HSSC CET Group D Paper 22 Oct 2023 Shift 2 Answer Key

Haryana CET Group D Paper 22 Oct 2023 Shift 2 Answer Key

1. गुजरात में ‘अंतर्राष्ट्रीय पतंग दिवस’ किस दिन मनाया जाता है?
(1) 14 जनवरी
(2) 14 दिसंबर
(3) 14 नवंबर
(4) 14 फरवरी
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) 14 जनवरी

2. सक्रिय जीव (लिविंग आर्गेनिज्म) के संसार को कहा जाता है :
(1) आणविक
(2) परमाणविक
(3) अजैव
(4) जैव
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) जैव

3. निम्नलिखित में किन दो राज्यों / केंद्रशासित राज्यों का साझा उच्च न्यायालय है?
(1) पंजाब और हरियाणा
(2) दिल्ली और हरियाणा
(3) बिहार और झारखंड
(4) राजस्थान और गुजरात
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) पंजाब और हरियाणा

4. भारतीय संविधान में कुल कितने मौलिक अधिकार हैं?
(1) तीन
(2) छ:
(3) सात
(4) नौ
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) छ:

5. निम्नलिखित में से किस राज्य का प्राचीन नाम कलिंगा है?
(1) कर्नाटक
(2) बंगाल
(3) तटीय ओड़िशा
(4) तमिलनाडु
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) तटीय ओड़िशा

6. 7वीं आर्थिक जनगणना किस वर्ष नियोजित की गई?
(1) 2022
(2) 2019
(3) 2021
(4) 2018
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) 2019

7. वायुमंडल में ऑक्सीज़न का कुल कितना प्रतिशत है?
(1) 3%
(2) 71%
(3) 78%
(4) 21%
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) 21%

8. ‘नेशनल रूरल लाइवलीहुड मिशन’ का नया नाम है :
(1) प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
(2) प्रधानमंत्री आवास योजना
(3) दीनदयाल अंत्योदय योजना
(4) अन्नपूर्णा
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) दीनदयाल अंत्योदय योजना

9. महासागर की औसत लवणता क्या है?
(1) 35 भाग प्रति हज़ार
(2) 25 भाग प्रति हज़ार
(3) 75 भाग प्रति हज़ार
(4) 20 भाग प्रति हज़ार
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) 35 भाग प्रति हज़ार

10. निम्नलिखित में से भारत के अंतिम मुगल सम्राट कौन थे?
(1) जहांगीर
(2) बहादुर शाह ज़फर
(3) औरंगज़ेब
(4) अकबर
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) बहादुर शाह ज़फर

11. कौन-सा राज्य / केंद्रशासित राज्य ‘भारत का मुकुट’ के नाम से भी जाना जाता है?
(1) पंजाब
(2) दिल्ली
(3) हिमाचल प्रदेश
(4) जम्मू एवं कश्मीर
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) जम्मू एवं कश्मीर

12. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत का केंद्रीय बैंकिंग संस्थान है, जो भारतीय रुपए की मौद्रिक नीति का नियंत्रण करता है?
(1) नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट (NABFID)
(2) भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
(3) भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI)
(4) वित्तीय सेवा विभाग (DFS)
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI)

13. कौन प्रथम मौर्य शासक थे जिन्होंने अभिलेखों के माध्यम से आमजन तक अपना संदेश पहुँचाया?
(1) अशोक
(2) बिंदुसार
(3) चाणक्य
(4) चंद्रगुप्त
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) अशोक

14. रोउफ नृत्य निम्नलिखित में से किस राज्य का लोक-नृत्य है?
(1) राजस्थान
(2) जम्मू एवं कश्मीर
(3) उत्तर प्रदेश
(4) आंध्र प्रदेश
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) जम्मू एवं कश्मीर

15. ग्राम पंचायत में निर्वाचित सदस्य को क्या कहा जाता है?
(1) सचिव
(2) पार्षद
(3) वार्ड सदस्य (पंच)
(4) सरपंच
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) वार्ड सदस्य (पंच)

16. मलेरिया किससे होता है?
(1) प्रोटोजोआ
(2) जीवाणु
(3) विषाणु
(4) कवक
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) प्रोटोजोआ

17. रक्त में ………… होते/होती हैं जो हमारे शरीर में प्रवेश करने वाले रोगाणुओं के विरुद्ध लड़ते/लड़ती हैं।
(1) हिमोग्लोबिन
(2) श्वेत रक्त कणिकाएँ
(3) प्लेटलेट्स
(4) लाल रक्त कणिकाएँ
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) श्वेत रक्त कणिकाएँ

18. निम्नलिखित में से कौन-सी वस्तु जैव निम्नीकरणीय (non-biodegradable) नहीं है?
(1) ऊन के कपड़े
(2) कागज़
(3) टीन के डिब्बे
(4) लकड़ी
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) टीन के डिब्बे

19. जब किसी प्रिज्म से होकर कोई श्वेत प्रकाश गुजरता है तो एक स्पेक्ट्रम दिखायी देता है। किस रंग के प्रकाश में सर्वाधिक बंकन होता है?
(1) बैंगनी
(2) लाल
(3) पीला
(4) नीला
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) बैंगनी

20. शुद्ध सोना आभूषण बनाने के लिए उपयुक्त नहीं होता है। आभूषण बनाने हेतु इसे कठोर बनाने के लिए इसमें ……….. अथवा ………… मिलाया जाता है।
(1) ऐलुमिनियम, तांबा
(2) चांदी, एलुमिनियम
(3) जिंक, चांदी
(4) चांदी, तांबा
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) चांदी, तांबा

21. बाघ …………. होता है क्योंकि यह केवल मांस खाता है।
(1) मवेशी
(2) शाकाहारी
(3) मांसाहारी
(4) सर्वाहारी
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) मांसाहारी

22. निम्नलिखित में से कौन-सा एंटीबायोटिक है?
(1) यीस्ट
(2) सोडियम बाइकार्बोनेट
(3) स्ट्रेप्टोमाइसिन
(4) अल्कोहल
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) स्ट्रेप्टोमाइसिन

23. गुँधा हुआ आटा निम्नलिखित में से किस कारण से फूलता है?
(1) महीन पिसाई के कारण
(2) गूंधने से
(3) नमक डालने से
(4) खमीर (यीस्ट) कोशिकाओं में वृद्धि होने से
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) खमीर (यीस्ट) कोशिकाओं में वृद्धि होने से

24. निम्नलिखित में से कौन-सा संचरणीय रोग नहीं है?
(1) तपेदिक (क्षयरोग)
(2) मधुमेह
(3) हैजा
(4) छोटी माता (चिकन पॉक्स)
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) मधुमेह

25. लोहे में जंग लगने की प्रक्रिया हेतु निम्नलिखित में से किसकी / किनकी विद्यमानता आवश्यक है?
(1) केवल तेल
(2) केवल जल
(3) केवल ऑक्सीजन
(4) जल और ऑक्सीजन दोनों
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) जल और ऑक्सीजन दोनों

26. निम्नलिखित में से कौन-सा जीव समूह से भिन्न है?
(1) पर्वतीय बकरी
(2) हिम तेंदुआ (स्नो लेपर्ड)
(3) हिरण
(4) याक
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) हिम तेंदुआ (स्नो लेपर्ड)

27. कॉलम-I में दी गई संरचनाओं के साथ कॉलम-II में दिए गए कार्यों का मिलान कीजिए।

कॉलम-Iकॉलम-II
(a) रंध्र(i) जल अवशोषण
(b) जाइलम(ii) वाष्पोत्सर्जन
(c) मूल रोम(iii) खाद्य तत्व का परिवहन
(d) पोषवाह (फ्लोएम)(iv) जल का परिवहन

सही विकल्प का चयन कीजिए :
(1) (a)-(i), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(iv)
(2) (a)-(ii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(iii)
(3) (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iii), (d)-(iv)
(4) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(iii)
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) (a)-(ii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(iii)

28. हरे और कोमल तने युक्त छोटे पौधे, जिनमें कुछ शाखाएँ हैं, निम्नलिखित में से किस श्रेणी के अंतर्गत आते हैं?
(1) आरोही लता
(2) शाक
(3) वृक्ष
(4) झाड़ी
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) शाक

29. सूर्योदय का पूर्वाभास और सूर्यास्त का पश्चाभास निम्नलिखित में से किसके कारण होता है?
(1) प्रकाश का वायुमंडलीय परावर्तन
(2) प्रकाश प्रकीर्णन (टिंडल प्रभाव)
(3) प्रकाश का वायुमंडलीय अपवर्तन
(4) पूर्ण आंतरिक परावर्तन
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) प्रकाश का वायुमंडलीय अपवर्तन (Atmospheric Refraction)

30. निम्नलिखित को सुमेलित करें :

I (वस्तुएँ)II (पदार्थ)
(a) जूते(i) कागज़
(b) मेज़(ii) इस्पात
(c) नोटबुक(iii) चमड़ा
(d) गिलास(iv) लकड़ी

सही विकल्प का चयन कीजिए :
(1) (a)-(iv), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(i)
(2) (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(ii)
(3) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(iv)
(4) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)

31. A, B, C, D, E तथा F उत्तर की ओर मुँह करके एक पंक्ति में खड़े हैं, लेकिन आवश्यक नहीं है कि उसी क्रम में हों। ‘E’ और ‘F’ मध्य में हैं और ‘A’ और ‘B’ किनारे पर है। ‘C’, ‘A’ के ठीक बाईं ओर खड़ा है। ‘B’ के ठीक दाईं ओर कौन खड़ा है?
(1) E
(2) F
(3) D
(4) C
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) D

32. नीचे अंग्रेजी अक्षरों के समूह को अव्यवस्थित क्रम में दिया गया हैं। संख्याओं के उस संयोजन का चयन करें जिसके अनुसार अक्षरों को व्यवस्थित करने पर एक अर्थपूर्ण शब्द बने।
E      L      P      I       O     C
1      2      3      4      5      6
(1) 3, 4, 5, 2, 6, 1
(2) 2, 1, 5, 4, 3, 6
(3) 3, 5, 2, 4, 6, 1
(4) 3, 5, 2, 6, 4, 1
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) 3, 5, 2, 4, 6, 1

33. दो कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। दिए गए कथनों को सत्य मानते हुए चाहे वे सामान्य ज्ञात तथ्यों से भिन्न ही क्यों न प्रतीत होते हों, निर्णय करें कि कौन सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों के आधार पर तर्कसंगत रूप से निकलता है/निकलते हैं ?
कथन :
कुछ फूल गुलाब हैं।
कुछ गुलाब लाल हैं।
निष्कर्ष :
I. सभी गुलाब फूल हैं।
II. कुछ फूल लाल हैं।
(1) न तो निष्कर्ष I और न ही II निकलता है।
(2) केवल निष्कर्ष I निकलता है।
(3) केवल निष्कर्ष II निकलता है।
(4) निष्कर्ष I और II दोनों निकलते हैं।
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) न तो निष्कर्ष I और न ही II निकलता है।

34. यदि रविवार से प्रारंभ होने वाले किसी 30 दिन के महीने में प्रत्येक दूसरे, चौथे शनिवार तथा सभी रविवार को अवकाश हो तो उस महीने में कितने कार्य दिवस हैं?
(1) 22 दिन
(2) 23 दिन
(3) 21 दिन
(4) 24 दिन
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) 23 दिन

35. एक परिवार में पाँच सदस्य ‘P’, ‘Q’, ‘R’, ‘S’ और ‘T’ हैं। ‘P’ और ‘R’ भाई-भाई है। ‘T’, ‘Q’ का चाचा/मामा है। ‘S’, ‘T’ का पुत्र है। ‘Q’, ‘R’ की बहन है। ‘P’, ‘S’ से किस प्रकार संबंधित है?
(1) चाचा / मामा
(2) भाई
(3) पिता
(4) चचेरा / ममेरा भाई
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) चचेरा / ममेरा भाई

36. एक निश्चित कूटभाषा में ‘PHYSICS’ को ‘RJAUKEU’ लिखा जाता है, तो ‘BIOLOGY’ को उसी कूटभाषा में कैसे लिखा जाएगा?
(1) DKQPQJB
(2) DKQMQIB
(3) DKQNQIA
(4) DKQOQJA
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) DKQNQIA

37. उस शब्द-युग्म का चयन करें जिसमें शब्द उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे कि दिए गए शब्द-युग्म में हैं।
अविवाहित : अविवाहिता
(1) उप-शिक्षक: शिक्षक
(2) महिला : औरत
(3) घोड़ा : घोड़ी
(4) मठवासिनी : बहन
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) घोड़ा : घोड़ी

38. दी गई श्रृंखला में लुप्त पद ज्ञात कीजिए।
4, 27, 16, 125, 36, ?, 64, 729
(1) 512
(2) 121
(3) 216
(4) 343
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) 343

39. विषम का चयन कीजिए।
(1) पुस्तक
(2) पेंसिल
(3) कलम
(4) रबर
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) पुस्तक

40. कुनाल 90 मीटर पूर्व की ओर चलता है। वहाँ से वह 60 मीटर पीछे पश्चिम की ओर चलता है। इसके बाद वह दाएँ मुड़कर 40 मीटर चलता है। वह अपने आरंभिक बिंदु से कितनी दूर तथा किस दिशा में है?
(1) 60 मीटर, पूर्व
(2) 30 मीटर, उत्तर
(3) 40 मीटर, उत्तर-पश्चिम
(4) 50 मीटर, उत्तर-पूर्व
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) 50 मीटर, उत्तर-पूर्व

41. एक आयत का क्षेत्रफल 460 वर्ग मी. है। यदि इसकी लंबाई, इसकी चौड़ाई से 15% अधिक है, तो निम्न में से आयत की चौड़ाई कौन-सी है?
(1) 20 मीटर
(2) 15 मीटर
(3) 26 मीटर
(4) 34.5 मीटर
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) 20 मीटर

42. यदि (a + b) का 10% = (a – b) का 50%, तो a : b है :
(1) 3 : 2
(2) 1 : 2
(3) 5 : 2
(4) 2 : 3
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) 3 : 2

43. तीन विभिन्न संख्याओं का L.C.M. 120 है। निम्न संख्याओं में से कौन-सी संख्या इन तीनों संख्याओं का H.C.F. नहीं हो सकता?
(1) 35
(2) 8
(3) 12
(4) 24
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) 35

44. ₹ 28.80 प्रति कि.ग्रा. वाले और ₹ 22.80 प्रति कि.ग्रा. वाले चावल किस अनुपात में मिलाये जाएँ ताकि मिश्रण का मूल्य ₹ 25.20 प्रति कि.ग्रा. हो जाए?
(1) 5 : 3
(2) 1 : 3
(3) 2 : 3
(4) 3 : 4
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) 2 : 3

45. एक व्यक्ति एक कार्य को 15 दिन में पूरा कर सकता है। उसके पिता उसी कार्य को पूरा करने में 20 दिन लेते हैं जबकि उसका बेटा उसे 25 दिन में पूरा कर सकता है। तीनों मिलकर काम करें तो, उस कार्य को पूरा करने में कितना समय लेंगे?
(1) 7 दिन
(2) 6 दिन से कम
(3) पूरे 6 दिन
(4) लगभग 6.4 दिन
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) लगभग 6.4 दिन

46. तीन कारों की गति का अनुपात 2 : 3 : 4 है। एक सी दूरी तय करने में, इन कारों द्वारा लिए गए समयों में अनुपात होगा :
(1) 6 : 4 : 3
(2) 2 : 3 : 4
(3) 4 : 3 : 2
(4) 4 : 3 : 6
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) 6 : 4 : 3

47. A ने ₹ 63,000 लगा कर एक व्यापार आरम्भ किया। कुछ समय पश्चात् ₹ 1,08,000 लगा कर B ने व्यापार में साझेदारी कर ली। यदि वर्ष के अंत में लाभ बराबर-बराबर बंटा हो, तो कितने मास के बाद B ने साझेदारी की?
(1) 6
(2) 3
(3) 4
(4) 5
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) 5

48. ₹ 8,000 की राशि 10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज पर कितने वर्षों में ₹ 9,261 हो जाएगी, जबकि ब्याज प्रति छमाही संयोजित होता है?
(1) 2 वर्ष
(2) 1⅓ वर्ष
(3) 1½ वर्ष
(4) 2⅓ वर्ष
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) 1½ वर्ष

49. एक स्कूल में, छात्रों की संख्या और छात्राओं की संख्या में 4 : 5 का अनुपात है। जब 100 छात्राएँ स्कूल छोड़ देती हैं, यह अनुपात 6 : 7 हो जाता है। स्कूल में कितने छात्र हैं?
(1) 1000
(2) 1800
(3) 1500
(4) 1200
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) 1200

50. यदि 14 × 627 ÷ √1089 = x3 + 141 है, तो x का मान है :
(1) 5
(2) 125
(3) 5√5
(4) 25
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) 5

51. 50 संख्याओं का औसत 38 है। यदि दो संख्याओं 45 तथा 55 को हटा दिया जाए तो बाकी बची संख्याओं का औसत क्या होगा?
(1) 37.52
(2) 36.5
(3) 37
(4) 37.5
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) 37.5

52. यदि कोई राशि 10 वर्षों में दुगुनी हो जाती है, तो साधारण ब्याज की वार्षिक दर है :
(1) 20%
(2) 8%
(3) 5%
(4) 10%
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) 10%

53. हरीश ने एक पुराना स्कूटर ₹ 4,700 में खरीदा और इसकी मरम्मत पर ₹ 800 खर्च किए। यदि वह इस स्कूटर को ₹ 5,800 में बेचे तो उसका लाभ प्रतिशत है :
(1) 12%
(2) 32/7%
(3) 60/11%
(4) 10%
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) 60/11%

54. आधार त्रिज्या 3 से.मी. तथा ऊँचाई 5 से.मी. वाले धातु के एक ठोस बेलन को पिघलाकर शंकु बनाए गए जिनमें प्रत्येक की ऊँचाई 1 से.मी. तथा आधार त्रिज्या 1 मि.मी. है। इस प्रकार बने शंकुओं की संख्या है :
(1) 13500
(2) 450
(3) 1350
(4) 4500
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) 13500

55. अंकों 4, 0, 3, 7 से बनने वाली 4-अंकीय बड़ी-से-बड़ी व छोटी-से-छोटी संख्याएँ क्रमशः हैं (प्रत्येक अंक एक बार ही प्रयोग होना है) :
(1) 7430, 3047
(2) 4370, 4307
(3) 3740, 3047
(4) 7403, 3704
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) 7430, 3047

56. Pick out the part of the sentence which has an error. If there is no error, your answer is (1).
(A) The property / (B) was divided / (C) among the two brothers.
(1) No error
(2) (A)
(3) (B)
(4) (C)
(5) Not attempted
Answer – (4) (C)

57. Rearrange the following parts of a sentence labelled as PQRS to make a meaningful sentence.
P – optimism is essential
Q – it is also the
R – foundation of true progress
S – to achievement and
(1) RQSP
(2) QSRP
(3) PQRS
(4) PSQR
(5) Not attempted
Answer – (4) PSQR

58. Choose the correct passive voice form of the following sentence.
He was writing a book.
(1) A book was being written by him.
(2) A book is written by him.
(3) A book was being written by me.
(4) He has written a book.
(5) Not attempted
Answer – (1) A book was being written by him.

59. Select the alternative which best describes the underlined idiomatic expression.
You may rush from pillar to post, but you stand no chance of getting what you want without hard work.
(1) go to many offices and post letters
(2) be very busy
(3) rush in all directions and suffer much harassment
(4) go to all post boxes and post offices
(5) Not attempted
Answer – (3) rush in all directions and suffer much harassment

60. Pick out the correctly spelt word.
(1) tempestus
(2) tampestuous
(3) tempestuous
(4) tempastuous
(5) Not attempted
Answer – (3) tempestuous

61. Fill in the blank with correct form of Verb.
Time and tide …………… for none.
(1) waiting
(2) wait
(3) waited
(4) waits
(5) Not attempted
Answer – (2) wait

62. Find out the synonym of ‘proclaim’.
(1) license
(2) progress
(3) advance
(4) declare
(5) Not attempted
Answer – (4) declare

63. Pick out the antonym of the underlined word in the following sentence.
He was afraid of losing the match.
(1) confident
(2) hesitant
(3) nervous
(4) shaken
(5) Not attempted
Answer – (1) confident

64. Choose the correct alternative to improve the underlined part of the following sentence. If no improvement is required, your answer is (1).
You will face many defeats in life but never let themselves be defeated.
(1) No improvement
(2) themself defeated
(3) yourself be defeated
(4) yourself be defeating
(5) Not attempted
Answer – (3) yourself be defeated

65. Choose the alternative which best expresses the given sentence into direct speech.
He told the boy not to sit there.
(1) He said to the boy, “Don’t sit here.”
(2) He said to the boy, “Didn’t sit here.”
(3) He said to the boy, “Don’t sit there.”
(4) He said to the boy, “Didn’t sit there.”
(5) Not attempted
Answer – (1) He said to the boy, “Don’t sit here.”

66. ‘आप मन में क्या सोचते रहते हैं?’ वाक्य सही उदाहरण है :
(1) संबंध कारक का
(2) अधिकरण कारक का
(3) कर्म कारक का
(4) करण कारक का
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) अधिकरण कारक का

67. दिए गए वाक्यों के किस विकल्प में विराम चिह्नों का सर्वाधिक उपयुक्त प्रयोग हुआ हैं?
(1) मैं आपके साथ अब कहीं नहीं जाऊँगा?
(2) क्या मैं घर जा रहा हूँ।
(3) तुम कहाँ से आ रहे हो !
(4) सुनो, मैं तुम्हारी और प्रतीक्षा नहीं कर सकता।
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) सुनो, मैं तुम्हारी और प्रतीक्षा नहीं कर सकता।

68. “घर का जोगी जोगड़ा आन गाँव का सिद्ध”। लोकोक्ति का सर्वाधिक उपयुक्त अर्थ है :
(1) योगी योगी ही होता है योगी सिद्ध नहीं हो सकता।
(2) अपना अपना होता है बाहर का बाहर का होता है।
(3) निकट का गुणी व्यक्ति कम सम्मान पाता है, पर दूर का ज्यादा
(4) हमारी अपनी बात और है और दूसरे की बात और।
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) निकट का गुणी व्यक्ति कम सम्मान पाता है, पर दूर का ज्यादा

69. ‘ईय’ प्रत्यय से बनने वाला सर्वाधिक उपयुक्त शब्द है :
(1) राधेय
(2) पाणिनीय
(3) मायावी
(4) क्षत्रिय
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) पाणिनीय

70. निम्नलिखित किस विकल्प में क्रिया-विशेषण का प्रयोग नहीं हुआ है?
(1) तेज दौड़ो
(2) धीरे चलो
(3) सुस्त खिलाड़ी
(4) जल्द पहुँचो
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) सुस्त खिलाड़ी

71. ‘बीता हुआ’ वाक्यांश के लिए सर्वाधिक उपयुक्त एक शब्द है :
(1) विगत
(2) निर्गत
(3) प्रदत्त
(4) आगत
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) विगत

72. ‘उल्लास’ शब्द का सर्वाधिक उपयुक्त पर्यायवाची शब्द है :
(1) नेह
(2) रोष
(3) हर्ष
(4) लालसा
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) हर्ष

73. ‘चुल्लिः’ का तद्भव शब्द रूप है :
(1) चाय
(2) चौका
(3) चौथा
(4) चूल्हा
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) चूल्हा

74. ‘विद्यालय में वार्षिक महोत्सव सम्पन्न हो गया।’ वाक्य के रेखांकित अंश का सर्वाधिक उपयुक्त संधि-विच्छेद हैं :
(1) मह + ओत्सव
(2) महो + उत्सव
(3) महा + उत्सव
(4) म + होत्सव
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) महा + उत्सव

75. दिए गए किस शब्द में वर्तनी का शुद्ध रूप नहीं है?
(1) वाष्प
(2) सुत्र
(3) कर्पूर
(4) अश्रु
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) सुत्र

76. सूची-I में दिए गए प्रशासनिक प्रभागों को सूची-II में सम्मिलित जिलों के साथ सुमेलित कीजिए।
सूची-I सूची-II
(a) फरीदाबाद (i) पानीपत
(b) गुरुग्राम (ii) चरखी दादरी
(c) रोहतक (iii) महेन्द्रगढ़
(d) करनाल (iv) नूंह
नीचे दिए गए कोड का उपयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए :
(1) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(ii), (d)-(i)
(2) (a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(ii)
(3) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)
(4) (a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(i)
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) (a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(i)

77. हरियाणा में कितने लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र हैं?
(1) 12
(2) 9
(3) 10
(4) 11
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) 10

78. निम्नलिखित में से हरियाणा का कौन-सा जिला राजस्थान के साथ सीमा साझा नहीं करता है?
(1) महेन्द्रगढ़
(2) सिरसा
(3) रोहतक
(4) भिवानी
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) रोहतक

79. भारत में एक मात्र सक्रिय वाष्प लोको शेड कहाँ अवस्थित है?
(1) रेवाड़ी
(2) पानीपत
(3) अम्बाला
(4) सोनीपत
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) रेवाड़ी

80. निम्नलिखित में से हरियाणा का कौन-सा जिला सुदूर उत्तर में स्थित है?
(1) कैथल
(2) यमुनानगर
(3) पंचकुला
(4) कुरुक्षेत्र
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) पंचकुला

81. हरियाणा के निम्नलिखित खिलाड़ियों में से किसने 2020 में मेजर ध्यान चन्द खेल रत्न पुरस्कार जीता था?
(1) सुशील कुमार
(2) विजेन्द्र सिंह
(3) विनेश फोगाट
(4) दीपा मलिक
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) विनेश फोगाट

82. हरियाणा राज्य में कितनी (लगभग) ग्राम पंचायतें हैं?
(1) 6500 से अधिक
(2) 5000-5500
(3) 5500-6000
(4) 6000-6500
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) 6000-6500

83. हरियाणा राज्य में ‘दरी’ निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण केन्द्र कहाँ स्थित है?
(1) भिवानी
(2) सोनीपत
(3) पानीपत
(4) सिरसा
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) पानीपत

84. सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(a) हरियाणा का GSDP, पंजाब के GSDP से कम है।
(b) हरियाणा का GSDP राजस्थान के GSDP से कम है।
निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(1) न तो (a) और न ही (b)
(2) केवल (a)
(3) केवल (b)
(4) (a) और (b) दोनों
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) केवल (b)

85. माता मनसा देवी मंदिर हरियाणा की समकालीन कला का कौन-सा स्वरूप है?
(1) ढोकरा
(2) पट्टाचित्र
(3) वोरली कला
(4) भित्ति चित्र
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) भित्ति चित्र

86. हरियाणा का राज्य पक्षी क्या है?
(1) हिमालयी मोनल
(2) श्याम फ्रैंकोलिन
(3) धनेश (ग्रेट हार्नबिल)
(4) भारतीय बस्टार्ड
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) श्याम फ्रैंकोलिन (काला तीतर)

87. हरियाणा के किस जिले में तिलयार झील स्थित है?
(1) रोहतक
(2) कैथल
(3) अम्बाला
(4) पानीपत
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) रोहतक

88. हरियाणा में प्रति वर्ष “गीता जयंती महोत्सव” कहाँ मनाया जाता है?
(1) सुल्तानपुर
(2) कुरुक्षेत्र
(3) सूरजकुण्ड
(4) पिंजौर
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) कुरुक्षेत्र

89. हाल में शुरू की गई कौन-सी योजना हरियाणा में फसल विविधीकरण और जल संरक्षण पर बल देती है?
(1) प्रधान मंत्री सम्मान योजना
(2) प्रति बूंद अधिक फसल
(3) मेरा पानी मेरी विरासत
(4) जल शक्ति अभियान
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) मेरा पानी मेरी विरासत

90. जनसंख्या की दृष्टि से हरियाणा का भारत में कौन-सा स्थान है?
(1) 19
(2) 16
(3) 17
(4) 18
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) 18

91. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(a) हरियाणा में पुलिस रेंज का शीर्ष अधिकारी अपर महानिदेशक से कम पद का अधिकारी नहीं होता है।
(b) हरियाणा में पाँच पुलिस रेंज हैं।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(1) न तो (a) और न ही (b)
(2) केवल (a)
(3) केवल (b)
(4) (a) और (b) दोनों
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) केवल (b)

92. हरियाणा का सर्वाधिक घनत्व वाला शहर कौन-सा है?
(1) पंचकुला
(2) रोहतक
(3) गुरुग्राम
(4) फरीदाबाद
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) फरीदाबाद

93. हरियाणा में किस वर्ष “दीनबंधु हरियाणा ग्राम उदय योजना” शुरू की गई थी?
(1) 2019-20
(2) 2015-16
(3) 2017-18
(4) 2011-12
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) 2017-18

94. किसे हरियाणा का शेक्सपीयर और हरियाणा का सूर्यकवि के रूप में जाना जाता है?
(1) रामसिंह नाय
(2) दादा लख्मी चंद
(3) पंडित मांगेराम
(4) बंशीलाल
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) दादा लख्मी चंद

95. राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर और स्वापक द्रव्य अकादमी कहाँ स्थित है?
(1) फरीदाबाद
(2) पंचकुला
(3) रोहतक
(4) हिसार
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) फरीदाबाद

96. पंजाब का पुनर्गठन, जिसने हरियाणा को पूर्ण राज्य के रूप में स्थापित किया, किस वर्ष हुआ?
(1) 1966
(2) 1961
(3) 1962
(4) 1965
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) 1966

97. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(a) हरियाणा ने रणजी ट्राफी कभी नहीं जीती।
(b) हरियाणा ने एक बार ईरानी ट्राफी जीती।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(1) न तो (a) और न ही (b)
(2) केवल (a)
(3) केवल (b)
(4) (a) और (b) दोनों
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) केवल (b)

98. राव तुलाराम ने राव गोपाल देव और राव धन सिंह के साथ अहिरों को कहाँ एकत्रित किया और 1857 में अंग्रेजों के साथ युद्ध किया?
(1) रोहतक
(2) नसीबपुर किला
(3) अम्बाला
(4) झज्जर
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) नसीबपुर किला

99. किस स्थान पर विरासत परिवहन संग्रहालय स्थित है?
(1) करनाल
(2) रेवाड़ी
(3) गुरुग्राम
(4) कुरुक्षेत्र
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) गुरुग्राम

100. चोर गुम्बद कहाँ स्थित है?
(1) नारनौल
(2) पलवल
(3) गुरुग्राम
(4) फरीदाबाद
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) नारनौल