस
उत्तर – (ख) दो

3. व्याकरण पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (5 × 1 = 5 अंक)
(i) ‘दान वीर’ समास का विग्रह है
(क) दान ही वीर
(ख) दान व वीर
(ग) दान में वीर
(घ) दान से वीर
उत्तर – (ग) दान में वीर

(ii) ‘भयभीत’ समास का नाम बताए।
(क) अव्वययी भाव समास
(ख) द्वंद्व समास
(ग) द्विगु समास
(घ) अपादान तत्पुरुष समास
उत्तर – (घ) अपादान तत्पुरुष समास

(iii) निम्न में से ‘राम भक्त’ समास का विग्रह कौन-सा है?
(क) राम का भक्त
(ख) राम से भक्त
(ग) राम और भक्त
(घ) उपर्युक्त मे से कोई नहीं
उत्तर – (क) राम का भक्त

(iv) यशः + गान = ?
(क) यशोगान
(ख) यशगान
(ग) यश गान
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (क) यशोगान

(v) ‘अनुच्छेद’ का संधि विच्छेद कीजिए।
(क) अनु + चेद
(ख) अनु + छेद
(ग) अनु + च्छेद
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (ख) अनु + छेद

4. ‘अभिव्यक्ति और माध्यम’ पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (3 × 1 = 3 अंक)
(i) रेडियो जनसंचार का कौन-सा माध्यम है?
(क) प्रिन्ट माध्यम
(ख) दृश्य माध्यम
(ग) श्रव्य माध्यम
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (ग) श्रव्य माध्यम

(ii) किसी घटना की रिपोर्ट क्या कहलाती है?
(क) नाटक
(ख) कथा
(ग) समाचार
(घ) गीत
उत्तर – (ग) समाचार

(iii) खेल पत्रकारिता किस क्षेत्र से संबंधित है?
(क) कृषि
(ख) विज्ञान
(ग) खगोल
(घ) खेल जगत
उत्तर – (घ) खेल जगत

5. ‘आदर्श जीवन मुल्य’ पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (3 × 1 = 3)
(i) क्या क्षमा जीवन की दुर्बलता है?
(क) हां
(ख) शायद
(ग) नहीं
(घ) पता नहीं
उत्तर – (ग) नहीं

(ii) कौन-सी वृत्ति एकाग्रता भंग करती है?
(क) क्रोध
(ख) साहस
(ग) धैर्य
(घ) खुशी
उत्तर – (क) क्रोध

(iii) हमारे हाथ में क्या होता है? अतीत, वर्तमान या भविष्य।
(क) अतीत
(ख) वर्तमान
(ग) भविष्य
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (ख) वर्तमान

खंड – ब (वर्णात्मक प्रश्न)

6. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (3 × 2 = 6 अंक)
(i) ‘अहिंसा परमो धर्मः’ का क्या अर्थ है?
उत्तर – अहिंसा परमो धर्मः का अर्थ है कि अहिंसा ही सबसे बड़ा धर्म है। किसी भी जीव को मन, वचन और कर्म से कष्ट न पहुँचाना तथा प्रेम और शांति का व्यवहार करना ही अहिंसा है।

अथवा

संत एकनाथ ने चंद्रभागा नदी में 108 बार स्नान क्यों किया?
उत्तर – संत एकनाथ ने अपने ऊपर थूके जाने पर क्रोध न करके क्षमा और सहनशीलता का परिचय दिया। वे बार-बार चंद्रभागा नदी में स्नान करते रहे और इस प्रकार 108 बार स्नान करके भी उस व्यक्ति के प्रति कोई द्वेष नहीं रखा।

(ii) प्रस्तुत पाठ के अनुसार लता की गायकी की किन विशेषताओं ने लेखक को प्रभावित किया?
उत्तर – लता की गायकी में अद्भुत सुरीलापन और मधुरता थी तथा उनके स्वरों में निर्मलता, कोमलता और मुग्धता दिखाई देती थी और उनका उच्चारण स्पष्ट, शुद्ध और मधुर था। इन्हीं विशेषताओं ने लेखक को अत्यधिक प्रभावित किया।

अथवा

लेखक ने चित्रपटसंगीत में लता का क्या स्थान निर्धारित किया है?
उत्तर – लेखक ने चित्रपटसंगीत में लता मंगेशकर को असाधारण और सर्वोच्च स्थान प्रदान किया है। उनकी मधुरता, स्वर की निर्मलता, कोमलता, भावपूर्ण अभिव्यक्ति और शुद्ध गायन ने चित्रपटसंगीत को नई ऊँचाई प्रदान की तथा भारतीय पार्श्व गायिकाओं में उनकी बराबरी की कोई दूसरी गायिका नहीं हुई

(iii) डायरी-लेखन की परिभाषा व विशेषताएं लिखो।
उत्तर – डायरी-लेखन व्यक्ति के दैनिक जीवन की घटनाओं, अनुभवों, विचारों और भावनाओं को तिथि के क्रम में लिखने की विधा है। इसकी प्रमुख विशेषताएँ आत्मीयता, निजी अनुभवों की अभिव्यक्ति, सरल भाषा, तिथि का उल्लेख और घटनाओं का क्रमबद्ध विवरण हैं।

अथवा

पटकथा कैसे लिखी जाती है? सीमित शब्दों में उत्तर दीजिए।
उत्तर – पटकथा किसी कहानी या घटना को दृश्यों और घटनाओं के क्रम में प्रस्तुत करके लिखी जाती है। इसमें प्रत्येक दृश्य के स्थान, समय, पात्रों की गतिविधियों और संवादों का स्पष्ट उल्लेख किया जाता है तथा भाषा सरल, संक्षिप्त और दृश्यात्मक होती है।

7. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (3 × 3 = 9 अंक)
(i) ‘घर की याद’ कविता का “मूल प्रतिपाद्य” क्या है, स्पष्ट करें?
उत्तर – घर की याद कविता का मूल प्रतिपाद्य घर के मर्म और पारिवारिक संबंधों की अगाध गहराई को व्यक्त करना है। जेल में बंद कवि को सावन की वर्षा के बीच अपने घर और माता-पिता, भाइयों तथा बहन की याद आती है। उसके लिए घर केवल ईंट-पत्थरों का ढाँचा नहीं, बल्कि प्रेम, अपनत्व और खुशियों का संसार है। कवि अपनी विवशता और परिवार के प्रति चिंता को व्यक्त करते हुए सावन को संदेशवाहक बनाकर घरवालों को अपने कुशल होने का संदेश भेजता है।

अथवा

आप चम्पा के मन में मौजूद उसके भावी पति के प्रति प्यार व कलकता वासियों के प्रति क्रोध को परस्पर कैसे जोड़ोगे?
उत्तर – चंपा के अनुसार कलकत्ता ऐसा शहर है जो गाँव के लोगों को रोजगार के लिए अपनी ओर खींच लेता है और उन्हें अपने परिवार से दूर कर देता है। उसे डर है कि उसका भावी पति भी कमाने के लिए कलकत्ता चला जाएगा और उससे बिछुड़ जाएगा। इसी जुदाई के भय और पति के प्रति गहरे प्रेम के कारण वह “कलकत्ते पर बज्र गिरे” कहती है और चाहती है कि उसका पति उसे छोड़कर कलकत्ता न जाए।

(ii) लॉर्ड कर्जन के इस्तीफा देने के पीछे लेखक क्या कारण खोजता है और क्यों?
उत्तर – लॉर्ड कर्जन अपनी पसंद के एक अंग्रेज़ फौजी अफसर को एक महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त करवाना चाहते थे, लेकिन ब्रिटिश सरकार ने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया। इससे कर्जन को बहुत क्रोध आया और उन्होंने अभिमानवश इस्तीफा दे दिया। उन्हें विश्वास था कि सरकार उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं करेगी, लेकिन ब्रिटिश सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

अथवा

धनराम अपनी किस सोच के कारण मोहन को अपना प्रतिद्वंदी मानने के लिए तैयार नहीं था, कृपया स्पष्ट करें।
उत्तर – धनराम के मन में बचपन से ही जातिगत हीनता और ऊँच-नीच की भावना बैठी हुई थी। वह मोहन को ऊँची जाति का, पढ़ाई में होशियार और मास्टर जी का प्रिय विद्यार्थी मानता था, जबकि स्वयं को उससे निम्न समझता था। मोहन पूरी पाठशाला का मॉनीटर था और मास्टर जी को विश्वास था कि वह एक दिन बड़ा आदमी बनकर स्कूल तथा उनका नाम रोशन करेगा। इसी सोच के कारण धनराम मोहन को अपना प्रतिद्वंद्वी मानने के लिए तैयार नहीं था।

(iii) चेलवांजी कौन हैं? पाठ के अनुसार वह कौन-सा कार्य करते हैं?
उत्तर – चेलवांजी या चेजारो मरुभूमि में कुंई खोदने और उसकी विशेष चिनाई करने वाले अत्यंत कुशल कारीगर होते हैं। वे छोटी और संकरी कुंई को काफी गहराई तक खोदते हैं और साथ-साथ उसकी दीवारों की चिनाई करते हैं, ताकि रेत धँस न जाए। यह कार्य बहुत कठिन और जोखिमपूर्ण होता है, क्योंकि कुंई के अंदर गर्मी और दमघोंटू वातावरण रहता है तथा ऊपर से कंकड़-पत्थर गिरने का खतरा रहता है।

अथवा

गोधूलि के समय कुंइयों पर मेला-सा क्यों लग जाता है? पाठ के आधार पर बताए।
उत्तर – गोधूलि (शाम) के समय गाँव के लोग दिनभर के काम से निवृत्त होकर पानी भरने के लिए कुंइयों पर इकट्ठा होते हैं। गाँव के पास बनी तीस-चालीस कुंइयों पर एक साथ घिरनियों की आवाज़, लौटते पशुओं की घंटियों और रंभाने की आवाज़ों के साथ मिलकर जीवंत वातावरण बनाती है। लोगों की चहल-पहल और इन आवाज़ों के कारण कुंइयों पर मेले जैसा दृश्य दिखाई देता है।

8. अपठित गद्यांश/पद्यांश पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (5 × 1 = 5 अंक)
आज के डिजिटल युग में जब हमारी अधिकांश गतिविधियाँ इंटरनेट पर निर्भर हो गई हैं, तब साइबर सुरक्षा एक अत्यंत आवश्यक विषय बन गया है। साइबर सुरक्षा का अर्थ है-कंप्यूटर, नेटवर्क, मोबाइल डिवाइस, डाटा, और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम को दुर्भावनापूर्ण आक्रमणों से सुरक्षित रखना। यह एक प्रकार की तकनीकी सुरक्षा है, जो न केवल व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं बल्कि सरकारी संस्थाओं, बैंकों, और बड़े कॉर्पोरेट संगठनों के लिए भी अनिवार्य हो गई है। आजकल साइबर अपराधी अत्याधुनिक तरीकों से ऑनलाइन धोखाधड़ी, पहचान की चोरी, डेटा हैकिंग और फ़िशिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। वे आपके कंप्यूटर या मोबाइल में वायरस, ट्रोजन हॉर्स, या मालवेयर भेजकर आपकी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक खाता विवरण और पासवर्ड चुरा सकते हैं। यह खतरा केवल व्यक्तिगत स्तर पर सीमित नहीं है, बल्कि देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।
सरकार द्वारा साइबर अपराधों से निपटने के लिए कई कानून बनाए गए हैं। भारत में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act), 2000 के तहत साइबर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी सजा का प्रावधान है। इसके अलावा, विभिन्न सरकारी एजेंसियाँ जैसे कि CERT-In (भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल), समय-समय पर सुरक्षा दिशानिर्देश जारी करती हैं। हमें भी अपनी ओर से सतर्कता बरतनी चाहिए। जैसे- मजबूत पासवर्ड का उपयोग करना, अज्ञात लिंक या ईमेल पर क्लिक न करना, मोबाइल या कंप्यूटर में एंटीवायरस रखना, नियमित रूप से पासवर्ड बदलना, और सार्वजनिक वाई-फाई से बचना। साथ ही, सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी को साझा करने से पहले सोच-विचार अवश्य करना चाहिए। साइबर जागरूकता के लिए विद्यालयों और कॉलेजों में समय-समय पर कार्यशालाओं और संगोष्ठियों का आयोजन किया जाना चाहिए ताकि युवा वर्ग को साइबर सुरक्षा के प्रति शिक्षित किया जा सके। यह आवश्यक है कि हम तकनीक का उपयोग बु‌द्धिमत्ता और सावधानी से करें, तभी एक सुरक्षित और डिजिटल भारत की कल्पना साकार हो सकती है।
प्रश्न :
(i) साइबर सुरक्षा से आप क्या समझते हैं? यह आज के युग में क्यों आवश्यक है?
उत्तर – साइबर सुरक्षा कंप्यूटर, मोबाइल, नेटवर्क और डेटा को साइबर हमलों से सुरक्षित रखने की प्रक्रिया है और यह ऑनलाइन गतिविधियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

(ii) साइबर अपराधों के कुछ सामान्य प्रकार कौन-कौन से हैं?
उत्तर – ऑनलाइन धोखाधड़ी, पहचान की चोरी, डेटा हैकिंग और फ़िशिंग साइबर अपराध के सामान्य प्रकार हैं।

(iii) भारत सरकार ने साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कौन-से उपाय किए हैं?
उत्तर – सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 बनाया है और CERT-In द्वारा सुरक्षा दिशानिर्देश जारी किए जाते हैं।

(iv) आम नागरिक साइबर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कौन-कौन सी सावधानियाँ अपना सकते हैं?
उत्तर – मजबूत पासवर्ड रखें, अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, एंटीवायरस का उपयोग करें और सार्वजनिक वाई-फाई से बचें।

(v) विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए क्या-क्या प्रयास किए जाने चाहिए?
उत्तर – विद्यालयों और कॉलेजों में साइबर सुरक्षा संबंधी कार्यशालाएँ और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए।

अथवा

पद्यांश को पढ़कर इस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
अबे सुन बे गुलाब,
मत भूल, अगर पाई तूने खुशबू और रंगों का आब,
तो खून चूसा है तूने उस खाद का अशिष्ट,
अब डाल पर इतरा रहा है, जैसे कोई पूंजीवादी (कैपिटलिस्ट)।
कितनों को तूने बना डाला गुलाम,
माली ने ही तुझे बचाया- सहा जाड़ा और घाम।
जिसके हाथ तू लगा, पैर सिर पर रख, पीछे को भागा।
औरत की ओर देखते ही छोड़ दिया मैदान-ए-जंग, तबेले का टट्टू जैसे तोड़ता है अपनी तंग।
शाहों, नवाबों और अमीरों का रहा प्यारा, इसलिए आम लोगों से हमेशा रहा न्यारा।
प्रश्न :
(i) कवि अपनी बात किसको सुनाना चाहता है?
उत्तर – कवि अपनी बात गुलाब को सुनाना चाहता है, जो समाज के शोषक और पूँजीपति वर्ग का प्रतीक है।

(ii) गुलाब ने कैसा खून चूसा है?
उत्तर – गुलाब ने खुशबू और सुंदर रंग (आब) पाने के लिए खाद का अशिष्ट खून चूसा है। यहाँ खाद आम मजदूर और शोषित वर्ग के पसीने और मेहनत का प्रतीक है।

(iii) माली को गुलाम किसने बनाया है?
उत्तर – माली को गुलाब (अर्थात पूँजीवादी व्यवस्था और अमीरों) ने अपनी सेवा में लगाकर गुलाम बनाया है।

(iv) कैपिटलिस्ट का क्या अर्थ है?
उत्तर – कैपिटलिस्ट का अर्थ पूँजीवादी या पूँजीपति होता है, जो दूसरों की मेहनत पर ऐश करते हैं।

(v) जाड़ा और घाम किसने सहा है?
उत्तर – जाड़ा (सर्द रातें) और घाम (कड़ी धूप) गुलाब की देखभाल करने वाले माली ने सहा है।