HSSC Group D Paper 17 Nov 2018 Shift 1 Answer Key

Haryana Group D Paper 17 Nov 2018 Shift 1 (Morning Shift) Answer Key

1. जब बेकिंग सोडा को जल में गर्म किया जाता है या मिलाया जाता है, तो …………. बनता है।
(A) H2
(B) O2
(C) CO2
(D) CO
उत्तर – (C) CO2

2. निम्नलिखित में से कौन-सी पहाड़ियाँ हिमालय और मैदानों के बीच योजक हैं?
(A) टिपड़ा पहाड़ियाँ
(B) मोरनी पहाड़ियाँ
(C) अरावली पहाड़ियाँ
(D) अंबाला की पहाड़ियाँ
उत्तर – (B) मोरनी पहाड़ियाँ

3. श्रृंखला 5, 11, 23, ?, 95, 191 में लुप्त संख्या (?) ज्ञात करें।
(A) 47
(B) 48
(C) 49
(D) 50
उत्तर – (A) 47

4. जलभृत मानचित्रीकरण ………….. का मूल्यांकन करने के लिए किया जाता है।
(A) भौमजल स्थिति
(B) राज्य की विधिक स्थिति
(C) राज्य में महिलाओं की स्थिति
(D) जानवरों की जनसंख्या
उत्तर – (A) भौमजल स्थिति

5. ∆ABC में AB = 6√3 से.मी., AC = 12 से.मी. और BC = 6 से.मी. है, तो ∠B है
(A) 120°
(B) 60°
(C) 90°
(D) 45°
उत्तर – (C) 90°

6. एक दो अंकों की संख्या के अंकों का योग 9 है। इस संख्या का 9 गुणा इस संख्या के अंकों को आपस में बदलने के बाद प्राप्त संख्या के 2 गुणा है। तो संख्या है
(A) 18
(B) 81
(C) 36
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) 18

7. बिंदु (a, b) और (– a, – b) के बीच दूरी है
(A) 0
(B) 1
(C) 2√(a2 + b2)
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) 2√(a2 + b2)

8. अरावली पहाड़ियों की मुख्य उपस्थिति ………….. जिले में पाई जाती हैं।
(A) फरीदाबाद
(B) रोहतक
(C) गुड़गाँव
(D) हिसार
उत्तर – (C) गुड़गाँव

9. आर.बी.आई. (R.B.I.) …………. की संस्तुति के आधार पर बनाई गई।
(A) भारतीय केंद्रीय बैंक जाँच समिति
(B) रॉयल कमीशन
(C) साइमन कमीशन
(D) नेहरू रिपोर्ट
उत्तर – (B) रॉयल कमीशन

10. हरियाणा का कुल क्षेत्रफल है
(A) 44212 वर्ग कि.मी.
(B) 45212 वर्ग कि.मी.
(C) 46212 वर्ग कि.मी.
(D) 47212 वर्ग कि.मी.
उत्तर – (A) 44212 वर्ग कि.मी.

11. यदि समीकरण x – 2y = 3 और 2x + by = 6 समान रेखा को दर्शाते हैं, तो b का मान है
(A) 4
(B) – 4
(C) – 2
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) – 4

12. बालमुकुन्द गुप्ता हरियाणा के एक …………… साहित्यिक हैं।
(A) संस्कृत
(B) अंग्रेजी
(C) उर्दू
(D) हिन्दी
उत्तर – (D) हिन्दी

13. DW, ?, LO, PK, TG, XC हेतु विकल्पों में से लुप्त अक्षर (?) ज्ञात करें।
(A) FU
(B) EV
(C) HS
(D) IR
उत्तर – (C) HS

14. दक्कन पठार के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
(A) इसकी सीमा पश्चिम में पश्चिमी घाट, पूर्व में पूर्वी घाट और उत्तर में सतपुड़ा, मैकल श्रेणी और महादेव की पहाड़ियाँ हैं
(B) इसकी पश्चिमी पहाड़ियाँ स्थानीय स्तर पर विभिन्न नामों से जैसे महाराष्ट्र में सह्याद्रि, कर्नाटक में नीलगिरी पहाड़ियाँ और तमिलनाडू में अन्नामलाई पहाड़ियाँ और केरल में कार्डामम पहाड़ियों के नाम से जानी जाती हैं
(C) अनाईमुडी, प्रायद्वीपीय पठार की सबसे ऊँची चोटी अन्नामलाई की पहड़ियों में स्थित है
(D) पूर्वी और पश्चिमी घाट एक-दूसरे से शबरीमाला पहाड़ियों पर मिलते हैं
उत्तर – (D) पूर्वी और पश्चिमी घाट एक-दूसरे से शबरीमाला पहाड़ियों पर मिलते हैं

15. “वैष्णव जन तो”, गाँधीजी का प्रिय भक्ति गीत जो उन्होंने अपनी सार्वजनिक प्रार्थना सभाओं की दिनचर्या में अपनाया था, ………….. द्वारा लिखा गया।
(A) रविन्द्रनाथ टैगोर
(B) एम. के. गाँधी
(C) कबीर दास
(D) नरसिंह मेहता
उत्तर – (D) नरसिंह मेहता

16. यदि P(E) = 0.05, ‘E न होने’ की क्या प्रायिकता है?
(A) 0.05
(B) 0.95
(C) 0
(D) परिभाषित नहीं किया जा सकता
उत्तर – (B) 0.95

17. प्रत्येकी 2.5 से.मी. भुजा वाले 3 घनों को आसन्न एक दूसरे से जोड़ा गया है, परिणामी ठोस का पृष्ठीय क्षेत्रफल है
(A) 93.5 से.मी.2
(B) 87.5 से.मी.2
(C) 90 से.मी.2
(D) 85 से.मी.2
उत्तर – (B) 87.5 से.मी.2

18. लाख की चूड़ीयों के लिए ………….. प्रसिद्ध है।
(A) कुरुक्षेत्र
(B) अंबाला
(C) महेंद्रगढ़
(D) रोहतक
उत्तर – (C) महेंद्रगढ़

19. कुरुक्षेत्र के युद्ध का वर्णन धृतराष्ट्र को …………. ने सुनाया।
(A) शंकराचार्य
(B) मध्वाचार्य
(C) संजय
(D) वल्लभाचार्य
उत्तर – (C) संजय

20. यदि बहुपदीय f(x) = ax2 – 3(a – 1)x – 1 का एक शून्य 2 है, तो a का मान है
(A) 5/2
(B) – 2/5
(C) – 5/2
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) 5/2

21. शब्द मीसोफाइट से निहित है
(A) खारे और मीठे जल में उगने वाले जलीय पौधे
(B) ये वर्ष के अधिकांश भाग में पाए जाने वाली उपयुक्त मृदा जल स्थितियों में मृदा में उगने वाले पौधे हैं
(C) प्रतिकूल मौसम में उगनेवाले पौधे
(D) पानी के नीचे उगनेवाले पौधे
उत्तर – (B) ये वर्ष के अधिकांश भाग में पाए जाने वाली उपयुक्त मृदा जल स्थितियों में मृदा में उगने वाले पौधे हैं

22. निम्नलिखित में से कौन-से नेता ने संविधान सभा में “उद्देश्य प्रस्ताव” लाया?
(A) जवाहरलाल नेहरू
(B) डॉ. बी. आर. अंबेडकर
(C) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
(D) वल्लभ भाई पटेल
उत्तर – (A) जवाहरलाल नेहरू

23. हमारे राष्ट्रीय ध्वज में दिखने वाला पहिये का रंग है
(A) बैंगनी
(B) काला
(C) हल्का नीला
(D) गहरा नीला
उत्तर – (D) गहरा नीला

24. जोगी गीत गाने के लिए ………….. वाद्य का प्रयोग करते हैं।
(A) शहनाई
(B) बीन
(C) सारंगी
(D) ढ़ोलक
उत्तर – (C) सारंगी

25. 5000 साल पुरानी सिंधु घाटी सभ्यता वर्तमान दिनों के …………. जिले में मिली।
(A) राँची
(B) हिसार
(C) कुरुक्षेत्र
(D) अंगीरस
उत्तर – (B) हिसार

26. 10 से.मी. फोकस दूरी के अवतल दर्पण (Concave mirror) के सामने 20 से.मी. दूरी पर 4 से.मी. आकार की एक वस्तु रखी गई है। सुस्पष्ट प्रतिमा प्राप्त करने के लिए दर्पण से कितनी दूरी पर पर्दा लगाना चाहिए?
(A) दर्पण से 20 से.मी.
(B) दर्पण से 10 से.मी.
(C) दर्पण से 20/3 से.मी.
(D) दर्पण से 10/3 से.मी.
उत्तर – (A) दर्पण से 20 से.मी.

27. ओमेगा-3 वसा अम्ल …………… में उपस्थित होता है।
(A) मछली
(B) अखरोट
(C) दालें
(D) (A) और (B) दोनों
उत्तर – (D) (A) और (B) दोनों

28. हरियाणा में “दरी बनाने का केंद्र” …………… में है।
(A) रोहतक
(B) मणिपुर
(C) पानीपत
(D) गुड़गाँव
उत्तर – (C) पानीपत

29. नीचे दिए गए विकल्पों में से भिन्न शब्द ज्ञात करें।
(A) गणित
(B) अंकगणित
(C) बीजगणित
(D) ज्यामिति
उत्तर – (A) गणित

30. इसरो (ISRO) की पहली महिला वैज्ञानिक जिन्होंने हाल ही में अंटार्क्टिका में 403 दिनों से ज्यादा दिन व्यतीत किए
(A) टेसी थॉमस
(B) मंगला मणि
(C) नंदिनी हरिनाथ
(D) अनुराधा टी. के.
उत्तर – (B) मंगला मणि

31. रक्त द्वारा वाहिका भित्ती पर लगाया जाने वाला बल …………… कहलाता है।
(A) आकुंचन दाब
(B) रक्त अपोहन
(C) प्रकुंचन दाब
(D) रक्तचाप
उत्तर – (D) रक्तचाप

32. एस्बेस्टॉस …………… जिले में पाया जाता है।
(A) हिसार
(B) गुड़गाँव
(C) करनाल
(D) महेंद्रगढ़
उत्तर – (D) महेंद्रगढ़

33. नए राज्य एकीकरण, समेकन और संघ आदि से अस्तित्व में आते हैं। यहाँ संघ से संदर्भित है
(A) संघ का रूप जहाँ केंद्र शक्तिशाली और राज्य कमजोर होते हैं
(B) संघ का रूप जहाँ राज्य शक्तिशाली और केंद्र कमजोर होते है
(C) कुछ राज्यों में अत्यधिक शक्ति होती है और केंद्र भी शक्तिशाली होते है
(D) केंद्र और राज्यों के बीच समान रूप से शक्ति का वितरण होता है
उत्तर – (B) संघ का रूप जहाँ राज्य शक्तिशाली और केंद्र कमजोर होते है

34. वह संख्या ज्ञात करें जो अन्य 3 संख्याओं जैसी नहीं है।
(A) 4/14
(B) 3/21
(C) 6/21
(D) 16/56
उत्तर – (B) 3/21

35. यदि ‘+’ का अर्थ ‘÷’, ‘÷’ का अर्थ ‘–’, ‘–’ का अर्थ ‘×’ और ‘×’ का अर्थ ‘+’ है, तो 9 + 3 ÷ 5 – 3 × 7 =
(A) – 5
(B) 15
(C) 25
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) – 5

36. सूर्य देव को समर्पित झील है
(A) दामोदर झील
(B) अनंगपुर झील
(C) हथिनीकुंड़
(D) सूरजकुंड़
उत्तर – (D) सूरजकुंड़

37. समीकरण 2(x/a) + y/b = 2 और x/a – y/b = 4 को संतुष्ट करने वाले x और y के मान है
(A) x = a, y = b
(B) x = 2a, y = – 2b
(C) x = a, y = – b
(D) x = 2a, y = 2b
उत्तर – (B) x = 2a, y = – 2b

38. तीरंदाजी का कौशल ………….. के स्वयंवर में परीक्षा थी।
(A) पार्वती
(B) गौरी
(C) मीनाक्षी
(D) द्रौपदी
उत्तर – (D) द्रौपदी

39. निम्नलिखित में से कौन-सा एक पादप हार्मोन है?
(A) इंसुलिन
(B) इस्ट्रोजन
(C) साइटोकाइनिन
(D) टेस्टोस्टिरॉन
उत्तर – (C) साइटोकाइनिन

40. दमदमा झील ………….. जिले में स्थित है।
(A) फरीदाबाद
(B) गुड़गाँव
(C) रोहतक
(D) हिसार
उत्तर – (B) गुड़गाँव

41. वह उपकरण जो ध्वनि को विद्युत तरंगों में बदलता है
(A) स्पीकर
(B) माइक्रोफोन
(C) एकीकृत परिपथ (IC)
(D) स्टेरियोस्कोप
उत्तर – (B) माइक्रोफोन

42. संविधान सभा में नागरिकता पर बहस के दौरान, एक प्रसिद्ध कथन, “कोई भी वफादारी विभाजित नहीं होती” किसने कहा?
(A) बी. एन. राव
(B) सोमनाथ लहिरी
(C) गोविंद वल्लभ पंत
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) गोविंद वल्लभ पंत

43. भुजा ‘a’ से.मी. के वर्ग में उत्कीर्णित एक वृत्त का क्षेत्रफल है
(A) a2 से.मी.2
(B) a2/4 से.मी.2
(C) πa2/4 से.मी.2
(D) πa2/2 से.मी.2
उत्तर – (C) πa2/4 से.मी.2

44. A और B मित्र हैं और A से B दो वर्ष छोटा है। A के पिता D की आयु A से दोगुनी है और B की आयु अपनी बहन C से दोगुनी है। D और C की आयु में 40 वर्ष का अंतर है। A और B की आयु क्रमशः हैं
(A) 26 वर्ष, 24 वर्ष
(B) 25 वर्ष, 23 वर्ष
(C) 30 वर्ष, 28 वर्ष
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) 26 वर्ष, 24 वर्ष

45. महाभारत का युद्ध …………… के दौरान हुआ।
(A) 900 ई. पू.
(B) 800 ई. पू.
(C) 700 ई. पू.
(D) 600 ई. पू.
उत्तर – (A) 900 ई. पू.

46. जब 1 कुलंब आवेश को एक बिंदु से दूसरे तक ले जाने के लिए 1 ज्यूल का कार्य होता है, विद्युत सुचालक में दो बिंदुओं के बीच विभवांतर है
(A) 1 एम्पियर
(B) 1 वोल्ट
(C) 1 न्यूटन
(D) 1 ओम
उत्तर – (B) 1 वोल्ट

47. समरूपता पूर्ण करें।
त्रिकोणमिति : गणित : : जंतु विज्ञान : ?
(A) पादप विज्ञान
(B) रसायन शास्त्र
(C) जीव विज्ञान
(D) जैव-रसायन शास्त्र
उत्तर – (C) जीव विज्ञान

48. अनुच्छेद 226 के अंतर्गत उच्च न्यायालय का क्षेत्राधिकार …………. के प्रवर्तन के लिए है।
(A) नागरिक अधिकार
(B) स्वीकृति अधिकार
(C) मौलिक अधिकार
(D) बाल अधिकार
उत्तर – (C) मौलिक अधिकार

49. हरियाणा में बच्चों की स्थिति सुधारने के लिए ……………. कार्यान्वित किया गया है।
(A) एकीकृत बाल विकास परियोजना
(B) नवप्रवर्तन बाल विकास योजना
(C) भारतीय बाल विकास योजना
(D) अंतर्राष्ट्रीय बाल विकास परियोजना
उत्तर – (A) एकीकृत बाल विकास परियोजना

50. समीकरण √3x2 + 11x + 6√3 = 0 के हल हैं
(A) √2, √6
(B) – 2/√3, – 3√3
(C) – √2/√3, √6
(D) √3/√2, – √6
उत्तर – (B) – 2/√3, – 3√3

51. स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान निम्नलिखित में से कौन क्रांतिकारी से दार्शनिक बन गया?
(A) रास बिहारी घोष
(B) अरविंद घोष
(C) वी. डी. सावरकर
(D) सत्येन्द्रनाथ बोस
उत्तर – (B) अरविंद घोष

52. निम्नलिखित में से कौन सर्वाधिक बार हरियाणा विधान सभा के स्पीकर रह चुके है?
(A) कुलदीप शर्मा
(B) हरमहेंद्र सिंह चड्डा
(C) सतबीर सिंह
(D) अशोक कुमार अरोड़ा
उत्तर – (B) हरमहेंद्र सिंह चड्डा

53. ब्रिटिश अधिपत्य के दौरान रियासती राज्यों द्वारा ब्रिटिश भारत साम्राज्य का कितना भू क्षेत्र घेरा गया था?
(A) एक तिहाई
(B) एक चौथाई
(C) दसवाँ भाग
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) एक तिहाई

54. यदि ‘GIVE’ का कूट 43 है, तो ‘TAKE’ का कूट होगा
(A) 47
(B) 27
(C) 36
(D) 37
उत्तर – (D) 37

55. यदि है, तो का मान secθ = 4/√7 है, तो √(2tan2θ – cosec2θ) / √(2cos2θ – cot2θ) का मान है
(A) 20/7
(B) 0
(C) 4
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) 20/7

56. यदि 15 अगस्त को बुधवार था, तो उसी वर्ष 1 अगस्त को था
(A) गुरुवार
(B) बुधवार
(C) शुक्रवार
(D) शनिवार
उत्तर – (B) बुधवार

57. निम्नलिखित में से कौन एक समानांतर श्रेणी (AP) बनाता है?
(A) 1, 1, 2, 2, 3, 3, …
(B) 0.3, 0.33, 0.333, …
(C) √2, 2, 2√2, 4, …
(D) 3, 3 + √2, 3 + 2√2, 3 + 3√2, …
उत्तर – (D) 3, 3 + √2, 3 + 2√2, 3 + 3√2, …

58. हरियाणा नगर निगम संशोधन अधिनियम के अनुसार शहरी स्थानीय निकाय के चुनाव लड़ने वाले पुरुष को न्यूनतम ……………. शिक्षित होना चाहिए।
(A) MBBS
(B) LLB
(C) 12वीं कक्षा
(D) 10वीं कक्षा
उत्तर – (D) 10वीं कक्षा

59. मेघालय पठार के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?
(A) यह आगे गारो, खासी और जैंतियाँ पहाड़ियों में उपविभाजित है
(B) पठार मुख्य प्रायद्वीपीय समूह से अलग है
(C) यह कोयला, लौह अयस्क, सिलिमैनाइट, चूना पत्थर और युरेनियम जैसे खनिज स्रोतों में समृद्ध है
(D) यह क्षेत्र उत्तर-पूर्व मानसून से सर्वाधिक वर्षा प्राप्त करता है।
उत्तर – (D) यह क्षेत्र उत्तर-पूर्व मानसून से सर्वाधिक वर्षा प्राप्त करता है।

60. पहली हरियाणवी फिल्म है
(A) रिजुवी
(B) धरती
(C) यजुर्वेद
(D) ओशो
उत्तर – (B) धरती

61. सुश्री. X पूर्व दिशा में 20 मीटर चलती हैं और फिर अपने बाएँ मुड़ती हैं और 15 मीटर चलती हैं और फिर अपने दाएँ मुड़कर 25 मीटर चलती हैं। फिर वह अपने दाएँ मुड़कर 15 मीटर चलती हैं। अब, वह आरंभिक बिंदु से कितनी दूर है?
(A) 35 मीटर
(B) 40 मीटर
(C) 45 मीटर
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) 45 मीटर

62. …………… तनु HCI के साथ अभिक्रिया नहीं करता।
(A) Mg (मैग्नीशियम)
(B) Cu (कॉपर)
(C) Al (एल्युमिनियम)
(D) Li (लिथियम)
उत्तर – (B) Cu (कॉपर)

63. पृथ्वी के धरातल से वायुमंडल की निम्नलिखित संरचनाओं को व्यवस्थित करें।
(A) क्षोभमंडल – मध्यमंडल – समतापमंडल – तापमंडल
(B) क्षोभमंडल – समतापमंडल – मध्यमंडल – तापमंडल
(C) समतापमंडल – क्षोभमंडल – मध्यमंडल – तापमंडल
(D) समतापमंडल – मध्यमंडल – क्षोभमंडल – तापमंडल
उत्तर – (B) क्षोभमंडल – समतापमंडल – मध्यमंडल – तापमंडल

64. जोगिंदर सिंह ………….. से एक साहित्यिक है।
(A) जलसा
(B) शाहबाद
(C) पानीपत
(D) अंबाला
उत्तर – (B) शाहबाद

65. संविधान के 97 वें संशोधन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है?
(A) इसने स्वयं सहायता समूह बनाने के अधिकार को एक मौलिक अधिकार बनाया
(B) इसने संविधान के भाग-IV (राज्य के नीति निर्देशक) में एक नया प्रावधान किया
(C) दोनों गलत हैं
(D) दोनों सही है
उत्तर – (B) इसने संविधान के भाग-IV (राज्य के नीति निर्देशक) में एक नया प्रावधान किया

66. मुस्तफाबाद का नया नाम है
(A) ब्रह्मावर्त
(B) सरस्वती नगर
(C) किसान नगर
(D) आर्यभट्ट
उत्तर – (B) सरस्वती नगर

67. ‘चैम्पियन ऑफ द अर्थ’ पुरस्कार …………… द्वारा प्रस्तुत किए जाते हैं।
(A) UNDP
(B) UNFCCC
(C) UNEP
(D) संयुक्त राष्ट्र महासभा
उत्तर – (C) UNEP (United Nations Environment Programme)

68. संविधान संशोधन अधिनियम ……………. के अनुसार पंचायत राज अधिनियम अस्तित्व में आया।
(A) 71
(B) 72
(C) 73
(D) 74
उत्तर – (C) 73

69. To bury the hatchet. (Meaning of idiom)
(A) To keep a secret
(B) To make peace
(C) To obtain money
(D) To bury the dead
Answer – (B) To make peace

70. A burning question. (Meaning of idiom)
(A) A puzzling question
(B) A difficult problem
(C) A hotly debated question
(D) An annoying question
Answer – (C) A hotly debated question

71. The growing number of visitors ………..…. the footpaths. (Verb)
(A) damaging
(B) damages
(C) are damaging
(D) were damaging
Answer – (C) are damaging

72. When I was a child …………… the Violin. (Verb)
(A) I was playing
(B) I am playing
(C) I play
(D) I played
Answer – (D) I played

73. Ram was appointed …………. Clerk. (Article)
(A) a
(B) an
(C) the
(D) not needed
Answer – (D) not needed

74. India is one of …………… very big countries in the world. (Article)
(A) an
(B) the
(C) a
(D) not needed
Answer – (B) the

75. The scheme allows students from many countries to communicate ……………
(A) each other
(B) to themselves
(C) themselves
(D) with one another
Answer – (D) with one another

76. An employment advertisement should …………… the number of vacancies.
(A) provide
(B) declare
(C) contain
(D) specify
Answer – (D) specify

77. I can’t imagine why you were believing all those rumours. (Correct the sentence)
(A) I can’t imagine why you believed all those rumours.
(B) I can’t imagine why wasn’t you believing all those rumours.
(C) I can’t imagine why do you believe all those rumours.
(D) I can’t imagine why you have believed all those rumours.
Answer – (A) I can’t imagine why you believed all those rumours.

78. Each of the sports women were given a certificate. (Correct the sentence)
(A) Every sports women were given a certificate.
(B) Each of the sports women was given a certificate.
(C) Each of the sports women have been given a certificate.
(D) Sports women each were given a certificate.
Answer – (B) Each of the sports women was given a certificate.

79. श्रृंगार रस का स्थायी भाव कौन-सा है?
(A) रति
(B) हास
(C) क्रोध
(D) भय
उत्तर – (A) रति

80. ‘प्रति + उपकार = प्रत्युपकार’ में कौन-सी संधि है?
(A) वृद्धि संधि
(B) गुण संधि
(C) यण् संधि
(D) दीर्घ संधि
उत्तर – (C) यण् संधि

81. ‘गाय फल खा रही है।’ इस वाक्य के ‘गाय’ का पद परिचय दीजिए।
(A) व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, स्त्रीलिंग, करण कारक, ‘खा रही है’ क्रिया का कर्त्ता
(B) भाववाचक संज्ञा, एकवचन, स्त्रीलिंग, कर्म कारक, ‘खा रही है’ क्रिया का कर्म
(C) व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, स्त्रीलिंग, कर्म कारक, ‘खा रही है’ क्रिया का कर्म
(D) जातिवाचक संज्ञा, एकवचन, स्त्रीलिंग, कर्त्ता कारक, ‘खा रही है’ क्रिया का कर्त्ता
उत्तर – (D) जातिवाचक संज्ञा, एकवचन, स्त्रीलिंग, कर्त्ता कारक, ‘खा रही है’ क्रिया का कर्त्ता

82. ‘गाय नहीं चलती।’ यह वाक्य भाववाच्य में होता है
(A) गाय से चला नहीं जाता।
(B) गाय से चली नहीं जाती।
(C) गाय से चली गयी।
(D) गाय से चला नहीं गया।
उत्तर – (A) गाय से चला नहीं जाता।

83. ‘घन जैसा श्याम = घनश्याम’ यह कौन-सा समास है?
(A) अव्ययी भाव
(B) तत्पुरुष
(C) द्वन्द्व
(D) द्विगु
उत्तर – (B) तत्पुरुष

84. ‘साधु’ शब्द का बहुवचन रूप है
(A) साधुएँ
(B) साधुओ
(C) साधु
(D) साधुयाँ
उत्तर – (C) साधु

85. ‘जमीन पर पैर न पड़ना’ मुहावरे का अर्थ है
(A) अधिक घमंड करना
(B) अस्वस्थ हो जाना
(C) लापता होना
(D) मौज उडाना
उत्तर – (A) अधिक घमंड करना

86. सुमेलित कीजिए।

(अ)(ब)
1. बासठअ. 19
2. पचपनआ. 39
3. उन्नीसइ. 55
4. उनतालीसई. 62

(A) 1-अ, 2-ई, 3-आ, 4-इ
(B) 1-आ, 2-अ, 3-इ, 4-ई
(C) 1-इ, 2-आ, 3-ई, 4-अ
(D) 1-ई, 2-इ, 3-अ, 4-आ
उत्तर – (D) 1-ई, 2-इ, 3-अ, 4-आ

87. ‘अदब’ शब्द के साथ कौन-सा उपसर्ग सही लगता है?
(A) बे
(B) कु
(C) नि
(D) अ
उत्तर – (A) बे

88. निम्नलिखित में से सही वर्तनी का चयन कीजिए।
(A) कृत्रिम
(B) क्रत्रीम
(C) कृत्रीम
(D) क्रत्रिम
उत्तर – (A) कृत्रिम

89. निम्नलिखित में से ‘गाय’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है
(A) अंबु
(B) कपिला
(C) गौ
(D) धेनु
उत्तर – (A) अंबु

90. जहाँ एक से अधिक वर्णों की दो बार आवृत्ति होती है, वहाँ कौन-सा अलंकार होता है?
(A) छेकानुप्रास
(B) श्लेष
(C) वक्रोक्ति
(D) उत्प्रेक्षा
उत्तर – (A) छेकानुप्रास