HSSC CET Group D Paper 22 Oct 2023 Shift 1 Official Answer Key

HSSC Haryana CET Group D Paper 22 Oct 2023 Shift 1 (Morning Shift) Official Answer Key

1. दर्पण अपने ऊपर पड़ने वाले प्रकाश की दिशा को परिवर्तित कर देता है। दर्पण (mirror) द्वारा प्रकाश की दिशा में यह परिवर्तन क्या कहलाता है?
(1) प्रकाश का विस्थापन
(2) प्रकाश का प्रकीर्णन
(3) प्रकाश का परावर्तन
(4) प्रकाश का प्रत्यावर्तन
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) प्रकाश का परावर्तन (reflection of light)

2. निम्नलिखित में I और II को सुमेलित करें :

I (जीव का नाम)II (श्वसन अंग)
A. मनुष्यI. श्वास नली
B. केंचुआII. फेफड़े
C. कीटIII. गिल्स (क्लोम)
D. मछलीIV. त्वचा

(1) A-III, B-I, C-II, D-IV
(2) A-III, B-I, C-IV, D-II
(3) A-III, B-II, C-IV, D-I
(4) A-II, B-IV, C-I, D-III
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) A-II, B-IV, C-I, D-III

3. स्तम्भ-I में दी गई मदों को स्तम्भ-II में दी गई मदों के साथ सुमेलित करें :

स्तम्भ-Iस्तम्भ-II
A. लार ग्रंथि (salivary gland)I. पित्त रस (bile juice)
B. उदर (stomach)II. इंसुलिन
C. यकृत (liver)III. हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
D. अग्नाशय (pancreas)IV. अमाइलेज

सही विकल्प चुनें :
(1) A-IV, B-I, C-III, D-II
(2) A-IV, B-I, C-II, D-III
(3) A-I, B-IV, C-III, D-II
(4) A-IV, B-III, C-I, D-II
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) A-IV, B-III, C-I, D-II

4. मृदा को ढीला करने (loosening) और पलटने (turning) की प्रक्रिया कहलाती है :
(1) बुवाई
(2) कटाई
(3) निष्पावन
(4) जुताई
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) जुताई (tilling)

5. दूध का पास्तेरीकरण (Pasteurisation) क्या है?
(1) दूध की लगभग 70°C तापमान पर लगभग 30 सेकंड तक गर्म करना और फिर उसे धीरे-धीरे ठंडा करके उसका भंडारण करना।
(2) दूध को उबालना और फिर उसे धीरे-धीरे ठंडा करके भंडारण करना।
(3) दूध की लगभग 70°C तापमान पर लगभग 30 सेकंड तक गर्म करना और फिर उसे अचानक द्रुतशीत (rapid cooling) करके भंडारण करना।
(4) दूध को उबालना और फिर उसे अचानक द्रुतशीत करना।
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) दूध की लगभग 70°C तापमान पर लगभग 30 सेकंड तक गर्म करना और फिर उसे अचानक द्रुतशीत (rapid cooling) करके भंडारण करना।

6. कौन-सा खाद्य पदार्थ आयोडीन के साथ नीला काला रंग देता है?
(1) स्टार्च
(2) खनिज पदार्थ
(3) प्रोटीन
(4) वसा
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) स्टार्च

7. आंत्रज्वर (typhoid) किससे होता है?
(1) जीवाणु (bacteria)
(2) विषाणु (virus)
(3) प्रोटोजोआ (protozoa)
(4) कवक (fungi)
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) जीवाणु (bacteria)

8. निम्नलिखित में से कौन-सी संघनन (condensation) प्रक्रिया है?
(1) पेट्रोल का वाष्पीकरण
(2) निथारकर जल से बालू अलंग करना
(3) जलवाष्प का द्रव अवस्था में परिवर्तन
(4) जल का वाष्प में परिवर्तन
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) जलवाष्प का द्रव अवस्था में परिवर्तन (conversion of water vapour into liquid form)

9. बड़े स्तर पर अनाज का भंडारण किसमें किया जाता है?
(1) सिलोज व धान्यागारों में
(2) जूट के बोरों में
(3) जूट के बोरों में और धातु की बनी धानियों में
(4) धातु की बनी धानियों में
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) सिलोज व धान्यागारों में

10. निम्नलिखित को सुमेलित करें :

स्तम्भ-I (जीव का नाम)स्तम्भ-II (गति)
A. सांपI. तैरना
B. मछलीII. रेंगना
C. पक्षीIII. चलना
D. गायIV. उड़ना

(1) A-II, B-III, C-I, D-IV
(2) A-III, B-II, C-IV, D-I
(3) A-II, B-I, C-IV, D-III
(4) A-I, B-IV, C-III, D-II
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) A-II, B-I, C-IV, D-III

11. गाढ़े रंग की वस्तुएँ हल्के रंग की वस्तुओं की तुलना में …………….. ऊष्मा अवशोषित (heat absorb) करती हैं।
(1) कम
(2) समान
(3) काफी कम
(4) अधिक
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) अधिक

12. मनुष्य की सामान्य आँख की न्यूनतम स्पष्टतम (distinct vision) दूरी क्या है?
(1) 50 cm
(2) 30 cm
(3) 40 cm
(4) 25 cm
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) 25 cm

13. रोगाणु (pathogen) ऐसे सूक्ष्मजीव हैं जो :
(1) रोग पैदा करते हैं।
(2) चमड़े के सामान को खराब कर देते हैं।
(3) खड़ी फसलों को खराब कर देते हैं।
(4) भोजन खराब कर देते हैं।
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) रोग पैदा करते हैं।

14. निम्नलिखित में से कौन-सा एंटीबायोटिक (antibiotic) है?
(1) अल्कोहल
(2) सल्फ्यूरिक अम्ल
(3) एरिथ्रोमाइसिन
(4) सोडियम कार्बोनेट
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) एरिथ्रोमाइसिन

15. एनोडीकरण (anodising) निम्नलिखित में से किसके ऑक्साइड की मोटी परत बनाने की प्रक्रिया है?
(1) चाँदी
(2) एल्युमीनियम
(3) स्वर्ण
(4) ताँबा
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) एल्युमीनियम

16. हरियाणा में भाखड़ा प्रणाली के अन्तर्गत कुल कितनी नहरें हैं?
(1) 472 नहरें
(2) 528 नहरें
(3) 452 नहरें
(4) 522 नहरें
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) 522 नहरें

17. IIIT (Indian Institute of Information Technology) हरियाणा, कहां अवस्थित है?
(1) सोनीपत
(2) करनाल
(3) कुरुक्षेत्र
(4) हिसार
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) सोनीपत

18. निम्नलिखित में से कौन हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री थे?
(1) बंशी लाल
(2) भगवत दयाल शर्मा
(3) राव बिरेन्द्र सिंह
(4) बनारसी दास गुप्ता
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) भगवत दयाल शर्मा

19. फतेहाबाद में दो बहुत महत्वपूर्ण स्मारक हैं। एक तो लाट है, दूसरा स्मारक कौन-सा है?
(1) हुमायूं मस्जिद
(2) धर्म क्षेत्र
(3) बनवाली
(4) अर्जुन स्थल
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) हुमायूं मस्जिद

20. हरियाणा राज्य में लगभग कितने सामुदायिक विकास खंड (community development block) हैं?
(1) 90-110
(2) 110-130
(3) 130-140
(4) 80-90
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) 130-140

21. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
A. हरियाणा में 6 प्रशासनिक प्रभाग (administrative division) हैं।
B. रोहतक हरियाणा के प्रशासनिक प्रभागों में से एक है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सही है?
(1) B केवल
(2) न तो A और न ही B
(3) A और B दोनों
(4) A केवल
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) A और B दोनों

22. चरखी दादरी की निम्नलिखित में से किसके साथ सीमा नहीं लगती है?
(1) महेन्द्रगढ़
(2) झज्जर
(3) हिसार
(4) भिवानी
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) हिसार

23. हरियाणा का राज्य फूल क्या है?
(1) दहलिया
(2) तुलिप
(3) कमल
(4) गेंदा
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) कमल (Lotus)

24. हरियाणा में प्रधान मंत्री मुद्रा योजना किस वर्ष शुरू की गई थी?
(1) 8 अप्रैल, 2018
(2) 25 फरवरी, 2017
(3) 10 मार्च, 2011
(4) 8 अप्रैल, 2015
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) 8 अप्रैल, 2015

25. इब्राहिम लोदी का मकबरा कहाँ है?
(1) पानीपत
(2) कैथल
(3) झज्जर
(4) भिवानी
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) पानीपत

26. सूची-I पर्यटन केन्द्रों का सूची-II उनके स्थान से मिलान कीजिए।

सूची-Iसूची-II
A. स्काई लार्कI. होडल (पलवल)
B. दमदमाII. गुड़गांव
C. दाबचिकIII. उचाना (करनाल)
D. कर्ण झीलIV. पानीपत

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
(1) A-IV, B-II, C-I, D-III
(2) A-II, B-III, C-IV, D-I
(3) A-III, B-I, C-II, D-IV
(4) A-I, B-II, C-III, D-IV
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) A-IV, B-II, C-I, D-III

27. राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG – National Security Guard) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
A. यह एक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है।
B. यह भारत सरकार के गृह मंत्रालय (home affairs) के प्रशासनिक नियंत्रणाधीन है।
उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
(1) केवल B
(2) केवल A
(3) न A और न ही B
(4) A और B दोनों
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) A और B दोनों

28. वर्ष 2023 के अनुसार, हरियाणा की कुल जनसंख्या लगभग कितनी है?
(1) 2,00,00,000 – 3,00,00,000
(2) 3,00,00,000 – 3,20,00,000
(3) 3,20,00,000 – 3,50,00,000
(4) 1,50,00,000 – 2,00,00,000,
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) 2,00,00,000 – 3,00,00,000

29. ‘हरियाणा का चेरापूंजी’ के रूप में किसे जाना जाता है?
(1) कोसली
(2) छछरौली
(3) रेवाड़ी
(4) थानेसर
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) छछरौली (यमुनानगर)

30. माधोगढ़ का प्राचीन किला हरियाणा के किस जिले में स्थित है?
(1) हिसार
(2) झज्जर
(3) महेन्द्रगढ़
(4) सिरसा
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) महेन्द्रगढ़

31. सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
A. हरियाणा का GSDP बिहार के GSDP से अधिक है।
B. हरियाणा का GSDP उत्तराखंड के GSDP से अधिक है।
उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है हैं ?
(1) केवल B
(2) A और B दोनों
(3) न A और न ही B
(4) केवल A
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) A और B दोनों

32. पर्यावरण संरक्षण तथा संवर्धन की दिशा में प्रयासों की मान्यता हेतु किस के नाम पर हरियाणा सरकार ने एक पुरस्कार शुरू किया है?
(1) श्री चौधरी देवी लाल
(2) श्री भजन लाल
(3) पंडित जसराज
(4) श्री दर्शन लाल जैन
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) श्री दर्शन लाल जैन

33. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
A. हिन्दी हरियाणा राज्य की राजकीय भाषा है।
B. वर्ष 2010 में पंजाबी को हरियाणा की राजकीय भाषा का दर्जा प्रदान किया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(1) केवल B
(2) A और B दोनों
(3) न तो A और न ही B
(4) केवल A
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) A और B दोनों

34. पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग की क्रिकेट अकादमी कहाँ स्थित है?
(1) पंचकुला
(2) झज्जर
(3) गुरुग्राम
(4) फरीदाबाद
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) झज्जर

35. दिल्ली की किस दिशा में हरियाणा राज्य आच्छादित नहीं है?
(1) दक्षिण
(2) पूर्व
(3) पश्चिम
(4) उत्तर
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) पूर्व

36. निम्नलिखित में से कौन हरियाणा के मर्दों की पारम्परिक वेशभूषा नहीं है?
(1) कामरी
(2) दोहर
(3) सोपली
(4) साफा
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) सोपली

37. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
A. हरियाणा में पांच पुलिस आयुक्तालय (commissionerate) हैं।
B. फरीदाबाद में पुलिस आयुक्तालय स्थित है।
उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है?
(1) B केवल
(2) A और B दोनों
(3) न तो A और न ही B
(4) A केवल
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) A और B दोनों

38. ब्रह्म सरोवर कहाँ स्थित है?
(1) फतेहाबाद
(2) कुरूक्षेत्र
(3) हिसार
(4) सिरसा
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) कुरूक्षेत्र

39. प्रसिद्ध खिलाड़ी योगेश्वर दत्त किस खेल से संबद्ध है?
(1) निशानेबाजी
(2) कुश्ती
(3) भाला फेंक
(4) मुक्केबाज़ी
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) कुश्ती (wrestling)

40. नृत्य शैली ‘लूर’ में लूर शब्द का अर्थ है?
(1) आभूषण
(2) संगीत
(3) फसल
(4) बालिका
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) बालिका

41. 20% तथा 10% के दो क्रमिक बट्टों (successive discount) के तुल्य एकल बट्टा है :
(1) 25%
(2) 28%
(3) 27%
(4) 30%
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) 28%

42. चार क्रमागत (consecutive) संख्याओं A, B, C और D का औसत (average) 49.5 है। संख्या B और D का गुणनफल क्या होगा?
(1) 2450
(2) 2352
(3) 2550
(4) 2499
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) 2499

43. ₹ 8000 की राशि 5% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज (compound interest) की दर पर कितने वर्षों में ₹ 9261 हो जाएगी, जबकि ब्याज वार्षिक संयोजित होता है?
(1) 3
(2) 4⅔
(3) 5
(4) 3⅓
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) 3

44. 5-अंकीय सबसे छोटी संख्या, जो 12, 15 और 18 से विभाजित है, होगी :
(1) 10,015
(2) 10,020
(3) 10,080
(4) 10,010
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) 10,080

45. 22 × 33 × 55, 23 × 32 × 52 × 7 और 24 × 34 × 5 × 72 × 11 का HCF है :
(1) 22 × 32 × 5 × 7 × 11
(2) 24 × 34 × 55
(3) 24 × 34 × 55 × 7 × 11
(4) 22 × 32 × 5
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) 22 × 32 × 5

46. ₹ 9.30 प्रति किलोग्राम वाले गेहूँ को किसी अन्य प्रकार के गेहूं में 8 : 7 के अनुपात में मिलाया गया। यदि मिश्रण का मूल्य ₹ 10 प्रति किलोग्राम है, तो दूसरे प्रकार के गेहूँ का मूल्य प्रति किलोग्राम क्या है?
(1) ₹ 10.60
(2) ₹ 10.80
(3) ₹ 11.00
(4) ₹ 10.30
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) ₹ 10.80

47. a : b के प्रत्येक पद में जोड़े जानी वाली संख्या जिससे अनुपात c : d प्राप्त हो, है :
(1) (ac + bd) / (c + a)
(2) (ad + bc) / (c + d)
(3) (ad – bc) / (c – d)
(4) (ab – cd) / (a – b)
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) (ad – bc) / (c – d)

48. किसी राशि को 3 : 5 के अनुपात में विभाजित किया गया। यदि बड़ा भाग ₹ 75 है, तो राशि है :
(1) ₹ 130
(2) ₹ 150
(3) ₹ 240
(4) ₹ 120
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) ₹ 120

49. यदि 0 < x < 1 है, तो निम्न में से बड़ी से बड़ी संख्या है :
(1) x2
(2) 1/x
(3) 1/x2
(4) x
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) 1/x2

50. A एक कार्य का 1/3 भाग 5 दिनों में कर सकता है जबकि B उसी कार्य का 2/5 भाग 10 दिन में कर सकता है। A तथा B दोनों मिल कर उस कार्य को कितने दिन में पूरा कर सकते हैं?
(1) 8⅘
(2) 9⅜
(3) 10
(4) 7½
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) 9⅜

51. एक मोटर वाहक, दो शहरों, जिनके बीच की दूरी 65 किमी है, के बीच चलने में 2 घंटे 10 मिनट लगाता है। उसकी गति (speed) मीटर प्रति मिनट है :
(1) 500
(2) 600
(3) 700
(4) 200
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) 500

52. A तथा B ने क्रमशः ₹ 85,000 तथा ₹ 15,000 लगा कर व्यापार आरम्भ किया। एक वर्ष के बाद, निम्न में से किस अनुपात में उनका लाभ बांटा जाएगा?
(1) 3 : 5
(2) 15 : 3
(3) 17 : 3
(4) 3 : 4
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) 17 : 3

53. x/(x – 1) + 1/(x + 1) + 2x/(1 – x2) = ?
(1) 2
(2) 3
(3) 4
(4) 1
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) 1

54. 18 सेमी भुजा वाले एक लकड़ी के ठोस घन (cube) में से, 3 सेमी भुजा वाले कितने घन काटे जा सकते हैं?
(1) 216
(2) 6
(3) 218
(4) 36
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) 216

55. यदि √3 = 1.732 तथा √2 = 1.414 है, तो 1/(√3 + √2) होगा :
(1) 0.308
(2) 0.318
(3) 2.146
(4) 0.064
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) 0.318

56. यदि A + B का अर्थ है ‘A, B का भाई है।’
A – B का अर्थ है ‘A, B का पति है।’
A × B का अर्थ है ‘A, B के पिता हैं।’
तो P × Q + R – S का अर्थ है :
(1) Q, S के पति हैं
(2) S, P की पत्नी है
(3) P, S के पिता हैं
(4) P, S के ससुर हैं
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) P, S के ससुर हैं

57. नीचे अंग्रेजी अक्षरों के समूह को अव्यवस्थित क्रम में दिया गया है। संख्याओं के उस संयोजन का चयन करें जिसके अनुसार अक्षरों को व्यवस्थित करने पर एक अर्थपूर्ण शब्द (meaningful word) बनें।
T        O         A         R          H         U
1         2          3         4          5          6
(1) 3, 6, 1, 4, 5, 2
(2) 3, 6, 1, 5, 2, 4
(3) 2, 4, 5, 1, 3, 6
(4) 4, 2, 1, 6, 3, 5
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) 3, 6, 1, 5, 2, 4 (AUTHOR)

58. उस विकल्प का चयन कीजिए, जो तीसरे पद से उसी प्रकार संबंधित है, जिस प्रकार दूसरा पद पहले पद से संबंधित है :
कलम : लिखना : : फावड़ा : ?
(1) खोदना
(2) काटना
(3) रक्षण
(4) रौंदना
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) खोदना (dig)

59. विषम का चयन कीजिए :
(1) क्विंटल
(2) किलोमीटर
(3) किलोग्राम
(4) ग्राम
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) किलोमीटर

60. दो कथन और उसके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। दिए गए कथनों को सत्य मानते हुए चाहे वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न ही क्यों न प्रतीत होते हों, निर्णय करें कि कौन सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों के आधार पर तर्कसंगत रूप से निकलता है/निकलते हैं :
कथन :
सभी नदियाँ पर्वत हैं।
संभी महासागर पर्वत हैं।
निष्कर्ष :
(I) कुछ नदियाँ महासागर हैं।
(II) कुछ पर्वत नदियाँ हैं।
(1) केवल निष्कर्ष II निकलता है।
(2) निष्कर्ष I और II दोनों निकलते हैं।
(3) न तो निष्कर्ष I और न ही II निकलता है।
(4) केवल निष्कर्ष I निकलता है।
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) केवल निष्कर्ष II निकलता है।

61. सुबह-सुबह सूर्योदय (sunrise) के बाद, सन्नी एक खम्भे की तरफ देखते हुए खड़ा था। खम्भे की परछाईं ठीक सन्नी के दायीं (right) ओर थी। सन्नी का मुख किस दिशा में था?
(1) पूर्व
(2) पश्चिम
(3) उत्तर-पश्चिम
(4) दक्षिण
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) दक्षिण

62. दी गई श्रृंखला में लुप्त संख्या को ज्ञात कीजिए :
143, 149, 158, 170, ……….. , 203
(1) 185
(2) 190
(3) 192
(4) 182
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) 185

63. किसी वर्ष में मार्च का चौथा दिन गुरुवार था, तो उसी वर्ष के अगले महीने का अन्तिम दिन क्या था?
(1) शुक्रवार
(2) शनिवार
(3) रविवार
(4) गुरुवार
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) शुक्रवार

64. छह व्यक्ति X, Y, Z, M, N और O उत्तर की ओर मुँह करके एक पंक्ति में बैठे हैं, लेकिन आवश्यक नहीं है कि उसी क्रम (order) में हों। ‘Z’, ‘X’ और ‘N’ के बीच में बैठा है। ‘M’ किनारे पर नहीं है। ‘Y’, ‘N’ के ठीक दायें (right) है। ‘O’ दायें किनारे पर नहीं है। M के पड़ोसी कौन हैं?
(1) Z और Y
(2) O और X
(3) O और N
(4) X और N
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) O और X

65. यदि एक कूट भाषा में ‘VIETNAM’ का कूट ‘WKFVOCN’ है, तो उसी कूट भाषा में ‘BRITAIN’ को किस प्रकार लिखा जायेगा?
(1) CTJWCJP
(2) CTJVBKO
(3) CTJUCJP
(4) CTJWBKO
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) CTJVBKO

66. ‘कुश + आसन’ के योग से बनने वाला सर्वाधिक उपयुक्त शब्द हैं :
(1) कुशआसन
(2) कुशाआसन
(3) कुशाशन
(4) कुशासन
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) कुशासन

67. ‘कापुरुष’ समस्त पद का उचित विग्रह है :
(1) विक्षिप्त पुरुष
(2) कायर पुरुष
(3) काल पुरुष
(4) कुत्सित पुरुष
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) कुत्सित पुरुष

68. दिए गए किस वाक्य में विराम चिह्नों का उपयुक्त प्रयोग नहीं हुआ है?
(1) वह मिन्नतें करता रहा; वे उसे नजर अंदाज करते रहे।
(2) उसने कहा, मैं आज रात नहीं आऊँगा!
(3) इस पेड़ के फल मीठे हैं।
(4) तुम किस शहर में रहते हो?
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) उसने कहा, मैं आज रात नहीं आऊँगा!

69. ‘सहायता बंद करना’ के लिए उपयुक्त मुहावरा है :
(1) हाथ खींचना
(2) आँच न आने देना
(3) आना कानी करना
(4) मैदान छोड़कर भाग जाना
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) हाथ खींचना

70. ‘दिनकर’ शब्द का सर्वाधिक उपयुक्त पर्यायवाची शब्द है :
(1) सूर्य
(2) अंबर
(3) शशिधर
(4) नारायण
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) सूर्य

71. ‘में’ का तत्सम शब्द रूप है :
(1) मइ
(2) मध्य
(3) मम
(4) मैं
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) मध्य

72. वर्तनी की दृष्टि से कौन-सा शब्द शुद्ध नहीं है?
(1) क्षुद्र
(2) दुर्गन्ध
(3) स्तुती
(4) सृष्टि
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) स्तुती (शुद्ध रूप “स्तुति”)

73. निम्नोक्त में से कौन-सा अनुप्रास अलंकार का एक भेद नहीं है?
(1) समासोक्तिनुप्रास
(2) छेकानुप्रास
(3) अंत्यानुप्रास
(4) श्रुत्यानुप्रास
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) समासोक्तिनुप्रास

74. ‘प्रागैतिहासिक’ शब्द के लिए सर्वाधिक उपयुक्त वाक्यांश है :
(1) प्राचीन इतिहास से संबंधित
(2) ज्ञात इतिहास के पूर्व से संबंधित
(3) आधुनिक इतिहास से संबंधित
(4) मध्यकालीन इतिहास से सम्बंधित
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) ज्ञात इतिहास के पूर्व से संबंधित

75. ‘इत’ प्रत्यय से बनने वाला सर्वाधिक उपयुक्त शब्द है :
(1) तात्कालिक
(2) पांडित्य
(3) अभिषिक्त
(4) फलित
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) फलित

76. वर्ष 1950 के दशक में चलाये गये नागरिक अधिकार आंदोलन ने जातीय भेदभाव को समाप्त कर दिया। यह आंदोलन कहाँ से शुरू हुआ था?
(1) यू.के.
(2) फ्रांस
(3) जर्मनी
(4) यू.एस.ए.
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) यू.एस.ए.

77. किस देश ने वर्ष 2023 में भारत से G-20 की अध्यक्षता प्राप्त की है?
(1) कनाडा
(2) बांग्लादेश
(3) ब्राजील
(4) दक्षिण अफ्रीका
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) ब्राजील

78. हरियाणवी भाषा में लिखा गया पहला उपन्यास कौन-सा है?
(1) दर्द-ए-आशूब
(2) संदेसा
(3) जनन जनन
(4) झाड़ूफिरी
(5) अप्रयासित
उत्तर – (4) झाड़ू फिरी

79. निम्नलिखित में से किस राज्य को ‘भारत का चंदन राज्य’ कहा जाता है?
(1) कर्नाटक
(2) मेघालय
(3) उत्तर प्रदेश
(4) छत्तीसगढ़
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) कर्नाटक

80. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए :

सूची-Iसूची-II
A. रालेट सत्याग्रहI. 1918
B. सविनय अवज्ञा आंदोलनII. 1919
C. मिल मजदूरों की हड़तालIII. 1922
D. असहयोग आंदोलनIV. 1930

नीचे दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनिए :
(1) A-III, B-II, C-I, D-IV
(2) A-II, B-IV, C-I, D-III
(3) A-III, B-I, C-II, D-IV
(4) A-II, B-I, C-IV, D-III
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) A-II, B-IV, C-I, D-III

81. भारत में सबसे पहले किस राज्य में मध्याह्न भोजन (mid-day meal) योजना शुरू की गई थी?
(1) तमिलनाडु
(2) कर्नाटक
(3) आंध्र प्रदेश
(4) केरल
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) तमिलनाडु

82. क्षेत्रफल के विचार से एशिया के बाद दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप कौन-सा है?
(1) आस्ट्रेलिया
(2) अफ्रीका
(3) अन्टार्कटिका
(4) यूरोप
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) अफ्रीका

83. राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD – National School of Drama) की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
(1) 1975
(2) 1959
(3) 1950
(4) 1976
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) 1959

84. असहयोग आन्दोलन को तब बंद किया गया जब किसानों ने निम्नलिखित में से किस थाने में आग लगा दी थी?
(1) चौरी चौरा
(2) चंपारण
(3) अहमदाबाद
(4) खेड़ा
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) चौरी चौरा (गोरखपुर, उत्तर प्रदेश)

85. हमारा वायुमंडल (atmosphere) कितने स्तरों में विभाजित है?
(1) पांच
(2) सात
(3) नौ
(4) आठ
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) पांच (क्षोभमंडल, समतापमंडल, मध्यमंडल, आयनमंडल, बहिर्मंडल)

86. प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी बेन स्टॉक्स किस देश के लिए अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं?
(1) न्यूजीलैंड
(2) इंग्लैंड
(3) आस्ट्रेलिया
(4) वेस्टइंडीज
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) इंग्लैंड

87. किस वर्ष कांग्रेस तथा मुस्लिम लीग ने लखनऊ समझौते पर हस्ताक्षर किये थे?
(1) 1909
(2) 1915
(3) 1916
(4) 1906
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) 1916

88. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, 2005 (MGNREGA – Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act) में भारत सरकार ने वर्ष में कितने दिनों के रोजगार की गारंटी दी है?
(1) 75 दिन
(2) 100 दिन
(3) 90 दिन
(4) 120 दिन
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) 100 दिन

89. किस व्यक्ति ने वर्ष 2019 के लिए भारत रत्न का पुरस्कार जीता?
(1) प्रनब मुखर्जी
(2) अटल बिहारी वाजपेयी
(3) प्रो. सी.एन.आर. राव
(4) उस्ताद बिस्मिल्लाह खान
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) प्रनब मुखर्जी (पूर्व राष्ट्रपति)

90. कौन-सा पक्षी अपना घोंसला नहीं बनाता है?
(1) भारतीय राबिन
(2) कोयल
(3) दरजिन चिड़िया
(4) बया चिड़िया
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) कोयल

91. Change the following sentence to indirect speech.
He said, “Nambiar works hard.”
(1) He said that Nambiar was working hard.
(2) He said that Nambiar had worked hard.
(3) He said that Nambiar had been working hard.
(4) He said that Nambiar worked hard.
(5) Not attempted
Answer – (4) He said that Nambiar worked hard.

92. Choose the correctly spelt word :
(1) incradulous
(2) incredulous
(3) incredulus
(4) incradulus
(5) Not attempted
Answer – (2) incredulous

93. Pick out the part of the sentence which has an error. If there is no error, your answer is ‘3’.
(A) The whole block of flats / (B) including two shops were / (C) destroyed in the earthquake.
(1) B
(2) C
(3) No error
(4) A
(5) Not attempted
Answer – (1) B

94. Choose the alternative which best expresses the given sentence in Passive Voice.
Must we cut this tree?
(1) Must this tree was cut?
(2) Must this tree be cut?
(3) Must this tree is cut?
(4) Must this tree will cut?
(5) Not attempted
Answer – (2) Must this tree be cut?

95. Find out the synonym of the underlined word in the following sentence.
Colours, like features, follow changes of emotions.
(1) movements
(2) sentiments
(3) under-current
(4) moments
(5) Not attempted
Answer – (2) sentiments

96. Replace the underlined word/phrase with an alternative to make a grammatically correct sentence.
The ladder will be collapse if you push the wall with both the hands.
(1) will have collapsed
(2) will have been collapsing
(3) No change
(4) will collapse
(5) Not attempted
Answer – (4) will collapse

97. Choose the alternative which best expresses the meaning of the underlined idiom.
Our hockey team scored the winning goal at the eleventh hour.
(1) at a crucial time
(2) before an hour
(3) at the last minute
(4) in the beginning
(5) Not attempted
Answer – (3) at the last minute

98. Fill in the blank with correct form of verb.
Neither of the two men ………… very strong.
(1) was
(2) will be
(3) shall be
(4) were
(5) Not attempted
Answer – (1) was

99. Arrange the following parts of the sentence to make a meaningful sentence.
A. to understand
B. to many people
C. threatening and even impossible
D. grammar appears
(1) BDCA
(2) DACB
(3) ADBC
(4) CABD
(5) Not attempted
Answer – (2) DACB

100. Find out the antonym of ‘democracy’.
(1) republic
(2) delicacy
(3) monarchy
(4) popular
(5) Not attempted
Answer – (3) monarchy