HBSE Class 9 Social Science SAT-1 Sample Paper 2026 Answer Key

Haryana Board (HBSE) Class 9 Social Science SAT-1 Sample Paper 2026 Answer Key

निर्देश :
• सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
• प्रश्न (1-10) प्रत्येक एक अंक का है।
• प्रश्न (11-14) प्रत्येक दो अंक का है।
• प्रश्न (15-16) प्रत्येक तीन अंक का है।
• प्रश्न (17-18) स्त्रोत आधारित, प्रत्येक तीन अंक का है।
• प्रश्न (19) पाँच अंक का हैं।
• प्रश्न (20) मानचित्र, पाँच अंक का हैं।

1. भारत का क्षेत्रफल कितना है?
(A) 3.28 लाख वर्ग किलोमीटर
(B) 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर
(C) 328 लाख वर्ग किलोमीटर
(D) 32.18 लाख वर्ग किलोमीटर
उत्तर – (B) 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर

2. लोकतंत्र में अकाल और भुखमरी की संभावना कम होती है। यह तर्क देने का इनमें से कौन-सा कारण सही नहीं है?
(A) विपक्षी दल भूख और भूखमरी की ओर सरकार का ध्यान दिला सकते हैं।
(B) स्वतंत्र अखबार देश के विभिन्न हिस्सों में अकाल की स्थिति के बारे में खबरें दे सकते हैं।
(C) सरकार को अगले चुनाव में अपनी पराजय का डर होता है।
(D) लोगों को कोई भी तर्क मानने और उस पर आचरण करने की स्वतंत्रता है।
उत्तर – (D) लोगों को कोई भी तर्क मानने और उस पर आचरण करने की स्वतंत्रता है।

3. पालमपुर में मुख्य गतिविधि क्या है?
(A) डेयरी
(B) विनिर्माण
(C) खेती
(D) परिवहन
उत्तर – (C) खेती

4. मुस्लिम लीग की स्थापना कब हुई?
(A) 1905 ई.
(B) 1904 ई.
(C) 1906 ई.
(D) 1910 ई.
उत्तर – (C) 1906 ई.

5. हरित क्रांति से कौन-सी फसल के उत्पादन में सर्वाधिक वृद्धि हुई?
(A) गेहूँ
(B) दाल
(C) सरसों
(D) मोटे अनाज
उत्तर – (A) गेहूँ

6. जी.डी.पी क्या है?
उत्तर – सकल घरेलू उत्पाद (Gross Domestic Product)

7. भारतीय संघ राज्य का सबसे दक्षिणी बिंदु ………….. था जो 2004 में सुनामी से जल मग्न हो गया।
उत्तर – इंदिरा प्वाइंट

8. केसरी नामक समाचार पत्र का प्रकाशन किसने किया?
उत्तर – बाल गंगाधर तिलक

9. वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन के लिए आवश्यक चीजें क्या है?
उत्तर – भूमि, श्रम, पूंजी तथा उद्यम (संगठन)

10. कथन (A) : 1885 में एक अंग्रेज अधिकारी ए ओ ह्यूम ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना करवाई।
कारण (R) : कांग्रेस की स्थापना का उद्देश्य भारतीयों में बढ़ रहे हैं असंतोष को कम करना था।
उस विकल्प को चिन्हित करें जो सबसे उपयुक्त है :
(A) कथन सही है परंतु कारण गलत है।
(B) कथन गलत है परंतु कारण सही है।
(C) कथन और कारण दोनों सही है और कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
(D) कथन और कारण दोनों सही है परंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं करता।
उत्तर – (C) कथन और कारण दोनों सही है और कारण कथन की सही व्याख्या करता है।

11. लोकतंत्र क्या है? लोकतंत्र के पक्ष में तर्क दें।
उत्तर – लोकतंत्र ऐसी शासन व्यवस्था है जिसमें जनता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करती है। लोकतंत्र में जनता की भागीदारी होती है, सरकार उत्तरदायी रहती है तथा नागरिकों को समान अधिकार और स्वतंत्रता प्राप्त होती है।

12. जन्म दर एवं मृत्यु दर को परिभाषित करें।
उत्तर : जन्म दर – किसी क्षेत्र में प्रति वर्ष प्रति 1000 लोगों पर जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या को जन्म दर कहा जाता है।
• मृत्यु दर – किसी क्षेत्र में प्रति वर्ष प्रति 1000 लोगों पर मृत्यु होने वाले लोगों की संख्या को मृत्यु दर कहा जाता है।

13. आर्य समाज की स्थापना कब हुई और किसने की? आर्य समाज का भारतीय समाज सुधार में क्या योगदान रहा?
उत्तर – आर्य समाज की स्थापना 1875 ई. में स्वामी दयानंद सरस्वती ने की थी। आर्य समाज ने समाज में फैली कुरीतियों, अंधविश्वास, जाति-प्रथा तथा बाल-विवाह का विरोध किया। इसने विधवा-विवाह, स्त्री शिक्षा, शिक्षा के प्रसार तथा सामाजिक समानता को बढ़ावा देकर भारतीय समाज सुधार में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

14. पालमपुर में खेतिहर श्रमिकों की मजदूरी न्यूनतम मजदूरी से कम क्यों है?
उत्तर – पालमपुर में श्रमिकों की मजदूरी न्यूनतम मजदूरी से कम होने के निम्नलिखित कारण है :
(i) श्रमिकों की मजदूरी, लाचारी और बेरोजगारी उन्हें न्यूनतम से कम मजदूरी स्वीकार करने के लिए विवश करती है।
(ii) जमींदारों और बड़े किसानों द्वारा श्रमिकों का शोषण होता है।
(iii) आवश्यक मात्रा में रोजगार का उपलब्ध न होना।
(iv) न्यूनतम मजदूरी अधिनियम का ग्रामीण क्षेत्रों में लागू न किया जाना।

15. प्रच्छन्न और मौसमी बेरोजगारी में क्या अंतर है?
उत्तर : प्रच्छन्न बेरोजगारी – प्रच्छन्न बेरोजगारी में लोग काम करते हुए दिखाई देते हैं, लेकिन उत्पादन में उनका कोई अतिरिक्त योगदान नहीं होता। उदाहरण के लिए, यदि किसी कार्य में 5 लोगों की आवश्यकता हो, पर वहाँ 8 लोग लगे हों, तो अतिरिक्त 3 लोग प्रच्छन्न बेरोज़गार कहलाते हैं।
• मौसमी बेरोजगारी – मौसमी बेरोजगारी तब होती है जब वर्ष के कुछ निश्चित महीनों में लोगों को रोजगार नहीं मिल पाता। भारत में कृषि कार्य मौसम पर निर्भर होता है, इसलिए बिजाई और कटाई के समय काम मिलता है, जबकि शेष महीनों में कृषि पर आश्रित लोगों को पर्याप्त रोजगार नहीं मिल पाता।

16. हिमालय पर्वत श्रृंखला का निर्माण कैसे हुआ? हिमालय पर्वत किस तरह भारत के लिए लाभकारी है?
उत्तर – हिमालय पर्वत श्रृंखला का निर्माण लगभग 5 करोड़ वर्ष पहले भारतीय प्लेट (Indo-Australian Plate) और यूरेशियन प्लेट (Eurasian Plate) के आपस में टकराने से हुआ। इस टक्कर के कारण टेथिस सागर की तलछटी चट्टानें ऊपर उठ गईं और हिमालय पर्वत का निर्माण हुआ।
हिमालय पर्वत भारत के लिए निम्न प्रकार से लाभकारी है :
• यह भारत को मध्य एशिया की अत्यधिक ठंडी हवाओं से बचाता है।
• यह मानसूनी हवाओं को रोककर भारत में पर्याप्त वर्षा कराने में सहायक है।
• हिमालय से गंगा, यमुना और ब्रह्मपुत्र जैसी बारहमासी नदियाँ निकलती हैं, जो सिंचाई, पेयजल और जलविद्युत के लिए उपयोगी हैं।
• यह प्राकृतिक सीमा बनाकर देश की सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

17. SOURCE BASED : देश में रासायनिक खाद का सबसे अधिक प्रयोग पंजाब में है। रासायनिक खाद के निरंतर प्रयोग ने मिट्टी की गुणवत्ता को कम कर दिया है। पंजाब के किसानों को पहले का उत्पादन स्तर पाने के लिए अब अधिक से अधिक रासायनिक उर्वरकों और अन्य आगातों का प्रयोग करना पड़ता है। इसका मतलब है कि वहाँ खेती की लागत बहुत तेजी से बढ़ रही है।
“…रासायनिक उर्वरक ऐसे खनिज देते हैं, जो पानी में घुल जाते हैं और पौधों को तुरंत उपलब्ध हो जाते हैं। लेकिन, मिट्टी इन्हें लंबे समय तक धारण नहीं कर सकती। वे मिट्टी से निकलकर भूमिगत जल, नदियों और तालाबों को प्रदूषित करते हैं। रासायनिक उर्वरक मिट्टी में उपस्थित जीवाणुओं और सूक्ष्म-अवयवों को नष्ट कर सकते हैं। इसका अर्थ है कि उनके प्रयोग के कुछ समय पश्चात्, मिट्टी पहले की तुलना में कम उपजाऊ रह जाएगी…”
प्रश्न :
(I) उर्वरक मृदा पर क्या प्रभाव डालते हैं?
उत्तर – रासायनिक उर्वरकों के अधिक प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता और गुणवत्ता कम हो जाती है तथा मिट्टी के सूक्ष्म जीव नष्ट हो जाते हैं।

(II) उर्वरकों का प्रयोग सबसे ज्यादा कौन-सा राज्य करता है?
उत्तर – पंजाब

(III) वर्तमान में खेती घाटे का सौदा क्यों हो रही है?
उत्तर – अधिक रासायनिक उर्वरकों और अन्य कृषि आगतों के प्रयोग से खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, इसलिए खेती घाटे का सौदा बनती जा रही है।

18. SOURCE BASED : निम्नलिखित ग‌द्यांश को पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें।
पालमपुर आस-पड़ोस के गांवों और कस्बों से भलीभांति जुड़ा हुआ है। एक बड़ा गाँव, रायगंज, पालम से तीन किलोमीटर की दूरी पर है। प्रत्येक मौसम में यह सड़क गांव को रायगंज और उससे आगे निकटतम छोटे कस्बे शाहपुर से जोड़ती है। इस गांव में विभिन्न जातियों के लगभग 450 परिवार रहते हैं। गांव में अधिकांश भूमि के स्वामी उच्च जाति के 80% परिवार है। उनके मकान, जिनमें से कुछ बहुत बड़े हैं, ईट और सीमेंट के बने हुए हैं। अनुसूचित जाति (दलित) के लोगों की संख्या गाँव की कुल जनसँख्या का एक तिहाई है और वे गांव के एक कोने में काफी छोटे घरों में रहते हैं, जिनमें कुछ मिट्टी और फूस के बने हैं। अधिकांश के घरों में बिजली हैं। खेलों में सभी नलकूप बिजली से ही चलते हैं और इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के छोटे कार्यों के लिए भी किया जाता है। पालमपुर में दो प्राथमिक विद्यालय और एक उच्च विद्यालय है। गाँव में एक राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एक निजी औषधालय भी है, जहां रोगियों का उपचार किया जाता है।
प्रश्न :
(I) रायगंज, एक बड़ा गाँव, पालमपुर से ………….. कि.मी. दूर है।
उत्तर – 3 कि.मी.

(II) पालमपुर में कितने प्राथमिक एवं उच्च विद्यालय हैं?
उत्तर – 2 प्राथमिक विद्यालय और 1 उच्च विद्यालय

(III) पालमपुर में बिजली का उपयोग किन-किन कार्यों में किया जाता है?
उत्तर – नलकूप चलाने व अन्य छोटे कार्यों में

19. उदारवादी कौन थे? उनकी मुख्य माँगें क्या थीं?
उत्तर – उदारवादी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रारंभिक चरण के वे प्रमुख नेता थे, जो ब्रिटिश न्यायप्रियता में विश्वास रखते थे। वे ब्रिटिश शासन को समाप्त करने के पक्ष में नहीं थे, बल्कि उसके अधीन रहकर ही क्रमिक सुधारों के माध्यम से स्वशासन प्राप्त करना चाहते थे। वे अपनी माँगों को मनवाने के लिए प्रार्थना-पत्र, याचिका तथा संवैधानिक एवं शांतिपूर्ण तरीकों में विश्वास रखते थे।
उदारवादियों की मुख्य माँगें निम्नलिखित थी :
(i) विधान परिषदों की सदस्य संख्या में वृद्धि की जाए।
(ii) प्रशासनिक सेवा में भारतीयों की नियुक्ति की जाए।
(iii) सेना के खर्चे में कमी की जाए।
(iv) सामान्य तथा तकनीकी शिक्षा का विस्तार किया जाए।
(v) उच्च पदों पर भारतीयों की अधिक नियुक्ति की जाए।
(vi) न्यायपालिका को कार्यपालिका से अलग किया जाए।
(vii) किसानों पर करों का बोझ कम किया जाए।
(viii) नमक पर कर में कमी की जाए।
(ix) प्रेस पर लगाए गए प्रतिबंध हटाए जाएं।

20. दिए गए मानचित्र पर निम्नलिखित को अंकित करो।
भाग-A (इतिहास)
(I) आर्य समाज का स्थापना स्थल (बंबई / मुंबई)
(II) होम रूल लीग का स्थापना स्थल (पुणे – महाराष्ट्र)
भाग-B (भूगोल)
(I) पश्चिमी घाट (पश्चिमी तट के समानांतर पर्वत श्रृंखला)
(II) अंडमान और निकोबार (बंगाल की खाड़ी में)
(IV) सांभर झील (जयपुर)
उत्तर –