HSSC Haryana Police Constable Paper 28 Aug 2016 Shift 1 Answer Key

Haryana Police Constable Paper 28 Aug 2016 Shift 1 (Morning Shift) Answer Key

1. यदि 62x = 1296 है, तो x = ?
(A) 1
(B) 2
(C) 3
(D) 4
उत्तर – (B) 2

2. निम्न में से कौन-सा बिन्दु तीसरे वृत्तपाद (Quadrant) में आता है?
(A) P(+2, –3)
(B) Q(–2, +3)
(C) R(–2, –3)
(D) S(0, –2)
उत्तर – (C) R(–2, –3)

3. ‘दाहिने हाथ का शंख’ किस लेखक की रचना है?
(A) सादुल्ला
(B) कृष्ण गोस्वामी
(C) गुलाम हुसैन शाह
(D) जैतराम
उत्तर – (C) गुलाम हुसैन शाह

4. 1/2 + 1/2 × 1/2 =
(A) 1/2
(B) 1½
(C) 1
(D) 3/4
उत्तर – (D) 3/4

5. चारे के घिरनी की एक निश्चित संख्या 35 पशुओं को 12 दिन के लिए पर्याप्त है, यदि हर पशु को प्रति दिन 8 घिरनी चारा दिया जाता है। वही मात्रा की घिरनी 42 पशुओं को रोजाना प्रति पशु को 5 घिरनी देने से कितने दिनों के लिए पर्याप्त होगी?
(A) 15
(B) 16
(C) 14
(D) 13
उत्तर – (B) 16

6. यदि ΔABC में ∠ABC = 90° है, ∠BAC = 45° है, AB = 1 सेमी है, तो sin45° = ?
(A) 2/√3
(B) √2/3
(C) 1/√2
(D) √3/2
उत्तर – (C) 1/√2

7. यदि दो गोलों की त्रिज्याओं का अनुपात 3 : 2 है, तो उनके आयतन का अनुपात क्या होगा?
(A) 9 : 4
(B) 27 : 8
(C) 8 : 27
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) 27 : 8

8. महिला साक्षरता दर किस जिले में सर्वाधिक?
(A) अम्बाला
(B) गुरुग्राम
(C) करनाल
(D) फरीदाबाद
उत्तर – (B) गुरुग्राम

9. क्रायोजनिक का मतलब क्या है?
(A) बहुत निम्न तापमान का अध्ययन
(B) बहुत अधिक तापमान का अध्ययन
(C) जीवाश्म का अध्ययन
(D) जीवाणुओं का अध्ययन
उत्तर – (A) बहुत निम्न तापमान का अध्ययन

10. वनस्पति के द्वारा शोषण किया गया अतिरिक्त जल ज्यादातर इसके द्वारा हवा में विलीन होता है
(A) पत्ते की ऊपरी सतह
(B) पत्ते की निचली सतह
(C) फूलों की पंखुड़ी
(D) तना
उत्तर – (A) पत्ते की ऊपरी सतह

11. न्यूट्रॉन की खोज किसने की?
(A) चैडविक
(B) रदरफोर्ड
(C) बोहर
(D) न्यूटन
उत्तर – (A) चैडविक

12. सौर परिवार में निम्न में कौन-सा ग्रह सूर्य से अधिकतम दूरी पर है?
(A) यूरेनस
(B) शनि
(C) वरुण
(D) बृहस्पति
उत्तर – (C) वरुण (Neptune)

13. मास्टर चन्दगीराम का किस खोल से सम्बन्ध है?
(A) मुक्केबाजी
(B) पैदल चाल
(C) कुश्ती
(D) हॉकी
उत्तर – (C) कुश्ती

14. दो या दो से अधिक कम्प्यूटरों को जानकारी बाँटने के लिए आपस में जोड़े जाने को कहते
(A) नेटवर्क
(B) रूटर
(C) सर्वर
(D) पाइपलाइन
उत्तर – (A) नेटवर्क

15. आदि बद्रि का सम्बन्ध किस पवित्र नदी से माना जाता है?
(A) मारकण्डा
(B) गंगा
(C) सरस्वती
(D) यमुना
उत्तर – (C) सरस्वती

16. खनिज संसाधनों में किस जिले की प्रमुखता है?
(A) महेन्द्रगढ़
(B) फतेहाबाद
(C) भिवानी
(D) गुड़गाँव
उत्तर – (A) महेन्द्रगढ़

17. यूनिक्स ऑपरेटिंग सिस्टम को आमतौर पर कैसे जानते हैं?
(A) सिंगल यूजर ऑपरेटिंग सिस्टम
(B) सिंगल यूजर एप्लीकेशन प्रोग्राम
(C) मल्टी यूजर ऑपरेटिंग सिस्टम
(D) जनरल एप्लीकेशन
उत्तर – (C) मल्टी यूजर ऑपरेटिंग सिस्टम

18. मानव शरीर के रक्त संचरण की खोज किसने?
(A) जोसेफ लिस्टर
(B) एंड्रीज वेसालियस
(C) विलियम हार्वे
(D) रॉबर्ट हुक
उत्तर – (C) विलियम हार्वे

19. विकलांग नागरिकों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने क्या कहा है?
(A) दिव्यांग
(B) अपाहिज
(C) सक्षम
(D) अक्षम
उत्तर – (A) दिव्यांग

20. प्रकाश संश्लेषण मुख्य रूप से किसका कार्य है?
(A) पत्ता
(B) फल
(C) मूल
(D) तना
उत्तर – (A) पत्ता

21. वर्ष 2016 में, भारत के प्रधान न्यायमूर्ति (CJI) थे
(A) एच. एल. दत्तु
(B) टी. एस. ठाकुर
(C) अनिल आर. दवे
(D) दीपक मिश्रा
उत्तर – (B) टी. एस. ठाकुर (तीरथ सिंह ठाकुर)

22. के. चन्द्रशेखर राव किस राज्य के मुख्यमंत्री थे?
(A) तेलंगाना
(B) आंध्र प्रदेश
(C) महाराष्ट्र
(D) कर्नाटक
उत्तर – (A) तेलंगाना

23. वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन-2016 किस नगर में आयोजित हुआ?
(A) गुरुग्राम
(B) फरीदाबाद
(C) पंचकुला
(D) चण्डीगढ़
उत्तर – (A) गुरुग्राम

24. साल 2020 के ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेल कहाँ आयोजित हुए?
(A) इटली
(B) चीन
(C) जापान
(D) मैक्सिको
उत्तर – (C) जापान

25. रामायण में लक्ष्मण की पत्नी थी
(A) उर्मिला
(B) सीता
(C) मालिनी
(D) सुनयना
उत्तर – (A) उर्मिला

26. कालका नगर किस राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित?
(A) NH-1
(B) NH-2
(C) NH-5
(D) NH-10
उत्तर – (C) NH-5 (पुराना नाम NH-22)

27. रेगिस्तान रहित महाद्वीप है
(A) ऑस्ट्रेलिया
(B) यूरोप
(C) एशिया
(D) अफ्रीका
उत्तर – (B) यूरोप

28. भारत में बनी पहली 3D फिल्म है
(A) मिर्च मसाला
(B) पिरावी
(C) तबरन कथे
(D) माई डीयर कुट्टिचातन
उत्तर – (D) माई डीयर कुट्टिचातन

29. भारत का संविधान किस दिन लागू हुआ?
(A) 26-01-1950
(B) 15-08-1947
(C) 31-01-1948
(D) 15-08-1950
उत्तर – (A) 26-01-1950

30. फिरोजपुर झिरका उपमण्डल के तीनों ओर कौन-सा प्रदेश है ?
(A) राजस्थान
(B) दिल्ली
(C) उत्तर प्रदेश
(D) पंजाब
उत्तर – (A) राजस्थान

31. रानिया नगर किस जिले के अन्तर्गत आता है?
(A) रोहतक
(B) सिरसा
(C) हिसार
(D) पंचकुला
उत्तर – (B) सिरसा

32. एक निश्चित कूट भाषा में ‘Bo Le Se’ का मतलब है ‘is that okay’, ‘Se Ni Di’ का मतलब है ‘that was easy’ और ‘Ne Pe Le’ का मतलब है ‘What is this’ उस भाषा में ‘Okay’ के लिए कूट शब्द क्या है?
(A) Le
(B) Se
(C) Ne
(D) Bo
उत्तर – (D) Bo

33. यदि 1 से 50 संख्याओं में से 5 से विभाजित होने वाली संख्याएँ और ऐसी संख्याएँ जिनमें 5 का अंक है, निकाली जाती हैं, तो कितनी संख्याएँ शेष बचेंगी?
(A) 38
(B) 40
(C) 39
(D) 42
उत्तर – (B) 40

34. निम्नलिखित में से आषाढी या रबी की फसल कौन-सी है?
(A) गेहूँ
(B) चना
(C) सरसों
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – (D) उपरोक्त सभी

35. लापता पद का पता लगाइए।
ELFA, GLHA, ILJA, ……, MLNA
(A) ELPA
(B) KLMA
(C) ILMA
(D) KLLA
उत्तर – (D) KLLA

36. FUNDAMENTAL शब्द के अक्षरों से निम्न में से कौन-सा शब्द बनाया जा सकता है?
(A) DETRIMENTAL
(B) NOSE
(C) TAME
(D) FUNDS
उत्तर – (C) TAME

37. ‘छैलकड़े’ किस अंग में धारण करने वाला आभूषण है?
(A) पैरों का
(B) कमर का
(C) हाथ का
(D) गले का
उत्तर – (A) पैरों का

38. नाटक : कलाकार : : संगीत समारोह : ?
(A) संगीतज्ञ
(B) पियानो
(C) आघात
(D) स्वरसंगति
उत्तर – (A) संगीतज्ञ

39. विषम को पहचानिए।
(A) किवी
(B) गरुड़
(C) एमू
(D) पेंग्विन
उत्तर – (B) गरुड़

40. बाकी तीन के समूह से सम्बन्ध नहीं रखने वाला कौन है?
(A) 36
(B) 64
(C) 48
(D) 81
उत्तर – (C) 48

41. भारत की सबसे बड़ी सिंचाई नहर है
(A) बकिंगहैम नहर
(B) सरहिन्द नहर
(C) इंदिरा गाँधी नहर
(D) सतलज यमुना लिंक नहर
उत्तर – (C) इंदिरा गाँधी नहर

42. हरियाणा का जिला जिसकी सीमाएँ किसी अन्य प्रदेश को स्पर्श नहीं करती।
(A) जींद
(B) कैथल
(C) सोनीपत
(D) रोहतक
उत्तर – (D) रोहतक

43. ‘वॉर एण्ड पीस’ किताब किसने लिखी?
(A) पण्डित नेहरू
(B) अब्राहम लिंकन
(C) एम. के. गाँधी
(D) लिओ टॉलस्टॉय
उत्तर – (D) लिओ टॉलस्टॉय

44. वर्तमान भारतीय राष्ट्र ध्वज की रचना किसने?
(A) पिंगली वेंकैया
(B) सरोजिनी नायडू
(C) अरुण गाँधी
(D) गोपालकृष्ण गोखले
उत्तर – (A) पिंगली वेंकैया

45. नॉर्वे देश की राजधानी है
(A) अबुजा
(B) बर्गेन
(C) ओस्लो
(D) मोनाको
उत्तर – (C) ओस्लो

46. यदि ‘×’ का मतलब ‘+’ है, ‘–’ का मतलब ‘×’ है, ‘÷’ का मतलब ‘–’ है और ‘+’ का मतलब ‘÷’ है, तो
12 + 6 ÷ 3 – 2 × 8 = ?
(A) – 2
(B) 2
(C) 4
(D) 8
उत्तर – (C) 4

47. यदि p + q = 9 है, pq = 20 है, तो (p – q)2 = ?
(A) 161
(B) 81
(C) 80
(D) 1
उत्तर – (D) 1

48. किस उत्सव को ‘बासोड़ा’ भी कहा जाता है?
(A) निर्जला एकादशी
(B) होली
(C) तीज
(D) सीली सातम
उत्तर – (D) सीली सातम

49. 24 सेमी की एक रस्सी वृत्त के केन्द्र बिन्दु से 5 सेमी की दूरी पर है, तो उस वृत्त की त्रिज्या पता कीजिए।
(A) 13 सेमी
(B) 12 सेमी
(C) 10 सेमी
(D) 26 सेमी
उत्तर – (A) 13 सेमी

50. सिख पन्थ को मानने वाले व्यक्तियों की सबसे अधिक संख्या किस जिले में है?
(A) करनाल
(B) मेवात
(C) सिरसा
(D) रोहतक
उत्तर – (C) सिरसा

51. समुद्र तल में अचानक गतिशक्ति के कारण होने वाली विशाल समुद्री लहर को ………. कहते हैं।
(A) Sunami
(B) Psunami
(C) Tsunami
(D) Tsonami
उत्तर – (C) Tsunami

52. यह एक प्रसिद्ध ओडिशी नर्तक है
(A) कलामण्डलम सत्यभामा
(B) वी. सी. सत्यम
(C) बिरजु महाराज
(D) सोनाल मानसिंह
उत्तर – (D) सोनाल मानसिंह

53. निम्नलिखित में से हरियाणा से केन्द्र सरकार में कौन मंत्री नहीं रहे?
(A) वीरेन्द्र सिंह
(B) राव इन्द्रजीत
(C) सुरेश प्रभुः
(D) कंवर पाल
उत्तर – (D) कंवर पाल

54. रबी और खरीफ के अतिरिक्त भारत की तीसरी फसल ऋतु कौन-सी है?
(A) जैद (जायद)
(B) बरसाती
(C) शरद
(D) जुम
उत्तर – (A) जैद (जायद)

55. ए. ओ. ह्यूम द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना किस वर्ष हुई?
(A) 1858
(B) 1885
(C) 1880
(D) 1875
उत्तर – (B) 1885

56. L, M, N और O भाई हैं। L, O से काला है, N उन सब में गोरा है, M, O से गोरा है, तो उनमें सबसे काला कौन है?
(A) L
(B) M
(C) N
(D) O
उत्तर – (A) L

57. यदि कूट में INDUS को 03865 लिखते हैं, TENNIS को 243305 लिखते हैं, तो STUDENT को कैसे लिखा जायेगा?
(A) 5648324
(B) 5642832
(C) 5268432
(D) 5628342
उत्तर – (C) 5268432

58. पिप्पलाद ऋषि से सम्बन्धित बाघोत तीर्थ किस जिले में है?
(A) रेवाड़ी
(B) भिवानी
(C) जींद
(D) महेन्द्रगढ़
उत्तर – (D) महेन्द्रगढ़

59. ‘काटो-जलाओ कृषि’ का मतलब क्या है?
(A) गन्ने की फसल उगाने का तरीका
(B) वननाशन की प्रक्रिया
(C) सिंचाई रहित कृषि
(D) झूम खेती
उत्तर – (D) झूम खेती

60. यदि 25 सितम्बर को गुरुवार है, तो उसी वर्ष में 25 अक्टूबर का दिन होगा
(A) रविवार
(B) सोमवार
(C) शुक्रवार
(D) शनिवार
उत्तर – (D) शनिवार

61. डेरा सच्चा सौदा आश्रम किस जिले में है?
(A) हिसार
(B) फतेहाबाद
(C) सिरसा
(D) जींद
उत्तर – (C) सिरसा

62. कॉफी का उत्पादन नहीं करने वाला भारतीय राज्य है
(A) तमिलनाडु
(B) आंध्र प्रदेश
(C) केरल
(D) कर्नाटक
उत्तर – (B) आंध्र प्रदेश

63. x का मूल्य क्या है?
3, 6, 10, 15, x, 28
(A) 18
(B) 20
(C) 21
(D) 22
उत्तर – (C) 21

64. निम्न श्रृंखला में ऐसे कितने 2 हैं, जिसके तुरंत पहले 3 नहीं है, लेकिन तुरंत बाद 4 है?
3 4 2 4 4 2 3 2 4 3 2 4 2 3 4 4 2 3 2 4 2 4 3 2 4
(A) 2
(B) 3
(C) 1
(D) 4
उत्तर – (A) 2

65. 8 मार्च, 2016 को राष्ट्रपति महोदय ने हरियाणा सरकार को किस उपलब्धि के लिए पुरस्कृत किया?
(A) चिकित्सा क्षेत्र में सुधार
(B) लिंग अनुपात में सुधार
(C) खेल कूद में सुधार
(D) कृषि क्षेत्र में सुधार
उत्तर – (B) लिंग अनुपात में सुधार

66. A, B और C ने व्यापार क्रमशः ₹ 75000, ₹ 90000 और ₹ 105000 निवेश किये। यदि साल के अंत में B अपने मुनाफे के हिस्से में ₹ 12,000 पाता है, तो उस साल का कुल मुनाफा कितना था?
(A) ₹ 30,000
(B) ₹ 36,000
(C) ₹ 39,000
(D) ₹ 24,000
उत्तर – (B) ₹ 36,000

67. भैंस की औसत गर्भावधि होती है
(A) 280 दिन
(B) 310 दिन
(C) 340 दिन
(D) 360 दिन
उत्तर – (B) 310 दिन

68. यदि log 3 = 0.4771 है, तो log 27 = ?
(A) 0.9542
(B) 1.9542
(C) 0.4313
(D) 1.4313
उत्तर – (D) 1.4313

69. निम्नलिखित में कौन प्रसिद्ध सांगी नहीं है?
(A) पण्डित लखमीचन्द
(B) तुलसीदास शर्मा
(C) पण्डित मांगेराम
(D) बाजे भगत
उत्तर – (B) तुलसीदास शर्मा

70. पानी में रखी गयी कोशिका का परासरणी (ऑसमैटिक) विस्तरण मुख्य रूप से किसके द्वारा नियंत्रित किया जाता है?
(A) रिबोसोम्स
(B) माइटोकॉन्ड्रिया
(C) प्लास्टिकम
(D) वैक्यूओलस
उत्तर – (D) वैक्यूओलस

71. सेना अध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग का पैतृक गाँव किस जिले में है?
(A) भिवानी
(B) हिसार
(C) सोनीपत
(D) झज्जर
उत्तर – (D) झज्जर

72. 250 मीटर लम्बाई की एक ट्रेन एक खम्बे को 12 सेकंड में पार करती है, तो उस ट्रेन की गति किलोमीटर प्रति घंटा में है
(A) 7.5
(B) 75
(C) 25
(D) 50
उत्तर – (B) 75

73. 15/13 ÷ 17/39 × 102/8 = ?
(A) 135/4
(B) 2472
(C) 306
(D) 192/3
उत्तर – (A) 135/4

74. 5/6, 1/2, 3/4 का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) है
(A) 15/2
(B) 1/12
(C) 3/8
(D) 5/6
उत्तर – (A) 15/2

75. निम्नलिखित में से कौन-सा अति प्राचीन नगर नहीं है?
(A) रोहतक
(B) पंचकुला
(C) सोनीपत
(D) अमरोहा
उत्तर – (B) पंचकुला

76. ‘कोहिनूर’ पत्र के सम्पादक कौन-से स्वतन्त्रता सैनानी थे?
(A) श्री राम शर्मा
(B) नेकीराम शर्मा
(C) चन्द्रभान गुप्त
(D) बालमुकुंद गुप्त
उत्तर – (D) बालमुकुंद गुप्त

77. मुर्रा किसकी एक किस्म है?
(A) सूअर
(B) भैंस
(C) भेड़
(D) बकरी
उत्तर – (B) भैंस

78. निम्न में से किसके अभाव से रतौंधी जैसी आँखों की बीमारियाँ होती हैं?
(A) विटामिन A
(B) वियमिन B
(C) प्रोटीन
(D) कार्बोहाइड्रेट्स
उत्तर – (A) विटामिन A

79. समुद्र में ज्वार-भाटे का कारण है
(A) चन्द्र का आकर्षण
(B) सूर्य का आकर्षण
(C) चन्द्र और सूर्य दोनों का आकर्षण
(D) चन्द्र और सूर्य के आकर्षण के बीच का विशेषक
उत्तर – (C) चन्द्र और सूर्य दोनों का आकर्षण

80. हरियाणा में विवाह में पंचायती रुपया किसे दिया जाता है?
(A) बड़ी पुत्रवधु को
(B) छोटी बालिका को
(C) सफाई कर्मचारी को
(D) गाँव के सम्मानित वृद्ध को
उत्तर – (D) गाँव के सम्मानित वृद्ध को

81. ‘रिकेट्स बीमारी’ किसके अभाव में होती है?
(A) विटामिन A
(B) विटामिन B
(C) विटामिन C
(D) विटामिन D
उत्तर – (D) विटामिन D

82. किसी डॉक्युमेन्ट को यूजर द्वारा दिये गये नाम को कहते हैं
(A) फाइलनेम
(B) प्रोग्राम
(C) रिकॉर्ड
(D) डाटा
उत्तर – (A) फाइलनेम

83. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पानीपत से किस अभियान को प्रारम्भ किया था?
(A) सामाजिक समरसता
(B) बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ
(C) जनजाति जागरण
(D) युवा जागरण
उत्तर – (B) बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

84. अंतरिक्ष-यात्री को अंतरिक्ष में आकाश कैसा दिखता है?
(A) नीला
(B) काला
(C) बैंगनी
(D) लाल
उत्तर – (B) काला

85. विज्ञापन नामपट्ट और सजावटी रोशनी में आमतौर पर किस गैस का उपयोग किया जाता है?
(A) हाइड्रोजन
(B) नियॉन
(C) नाइट्रोजन
(D) क्लोरीन
उत्तर – (B) नियॉन

86. There were …………. viewers than expected.
(A) fewer
(B) less
(C) many
(D) lesser
Answer – (A) fewer

87. Choose the correct synonym for “lexicon”.
(A) liability
(B) anthology
(C) dictionary
(D) novel
Answer – (C) dictionary

88. In the below given sentence, choose the part which contains the error.
(A) Sunil is a / (B) best student / (C) 7 in our class / (D) at present.
Answer – (A) Sunil is a

89. In the below given sentence, choose the part which contains the error.
(A) The driver / (B) together with conductor / (C) and passengers / (D) were drowned.
Answer – (D) were drowned

90. He has been playing cricket. (Tense)
(A) Present
(B) Present Perfect
(C) Present Continuous
(D) Present perfect continuous
Answer – (D) Present perfect continuous

91. The thief ran fast on seeing the policeman. (Part of speech of underline word)
(A) Adjective
(B) Adverb
(C) Preposition
(D) Conjunction
Answer – (B) Adverb

92. Correctly spelt word is
(A) Demurrage
(B) Demurage
(C) Demmurrage
(D) Demurragge
Answer – (A) Demurrage

93. Find the antonym of “Native”
(A) Tarnished
(B) Characteristic
(C) Intrinsic
(D) Exotic
Answer – (D) Exotic

94. इनमें शुद्ध शब्द है
(A) अद्यापक
(B) अध्यापक
(C) अद्यपक
(D) अध्यपक
उत्तर – (B) अध्यापक

95. ‘अखण्ड’ का शब्दार्थ है
(A) अजेय
(B) जटिल
(C) जिसके टुकड़े न हो
(D) मुकुट
उत्तर – (C) जिसके टुकड़े न हो

96. ‘बूढ़ा’ शब्द भाववाचक संज्ञा रूप है
(A) बुढ़ापा
(B) बूढ़ापा
(C) बुढ़ापन
(D) बूढ़ापन
उत्तर – (A) बुढ़ापा

97. ‘साकार’ का विपरीतार्थक शब्द है
(A) आकार
(B) आकाश
(C) सावकाश
(D) निराकार
उत्तर – (D) निराकार

98. निम्नलिखित वाक्यों में शुद्ध वाक्य है
(A) राम अच्छा लड़का है।
(B) राम अच्छी लड़का है।
(C) राम अच्छे लड़का है।
(D) राम अच्छा लड़की है।
उत्तर – (A) राम अच्छा लड़का है।

99. ‘दिन’ शब्द का विशेषण रूप है
(A) दिन
(B) दिनके
(C) दैनिक
(D) दिनसा
उत्तर – (C) दैनिक

100. ‘जहर का घूँट पीना’ मुहावरे का अर्थ है
(A) चुपचाप अपमान को सहन करना
(B) जहर पीना
(C) मान रखना
(D) कर्ज चुकाना
उत्तर – (A) चुपचाप अपमान को सहन करना