HSSC Group D Paper 10 Nov 2018 Shift 1 Answer Key

Haryana Group D Paper 10 Nov 2018 Shift 1 (Morning Shift) Answer Key

1. भगवत गीता का संकलन …………… द्वारा किया गया, बताया जाता है।
(A) शंकराचार्य
(B) मध्वाचार्य
(C) वेद व्यास
(D) वल्लभाचार्य
उत्तर – (C) वेद व्यास

2. जब वस्तु को वक्रता केंद्र के पीछे रखा जाता है तो अवतल दर्पण के कारण बनने वाले प्रतिबिंब की प्रकृति क्या है?
(A) वास्तविक और उल्टा
(B) आभासी और सीधा
(C) वास्तविक और सीधा
(D) आभासी और उल्टा
उत्तर – (A) वास्तविक और उल्टा

3. भारी व्यायाम के दौरान, पैरों में दर्द …………… के संचय के कारण होता है।
(A) कार्बन डाइऑक्साइड
(B) लैक्टिक अम्ल
(C) अल्कोहल
(D) जल
उत्तर – (B) लैक्टिक अम्ल

4. सोडियम हाइड्रोजनकार्बोनेट गर्म करने पर ………….. उत्पन्न करता है।
(A) सोडियम हाइड्रॉक्साइड
(B) सोडियम ऑक्साइड
(C) सोडियम कार्बोनेट
(D) सोडियम
उत्तर – (C) सोडियम कार्बोनेट

5. कुरुओं द्वारा उपजाई गई भूमि …………. कहलाती है।
(A) बहुधान्यक
(B) आदिरूपा
(C) प्रजोत्पति
(D) अंगीरस
उत्तर – (A) बहुधान्यक

6. वायु की गति मापने का यंत्र है
(A) ओडोमीटर
(B) स्पीडोमीटर
(C) एनीमोमीटर
(D) बैरोमीटर
उत्तर – (C) एनीमोमीटर

7. गुप्त वंश के बाद, ईसा की छठी सदी के मध्य …………… ने पंजाब पर वर्चस्व स्थापित किया।
(A) पल्लव
(B) गुजरात
(C) कदंब
(D) हूण
उत्तर – (D) हूण

8. वह संख्या ज्ञात करें जो विकल्पों में अन्य तीनों जैसी नहीं है।
(A) 1001
(B) 1100
(C) 1010
(D) 1110
उत्तर – (D) 1110

9. हरियाणा ………….. शुरू करने वाला पहला राज्य है।
(A) उपग्रह
(B) महिला पुलिस स्वयंसेवक
(C) किसान बजट
(D) आर्यभट्ट
उत्तर – (B) महिला पुलिस स्वयंसेवक

10. “संप्रभु राज्य” शब्द के संदर्भ में निम्नलिखित पर विचार करें।
(A) एक देश किसी अन्य देश की प्रभुता के साथ या उसके बिना संप्रभु हो सकता है
(B) यूएनओ में सदस्यता प्राप्त करते समय संप्रभुता के साथ समझौता किया जा सकता है
(C) दोनों सही है
(D) कोई नहीं
उत्तर – (D) कोई नहीं

11. √5x2 – 8x + 3√5 = 0 समीकरण के हल
(A) √5, 3/√5
(B) 5, 3
(C) √5, 3√5
(D) 4, 2
उत्तर – (A) √5, 3/√5

12. प्रभाकर वर्धन, वर्धन वंश का पहला राजा …………. का शासक था।
(A) थानेसर
(B) कुरुक्षेत्र
(C) गीता वर्धन
(D) पटना
उत्तर – (A) थानेसर

13. निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद प्रावधान करता है कि “राज्य धर्म, वंश, लिंग, जाति, उत्पत्ति के स्थान के आधार पर किसी नागरिक को वंचित नहीं करेगा”?
(A) अनुच्छेद 13
(B) अनुच्छेद 14
(C) अनुच्छेद 15
(D) अनुच्छेद 16
उत्तर – (C) अनुच्छेद 15

14. राज्यपाल यह नामित प्रमुख के रूप में कार्य करता है और राज्य प्रशासन की वास्तविक शक्ति उसी में निहित है
(A) प्रधानमंत्री
(B) राष्ट्रपति
(C) मुख्यमंत्री
(D) लोग
उत्तर – (C) मुख्यमंत्री

15. यदि ‘ONE’ का कूट ’34’ है तो ‘TWO’ का कूट होगा
(A) 50
(B) 48
(C) 58
(D) 68
उत्तर – (C) 58

16. एक विद्युत बल्ब के एक तंतु द्वारा 20 मिनट के लिए एक 0.5 A की विद्युत ली जाती है। परिपथ में बहने वाले विद्युत आवेश की मात्रा ज्ञात करें।
(A) 300 कूलम्ब
(B) 600 कूलम्ब
(C) 2400 कूलम्ब
(D) 20 कूलम्ब
उत्तर – (B) 600 कूलम्ब

17. निम्नलिखित कथनों को कश्मीर हिमालयों की विशेषताओं के संदर्भ पढ़िए।
i. वे करेवा बनने के लिए प्रसिद्ध है।
ii. करेवा ग्लेशियर की मृदा हिमोंद के साथ सन्निहित अन्य पदार्थों का मोटा जमाप है।
iii. ये केसर की उपज के लिए उपयोगी है।
iv. श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर की राजधानी झेलम नदी के किनारे पर स्थित है।
उत्तर कूट चुनिए :
(A) i, ii और iii
(B) ii, iii और iv
(C) उक्त सभी
(D) iii और iv केवल
उत्तर – (C) उक्त सभी

18. सभी ………….. त्रिभुज समरूप हाते हैं।
(A) समद्विबाहु
(B) समबाहु
(C) अधिककोण
(D) समकोण
उत्तर – (B) समबाहु

19. 2016-17 में, हरियाणा की GSDP ………… पर बढ़ रही है।
(A) 6.7 प्रतिशत
(B) 7.6 प्रतिशत
(C) 8.7 प्रतिशत
(D) 10 प्रतिशत
उत्तर – (C) 8.7 प्रतिशत

20. GST में सभी अबकारी शुल्कवाली वस्तुएँ शामिल नहीं हैं। निम्नलिखित विवरण से गैर-जीएसटी वाली वस्तुएँ ज्ञात कीजिए।
i. उच्च गति डीजल
ii. उड्डयन टर्बाइन इंधन (ATF)
iii. कच्चा पेट्रोलियम
iv. मोटर स्पिरिट या पेट्रोल
v. प्राकृतिक गैस
नीचे दिया गया सही उत्तर चुनिए :
(A) i, ii और iii
(B) ii, iii और v
(C) i, ii, iii और iv
(D) उक्त सभी
उत्तर – (D) उक्त सभी

21. समीकरण ax + 9y = 1 और 9y – x – 1 = 0 समान रेखा को दर्शाते हैं यदि a =
(A) 1
(B) – 1
(C) 9
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) – 1

22. निम्नलिखित पर विचार करें :
1. सांभर झील लवणीय झील है।
2. चिल्का झील मीठे पानी की झील है।
3. वेंबनाड झील पश्च जल झील है।
उक्त में से कौन-सा सही है?
(A) 1 और 2
(B) 1 और 3
(C) उक्त सभी
(D) केवल 3
उत्तर – (B) 1 और 3

23. यदि m cotA = n, तो (m sinA – n cosA) / (n cosA + m sinA) का मान है
(A) (n2 + m2) / (n – m)
(B) (m2 – n2) / (n2 – m2)
(C) (m2 – n2) / (m2 + n2)
(D) m + n2/m2
उत्तर – (C) (m2 – n2) / (m2 + n2)

24. हरियाणा ………….. के बीच स्थित है।
(A) 27°37′ से 30°35′ उत्तरी अक्षांश
(B) 37°37′ से 30°35′ उत्तरी अक्षांश
(C) 47°37′ से 30°35′ उत्तरी अक्षांश
(D) 57°37′ से 30°35′ उत्तरी अक्षांश
उत्तर – (A) 27°37′ से 30°35′ उत्तरी अक्षांश

25. ब्रिटिश इतिहासकारों में से किसने भारतीय इतिहास को तीन भाग यथा हिंदू, मुस्लिम और ब्रिटिश में विभाजित किया?
(A) जेम्स मिल
(B) वॉरेन हेस्टिंग्स
(C) सर थॉमस स्मिथ
(D) एनी बेसेंट
उत्तर – (A) जेम्स मिल

26. एक व्यक्ति अपने पुत्र के जन्मदिवस पर कुछ लड़के और लड़कियों को निमंत्रित करता है। लड़कों की संख्या लड़कियों से 2 कम है। उसने प्रत्येक लड़के को रु. 10 और प्रत्येक लड़की को रु. 20 दिए। यदि उसके द्वारा बाँटी गई कुल राशि रु. 280 है, तो लड़कों की संख्या है
(A) 25
(B) 10
(C) 8
(D) 15
उत्तर – (C) 8

27. दो सिक्कों को एक साथ उछाला गया है। दोनों मुख (Head) आने की क्या प्रायिकता है?
(A) 1
(B) 1/2
(C) 1/3
(D) 1/4
उत्तर – (D) 1/4

28. 5 सेमी भुजा वाले तीन घनों को आसन्न जोड़ा गया है। परिणामी ठोस का क्षेत्रफल है
(A) 15 cm2
(B) 175 cm2
(C) 350 cm2
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) 350 cm2

29. रबी की फसल ……………. के अंत में बोई जाती है।
(A) अक्टूबर
(B) नवंबर
(C) दिसंबर
(D) जनवरी
उत्तर – (A) अक्टूबर

30. चिकित्सा या औषधी के क्षेत्र का 2018 का नोबल पुरस्कार ………….. को दिया गया।
(A) माइकल डब्ल्यू. यंग
(B) तासुकू होंजो
(C) मिशेल रॉस्बाश
(D) जाफ्रे सी. हॉल
उत्तर – (B) तासुकू होंजो

31. यदि p2 – 6p + 7 को p – 1 से विभाजित किया जाता है, तो शेष होगा
(A) धनात्मक
(B) शून्य
(C) ऋणात्मक
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) धनात्मक

32. सरकार के संघीय स्वरूप की सर्वाधिक भिन्न और महत्वपूर्ण विशेषता है
(A) प्रत्येक राज्य में सर्वोच्च न्यायालय
(B) दो नागरिकताएँ होना, एक केंद्र सरकार और दूसरी राज्य सरकार की
(C) केंद्र और राज्यों के बीच कार्यपालक शक्तियों का समान बँटवारा
(D) राज्य सरकारों में संघ या एकात्मक संरचना से पृथक होने की शक्ति है
उत्तर – (C) केंद्र और राज्यों के बीच कार्यपालक शक्तियों का समान बँटवारा

33. यदि ‘a’ का अर्थ ‘+’, ‘b’ का अर्थ ‘–’, ‘c’ का अर्थ ‘÷’ और ‘d’ का अर्थ ‘×’ हो तो 25 c 5 d 8 b 10 a 15 =
(A) 55
(B) 40
(C) 44
(D) 45
उत्तर – (D) 45

34. 5 वर्ष पूर्व पिता की आयु पुत्र की आयु का 5 गुणा थी, 3 वर्ष पश्चात पिता की आयु पुत्र की आयु का 3 गुणा होगी। पुत्र की वर्तमान आयु क्या है?
(A) 10 वर्ष
(B) 13 वर्ष
(C) 12 वर्ष
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) 13 वर्ष

35. यदि 2 बहुपदीय p(x) = 4x2 + 2x – 5a का एक शून्य है, तो a का मान
(A) 5
(B) 4
(C) 5/4
(D) – 4
उत्तर – (B) 4

36. हरियाणा नगरनिगम (संशोधन) विधेयक ………….. वर्ष के दौरान पारित किया गया।
(A) 2014
(B) 2015
(C) 2016
(D) 2017
उत्तर – (C) 2016

37. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :
1. उसे 50 वर्षों की कैद की सजा दी गई और अंडमान में बहुत वर्ष रहे
2. उन्होंने इंग्लैंड में पढ़ाई की और लाला हरदयाल, मदनलाल धींगरा, मैडम कामा आदि के साथ क्रांतिकारी गति विधियाँ की
3. उन्होंने एक संगठन बनाया जिसे अभिनव भारत समाज कहा
यहाँ संदर्भित व्यक्तित्व है :
(A) राश बिहारी बोस
(B) वी. डी. सावरकर
(C) लाला लजपत राय
(D) राम प्रसाद बिस्मिल
उत्तर – (B) वी. डी. सावरकर

38. नीचे दिए गए चार विकल्पों में कौन-सा पद अन्य तीनों से भिन्न है?
(A) स्याही
(B) कागज
(C) पेंसिल
(D) रसोइया
उत्तर – (D) रसोइया

39. भूतेश्वर मंदिर …………… जिले में स्थित है।
(A) भिवानी
(B) जींद
(C) झज्जर
(D) पानीपत
उत्तर – (B) जींद

40. बुग्याल, हिमालय में पायी जाने वाली एक अद्भुत प्रकार की वनस्पति है
(A) हिमालय क्षेत्र में ग्रीष्म घास के मैदान
(B) सिक्किम हिमालय में ग्रीष्म घास के मैदान
(C) अरुणाचल हिमालय में ग्रीष्म घास के मैदान
(D) पूर्वी पहाड़ियों में ग्रीष्म घास के मैदान
उत्तर – (A) हिमालय क्षेत्र में ग्रीष्म घास के मैदान

41. समीकरणों ax + by – a + b = 0 और bx – ay – a – b = 0 की प्रणाली के हल
(A) x = a + b, y = a – b
(B) x = – a + b, y = – a – b
(C) x = 1, y = – 1
(D) x = 0, y = 0
उत्तर – (C) x = 1, y = – 1

42. निम्नलिखित में सही कथन चुनिए।
(A) परपोषी प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से स्वपोषियों पर जीवन यापन के लिए निर्भर रहते हैं।
(B) कार्बोहाइड्रेट पौधों में ग्लाइकोजेन के रूप में भंडारित होते हैं।
(C) बाहर से आक्सीजन लेने और कोशिकीय आवश्यकताओं के लिए भोजन स्त्रोतों को अपघटित कर प्रयोग करने की प्रक्रिया प्रकाश संश्लेषण है।
(D) जटिल पदार्थ शरीर की वृद्धि के लिए सरल पदार्थों में लिपिड नामक जैव उत्प्रेरक की सहायता से तोड़े जाते हैं।
उत्तर – (A) परपोषी प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से स्वपोषियों पर जीवन यापन के लिए निर्भर रहते हैं।

43. निम्नलिखित में से कौन-सा असत्य है?
(A) 1935 का भारत सरकार अधिनियम प्रांतीय लोक सेवा आयोग की स्थापना से संबंधित है
(B) 1909 का भारत सरकार अधिनियम मुस्लिमों के लिए पृथक चुनाव का प्रावधान करता है
(C) 1919 का भारत सरकार अधिनियम ने देश में प्रथम बार द्विसदनीय और प्रत्यक्ष चुनाव की शुरुआत की
(D) 1947 भारत की स्वतंत्रता अधिनियम ने कॉमनवेल्थ देशों के समूह में भारत को शामिल किया
उत्तर – (D) 1947 भारत की स्वतंत्रता अधिनियम ने कॉमनवेल्थ देशों के समूह में भारत को शामिल किया

44. हरियाणा में यह जिला जिसे सबसे कम वर्षा प्राप्त होती है
(A) फरीदाबाद
(B) रोहतक
(C) सिरसा
(D) हिसार
उत्तर – (C) सिरसा

45. MQ, ?, AE, HL, OS, VZ के लुप्त पद (?) ज्ञात करें।
(A) TX
(B) SX
(C) TZ
(D) TY
उत्तर – (A) TX

46. हरियाणा का प्राचीन महाकाव्य है
(A) ऋग्वेद
(B) भगवत गीता
(C) यजुर्वेद
(D) ओशो
उत्तर – (B) भगवत गीता

47. निम्नलिखित में से किसने 1924 में विश्व को सिंधु घाटी में नई सभ्यता की खोज की घोषणा की?
(A) दया राम साहनी
(B) सर जॉन मार्शल
(C) एलेक्झांडर कनिंगहॅम
(D) आर. इ. एम. व्हीलर
उत्तर – (B) सर जॉन मार्शल

48. निम्नलिखित में से कौन-सा एक समानांतर श्रेणी बनाता है?
(A) 1, 1, 2, 2, 3, 3, …
(B) 0.3, 0.33, 0.333, …
(C) 1/2, 1/4, 1/8, …
(D) √3, √12, √27, √48, …
उत्तर – (D) √3, √12, √27, √48, …

49. 2017-18 के लिए हरियाणा का बजट …………. द्वारा पट्ट पर रखा गया।
(A) वित्तमंत्री
(B) मुख्यमंत्री
(C) प्रधानमंत्री
(D) गृहमंत्री
उत्तर – (A) वित्तमंत्री

50. निम्नलिखित को उनके युग्मों से मिलाइए।

I. जैवमंडल1. पृथ्वी को आवरित करनेवाला वायु का आवरण
II. वायुमंडल2. जल का डोमेन
III. जलमंडल3. पृथ्वी का गुरुत्वीय बल
IV. पर्यावरण4. हमारे चारों ओर
5. संकरा क्षेत्र, जहाँ भूमि, जल और वायु अन्योन्यक्रिया करते है
6. जीवों और उनकी चारों ओर के बीच संबंध

उत्तर कूट चुनिए :
(A) I-2, II-5, III-3, IV-6
(B) I-5, II-6, III-1, IV-4
(C) I-1, II-4, III-2, IV-3
(D) I-5, II-1, III-2, IV-4
उत्तर – (D) I-5, II-1, III-2, IV-4

51. घ्राण ग्राहियों का कार्य ………… है।
(A) महक का पता लगाना
(B) ध्वनि का पता लगाना
(C) स्वाद का पता लगाना
(D) रोग का पता लगाना
उत्तर – (C) स्वाद का पता लगाना

52. 4, 9, 16, 25, 36, ? श्रृंखला की लुप्त संख्या ज्ञात करें।
(A) 47
(B) 49
(C) 72
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) 49

53. पृथ्वीराज रासो …………. द्वारा लिखा गया।
(A) सूरसागर
(B) चंदबरदाई
(C) पानीपत
(D) गीतगोविंद
उत्तर – (B) चंदबरदाई

54. यदि बिंदुओं (2, y) और (– 4, 3) के बीच दूरी 10 है, तो y का मान क्या है?
(A) 11 और – 5
(B) 2 और 3
(C) 0 और 1
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) 11 और – 5

55. कवि मालदेव हरियाणा के ………….. कवि थे।
(A) संस्कृत
(B) अंग्रेज
(C) उर्दू
(D) हिंदी
उत्तर – (D) हिंदी

56. हरियाणा की राजधानी है
(A) अंबाला
(B) चंड़ीगढ़
(C) रोहतक
(D) करनाल
उत्तर – (B) चंड़ीगढ़

57. एक संख्या अपने अंकों के योग की 4 गुणा है। यदि उस संख्या में 18 जोड़ा जाता है तो अंकों का स्थान आपस में बदल जाता है। तो संख्याएँ है
(A) 42
(B) 24
(C) 36
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) 24

58. वह अधातु जो द्रव है
(A) आयोडीन
(B) ब्रोमीन
(C) पारा
(D) क्लोरीन
उत्तर – (B) ब्रोमीन

59. दो वृत्तों की त्रिज्याएँ क्रमशः 13 सेमी और 6 सेमी हैं। उस वृत्त की त्रिज्या जिसकी परिधि इन दोनों वृत्तों की परिधियों के योग के बराबर होगी
(A) 19 cm
(B) 18 cm
(C) 16 cm
(D) 20 cm
उत्तर – (A) 19 cm

60. शिवालिक पहाड़ी ………… के जिले में स्थित है।
(A) साहिबि
(B) अंबाला
(C) अरुणा
(D) घग्घर
उत्तर – (B) अंबाला

61. एक समतल दर्पण से बनने वाली प्रतिबिंब सदा ………….. होगा।
(A) भ्रामक प्रतिबिंब
(B) आभासी प्रतिबिंब
(C) वास्तविक प्रतिबिंब
(D) परावर्ती प्रतिबिंब
उत्तर – (B) आभासी प्रतिबिंब

62. यदि 27 अगस्त को सोमवार था, तो उसी माह की 14 तारीख को कौन-सा दिन था?
(A) सोमवार
(B) मंगलवार
(C) बुधवार
(D) शुक्रवार
उत्तर – (B) मंगलवार

63. हरियाणा का राज्य पक्षी है
(A) मोर
(B) तोता
(C) कबूतर
(D) ब्लॉक फ्रेंकोलिन
उत्तर – (D) ब्लॉक फ्रेंकोलिन (काला तीतर)

64. हरियाणा के राज्यपाल की नियुक्ति ………… द्वारा होती है।
(A) प्रधानमंत्री
(B) राष्ट्रपति
(C) मुख्यमंत्री
(D) लोग
उत्तर – (B) राष्ट्रपति

65. देवी भवानी अंबा का मंदिर ………….. में है।
(A) रोहतक जिला
(B) मणिपुर जिला
(C) अंबाला जिला
(D) गुडगाँव जिला
उत्तर – (C) अंबाला जिला

66. हरियाणा को ………….. कहा जाता है।
(A) मंदिरों की भूमि
(B) फूलों की भूमि
(C) भारत की गेहूँ की टोकरी
(D) पवित्र राज्य
उत्तर – (C) भारत की गेहूँ की टोकरी

67. सितारा स्मारक ………….. की समाधि है।
(A) ताराचंदजी महाराज
(B) नारायण स्वामी
(C) शिवाजी
(D) गोविंद सिंह
उत्तर – (A) ताराचंदजी महाराज

68. किस प्रकार की मृदा की जल धारण करने के क्षमता सर्वाधिक होती है?
(A) रेतीली मृदा
(B) चिकनी मृदा
(C) दोमर मृदा
(D) रेत और दोमर का मिश्रण
उत्तर – (B) चिकनी मृदा

69. We met a lot of people ………….. we were on holiday. (conjunction)
(A) during
(B) before
(C) while
(D) after
Answer – (C) while

70. ………….. it rained a lot, we enjoyed our holiday. (conjunction)
(A) Although
(B) Though
(C) Even though
(D) In spite of
Answer – (A) Although

71. What was wrong with you? Why ………….. go to hospital? (Verb)
(A) had you to
(B) did you have to
(C) must you
(D) should you
Answer – (B) did you have to

72. She ……………. from flu when she was interviewed. (Verb)
(A) Is suffering
(B) Had been suffering
(C) Had suffered
(D) Suffered
Answer – (B) Had been suffering

73. Pick out the rightly spelt word.
(A) Occured
(B) Occurred
(C) Ocurred
(D) Ocured
Answer – (B) Occurred

74. Pick out the rightly spelt word.
(A) Comittee
(B) Commitee
(C) Committee
(D) Commite
Answer – (C) Committee

75. I am going away ………….. the end of January. (Preposition)
(A) at
(B) to
(C) in
(D) on
Answer – (A) at

76. I will be at home …………… Friday morning. You can telephone me then. (Preposition)
(A) at
(B) on
(C) in
(D) by
Answer – (B) on

77. Choose the correct meaning of the underlined idiom from the given options.
He is now a gentleman at large living as best as he can.
(A) Dominating
(B) At liberty
(C) A person without any serious occupation
(D) Ordinary and undistinguished
Answer – (C) A person without any serious occupation

78. Choose the correct meaning of the underlined idiom from the given options.
A sensible man, as a rule, cares much for public opinion.
(A) Whatever may be the cost
(B) Whatever may happen
(C) In reality
(D) Usually
Answer – (D) Usually

79. सुमेलित कीजिए :

1. छियासीअ) 58
2. अट्ठावनआ) 86
3. बत्तीसइ) 39
4. उनतालीसई) 32

(A) 1-अ, 2-आ, 3-ई, 4-इ
(B) 1-आ, 2-अ, 3-ई, 4-इ
(C) 1-इ, 2-ई, 3-आ, 4-अ
(D) 1-ई, 2-आ, 3-अ, 4-इ
उत्तर – (B) 1-आ, 2-अ, 3-ई, 4-इ

80. ‘हाथी’ शब्द का बहुवचन रूप है
(A) हाथीयाँ
(B) हाथी
(C) हाथिएँ
(D) हाथिया
उत्तर – (B) हाथी

81. ‘रसोई का घर = रसोईघर’ यह कौन-सा समास है?
(A) अव्ययी भाव
(B) तत्पुरुष
(C) बहुव्रीहि
(B) द्विगु
उत्तर – (B) तत्पुरुष

82. ‘मेरी बहन स्कूल से आयी है’ इस वाक्य में ‘बहन’ का पद परिचय दीजिए।
(A) भाववाचक संज्ञा, कर्मकारक, स्त्रीलिंग, एकवचन
(B) सर्वनाम, कर्मकारक, स्त्रीलिंग, एकवचन
(C) जातिवाचक संज्ञा, कर्ताकारक, स्त्रीलिंग, एकवचन
(D) व्यक्तिवाचक संज्ञा, कर्मकारक, स्त्रीलिंग, एकवचन
उत्तर – (C) जातिवाचक संज्ञा, कर्ताकारक, स्त्रीलिंग, एकवचन

83. वीर रस का स्थायी भाव है
(A) शोक
(B) भय
(C) उत्साह
(D) जुगुप्सा
उत्तर – (C) उत्साह

84. निम्नलिखित में से ‘अश्व’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है
(A) हय
(B) करी
(C) तुरंग
(D) वाजि
उत्तर – (B) करी

85. कूल शब्द के साथ कौन-सा उपसर्ग जोड़ा जाता है?
(A) प्र
(B) प्रति
(C) वे
(D) ना
उत्तर – (B) प्रति

86. ‘दाँतों तले उंगली दबाना’ मुहावरे का अर्थ है
(A) आश्चर्य प्रकट करना
(B) भयभीत हो जाना
(C) दर्द होना
(D) अत्यंत लज्जित होना
उत्तर – (A) आश्चर्य प्रकट करना

87. ‘घोड़ा नहीं चलता’ इस वाक्य को भाववाच्य में लिखिए।
(A) घोड़ा नहीं चलेगा।
(B) घोड़ा चला नहीं।
(C) घोड़े से चला नहीं जाता।
(D) घोड़े से नहीं चली गयी।
उत्तर – (C) घोड़े से चला नहीं जाता।

88. ‘सु + आगत = स्वागत’ कौन-सी संधि है?
(A) यण् संधि
(B) गुण संधि
(C) दीर्घ संधि
(D) वृद्धि संधि
उत्तर – (A) यण् संधि

89. जहाँ एक शब्द के एक से अधिक अर्थ होते हैं, वहाँ कौन-सा अलंकार होता है?
(A) श्लेष
(B) वक्रोक्ति
(C) रूपक
(D) उत्प्रेक्षा
उत्तर – (A) श्लेष

90. निम्नलिखित में से सही वर्तनी का चयन कीजिए :
(A) अभीवक्ति
(B) अभिव्यक्ति
(C) अभीव्यक्ती
(D) अभिव्यक्ती
उत्तर – (B) अभिव्यक्ति