Haryana Group D Paper 11 Nov 2018 Shift 2 (Evening Shift) Answer Key
1. सोडा अम्ल अग्निशमकों में ………….. प्रयुक्त होता है।
(A) NaHCO3
(B) Na2CO3
(C) NaCl
(D) NaOH
उत्तर – (A) NaHCO3
2. शिवालिक की पहाड़ियाँ हरियाणा के …………… भाग में हैं।
(A) उत्तर-पूर्वी
(B) उत्तर-पश्चिमी
(C) दक्षिण-पूर्वी
(D) दक्षिण-पश्चिमी
उत्तर – (A) उत्तर-पूर्वी
3. C X D, E V F, ?, I R J, K P L हेतु विकल्पों में से लुप्त पद (?) ज्ञात करें।
(A) H T G
(B) G T H
(C) G S H
(D) H U G
उत्तर – (B) G T H
4. रोमांच खेल अकादमी (अडवेंचर स्पोर्टस् अकेडमी) ………….. में स्थापित की गई है।
(A) भिरड़ाना
(B) राखीगढ़
(C) मोरनी
(D) मुंद्री
उत्तर – (C) मोरनी
5. निम्नलिखित में से कौन-सा एक समांतर श्रेणी (AP) बनाता हैं?
(A) 1, 1, 2, 2, 3, 3, …
(B) 0.3, 0.33, 0.333, …
(C) 1/2, 1/4, 1/8, …
(D) √5, √20, √45, √80, …
उत्तर – D) √5, √20, √45, √80, …
6. श्रृंखला 125, ?, 27, 8, 1, 0 में लुप्त संख्या ज्ञात करें।
(A) 9
(B) 18
(C) 60
(D) 64
उत्तर – (D) 64
7. एक सीढ़ी 13 मी. लंबी है और धरातल से 12 मी. लंबी एक इमारत की खिड़की तक पहुँचती हैं। सीढ़ी के आधार की दीवार से दूरी कितनी है?
(A) 5 m
(B) 12.5 m
(C) 25 m
(D) 1 m
उत्तर – (A) 5 m
8. अरावली की पहाड़ियाँ …………. भी कहलाती है।
(A) शिवालिक की पहाड़ियाँ
(B) घग्गर
(C) मेवात की पहाड़ियाँ
(D) हिमालय
उत्तर – (C) मेवात की पहाड़ियाँ
9. हाल ही में केंद्र सरकार ने तीन राष्ट्रीकृत बैंकों को विलीन कर एस.बी.आई. के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा बैंक बनाने का निर्णय लिया है, निम्नलिखित में से कौन-सा उस सूची में शामिल नहीं है?
(A) देना बैंक
(B) विजया बैंक
(C) कॉर्पोरेशन बैंक
(D) बैंक ऑफ बड़ौदा
उत्तर – (C) कॉर्पोरेशन बैंक
10. अयोध्या प्रसाद गोयलिय ने उर्दू साहित्य में ………….. शुरू किया।
(A) दोहे
(B) कविता
(C) सोन्नेट
(D) शायरी
उत्तर – (D) शायरी
11. यदि ROAD का कूट 38 है, तो LIGHT का कूट क्या होगा?
(A) 54
(B) 66
(C) 56
(D) 68
उत्तर – (C) 56
12. महाभारत में, हरियाणा ………….. के रूप में दर्शाया गया है।
(A) बहुधान्यक
(B) पटना
(C) हुर्रियान्ना
(D) कुरुक्षेत्र
उत्तर – (A) बहुधान्यक
13. यदि ‘A’ का अर्थ ‘+’, ‘B’ का अर्थ ‘–’, ‘C’ का अर्थ ‘×’ और ‘D’ का अर्थ ‘÷’ है तो
16 A 14 C 6 D 3 B 6 =
(A) 108
(B) 42
(C) 38
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) 38
14. निम्नलिखित पर विचार करके सही चुनिए :
(A) बराक नदी मणिपुर और मिजोरम में बहती है।
(B) पटकाई बुम, नागा पहाड़ियाँ और लुशाई निचली पहाड़ियाँ हैं, जो झूम कृषि करने वाले जनजाति समूहे द्वारा आवासित है।
(C) (A) और (B) दोनों सही है।
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) (A) और (B) दोनों सही है।
15. प्रसिद्ध ‘द जंगल बुक’, मध्य प्रदेश के कान्हा बाघ संरक्षण क्षेत्र से जुड़ी कहानी है, बाद में जिस पर 2016 में एनीमेटेड फिल्म भी बनी जिसके लिए उसे ऑस्कर पुरस्कार मिला, …………… द्वारा लिखी गयी।
(A) विक्रम सेठ
(B) अरविंद अडिग
(C) रुडयार्ड किपलिंग
(D) झुंपा लाहिरि
उत्तर – (C) रुडयार्ड किपलिंग
16. दो सिक्के एक साथ उछाले गए हैं। ठीक एक पश्च (Tail) भाग आने की प्रायिकता है
(A) 1
(B) 0
(C) 1/2
(D) 3/4
उत्तर – (C) 1/2
17. 2 सेमी भुजा वाले चार घन आसन्न एक दूसरे से जोड़े गए हैं। परिणामी ठोस का पृष्ठीय क्षेत्रफल है
(A) 70 cm2
(B) 36 cm2
(C) 72 cm2
(D) 24 cm2
उत्तर – (C) 72 cm2
18. तार तान कर बनाया गया एक लकड़ी का यंत्र जिसे एक तीर की सहायता से बजाया जाता है, …………. कहलाता है।
(A) चिमटा
(B) ड्रम
(C) डमरू
(D) सारंगी
उत्तर – (D) सारंगी
19. हड़प्पा घाटी स्थलों में निम्नलिखित में से कौन-सा हरियाणा में प्राचीनतम है?
(A) भिरड़ाना
(B) राखीगढ़
(C) बनावली
(D) कुनाल
उत्तर – (A) भिरड़ाना
20. समीकरण x2 – (√2 + 1)x + √2 = 0 का हल है
(A) 1, √2 + 1
(B) √2, √(2 + 1)
(C) √2, 1
(D) – 1, √2 + 1
उत्तर – (C) √2, 1
21. प्रतिवर्ष विश्व जल दिवस …………. को मनाया जाता है।
(A) 22 मार्च
(B) 22 अप्रैल
(C) 22 मई
(D) 22 जनवरी
उत्तर – (A) 22 मार्च
22. निम्नलिखित में से किस आयोग / योजना ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उपमहाद्वीप के त्रि-स्तरीय संघ की संस्तुति की?
(A) वेवेल योजना
(B) क्रिप्स मिशन
(C) कैबिनेट मिशन
(D) अगस्त प्रस्ताव
उत्तर – (C) कैबिनेट मिशन
23. भारत में स्थानीय स्वशासन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सी व्याख्या सत्य है?
(A) पंचायत चुनावों में सभी राज्यों में इलेक्ट्रोनिक मतदान मशीन का प्रयोग नहीं किया जा रहा हैं।
(B) भारत में स्थानीय स्वशासन के जनक लॉर्ड रिपन है।
(C) (A) और (B) दोनों सही हैं।
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) (A) और (B) दोनों सही हैं।
24. घड़े …………. का प्रयोग करके बनाए जाते हैं।
(A) मशीन
(B) प्लास्टिक
(C) काँच
(D) पहिया / चाक
उत्तर – (D) पहिया / चाक
25. ‘हरियाणा’ शब्द का प्राचीनतम संदर्भ …………. में पाया जाता है।
(A) चाहमान
(B) ऋग्वेद
(C) अथर्ववेद
(D) ब्रह्मपुराण
उत्तर – (A) चाहमान
26. एक अवतल दर्पण द्वारा बना एक प्रतिबिंब आभासी, सीधा और वस्तु से बड़ा होता है। वस्तु का स्थान कहाँ होना चाहिए?
(A) फोकस लंबाई और वक्रता केंद्र के बीच
(B) वक्रता केंद्र पर
(C) वक्रता केंद्र के पीछे
(D) ध्रुव और मुख्य केंद्र के बीच
उत्तर – (D) ध्रुव और मुख्य केंद्र के बीच
27. गेहूँ की कृषि के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।
1. गेहूं को अति भारी वर्षा और अति उच्च तापमान की जरूरत होती है ।
2. भारत में गेहूँ सामान्यत: शीत ऋतु में उगाया जाता है।
उक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है?
(A) कोई नहीं
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) केवल 1
उत्तर – (B) केवल 2
28. वह नृत्य जिसमें गोपियाँ कृष्ण के चारों ओर वृत्त बनाती हैं, …………. कहलाता हैं।
(A) भरतनाट्यम
(B) रासलीला
(C) मराठी
(D) बिहू
उत्तर – (B) रासलीला
29. 2x + 4y = 8 और 8x + ay = 32 समीकरण समान सीधी रेखा को दर्शाती हैं यदि a =
(A) 2
(B) 16
(C) 9
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) 16
30. मानव और पादप कोशिकाओं दोनों में वायवीय श्वसन में उत्पादित उत्पाद है
1. CO2
2. जल
3. ATP
निम्नलिखित में से सही कूट चुनिए :
(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 1
(C) उपर्युक्त सभी
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) उपर्युक्त सभी
31. निम्नलिखित में से कौन-सा ऑक्सिन के बारे में असत्य है?
(A) तने के शीर्ष पर संश्लेषित होता है।
(B) कोशिकाओं को लंबा होने में मदद करता है।
(C) जब एक ओर से प्रकाश आता है, तो यह छाया की ओर विसरित हो जाता है।
(D) यह वृद्धि को रोकता है।
उत्तर – (D) यह वृद्धि को रोकता है।
32. भिवानी नहर …………… से निकाली गई हैं।
(A) भाखड़ा नहर
(B) ओकला बांध
(C) यमुना
(D) गंगा
उत्तर – (A) भाखड़ा नहर
33. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन भारत में केंद्र और राज्य के बीच शक्तियों के बँटवारे के संबंध में सत्य नहीं है?
(A) अवशिष्ट शक्तियाँ केंद्र सरकार में निहित हैं।
(B) विधायी, प्रशासनिक और वित्तीय क्षेत्रों में शक्तियों के बँटवारे की योजना संविधान के सातवीं अनुसूची के अंतर्गत दी गई है।
(C) (A) और (B) दोनों सही है।
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) (A) और (B) दोनों सही है।
34. वह शब्द ज्ञात करें जो नीचे दिए गए अन्य तीन विकल्पों से भिन्न है।
(A) शिक्षक
(B) चिकित्सक
(C) इंजीनियर
(D) गृहिणी
उत्तर – (D) गृहिणी
35. मीरा की माता की आयु मीरा की आयु के 4 गुणा है। 5 वर्षों बाद उसकी माता की आयु मीरा की आयु की 3 गुणा होगी। उसकी माता की वर्तमान आयु ज्ञात करें।
(A) 35 वर्ष
(B) 25 वर्ष
(C) 40 वर्ष
(D) 45 वर्ष
उत्तर – (C) 40 वर्ष
36. हरियाणा के …………… जिले में ब्रह्म सरोवर स्थित है।
(A) थानेसर
(B) रोहतक
(C) अंबाला
(D) फरीदाबाद
उत्तर – (A) थानेसर
37. यदि बहुपदीय p(x) = 3x2 – 7x + 10k का एक शून्य (–1) है तो k का मान है
(A) 1
(B) – 1
(C) 2
(D) 0
उत्तर – (B) – 1
38. हर्षवर्धन की मृत्यु के बाद …………. राजाओं ने कन्नौज पर शासन किया।
(A) मुगल
(B) ब्रिटिश
(C) प्रतिहार
(D) चोल
उत्तर – (C) प्रतिहार
39. निम्नलिखित में से कौन-सा एक शरीर के बाहर खाद्य पदार्थ का अपघटन करके फिर उसे अवशोषित करने वाले जीवों का उदाहरण नहीं है?
(A) ब्रेड फफूदी
(B) यीस्ट
(C) मशरूम
(D) अमरबेल
उत्तर – (D) अमरबेल
40. अंबाला …………… के लिए प्रसिद्ध हैं।
(A) तरबूज
(B) आम
(C) कटहल
(D) सेब
उत्तर – (B) आम
41. निम्नलिखित में से कौन-सी एक यांत्रिक तरंग है?
(A) गामा किरण
(B) ध्वनि तरंग
(C) ऐक्स-किरण
(D) रेडियो तरंग
उत्तर – (B) ध्वनि तरंग
42. गांधीजी और उनके विभिन्न निकायों से जुड़ाव के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा असत्य है?
(i) वह क्रिप्स आयोग के एक सदस्य थे।
(ii) वह केंद्रीय विधान परिषद के एक सदस्य थे।
(iii) वे संविधान सभा के एक सदस्य थे।
सही चुनिए :
(A) केवल (i)
(B) केवल (i) और (ii)
(C) उक्त सभी
(D) केवल (iii)
उत्तर – (C) उक्त सभी
43. यदि 3 tanA = 4, तो √(1 – sinA) / √(1 + cosA) का मान है।
(A) 1/2√2
(B) 2√2
(C) 2√2/√3
(D) (2 + √3)/2
उत्तर – (A) 1/2√2
44. यदि x2 + 4x + 4 को x + 2 से विभाजित करते हैं, तो शेष होगा
(A) – 2
(B) 2
(C) 0
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) 0
45. सल्तनत वंश की वास्तविक स्थापना …………… द्वारा की गई।
(A) बाबर
(B) गोरी
(C) कुतुबुद्दीन ऐबक
(D) अकबर
उत्तर – (C) कुतुबुद्दीन ऐबक
46. चार प्रतिरोधक 2 Ω, 4 Ω, 6 Ω और 8 Ω समानांतर में जुड़े हैं। वे एक 24 V की बैटरी से जुड़े हैं। 6 Ω प्रतिरोधक से गुजरती विद्युत धारा ज्ञात करें।
(A) 4 A
(B) 25 A
(C) 144 A
(D) 10 A
उत्तर – (A) 4 A
47. यदि 18 मार्च को बुधवार है, तो 1 मार्च को …………… होगा।
(A) मंगलवार
(B) रविवार
(C) शनिवार
(D) सोमवार
उत्तर – (B) रविवार
48. ग्राम पंचायत ………….. वर्षों के लिए काम करती हैं।
(A) 7
(B) 6
(C) 5
(D) 4
उत्तर – (C) 5
49. HUDA का अर्थ है
(A) ह्यूमन डेवेलपमेंट ऑथोरिटी
(B) हरियाणा अर्बन डेवेलपमेंट ऑथोरिटी
(C) हरियाणा अर्बन डिस्ट्रॉय ऑथोरिटी
(D) ह्यूमन राइट्स ऑथोरिटी
उत्तर – (B) हरियाणा अर्बन डेवेलपमेंट ऑथोरिटी
50. दो वृत्तों की त्रिज्याएँ क्रमशः 12 सेमी और 4 सेमी हैं। इन दोनों की परिधियों के योग के बराबर परिधि वाले वृत्त की त्रिज्या क्या होगी?
(A) 8 सेमी
(B) 16 सेमी
(C) 6 सेमी
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) 16 सेमी
51. ब्रिटिश राजधानी को कोलकाता से दिल्ली स्थानांतरित करने के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।
1. वास्तुकला शैली मुगल, बौद्ध और यूनानी संस्कृति का एक मिश्रण है।
2. निर्णय 1911 में लिया गया, जब किंग जॉर्ज V की इंग्लैंड में ताजपोशी हुई, दिल्ली में इस अवसर पर उत्सव हेतु दरबार का आयोजन किया गया था।
3. लॉर्ड हार्डिंग उस समय वॉइसरॉय थे।
4. दो वास्तुकार, एडवर्ड ल्यूटिएन्स और हर्बर्ट बेकर को नई दिल्ली और इसकी इमारतों का नक्शा बनाने को बुलाया गया था।
5. संरचनाओं को पूर्ण करने में 20 वर्ष लगे।
उक्त में से कौन-सा सत्य है?
(A) उक्त सभी
(B) 1, 3, 4 और 5
(C) 1, 3 और 4
(D) 1, 2, 3 और 4
उत्तर – (A) उक्त सभी
52. हरियाणा में 2017-18 तक …………. जिले थे।
(A) 22
(B) 23
(C) 24
(D) 25
उत्तर – (A) 22
53. भारत और ………… के बीच ताशकंद समझौता हस्ताक्षरित हुआ।
(A) चीन
(B) पाकिस्तान
(C) बांग्लादेश
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) पाकिस्तान
54. वह संख्या ज्ञात करें जो अन्य तीन संख्याओं जैसी नहीं है।
(A) 239
(B) 628
(C) 325
(D) 459
उत्तर – (A) 239
55. (– 6/5, – 3) और (– 4, – 7/5) बिंदुओं के बीच की दूरी है
(A) 260/√5
(B) √260/5
(C) 125
(D) √260
उत्तर – (B) √260/5
56. एक माँद में खरगोश और शिकार चिडियाँ 35 सिर और 98 पैर हैं। माँद में खरगोशों की संख्या है
(A) 28
(B) 19
(C) 21
(D) 14
उत्तर – (D) 14
57. समीकरणों x/a + y/b = 2, ax – by = a2 – b2 की प्रणाली के हल हैं
(A) x = a, y = b
(B) x = – a, y = – b
(C) x = a, y = – b
(D) x = – a, y = b
उत्तर – (A) x = a, y = b
58. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने हरियाणा गौवंश संरक्षण और गौसंवर्धन बिल को …………. में अनुमति दी।
(A) 6 जनवरी 2014
(B) 18 मई 2014
(C) 24 अप्रैल 2015
(D) 12 नवंबर 2015
उत्तर – (D) 12 नवंबर 2015
59. निम्नलिखित हिमालय पर्वतीय पहाड़ियों में से कौन-सी हिमालय के म्यांमार भाग से संलग्न नहीं है?
(A) लुशाई पहाड़ियाँ
(B) पटकाई बुम
(C) नागा पहाड़ियाँ
(D) जयंतिया पहाड़ियाँ
उत्तर – (D) जयंतिया पहाड़ियाँ
60. बेटी बचाओ योजना ………….. रोकने हेतु शुरू की गई।
(A) बाल विवाह
(B) कन्या भ्रूणहत्या
(C) बाल शिक्षा
(D) बाल श्रम
उत्तर – (B) कन्या भ्रूणहत्या
61. एक दो अंकों की संख्या अपने अंकों के योग की 2 गुणा हैं। यदि संख्या में 63 जोड़ा जाता है, तो अंक आपस में अपना स्थान बदल लेते हैं। तो संख्या है
(A) 16
(B) 17
(C) 18
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) 18
62. ………….. ठंडे जल के साथ अभिक्रिया नहीं करता।
(A) Ca (कैल्शियम)
(B) Mg (मैग्नीशियम)
(C) K (पोटैशियम)
(D) Na (सोडियम)
उत्तर – (B) Mg (मैग्नीशियम)
63. महाभारत ………….. द्वारा लिखी गई।
(A) कृष्ण
(B) अर्जुन
(C) संजय
(D) वेद व्यास
उत्तर – (D) वेद व्यास
64. CO2 को हरित गृह गैस कहते हैं क्योंकि
(A) यह पृथ्वी से विकिरित ऊष्मा को रोक लेती है।
(B) यह सूर्य से विकिरित ऊष्मा को रोक लेती है।
(C) यह वायुमंडल में बड़े लंबे समय तक ठहरती है।
(D) (A) और (C) दोनों
उत्तर – (D) (A) और (C) दोनों
65. बी. आर. अंबेडकर के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से गलत है?
1. उन्होंने ‘अनाइलेशन ऑफ कास्ट’ और ‘द प्रॉब्लेम ऑफ द रुपी’ नामक पुस्तकें लिखीं।
2. गाँधीजी के अनुरोध के कारण वे भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान कांग्रेस में आए।
3. उन्होंने 1936 में ‘स्वतंत्र श्रम पार्टी’ स्थापित की।
(A) केवल 2
(B) 2 और 3
(C) 1 और 3
(D) केवल 3
उत्तर – (A) केवल 2
66. हरियाणा पंचायती राज अधिनियम उम्मीदवारों की ……………. योग्यता विनिर्दिष्ट करता है।
(A) शैक्षणिक
(B) आयु
(C) जाति
(D) धार्मिक
उत्तर – (A) शैक्षणिक
67. निम्नलिखित में से कौन-सी एक पश्चिम की ओर बहने वाली नदी नहीं है?
(A) नेत्रावती नदी
(B) काली नदी
(C) पम्बा (पंपा) नदी
(D) वैप्पर नदी
उत्तर – (D) वैप्पर नदी
68. हरियाणा के ………….. जिले में सर्वाधिक वर्षा होती है।
(A) हिसार
(B) रोहतक
(C) अंबाला
(D) फरीदाबाद
उत्तर – (C) अंबाला
69. It rained ………… three days without stopping. (Conjunction)
(A) while
(B) for
(C) during
(D) since
Answer – (B) for
70. He will pass …………… he works hard. (Conjunction)
(A) as
(B) and
(C) if
(D) while
Answer – (C) if
71. The woman was carrying …………… a bag.
(A) black small plastic
(B) small and black plastic
(C) small black plastic
(D) plastic small black
Answer – (B) small and black plastic
72. The more electricity you use
(A) your bill will be higher
(B) will be higher your bill
(C) the higher your bill will be
(D) the higher your bill might be
Answer – (C) the higher your bill will be
73. They walked ………….. the footpath until they came to a small bridge. (Preposition)
(A) along
(B) in
(C) across
(D) through
Answer – (A) along
74. The truck came towards them …………… the bridge. (Preposition)
(A) by
(B) above
(C) through
(D) across
Answer – (D) across
75. By dint of. (Meaning of idiom)
(A) Slowly and gradually
(B) By means of
(C) Without steady application
(D) By any means
Answer – (B) By means of
76. Fair field and no favour. (Meaning of idiom)
(A) Upright
(B) Without-trickery
(C) Equal conditions in contest
(D) Honesty
Answer – (C) Equal conditions in contest
77. Next month I …………… Dereck for 20 years. (Verb)
(A) know
(B) will have known
(C) am knowing
(D) will have been knowing
Answer – (B) will have known
78. Everything is going well. We …………… any problems so far. (Verb)
(A) didn’t have
(B) don’t have
(C) haven’t had
(D) hadn’t had
Answer – (C) haven’t had
79. ‘क्रोध’ किस रस का स्थायी भाव है?
(A) करुण
(B) रौद्र
(C) शांत
(D) बीभत्स
उत्तर – (B) रौद्र
80. ‘जगत् + नाथ = जगन्नाथ’ मे कौन-सी संधि है?
(A) विसर्ग संधि
(B) व्यंजन संधि
(C) गुण संधि
(D) दीर्घ संधि
उत्तर – (B) व्यंजन संधि
81. ‘समझदार लड़के नहीं लड़ते।’ इस वाक्य में ‘लड़के’ का पद परिचय दीजिए।
(A) भाववाचक संज्ञा, पुल्लिंग, बहुवचन, कर्मकारक, ‘लड़ते’ क्रिया का कर्म
(B) व्यक्तिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, बहुवचन, करण कारक, ‘लड़ते’ क्रिया का कर्म
(C) जातिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, बहुवचन, कर्ताकारक, ‘लड़ते’ क्रिया का कर्ता
(D) व्यक्तिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, बहुवचन, कर्मकारक, ‘लड़ते’ क्रिया का कर्म
उत्तर – (C) जातिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, बहुवचन, कर्ताकारक, ‘लड़ते’ क्रिया का कर्ता
82. ‘राम से श्याम को कथा सुनाई गई।’ इसे कर्तृवाच्य में लिखिए।
(A) राम श्याम को कथा सुनाया।
(B) राम ने श्याम को कथा सुनाई।
(C) राम ने श्याम को कथा सुनाया।
(D) राम श्याम को कथा सुनाता है।
उत्तर – (B) राम ने श्याम को कथा सुनाई।
83. तत्पुरुष समास में
(A) पहला खण्ड प्राय: प्रधान होता है।
(B) दूसरा अथवा अंतिम खण्ड प्रधान होता है।
(C) दोनों खण्ड प्रधान होते हैं।
(D) दोनों खण्ड प्रधान न होकर समस्त पद किसी संज्ञा का बोधक होते हैं।
उत्तर – (B) दूसरा अथवा अंतिम खण्ड प्रधान होता है।
84. ‘थाली’ शब्द का बहुवचन रूप है
(A) थालियाँ
(B) थालीया
(C) थालीएँ
(D) थालिए
उत्तर – (A) थालियाँ
85. ‘आसमान से बातें करना।’ मुहावरे का अर्थ है
(A) निश्चिंत होना
(B) असंभव कार्य करना
(C) युद्धभूमि से भाग जाना
(D) हार मान लेना
उत्तर – (B) असंभव कार्य करना
86. सुमेलित कीजिए :
(अ) (आ)
1. नवासी अ. 19
2. उन्नीस आ. 74
3. सैंतीस इ. 89
4. चौहत्तर ई. 37
(A) 1-ई, 2-आ, 3-अ, 4-इ
(B) 1-इ, 2-अ, 3-ई, 4-आ
(C) 1-आ, 2-इ, 3-अ, 4-ई
(D) 1-अ, 2-ई, 3-इ, 4-आ
उत्तर – (B) 1-इ, 2-अ, 3-ई, 4-आ
87. ‘गुण’ शब्द को कौन-सा उपसर्ग सही लगता है?
(A) बे
(B) कु
(C) प्र
(D) अव
उत्तर – (D) अव
88. निम्नलिखित में से सही वर्तनी का चयन कीजिए।
(A) निर्धारित
(B) नीर्धारित
(C) निर्धारीत
(D) निर्दारित
उत्तर – (A) निर्धारित
89. निम्नलिखित में से ‘रात’ का पर्यायवाची नहीं है।
(A) अंबर
(B) निशा
(C) यामिनी
(D) रजनी
उत्तर – (A) अंबर
90. ‘मुख चन्द्रमा के समान सुंदर है।’ यहाँ कौन-सा अलंकार हुआ है?
(A) उपमा
(B) श्लेष
(C) वक्रोक्ति
(D) यमक
उत्तर – (A) उपमा