Haryana Group D Paper 18 Nov 2018 Shift 2 (Evening Shift) Official Answer Key
1. कालका विधानसभा क्षेत्र ………….. जिले के अंतर्गत आती है।
(A) अंबाला
(B) पंचकूला
(C) रोहतक
(D) करनाल
उत्तर – (B) पंचकूला
2. ………….. नदी सप्त सिंधु प्रदेश का भाग मानी जाती है।
(A) यमुना
(B) सरस्वती
(C) मार्कंडा
(D) साहिबी
उत्तर – (B) सरस्वती
3. धारणीय विकास को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा ने …………. वर्ष के दौरान एक वन नीति विकसित की।
(A) 2006
(B) 2016
(C) 2014
(D) 2018
उत्तर – (A) 2006
4. पिंजोर गार्डन ………….. के नाम से भी जाना जाता है।
(A) वृंदावन
(B) यादवेंद्र गार्डन
(C) नंदनवन
(D) रोज गार्डन
उत्तर – (B) यादवेंद्र गार्डन (पंचकूला)
5. …………….. हरियाणा में मुख्य मृदा समस्या है।
(A) सूखा
(B) मृदा अपरदन
(C) भूकंप
(D) बाढ़
उत्तर – (B) मृदा अपरदन
6. नदी डॉल्फिन के संबंध में निम्नलिखित पर विचार करें।
(A) वे गंगा-ब्रह्मपुत्र नदी घाटी में पाई जाती है।
(B) उनका स्थानीय नाम ‘सुसु’ है।
(C) ये एक अंध प्रजाति है।
(D) उक्त सभी
उत्तर – (D) उक्त सभी
7. ………….. ने कहा हरियाणा शब्द ‘आर्यन’ से उपजा है।
(A) डॉ. एच. आर. गुप्ता
(B) राहत सांदृत्यायन
(C) सतीश द्विवेदी
(D) चहमाण
उत्तर – (A) डॉ. एच. आर. गुप्ता
8. सौर भट्टी (solar furnace) में प्रयुक्त दर्पण का प्रकार है
(A) उत्तल दर्पण
(B) अवतल दर्पण
(C) बेलनाकार दर्पण
(D) समतल दर्पण
उत्तर – (B) अवतल दर्पण (concave mirror)
9. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2018 का विषय हैं
(A) शांति के लिए योग
(B) बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग
(C) सेहत के लिए योग
(D) प्रसन्नता के लिए योग
उत्तर – (A) शांति के लिए योग
10. …………….. प्रति अम्लों (antacids) का एक घटक हैं।
(A) Na2CO3
(B) Na2CO3.10H2O
(C) NaHCO3
(D) NH4Cl
उत्तर – (C) NaHCO3 (Sodium bicarbonate or Baking soda)
11. वनकृषि के अंतर्गत कौन-सी खेती की जाती है?
(A) औषधीय और सुगंधित झाडियाँ उगाना
(B) चारागाह उगाना
(C) घास भूमियाँ उगाना
(D) वनों का विकास और देखभाल
उत्तर – (D) वनों का विकास और देखभाल
12. हरियाणा के इतिहास के साक्ष्य ………… पर नहीं पाए गए हैं।
(A) अशोक स्तंभ
(B) चनेती स्तूप
(C) साँची स्तूप
(D) थानेश्वर स्तूप
उत्तर – (C) साँची स्तूप
13. महाभारत में हरियाणा को बहुधन कहा गया है। बहुधन का अर्थ हैं
(A) देवों की भूमि
(B) अनाजों की भूमि
(C) अत्यधिक समृद्ध भूमि
(D) कृषि की भूमि
उत्तर – (C) अत्यधिक समृद्ध भूमि
14. वह संख्या ज्ञात करे जो अन्य तीनों से भिन्न है
(A) 64
(B) 125
(C) 220
(D) 343
उत्तर – (C) 220
15. वैदिक काल के अनुसार हरियाणा को पौराणिक ………….. वंश की मातृभूमि का इतिहास है।
(A) मुगल
(B) स्लेव्ह
(C) भरत
(D) निज़ाम
उत्तर – (C) भरत
16. मौलिक कर्तव्यों के संबंध में संस्तुति हेतु निम्नलिखित में से कौन-सी समिति बनाई गई?
(A) गाडगिल समिति
(B) स्वर्ण सिंह समिति
(C) संथानम समिति
(D) जे. एस. वर्मा समिति
उत्तर – (B) स्वर्ण सिंह समिति
17. समीकरण 4x2 – 4a2x + (a4 – b4) = 0 के हल है
(A) (a2 – b2)/2, (a2 + b2)/2
(B) a + b, a – b
(C) 2a2b + b2, 2ab
(D) 0, 0
उत्तर – (A) (a2 – b2)/2, (a2 + b2)/2
18. हड़प्पा सभ्यता की खुदाई के दौरान राजा का मुकुट ………….. में पाया गया।
(A) बनावली
(B) राखीगढ़ी
(C) कुनाल
(D) अग्रोहा
उत्तर – (C) कुनाल (फतेहाबाद)
19. संविधान के इन प्रावधानों में से कौन-सा भारतीय राज्य के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप का उद्घाटन करती है?
1. प्रस्तावना
2. राज्य के नीतिनिदेशक तत्व
3. मौलिक अधिकार
सही कूट चुनिए :
(A) 1 और 3
(B) 1 और 2
(C) उक्त सभी
(D) 2 और 3
उत्तर – (C) उक्त सभी
20. किस वर्ष के दौरान सच्चर सूच शुरू किया गया?
(A) 1947
(B) 1948
(C) 1949
(D) 1945
उत्तर – (C) 1949
21. यदि ‘YES’ का कूट ’49’ हैं, तो ‘NO’ का कूट होगा
(A) 29
(B) 19
(C) 39
(D) 25
उत्तर – (A) 29
22. समान लंबाईयों और समान व्यासों वाले समान पदार्थ से बने दो चालक तार पहले श्रृंखला (series) में जोड़े जाते हैं और फिर वे उसी विभवांतर (potential difference) में एक परिपथ में समांतर (parallel) में जोड़े जाते हैं। श्रृंखला से समांतर संयोजनों में उत्पन्न ऊष्मा (heat) का अनुपात होगा
(A) 1 : 2
(B) 2 : 1
(C) 1 : 4
(D) 4 : 1
उत्तर – (C) 1 : 4
23. भारत के तटीय मैदानों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करे।
1. पश्चिमी तटीय मैदान आधे डूबे हुए तटीय मैदानों का एक उदाहरण है।
2. पूर्वी तटीय मैदान पत्तनों और बंदरगाहों के विकास के लिए प्राकृतिक स्थिति उपलब्ध कराता है।
3. पूर्वी तटीय मैदान वृहद हैं और एक उभरते तट का एक उदाहरण हैं।
4. पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियों द्वारा पूर्वी तटीय मैदान में अच्छे डेल्टा विकसित किए गए हैं।
उत्तर कूट चुनिए :
(A) 1 और 4
(B) 2 और 3
(C) केवल 3
(D) 1, 3 और 4
उत्तर – (D) 1, 3 और 4
24. ΔABC में, AB = √21 से.मी., AC = 9 से.मी. और BC = 2√15 से.मी. तो ∠B है
(A) 120°
(B) 60°
(C) 90°
(D) 45°
उत्तर – (C) 90°
25. 2016 के दौरान, हरियाणा ………… देश के साथ विकास हेतु एक भ्रातृ राज्य संबंध में प्रवेश हेतु राजी हुआ।
(A) अमेरिका
(B) ब्रिटेन
(C) दक्षिण कोरिया
(D) कनाडा
उत्तर – (C) दक्षिण कोरिया
26. निम्नलिखित में से कौन-सा उत्पादन का एक कारक नहीं है?
(A) निश्चित पूँजी
(B) कार्यशील पूँजी
(C) उद्यमियों द्वारा अर्जित लाभांश
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) उद्यमियों द्वारा अर्जित लाभांश
27. यदि समीकरण 3x – ay = 9 और x + y = 3 समान रेखा को दर्शाते हैं, तो a =
(A) 3
(B) – 1
(C) – 3
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) – 3
28. रानी झांसी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान …………. में स्थित है।
(A) तमिलनाडू
(B) पाँडिचेरी
(C) अंडमान और निकोबार द्वीप
(D) लक्षद्वीप
उत्तर – (C) अंडमान और निकोबार द्वीप
29. cot12°.cot38°.cot52°.cot60°.cot78° का मान है
(A) 0
(B) 1
(C) 1/2
(D) 1/√3
उत्तर – (D) 1/√3
30. मजलिस उल्निसा ………… द्वारा लिखा गया।
(A) अल्तफ हुसैन हाली
(B) अदनान हुसैन
(C) अली खान
(D) सैय्यद इरशाद
उत्तर – (A) अल्तफ हुसैन हाली
31. निम्नलिखित पर विचार करें और सही चुने।
(A) रेडक्लिफ रेखा – भारत और पाकिस्तान के बीच
(B) मैकमोहन रेखा – भारत और चीन के बीच
(C) (A) और (B) दोनों सही है।
(D) (A) और (B) दोनों गलत हैं।
उत्तर – (C) (A) और (B) दोनों सही है।
32. एक व्यक्ति 10 कि.मी. दक्षिण में चलता है, बाएं (left) मुड़कर 12 कि.मी. चलता है, फिर पुनः बाएं मुड़कर 15 कि.मी. चलता है। वह आरंभिक बिंदु (starting point) से कितना दूर है
(A) 17 km
(B) 13 km
(C) 15 km
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) 13 km
33. यदि P(E) = 0.38, तो ‘E न होने’ की प्रायिकता (probability) है
(A) 0.72
(B) 0.73
(C) 0.62
(D) 0.5
उत्तर – (C) 0.62
34. 4 से.मी. भुजा वाले 4 घनों (cubes) को आसन्न एक दूसरे के साथ जोड़ा गया है। परिणामी ठोस का पृष्ठीय क्षेत्रफल (total surface area) हैं
(A) 144 cm2
(B) 16 cm2
(C) 288 cm2
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) 288 cm2
35. हरियाणा की प्रसिद्ध मुर्रा नस्ल की भैंस को किस उपनाम से जाना जाता है?
(A) काला हीरा
(B) काला सोना
(C) काला मोती
(D) काली रत्न
उत्तर – (B) काला सोना (Black gold)
36. निम्नलिखित कथनों को पढ़िए।
1. भारत में विश्वविद्यालयों की संख्या 750 से अधिक है।
2. सर्व शिक्षा अभियान का लक्ष्य 6-14 वर्ष की आयु समूह में सभी बालकों को आरंभिक शिक्षा उपलब्ध कराना है।
सही उत्तर कूट चुनिए :
(A) दोनों गलत हैं
(B) दोनों सही हैं।
(C) केवल 1
(D) केवल 2
उत्तर – (B) दोनों सही हैं।
37. समरूपता पूर्ण करें।
पत्रिका : संपादक : : नाटक : ?
(A) निर्देशक
(B) अभिनेता
(C) अभिनेत्री
(D) चित्रकार
उत्तर – (A) निर्देशक (Director)
38. जब त्रिस्तरीय सरकार यथा पंचायत और नगर निगम को संवैधानिकृत किया गया, तब प्रधानमन्त्री कौन था?
(A) चौधरी चरण सिंह
(B) चंद्रशेखर
(C) नरसिम्हा राव
(D) बी. पी. सिंह
उत्तर – (C) नरसिम्हा राव
39. यदि ‘k’ का अर्थ ‘+’, ‘m’ का अर्थ ‘–’, ‘n’ का अर्थ ‘×’, और ‘p’ का अर्थ ‘÷’ तो
15 n 2 k 5 m 6 p 4 =
(A) 16
(B) 6
(C) 67/2
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) 67/2
40. पाँच वर्ष पूर्व, एक औरत की आयु उसके पुत्र की आयु का वर्ग थी। 10 वर्ष बाद, उसकी आयु पुत्र की आयु की दोगुनी हो जाएगी। औरत की वर्तमान आयु (present age) ज्ञात करें।
(A) 25 वर्ष
(B) 24 वर्ष
(C) 20 वर्ष
(D) 30 वर्ष
उत्तर – (D) 30 वर्ष
41. यदि बहुपदीय (polynomial) f(x) = 2ax2 + (a + 1)x – 5a का एक शून्य 0 हैं, तो a का मान है
(A) 5
(B) 0
(C) 1
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) 0
42. एक बांस के टुकड़े से एक तार वाला संगीत यंत्र ………….. कहलाता है।
(A) चिमटा
(B) ड्रम
(C) डमरु
(D) इकतारा
उत्तर – (D) इकतारा
43. 19वीं सदी में ब्रिटिश शासन के अंतर्गत शहरीकरण के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा असत्य है?
(A) इस प्रक्रिया में नए शहरी स्थान जिन्हें सिविल लाइन्स कहा गया, भारतीय कुलीनों को बसाने के लिए बनाए गए
(B) ब्रिटिशों के लिए “ब्लैक” क्षेत्र न केवल अराजकता और अव्यवस्था का संकेतक था अपितु समस्त गंदगी और रोग थी
(C) छावनियाँ, हिल स्टेशन उपनिवेशी शहरी विकास की एक अलग विशेषता थी
(D) स्वच्छता के संबंध में कड़े प्रशासनिक उपाय किए गए व भारतीय कस्बों में निर्माण कार्य नियमित किए गए
उत्तर – (A) इस प्रक्रिया में नए शहरी स्थान जिन्हें सिविल लाइन्स कहा गया, भारतीय कुलीनों को बसाने के लिए बनाए गए
44. नीचे दिए गए विकल्पों में से तीनों से भिन्न शब्द छाँटिए।
(A) नम्र
(B) नागरिक
(C) अधैर्य
(D) विनीत
उत्तर – (B) नागरिक
45. वर्षा का स्वागत करने के लिए हरियाणा में ………….. त्यौहार मनाया जाता है।
(A) दीपावली
(B) ओणम
(C) तीज
(D) नाग पंचमी
उत्तर – (C) तीज
46. इस द्वीप समूह के द्वीप में पूर्वी तट पर असमेकित गोलाश्मों, रोडे, बटिया, कंकड़ों से बने तूफानी समुद्री किनारे है। यहाँ संदर्भित द्वीप हैं
(A) अंडमान और निकोबार
(B) मन्नार की खाड़ी
(C) कच्छ का रण
(D) लक्षद्वीप और मिनीकॉय
उत्तर – (D) लक्षद्वीप और मिनीकॉय
47. (a – b)x + (a + b)y = 2a2 – 2b2 और (a + b)(x + y) = 4ab समीकरणों को संतुष्ट (satisfy) करने वाले x और y के मान हैं
(A) x = (2ab – a2 + b2) / b, y = (a – b)(a2 + b2) / b(a + b)
(B) x = (2ab + a2 + b2) / b, y = (a + b)(a + b2) / b(a2 + b)
(C) x = 0, y = 0
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) x = (2ab – a2 + b2) / b, y = (a – b)(a2 + b2) / b(a + b)
48. जीवों में वृद्धि हार्मोन ………… द्वारा स्रवित किया जाता है।
(A) एड्रिनल ग्रंथि
(B) थायमस
(C) पैराथायराइड ग्रंथि
(D) पीयूष ग्रंथि
उत्तर – (D) पीयूष ग्रंथि (pituitary gland)
49. सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) की सेवानिवृत्ति आयु हैं
(A) 62 वर्ष
(B) 64 वर्ष
(C) 65 वर्ष
(D) 66 वर्ष
उत्तर – (C) 65 वर्ष
50. ताजेवाला बैराज ……………. नदी पर स्थित है।
(A) यमुनानगर
(B) घग्गर
(C) सरस्वती
(D) गंगा
उत्तर – (A) यमुनानगर
51. DEF, GHI, JKL, ? PQR के लिए विकल्पों में लुप्त अक्षर (?) ज्ञात करें।
(A) NOP
(B) LMN
(C) MMN
(D) MNO
उत्तर – (D) MNO
52. गौहत्या हरियाणा में गौवंश संरक्षण कानून के तहत …………. के साथ दंडनीय है।
(A) 3 से 10 वर्ष कठोर कारावास
(B) 1 से 2 वर्ष कठोर कारावास
(C) 6 माह का कठोर कारावास
(D) 2 से 3 वर्ष का कठोर कारावास
उत्तर – (A) 3 से 10 वर्ष कठोर कारावास
53. भारत में होम रूल लीग आंदोलन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य हैं?
(A) वह भारत में पहली बार एनी बेसेंट द्वारा शुरू किया गया
(B) यह संकल्पना जर्मनी से लाई गई थी
(C) इस आंदोलन का नेतृत्व करते समय बी. जी. तिलक का देहांत हो गया था
(D) इसने ब्रिटिश शासकों को अगस्त घोषणा के साथ आने के लिए मजबूर किया
उत्तर – (D) इसने ब्रिटिश शासकों को अगस्त घोषणा के साथ आने के लिए मजबूर किया
54. निम्नलिखित में से कौन एक समांतर श्रेणी (AP) बनाएगा?
(A) 1, 1, 2, 2, 3, 3, …
(B) 0.3, 0.33, 0.333, …
(C) √2, 2, 2√2, 4, …
(D) 5, 5 + √5, 5 + 2√5, 5 + 3√5,…
उत्तर – (D) 5, 5 + √5, 5 + 2√5, 5 + 3√5, …
55. एकीकृत बाल विकास कार्यक्रम मुख्यतः ……………. हेतु शुरू किया गया।
(A) शिशु मृत्यु दर घटाने
(B) बालक का विश्वास बढ़ाने
(C) बाल श्रम घटाने
(D) महिलाओं को नौकरी देने
उत्तर – (A) शिशु मृत्यु दर घटाने
56. यूरोपियन यूनियन का मुख्यालय …………… में है।
(A) बर्लिन
(B) लन्दन
(C) पेरिस
(D) ब्रूसेल्स
उत्तर – (D) ब्रूसेल्स
57. दिन के समय जब रन्ध्र (stomata) खुले होते है, तो जाइलम में जल की गति का मुख्य उत्तरदायी बल वाष्पोत्सर्जन खिचाव बन जाता है।
(A) सत्य
(B) असत्य
(C) वाष्पोत्सर्जन खिंचाव जल की गति से संबंधित नहीं है।
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) सत्य
58. श्रृंखला 3, 5, 10, 12, 24, ? की लुप्त संख्या ज्ञात करें।
(A) 22
(B) 23
(C) 25
(D) 26
उत्तर – (D) 26
59. एक गाथा के अनुसार, हरियाणा में प्रकृति …………… द्वारा दी गई एक वरदान के कारण अवतरित हुई।
(A) ब्रह्मा
(B) विष्णु
(C) महेश्वर
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) ब्रह्मा
60. बिंदु (– a, – a) और (b, b) के बीच दूरी हैं
(A) √(a + b)
(B) √2(a + b)
(C) 2(a + b)
(D) 0
उत्तर – (B) √2(a + b)
61. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ………… को मनाया जाता है।
(A) 21 जून
(B) 21 जुलाई
(C) 22 जुलाई
(D) 20 जुलाई
उत्तर – (A) 21 जून
62. हरियाणा के …………. जिले से लाला लाजपत राय ने स्वदेशी आंदोलन में भाग लिया।
(A) सोनीपत
(B) पानीपत
(C) हिसार
(D) रोहतक
उत्तर – (C) हिसार
63. एक दो अंकों की संख्या और अकों का क्रम बदलने के पश्चात प्राप्त संख्या का योग 121 है और अंकों का अंतर 3 हैं, तो संख्या है
(A) 47 या 74
(B) 37 या 73
(C) 25 या 52
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) 47 या 74
64. निम्नलिखित में से वह धातु जो ऊष्मा का सुचालक (conductor) है
(A) चाँदी
(B) सीसा
(C) पारा
(D) जस्ता
उत्तर – (A) चाँदी (Silver)
65. भुजा 4 से.मी. के वर्ग (square) में उत्कीर्णित वृत्त (inscribed circle) का क्षेत्रफल हैं
(A) π cm2
(B) 2π cm2
(C) 3π cm2
(D) 4π cm2
उत्तर – (D) 4π cm2
66. अनगपुर बाँध को ……………. बाँध भी कहते हैं।
(A) दांतीवाड़ा
(B) भाखड़ा नांगल
(C) ग्रेविटी
(D) चमेरा
उत्तर – (C) ग्रेविटी / गुरुत्वीय (फरीदाबाद)
67. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 …………. का प्रावधान करता है।
(A) प्रधानमंत्री जन-धन योजना
(B) अंत्योदय अन्न योजना
(C) दोनों सही हैं
(D) दोनों गलत हैं
उत्तर – (B) अंत्योदय अन्न योजना
68. यदि 11 नवंबर रविवार को पड़ता है, तो उस वर्ष 27 नवंबर ………….. को होगा।
(A) गुरुवार
(B) बुधवार
(C) मंगलवार
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) मंगलवार
69. They had not done their work. (Voice)
(A) Their work had not been done by them.
(B) Their work was not done by them.
(C) They have not done their work.
(D) Their work is not done by them.
Answer – (A) Their work had not been done by them.
70. Whom did you laugh at? (Voice)
(A) By whom was you laughed at?
(B) Who was laughed at by you?
(C) You were laughed at by whom?
(D) Did you laugh at who?
Answer – (B) Who was laughed at by you?
71. It is very different to enter …………. partnership with a person you do not know very well. (Preposition)
(A) into
(B) on
(C) with
(D) by
Answer – (A) into
72. A Banyan tree stands ………….. the Yamuna river. (Preposition)
(A) at
(B) beside
(C) besides
(D) on
Answer – (B) beside
73. I …………… with the performance, but I got flu the day before. (Verb)
(A) had helped
(B) was to help
(C) helped
(D) was to have helped
Answer – (D) was to have helped
74. …………. until midnight last night. (Verb)
(A) I have read
(B) I have been reading
(C) I am reading
(D) I was reading
Answer – (D) I was reading
75. Do not put off till tomorrow what you …………. do today. (Modal)
(A) would
(B) could
(C) will
(D) can
Answer – (D) can
76. I ran fast so that I ………….. catch the train. (Modal)
(A) should
(B) may
(C) shall
(D) will
Answer – (B) may
77. He doesn’t have ………….. money to donate.
(A) much
(B) some
(C) a little
(D) many
Answer – (A) much
78. Give me …………. time to decide the matter.
(A) a few
(B) little
(C) much
(D) a little
Answer – (D) a little
79. ‘माँ से बच्चे को दूध पिलाया जाता है।’ इस वाक्य को कर्तृवाच्य में लिखिए।
(A) माँ बच्चे को दूध पिलाती है।
(B) माँ ने बच्चे को दूध पिलायी।
(C) माँ ने बच्चे को दूध पिलाये।
(D) माँ बच्चे को दूध पिलायी।
उत्तर – (A) माँ बच्चे को दूध पिलाती है।
80. ‘अभि + उदय = अभ्युदय’ यह कौन-सी संधि है?
(A) व्यंजन संधि
(B) यण संधि
(C) गुण संधि
(D) वृद्धि संधि
उत्तर – (B) यण संधि
81. जहाँ एक ही प्रकार के व्यंजनों की बार-बार आवृत्ति से काव्य में सौंदर्य उत्पन्न होता है, वहाँ कौन-सा अलंकार होता है?
(A) रूपक
(B) अनुप्रास
(C) श्लेष
(D) यमक
उत्तर – (B) अनुप्रास
82. निम्नलिखित में से सही वर्तनी का चयन कीजिए।
(A) नियुक्थी
(B) नियुक्ति
(C) नीयुक्ति
(D) नियुक्ती
उत्तर – (B) नियुक्ति
83. सुमेलित कीजिए :
| अ | आ |
| 1. अठारह | अ. 67 |
| 2. सड़सठ | आ. 52 |
| 3. बावन | इ. 39 |
| 4. उनतालीस | ई. 18 |
(A) 1-इ, 2-आ, 3-अ, 4-ई
(B) 1-अ, 2-ई, 3-इ, 4-आ
(C) 1-आ, 2-इ, 3-ई, 4-अ
(D) 1-ई, 2-अ, 3-आ, 4-इ
उत्तर – (D) 1-ई, 2-अ, 3-आ, 4-इ
84. ‘वधू’ शब्द का बहुवचन रूप हैं
(A) वधू
(B) वधूए
(C) वधुए
(D) वधुएँ
उत्तर – (D) वधुएँ
85. ‘लंबा है उदर जिसका = लंबोदर (श्री गणेश)’ यह कौन-सा समास है?
(A) अव्ययी भाव
(B) द्विगु
(C) तत्पुरुष
(D) बहुव्रीहि
उत्तर – (D) बहुव्रीहि
86. ‘मेरी आँखों में दर्द है।’ इस वाक्य में ‘दर्द’ का पद परिचय दीजिए।
(A) जातिवाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्ताकारक, ‘है’ क्रिया का कर्ता है
(B) भाववाचक संज्ञा, पुल्लिंग, एकवचन, कर्ताकारक, ‘है’ क्रिया का कर्ता हैं
(C) व्यक्तिवाचक संज्ञा, स्त्रीलिग, एकवचन, कर्मकारक, ‘है’ क्रिया का कर्म है
(D) व्यक्तिवाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, एकवचन, करणकारक, ‘है’ क्रिया का करण है
उत्तर – (B) भाववाचक संज्ञा, पुल्लिंग, एकवचन, कर्ताकारक, ‘है’ क्रिया का कर्ता हैं
87. ‘जुगुप्सा’ किस रस का स्थायी भाव है?
(A) वीभत्स
(B) करुण
(C) रौद्र
(D) वीर
उत्तर – (A) वीभत्स
88. निम्नलिखित में से ‘आग’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है
(A) वारि
(B) वहि
(C) पावक
(D) अनल
उत्तर – (A) वारि (पानी)
89. ‘समझ’ शब्द के साथ कौन-सा उपसर्ग सही लगता है?
(A) ना
(B) अ
(C) नि
(D) दु
उत्तर – (A) ना
90. ‘लकीर का फकीर होना’ मुहावरे का अर्थ है
(A) पुरानी बातों पर चलना
(B) क्रोध प्रकट करना
(C) बहुत अभिमानी बनाना
(D) जो जी आये सो कहना
उत्तर – (A) पुरानी बातों पर चलना