HBSE Class 11 History Half Yearly Question Paper 2026 Answer Key

Haryana Board (HBSE) Class 11 History Half Yearly Question Paper 2026 Answer Key

निर्देश :
• सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
• प्रश्न संख्या 1 से 9 प्रत्येक 1 अंक का है।
• प्रश्न संख्या 10 से 13 प्रत्येक 3 अंक का है।
• प्रश्न संख्या 14 से 15 प्रत्येक 4 अंक का है।
• प्रश्न संख्या 16, यह 6 अंक का है।
• प्रश्न संख्या 17 मानचित्र, 5 अंक का है।

1. कौन-सा मेसोपोटामिया नगर हैंगिंग गार्डन के लिए प्रसिद्ध है?
(A) उर
(B) नीनवे
(C) बेबीलोन
(D) निप्पुर
उत्तर – (C) बेबीलोन

2. रोमन सेना मुख्य रूप से किससे बनी होती थी?
(A) दासों से
(B) नागरिकों से
(C) कुलीनों से
(D) विदेशी सैनिकों से
उत्तर – (B) नागरिकों से

3. मंगोल किस क्षेत्र से उत्पन्न हुए थे?
(A) मध्य एशिया
(B) चीन
(C) फारस
(D) अरब
उत्तर – (A) मध्य एशिया

4. “ऑगस्टस” उपाधि किसने धारण की?
(A) जूलियस सीज़र
(B) ऑक्टेवियन
(C) नीरो
(D) कॉन्स्टेंटाइन
उत्तर – (B) ऑक्टेवियन

5. मेसोपोटामिया को …………. और ………….. की भूमि भी कहा जाता है।
उत्तर – दजला (टाइग्रिस) और फरात (यूफ्रेट्स)

6. ……………. मार्ग ने रोमन और चीनी साम्राज्यों को जोड़ा।
उत्तर – रेशम मार्ग (Silk Road)

7. मेसोपोटामिया में कौन-सी लिपि प्रयुक्त होती थी?
उत्तर – कीलाक्षर लिपि (क्यूनीफॉर्म लिपि)

8. चंगेज़ ख़ान के अलावा एक प्रमुख मंगोल शासक का नाम लिखिए।
उत्तर – कुबलाई ख़ान

9. कथन (A) : रोमन साम्राज्य में एक कुशल कर-संग्रह प्रणाली थी।
कारण (R) : साम्राज्य में बड़ी संख्या में दास कर (tax) अधिकारी के रूप में कार्य करते थे।
(A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C) A सही हैं और R गलत है।
(D) A और R दोनों गलत हैं।
उत्तर – (C) A सही हैं और R गलत है।

10. आप मारी नगर के बारे में क्या जानते हैं? इसकी दो प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर – मारी नगर मेसोपोटामिया का एक प्राचीन और समृद्ध व्यापारिक नगर था, जो फरात (यूफ्रेट्स) नदी के ऊपरी भाग में स्थित था। यह एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र था, जहाँ तांबा, टिन, तेल, लकड़ी और मदिरा का व्यापार होता था। यहाँ का विशाल राजमहल प्रशासन और राजनीतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र था।

11. कुबलाई ख़ान कौन था? उसके दो प्रमुख कार्यों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर – कुबलाई ख़ान चंगेज़ ख़ान का पोता और मंगोल साम्राज्य का प्रमुख शासक था। उसने चीन पर मंगोल शासन स्थापित कर युआन वंश की स्थापना की तथा खानबालिक (वर्तमान बीजिंग) को अपनी राजधानी बनाया। उसने चीन के प्रशासन को संगठित किया और मंगोल शासन को मजबूत किया।

12. मंगोलों के यायावर (घुमंतू) जीवन की मुख्य विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर – मंगोलों का जीवन मुख्यतः यायावर और पशुपालन पर आधारित था। वे घोड़े, भेड़, ऊँट और याक जैसे पशु पालते थे तथा चरागाहों और जल के स्रोतों की खोज में मौसम के अनुसार एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते थे। वे स्थायी घरों के बजाय ऊन से बने गेर (तंबुओं) में रहते थे, जिन्हें आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता था।

13. रोमन समाज के संदर्भ में ‘दास प्रणाली’ की व्याख्या कीजिए। यह कैसे कार्य करती थी और इसका रोमन अर्थव्यवस्था व समाज पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर – प्राचीन रोमन समाज में दास प्रथा एक महत्वपूर्ण सामाजिक-आर्थिक संस्था थी। युद्धों में बंदी बनाए गए लोग, अपराधी तथा दासों की संतानें दास बनती थी। दासों से कृषि, खदानों और घरेलू कार्यों के साथ-साथ शिक्षक, चिकित्सक और लेखाकार जैसे कुशल कार्य भी करवाए जाते थे। इस प्रकार दास श्रम रोमन अर्थव्यवस्था और समाज का महत्वपूर्ण आधार था।

14. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर इस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
“रोमन साम्राज्य में एक संगठित सड़क प्रणाली थी, जिसने व्यापार, सैन्य अभियान और दूर-दराज़ क्षेत्रों में संचार को संभव बनाया।”
प्रश्न :
(i) रोमन सड़कों के मुख्य उद्देश्य क्या थे?
उत्तर – रोमन सड़कों का मुख्य उद्देश्य व्यापार, सैन्य आवागमन और संचार को सुगम बनाना था।

(ii) सड़कें साम्राज्य को नियंत्रित करने में कैसे सहायक थी?
उत्तर – सड़कों के माध्यम से सैनिक और अधिकारी शीघ्रता से विभिन्न क्षेत्रों में पहुँच सकते थे, जिससे साम्राज्य पर प्रशासनिक और सैन्य नियंत्रण बनाए रखने में सहायता मिलती थी।

(iii) रोमन सड़कों द्वारा जुड़ा कोई एक नगर बताइए।
उत्तर – रोम

(iv) इन सड़कों से एक आर्थिक लाभ क्या था?
उत्तर – सड़कों से व्यापारियों और वस्तुओं का आवागमन आसान हुआ, जिससे व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला।

15. लिखित ग‌द्यांश को पढ़कर इस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
“मंगोलों ने अपने साम्राज्य में विभिन्न धर्मों का सम्मान किया। उन्होंने जबरन धर्म परिवर्तन नहीं कराया और धार्मिक नेताओं को स्वतंत्रता से यात्रा करने की अनुमति दी।”
प्रश्न :
(i) मंगोलों की धर्म नीति क्या थी?
उत्तर – मंगोलों की धर्म नीति धार्मिक सहिष्णुता और स्वतंत्रता पर आधारित थी। वे विभिन्न धर्मों का सम्मान करते थे।

(ii) क्या उन्होंने जबरन धर्म परिवर्तन करवाया?
उत्तर – नहीं

(iii) यह नीति साम्राज्य के लिए कैसे लाभकारी थी?
उत्तर – इस नीति से विभिन्न धार्मिक समुदायों का सहयोग प्राप्त हुआ और विशाल साम्राज्य में शांति व प्रशासन बनाए रखने में सहायता मिली।

(iv) मंगोल शासन के दौरान फलने-फूलने वाला कोई एक धर्म बताइए।
उत्तर – बौद्ध धर्म

16. मेसोपोटामिया में लेखन के विकास और शहरी जीवन के साथ उसके संबंध का वर्णन कीजिए।
उत्तर – मेसोपोटामिया में लेखन का विकास लगभग 3200 ईसा पूर्व शहरी जीवन, व्यापार और प्रशासन की आवश्यकताओं के कारण हुआ। प्रारंभ में मिट्टी की तख्तियों पर चित्रात्मक चिह्नों और संख्याओं का प्रयोग किया जाता था, जो धीरे-धीरे कीलाकार लिपि में विकसित हुए। गीली मिट्टी की तख्तियों पर सरकंडे की नुकीली वस्तु से निशान बनाए जाते थे और उन्हें सुखाकर सुरक्षित रखा जाता था। शहरी जीवन में कृषि उपज, व्यापारिक वस्तुओं और लेन-देन का हिसाब रखने, मजदूरों को राशन देने तथा प्रशासनिक कार्यों के अभिलेख रखने के लिए लेखन का प्रयोग किया जाता था। व्यापारियों और शासकों द्वारा संदेशों तथा आर्थिक जानकारी को सुरक्षित रखने में भी इसका उपयोग होता था। इस प्रकार लेखन ने व्यापार, प्रशासन और आर्थिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने तथा शहरी जीवन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

17. दिए गए रेखा मानचित्र में निम्नलिखित स्थानों को दर्शाइए :
(I) लाल सागर
(II) सिसली
(III) कुस्तुनतुनिया
(IV) भूमध्य सागर
(V) रोम