HSSC CET Group C Paper 05 Nov 2022 Shift 1 Answer Key

Haryana CET Group C Paper 05 Nov 2022 Shift 1 (Morning Shift) Answer Key

1. 14 मी. त्रिज्या तथा 3.5 मी. ऊँचाई के एक ठोस बेलन का मूल्य, जबकि इसमें प्रयुक्त धातु का मूल्य ₹ 50 प्रति घन मी. है, है :
(1) ₹ 1,07,800
(2) ₹ 1,08,000
(3) ₹ 1,09,800
(4) ₹ 1,00,208
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) ₹ 1,07,800

2. A ने ₹ 38,000 लगा कर व्यापार आरम्भ किया। 5 माह के बाद ₹ 55,000 की पूँजी लगा कर B ने भी इस व्यापार में प्रवेश किया। वर्ष के अंत में ₹ 22,000 का कुल लाभ हुआ। निम्न में से कौन-सी राशि A और B के लाभ के लगभग अन्तर के समान है?
(1) ₹ 1,192
(2) ₹ 1,857
(3) ₹ 1,928
(4) ₹ 1,007
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) ₹ 1,857

3. यदि एक वस्तु 20% लाभ पर बेची गई, तो निम्न में से कौन-सा एक इसके क्रय मूल्य और विक्रय मूल्य में अनुपात है?
(1) 5 : 6
(2) 6 : 5
(3) 11 : 5
(4) 5 : 11
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) 5 : 6

4. एक प्लॉट को ₹ 18,700 में बेचने पर, इसके मालिक को 15% की हानि होती है। 15% लाभ के लिए वह प्लॉट को कितने में बेचे?
(1) ₹ 22,500
(2) ₹ 25,300
(3) ₹ 25,800
(4) ₹ 21,000
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) ₹ 25,300

5. तीन धनात्मक संख्याएँ हैं। इन तीनों संख्याओं के औसत का एक-तिहाई, सबसे बड़ी संख्या से 8 कम है। सबसे छोटी संख्या और दूसरी सबसे छोटी संख्या का औसत 8 है। सबसे बड़ी संख्या क्या है?
(1) 10
(2) 11
(3) 14
(4) 9
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) 11

6. (1331 × 216 + 729 + 64) बराबर है :
(1) 79
(2) 14.82
(3) 90.88
(4) 13.62
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) 79

7. श्री X के पास कुछ धनराशि है। वह इस धनराशि को पाँच मज़दूरों में 1/2 : 1/3 : 1/4 : 1/5 : 1/7 के अनुपात में बाँटना चाहता है। उसके पास कम-से-कम कितनी धनराशि होनी चाहिए, जिससे प्रत्येक मज़दूर को पूर्ण संख्या में रुपए प्राप्त हों?
(1) ₹ 420
(2) ₹ 512
(3) ₹ 599
(4) ₹ 358
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) ₹ 420

8. यदि A की आय, B की आय से 10% अधिक है तथा B की आय, C की आय से 20% कम है, तो क्रमशः A, B तथा C की आय में अनुपात है :
(1) 22 : 20 : 25
(2) 10 : 9 : 7
(3) 22 : 18 : 25
(4) 11 : 10 : 8
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) 22 : 20 : 25

9. तीन विभिन्न ट्रैफिक लाइट्स, जो तीन विभिन्न सिग्नल बिंदुओं पर लगी हैं, क्रमशः 45 सेकंड, 75 सेकंड तथा 90 सेकंड के बाद बदल रही हैं। यदि यह तीनों एक साथ 7 : 20 : 15 घंटे पर बदलती हैं, तो अगली बार यह कितने बजे एक साथ बदलेंगी?
(1) 7 : 27 : 45 घंटे
(2) 7 : 27 : 30 घंटे
(3) 7 : 27 : 50 घंटे
(4) 7 : 28 : 00 घंटे
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) 7 : 27 : 45 घंटे

10. दो संख्याओं का योगफल 45 है तथा उनका अन्तर योगफल का 9वाँ भाग है। संख्याओं का LCM है :
(1) 150
(2) 200
(3) 250
(4) 100
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) 100

11. यदि x एक 3-अंकीय संख्या है और y, x के अंकों को किसी भी क्रम में बदल कर बनने वाली संख्या हो, तो संख्या (x – y) सदैव विभाजित होगी :
(1) 6 से
(2) 9 से
(3) 12 से
(4) 4 से
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) 9 से

12. निम्न गुणनफल
0.3333 × 0.25 × 0.499 × 0.125 × 24
का निकटतम मान है :
(1) 3/4
(2) 3/8
(3) 2/5
(4) 1/8
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) 1/8

13. एक धनराशि साधारण ब्याज पर 7 वर्षों में दुगुनी हो जाती है। वह कितने वर्षों में चार गुनी हो जाएगी?
(1) 21 वर्ष
(2) 38 वर्ष
(3) 42 वर्ष
(4) 18 वर्ष
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) 21 वर्ष

14. एक आदमी और एक लड़का मिल कर खुदाई का एक कार्य 40 दिन में कर सकते हैं जबकि उनकी खुदाई करने की गति का अनुपात 8 : 5 है। यदि लड़के को अकेले खुदाई के लिए लगाया जाए, तो वह इस कार्य को कितने दिनों में पूरा कर पाएगा?
(1) 68 दिन
(2) 80 दिन
(3) 104 दिन
(4) 52 दिन
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) 104 दिन

15. ₹126 प्रति किलोग्राम तथा ₹ 135 प्रति किलोग्राम की चाय की प्रकार को एक तीसरी प्रकार की चाय में 1 : 1 : 2 के अनुपात में मिलाया गया। यदि मिश्रण का मूल्य ₹ 153 प्रति किलोग्राम है, तो तीसरी प्रकार की चाय का प्रति किलोग्राम मूल्य है :
(1) ₹ 170.00
(2) ₹ 175.50
(3) ₹ 180.00
(4) ₹ 169.50
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) ₹ 175.50

16. निम्नलिखित में से किस प्लास्टिक का प्रयोग बिजली के स्विच बनाने के लिए किया जाता है?
(1) पीवीसी
(2) बैकेलाइट
(3) टेफ्लॉन
(4) पॉलिथीन
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) बैकेलाइट

17. 17 सितम्बर 2022 को आयोजित ‘रोगी सुरक्षा दिवस’ का नारा क्या था?
(1) “दवा की जगह ध्यान”
(2) “दवा, बिना नुकसान”
(3) “स्वास्थ्य के साथ योग”
(4) “स्वास्थ्य, बिना दवा”
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) “दवा, बिना नुकसान”

18. उस पौध समूह का क्या नाम है, जिसके पौधे नग्नबीजी होते हैं और बहुवर्षी, सदाबहार तथा काष्ठीय होते हैं?
(1) एंजियोस्पर्म
(2) टेरिडोफाइटा
(3) ब्रायोफाइटा
(4) जिम्नोस्पर्म
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) जिम्नोस्पर्म

19. ओलम्पिक में भारत ने वर्ष 1900 से लेकर 2020 तक किस स्पर्धा में सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीते हैं?
(1) हॉकी
(2) मुक्केबाज़ी
(3) कुश्ती
(4) निशानेबाज़ी
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) हॉकी

20. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन यूनिफॉर्म रिसोर्स आइडेंटिफायर (URI) के बारे में सही है?
(1) यह वेब पर उपलब्ध प्रत्येक संसाधन के लिए एक यूनीक (अद्वितीय) एड्रेस अथवा पथ है।
(2) यह नेटवर्क एडैप्टर से जुड़ी एक यूनीक वेल्यू है।
(3) यह एक यूनीक एड्रेस है जिसके द्वारा नेटवर्क के प्रत्येक नोड को अनन्य तरीके से पहचाना जा सकता है।
(4) यह नियमों का एक समूह है जिसके द्वारा वेब पर आपस में जुड़े हुए वेब पेजों को प्राप्त किया जा सकता है।
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) यह वेब पर उपलब्ध प्रत्येक संसाधन के लिए एक यूनीक (अद्वितीय) एड्रेस अथवा पथ है।

21. गूगल, बिंग तथा याहू इनमें से किसके उदाहरण हैं?
(1) मोबाइल एप्लीकेशन
(2) सॉफ्टवेयर
(3) फायरवॉल
(4) सर्च इंजन
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) सर्च इंजन

22. निम्नलिखित में से कौन सुनिश्चित करता है कि डाटाबेस में डाटा सटीक (त्रुटिहीन) तथा विश्वसनीय है?
(1) डाटाबेस कन्स्ट्रेन्ट
(2) डाटा डिक्शनरी
(3) डाटाबेस इन्स्टेन्स
(4) डाटाबेस स्कीमा
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) डाटाबेस कन्स्ट्रेन्ट

23. निम्नलिखित में से कौन-सा सही क्रम है?
(1) मेगाबाइट > किलोबाइट > टैराबाइट > गिगाबाइट
(2) एक्साबाइट > पिटाबाइट > टैराबाइट > गिगाबाइट
(3) पिटाबाइट > ज़ेटाबाइट > गिगाबाइट > टैराबाइट
(4) किलोबाइट > पिटाबाइट > योटाबाइट > मेगाबाइट
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) एक्साबाइट > पिटाबाइट > टैराबाइट > गिगाबाइट

24. भारत के संविधान में संशोधन करने के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) संसद को भाग III को छोड़कर संविधान के किसी भी भाग को संशोधित करने की शक्ति है।
(b) संविधान संशोधन विधेयक केवल लोक सभा में ही पेश किया जा सकता है।
(c) संविधान संशोधन विधेयक को पारित किए जाने के बाद राष्ट्रपति की अनुमति की आवश्यकता होती है।
नीचे दिए गए कूट से सही विकल्प का चयन कीजिए :
(1) केवल (b)
(2) केवल (c)
(3) (a) और (b)
(4) (a) और (c)
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) केवल (c)

25. निम्नलिखित में से कौन-से देश ‘साथ आकर’ संघ बनाने के उदाहरण हैं?
(a) भारत
(b) संयुक्त राज्य अमेरिका
(c) ऑस्ट्रेलिया
(d) स्पेन
नीचे दिए गए कूट से सही विकल्प का चयन कीजिए :
(1) (b) और (c)
(2) (a) और (c)
(3) (b) और (d)
(4) (a) और (b)
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) (b) और (c)

26. औपनिवेशिक भारत में अंग्रेजों द्वारा तैयार की गई एक व्यवस्था, ‘सहायक संधि’, की मुख्य विशेषता(एँ) निम्नलिखित में से कौन-सी थी/थीं?
(a) इसे लॉर्ड वेलेज़्ली द्वारा बनाया गया था।
(b) सहयोगी पक्ष के भू-क्षेत्र में एक ब्रिटिश सैनिक टुकड़ी तैनात रहेगी।
(c) सहयोगी पक्ष किसी अन्य शासक के साथ कोई संधि नहीं कर सकेगा।
(d) ब्रिटिश सहयोगी पक्ष की केवल आंतरिक चुनौतियों से रक्षा करेंगे।
नीचे दिए गए कूट से सही विकल्प का चयन कीजिए :
(1) (a) और (b)
(2) (a), (b) और (c)
(3) (a) और (d)
(4) केवल (b)
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) (a), (b) और (c)

27. बाज़ार संतुलन रेखाचित्र में, यदि माँग वक्रं बाईं ओर को शिफ्ट करता है तथा साथ ही पूर्ति वक्र दाईं ओर को शिफ्ट करता है, तो संतुलन की कीमत पर क्या प्रभाव दिखेगा?
(1) बढ़ेगा
(2) अपरिवर्तित रहेगा
(3) अनिश्चित रहेगा
(4) घटेगा
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) घटेगा

28. किसी सरकारी क्षेत्र के उपक्रम (PSE) की इक्विटी के एक भाग को सार्वजनिक रूप से बेचना क्या कहलाता है?
(1) विनिवेश
(2) परिसीमन
(3) समुदायीकरण
(4) राष्ट्रीयकरण
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) विनिवेश

29. भारत का पहला राष्ट्रवादी कला विद्यालय वर्ष 1919 में किस विश्वविद्यालय में स्थापित किया गया था?
(1) विश्व-भारती विश्वविद्यालय
(2) बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय
(3) इलाहाबाद विश्वविद्यालय
(4) अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) विश्व-भारती विश्वविद्यालय

30. निम्नलिखित जलमार्गों में से किस जलमार्ग को सरकार द्वारा राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 2 के रूप में घोषित किया गया है?
(1) सदिया और धुबरी के मध्य ब्रह्मपुत्र नदी (891 कि.मी.)
(2) केरल में पश्चिम-तटीय नहर (कोट्टापुरम-कोल्लम, उद्योगमंडल व चंपक्कारा नहरें 205 कि.मी.)
(3) काकीनाडा-पुदुच्चेरी नहर स्ट्रेच के साथ-साथ गोदावरी और कृष्णा नदियों के निर्दिष्ट भाग (1078 कि.मी.)
(4) इलाहाबाद और हल्दिया के मध्य गंगा नदी (1620 कि.मी.)
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) सदिया और धुबरी के मध्य ब्रह्मपुत्र नदी (891 कि.मी.)

31. ‘गायक’ शब्द में प्रयुक्त ‘प्रत्यय’ है :
(1) अक
(2) ऐक
(3) क
(4) यक
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) अक

32. विराम चिह्नों की दृष्टि से सर्वाधिक शुद्ध वाक्य है :
(1) हे! लड़के, इधर आओ।
(2) वह हिन्दी, अंग्रेजी, और जर्मन भाषा जानती है।
(3) आपसी झगड़ों का निपटारा; कर लेना चाहिए।
(4) खेत, बगीचा, घर – सब पर कुहासा छा रहा था।
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) खेत, बगीचा, घर – सब पर कुहासा छा रहा था।

33. ‘विहग-विहग फिर चहक उठे ये पुंज-पुंज।’
वाक्य में ‘विहग’ और ‘पुंज’ की आवृत्ति के कारण कौन-सा अलंकार है?
(1) अनुप्रास अलंकार
(2) वीप्सा अलंकार
(3) उत्प्रेक्षा अलंकार
(4) व्यतिरेक अलंकार
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) वीप्सा अलंकार

34. दिए गए किस शब्द में ‘उपसर्ग’ का उपयुक्त प्रयोग किया गया है?
(1) ताज
(2) बाज
(3) नाज
(4) सरताज
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) सरताज

35. ‘जो व्यक्ति जन्म न ले’ वाक्यांश के लिए उचित शब्द का चयन कीजिए।
(1) अनश्वर
(2) अमर
(3) अजन्मा
(4) अजर
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) अजन्मा

36. ‘तट’ शब्द के लिए उचित पर्यायवाची शब्द का चयन कीजिए।
(1) तटिनी
(2) किनारा
(3) मारीचि
(4) तटनी
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) किनारा

37. निम्नलिखित शब्दों में से शुद्ध शब्द का चयन कीजिए।
(1) प्रामाणिक
(2) प्रामणिक
(3) प्रामाणीक
(4) प्रमाणिक
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) प्रामाणिक

38. ‘आम्रवृक्ष’ समस्त पद का उचित विग्रह होगा :
(1) आम्र के लिए वृक्ष
(2) आम्र से भरे वृक्ष
(3) वृक्ष है जो आम्र
(4) आम्र का वृक्ष
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) आम्र का वृक्ष

39. वह कौन-सा सर्वनाम शब्द है जो आदर सूचक है और निजवाचक भी?
(1) हम
(2) आप
(3) वे
(4) मैं
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) आप

40. ‘घाट-घाट का पानी पीना’ लोकोक्ति का अर्थ है :
(1) बहुत अनुभवी होना
(2) बहुत मेहनती होना
(3) अलग-अलग घाटों का पानी पीने वाला
(4) बहुत प्यासा होना
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) बहुत अनुभवी होना

41. वाक्य के प्रमुख घटक होते हैं :
(1) कर्म और क्रिया
(2) कर्ता और क्रिया
(3) कर्म और विशेषण
(4) उद्देश्य और विधेय
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) उद्देश्य और विधेय

42. निम्नलिखित विकल्पों में तत्सम शब्द की पहचान कीजिए।
(1) काठ
(2) भ्राता
(3) खेत
(4) लाख
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) भ्राता

43. ‘कक्ष के …………… बहुत गर्मी है’ वाक्य के रिक्त स्थान के लिए ‘बाहर’ शब्द का सर्वाधिक उपयुक्त विलोम शब्द चुनिए।
(1) भीतर
(2) बीच में
(3) ऊपर
(4) नीचे
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) भीतर

44. दिए गए किस वाक्य में कारक चिह्न का सर्वाधिक उपयुक्त प्रयोग हुआ है?
(1) सुबह देर में उठना ठीक नहीं है।
(2) यह किताब दो सौ तीस रुपए से बिक गई।
(3) ये खिलौने मेरी बेटी के हैं।
(4) मैंने आज खेलने नहीं जाना है।
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) ये खिलौने मेरी बेटी के हैं।

45. अयादि संधि का उदाहरण नहीं है :
(1) उच्छ्वास
(2) गवेषणा
(3) शयन
(4) श्रावण
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) उच्छ्वास (उत् + श्वास)

46. Choose the correct passive voice form of the following sentence.
Sheetal will have finished the work.
(1) The work will be finished by Sheetal.
(2) The work will have been finished by Sheetal.
(3) Sheetal will finish the work in due time.
(4) The work is finished by Sheetal.
(5) Not attempted
Answer – (2) The work will have been finished by Sheetal.

47. Rearrange the following parts of a sentence labelled as PQRS to make a meaningful sentence.
P. deeds is to be
Q. on to the future
R. the power of noble
S. preserved and passed
(1) SQPR
(2) PQSR
(3) RPSQ
(4) RSQP
(5) Not attempted
Answer – (3) RPSQ

48. Pick out the correctly spelt word.
(1) Outrageous
(2) Outragous
(3) Outrajious
(4) Outregeous
(5) Not attempted
Answer – (1) Outrageous

49. Pick out the part of the sentence which has an error. If there is no error, your answer is (4).
(A) The simplest method / (B) of welding two pieces of metal together / (C) is known as pressure welding.
(1) B
(2) A
(3) C
(4) No error
(5) Not attempted
Answer – (4) No error

50. Choose the alternative which best expresses the meaning of the underlined idiom.
Her speech is always full of tall stories.
(1) heroic stories
(2) exaggerated tales
(3) realistic stories
(4) long tales
(5) Not attempted
Answer – (2) exaggerated tales

51. In the following question, out of the four alternatives, choose the one which can be substituted for the given sentence.
“An apartment building in which each apartment is owned separately by the people living in it, but also containing shared areas.”
(1) Multiplex
(2) Duplex
(3) Caravan
(4) Condominium
(5) Not attempted
Answer – (4) Condominium

52. Choose the word which is opposite in meaning to the word underlined.
“Earthquakes are frequent in Japan.”
(1) unusual
(2) few
(3) rare
(4) extinct
(5) Not attempted
Answer – (3) rare

53. Choose the word which is opposite in meaning to the word underlined.
“She is slender in figure.”
(1) frail
(2) stout
(3) slim
(4) strong
(5) Not attempted
Answer – (2) stout

Read the following passage carefully and answer questions 54, 55 and 56.

India is one of the oldest civilizations of the world, which offers a kaleidoscope of cultural experiences. The country has a rich heritage and numerous attractions. It stretches from the snow-capped Himalayan peaks to the tropical rain forests of the south covering 32,872,263 square kilometers. It is the world’s seventh largest country, distinguished from the rest of Asia by mountains and the sea which gives the country a distinct geographical identity. India showcases a variety of heritage resources crafted hundreds of years ago from huge heritage sites to pristine sea-beaches. Tourism contributes to substantial economic, social, cultural, educational and political development that generates both direct and indirect employment.

54. Find out a word from the above passage which means ‘a country’s history, traditions and culture etc’.
(1) heritage
(2) pristine
(3) attractions
(4) identity
(5) Not attempted
Answer – (1) heritage

55. Tourism as an industry also contributes to our country’s :
(1) agriculture and religion.
(2) education and employment.
(3) religion and statistics.
(4) population and employment.
(5) Not attempted
Answer – (2) education and employment.

56. Besides the world’s oldest civilizations, India is also the world’s …………… largest country.
(1) fifth
(2) tenth
(3) seventh
(4) third
(5) Not attempted
Answer – (3) seventh

57. Choose the most appropriate preposition to fill in the blank.
She succeeded ………… dint of perseverance and hard work.
(1) from
(2) by
(3) to
(4) for
(5) Not attempted
Answer – (2) by

58. Fill in the blank with the appropriate option given below.
The Battle of Waterloo was won …………. of Eton.
(1) on the playing fields
(2) for play fielded
(3) in the played
(4) with the play field
(5) Not attempted
Answer – (1) on the playing fields

59. Pick out the correct indirect speech form of the following sentence.
“I have bought a house,” he said.
(1) He said that he has bought a house.
(2) He said that he bought a house.
(3) He said that he would buy a house.
(4) He said that he had bought a house.
(5) Not attempted
Answer – (4) He said that he had bought a house.

60. The old man is looking forward …………… the visits of his grandchildren.
(1) in
(2) to
(3) with
(4) for
(5) Not attempted
Answer – (2) to

61. महावीर चक्र विजेता को एक-मुश्त कितनी नक़द राशि का पुरस्कार दिया जाता है?
(1) ₹ 1,00,00,000
(2) ₹ 4,00,00,000
(3) ₹ 6,00,00,000
(4) ₹ 2,00,00,000
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) ₹ 1,00,00,000

62. किस शहर को ‘हरियाणा का दिल’ कहा जाता है?
(1) जींद
(2) गुड़गाँव (गुरुग्राम)
(3) पंचकुला
(4) अंबाला
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) जींद

63. हरियाणा का राज्य पक्षी क्या है?
(1) ग्रेट इग्रेट
(2) मर्मर पक्षी (हमिंग बर्ड)
(3) काला तीतर
(4) घरेलू गौरैया
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) काला तीतर (ब्लैक फ्रेंकोलिन)

64. हरियाणा की जलवायु है :
(1) अल्पार्द्र शीतोष्णीय प्रकार
(2) उपोष्णीय शुष्क महाद्वीपीय प्रकार
(3) अल्पार्द्र उपोष्णीय प्रकार
(4) महाद्वीपीय प्रकार
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) उपोष्णीय शुष्क महाद्वीपीय प्रकार

65. हरियाणा में ब्लू बर्ड लेक कहाँ स्थित है?
(1) जींद
(2) फरीदाबाद
(3) करनाल
(4) हिसार
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) हिसार

66. हरियाणा के किस जिले में सर्वाधिक वर्षा होती है?
(1) अम्बाला
(2) कुरुक्षेत्र
(3) भिवानी
(4) हिसार
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) अम्बाला

67. बाबा लदाना तीर्थ स्थल कहाँ स्थित है?
(1) जींद
(2) अंबाला
(3) कैथल
(4) रेवाड़ी
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) कैथल

68. हरियाणा में पहली स्थायी लोक अदालत की स्थापना कब हुई?
(1) 10 मई, 2005
(2) 7 अगस्त, 1998
(3) 1 नवम्बर, 1966
(4) 17 जनवरी, 1955
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) 7 अगस्त, 1998

69. हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 के अध्याय X के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सी समिति पंचायत समिति द्वारा नियुक्त नहीं की जाती?
(1) सामान्य समिति
(2) स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति
(3) वित्त, लेखा परीक्षा (ऑडिट) एवं योजना समितियाँ
(4) सामाजिक न्याय समिति
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति

70. कॉलम-I में दिए गए हरियाणा के जिलों के प्राचीन नामों को कॉलम-II में दिए गए उनके वर्तमान नामों से सुमेलित कीजिए :

कॉलम-Iकॉलम-II
I. साइरशैकa. सिरसा
II. कानौडb. कैथल
III. कपिस्थलc. पानीपत
IV. पांडुप्रस्थd. महेन्द्रगढ़

(1) I-a; II-d; III-b; IV-c
(2) I-d; II-a; III-b; IV-c
(3) I-c; II-b; III-a; IV-d
(4) I-b; II-c; III-d; IV-a
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) I-a; II-d; III-b; IV-c

71. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(a) चोप, हरियाणा में निर्मित शॉल का एक रूप है।
(b) शॉल के इस रूप को फुलकारी के नाम से भी जाना जातां है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(1) केवल (b)
(2) (a) एवं (b) दोनों
(3) (a) एवं (b) में से कोई नहीं
(4) केवल (a)
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) (a) एवं (b) दोनों

72. हरियाणा की प्रसिद्ध बड़खल झील का निर्माण कब किया गया था?
(1) वर्ष 1947 में
(2) वर्ष 1950 में
(3) वर्ष 1974 में
(4) वर्ष 1940 में
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) वर्ष 1947 में

73. 1770 ई. में नजीब-उद्-दौला की मृत्यु के बाद उनका राजसिंहासन किसे मिला?
(1) जबित ख़ान
(2) नजफ ख़ान
(3) महादजी सिंधिया
(4) अहमद शाह अब्दाली
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) जबित ख़ान

74. हरियाणा का कौन-सा नृत्य रूप शिव और पार्वती को समर्पित है?
(1) लास्य नृत्य
(2) रतवाई नृत्य
(3) गंगोर नृत्य
(4) मंजीरा नृत्य
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) गंगोर नृत्य

75. छाज आभूषण महिलाओं द्वारा कहाँ पहना जाता है?
(1) गर्दन
(2) हाथ
(3) कमर
(4) माथा
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) माथा

76. हरियाणा आर्थिक सर्वेक्षण, 2021-22 के अनुसार हरियाणा में कुल कितने जिला स्तरीय कोषागार हैं?
(1) 22
(2) 23
(3) 24
(4) 25
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) 23

77. हरियाणा में राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन (NBHM) योजना की शुरुआत किस वर्ष में हुई?
(1) 2018
(2) 2019
(3) 2017
(4) 2020
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) 2020

78. ‘म्हारा गाँव, जगमग गाँव’ योजना के अन्तर्गत जनवरी 2022 तक कितने गाँवों को जोड़ा गया है?
(1) 5,569
(2) 4,806
(3) 3,560
(4) 3,216
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) 5,569

79. हरियाणा में विद्युत उपभोक्ताओं की कुल संख्या 2021-22 तक कितनी है?
(1) 71,17,384
(2) 72,17,283
(3) 73,07,992
(4) 68,57,609
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) 73,07,992

80. हरियाणा राज्य बजट के वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल बजट का कितना प्रतिशत शिक्षा के क्षेत्र में व्यय हेतु निर्धारित किया गया है?
(1) 16.4%
(2) 14.2%
(3) 15.2%
(4) 18.2%
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) 14.2%

81. साई राष्ट्रीय बॉक्सिंग अकादमी (रोहतक) का शुभारंभ किस वर्ष हुआ?
(1) 2018
(2) 2016
(3) 2017
(4) 2019
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) 2017

82. निम्नलिखित में से हरियाणा के किस व्यक्तित्व को खेल के क्षेत्र में 2022 का ‘पद्म श्री’ सम्मान प्रदान किया गया?
(1) सुमित अंतिल
(2) बजरंग पुनिया
(3) युवराज सिंह
(4) संदीप सिंह
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) सुमित अंतिल

83. खिलाड़ी सीमा पुनिया अंतिल हरियाणा के किस गाँव से संबंध रखती है?
(1) खांडरा
(2) खेवड़ा
(3) कालूवास
(4) उजाना
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) खेवड़ा

84. 2010 में किस भाषा को हरियाणा की दूसरी राजभाषा का दर्जा दिया गया?
(1) उर्दू
(2) पंजाबी
(3) हरियाणवी
(4) अंग्रेज़ी
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) पंजाबी

85. 2015 में रिलीज़ की गई किस हरियाणवी फिल्म को दो राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए गए?
(1) चाँद चकोरी
(2) पगड़ी
(3) वीर घटोत्कच
(4) बीरा शेरा
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) पगड़ी

86. तीन कथनों के बाद तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न होते हुए भी कथनों को सत्य मानते हुए यह निर्णय कीजिए कि तार्किक रूप से कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों से निकलते हैं।
कथन :
कुछ प्लेट चम्मच हैं।
कुछ कटोरे प्लेट हैं।
सभी चम्मच कटोरे हैं।
निष्कर्ष :
(I) कुछ प्लेट कटोरे हैं।
(II) कुछ कटोरे चम्मच हैं।
(III) कुछ चम्मच प्लेट हैं।
(1) केवल II और III निकलते हैं
(2) केवल I और III निकलते हैं
(3) सभी I, II और III निकलते हैं
(4) केवल I और II निकलते हैं
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) सभी I, II और III निकलते हैं

87. निम्नलिखित संख्यात्मक श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सी संख्या आएगी?
27, 216, 729, ?, 3375
(1) 1728
(2) 1500
(3) 20736
(4) 1729
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) 1728

88. निम्नलिखित में भिन्न पद कौन-सा है?
5, 15, 20, 24, 25
(1) 20
(2) 24
(3) 25
(4) 15
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) 24

89. ‘यदि किसी कूट भाषा में ‘over and above’ को ‘da pa ta’ और ‘old and beautiful’ को ‘sa na pa’ लिखा जाता है, तो उसी कूट भाषा में ‘and’ को किस प्रकार लिखा जाएगा?
(1) pa
(2) ta
(3) na
(4) da
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) pa

90. भिन्न पद का पता लगाइए जो अलग तरीके से कूटित किया गया है।
(1) TUNE : ETNU
(2) MORE : ERMO
(3) PLAY : YPAL
(4) HOPE : EHPO
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) MORE : ERMO

91. अजय के जन्मदिन के अवसर पर 100 बच्चों में बराबर मात्रा में चॉकलेट वितरित किए जाने थे। वह केवल 70 बच्चों में चॉकलेट वितरित कर सका ताकि प्रत्येक बच्चे को 3 चॉकलेट अतिरिक्त मिल सकें। वितरण के लिए कुल कितने चॉकलेट उपलब्ध थे?
(1) 210
(2) 900
(3) 300
(4) 700
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) 700

92. निम्नलिखित में भिन्न पद ज्ञात कीजिए।
(1) पंखुड़ी – फूल
(2) अंगुली – हाथ
(3) ईंट – दीवार
(4) सभाभवन – कुर्सी
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) सभाभवन – कुर्सी

93. ऐसे संख्या संयोजन का चयन कीजिए जिसके अनुसार अक्षरों को व्यवस्थित किए जाने से एक सार्थक शब्द बनाया जा सके :
G      N      A      E      H      R
1       2       3      4       5      6
(1) 5, 3, 2, 1, 4, 6
(2) 5, 3, 1, 2, 6, 4
(3) 3, 5, 6, 2, 4, 1
(4) 5, 3, 1, 2, 4, 6
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (1) 5, 3, 2, 1, 4, 6

94. जिस प्रकार ‘ANGLES’ का संबंध ‘GNASEL’ से है, उसी प्रकार ‘SQUARE’ का संबंध किससे होगा?
(1) UQSARE
(2) USQERA
(3) UQSREA
(4) UQSERA
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (4) UQSERA

95. जिस प्रकार ‘BLUNT’ का संबंध ‘lBuTn’ से है, उसी प्रकार ‘SHARP’ का संबंध किससे होगा?
(1) PraHs
(2) hSaPr
(3) AhSpR
(4) HspaR
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (2) hSaPr

96. X Y Z A B C Q R S O P M N J H I # ÷ 1 2 3 4 5 दी गई श्रृंखला के मध्य घटक से दायीं ओर निम्नलिखित में से तीसरा घटक कौन-सा होगा?
(1) N
(2) J
(3) H
(4) M
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) H

97. निम्नलिखित संख्यात्मक श्रृंखला में ‘X’ के स्थान पर कौन-सी संख्या आएगी ?
0, 7, 26, X, 124, 215
(1) 65
(2) 62
(3) 63
(4) 60
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) 63

98. नीचे दिए गए शब्द के वर्षों का प्रयोग करके बनाए जा सकने वाले शब्द को ज्ञात कीजिए।
SUPERVISION
(1) POISON
(2) REVISIT
(3) NERVOUS
(4) RESIGN
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) NERVOUS

99. आप एक रेस्तराँ के मालिक हैं। आपका एक डिलीवरी ब्वॉय समय पर भोजन पहुँचाने की जल्दबाजी में मामूली दुर्घटना का शिकार हो जाता है। उसे 5 दिन के आराम की आवश्यकता है । आप निम्नलिखित में से कौन-सी कार्रवाई करेंगे?
(1) आप उसे 5 दिन के लिए निलंबित कर देंगे ।
(2) आप उसे 5 दिन के लिए बिना वेतन छुट्टी पर जाने के लिए कहेंगे।
(3) आप उसे 5 दिन का सवेतन अवकाश देंगे और उसके चिकित्सा व्यय का भी भुगतान करेंगे।
(4) आप उसे नौकरी से निकाल देंगे।
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) आप उसे 5 दिन का सवेतन अवकाश देंगे और उसके चिकित्सा व्यय का भी भुगतान करेंगे।

100. ‘A’, ‘B’, ‘C’, ‘D’, ‘E’ और ‘F’ छह व्यक्ति हैं। ‘C’ ‘D’ से बड़ा है। ‘A’ सबसे छोटा है। ‘B’ और ‘D’ बराबर आयु के हैं। ‘B’ ‘E’ से बड़ा है। ‘C’ ‘F’ से छोटा है। ‘B’ से बड़े कौन हैं?
(1) C और E
(2) F और E
(3) F और C
(4) C और D
(5) उत्तर नहीं देना चाहते
उत्तर – (3) F और C