HBSE Class 12 Political Science Half Yearly Question Paper 2026 Answer Key

Haryana Board (HBSE) Class 12 Political Science Half Yearly Question Paper 2026 Answer Key

निर्देश :
• सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
• प्रश्न संख्या 1 से 10 प्रत्येक 1 अंक का है।
• प्रश्न संख्या 11 से 14 प्रत्येक 2 अंक का है।
• प्रश्न संख्या 15 से 18 प्रत्येक 4 अंक का है।
• प्रश्न संख्या 19 से 20 प्रत्येक 5 अंक का है।

1. नीति आयोग की नीति का आधार क्या है?
(A) मेड इन इंडिया
(B) आयुष्मान भारत
(C) मेक इन इंडिया
(D) चिरायु योजना
उत्तर – (C) मेक इन इंडिया

2. भारत में कौन-सी दलीय प्रणाली पाई जाती है?
(A) बहु दलीय प्रणाली
(B) दो दलीय प्रणाली
(C) एक दलीय प्रणाली
(D) मिश्रित दलीय प्रणाली
उत्तर – (A) बहु दलीय प्रणाली

3. पंचशील समझौते पर हस्ताक्षर किसने किए थे?
(A) भारत व श्रीलंका ने
(B) भारत व नेपाल ने
(C) भारत व पाक ने
(D) भारत व चीन में
उत्तर – (D) भारत व चीन में

4. द्वि-राष्ट्र सिधांत का प्रतिपादन किसने किया?
(A) कांग्रेस ने
(B) मुस्लिम लीग ने
(C) हिन्दू महासभा ने
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) मुस्लिम लीग ने

5. भारत में नई आर्थिक नीति कब अपनाई गई?
(A) 1989
(B) 1990
(C) 1991
(D) 1985
उत्तर – (C) 1991

6. वर्तमान में ………….. गठबंधन की सरकार कार्यरत है।
उत्तर – राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)

7. ‘आया राम, गया राम’ का मुहावरा …………. राज्य से प्रसिद्ध हुआ।
उत्तर – हरियाणा

8. भारत में चुनाव कराने की जिम्मेदारी किसे सौंपी गई है?
उत्तर – भारत निर्वाचन आयोग (चुनाव आयोग)

9. ऑपरेशन ब्लू स्टार किस राज्य में चलाया गया था?
उत्तर – पंजाब में

10. अभिकथन (A) : सन 1962 के बाद चीन की नीति भारत के प्रति अधिक मैत्रीपूर्ण और वैचारिक हो गई।
कारण (R) : सन 1962 से बहरत और चीन के संबंध अपेक्षा से अधिक बिगड़ गए।
(A) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही है तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(B) कथन (A) और कारण (R) दोनों सही है तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(C) कथन (A) सही है लेकिन कारण (R) गलत है।
(D) कथन (A) गलत है लेकिन कारण (R) सही है।
उत्तर – (D) कथन (A) गलत है लेकिन कारण (R) सही है।

11. गठबंधन सरकार से क्या समझते हैं?
उत्तर – जब चुनाव में किसी एक राजनीतिक दल को सरकार बनाने के लिए आवश्यक स्पष्ट बहुमत प्राप्त नहीं होता, तब दो या दो से अधिक राजनीतिक दल आपसी सहमति से मिलकर सरकार का गठन करते हैं। ऐसी सरकार को गठबंधन सरकार कहा जाता है।

12. ‘ग्रैंड एलायन्स से आप क्या समझते हैं?
उत्तर – ग्रैंड एलायंस का अर्थ महागठबंधन होता है। 1971 के लोकसभा चुनाव में इंदिरा गांधी के विरोध में कई विपक्षी दलों ने मिलकर ग्रैंड एलायंस बनाया था। इसका मुख्य उद्देश्य इंदिरा गांधी और कांग्रेस को चुनाव में चुनौती देना था।

13. 1975 में आपातकाल की घोषणा करने के कोई दो कारण लिखिए।
उत्तर – 1975 में देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करने के मुख्य दो कारण आंतरिक अशांति और राजनीतिक अस्थिरता थे। उस समय देश में सरकार के विरुद्ध व्यापक राजनीतिक आंदोलन और विरोध प्रदर्शन हो रहे थे, जिससे राजनीतिक स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी।

14. सोवियत संघ के विघटन के कोई दो परिणाम लिखिए।
उत्तर – सोवियत संघ के विघटन का विश्व राजनीति पर व्यापक प्रभाव पड़ा। इसके साथ ही शीत युद्ध समाप्त हो गया तथा द्विध्रुवीय विश्व व्यवस्था का अंत हुआ। इसके बाद अमेरिका एकमात्र महाशक्ति के रूप में उभरा और विश्व राजनीति में एकध्रुवीय व्यवस्था का उदय हुआ।

15. मिश्रित अर्थव्यवस्था को उदाहरण सहित परिभाषित कीजिए।
उत्तर – मिश्रित अर्थव्यवस्था वह आर्थिक व्यवस्था है जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र और निजी क्षेत्र दोनों मिलकर कार्य करते हैं। इसमें सरकार देश के महत्वपूर्ण उद्योगों, सेवाओं और संसाधनों का संचालन करती है, जबकि निजी क्षेत्र को व्यापार एवं उद्योग करने की स्वतंत्रता दी जाती है। इस व्यवस्था का उद्देश्य आर्थिक विकास के साथ-साथ सामाजिक कल्याण और आर्थिक असमानताओं को कम करना है। उदाहरण के लिए, भारत में रेलवे जैसे क्षेत्र सार्वजनिक क्षेत्र में हैं, जबकि अनेक उद्योग और कंपनियाँ निजी क्षेत्र में कार्य करती हैं।

16. क्षेत्रीयवाद को समाप्त करने के कोई तीन सुझाव दीजिए।
उत्तर – क्षेत्रीयवाद को नियंत्रित करने के प्रमुख तीन सुझाव निम्नलिखित हैं :
1. राष्ट्रीय एकता की भावना का विकास – लोगों में राष्ट्रीयता, बंधुत्व और एकता की भावना को बढ़ावा देना चाहिए।
2. समान और संतुलित आर्थिक विकास – सभी क्षेत्रों का समान विकास सुनिश्चित कर पिछड़े क्षेत्रों में रोजगार और मूलभूत सुविधाएँ बढ़ानी चाहिए।
3. सांस्कृतिक आदान-प्रदान – विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं संवाद को बढ़ावा देना चाहिए, जिससे आपसी समझ और सम्मान बढ़े।

17. वचनबद्ध न्यायपालिका से क्या अभिप्राय है?
उत्तर – वचनबद्ध न्यायपालिका से तात्पर्य ऐसी न्यायपालिका से है जो सरकार की नीतियों, विचारधारा और कार्यक्रमों के प्रति प्रतिबद्ध होकर कार्य करती है। ऐसी न्यायपालिका अपने निर्णयों में सरकार के हितों और दृष्टिकोण को प्राथमिकता देती है तथा सरकार के सामाजिक और आर्थिक लक्ष्यों को पूरा करने में सहयोग करती है। इसमें न्यायपालिका की स्वतंत्रता और निष्पक्षता की अपेक्षा सरकार की नीतियों के प्रति प्रतिबद्धता को अधिक महत्व दिया जाता है।

18. विकास के किन्ही तीन उद्देश्यों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर – विकास के तीन प्रमुख उद्देश्य हैं :
1. जीवन निर्वाह की वस्तुओं और सेवाओं का विस्तार – भोजन, आवास, स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसी बुनियादी आवश्यकताओं की उपलब्धता बढ़ाना।
2. जीवन स्तर और आय में वृद्धि – प्रति व्यक्ति आय बढ़ाना, गरीबी और बेरोजगारी को कम करना तथा जीवन-स्तर में सुधार करना।
3. विकल्पों और स्वतंत्रता का विस्तार – लोगों के आर्थिक और सामाजिक विकल्पों को बढ़ाना, ताकि वे अपनी आवश्यकताओं के अनुसार स्वतंत्र निर्णय ले सकें।

19. स्वतंत्र भारत के सामने कौन-सी मुख्य चुनौतियाँ थीं?
उत्तर – स्वतंत्रता प्राप्ति के समय भारत के सामने मुख्य रूप से तीन प्रमुख चुनौतियाँ थीं :
1. एकता और अखंडता की चुनौती (राष्ट्रीय निर्माण) – भारत में विभिन्न भाषाओं, धर्मों, संस्कृतियों और क्षेत्रों के लोग रहते थे। विभाजन के बाद सभी को एक सूत्र में बाँधकर एक मजबूत और अखंड राष्ट्र का निर्माण करना तथा 500 से अधिक देशी रियासतों का भारतीय संघ में एकीकरण करना एक बड़ी चुनौती थी।
2. लोकतंत्र स्थापित करने की चुनौती – भारत ने लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था को अपनाया। इसलिए संविधान के आधार पर संसदीय लोकतंत्र स्थापित करना, सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के आधार पर चुनाव करवाना और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करते हुए लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करना आवश्यक था।
3. आर्थिक विकास और कल्याण की चुनौती – स्वतंत्रता के समय भारत गरीबी, बेरोजगारी और आर्थिक पिछड़ेपन जैसी समस्याओं से जूझ रहा था। इसलिए कृषि एवं उद्योग का विकास करना, रोजगार के अवसर बढ़ाना, गरीबी कम करना और समाज के सभी वर्गों के लिए आर्थिक विकास एवं कल्याण सुनिश्चित करना आवश्यक था।

20. भारत की विदेश नीति के मुख्य सिद्धांतों का वर्णन करें।
उत्तर – भारत की विदेश नीति का मुख्य आधार राष्ट्रीय हितों की रक्षा, विश्व शांति और सभी देशों की संप्रभुता का सम्मान करना है। इसके प्रमुख सिद्धांत निम्नलिखित हैं :
1. गुटनिरपेक्षता की नीति – भारत ने शीत युद्ध के दौरान अमेरिका और सोवियत संघ के सैन्य गुटों से अलग रहकर स्वतंत्र विदेश नीति अपनाई।
2. पंचशील के सिद्धांत – भारत ने एक-दूसरे की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान, आक्रमण न करना, आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करना, समानता एवं पारस्परिक लाभ तथा शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के सिद्धांतों का समर्थन किया।
3. विश्व शांति और सुरक्षा – भारत अंतरराष्ट्रीय विवादों का शांतिपूर्ण समाधान, तनाव कम करने तथा विश्व में शांति और सुरक्षा बनाए रखने का समर्थन करता है।
4. उपनिवेशवाद, साम्राज्यवाद और नस्लवाद का विरोध – भारत ने उपनिवेशवाद, साम्राज्यवाद और रंगभेद की नीतियों का विरोध किया तथा स्वतंत्रता और आत्मनिर्णय के अधिकार का समर्थन किया।
5. निस्त्रीकरण का समर्थन – भारत हथियारों की होड़ को रोकने और परमाणु तथा अन्य विनाशकारी हथियारों के वैश्विक एवं न्यायसंगत निस्त्रीकरण का समर्थन करता है।
6. पड़ोसी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध – भारत अपने पड़ोसी देशों के साथ शांतिपूर्ण, सहयोगपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखने पर जोर देता है।