HSSC Haryana Police Constable Paper 28 Aug 2016 Shift 2 Answer Key

Haryana Police Constable Paper 28 Aug 2016 Shift 2 (Evening Shift) Answer Key

1. साल 2016 में 19 वाँ सार्क (SAARC) सम्मेलन का मेजबान राष्ट्र कौन था?
(A) नेपाल
(B) श्रीलंका
(C) पाकिस्तान
(D) अफगानिस्तान
उत्तर – (C) पाकिस्तान

2. वर्ष 2016 में, हमारे केन्द्रीय गृह मंत्री कौन थे?
(A) अरुण जेटली
(B) सुषमा स्वराज
(C) राजनाथ सिंह
(D) वेंकैया नायडू
उत्तर – (C) राजनाथ सिंह

3. ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता को कितनी राशि का प्रावधान हरियाणा में किया गया था?
(A) चार करोड़
(B) तीन करोड़
(C) पाँच करोड़
(D) छ: करोड़
उत्तर – (D) छ: करोड़ (वर्तमान में 7 करोड़)

4. किस साम्राज्य का तुंगभद्रा नदी ने सम्पोषण किया?
(A) चोला
(B) विजयनगर
(C) वकाटंका
(D) पांड्या
उत्तर – (B) विजयनगर

5. इनमें कौन-सी आम बात थी?
1. जी डी बिरला
2. अंबालाल साराभाई
3. बालचंद हिराचंद
(A) वे भारत के सामाजिक आंदोलन के प्रमुख सदस्य थे
(B) वे भारतीय उद्योगपति थे
(C) वे राष्ट्रवादी नेता थे
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (B) वे भारतीय उद्योगपति थे

6. रणदीप हुड्डा (Actor) की ख्याति किस विधा के कारण है?
(A) स्वांग परम्परा
(B) अभिनय
(C) खेलकूद
(D) समाज सेवा
उत्तर – (B) अभिनय (Acting)

7. राजू ने पश्चिमी की ओर चलना आरम्भ किया। वह दाहिनी ओर मुड़ा, फिर दाहिनी ओर मुड़ाऔर आखिर में बायीं ओर मुड़ा। अब वह किस दिशा में चल रहा है?
(A) उत्तर
(B) दक्षिण
(C) पश्चिम
(D) पूरब
उत्तर – (A) उत्तर

8. यदि LOSE को कूट में 1357 और GAIN को 2468 लिखा जाता है, तो 84615 संख्या क्या दर्शाएगी?
(A) NAILS
(B) SNAIL
(C) LANES
(D) SLAIN
उत्तर – (A) NAILS

9. हरियाणा में शीतकाल में औसत तापमान रहता है
(A) 7°C
(B) 12°C
(C) 15°C
(D) 20°C
उत्तर – (B) 12°C

10. कुछ समीकरण किसी विशेष प्रणाली के आधार पर हल किए गए हैं, उसी आधार पर प्रश्न में हल न किए गए समीकरण के लिए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
a = 12(390)8, b = 7(134)5, c = 5(?)12
(A) 299
(B) 289
(C) 279
(D) 280
उत्तर – (C) 279

11. श्रृंखला में निम्न में से कौन-सा शब्द अगला होगा?
ZUA, XOC, VIE, TEG, ?
(A) RAJ
(B) SAG
(C) RAI
(D) RAG
उत्तर – (C) RAI

12. हरियाणा साहित्य अकादमी का मुख्यालय कहाँ है?
(A) गुरुग्राम
(B) रोहतक
(C) अम्बाला
(D) चण्डीगढ़
उत्तर – (D) चण्डीगढ़

13. यदि CONGREGATION शब्द में पहला और तीसरा अक्षर आपस में बदला जाता है और उसी प्रकार दूसरा और चौथा अक्षर, पाँचवाँ और सातवाँ अक्षर और आगे भी आपस में बदले जाते हैं, तो बायीं ओर से गिनती करने से आठवाँ अक्षर कौन-सा होगा?
(A) R
(B) T
(C) E
(D) G
उत्तर – (C) E

14. एक परीक्षा में पास होने के लिए 40% पूर्ण योग अंक प्राप्त करने आवश्यक होते हैं। एक विद्यार्थी 265 अंक पाता है और उसे 55 अंक कम मिलने से फेल घोषित किया जाता है। उस परीक्षा में विद्यार्थी कितने अधिकतम पूर्ण योग अंक प्राप्त कर सकता है?
(A) 800
(B) 750
(C) 650
(D) 850
उत्तर – (A) 800

15. कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन-2015 किस स्थान पर आयोजित हुआ?
(A) करनाल
(B) चण्डीगढ़
(C) पंचकुला
(D) गुरुग्राम
उत्तर – (D) गुरुग्राम

16. यदि x2 – y2 = 56 है, x – y = 2 है, तो x + y = ?
(A) 30
(B) 28
(C) 26
(D) 29
उत्तर – (B) 28

17. यदि 2x = 3y, 3y = 5z है, तो x : z = ?
(A) 2 : 5
(B) 3 : 4
(C) 5 : 2
(D) 5 : 3
उत्तर – (C) 5 : 2

18. पण्डित लखमीचन्द सांगी ने गुरु रूप में किसकी स्तुति की है?
(A) मानसिंह
(B) पण्डित मांगेराम
(C) बाजे भगत
(D) पण्डित दीपचन्द
उत्तर – (A) मानसिंह

19. एक वृत्त का व्यास 14 सेमी है। वहाँ एक आयत है, जिसका क्षेत्रफल वृत्त के क्षेत्रफल से आधा है और उस आयत की लम्बाई 11 सेमी है। उस आयत की परिधि पता कीजिए।
(A) 36 सेमी
(B) 30 सेमी
(C) 48 सेमी
(D) 154 सेमी
उत्तर – (A) 36 सेमी

20. एक ट्रेन ने अपने निश्चित संख्या के यात्रियों के साथ स्टेशन छोड़ा। पहले स्टेशन पर आधे यात्री उत्तर गये और 135 यात्री दाखिल हुए। दूसरे स्टेशन पर 1/3 यात्री उतरे और 110 यात्री दाखिल हुए। बाद में 350 यात्रियों के साथ ट्रेन अपने सफर पर निकल पड़ी। आरम्भ में ट्रेन में कितने यात्री थे, जब उसने स्टेशन छोड़ा?
(A) 1200
(B) 1600
(C) 450
(D) 600
उत्तर – (C) 450

21. पेट या शरीर के बाकी आंतरिक भागों के परीक्षण के लिए उपयोग होने वाली तकनीक एंडोस्कोपी (Endoscopy) इस तथ्य पर आधारित है
(A) सम्पूर्ण आंतरिक प्रतिबिम्ब
(B) हस्तक्षेप
(C) विवर्तन
(D) ध्रुवीयकरण
उत्तर – (A) सम्पूर्ण आंतरिक प्रतिबिम्ब

22. टांगरी नदी का उद्गम स्थल कहाँ है?
(A) यमुनोत्री
(B) मेवात की पहाड़ी
(C) डागशई की पहाड़ी
(D) मोरनी की पहाड़ी
उत्तर – (D) मोरनी की पहाड़ी

23. एटम बम का आविष्कार किसने किया?
(A) रॉबर्ट जे ओपन हीमर
(B) अलबर्ट आइंस्टीन
(C) एडीसन
(D) लॉर्ड रदरफोर्ड
उत्तर – (A) रॉबर्ट जे ओपन हीमर

24. निम्न में से कौन-सा तारा पृथ्वी के निकटतम है?
(A) ध्रुव
(B) अल्फा सेटौरी
(C) सूर्य
(D) सिरियज
उत्तर – (C) सूर्य

25. स्तनधारियों में मस्तिष्क का सबसे विकसित अंग जिससे आदमी प्रजनन कर सकता है, मशीनों का आविष्कार कर सकता है और भाषा और कला को भी प्रस्तुत कर सकता है
(A) प्रमस्तिष्क (सेरेब्रम)
(B) अनुमस्तिष्क (सेरेबेलम)
(C) मज्जका (मेडूला ओबलॉगटा)
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) प्रमस्तिष्क (सेरेब्रम)

26. कैलाश सत्यार्थी को 2014 का ………… दिया गया।
(A) साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार
(B) शांति के लिए नोबेल पुरस्कार
(C) भौतिकशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार
(D) चिकित्साशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार
उत्तर – (B) शांति के लिए नोबेल पुरस्कार

27. आगरा का किला किसने बनवाया?
(A) शाहजहाँ
(B) जहाँगीर
(C) अकबर
(D) हुमायूँ
उत्तर – (C) अकबर

28. ‘म्हारा गाँव-जगमग गाँव’ का सम्बन्ध किस विभाग से है?
(A) स्वास्थ्य विभाग
(B) प्राथमिक विभाग
(C) विद्युत विभाग
(D) शहरी निकाय
उत्तर – (C) विद्युत विभाग

29. महाभारत की लड़ाई कितने दिन लड़ी गई?
(A) 8
(B) 100
(C) 5
(D) 18
उत्तर – (D) 18

30. “एडवेंचरज ऑफ शेरलॉक होम्ज” के लेखक हैं
(A) आर्थर कॉनन डॉयल
(B) चार्ल्स डिकन्ज
(C) शेरलॉक होम्ज
(D) ओलिवर गोल्डस्मिथ
उत्तर – (A) आर्थर कॉनन डॉयल

31. गुड़ियानी (रेवाड़ी) के ख्याल गायक कौन थे?
(A) इन्नायत खाँ
(B) उमराव खाँ
(C) कल्लन खाँ
(D) अचपाल
उत्तर – (C) कल्लन खाँ

32. एम. एस. सुब्बलक्ष्मी किसके लिए प्रसिद्ध हैं?
(A) गायक
(B) चित्रकला
(C) गणितज्ञ
(D) समाज सेवक
उत्तर – (A) गायक

33. भारत में सर्वाधिक सरसों का तेल उत्पादन करने वाला राज्य कौन-सा है?
(A) उत्तर प्रदेश
(B) पंजाब
(C) मध्य प्रदेश
(D) राजस्थान
उत्तर – (D) राजस्थान

34. आर्य समाज के संस्थापक, आमतौर पर किन्हें माना जाता है
(A) स्वामी विवेकानंद
(B) राजा राममोहन राय
(C) दयानंद सरस्वती
(D) बंकिम चन्द्र चटर्जी
उत्तर – (C) दयानंद सरस्वती

35. आदर्श गाँव योजना (शुरुआत 11 अक्टूबर 2014) के लिए हरियाणा के कितने सांसदों ने गाँव गोद लिए?
(A) 9
(B) 15
(C) 5
(D) 14
उत्तर – (B) 15

36. यदि ‘–’, ‘÷’ को दर्शाता है, ‘+’, ‘×’ को दर्शाता है, ‘÷’, ‘–’, को दर्शाता है और ‘×’, ‘+’ को दर्शाता है, तो 52 ÷ 4 + 5 × 8 – 2 = ?
(A) 30
(B) 26
(C) – 7
(D) 36
उत्तर – (D) 36

37. ‘बाराबाट होना’ हरियाणवी मुहावरे का क्या अर्थ है?
(A) नष्ट होना
(B) मौज में रहना
(C) धन बाँटना
(D) मोल-भाव करना
उत्तर – (A) नष्ट होना

38. रेखा कहती है, रमन मेरी बहन के भाई के पिता का इकलौता बेटा है। रेमन रेखा से क्या सम्बन्ध रखता है?
(A) पिता
(B) भाई
(C) चाचा
(D) चचेरा भाई
उत्तर – (B) भाई

39. अंग्रेजी शब्दकोश में निम्न शब्दों को सही क्रम से सजाइए।
(I) Caricature
(II) Cardinal
(III) Carmivore
(IV) Cartoon
(V) Category
(A) (I), (II), (III), (IV), (V)
(B) (II), (I), (III), (IV), (V)
(C) (II), (I), (III), (V), (IV)
(D) (IV), (V), (I), (III), (II)
उत्तर – (B) (II), (I), (III), (IV), (V)

40. 50 की श्रेणी में राजू का नम्बर 28 वां है। सुरेश राजू से 15 नंबर ऊपर है। सुरेश नीचे से कितना नम्बर है?
(A) 39
(B) 37
(C) 38
(D) 35
उत्तर – (C) 38

41. दिनकर ने ₹ 21,250 की राशि 6 साल के लिए निवेश की। किस सरल ब्याज दर से उसे 6 साल के अंत में है ₹ 26,350 प्राप्त होंगे?
(A) 6%
(B) 12%
(C) 8%
(D) 4%
उत्तर – (D) 4%

42. डबल टोण्ड दूध के लिए पी एफ ए का मानक है
(A) 3.0% फैट और 9.0% एस एन एफ
(B) 3.0% फैट और 8.5% एस एन एफ
(C) 1.5% फैट और 8.5% एस एन एफ
(D) 1.5% फैट और 9.0% एस एन एफ
उत्तर – (D) 1.5% फैट और 9.0% एस एन एफ

43. तोशाम में अति प्राचीन हिन्दू मंदिर किस देवता से सम्बन्धित है?
(A) शिव
(B) विष्णु
(C) ब्रह्मा
(D) पार्वती
उत्तर – (B) विष्णु

44. यदि 32a + 32b = 512 है, तो a और b का औसत क्या है ?
(A) 18
(B) 16
(C) 8
(D) 12
उत्तर – (C) 8

45. 8115 में न्यूनतम कौन-सी संख्या मिलाने से आने वाली सम्पूर्ण वर्ग संख्या होगी?
(A) 349
(B) 166
(C) 144
(D) 194
उत्तर – (B) 166

46. हरियाणा के गाँवों में अमावस की छुट्टी का सम्बन्ध किससे है?
(A) बैलों की छुट्टी
(B) गंगा-स्नान
(C) विद्यालय की छुट्टी
(D) उपवास रखना
उत्तर – (A) बैलों की छुट्टी

47. जब तीन सिक्कों को एक साथ उछाला जाता है, तब कितनी सम्भावना होगी की तीनों सिक्कों पर एक जैसा छप्पा दिखाई देगा?
(A) 1/3
(B) 1/4
(C) 1/8
(D) 1/12
उत्तर – (B) 1/4

48. 10, 7, 6, 12, 10, 8,7, 13, 12, 9, 11, 7 की माध्यिका (Median) पता कीजिए।
(A) 10
(B) 7
(C) 8
(D) 9
उत्तर – (D) 9

49. तावडू नगर किस जिले के अंतर्गत है?
(A) मेवात (नूहं)
(B) रेवाड़ी
(C) गुड़गाँव
(D) फरीदाबाद
उत्तर – (A) मेवात (नूहं)

50. निम्न में से किस जानवर में सालाना केवल एक मदचक्र (Estrous cycle) होता है?
(A) लोमड़ी
(B) गाय
(C) घोडा
(D) कुत्ता
उत्तर – (A) लोमड़ी

51. बहादुरगढ़ नगर किस राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है?
(A) NH-2
(B) NH-1
(C) NH-9
(D) NH-22
उत्तर – (C) NH-9 (पुराना नाम NH-10)

52. स्क्रीन पर दिखाई देने वाली कमांड को क्या कहते हैं?
(A) GUIs
(B) आइकॉन
(C) Menu
(D) विंडोज
उत्तर – (C) Menu

53. चिप इसका ही एक आम नाम है
(A) ट्रांजिस्टर
(B) रेजिस्टर
(C) इंटीग्रेटेड सर्किट
(D) सेमीकंडक्टर
उत्तर – (C) इंटीग्रेटेड सर्किट

54. निम्न में से कौन वायु प्रदूषक नहीं है?
(A) सल्फर डाइऑक्साइड
(B) कार्बन मोनोऑक्साइड
(C) नाइट्रस ऑक्साइड
(D) हाइड्रोकार्बन
उत्तर – (C) नाइट्रस ऑक्साइड

55. यमुनानगर के गाँव मुगलवाली में किस नदी की खुदाई का कार्य (वर्ष 2016) में चला?
(A) घग्गर
(B) यमुना
(C) सरस्वती
(D) मारकण्डा
उत्तर – (C) सरस्वती

56. महिला थानों का प्रारम्भ किस त्योहार से शुरू किया गया है?
(A) रक्षा बंधन
(B) करवा चौथ
(C) भैया दूज
(D) होली
उत्तर – (A) रक्षा बंधन

57. सबसे कम उम्र में भारत रत्न पाने वाला पहला खिलाड़ी है
(A) के. कामराज
(B) सानिया मिर्जा
(C) एम. एस. धोनी
(D) सचिन तेन्दुलकर
उत्तर – (D) सचिन तेन्दुलकर

58. सुनहरा रेशा किसे कहा जाता है?
(A) सन
(B) कपास
(C) पटसन
(D) नाइलॉन
उत्तर – (C) पटसन

59. कपिल मुनि का सम्बन्ध हरियाणा के किस नगर से माना जाता है?
(A) कलायत
(B) कैथल
(C) करनाल
(D) कुरुक्षेत्र
उत्तर – (A) कलायत

60. यू.एन.ओ. की सुरक्षा समिति का निम्न में से कौन स्थायी सदस्य है?
(A) जर्मनी
(B) फ्रांस
(C) स्विट्जरलैण्ड
(D) इटली
उत्तर – (B) फ्रांस

61. पश्चिम में गुजरात से लेकर उत्तर में दिल्ली तक फैली हुई पर्वत श्रेणी को कहते हैं
(A) अरावली
(B) विंध्या
(C) सतपुरा
(D) कैमूर
उत्तर – (A) अरावली

62. विषम को पहचानिए
(A) वॉशिंगटन
(B) लंदन
(C) पेरिस
(D) तुर्की
उत्तर – (D) तुर्की

63. योग एवं आयुर्वेद के लिए हरियाणा के ब्रांड एम्बेसडर कौन है?
(A) कपिल देव
(B) धर्मेन्द्र
(C) बाबा रामदेव
(D) अभिताभ बच्चन
उत्तर – (C) बाबा रामदेव

64. भूकम्पमापी : भूकम्प : : थर्मामीटर : ?
(A) बुखार
(B) डॉक्टर
(C) पारा
(D) तापमान
उत्तर – (D) तापमान

65. खरीफ फसल की कटाई इन महीनों में होती है
(A) जून-जुलाई
(B) अक्टूबर-नवम्बर
(C) मई-जून
(D) मार्च-जून
उत्तर – (B) अक्टूबर-नवम्बर

66. 25 दिसम्बर, 2014 को किस प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर सुशासन दिवस मनाया गया?
(A) अटल बिहारी वाजपेयी
(B) नरेन्द्र मोदी
(C) जवाहरलाल नेहरू
(D) लालबहादुर शास्त्री
उत्तर – (A) अटल बिहारी वाजपेयी

67. यदि ‘A’ को ‘2’ कहते हैं, ‘B’ को ‘3’, ‘C’ को ‘5’, ‘D’ को ‘8’ और इसी प्रकार आगे कहा जाता है। ‘F’ का सांख्यिक मूल्य क्या है?
(A) 18
(B) 16
(C) 12
(D) 17
उत्तर – (D) 17

68. श्रीधर नीलम से नाटा है। प्रतिभा श्रीधर से ऊँची है। सुरेश नीलम से ऊँचा है, लेकिन हेमा से नाटा है। नीलम प्रतिभा से ऊँची है। उनके ऊँचाई के अनुसार उन्हें खड़ा किया जाता है, तो बीच में कौन पाया जायेगा?
(A) श्रीधर
(B) नीलम
(C) प्रतिभा
(D) सुरेश
उत्तर – (B) नीलम

69. देश का प्रथम अति आधुनिक आँगनवाड़ी किस स्थान पर स्थित है?
(A) हसनगढ़ (रोहतक)
(B) हसनपुर (सोनीपत)
(C) मुँह (मेवात)
(D) घरौण्डा (करनाल)
उत्तर – (B) हसनपुर (सोनीपत)

70. चिरोड़ी (जिप्सम) का उपयोग कर किस प्रकार की जमीन खेती योग्य बनाई जा सकती है?
(A) कछारी
(B) अम्लीय
(C) जलाक्रान्त
(D) अतिरिक्त चिकनी मिट्टी वाली जमीन
उत्तर – (D) अतिरिक्त चिकनी मिट्टी वाली जमीन

71. हरियाणा के किस भाग में सर्वाधिक वर्षा होती है?
(A) उत्तर पश्चिम
(B) उत्तर पूर्व
(C) दक्षिण पूर्व
(D) दक्षिण पश्चिम
उत्तर – (B) उत्तर पूर्व

72. (46)2 को a के वर्ग से घटाने से हमें 485 शेष मिलता है, तो यह संख्या कौन-सी है?
(A) 51
(B) 56
(C) 49
(D) 53
उत्तर – (A) 51

73. लगातार चार सम संख्या A, B, C और D का योग 180 है। अगले लगातार चार सम संख्या के सेट का योग कितना होगा?
(A) 214
(B) 204
(C) 196
(D) 212
उत्तर – (D) 212

74. लोक नाटक स्वांग का मंचन किस पर था?
(A) लकड़ी के तख़्तों पर
(B) पत्थर के मंच पर
(C) ईंटों से बने मंच पर
(D) चटाई पर
उत्तर – (A) लकड़ी के तख़्तों पर

75. निम्न संख्या श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) की जगह कौन-सी संख्या होगी?
3, 3, 12, 108, ?, 43200
(A) 2700
(B) 1728
(C) 972
(D) 432
उत्तर – (B) 1728

76. फलों को कृत्रिम तरीके से पकाने के लिए उपयोग में आने वाली गैस कौन-सी है?
(A) ईथेन
(B) एसिटिलीन
(C) प्रोपेन
(D) मीथेन
उत्तर – (B) एसिटिलीन

77. स्त्री वाणी और पुरुष वाणी को पहचानने की ध्वनि की विशेषता को कहते हैं?
(A) स्वर (पिच)
(B) अवस्था (फ्रेज)
(C) गुण
(D) उच्च स्वर
उत्तर – (A) स्वर (पिच)

78. अकबर के समय रेवाड़ी के शासक कौन थे?
(A) राव कर्णसिंह
(B) राव तुलाराम
(C) फूलीसिंह
(D) हेमचन्द्र (हेमू)
उत्तर – (D) हेमचन्द्र (हेमू)

79. ट्रैफिक सिग्नल में लाल प्रकाश का उपयोग होता है, क्योंकि
(A) रक्त का रंग लाल है
(B) जानवर लाल रंग पहचान सकते हैं।
(C) लाल रंग में न्यूनतम विक्षेपण होता है।
(D) लाल रंग खतरे की निशानी है।
उत्तर – (C) लाल रंग में न्यूनतम विक्षेपण होता है।

80. जीवों के उनके पर्यावरण के साथ के सम्बन्ध का अध्ययंन है
(A) शरीर विज्ञान
(B) प्राणी विज्ञान
(C) वनस्पति विज्ञान
(D) परिस्थिति विज्ञान
उत्तर – (D) परिस्थिति विज्ञान

81. ऊर्जा देने के उपयोग से पूर्व मानव शरीर में निम्न में से कौन ग्लूकोज में परिवर्तित होता है?
(A) प्रोटीन
(B) विटामिन
(C) कार्बोहाइड्रेट
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) कार्बोहाइड्रेट

82. किसी भी तारे की दूरी, मापने के लिए कौन-सी उचित इकाई है?
(A) कूलाम्ब
(B) प्रकाश-वर्ष
(C) नॉटिकल माइल
(D) ऐम्पियर
उत्तर – (B) प्रकाश-वर्ष

83. मोजरेला पनीर अधिमानतः …………. दूध से बनता है?
(A) गाय
(B) भैंस
(C) बकरी
(D) ऊँटनी
उत्तर – (B) भैंस

84. चीनी यात्री ह्वेनसांग का हरियाणा में निवास कब तक रहा?
(A) ई.स. 600-605
(B) ई.स. 634-644
(C) ई.स. 505-555
(D) ई.स. 750-755
उत्तर – (B) ई.स. 634-644

85. सिलिका जेल, की छोटी थैली अवसर गोलियाँ व पाउडर के रूप में दवाइयों की बोतलों में देखते हैं, क्योंकि सिलिका जेल
(A) जीवाणुओं का मारता है
(B) रोगाणु और बीजाणु को मारता है
(C) नमी को सोख लेता है
(D) बोतल में स्थित सभी गैसों को सोख लेता है
उत्तर – (C) नमी को सोख लेता है

86. She let her horse ……..…. in the filed.
(A) Loosen
(B) Loose
(C) Loosely
(D) Lose
Answer – (B) Loose

87. Some people regard the world as an.
(A) Imitation
(B) Allusion
(C) Ellusion
(D) Illusion
Answer – (D) Illusion

88. Identify the part which contains error.
(A) This is one / (B) of the companies / (C) who has done / (D) well for the past two years.
Answer – (C) who has done

89. Identify the part which contains error.
(A) I cannot-sanction / (B) such a large sum / (C) without no permission / (D) of the manager.
Answer – (C) without no permission

90. A word or practice that has gone out of use.
(A) Outdated
(B) Absolute
(C) Oppressed
(D) Concurrent
Answer – (A) Outdated

91. Estimation of a thing’s worth.
(A) Pay
(B) Goodness
(C) Appraisal
(D) Beliefs
Answer – (C) Appraisal

92. The antonym of “Virtue” is
(A) Value
(B) Vice
(C) Anger
(D) Fault
Answer – (B) Vice

93. Correctly spelt word is
(A) Diarrhoea
(B) Diarhea
(C) Diarrhia
(D) Dyarrohea
Answer – (A) Diarrhoea

94. ‘नंदनवन’ शब्द में ………… मात्रायें हैं।
(A) दो
(B) चार
(C) छ:
(D) पाँच
उत्तर – (C) छ:

95. हम मैदान में खेल रहे …….….।
(A) हैं
(B) हूँ
(C) है
(D) हो
उत्तर – (A) हैं

96. ‘भाई’ शब्द का स्त्रीलिंग रूप है
(A) लड़की
(B) बेटी
(C) बेटा
(D) बहन
उत्तर – (D) बहन

97. इनमें शुद्ध वाक्य है
(A) सीता खेलता है
(B) सीता खेलती है
(C) सीता खेलते हैं
(D) सीता खेलता हूँ
उत्तर – (B) सीता खेलती है

98. इनमें विजातीय शब्द है
(A) कुत्ता
(B) घोड़ा
(C) गाय
(D) शेर
उत्तर – (D) शेर

99. ‘अनुराग’ शब्द का विलोम पद है
(A) अतिराग
(B) राग
(C) विराग
(D) अनुराग
उत्तर – (C) विराग

100. ‘आँख’ शब्द का पर्यायवाची शब्द है
(A) आसान
(B) नयन
(C) अमर
(D) चोर
उत्तर – (B) नयन