HSSC Group D Paper 17 Nov 2018 Shift 2 Answer Key

Haryana Group D Paper 17 Nov 2018 Shift 2 (Evening Shift) Answer Key

1. कालक्रमानुसार निम्नलिखित को व्यवस्थित करें।
1. अगस्त प्रस्ताव
2. पूना समझौता
3. तृतीय गोल मेज सम्मेलन
सही कूट चुनें :
(A) 1 – 2 – 3
(B) 3 – 2 – 1
(C) 2 – 3 – 1
(D) 1 – 3 – 2
उत्तर – (C) 2 – 3 – 1

2. cos230° + sin245° – ⅓tan260° का मान है
(A) 0
(B) 1
(C) 1/2
(D) 1/4
उत्तर – (D) 1/4

3. आज का हरियाणा ब्रिटिश शासन के नियंत्रण में वर्ष …………….. को आया।
(A) 1803
(B) 1777
(C) 1600
(D) 1781
उत्तर – (A) 1803

4. निम्नलिखित में उच्च अभिक्रियाशील धातु है
(A) सीसा
(B) लोहा
(C) ताँबा
(D) जस्ता
उत्तर – (D) जस्ता

5. निम्नलिखित में से कौन-सा भुगतान संतुलन सूची के अंतर्गत नहीं आता?
(A) बाह्य ऋणों का बजट अनुमान
(B) भारत और विदेशों के बीच अंतरण
(C) भारत और IMF और विश्व बैंक के बीच अंतरण
(D) संघ क्षेत्रों को दिए गए अनुदान
उत्तर – (D) संघ क्षेत्रों को दिए गए अनुदान

6. नाभिकीय खनिजों और नाभिकीय ऊर्जा संयंत्रों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
1. राजस्थान और झारखंड यूरेनियम खनिजों के बड़े भड़ार हैं।
2. केरल में थोरियम के बृहद भंड़ार है।
3. आज की तारीख तक ओडिशा राज्य में कोई नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र नहीं है।
निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य नहीं है?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) केवल 3
(D) कोई नहीं
उत्तर – (D) कोई नहीं

7. खाने के संबंध में, हरियाणा …………… कहलाता है।
(A) गुलाबों की भूमि
(B) काँटों की भूमि
(C) मुस्कानों की भूमि
(D) रोटी की भूमि
उत्तर – (D) रोटी की भूमि

8. कौन-सा हरियाणा का सबसे छोटा जिला है?
(A) हिसार
(B) फरीदाबाद
(C) सोनीपत
(D) भिवानी
उत्तर – (B) फरीदाबाद

9. वह संख्या ज्ञात करें जो अन्य 3 संख्याओं से भिन्न है।
(A) 12336
(B) 12448
(C) 12556
(D) 12672
उत्तर – (C) 12556

10. एक दो अंकों की संख्या का सात गुणा उसके अंकों का स्थान परिवर्तित करने पर प्राप्त संख्या का चार गुणा है और अंकों का अंतर 3 हैं। तो संख्या है
(A) 36
(B) 25
(C) 14
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) 36

11. भाषा और संस्कृति के अनुसार राज्यों के पुनर्गठन हेतु भारत सरकार द्वारा 1953 में एक आयोग ………….. की अध्यक्षता में गठित किया गया।
(A) सैय्यद फजल अली
(B) महात्मा गाँधी
(C) जवाहर लाल नेहरू
(D) सुभाषचंद्र बोस
उत्तर – (A) सैय्यद फजल अली

12. राजनीतिक दलों में राजनीति के अपराधीकरण पर एक बहस के मध्य में, अनैतिक राजनैतिक कार्य रोकने के एक आरंभिक उपाय के रूप में प्रति-कर्तव्य च्युति कानून …………. के माध्यम से लाया गया।
(A) 90 वाँ संविधान संशोधन
(B) 91 वाँ संविधान संशोधन
(C) 51 वाँ संविधान संशोधन
(D) 52 वाँ संविधान संशोधन
उत्तर – (D) 52 वाँ संविधान संशोधन

13. निम्नलिखित में से किस आंदोलन ने गाँधी को एक सच्चा नेता बनाया?
(A) खेडा सत्याग्रह
(B) असहयोग आंदोलन
(C) रौलेट सत्याग्रह
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) रौलेट सत्याग्रह

14. यदि –3 बहुपदीय f(x) = 2x2 – (a + 1)x + 4a का एक शून्य है तो a का मान है
(A) – 3
(B) 0
(C) 1
(D) 3/2
उत्तर – (A) – 3

15. समीकरणों 2(ax – by) + a + 4b = 0 और 2(bx + ay) + b – 4a = 0 को संतुष्ट करने वाले x और y के मान हैं
(A) x = 2, y = 7/2
(B) x = – 1/2, y = 2
(C) x = a/2, y = b/2
(D) x = 1, y = 1
उत्तर – (B) x = – 1/2, y = 2

16. एक 5 सें.मी. लंबाई की वस्तु 30 सें.मी. वक्रता त्रिज्या वाले उत्तल दर्पण (Convex mirror) के सामने 20 सें.मी. की दूरी पर रखी है। प्रतिबिंब का स्थान …………… पर है।
(A) दर्पण के 8.6 सें.मी. पीछे
(B) दर्पण के 8.6 सें.मी. सामने
(C) दर्पण के 6.67 सें.मी. पीछे
(D) दर्पण के 6.67 सें.मी. आगे
उत्तर – (A) दर्पण के 8.6 सें.मी. पीछे

17. कढ़ाई किया गया शॉल …………… कहलाता है।
(A) कश्मीरी शॉल
(B) बाग
(C) पशमीना
(D) दोशाला
उत्तर – (B) बाग

18. संविधान की बारहवीं अनुसूची के अंतर्गत नगर निगमों की दिए गए कार्यकारी मदों या प्रशासनिक शक्तियों की संख्या ………….. है।
(A) 29
(B) 28
(C) 18
(D) 19
उत्तर – (C) 18

19. श्री P दक्षिण की ओर चल रहे हैं। 15 मीटर चलने के बाद वे बाएँ मुड़ते हैं और 15 मीटर चलते हैं। फिर अपने बाएँ मुड़कर 15 मीटर चलते हैं। वह आरंभिक बिंदु से कितने दूर हैं?
(A) 15 मीटर
(B) 30 मीटर
(C) 45 मीटर
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) 15 मीटर

20. ∆ABC में, AB = 7 सें.मी., AC = 13 सें.मी. और BC = 2√30 सें.मी. तो ∠B है
(A) 120°
(B) 60°
(C) 90°
(D) 45°
उत्तर – (C) 90°

21. समरूपता पूर्ण करें।
ज्यामिति : यूक्लिड : : निर्देशांक ज्यामिति : ?
(A) रीनी डेस्कार्टस्
(B) यूलर
(C) कैंटर
(D) न्यूटन
उत्तर – (A) रीनी डेस्कार्टस्

22. ब्लीचिंग पाउडर है
(A) CaOCI
(B) CaOCI2
(C) CaO2Cl
(D) CaO2Cl2
उत्तर – (B) CaOCI2

23. ………….. के लिए बहुत गणों का उपयोग होते हैं।
(A) मंडल
(B) जिला
(C) संघ
(D) होबली
उत्तर – (C) संघ

24. निम्नलिखित में से किस नगर को ‘भारत का स्कॉटलैंड’ कहा जाता है?
(A) शिमला
(B) कोडगू (कूर्ग)
(C) ऊटी
(D) दार्जिलिंग
उत्तर – (B) कोडगू (कूर्ग)

25. अक्टूबर 1907 में, लाला लजपत राय द्वारा एक राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसे कहा गया।
(A) भारत छोड़ो
(B) आजाद हिंद
(C) स्वदेशी आंदोलन
(D) सत्याग्रह
उत्तर – (C) स्वदेशी आंदोलन

26. BF, JN, RV, ZD, HL, ?
विकल्पों में से लुप्त अक्षर (?) ज्ञात करें।
(A) PT
(B) LP
(C) GK
(D) QU
उत्तर – (A) PT

27. यदि 3x – 4y + 5 = 0 और 6x – 8y + k = 0 समान रेखा को दर्शाते हैं, तो k का मान है
(A) 5
(B) 15
(C) 10
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) 10

28. होम रूल लीग आंदोलन ………… द्वारा शुरु किया गया।
(A) विवेकानंद
(B) सिस्टर निवेदिता
(C) एम.के. गाँधी
(D) एनी बेसेंट
उत्तर – (D) एनी बेसेंट

29. यदि 21 जुलाई शनिवार था तो उसी वर्ष 4 जुलाई को …………. था।
(A) बुधवार
(B) गुरुवार
(C) शनिवार
(D) मंगलवार
उत्तर – (A) बुधवार

30. अंडमान और निकोबार …………… द्वारा पृथक हैं।
(A) 10° चैनल
(B) 8° चैनल
(C) 6° चैनल
(D) 12° चैनल
उत्तर – (A) 10° चैनल

31. बिंदुओं (a + b, a – b) और (a – b, a + b) के बीच दूरी है
(A) 0
(B) a + b
(C) √8b
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) √8b

32. एक पिता की आयु अपने 5 बच्चों की आयु के योग के बराबर है। 15 वर्षों के बाद, बच्चों की आयु का योग, पिता की आयु से दोगुना होगा। पिता की आयु ज्ञात करें।
(A) 40 वर्षों
(B) 45 वर्षों
(C) 48 वर्षों
(D) 50 वर्षों
उत्तर – (B) 45 वर्षों

33. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य हरियाणा के पूर्व में है?
(A) राजस्थान
(B) उत्तर प्रदेश
(C) हिमाचल प्रदेश
(D) पंजाब
उत्तर – (B) उत्तर प्रदेश

34. प्रत्येकी 1.5 सें.मी. भुजावाले 3 घनों को आसन्न एक दूसरे से जोड़ा गया है, परिणामी ठोस का पृष्ठीय क्षेत्रफल है
(A) 29.75 cm2
(B) 31.5 cm2
(C) 30.25 cm2
(D) 32 cm2
उत्तर – (B) 31.5 cm2

35. निम्नलिखित में से कौन-सा एक समांतर श्रेणी (AP) बनाएगा?
(A) 1, 1, 2, 2, 3, 3, …
(B) 0.3, 0.33, 0.333, …
(C) √2, 2, 2√2, 4, …
(D) 7, 7 + √2, 7 + 2√2 , 7 + 3√2, …
उत्तर – (D) 7, 7 + √2, 7 + 2√2 , 7 + 3√2, …

36. यदि ‘+’ का अर्थ ‘×’ है, ‘–’ का अर्थ ‘÷’, ‘×’ का अर्थ ‘–’ और ‘÷’ का अर्थ ‘+’ तो 10 + 4 × 25 – 5 ÷ 8 =
(A) 48
(B) 53
(C) 35
(D) 43
उत्तर – (D) 43

37. प्रसिद्ध अभिनेत्री जूही चावला हरियाणा के …………… जिले से हैं।
(A) पिंजौर
(B) रोहतक
(C) सोनेट
(D) अंबाला
उत्तर – (D) अंबाला

38. चंड़ीगढ़ उच्च न्यायालय की इमारत का डिजाईन ने बनाया।
(A) एडविन लुटियन्स
(B) ली कॉर्बुषियर
(C) लोरी बेकर
(D) कॉर्नवालिस
उत्तर – (B) ली कॉर्बुषियर

39. √2 सें.मी. भुजा के एक वर्ग में उत्कीर्णित वृत्त का क्षेत्रफल है
(A) 1/2 cm2
(B) π/√2 cm2
(C) π/4 cm2
(D) π/2 cm2
उत्तर – (D) π/2 cm2

40. …………… में पुरातात्विक खोज दर्शाती है कि हरियाणा मौर्य साम्राज्य का भाग था।
(A) सारनाथ
(B) सीलोन
(C) सुग
(D) कुरुक्षेत्र
उत्तर – (C) सुग

41. हरियाणा की विधानसभा संविधान की ………….. अनुसूची में शामिल विषयों पर कानून पारित करती है।
(A) 7 वीं
(B) 8 वीं
(C) 9 वीं
(D) 10 वीं
उत्तर – (A) 7 वीं

42. एशियन खेल 2018 पुरस्कार के लिए किसे ‘सर्वाधिक मूल्यवान खिलाड़ी’ नामित किया गया?
(A) मेरी कॉम
(B) रिकॉको इकी
(C) भजरंग पूनिया
(D) पी.वी. सिंधु
उत्तर – (B) रिकॉको इकी

43. अग्र मस्तिष्क (Fore brain) ………….. के लिए विशेषज्ञ है।
(A) सुनना
(B) घ्राण (सूंघना)
(C) देखने
(D) एक सीधी रेखा में चलने
उत्तर – (B) घ्राण (सूंघना)

44. कोशिकाद्रवीय नर बंध्यता के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
(A) कोशिकाद्रवीय नर बंध्यता पादपों मे पूर्ण या आंशिक नर बंध्यता है।
(B) इस परिघटना का पादप जनन में व्यापक अनुप्रयोग है।
(C) A और B दोनों सही हैं
(D) A और B दोनों गलत हैं
उत्तर – (C) A और B दोनों सही हैं

45. समीकरण 4√5x2 + 3x – 2√5 = 0 के हल है
(A) √5, 2√5
(B) – 2/√5, √5/16
(C) – 2/√5, √5/4
(D) √5, √5
उत्तर – (C) – 2/√5, √5/4

46. राष्ट्रवाद के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही चुनें।
(A) इससे समेकन या एकीकरण की प्रक्रिया द्वारा नए राज्य बनाए जा सकते हैं
(B) इससे एकात्मकता या संघवाद बहुत-से नए राज्यों में टूट सकता है
(C) दोनों सत्य हैं
(D) कोई नहीं
उत्तर – (C) दोनों सत्य हैं

47. निर्माणाधीन मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजन का विलीयन ………… द्वारा किया जा रहा है।
(A) जर्मनी
(B) दक्षिण कोरिया
(C) जापान
(D) फ्रांस
उत्तर – (C) जापान

48. हरियाणा की स्थापना …………….. की संसदीय समिति की संस्तुति पर हुई।
(A) सरदार हुकुम सिंह
(B) तारा सिंह
(C) छोटू राम
(D) चौधरी देवी लाल
उत्तर – (A) सरदार हुकुम सिंह

49. यदि ‘ICE’ का कूट 17 हो, तो ‘TEA’ का कूट होगा
(A) 18
(B) 19
(C) 26
(D) 27
उत्तर – (C) 26

50. इल्बर्ट बिल विवाद के साथ कौन-सा वॉयसरॉय जुड़ा था?
(A) लार्ड कर्जन
(B) लार्ड रिपन
(C) लार्ड लिटन
(D) लार्ड मेयो
उत्तर – (B) लार्ड रिपन

51. श्रृंखला 8, 4, 12, 6, 18, 9, ? में लुप्त संख्या ज्ञात करें।
(A) 20
(B) 25
(C) 27
(D) 30
उत्तर – (C) 27

52. सुल्तानपुर पक्षीविहार ………….. में स्थित है।
(A) गुरुग्राम
(B) भिवानी
(C) सोनीपत
(D) अंबाला
उत्तर – (A) गुरुग्राम

53. नीचे कुछ ताजे पानी के जल निकाय दिए हैं, इन्हें अधिकतम से न्यूनतम जल की मात्रा में व्यवस्थित कीजिए और सही कूट चुनिए।
(A) आईस कैप – भौम जल – नदी
(B) नदी – आईस कैप – भौम जल
(C) भौम जल – आईस कैप – नदी
(D) नदी – भौम जल – आईस कैप
उत्तर – (A) आईस कैप – भौम जल – नदी

54. हर्षवर्धन राजा द्वारा शासित थानेसर के आसपास …………… थी।
(A) कुरुक्षेत्र
(B) अंबाला
(C) भिवानी
(D) पंचकुला
उत्तर – (A) कुरुक्षेत्र

55. हरियाणा भारत में ……….. सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है।
(A) 16 वाँ
(B) 18 वाँ
(C) 17 वाँ
(D) 14 वाँ
उत्तर – (B) 18 वाँ

56. 11 वें राज्य विधान सभा चुनाव ………….. के दौरान हुए।
(A) 2009
(B) 2005
(C) 2015
(D) 2016
उत्तर – (B) 2005

57. 1930 तक काँग्रेस ने हिंदुस्तानी को राष्ट्रभाषा के रूप में स्वीकार कर लिया था। हिंदुस्तानी ………… का मिश्रण है।
(A) संस्कृत और हिंदी
(B) हिंदी और उर्दू
(C) संस्कृत और उर्दू
(D) संस्कृत, हिंदी और उर्दू
उत्तर – (B) हिंदी और उर्दू

58. निम्नलिखित में से किस पर्वतीय श्रेणी पर ‘डोड्डाबेट्टा’ चोटी स्थित है?
(A) नीलगिरी पहाड़ियाँ
(B) कार्डामम पहाड़ियाँ
(C) अन्नामलाई पहाड़ियाँ
(D) नल्लामल पहाड़ियाँ
उत्तर – (A) नीलगिरी पहाड़ियाँ

59. हरियाणा राज्य की सीमा …………. राज्यों से लगती है।
(A) 4
(B) 6
(C) 5
(D) 3
उत्तर – (C) 5

60. उस द्रव ऊत्तक का नाम बताएँ जो रक्त के समान परंतु रंगहीन है और उसमें प्रोटीन कम होता है
(A) प्लेटलेट्स
(B) डायलाइझिंग द्रव
(C) लसिका
(D) प्लुरल द्रव
उत्तर – (C) लसिका

61. भारत में आधुनिक कृषि के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
1. इसकी वजह से 1950 में कृषि उत्पादन में हरितक्रांति हुई।
2. इसने गेहूँ के बीज की उच्च उत्पादक किस्में ही केवल लाई।
3. पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों ने सबसे पहले भारत में आधुनिक कृषि के तरीकों का प्रयोग किया।
4. HYV बीजों को अत्यधिक जल, रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों की जरूरत होती थी।
उक्त में से कौन-सा सत्य है?
(A) 2, 3 और 4
(B) 1, 2 और 3
(C) केवल 3 और 4
(D) केवल 2 और 3
उत्तर – (C) केवल 3 और 4

62. बू अली शाह कलंदर एक …………. थे।
(A) संत सूफी
(B) राजा
(C) योद्धा
(D) सिपाही
उत्तर – (A) संत सूफी

63. बाग और फुलकारी का संयोजन …………. कहलाता है।
(A) टोपी
(B) फाग
(C) लूर
(D) चोप
उत्तर – (D) चोप

64. नीचे दिए गए 3 विकल्पों से भिन्न शब्द ज्ञात करें।
(A) रामायण
(B) पंचतंत्र
(C) महाभारत
(D) उपनिषद
उत्तर – (B) पंचतंत्र

65. बाइक पर थियेटर योजना ………….. द्वारा शुरु किया गया।
(A) सत्यजीत रे
(B) श्याम बेनेगल
(C) मनीश जोशी बिस्मिल
(D) कर्ण प्रसाद
उत्तर – (C) मनीश जोशी बिस्मिल

66. यदि P(E) = 0.73, तो ‘E न होने’ की प्रायिकता है
(A) 0.3
(B) 0.27
(C) 0.25
(D) 0.37
उत्तर – (B) 0.27

67. यमुना नदी हरियाणा में ……………. वन के पास से प्रवेश करती है।
(A) कलिसर
(B) बांदीपुर
(C) गिर
(D) सतपुड़ा
उत्तर – (A) कलिसर (कालेसर)

68. निम्नलिखित में से किस पदार्थ की संवेदनशीलता (Resistivity) कम है?
(A) चाँदी
(B) कांस्टेन्टन
(C) मैंगेनीन
(D) काँच
उत्तर – (A) चाँदी

69. I ………….. to go out, but I had too much work. (Verb)
(A) hoping
(B) have hoped
(C) have been hoping
(D) had been hoping
Answer – (D) had been hoping

70. ………….. to the bank manager yet? (Verb)
(A) Have you been writing
(B) Do you write
(C) Have you written
(D) Were you writing
Answer – (C) Have you written

71. Opposite in meaning of ‘Perilous’.
(A) Fine
(B) Delicate
(C) Healthy
(D) Safe
Answer – (D) Safe

72. Opposite in meaning of ‘Plenary’.
(A) Mislead
(B) Restricted
(C) Complete
(D) Mysterious
Answer – (B) Restricted

73. If you …………. see him, give him my regards. (Modal)
(A) must
(B) should
(C) will
(D) would
Answer – (B) should

74. You …………. have written to him yesterday. (Modal)
(A) ought to
(B) dare
(C) will
(D) need
Answer – (A) ought to

75. Aircraft with two pairs of wings, one above the other. (Single word for expression)
(A) Biplane
(B) Biography
(C) Biology
(D) Biopic
Answer – (A) Biplane

76. Incapable of making mistakes or doing wrong. (Single word for expression)
(A) illiterate
(B) infidel
(C) infallible
(D) ineligible
Answer – (C) infallible

77. The battalion operating from the mountain was able to …………
(A) tie with
(B) tie up
(C) tie on
(D) tie down
Answer – (D) tie down

78. It’s very kind of you to ……………. to speak at the meeting.
(A) Divide
(B) Comply
(C) Agree
(D) Deny
Answer – (C) Agree

79. ‘बहू’ शब्द का बहुवचन रूप है
(A) बहुएँ
(B) बहूआ
(C) बहूए
(D) बहुए
उत्तर – (A) बहुएँ

80. ‘आयु’ शब्द के साथ कौन-सा उपसर्ग सही लगता है?
(A) उप
(B) सु
(C) प्र
(D) चिर
उत्तर – (D) चिर

81. ‘पगड़ी उछालना’ मुहावरे का अर्थ है
(A) भयभीत होना
(B) स्वयं अपना नुकसान करना
(C) बेइज्जत करना
(D) आश्चर्य प्रकट करना
उत्तर – (C) बेइज्जत करना

82. सुमेलित कीजिए :

(अ)(आ)
1. सत्तासीअ. 56
2. छप्पनआ. 87
3. पैंतीसइ. 69
4. उनहत्तरई. 35

(A) 1-आ, 2-अ, 3-ई, 4-इ
(B) 1-अ, 2-इ, 3-आ, 4-ई
(C) 1-आ, 2-ई, 3-अ, 4-इ
(D) 1-इ, 2-ई, 3-अ, 4-आ
उत्तर – (A) 1-आ, 2-अ, 3-ई, 4-इ

83. निम्नलिखित में से ‘आँख’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है।
(A) अक्षि
(B) मीन
(C) नेत्र
(D) नयन
उत्तर – (B) मीन

84. निम्नलिखित में से सही वर्तनी का चयन कीजिए।
(A) प्रतिक्रिया
(B) प्रतीक्रीया
(C) प्रतिक्रीया
(D) प्रतीक्रिया
उत्तर – (A) प्रतिक्रिया

85. ‘जगत् + ईश = जगदीश’ मे कौन-सी संधि है?
(A) विसर्ग संधि
(B) व्यंजन संधि
(C) गुण संधि
(D) वृद्धि संधि
उत्तर – (B) व्यंजन संधि

86. ‘लड़का पुस्तक पढ़ता है’ वाक्य में ‘पुस्तक’ का पद परिचय दीजिए।
(A) जातिवाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, एक वचन, कर्म कारक, ‘पढ़ता है’ क्रिया का कर्म
(B) व्यक्तिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, एक वचन, कर्म कारक, ‘पढ़ता है’ क्रिया का कर्म
(C) भाव वाचक संज्ञा, पुल्लिंग, एक वचन, कर्म कारक, ‘पढता है’ क्रिया का कर्म
(D) व्यक्तिवाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, एक वचन, कर्ताकारक, ‘पढता है’ क्रिया का कर्त्ता
उत्तर – (A) जातिवाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, एक वचन, कर्म कारक, ‘पढ़ता है’ क्रिया का कर्म

87. किसी वस्तु की दूसरी वस्तु से तुलना की जाती है और दोनों में समानता पाई जाती है, तो वहाँ कौन-सा अलंकार होता है?
(A) वक्रोक्ति
(B) उपमा
(C) श्लेष
(D) छेकानुप्रास
उत्तर – (B) उपमा

88. ‘उत्साह’ किस रस का स्थायी भाव है?
(A) शांत रस
(B) वीर रस
(C) करुण रस
(D) श्रृंगार रस
उत्तर – (B) वीर रस

89. ‘हरि ग्रंथ पढ़ेगा’ इस वाक्य को कर्मवाच्य में लिखिए।
(A) हरि से ग्रंथ पढ़ा गया।
(B) हरि से ग्रंथ पढ़ी जाएगी।
(C) हरि से ग्रंथ पढा जाएगा।
(D) हरि ने ग्रंथ पढ़ा।
उत्तर – (C) हरि से ग्रंथ पढा जाएगा।

90. ‘गंगा में स्नान = गंगा स्नान’ यह कौन-सा समास है?
(A) द्वन्द्व
(B) अव्ययी भाव
(C) बहुव्रीहि
(D) तत्पुरुष
उत्तर – (D) तत्पुरुष