Haryana Group D Paper 10 Nov 2018 Shift 2 (Evening Shift) Answer Key
1. सभी वृत्त …………… होते हैं।
(A) सर्वांगसम
(B) समरूप
(C) चक्रीर्य
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) समरूप (similar)
2. यदि x2 – x – 42 को x + 6 से विभाजित किया जाता है तो शेषफल होगा
(A) 7
(B) – 6
(C) 0
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) 0
3. सोडियम कार्बोनेट का पुनक्रिस्टलीकरण …………. देता है।
(A) बेकिंग सोडा
(B) धावन सोडा
(C) ब्लीचिंग पाउडर
(D) प्लास्टर ऑफ पेरिस
उत्तर – (B) धावन सोडा
4. कुछ जनपदों का संयोजन …………… कहलाता था।
(A) मंड़ल
(B) जिला
(C) गण
(D) होबली
उत्तर – (C) गण
5. बायोम के प्रकारों के बारे में निम्नलिखित विवरण पढ़िए।
1. दक्षिण अफ्रीका की घास भूमियाँ वेल्ड्स कहलाती हैं।
2. उत्तरी अमेरिका की घास भूमियाँ प्रेयरीज कहलाती हैं।
3. ये दोनों शीतोष्ण कटिबंधीय घास भूमि बायोम हैं।
नीचे दिए गए सही उत्तर चुनिए :
(A) केवल 2
(B) केवल 1
(C) केवल 3
(D) उक्त सभी
उत्तर – (D) उक्त सभी
6. महाभारत में …………. अध्याय हैं।
(A) 18
(B) 20
(C) 22
(D) 24
उत्तर – (A) 18
7. MN, JQ, GT, ?, AZ, XC हेतु लुप्त पद (?) विकल्पों में से ज्ञात करें।
(A) EW
(B) DW
(C) EX
(D) DX
उत्तर – (B) DW
8. समीकरण 3x – y = 5, 9x – 3y + c = 0 के समान है यदि c =
(A) 15
(B) – 15
(C) – 10
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) – 15
9. पांडवों का ज्येष्ठतम पुत्र
(A) बहुधान्यक
(B) युधिष्ठिर
(C) प्रजोत्पति
(D) अंगीरस
उत्तर – (B) युधिष्ठिर
10. यदि 1st अक्टूबर सोमवार है, तो 11th अक्टूबर को ………….. होगा।
(A) गुरुवार
(B) शुक्रवार
(C) बुधवार
(D) सोमवार
उत्तर – (A) गुरुवार
11. हिमालय पर्वत और इसकी नदियों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही को चुनें।
(A) हिमालय पर्वत युवा, कमजोर और अपनी भूगर्भिक संरचना में लोचशीत है
(B) हिमालय को तेज बहती नदियों में काट-छाँट दिया है जो युवावस्था में है
(C) दोनों गलत है
(D) दोनों सही है
उत्तर – (D) दोनों सही है
12. x-धुरी पर वह बिंदु जो बिंदु (7, 6) और (– 3, 4) से समान दूरी पर है
(A) (– 1, 0)
(B) (2, 0)
(C) (– 4, 0)
(D) (3, 0)
उत्तर – (D) (3, 0)
13. पिता की आयु, पुत्र की आयु का पाँच गुना है। 3 वर्ष पूर्व पिता की आयु पुत्र की आयु का 8 गुना थी । तो पिता की वर्तमान आयु है
(A) 42 वर्ष
(B) 48 वर्ष
(C) 40 वर्ष
(D) 35 वर्ष
उत्तर – (D) 35 वर्ष
14. हरियाणा को …………. मुख्य भौगोलिक भागों में बाँटा गया है।
(A) 5
(B) 6
(C) 4
(D) 3
उत्तर – (C) 4
15. 5 सें.मी. भुजा वाले चार घन आसन्न एक साथ जोड़े गए हैं। परिणामी ठोस का पृष्ठीय क्षेत्रफल है
(A) 225 cm2
(B) 20 cm2
(C) 450 cm2
(D) 500 cm2
उत्तर – (C) 450 cm2
16. निम्नलिखित में से कौन-सा एक समांतर श्रेणी बनाएगा?
(A) 1, 1, 2, 2, 3, 3, …
(B) 0.3, 0.33, 0.333, …
(C) 1/2, 1/4, 1/8, …
(D) √2, √8, √18, √32, …
उत्तर – (D) √2, √8, √18, √32, …
17. यदि ‘+’ का अर्थ है ‘–’, ‘–’ का अर्थ ‘×’, ‘×’ का अर्थ ‘÷’ और ‘÷’ का अर्थ ‘+’ है, तो 12 × 4 ÷ 12 + 5 – 3 =
(A) 4
(B) 15
(C) 30
(D) 0
उत्तर – (D) 0
18. इंदौरी नदी का उद्भव ………….. के निकट है।
(A) इंदौर
(B) कैथल
(C) भिवानी
(D) करनाल
उत्तर – (A) इंदौर (मेवात)
19. दक्षिण एशिया की प्राचीनतम सड़कों में से एक हरियाणा में …………. है।
(A) सौ फुट रोड़
(B) एम.जी. रोड़
(C) मेन टैंक बंद रोड़
(D) ग्रांड ट्रंक रोड़
उत्तर – (D) ग्रांड ट्रंक रोड़
20. यदि एक अर्धवृत्ताकार खेत का क्षेत्रफल 30800 वर्ग.मी. है तो खेत की परिमाप है (π = 22/7 प्रयोग करें)
(A) 240 m
(B) 720 m
(C) 460 m
(D) 840 m
उत्तर – (B) 720 m
21. 2017-18 के लिए वित्तीय बजट हरियाणा के वित्त मंत्री …………. द्वारा पटल पर रखा गया।
(A) महाबल खट्टर
(B) कैप्टन अभिमन्यु
(C) वेंकैया नायडू
(D) चिदंबरम
उत्तर – (B) कैप्टन अभिमन्यु
22. कार्यपालक विभाग का नेतृत्व …………. द्वारा किया जाता है।
(A) मुख्य मंत्री
(B) राज्यपाल
(C) गृहमंत्री
(D) वित्त मंत्रालय
उत्तर – (B) राज्यपाल
23. विरामावस्था में एक औसत वयस्क व्यक्ति में श्वसन की प्रति मिनट सामान्य गति है
(A) 9-12
(B) 15-18
(C) 21-24
(D) 30-33
उत्तर – (B) 15-18
24. निम्नलिखित रंध्रों के कार्य हैं
(A) परिवहन
(B) गैसों का विनिमय
(C) प्रोटीन संश्लेषण
(D) पुनरुत्पत्ति
उत्तर – (B) गैसों का विनिमय
25. भारत में मध्याह्न भोजन विद्यालयों में शुरू करने वाला पहला राज्य हैं
(A) हिमाचल प्रदेश
(B) मेघालय
(C) तमिलनाडू
(D) पंजाब
उत्तर – (C) तमिलनाडू
26. समीकरण x2 + √2x – 4 = 0 के हल है
(A) √2, √2
(B) √2, – 2√2
(C) 0, 4
(D) 0, 0
उत्तर – (B) √2, – 2√2
27. मौलिक अधिकारों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?
(A) नई तकनीक इन अधिकारों के लिए खतरा बन सकती है।
(B) भारत में समानता एक नैतिक और राजनैतिक आदर्श है जो सामान्य कानूनों से उच्च है।
(C) भारत में ये आर्थिक और राजनैतिक अधिकार है जो संविधान का अविभाज्य भाग है।
(D) भारत में इन्हें भारत के मैग्नाकार्टा के रूप में सही वर्णित किया गया है।
उत्तर – (C) भारत में ये आर्थिक और राजनैतिक अधिकार है जो संविधान का अविभाज्य भाग है।
28. LED के संबंध में निम्नलिखित कथन पढ़िए और सही विकल्प चुनिए।
(A) उनमें पारा होता हैं
(B) वे कम विद्युत की खपत करती है क्योंकि वे अत्यंत कम ऊष्मा उत्पन्न करती हैं
(C) (A) और (B) दोनों सही है
(D) (A) और (B) दोनों गलत है
उत्तर – (B) वे कम विद्युत की खपत करती है क्योंकि वे अत्यंत कम ऊष्मा उत्पन्न करती हैं
29. महिला पुलिस स्वयं सेवक प्रणाली दो जिलों में शुरू की गई है। एक है
(A) पानीपत
(B) करनाल
(C) कुरुक्षेत्र
(D) अंबाला
उत्तर – (B) करनाल
30. यदि ‘SUN’ का कूट ’54’ है तो ‘MOON’ का कूट होगा
(A) 58
(B) 51
(C) 57
(D) 47
उत्तर – (C) 57
31. 1857 के सिपाही विद्रोह के दौरान मुगल शासक बहादुरशाह जफर को ………….. द्वारा गिराफ्तार किया गया।
(A) कैप्टन हडसन
(B) जॉन निकॉल्सन
(C) सर ह्युग रोज
(D) कॉलिन कैंपबेल
उत्तर – (A) कैप्टन हडसन
32. श्रृंखला 1, 8, ?, 64, 125, 216 में लुप्त संख्या ज्ञात करें।
(A) 9
(B) 27
(C) 25
(D) 16
उत्तर – (B) 27
33. दूल्हे के घर में औरतों द्वारा किया जाने वाला नृत्य है
(A) रासलीला
(B) फाग नृत्य
(C) लूर नृत्य
(D) खोड़िया नृत्य
उत्तर – (D) खोड़िया नृत्य
34. कॉलम-A में दिए गए पौधे की संरचना से कॉलम-B में दिए गए कार्य से मिलाइए।
| कॉलम-A | कॉलम-B |
| I. रंध्र | 1. जलावशोषण |
| II. जाइलम | 2. वाष्पोत्सर्जन |
| III. जड़ों के रोम | 3. भोजन का परिवहन |
| IV. फ्लोएम | 4. जल का परिवहन |
| 5. कार्बोहाइड्रेट का संश्लेषण |
उत्तर कूट चुनिए :
(A) I-2, II-4, III-1, IV-3
(B) I-1, II-4, III-3, IV-2
(C) I-1, II-4, III-2, IV-3
(D) I-5, II-3, III-1, IV-2
उत्तर – (A) I-2, II-4, III-1, IV-3
35. हर्षवर्धन ने थानेश्वर पर ………….. के दौरान शासन किया।
(A) 606-647 AD
(B) 400-350 BC
(C) 200-250 AD
(D) 250-150 BC
उत्तर – (A) 606-647 AD
36. हरियाणा का राज्य पुष्प है
(A) चमेली
(B) कमल
(C) गुलाब
(D) गुड़हर
उत्तर – (B) कमल
37. PREW का अर्थ है
(A) Population Regulations Engineering Wing
(B) Panchayath Raj Economic Wing
(C) Panchayath Raj Engineering Wing
(D) Power Rules Effective Wing
उत्तर – (C) Panchayath Raj Engineering Wing
38. निम्नलिखित में से किस शहर में ब्रिटिश कंपनी के एजेंट पहली बार अवस्थापित हुए?
(A) कोलकाता
(B) बॉम्बे
(C) मद्रास
(D) कोच्ची
उत्तर – (C) मद्रास
39. हरियाणा में 2017-18 को …………. जिले हैं।
(A) 22
(B) 25
(C) 24
(D) 28
उत्तर – (A) 22
40. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी नहीं है?
(A) कामेंग
(B) सुबनसिरी
(C) दिहाँग
(D) सुबर्ण रेखा
उत्तर – (D) सुबर्ण रेखा
41. निम्नलिखित तंत्रिका का एक भाग नहीं है
(A) संग्रहण वाहिका
(B) डेंड्राइट
(C) कोशिका निकाय
(D) केंद्रक
उत्तर – (A) संग्रहण वाहिका
42. निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और उपयुक्त चुनिए।
(A) भारत में विश्व के सर्वाधिक मेडिकल कॉलेज हैं।
(B) भारत विश्व में दवाओं का चौथा सबसे बड़ा उत्पादक और एक बड़ा निर्यातक है।
(C) (A) और (B) दोनों गलत हैं
(D) (A) और (B) दोनों सही हैं
उत्तर – (D) (A) और (B) दोनों सही हैं
43. कपिध्वज ………….. का दूसरा नाम है।
(A) कृष्ण
(B) बलराम
(C) अर्जुन
(D) कर्ण
उत्तर – (C) अर्जुन
44. एक छोरा हथेलियों में थामा जाने वाला ड्रम ………….. कहलाता है।
(A) ढोलक
(B) मृदंगम
(C) तबला
(D) डमरू
उत्तर – (D) डमरू
45. वह शब्द ज्ञात करें जो दिए गए अन्य तीनों से भिन्न है।
(A) नेपाल
(B) भूतान
(C) पाकिस्तान
(D) मणिपुर
उत्तर – (D) मणिपुर
46. अल्ताफ हुसैन हाली ………….. के लिए प्रसिद्ध है।
(A) दोहे
(B) सॉनेट
(C) कविता
(D) मुशायरा
उत्तर – (D) मुशायरा
47. दो सिक्के एक साथ उछाले जा रहे हैं। दो पश्च (Tail) भाग प्राप्त करने की प्रायिकता है
(A) 1
(B) 1/2
(C) 1/3
(D) 1/4
उत्तर – (D) 1/4
48. टाँगरी …………… की एक सहायक नदी है।
(A) साहिबी
(B) इंदौरी
(C) मार्कंडा
(D) घग्गर
उत्तर – (D) घग्गर
49. 1 मी. लंबाई के एक धातु के तार का प्रतिरोध 20°C पर 26 Ω है। यदि तार का व्यास 0.3 मि.मी. है तो इस तापमान पर धातु की प्रतिरोधकता क्या होगी?
(A) 4.84 × 10–6 Ωm
(B) 3.84 × 10–6 Ωm
(C) 2.84 × 10–6 Ωm
(D) 1.84 × 10–6 Ωm
उत्तर – (D) 1.84 × 10–6 Ωm
50. निम्नलिखित में से किस प्राकृतिक स्रोत को ‘दबी हुई रोशनी’ कहते हैं?
(A) सोना
(B) चाँदी
(C) कोयला
(D) शेल गैस
उत्तर – (C) कोयला
51. यदि 5tanα = 4 तो बराबर है (5sinα – 3cosα) / (5sinα + 2cosα)
(A) 1/6
(B) 5/3
(C) 2
(D) 0
उत्तर – (A) 1/6
52. वैदिक सभ्यता ………….. नदी के किनारे फली-फूली है।
(A) सरस्वती
(B) गंगा
(C) यमुना
(D) कावेरी
उत्तर – (A) सरस्वती
53. निम्नलिखित में से कौन-से सामान या मद GST के अंतर्गत छूट प्राप्त हैं या शून्य कर दर या 0% प्रभारित है?
1. समाचार पत्र
2. कुंकुम और बिंदी
3. प्रसंस्कृत फल और सब्जी
4. रेशम कीट और खादी धागा
5. अंतरिक्षयान
(A) 1, 3 और 4
(B) 1, 2, 3 और 4
(C) 1, 2, 4 और 5
(D) उक्त सभी
उत्तर – (C) 1, 2, 4 और 5
54. …………. एक अधातु होते हुए भी चमकदार होता है।
(A) फ्लोरीन
(B) क्लोरीन
(C) ब्रोमीन
(D) आयोडीन
उत्तर – (D) आयोडीन
55. निम्नलिखित में से किस देश के साथ भारत का मुक्त व्यापार करार नहीं है?
(A) दक्षिण कोरिया
(B) जापान
(C) ब्राजील
(D) थाइलैंड
उत्तर – (C) ब्राजील
56. जागीरदारों का अर्थ है
(A) बैंकर
(B) ज़मींदार
(C) कृषक
(D) कारोबार
उत्तर – (B) ज़मींदार
57. साल वृक्ष …………. में पाए जाते हैं।
(A) गुड़गाँव के वन
(B) सोनीपत के वन
(C) रोहतक के वन
(D) कालेसर के वन
उत्तर – (D) कालेसर के वन
58. वह संख्या ज्ञात करें जो बाकी दी गई तीनों से भिन्न है।
(A) 2/14
(B) 3/12
(C) 5/20
(D) 7/28
उत्तर – (A) 2/14
59. एक संख्या में दो अंक है जिनका योग 4 है। यदि संख्या में 18 जोड़ दिया जाता है तो अंकों का स्थान आपस में बदल जाता है। वो संख्या है
(A) 31
(B) 22
(C) 13
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) 13
60. कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध अभियान …………. कहलाता है।
(A) यात्रा योजना
(B) भाग्य ज्योति
(C) बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ
(D) महिला पुलिस योजना
उत्तर – (C) बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ
61. संविधान संशोधन विधेयक के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।
1. यह संसद के निजी सदस्यों द्वारा लाया जा सकता है।
2. राष्ट्रपति इस पर असहमत नहीं हो सकता, केवल पुनर्विचार के लिए लौटा सकता है।
उक्त में से कौन-सा सही है?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) कोई नहीं
(D) 1 और 2 दोनों
उत्तर – (A) केवल 1
62. स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान आम जन को राष्ट्रवाद की भावना से भर देने वाला प्रसिद्ध देशभक्ति गति ‘सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्ताँ हमारा’ …………… द्वारा लिखा गया।
(A) मिर्जा गालिब
(B) मोहम्मद इकबाल
(C) रविन्द्रनाथ टैगोर
(D) सादत हसन मंटो
उत्तर – (B) मोहम्मद इकबाल
63. यदि बहुपदीय p(x) = 2x2 + 3x – 3a का एक शून्य – 3 है तो a का मान है
(A) 2
(B) – 1
(C) 0
(D) 3
उत्तर – (D) 3
64. √2x + √5y = 0, √6x + √15y = 0 समीकरणों की प्रणाली के हल है
(A) x = √2, y = √5
(B) x = 0, y = 1
(C) कोई हल नहीं
(D) अनंत हल
उत्तर – (D) अनंत हल
65. हरियाणा विधानसभा ………….. में है।
(A) रोहतक
(B) अंबाला
(C) चंडीगढ़
(D) पानीपत
उत्तर – (C) चंडीगढ़
66. जब वस्तु को एक अवतल दर्पण के वक्रता केंद्र पर रखा जाता है तो प्रतिबिंब का आकार है
(A) वर्धित
(B) घटा हुआ
(C) वस्तु के समान ही
(D) बिंदु के आकार का
उत्तर – (C) वस्तु के समान ही
67. निम्नलिखित में से कौन-सा लोकतांत्रिक और सरकार के अन्य रूपों के बीच सही अंतर नहीं है?
(A) गैर-लोकतांत्रिक राज्यों में, राजनीति में भाग लेना सभी नागरिकों के लिए आवश्यक नहीं।
(B) सभी रूपों में सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार यथा एक मत एक मान है।
(C) सर्वाधिक अलोकतांत्रिक सरकारें चाहती हैं कि नागरिक राजनीति में प्रतिभागिता न करें।
(D) लोकतंत्र सभी नागरिकों द्वारा सक्रिय राजनैतिक प्रतिभागिता पर निर्भर है।
उत्तर – (B) सभी रूपों में सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार यथा एक मत एक मान है।
68. एक चिड़ियाघर में कुछ शेर और तोतें हैं। अनुरक्षक ने 15 सिर और 50 टाँगें गिनी। शेरों की संख्या है
(A) 9
(B) 10
(C) 8
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) 10
69. I prefer tea ……….. coffee. (Preposition)
(A) against
(B) not
(C) to
(D) than
Answer – (C) to
70. Our flat is ………… the second floor of the building. (Preposition)
(A) in
(B) by
(C) at
(D) on
Answer – (D) on
71. I said to the boys, “You should do your duty”. (Indirect speech)
(A) I said to the boys that you should do their duty.
(B) I told the boys that they should do their duty.
(C) I told the boys that you should do your duty.
(D) I ordered the boys that they should do your duty.
Answer – (B) I told the boys that they should do their duty.
72. The teacher said, “I am busy now”. (Indirect speech)
(A) The teacher said that he was busy then.
(B) The teacher says that he is busy now.
(C) He was busy says the teacher now.
(D) The teacher told that I was busy now.
Answer – (A) The teacher said that he was busy then.
73. Pick out the wrongly spelt word.
(A) Reticent
(B) Pedantic
(C) Irretrivable
(D) Plenary
Answer – (C) Irretrivable
74. Pick out the wrongly spelt word.
(A) Intermittent
(B) Intrinsic
(C) Incongruous
(D) Impurturbable
Answer – (D) Impurturbable
75. I notified ………….. I had changed my address.
(A) that
(B) to the bank that
(C) with the bank that
(D) the bank that
Answer – (D) the bank that
76. I decided to stay at home last night. I would have gone out if I ………….. so tired.
(A) wouldn’t have been
(B) hadn’t been
(C) wasn’t
(D) weren’t
Answer – (B) hadn’t been
77. Tom …………. his hand when he was cooking the dinner. (Verb)
(A) is burning
(B) have burnt
(C) was burning
(D) burnt
Answer – (D) burnt
78. There is a programme on television that I want to watch. …………… in five minutes. (Verb)
(A) It start
(B) It must start
(C) It starts
(D) It is starting
Answer – (C) It starts
79. ‘प्रति + एक = प्रत्येक’ में कौन-सी संधि है?
(A) अयादि संधि
(B) वृद्धि संधि
(C) यण संधि
(D) गुण संधि
उत्तर – (C) यण संधि
80. सुमेलित कीजिए।
| (अ) | (आ) |
| 1. बयासी | अ. 44 |
| 2. चवालीस | आ. 72 |
| 3. बहत्तर | इ. 82 |
| 4. उनचास | ई. 49 |
(A) 1-इ, 2-अ, 3-आ, 4-ई
(B) 1-ई, 2-आ, 3-अ, 4-इ
(C) 1-अ, 2-इ, 3-ई, 4-आ
(D) 1-आ, 2-ई, 3-इ, 4-अ
उत्तर – (A) 1-इ, 2-अ, 3-आ, 4-ई
81. निम्नलिखित में से ‘पानी’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है।
(A) पावक
(B) वारि
(C) अंबु
(D) उदक
उत्तर – (A) पावक
82. ‘धर्म से भ्रष्ट = धर्मभ्रष्ट’ में कौन-सा समास है?
(A) द्वन्द्र
(B) तत्पुरुष
(C) अव्ययी भाव
(D) बहुव्रीहि
उत्तर – (B) तत्पुरुष
83. ‘आचार’ शब्द के लिए सही उपसर्ग कौन-सा जोड़ा जाता है?
(A) ना
(B) अप
(C) दुर
(D) उप
उत्तर – (C) दुर
84. ‘डूबते को तिनके का सहारा’ मुहावरे का अर्थ है
(A) अधिक घमंड करना
(B) निराशा में आशा की झलक
(C) प्रतिकूल कार्य करना
(D) चालाकी से काम करना
उत्तर – (B) निराशा में आशा की झलक
85. मेरी बहन स्कूल से आयी है। इस वाक्य के ‘आयी है’ पद का परिचय दीजिए।
(A) अकर्मक क्रिया, भाव वाच्य, वर्तमान काल, एक वचन, स्त्रीलिंग
(B) अकर्मक क्रिया, कर्तृ वाच्य, आसन्न भूतकाल, एक वचन, स्त्रीलिंग
(C) सकर्मक क्रिया, कर्म वाच्य, वर्तमान काल, एक वचन, स्त्रीलिंग
(D) सकर्मक क्रिया, कर्तृ वाच्य, भविष्यत् काल, एक वचन, स्त्रीलिंग
उत्तर – (B) अकर्मक क्रिया, कर्तृ वाच्य, आसन्न भूतकाल, एक वचन, स्त्रीलिंग
86. जहाँ किसी वस्तु का वर्णन बढ़ा चढ़ा कर किया जाय, वह कौन-सा अलंकार होता है?
(A) वक्रोक्ति
(B) उपमा
(C) श्लेष
(D) अतिशयोक्ति
उत्तर – (D) अतिशयोक्ति
87. ‘टोपी’ शब्द का बहुवचन रूप है
(A) टोपीये
(B) टोपीएँ
(C) टोपीया
(D) टोपियाँ
उत्तर – (D) टोपियाँ
88. ‘माँ बच्चे को दूध पिलाती है’ इस वाक्य को कर्म वाच्य में लिखिए।
(A) माँ से बच्चे को दूध पिलायी जाती है।
(B) माँ से बच्चा को दूध पिलायी गयी।
(C) माँ ने बच्चे को दूध पिलाया।
(D) माँ से बच्चे को दूध पिलाया जाता है।
उत्तर – (D) माँ से बच्चे को दूध पिलाया जाता है।
89. निम्नलिखित में से सही वर्तनी का चयन कीजिए।
(A) परिस्थिति
(B) परिस्तीति
(C) परीस्थीति
(D) परिस्थीति
उत्तर – (A) परिस्थिति
90. रौद्र रस का स्थायी भाव कौन-सा है?
(A) विस्मय
(B) शोक
(C) क्रोध
(D) भय
उत्तर – (C) क्रोध