HSSC Group D Paper 11 Nov 2018 Shift 1 Answer Key

Haryana Group D Paper 11 Nov 2018 Shift 1 (Morning Shift) Answer Key

1. यदि बिंदु A(1, 1) और B(x, 1) के बीच दूरी 5 इकाई है, तो x का मान है
(A) 4, 0
(B) – 4, 6
(C) 2, 3
(D) 1, – 9
उत्तर – (B) – 4, 6

2. एक व्यक्ति से जब पूछा गया कि उसके पास कितनी भैंसे व मुर्गियाँ है, तो उसने कहा कि उसके जानवरों की 120 आँखें और 180 पैर हैं। उसके पास कितनी मुर्गियाँ हैं?
(A) 15
(B) 60
(C) 30
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) 30

3. x + y = a – b और ax – by = a2 + b2 समीकरण प्रणालियों के हल हैं
(A) x = a, y = b
(B) x = a, y = – b
(C) x = – a, y = b
(D) x = – a, y = – b
उत्तर – (B) x = a, y = – b

4. हरियाणा सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे (BPL) के कुटुंबों के वरिष्ठ नागरिकों के लिए ………….. योजना शुरू की।
(A) भाग्य ज्योति
(B) अन्न भाग्य
(C) बेटी पढ़ाओ
(D) तीर्थ दर्शन
उत्तर – (D) तीर्थ दर्शन

5. हिमालयी क्षेत्र जहाँ ब्रिटिश उपनिवेशी प्रशासन विशेषतः आकर्षित हुए और तत्पश्चात, इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण हिल स्टेशन जैसे धर्मशाला, मसूरी, शिमला कौसानी और छावनी कस्बे और स्वास्थ आश्रय जैसे शिमला, मसूरी, कसौली, अल्मोड़ा, लैंसडाउन और रानीखेत आदि विकसित हुए।
यहाँ संदर्भित क्षेत्र है
(A) ट्रांस हिमालय
(B) लघु हिमालय
(C) शिवालिक श्रेणी
(D) महान हिमालय
उत्तर – (B) लघु हिमालय

6. हरियाणा ………… पूर्ण करने वाला पहला राज्य है।
(A) जलीय स्तर मानचित्रण
(B) पुलिस स्टेशन
(C) भारत रत्न
(D) पद्मश्री पुरस्कार
उत्तर – (A) जलीय स्तर मानचित्रण

7. एक संख्या दो अंकों से बनी है, जिसके अंकों का योग 3 है, यदि 9 को उस संख्या में जोड़ा जाता है, तो अंक अपना स्थान आपस में बदल लेते हैं। तो वह संख्या है
(A) 12
(B) 21
(C) 30
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) 12

8. …………. एक उभयनिष्ठ ऑक्साइड है।
(A) Al2O3
(B) CuO
(C) Fe2O3
(D) CrO3
उत्तर – (A) Al2O3

9. सहारा मरूस्थल के संबंध में निम्नलिखित कथन पढ़िए।
i. यह नौ देशों में फैला है।
ii. इसका क्षेत्रफल संपूर्ण भारत के दोगुने से भी ज्यादा है।
निम्नलिखित में से सही कूट चुनिए :
(A) केवल (i)
(B) केवल (ii)
(C) (i) और (ii) दोनों सही है
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) केवल (ii)

10. महाभारत के ……….. अध्याय में भगवद्गीता है।
(A) 16 वें
(B) 17 वें
(C) 18 वें
(D) 19 वें
उत्तर – (A) 16 वें

11. हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने आधार कार्ड बनाम निजता को खतरा पर अपने ऐतिहासिक फैसले में यह कहा है की आधार कार्ड जोड़ना अनिवार्य है, अपवाद
1. विद्यालय में प्रवेश
2. पहल योजना के लिए
3. NEET, JEE, UGC और CBSE परीक्षाएँ
4. कॉर्पोरेट प्रमाणीकरण
निम्नलिखित में से सही उत्तर चुनिए :
(A) केवल 1 और 3
(B) केवल 3
(C) 1, 2 और 3
(D) 1, 3 और 4
उत्तर – (D) 1, 3 और 4

12. हरियाणा के विधि मंडल ने हरियाणा नगर निगम (संशोधन) बिल …………. में पारित किया।
(A) 7 अगस्त 2014
(B) 28 फरवरी 2017
(C) 19 दिसंबर 2015
(D) 31 मार्च 2016
उत्तर – (D) 31 मार्च 2016

13. निम्नलिखित में से सही युग्म चुनिए :
1. सलाल जल विद्युत – जम्मू और कश्मीर परियोजना
2. परांबिकुलम जलाशय – तमिलनाडू
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) केवल 1

14. रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़ और गुड़गाँव …………. में समृद्ध है।
(A) टिन
(B) डोलोमाइट
(C) स्लेट
(D) फेल्डस्पार
उत्तर – (C) स्लेट

15. बेकिंग सोडा और एक मंद खाद्य अम्ल जैसे …………. का एक मिश्रणक बेकिंग पाउडर है।
(A) एसिटिक अम्ल
(B) बेंज़ोइक अम्ल
(C) हायड्रोक्लोरिक अम्ल
(D) टार्टरिक अम्ल
उत्तर – (D) टार्टरिक अम्ल

16. वर्ष 2018 के अनुसार, हरियाणा राज्य में ………….. झीलें हैं।
(A) 7
(B) 6
(C) 5
(D) 4
उत्तर – (C) 5

17. निम्नलिखित विकल्पों में से लुप्त अक्षर (?) ज्ञात करें।
AYC, DVF, GSI, JPL, ?
(A) MOM
(B) NMO
(C) NNO
(D) MMO
उत्तर – (D) MMO

18. विश्व निवेशक शिखर सम्मेलन …………. में हुआ।
(A) 26 जनवरी 2011
(B) 12 दिसंबर 2014
(C) 8 मार्च 2016
(D) 10 अप्रैल 2017
उत्तर – (C) 8 मार्च 2016

19. निम्नलिखित में से कौन-सा एक समांतर श्रेणी (A.P.) बनाता है?
(A) 1, 1, 2, 2, 3, 3, …
(B) 0.3, 0.33, 0.333, …
(C) 1/2, 1/4, 1/8, …
(D) √4, √16, √36, …
उत्तर – (D) √4, √16, √36, …

20. निम्नलिखित श्रृंखला में लुप्त संख्या (?) ज्ञात करें।
2, 5, 10, 17, ?, 37
(A) 20
(B) 26
(C) 25
(D) 16
उत्तर – (B) 26

21. एक 17 मी. लंबी सीढ़ी, धरातल से 15 मी. ऊँची एक इमारत की खिड़की तक पहुँचती है। दीवार से सीढ़ी के आधार के बीच कितनी दूरी है?
(A) 8 मी.
(B) 6 मी.
(C) 2 मी.
(D) 4 मी.
उत्तर – (A) 8 मी.

22. मैंगनीज हरियाणा के …………. जिले में पाया जाता है।
(A) हिसार
(B) महेन्द्रगढ़
(C) करनाल
(D) गुड़गाँव
उत्तर – (B) महेन्द्रगढ़

23. निम्नलिखित में से कौन-सा बृहद्-आर्थिक घटकों का उदाहरण नहीं है?
(A) बजट बनाना
(B) मौद्रिक नीति का नियमन
(C) भुगतान संतुलन में परिवर्तन की नीति
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (D) उक्त में से कोई नहीं

24. उर्दू काव्य का पहला घोषणा-पत्र …………. द्वारा लिखा गया।
(A) अल्ताफ हाली हुसैन
(B) अमीर खुसरो
(C) उमराव जान
(D) अल्लाबख्श
उत्तर – (A) अल्ताफ हाली हुसैन

25. यदि ‘EYE’ का कूट 35 है, तो ‘OFF’ को ………….. के रूप में कूटबद्ध किया जा सकता है।
(A) 80
(B) 11
(C) 27
(D) 36
उत्तर – (C) 27

26. बाणभट्ट ने ………… लिखा।
(A) सूर सागर
(B) भगवद्गीता
(C) गीत रामायण
(D) हर्षचरित
उत्तर – (D) हर्षचरित

27. यदि ‘+’ का अर्थ ‘×’, ‘×’ का अर्थ ‘+’, ‘–’ का अर्थ ‘÷’ और ‘÷’ का अर्थ ‘–’ है, तो 16 × 2 ÷ 4 + 7 – 8 =
(A) 31
(B) 29/2
(C) 43/2
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) 29/2

28. निम्नलिखित में से कौन-सी दायीं ओर से आकर मिलने वाली गंगा की सहायक नदी नहीं है?
(A) चंबल
(B) सोन
(C) सिंधु
(D) कोसी
उत्तर – (D) कोसी

29. निम्नलिखित में से किसका सही अर्थ ‘नैतिकता’ है?
(A) नैतिक सिद्धांत जो एक व्यक्ति के व्यवहार को प्रभावित करते हैं।
(B) सही और गलत व्यवहार के सिद्धांतों से संबंधित है।
(C) वह तरीका जिससे कोई विशेष रूप से दूसरों की ओर कार्य या व्यवहार करता है।
(D) उक्त सभी
उत्तर – (A) नैतिक सिद्धांत जो एक व्यक्ति के व्यवहार को प्रभावित करते हैं।

30. दो सिक्कों को एक साथ उछाला जाता है। केवल शीर्ष (Head) आने की प्रायिकता क्या है?
(A) 1
(B) 0
(C) 1/2
(D) 1/4
उत्तर – (D) 1/4

31. 6 से.मी. भुजा वाले तीन घनों को आसन्न जोड़ा गया है। परिणामी ठोस का पृष्ठीय क्षेत्रफल है
(A) 200 से.मी.2
(B) 504 से.मी.2
(C) 320 से.मी.2
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) 504 से.मी.2

32. हरियाणा के लोगों द्वारा पहनी जाने वाली पगड़ी ………….. कहलाती है।
(A) पेटा
(B) खंडवा
(C) क्राउन
(D) पगड़ी
उत्तर – (B) खंडवा

33. भगवद्गीता किस महाकाव्य का एक भाग है?
(A) रामायण
(B) उपनिषद
(C) वेद
(D) महाभारत
उत्तर – (D) महाभारत

34. समीकरण 3x2 – 2√5x – 5=0 का हल है
(A) √5, 1/3
(B) √5, √5
(C) √5, – √5/√3
(D) √3, √5/√3
उत्तर – (C) √5, – √5/√3

35. निम्नलिखित में से कौन-सा पौधों में अलैंगिक प्रजनन तंत्र नहीं है?
(A) बीजाणु जनन
(B) विखंडन
(C) असंगजनन
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (D) उक्त में से कोई नहीं

36. 1940 के मुस्लिम लीग संकल्प के संदर्भ में गलत चुनिए।
(A) इसने भारतीय उपमहाद्वीप के मुस्लिम बहुसंख्याक क्षेत्रों के लिए स्वशासन विधेयक की माँग की।
(B) इसने भारतीय उपमहाद्वीप के विभाजन और एक पृथक मुस्लिम राज्य, पाकिस्तान की माँग की।
(C) वह भारत के विभाजन को लेकर संदिग्ध थी।
(D) फिर भी, अंतत: इसने पाकिस्तान के निर्माण की नींव रखी।
उत्तर – (B) इसने भारतीय उपमहाद्वीप के विभाजन और एक पृथक मुस्लिम राज्य, पाकिस्तान की माँग की।

37. प्रो बोनो, जिसे हम कानून और सुव्यवस्था के वाद-विवाद और समाचारों में सुनते रहते है, …………. से संदर्भित है।
(A) निःशुल्क विधिक सेवाएँ
(B) इसके स्वयं के गतिविधियों में
(C) ऐसा महसूस होना कि पहले दी जा चुके हैं
(D) एक विशेष मामले में न्यायालय का निष्पक्ष सलाहकार
उत्तर – (A) निःशुल्क विधिक सेवाएँ

38. भगवान राम की रावण पर विजय का त्यौहार ………….. कहलाता है।
(A) पोंगल
(B) बिशु
(C) बैसाखी
(D) दशहरा
उत्तर – (D) दशहरा

39. भगवद्गीता में ………… और भगवान कृष्ण के बीच वार्तालाप है।
(A) कर्ण
(B) सूर्य
(C) नकुल
(D) अर्जुन
उत्तर – (D) अर्जुन

40. नाई दर्पण के रूप में प्रयुक्त दर्पण का प्रकार है
(A) उत्तल दर्पण
(B) अवतल दर्पण
(C) बेलनाकार दर्पण
(D) समतलोत्तल दर्पण
उत्तर – (B) अवतल दर्पण

41. निम्नलिखित में से कौन-सा रोग साल्मोनेल्ला जीवाणु द्वारा होता है?
(A) हैजा
(B) जापानी मस्तिष्क ज्वर
(C) टाइफॉइड
(D) यकृत शोथ
उत्तर – (C) टाइफॉइड

42. प्रकाश का त्यौहार है
(A) गणेश चतुर्थी
(B) दीवाली
(C) दशहरा
(D) बैसाखी
उत्तर – (B) दीवाली

43. समीकरण x + 3y = 5 और 2x – by = 10 समान रेखा को दर्शाती है। यदि b =
(A) 6
(B) – 5
(C) – 6
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) – 6

44. निम्नलिखित में से किस कोशिका में हीमोग्लोबिन होता है?
(A) श्वेत रक्त कणिकाएँ (WBC)
(B) लाल रक्त कणिकाएँ (RBC)
(C) प्लेटलेट
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) लाल रक्त कणिकाएँ (RBC)

45. मछलियों के हृदय में …………. कक्ष होते हैं।
(A) कई
(B) 4
(C) 2
(D) 3
उत्तर – (C) 2

46. वह फसल जो जून में वर्षा के आरंभ के समय बोई जाती है और नवंबर माह में काटी जाती है, वह …………… कहलाती है।
(A) बैसाखी
(B) बिती
(C) खरीफ़
(D) सम्मर
उत्तर – (C) खरीफ़

47. भारत में राजनैतिक पक्ष प्रणाली के उद्भव के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और गलत विकल्प चुनिए।
(A) चौथे केंद्रीय आम चुनावों की परिणति गठबंधन की राजनीति की शुरुआत में हुई।
(B) 1960 के दौरान नए राजनैतिक वर्गों के उद्भव का सीधा संबंध भूमि सुधार के दुष्प्रभावों में ग्रामीण भारत में मालिकाना किसान वर्ग के उद्भव से था।
(C) गठबंधन की राजनीति ने पक्षों का ध्रुवीकरण किया।
(D) वर्तमान में गठबंधन और मित्र पक्षों ने प्रतिस्पर्धात्मक राजनैतिक स्थान और चुनावों की प्रक्रिया को संकुचित कर दिया है।
उत्तर – (D) वर्तमान में गठबंधन और मित्र पक्षों ने प्रतिस्पर्धात्मक राजनैतिक स्थान और चुनावों की प्रक्रिया को संकुचित कर दिया है।

48. वह शब्द ज्ञात करें जो निम्नलिखित दिए गए अन्य तीनों विकल्पों से भिन्न है।
(A) बाघ
(B) शेर
(C) बिल्ली
(D) जेब्रा
उत्तर – (D) जेब्रा

49. एक पिता की आयु अपने पुत्र की आयु के 3 गुणा है। 5 वर्ष पश्चात् उसकी आयु अपने पुत्र की आयु के ढ़ाई गुणा हो जाएगा। पुत्र की वर्तमान आयु क्या हैं?
(A) 15 वर्ष
(B) 10 वर्ष
(C) 12½ वर्ष
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) 15 वर्ष

50. बड़खल झील ………….. में स्थित है।
(A) फरीदाबाद
(B) थानेश्वर
(C) करनाल
(D) हाथीनी
उत्तर – (A) फरीदाबाद

51. यदि बहुपदीय p(x) = – 2x2 + 3x + 5k का एक शून्य 4 है, तो k का मान है
(A) 4
(B) – 5
(C) 5/4
(D) – 1
उत्तर – (A) 4

52. ह्वेन सांग एक ………….. यात्री है।
(A) अंग्रेजी
(B) रोमन
(C) चीनी
(D) पुर्तगाली
उत्तर – (C) चीनी

53. थायरॉक्सिन के संश्लेषण के लिए …………. आवश्यक है।
(A) पोटेशियम
(B) सोडियम
(C) कैल्शियम
(D) आयोडीन
उत्तर – (D) आयोडीन

54. साहिबी नदी को …………. भी कहते हैं।
(A) दृशद्वती
(B) कुमुद्वती
(C) कावेरी
(D) जगदाद्री
उत्तर – (A) दृशद्वती

55. कंप्यूटर में ‘CMOS’ का मतलब है।
(A) कंप्यूटर मॉनिटरिंग ऑपरेटिंग सिस्टम
(B) कॉम्प्लीमेंटरी मेटल ऑक्साइड़ सेमीकंडक्टर
(C) कॉम्प्लीमेंटरी मेटल ऑपरेटिंग सेमीकंडक्टर
(D) कॉमनली मेंटेनिंग ऑपरेटिंग सिस्टम
उत्तर – (B) कॉम्प्लीमेंटरी मेटल ऑक्साइड़ सेमीकंडक्टर

56. निम्नलिखित में से कौन-सा आंदोलन नेतृत्वहीन आंदोलन / विरोध था?
(A) सायमन गो बॅक विरोध
(B) वैयक्तिक सत्याग्रह
(C) भारत छोड़ो आंदोलन
(D) स्वदेशी आंदोलन
उत्तर – (C) भारत छोड़ो आंदोलन

57. यदि 3tanA = 4 है, तो √(secA – cosecA) / √(secA + cosecA) का मान है
(A) 1/7
(B) √2/7
(C) 1/√7
(D) √3/√7
उत्तर – (C) 1/√7

58. यदि 14x2 + 13x – 15 को 7x – 4 से विभाजित किया जाता है, तो शेष है
(A) 3
(B) – 3
(C) 0
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) – 3

59. सिपाही विद्रोह ………… में हुआ।
(A) 1947
(B) 1957
(C) 1837
(D) 1857
उत्तर – (D) 1857

60. पाँच प्रतिरोधक 2 Ω, 3 Ω, 4 Ω, 5 Ω और 6 Ω को 6 V बैटरी के साथ श्रृंखला में जोड़ा गया है। 5 Ω प्रतिरोधक से विद्युत धारा है
(A) 3.33 A
(B) 0.3 A
(C) 1.2 A
(D) 120 A
उत्तर – (B) 0.3 A

61. यदि 9 सितंबर को रविवार है, तो 18 सितंबर को क्या होगा?
(A) सोमवार
(B) रविवार
(C) मंगलवार
(D) बुधवार
उत्तर – (C) मंगलवार

62. ………… ग्राम पंचायत के प्रमुख है।
(A) मुख्यमंत्री
(B) कमिश्नर
(C) सरपंच
(D) श्रम अधिकारी
उत्तर – (C) सरपंच

63. हरियाणा …………. सदस्यों को संसद के उच्च सदन, राज्यसभा भेजता है।
(A) 2
(B) 3
(C) 4
(D) 5
उत्तर – (D) 5

64. यदि एक अर्धवृत्ताकार चाँदे (Protractor) की परिधि 108 से.मी. है, तो चाँद का व्यास है
(A) 54 से.मी.
(B) 42 से.मी.
(C) 24 से.मी.
(D) 108 से.मी.
उत्तर – (B) 42 से.मी.

65. आंग्ल-मैसूर युद्ध के दौरान हुई निम्नलिखित घटनाएँ पढ़िए।
1. टीपू सुल्तान ने मलबार तट से ब्रिटिशों के साथ चंदन और कालीमिर्च के निर्यात को रोक दिया।
2. उसने फ्रांसिसियों से संबंध बनाए रखे और नेपोलियन से सहायता प्राप्त करने का प्रयास किया।
3. 1799 के युद्ध के दौरान टीपू की राजधानी मैसूर थी।
4. युद्ध के बाद राज्य दो भागों में बँट गया यथा एक ब्रिटिश के अंतर्गत दूसरा मैसूर राज्य।
उक्त में से कौन-सा सही नहीं है?
(A) 1, 2 और 4
(B) 1, 2 और 3
(C) केवल 3 और 4
(D) 1, 3 और 4
उत्तर – (C) केवल 3 और 4

66. 73 वें संविधान संशोधन अधिनियम के आधार पर हरियाणा पंचायती राज अधिनियम पहली बार ………… में पारित किया गया।
(A) 1947
(B) 1957
(C) 1992
(D) 1994
उत्तर – (D) 1994

67. स्वतंत्रता के तुरंत पश्चात् किसे भारत की संविधान सभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया?
(A) राजगोपालाचारी
(B) डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा
(C) वी. टी. कृष्णामाचारी
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा

68. वह संख्या ज्ञात करें जो निम्नलिखित दिए गए अन्य तीनों विकल्पों से भिन्न है।
(A) 50-66
(B) 63-77
(C) 22-38
(D) 64-80
उत्तर – (B) 63-77

69. She reminded ………….. the papers.
(A) where I had to leave
(B) me where will I leave
(C) where to leave
(D) me where I had to leave
Answer – (D) me where I had to leave

70. I am not tired enough to go to bed yet.
I wouldn’t sleep it l ………….. to bed now.
(A) had gone
(B) gone
(C) would have gone
(D) went
Answer – (D) went

71. I don’t watch ………….. television very often. (Article)
(A) a
(B) the
(C) not needed
(D) an
Answer – (C) not needed

72. Who is ………….. best player in your team? (Article)
(A) the
(B) an
(C) not needed
(D) a
Answer – (A) the

73. She lives in Perth. She owns a house ………….. the Swan River. (Preposition)
(A) at
(B) on
(C) over
(D) in
Answer – (B) on

74. …………. cricket, I enjoy watching football and basketball. (Preposition)
(A) Except for
(B) Besides
(C) Beside
(D) Except
Answer – (B) Besides

75. I …………. television a lot but I don’t any more. (Verb)
(A) used to watch
(B) was watching
(C) watched
(D) was used to watch
Answer – (A) used to watch

76. …………. a long time for the bus. (Verb)
(A) We must to wait
(B) Always we have to wait
(C) We have to wait always
(D) We always have to wait
Answer – (D) We always have to wait

77. The Article exculpated the mayor. (Synonym of underlined word)
(A) steal
(B) pity
(C) acquit
(D) destroy
Answer – (C) acquit

78. The car salesman tried to beguiled an offer of free gas for a year. (Synonym of underlined word)
(A) wary
(B) mislead
(C) belittle
(D) strange
Answer – (B) mislead

79. जहाँ उपमेय पर उपमान का आरोपण हो, वहाँ कौन-सा अलंकार होता है?
(A) यमक
(B) रूपक
(C) वक्रोक्ति
(D) श्लेष
उत्तर – (B) रूपक

80. करुण रस का स्थायी भाव है
(A) भय
(B) क्रोध
(C) रति
(D) शोक
उत्तर – (D) शोक

81. ‘सखी’ शब्द का बहुवचन रूप है
(A) सखियाँ
(B) सखीया
(C) सखीए
(D) सखीयें
उत्तर – (A) सखियाँ

82. ‘टस से मस न होना’ मुहावरे का अर्थ है
(A) जरा भी न हिलना
(B) चापलूसी करना
(C) क्रोध में पागल हो जाना
(D) कठिनाई में पड़ना
उत्तर – (A) जरा भी न हिलना

83. ‘इति + आदि = इत्यादि’ में कौन-सी संधि है?
(A) वृद्धि संधि
(B) गुण संधि
(C) दीर्घ संधि
(D) यण संधि
उत्तर – (D) यण संधि

84. “मोहन पुस्तक पढ़ता है।” इस वाक्य में ‘पढ़ता है’ पद का परिचय दीजिए।
(A) सकर्मक क्रिया, कर्तृवाच्य, वर्तमान काल, एकवचन, पुल्लिंग
(B) अकर्मक क्रिया, कर्मवाच्य, वर्तमान काल, एकवचन, पुल्लिंग
(C) सकर्मक क्रिया, कर्मवाच्य, वर्तमान काल, बहुवचन, पुल्लिंग
(D) अकर्मक क्रिया, भाववाच्य, वर्तमान काल, एकवचन, पुल्लिंग
उत्तर – (A) सकर्मक क्रिया, कर्तृवाच्य, वर्तमान काल, एकवचन, पुल्लिंग

85. सुमेलित कीजिए :

(अ)(आ)
1. सत्ताईसअ) 75
2. पचहत्तरआ) 27
3. सैंतीसइ) 92
4. बानवेई) 37

(A) 1-इ, 2-ई, 3-अ, 4-आ
(B) 1-आ, 2-अ, 3-ई, 4-इ
(C) 1-ई, 2-आ, 3-इ, 4-अ
(D) 1-अ, 2-इ, 3-आ, 4-ई
उत्तर – (B) 1-आ, 2-अ, 3-ई, 4-इ

86. ‘खुश’ शब्द के साथ कौन-सा उपसर्ग सही लगता है?
(A) सु
(B) वि
(C) ना
(D) बे
उत्तर – (C) ना

87. ‘लक्ष्मण से मेघनाद मारा गया’ इसे कर्तृवाच्य में लिखिए।
(A) लक्ष्मण मेघनाद को मारेगा।
(B) लक्ष्मण मेघनाद को मारता है।
(C) लक्ष्मण ने मेघनाद को मारा।
(D) लक्ष्मण मेघनाद को मारा।
उत्तर – (C) लक्ष्मण ने मेघनाद को मारा।

88. ‘तीन भुवनों का समूह = त्रिभुवन’ यह कौन-सा समास है?
(A) बहुव्रीहि
(B) द्विगु
(C) तत्पुरुष
(D) अव्ययीभाव
उत्तर – (B) द्विगु

89. निम्नलिखित में से सही वर्तनी का चयन कीजिए।
(A) पृक्रति
(B) प्रकृति
(C) पृक्रती
(D) प्रकृती
उत्तर – (B) प्रकृति

90. निम्नलिखित में से ‘राक्षस’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है
(A) दनुज
(B) असुर
(C) सुर
(D) रजनीचर
उत्तर – (C) सुर