Haryana Police SI (Sub Inspector) Paper 02 Dec 2018 Shift 1 (Morning Shift) Answer Key
1. दक्षिण एशिया में लहसुन की भली का प्राचीनतम साक्ष्य यहाँ पाया गया था जो परिपक्व हड़प्पा काल का था।
(A) बाबरकोट
(B) भिरड़ाना
(C) बालू
(D) फरमाना
उत्तर – (C) बालू
2. ऑनलाइन लेनदेन के संदर्भ में BHIM का मतलब है
(A) भारत इंटरफेस फॉर मनी
(B) भारत इमीडिएट मनी ट्रान्सफर
(C) भारत इंटरफेस फॉर मोबाइल मनी
(D) भारत इंटरनेट फॉर मनी
उत्तर – (A) भारत इंटरफेस फॉर मनी
3. महाराणा प्रताप …………… के ऐतिहासिक युद्ध में मुगलों के खिलाफ लड़े।
(A) चित्तौड़गढ़
(B) हल्दीघाटी
(C) मेवाड़
(D) लाहौर
उत्तर – (B) हल्दीघाटी
4. द्विआधारीय संख्या 10100101 का दशमलव समतुल्य है
(A) 128
(B) 165
(C) 156
(D) 135
उत्तर – (B) 165
5. संघीय प्रणाली की एक आवश्यक विशेषता है
(A) शक्तियों का पृथक्करण
(B) शक्तियों का विभाजन
(C) शक्तियों का केंद्रीकरण
(D) राज्यों की तानाशाही
उत्तर – (B) शक्तियों का विभाजन
6. अतिचालकता हेतु वांछित अत्यंत निम्न तापमान प्राप्त करने के लिए क्रायोस्कोपी में ………….. प्रयुक्त होता है।
(A) आर्गन
(B) नियॉन
(C) क्रिप्टॉन
(D) हीलियम
उत्तर – (D) हीलियम
7. समरूपता पूर्ण करें।
महासागर : जल : : हिमनदी : ?
(A) पहाड़
(B) गुफा
(C) बर्फ
(D) रेगिस्तान
उत्तर – (C) बर्फ
8. 01 मार्च 2018 को भारत का पहला 3D तारामंडल निम्नलिखित में से किस नगर में उद्घाटित किया गया है?
(A) नेहरु तारामंडल, दिल्ली
(B) स्वामी विवेकानंद तारामंडल, मैंगलोर
(C) तारा मंदिर, पोरबंदर
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) स्वामी विवेकानंद तारामंडल, मैंगलोर
9. विश्व विरासत स्थलों में से एक काल्का-शिमला रेल्वे वर्ष ………….. में बनी।
(A) 1989
(B) 1906
(C) 1898
(D) 1888
उत्तर – (C) 1898
10. अपसंदर्भन हेतु प्रयुक्त ऑपरेटर है
(A) *
(B) &
(C) →
(D) >>
उत्तर – (A) *
11. यदि प्रत्येक प्लेट पर 2 भिन्न अक्षरों (Letters) के बाद 3 भिन्न अंक (Digits) आते हैं, तो ऑटोमोबाईल लाइसेंस प्लेटे कितने तरीकों से बनाई जा सकती है?
(A) 468000
(B) 39000
(C) 260
(D) 64800
उत्तर – (A) 468000
12. ई. पू. 487 में प्रथम बौद्ध समिति राजगृह में हुई। इसकी अध्यक्षता ………… ने की।
(A) मोग्गालीपुत्त तिस्सा
(B) महाकस्सप
(C) वसुमित्र
(D) महासंघिक
उत्तर – (B) महाकस्सप
13. हरियाणा के निम्नलिखित में से किस जिले की सीमा 2 राज्यों से लगती है?
(A) यमुनानगर
(B) रेवाड़ी
(C) महेंद्रगढ़
(D) चरखी दादरी
उत्तर – (A) यमुनानगर
14. (x + a)51 – (x – a)51 के विस्तारण में सरलीकरण के बाद पदों की कुल संख्या है
(A) 102
(B) 25
(C) 26
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) 26
15. 2125 को 11 से विभाजित करने पर शेष क्या होगा?
(A) 7
(B) 10
(C) 8
(D) 6
उत्तर – (B) 10
16. निम्नलिखित में से कौन-सा एक पैराग्राफ फॉर्मेटिंग नहीं है?
(A) एलाइनमेंट
(B) इंडेंटेशन
(C) लाइन स्पेसिंग
(D) अंडरलाइन स्टाईल
उत्तर – (D) अंडरलाइन स्टाईल
17. IPC में …………. के तहत जालसाज़ी को परिभाषित किया गया है।
(A) धारा 468
(B) धारा 463
(C) धारा 465
(D) धारा 467
उत्तर – (B) धारा 463
18. यदि ‘CENTRE’ को ‘CNRCNR’ लिखा जा सकता है, तो उसी कूट में ‘HAPPY कैसे लिखा जा सकता है?
(A) YHPYA
(B) HPYHP
(C) AHPYA
(D) HPYAP
उत्तर – (B) HPYHP
19. …………… संश्लेषण में क्यूनोलिन बनाने हेतु प्राथमिक अमीन और एल्डीहाइड को सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ गर्म किया जाता है।
(A) स्क्रौप
(B) डॉइबनर-मिलर
(C) डफ
(D) नॉर क्यूनोलिन
उत्तर – (B) डॉइबनर-मिलर
20. फतेहाबाद जिले का नाम इसके नामस्त्रोतीय मुख्यालय कस्बे पर पड़ा है जिसकी नींव …………. द्वारा 14 वीं सदी में अपने बेटे फतेह खान के नाम पर रखी गई थी।
(A) गियासुद्दिन तुगलक
(B) अलाउद्दीन खिलजी
(C) फिरोज शाह तुगलक
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) फिरोज शाह तुगलक
21. निम्नलिखित में से कौन-सा हरियाणा का भौगोलिक लक्षण नहीं है?
(A) निम्न शिवालिक पहाड़ियाँ
(B) बागर भूभाग
(C) यमुना घग्गर मैदान
(D) चंबल घाटी
उत्तर – (D) चंबल घाटी
22. सीरीया की राजधानी है
(A) मौज़ेल
(B) काबुल
(C) दमास्कस
(D) तेल अवीव
उत्तर – (C) दमास्कस
23. पुस्तक ‘आई डू व्हाट आई डू’ ………… द्वारा लिखी गई है।
(A) रघुराम राजन
(B) उर्जित पटेल
(C) अरविंद सुब्रमणियम
(D) अरविंद पनगाढ़िया
उत्तर – (A) रघुराम राजन
24. वायुमंडल की परत जहाँ विद्युत चालकता होती है
(A) समतापमंडल
(B) क्षोभमंडल
(C) आयनमंडल
(D) मध्यमंडल
उत्तर – (C) आयनमंडल
25. ………….. प्रकार लॉजिकल मान को दर्शाने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है।
(A) इनम
(B) कॅर
(C) डबल
(D) बूल
उत्तर – (D) बूल
26. यदि a, b, c, d, e माध्य m और मानक विचलन s वाली पर्यवेक्षण हैं, तो पर्यवेक्षण kx1, kx2, kx3 kx4, kx5, का मानक विचलन (standard deviation) है
(A) k + s
(B) s/k
(C) ks
(D) s
उत्तर – (C) ks
27. (3 + 2x)99 के विस्तारण में गुणांकों का योग क्या है?
(A) 599
(B) 399
(C) 299
(D) 699
उत्तर – (A) 599
28. …………… की स्थापना बाबर द्वारा 1526 में इब्राहिम लोदी को हराने के बाद हिंदुस्तान के सिंहासन पर विजय की स्मृति में की गई।
(A) शाह कलंदर मस्जिद
(B) काबुली बाग
(C) लाल किला
(D) मयूर सिंहासन
उत्तर – (B) काबुली बाग
29. √3√3√3…..∞ का मान है
(A) 0 या 3
(B) 3
(C) 3⅓
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) 3
30. हरियाणा में 2 राष्ट्रीय उद्यान हैं। उनमें से एक सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान है। दूसरा है
(A) भिंड़ावास राष्ट्रीय उद्यान
(B) कालेसर राष्ट्रीय उद्यान
(C) नाहर राष्ट्रीय उद्यान
(D) छिलछिला राष्ट्रीय उद्यान
उत्तर – (B) कालेसर राष्ट्रीय उद्यान
31. निम्नलिखित में से कौन-सी फंक्शन कुँजी एक टॉगल कुँजी की भाँति संदर्भित मोड के परिवर्तन के लिए प्रयुक्त होती है?
(A) F2
(B) F8
(C) F4
(D) F6
उत्तर – (C) F4
32. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा घोषित कानून देश में सभी न्यायालयों पर बाध्यकारी है। कौन-सा अनुच्छेद इससे संबंधित है?
(A) 214
(B) 226
(C) 141
(D) 324
उत्तर – (C) 141
33. निम्नलिखित में से किस नदी का उद्गम अरावली की पहाड़ियों में नहीं है?
(A) साहिबी नदी
(B) बेड़च नदी
(C) दोहन नदी
(D) चेनाब नदी
उत्तर – (D) चेनाब नदी
34. कॉम्प्टन शिफ्ट निम्नलिखित में से किस पर निर्भर है?
(A) आपतित विकिरण
(B) प्रकीर्णन पदार्थ की प्रवृत्ति
(C) प्रकीर्णन का कोण
(D) आवृत्ति का आयाम
उत्तर – (C) प्रकीर्णन का कोण
35. हरियाणा का यह जिला 1 नवंबर 1989 को करनाल जिले से निकाला गया। 24 जुलाई 1991 को इसे फिर से करनाल जिले में मिला दिया गया। 1 जनवरी 1992 को यह पुनः एक पृथक जिला बन गया। यह कौन-सा जिला है?
(A) रोहतक
(B) हिसार
(C) पानीपत
(D) कुरुक्षेत्र
उत्तर – (C) पानीपत
36. रानीखेत एक ………….. है।
(A) विषाणु रोग
(B) गोल कृमी रोग
(C) प्रोटोजोआ रोग
(D) कवक रोग
उत्तर – (A) विषाणु रोग
37. कौन-सा प्राथमिक पोषक तत्त्व है?
(A) सल्फर
(B) कोबाल्ट
(C) सोडियम
(D) पोटेशियम
उत्तर – (D) पोटेशियम
38. ग्रेट बैरियर रीफ …………. में स्थित है।
(A) ऑस्ट्रेलिया
(B) इंग्लैंडp
(C) सऊदी अरब
(D) न्यूजीलैंड
उत्तर – (A) ऑस्ट्रेलिया
39. HCV का मतलब है
(A) हेवी कॅश व्हेइकल
(B) हेवी कमर्शियल व्हेइकल
(C) हँड कमर्शियल व्हेइकल
(D) हेवी कन्सोलिडेटेड व्हेइकल
उत्तर – (B) हेवी कमर्शियल व्हेइकल
40. जब 1966 में हरियाणा का निर्माण हुआ, तब बंसीलाल सरकार द्वारा …………. दूसरी राजभाषा को घोषित किया गया था।
(A) पंजाबी
(B) हिंदी
(C) हरियाणवी
(D) तमिल
उत्तर – (D) तमिल
41. वास्तविक x हेतु यदि है, तो cosθ = x + 1/x तो
(A) θ न्यूनकोण है
(B) θ समकोण है
(C) θ अधिककोण है
(D) θ का मान संभव नहीं है
उत्तर – (D) θ का मान संभव नहीं है
42. वर्ष ………….. में चंड़ीगढ़ को भारत का पहला धूम्ररहित नगर घोषित किया गया।
(A) 2002
(B) 2004
(C) 2007
(D) 2018
उत्तर – (C) 2007
43. जिस प्रकार ‘मेंढक’ से ‘साँप’ संबंधित है, उसी प्रकार ‘मेंढक’ से क्या संबंधित है?
(A) मक्खी
(B) अजगर
(C) टैडपोल
(D) कीड़ा
उत्तर – (A) मक्खी
44. डिसिनेप्सिस या सजातीय गुणसूत्रों का वियुग्मन ……………. चरण में आरंभ होता है।
(A) डाइकाइनेसिस
(B) एनाफ़ेज
(C) डिप्लोटीन
(D) ज़ाइगोटीन
उत्तर – (C) डिप्लोटीन
45. मोहम्मद गौरी ने पृथ्वीराज चौहान को निम्नलिखित में से किस स्थान पर हराया?
(A) कुरुक्षेत्र
(B) पानीपत
(C) रोहतक
(D) तरौरी
उत्तर – (D) तरौरी (तराइन)
46. कथन T&&T II F&&T …………. है, जहाँ T सत्य है और F असत्य है।
(A) सत्य
(B) असत्य
(C) तटस्थ
(D) कोई नहीं
उत्तर – (A) सत्य
47. राज्य का कार्यकारी प्रमुख है
(A) मुख्यमंत्री
(B) राज्यपाल
(C) राष्ट्रपति
(D) प्रधानमंत्री
उत्तर – (B) राज्यपाल
48. सबसे छोटा धनात्मक पूर्णांक n कौन-सा है जिसके लिए (1 + i)2n = (1 – i)2n है?
(A) 1
(B) 4
(C) 2
(D) 0
उत्तर – (C) 2
49 निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित है?
(A) अनुच्छेद 214 – उच्च न्यायालय की स्थापना का प्रावधान
(B) अनुच्छेद 227 – प्रत्येक उच्च न्यायालय अभिलेख का न्यायालय है
(C) अनुच्छेद 76 – सर्वोच्च न्यायालय के पास मूल प्राधिकार क्षेत्र है
(D) अनुच्छेद 131 – महालेखाकार का कार्यालय
उत्तर – (A) अनुच्छेद 214 – उच्च न्यायालय की स्थापना का प्रावधान
50. श्रृंखला को पूर्ण करने वाले लुप्त अक्षर ज्ञात करें।
l_n_mllm_n_l
(A) mnmn
(B) mnnm
(C) mnmm
(D) nmmn
उत्तर – (B) mnnm
51. आम के उपवनों का अस्तित्व निम्नलिखित में से किस नगर के साथ अपना नाम जोड़ता है?
(A) बैंगलोर
(B) अंबाला
(C) अमरनाथ
(D) चेन्नई
उत्तर – (B) अंबाला
52. 1 और 566 के बीच 3 या 5 से कितने पूर्णांक विभाज्य हैं?
(A) 264
(B) 263
(C) 262
(D) 254
उत्तर – (A) 264
53. श्रृंखला अनुनादी परिपथ के गुणवत्ता कारक (Q), अनुनादी आवृत्ति (fo) और बैंड चौड़ाई (f2 – f1) ………….. समीकरण द्वारा संबंधित हैं।
(A) Q = fo(f2 – f1)
(B) Q = (f2 – f1)/fo
(C) fo = Q(f2 – f1)
(D) Qfo = 1/(f2 – f1)
उत्तर – (C) fo = Q(f2 – f1)
54. भारत सरकार ने 23 अप्रैल, 1966 को ………….. की अध्यक्षता में विद्यमान राज्य पंजाब के विभाजन और नए राज्य हरियाणा की सीमाएँ निर्धारित करने हेतु आयोग बनाया।
(A) न्यायमूर्ति जे.सी. शाह
(B) न्यायमूर्ति एम. काटजू
(C) न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा
(D) न्यायमूर्ति रंजन गोगोई
उत्तर – (A) न्यायमूर्ति जे.सी. शाह
55. वह शब्द चुनिए जो समूह में अन्य शब्दों से सबसे कम मिलता है।
(A) मेत्तूर
(B) आसवान
(C) हीराकुड
(D) सतलुज
उत्तर – (D) सतलुज
56. बाणभट्ट के ‘हर्षचरित’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?
(A) इसका प्रथम अध्याय लेखक के जीवन और परिवार को समर्पित है
(B) पाँचवा अध्याय हर्षवर्धन के पूर्वजों से संबंधित है
(C) छठा और सातवाँ अध्याय हर्षवर्धन के युद्धों और विजयों से संबंधित है
(D) अंतिम अध्याय विंध्य के जंगलों में रहने वाले विभिन्न धार्मिक संप्रदायों का विवरण देता है
उत्तर – (B) पाँचवा अध्याय हर्षवर्धन के पूर्वजों से संबंधित है
57. यदि 351/x = 71/y = 51/z, तो y + z =
(A) 35
(B) x
(C) 1/x
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) x
58. नीति आयोग के अध्यक्ष है
(A) वित्तमंत्री
(B) राष्ट्रपति
(C) प्रधानमंत्री
(D) गृहमंत्री
उत्तर – (C) प्रधानमंत्री
59. 3 कि.ग्रा. का भार लटकाने पर एक उर्ध्वाधर स्प्रिंग 3 से.मी. खिंचती है। जब 2.45 कि.ग्रा. का एक भार स्प्रिंग से लटकाया जाएगा, तब स्प्रिंग के दोलन की अवधि क्या होगी?
(A) 0.415 s
(B) 0.315 s
(C) 0.215 s
(D) 0.115 s
उत्तर – (B) 0.315 s
60. …………… को उर्दू काव्य के समीक्षा का पहला घोषणापत्र माना जाता है।
(A) मुकद्दम-ए-शेरो-शायरी
(B) यादगार-ए-गालिब
(C) हयात-ए-सादी
(D) वो नबियों में रहमत लकाब पानायवाला
उत्तर – (A) मुकद्दम-ए-शेरो-शायरी
61. sin50°/sin130° का मान है
(A) – 1
(B) 1
(C) 0
(D) परिभाषित नहीं किया जा सकता
उत्तर – (B) 1
62. 18 वें एशियाई खेल, 2018 में हरियाणा ने 18 पदकों के साथ भारतीय राज्यों के चार्ट में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। ये खेल कहाँ हुए?
(A) मलेशिया
(B) दिल्ली
(C) इंडोनेशिया
(D) चीन
उत्तर – (C) इंडोनेशिया
63. दूध के निकलने के लिए उत्तरदायी हार्मोन है
(A) ऑक्सीटॉसिन
(B) ACH
(C) LH
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) ऑक्सीटॉसिन
64. यदि दो घटनाएँ स्वतंत्र हैं, तो
(A) ये परस्पर अनन्य होंगी
(B) इनकी प्रायिकताओं का योग 1 के बराबर होना चाहिए
(C) (A) और (B) सही हैं
(D) उक्त में से कोई सही नहीं हैं
उत्तर – (D) उक्त में से कोई सही नहीं हैं
65. वर्ष 2018 में, हरियाणा राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों की संख्या कितनी थी?
(A) 25
(B) 29
(C) 32
(D) 36
उत्तर – (B) 29
66. मूल श्रृंखला का अनुसरण करते हुए दी गई संख्या से आरंभ कर श्रृंखला पूर्ण करें। (iii) के स्थान पर क्या आएगा?
105 53 27 14 7.5 4.25
85 (i) (ii) (iii) (iv) (v)
(A) 9.5
(B) 11.5
(C) 9
(D) 11
उत्तर – (B) 11.5
67. ………….. या HTTP वेब अनुप्रयोगों को जोड़ने के लिए सर्वाधिक लोकप्रिय प्रोटोकॉल है।
(A) हाइपर टेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल
(B) हायर टेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल
(C) हायर ट्रांसफर ऑफ टेक्स्ट प्रोटोकॉल
(D) हायेस्ट टेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल
उत्तर – (A) हाइपर टेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल
68. कला और सांस्कृतिक विरासत न्यास (TAACHT) ने विश्व के पहले विभाजन संग्रहालय की स्थापना, टाउन हॉल, अमृतसर, पंजाब, भारत में की। इस न्यास के अध्यक्ष हैं
(A) किश्वर देसाई
(B) प्रीति सिंह
(C) सुनीता जैन
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) किश्वर देसाई
69. हरियाणा की पहली सशस्त्र बल तैयारी संस्था …………. में स्थापित की जाएगी।
(A) पानीपत
(B) सोनीपत
(C) चंड़ीगढ़
(D) हिसार
उत्तर – (B) सोनीपत
70. अधिकाँश प्रजनन कार्यक्रमों में, मुख्य लक्ष्य निम्नलिखित में से किन विशेषताओं की किस्म विकसित करना है?
(A) सुसुप्तता
(B) उच्च उपज योग्यता
(C) बेहतर गुणवत्ता
(D) परिपक्वता तिथि में परिवर्तन
उत्तर – (B) उच्च उपज योग्यता
71. भिन्न संख्यात्मक युग्म चुनिए।
(A) (16, 18)
(B) (56, 63)
(C) (96, 108)
(D) (86, 99)
उत्तर – (D) (86, 99)
72. माँटेस्क्यू ने लिखा “निरंतर अनुभव हमें दर्शाते हैं कि शक्ति संपन्न प्रत्येक व्यक्ति इसका दुरूपयोग करता है और तब तक अपना प्राधिकार चलाता है जब तक उसे सीमित न किया जाए”। यह ………… पुस्तक से लिया गया है।
(A) सोशल कॉन्ट्रैक्ट
(B) लेवायथन
(C) द रिपब्लिक
(D) द स्पिरिट ऑफ लॉज़
उत्तर – (D) द स्पिरिट ऑफ लॉज़
73. …………. एल्गोरिथम विडियो आँकड़ों को बाइट्स की संख्या घटाने के लिए संपीड़ित कर देता है ताकि वह सरलता से संप्रेषित हो सके और फिर असंपीडित कर देता है।
(A) VoIP
(B) MPEG
(C) ETHERNET
(D) LAN
उत्तर – (B) MPEG
74. मानवी रक्त वर्ग AB का जीनोटाइप क्या है?
(A) IA IB
(B) ii
(C) IA IA
(D) IB i
उत्तर – (A) IA IB
75. स्मार्ट सिटी मिशन (वर्ष 2015) में शामिल नगरों की संख्या
(A) 99
(B) 100
(C) 199
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) 100
76. …………. को हरियाणा का पहला सूफी कवि माना जाता है।
(A) शेख मुहम्मद तुर्क
(B) शाह गुलाम जिलानी
(C) शाह मुहम्मद रमज़ान शहीद
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) शेख मुहम्मद तुर्क
77. भारत के सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश कौन थी?
(A) फातिमा बीवी
(B) रामा पॉल
(C) सुजाता मनोहर
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) फातिमा बीवी
78. हाल ही में, निम्नलिखित में से किस राज्य ने बिना सरकार को सूचित किए राज्य में जाँच और ऑपरेशन करने के लिए केंद्रीय जाँच ब्यूरो (CBI) को दी गई ‘आम’ सहमति वापस ले ली है?
(A) कर्नाटक
(B) पंजाब
(C) दिल्ली
(D) आंध्रप्रदेश
उत्तर – (D) आंध्रप्रदेश
79. उस समबाहु त्रिभुज की परित्रिज्या (से.मी. में) क्या होगी जिसकी भुजा 9 से.मी. है?
(A) 3√3
(B) 3√3/2
(C) √3
(D) 3√3/4
उत्तर – (A) 3√3
80. श्रृंखला 2, 3, 6, 15, 42, ? में लुप्त संख्या ज्ञात करें।
(A) 84
(B) 123
(C) 94
(D) 60
उत्तर – (B) 123
81. हरियाणवी लोककथाओं के अनुसार, गूग्गापीर को ………….. का रक्षक माना जाता है।
(A) मानव
(B) पक्षी
(C) गाय
(D) सर्प
उत्तर – (D) सर्प
82. मोबाईल फोन में GPRS ………….. के लिए प्रयुक्त होता है।
(A) एस.एम.एस. भेजने
(B) डाटा संप्रेषण
(C) ध्वनि संप्रेषण
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) डाटा संप्रेषण
83. श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाने वाला त्यौहार है
(A) गूग्गा नवमी
(B) सांझी
(C) तीज
(D) गोवर्धन पूजा
उत्तर – (C) तीज
84. DNA के वॉटसन और क्रिक मॉडल हेतु निम्नलिखित में से कौन-सा असत्य है?
(A) कुंडली में गहरे, चौड़े बड़े खाँचे और छिछले संकीर्ण छोटे खांचे हैं
(B) दोनों तंतु प्रतिसमानांतर चलते हैं
(C) प्रत्येक 34 A° पर एक पूर्ण घुमाव होता है
(D) 3 हाइड्रोजन बंधो के द्वारा थायमिन के साथ एडेनिन संगठित हो सकता है और 2 हाइड्रोजन बंधो के द्वारा साइटोसिन के साथ ग्वानिन संगठित हो सकता है
उत्तर – (D) 3 हाइड्रोजन बंधो के द्वारा थायमिन के साथ एडेनिन संगठित हो सकता है और 2 हाइड्रोजन बंधो के द्वारा साइटोसिन के साथ ग्वानिन संगठित हो सकता है
85. निम्नलिखित में से कौन-सी सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक मानकीकृत संस्था नहीं है?
(A) ISO
(B) ISI
(C) IEEE
(D) ANSI
उत्तर – (B) ISI
86. हाल ही में वैध गर्भपात पर निम्नलिखित में किस देश में जनमत संग्रह हुआ?
(A) स्पेन
(B) इटली
(C) फिनलैंड
(D) आयरलैंड
उत्तर – (D) आयरलैंड
87. …………….. एक पारंपरिक पंजाबी मौखिक कथा-वर्णन है, जो दक्षिण एशिया में अरब प्रायद्वीप के प्रवासियों द्वारा आयी।
(A) रासलीला
(B) कटक
(C) गुग्गा
(D) किस्सा
उत्तर – (D) किस्सा
88. यदि A और B सममित आव्यूह है, तो AB – BA है
(A) शून्य आव्यूह
(B) सममित आव्यूह
(C) तिरछी-सममित आव्यूह
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) तिरछी-सममित आव्यूह
89. Indulgence …………. drink is one of the roads to ruin. (Preposition)
(A) in
(B) to
(C) for
(D) with
Answer – (A) in
90. The Motor Vessel Victoria is bound …………… Naples. (Preposition)
(A) to
(B) by
(C) for
(D) through
Answer – (C) for
91. The plaintiff was ………….. when the suit was dismissed.
(A) put out
(B) put on
(C) put in
(D) put up with
Answer – (A) put out
92. He has …………. the world a great deal.
(A) knocked down
(B) knocked up
(C) knocked in
(D) knocked about
Answer – (D) knocked about
93. “Milton! thou should’st be living at this hour.” (Figure of speech)
(A) Simile
(B) Oxymoron
(C) Apostrophe
(D) Euphemism
Answer – (C) Apostrophe
94. “The child is the father of the man.” (Figure of speech)
(A) Antithesis
(B) Hyperbole
(C) Metaphore
(D) Epigram
Answer – (D) Epigram
95. ‘माँ बच्चे को दूध पिलाती है’ इस वाक्य का कर्मवाच्य रूप है
(A) माँ बच्चे को दूध पिला रही है।
(B) माँ से बच्चे को दूध पिलाया जाता है।
(C) माँ ने बच्चे को दूध पिलाया।
(D) माँ बच्चे को दूध पिलायेगी।
उत्तर – (B) माँ से बच्चे को दूध पिलाया जाता है।
96. राजा की सभा = राजसभा, यह कौन-सा समास है?
(A) अव्ययी भाव
(B) द्वन्द्व
(C) बहुव्रीहि
(D) तत्पुरुष
उत्तर – (D) तत्पुरुष
97. शब्द किसे कहते हैं?
(A) एक या अनेक वर्णों से मिलकर बनी हुई सार्थक ध्वनियों को
(B) एक या एक से अधिक वर्णों के समूहों को
(C) एक या एक से अधिक ध्वनि समूहों को
(D) ध्वनि की लघुत्तम इकाई को
उत्तर – (A) एक या अनेक वर्णों से मिलकर बनी हुई सार्थक ध्वनियों को
98. ‘लड़का’ शब्द का भाववाचक संज्ञा का रूप है
(A) लड़की
(B) लड़के
(C) लड़कियाँ
(D) लड़कपन
उत्तर – (D) लड़कपन
99. ‘तारे गिनना’ मुहावरे का अर्थ है
(A) अधिकार रखना
(B) हार मानना
(C) नींद न आना
(D) क्रोध बढ़ाना
उत्तर – (C) नींद न आना
100. कौन-सा वाक्य शुद्ध है?
(A) राम ने कहानी सुनता है।
(B) राम ने कहानी सुनी है।
(C) राम ने कहानी सुनेगा।
(D) राम ने कहानी सुनता था।
उत्तर – (B) राम ने कहानी सुनी है।