Haryana Board (HBSE) Class 12 Hindi Half Yearly Question Paper 2026 Answer Key
खंड – अ (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
1. पद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (4 × 1 = 4 अंक)
(i) “दिन जल्दी-जल्दी ढलता है” गीत में किसके बच्चे नीड़ों से झांक रहे होंगे?
(क) कवि
(ख) चिड़िया
(ग) पंथी
(घ) मैना
उत्तर – (ख) चिड़िया
(ii) बेसुध दौड़ते बच्चे दिशाओं को किसकी तरह बजाते हैं?
(क) बांसुरी
(ख) ढोलक
(ग) मृदंग
(घ) वीणा
उत्तर – (ग) मृदंग
(iii) ‘कैमरे में बंद अपाहिज’ कविता में पर्दे पर किसकी कीमत बताई गई है?
(क) वक्त की
(ख) कैमरामैन की
(ग) अपाहिज की
(घ) कवि की
उत्तर – (क) वक्त की
(iv) लाल केसर से धुली सिल किसे कहा गया है?
(क) सिंदूर
(ख) चंद्रमा
(ग) आकाश
(घ) सूर्य
उत्तर – (ग) आकाश
2. गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (5 × 1 = 5 अंक)
(i) भक्तिन का विवाह किस गांव में हुआ था?
(क) झूँसी
(ख) हँडिया
(ग) श्यामपुर
(घ) रामपुर
उत्तर – (ख) हँडिया
(ii) लेखक ने चूर्ण वाले को अकिंचित्कर कहा है जिसका अर्थ है :
(क) व्यापारी
(ख) भिखारी
(ग) अर्थहीन
(घ) मुनाफाखोर
उत्तर – (ग) अर्थहीन
(iii) ‘काले मेघा पानी दे’ पाठ में किसके द्वंद्व का सुंदर चित्रण किया गया है?
(क) विश्वास और विज्ञान
(ख) आस्था और अनास्था
(ग) विज्ञान और मनोवृति
(घ) पाप और पुण्य
उत्तर – (क) विश्वास और विज्ञान
(iv) शेर के बच्चे के नाम से प्रसिद्ध पहलवान का क्या नाम था?
(क) बादल सिंह
(ख) सूरज सिंह
(ग) हवा सिंह
(घ) चाँद सिंह
उत्तर – (घ) चाँद सिंह
(v) ‘शिरीष के फूल’ नामक पाठ के आधार पर कॉलम ‘अ’ को कॉलम ‘ब’ से सुमेलित करके सही विकल्प चुनिए।
| कॉलम अ | कॉलम ब |
| 1. इक्षुदंड | (i) अमलतास |
| 2. कर्णिकार | (ii) गन्ना |
| 3. आरग्वध | (iii) कनेर |
(क) 1-(iii), 2-(i), 3-(ii)
(ख) 1-(ii), 2-(iii), 3-(i)
(ग) 1-(ii), 2-(i), 3-(iii)
(घ) 1-(i), 2-(ii), 3-(iii)
उत्तर – (ख) 1-(ii), 2-(iii), 3-(i)
3. “व्याकरण” पर आधारित निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (5 × 1 = 5 अंक)
(i) ‘आशीर्वाद’ शब्द का संधि विच्छेद निम्न में से कौन-सा है?
(क) आशीः + वाद
(ख) आशिः + वाद
(ग) आशी + वाद
(घ) आशी + रवाद
उत्तर – (क) आशीः + वाद
(ii) निम्नलिखित में से सही कथन का चयन कीजिए।
(क) स्वर संधि के पांच भेद होते हैं।
(ख) नमस्ते का संधि विच्छेद ‘नम + स्ते’ है ।
(ग) संधि दो शब्दों के पास-पास आने के मेल को कहते हैं।
(घ) उपरोक्त सभी कथन सही है।
उत्तर – (क) स्वर संधि के पांच भेद होते हैं।
(iii) निम्नलिखित में से कॉलम ‘अ’ को कॉलम ‘ब’ से सुमेलित करके सही विकल्प चुनिए।
| कॉलम अ | कॉलम ब |
| 1. यथाशक्ति | (i) द्विगु समास |
| 2. कविश्रेष्ठ | (ii) कर्मधारय समास |
| 3. नीलाम्बर | (iii) तत्पुरुष समास |
| 4. चौराहा | (iv) अव्ययीभाव समास |
(क) 1-(i), 2-(ii), 3-(iii), 4-(iv)
(ख) 1-(ii), 2-(i), 3-(iv), 4-(iii)
(ग) 1-(iv), 2-(iii), 3-(ii), 4-(i)
(घ) 1-(iv), 2-(iii), 3-(i), 4-(ii)
उत्तर – (ग) 1-(iv), 2-(iii), 3-(ii), 4-(i)
(iv) मेरे पास केवल मात्र एक पेन है – वाक्य शोधन कीजिए।
(क) मेरे पास मात्र एक पेन है।
(ख) पेन केवल मेरे पास है।
(ग) मात्र पेन है मेरे पास।
(घ) मात्र केवल एक पेन है।
उत्तर – (क) मेरे पास मात्र एक पेन है।
(v) ‘आ + इ = ए’ स्वर संधि के किस भेद को व्यक्त करता है?
(क) वृद्धि संधि
(ख) यण संधि
(ग) गुण संधि
(घ) दीर्घ संधि
उत्तर – (ग) गुण संधि
4. “अभिव्यक्ति और माध्यम” पर आधारित निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (3 × 1 = 3 अंक)
(i) भुगतान के लिए अलग-अलग समाचार पत्रों में लिखने वाले को …………….. पत्रकार कहते हैं।
(क) अल्पकालीन
(ख) अंशकालिक
(ग) फ्रीलांसर
(घ) संपादक
उत्तर – (ग) फ्रीलांसर
(ii) हिंदी का पहला साप्ताहिक पत्र …………… माना जाता है।
(क) केसरी
(ख) उदंत मार्तंड
(ग) हिंदुस्तान पत्रिका
(घ) प्राचीन पत्रिका
उत्तर – (ख) उदंत मार्तंड
(iii) फ़ीचर का उद्देश्य क्या है?
(क) मनोरंजन
(ख) ज्ञानवर्धन
(ग) मार्गदर्शन
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (घ) उपर्युक्त सभी
5. “आदर्श जीवन मूल्य” पर आधारित निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (3 × 1 = 3 अंक)
(i) जीवन पथ पर सफलता के लिए क्या जरूरी है?
(क) स्वस्थ, शांत व स्थिर मन
(ख) बलशाली लोगों का साथ
(ग) सोशल मीडिया की जानकारी
(घ) फास्ट फूड का सेवन
उत्तर – (क) स्वस्थ, शांत व स्थिर मन
(ii) ‘कार्य में कुशलता लाएँ’ पाठ के आधार पर जीवन की सबसे बड़ी संपदा है?
(क) व्यापार
(ख) खेती-बाड़ी
(ग) धन-दौलत
(घ) एकाग्रता
उत्तर – (घ) एकाग्रता
(ii) कौन-सी शक्ति शाश्वत है?
(क) आकाश
(ख) परमात्मा
(ग) पृथ्वी
(घ) राजनैतिक सत्ता
उत्तर – (ख) परमात्मा
खंड – ब (वर्णात्मक प्रश्न)
6. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (3 × 2 = 6 अंक)
(i) समाचार कैसे लिखा जाता है?
उत्तर – समाचार लिखते समय घटना से संबंधित तथ्यों को स्पष्ट, संक्षिप्त, निष्पक्ष और क्रमबद्ध ढंग से प्रस्तुत किया जाता है। समाचार में मुख्य रूप से क्या, कब, कहाँ, कौन, क्यों और कैसे जैसे प्रश्नों का उत्तर दिया जाता है। समाचार की शुरुआत सबसे महत्त्वपूर्ण तथ्य से की जाती है तथा उसके बाद आवश्यक विवरण दिया जाता है।
अथवा
बीट रिपोर्टिंग और विशेषीकृत रिपोर्टिंग में क्या अंतर है?
उत्तर – बीट रिपोर्टिंग में पत्रकार को किसी निश्चित क्षेत्र या विषय, जैसे अपराध, खेल, राजनीति आदि की नियमित घटनाओं की रिपोर्टिंग करनी होती है। इसके विपरीत, विशेषीकृत रिपोर्टिंग में पत्रकार किसी विशेष विषय में विशेषज्ञता प्राप्त करके गहन जानकारी, विश्लेषण और तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट तैयार करता है।
(ii) सात्विक और स्वास्थ्य वर्धक भोजन करने के क्या लाभ हैं?
उत्तर – सात्विक और स्वास्थ्यवर्धक भोजन शरीर को आवश्यक पोषक तत्त्व प्रदान करता है तथा शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखता है। इससे पाचन-शक्ति अच्छी रहती है, रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और मन शांत एवं प्रसन्न रहता है। ऐसा भोजन व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में सहायक होता है।
अथवा
हमें मन में क्या नही रखना चाहिए ओर क्यों?
उत्तर – हमें मन में क्रोध, ईर्ष्या, द्वेष, घृणा और नकारात्मक विचार नहीं रखने चाहिए, क्योंकि ये हमारे मन की शांति को नष्ट करते हैं और मानसिक तनाव बढ़ाते हैं। इनके कारण व्यक्ति के व्यवहार और संबंधों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए हमें सकारात्मक सोच रखते हुए क्षमा, प्रेम और सद्भाव की भावना अपनानी चाहिए।
(iii) ‘सिल्वर वैडिंग’ पाठ के यशोधर बाबू समय के साथ ढल सकने में असफल क्यों रहते है?
उत्तर – यशोधर बाबू के बचपन में ही माता-पिता की मृत्यु हो गई थी, जिससे वे पारंपरिक संस्कारों में ढल गए। वे अपने आदर्श किशन दा के विचारों से प्रभावित थे और आधुनिक जीवन-शैली को स्वीकार नहीं कर पाए। नई पीढ़ी से विचारों के अंतर के कारण वे समय के साथ नहीं बदल सके।
अथवा
श्री सौंदलगेकर के अध्यापन की किन्ही दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर – श्री सौंदलगेकर कविता पढ़ाते समय लय, गति, ताल, छंद और यति का ध्यान रखते हुए उसे सुरीले ढंग से गाते और हाव-भाव के साथ अभिनय करते थे। वे कविता पढ़ाने में पूरी तरह तल्लीन हो जाते थे, जिससे विद्यार्थियों की रुचि बढ़ती थी और वे विषय को आसानी से समझ पाते थे।
7. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (3 × 3 = 9 अंक)
(i) कविता के किन उपमानों को देखकर यह कहा जा सकता है कि उषा कविता गांव की सुबह का गतिशील शब्दचित्र है?
उत्तर – कवि ने गाँव की सुबह का सुंदर चित्रण करने के लिए गतिशील बिंबों और ग्रामीण जीवन से जुड़े उपमानों का प्रयोग किया है। भोर का आकाश राख से लीपे हुए चौके, लाल केसर से धुली काली सिल और लाल खड़िया से पुती स्लेट जैसा दिखाई देता है। सूर्य के उदय होने पर आकाश नीले जल में झिलमिलाते गोरे शरीर जैसा लगता है। ये सभी उपमान ग्रामीण परिवेश से जुड़े हैं और एक-दूसरे से क्रमबद्ध रूप से जुड़कर गाँव की सुबह का गतिशील शब्दचित्र प्रस्तुत करते हैं।
अथवा
भाषा को सहूलियत से बरतने से क्या अभिप्राय है?
उत्तर – ‘भाषा को सहूलियत से बरतने’ का अभिप्राय है कि अपनी बात को सरल, सहज और स्पष्ट शब्दों में व्यक्त किया जाए। भाषा में अनावश्यक रूप से कठिन, भारी-भरकम या आडंबरपूर्ण शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐसी भाषा का प्रयोग होना चाहिए जो वक्ता और श्रोता के बीच सहज संवाद स्थापित करे और भावों तथा विचारों को बिना किसी उलझन के स्पष्ट रूप से सामने रख सके।
(ii) लेखक ने शिरीष को कालजयी अवधूत (संन्यासी) की तरह क्यों माना है?
उत्तर – लेखक आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी ने शिरीष को कालजयी अवधूत इसलिए माना है क्योंकि वह भयंकर गर्मी, लू और प्रतिकूल परिस्थितियों में भी मस्त होकर फूलता रहता है। जब धरती अग्नि की तरह तपती है, तब भी शिरीष अपनी कोमलता और सुंदरता बनाए रखता है। एक संन्यासी की तरह वह सुख-दुःख से निर्लिप्त रहता है और कठिन परिस्थितियों में भी जीवन की अजेयता व जिजीविषा का संदेश देता है।
अथवा
ढोलक की आवाज का पुरे गाँव पर क्या प्रभाव पड़ता था?
उत्तर – महामारी और भयानक सन्नाटे के समय ढोलक की आवाज़ पूरे गाँव के लिए संजीवनी शक्ति का काम करती थी। उसकी थाप सुनकर अर्धमृत और शक्तिहीन ग्रामीणों की शिथिल नसों में मानो बिजली दौड़ जाती थी। बूढ़े, बच्चे और जवानों की शक्तिहीन आँखों के सामने दंगल का दृश्य नाचने लगता था। इससे ग्रामीणों में जीने का उत्साह, बीमारी से लड़ने का साहस और मृत्यु का सामना करने की शक्ति जाग उठती थी।
(iii) जूझ कहानी का उद्देश्य स्पष्ट करें।
उत्तर – ‘जूझ’ कहानी का मुख्य उद्देश्य संघर्ष, शिक्षा के महत्व और दृढ़ इच्छाशक्ति को उजागर करना है। कहानी के नायक आनंद के माध्यम से बताया गया है कि पारिवारिक विरोध, आर्थिक कठिनाइयों और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा प्राप्त करने की लगन और निरंतर प्रयास से सफलता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही, कहानी में ग्रामीण जीवन और किसान परिवार की संघर्षपूर्ण परिस्थितियों का यथार्थ चित्रण किया गया है। यह कहानी हमें कठिन परिस्थितियों में भी हार न मानकर निरंतर संघर्ष करते रहने की प्रेरणा देती है।
अथवा
किशनदा का बुढ़ापा सुख से क्यों नही बीता? संक्षेप में उत्तर दीजिए।
उत्तर – किशनदा का बुढ़ापा सुख से नहीं बीता क्योंकि उन्होंने विवाह नहीं किया और अपना पूरा जीवन समाज-सेवा में लगा दिया। उनके साथियों ने भविष्य के लिए जमीन और मकान बना लिए, लेकिन किशनदा ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें सरकारी क्वार्टर खाली करना पड़ा और कुछ समय किराए के मकान में रहने के बाद वे अपने गाँव लौट गए। वहाँ उन्हें अकेलेपन और सहारे के अभाव का सामना करना पड़ा। अंततः एक वर्ष बाद उनका निधन हो गया।
8. निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (5 × 1 = 5 अंक)
आज के डिजिटल युग में मोबाइल फोन और सोशल मीडिया हमारे जीवन का अविभाज्य हिस्सा बन चुके हैं। जहाँ ये हमें त्वरित संचार और जानकारी तक पहुँच का लाभ देते हैं, वहीं इनके दुरुपयोग और दुष्परिणाम चिंता का विषय बन गए हैं। छात्र घंटों तक इन प्लेटफ़ॉर्म्स पर सर्किंग करते रहते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई और शारीरिक स्वास्थ्य, खासकर नींद पर नकारात्मक असर पड़ता है। युवाओं में ऑनलाइन गेमिंग की बढ़ती लत उन्हें वास्तविक सामाजिक संपर्क से दूर कर रही है, जिससे अकेलापन और अलगाव की भावना बढ़ रही है।
इसके अलावा, साइबरबुलिंग, गलत सूचनाओं का तेजी से प्रसार और व्यक्तिगत डेटा की चोरी जैसे गंभीर खतरे भी इनसे जुड़े हैं। लोग अपने रिश्तों और प्रत्यक्ष सामाजिक मेलजोल को नज़रअंदाज़ कर आभासी दुनिया में खोए रहते हैं। इसका परिणाम अक्सर तनाव, चिंता और डिप्रेशन जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के रूप में सामने आता है। यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि हम इन तकनीकों का जिम्मेदारी से उपयोग करें और इनके संभावित नकारात्मक प्रभावों के प्रति जागरूक रहेंता कि हम इनके लाभ उठा सकें और इनके विनाशकारी परिणामों से बच सकें।
प्रश्न :
(i) मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के दो मुख्य लाभ क्या बताए गए हैं?
उत्तर – त्वरित संचार तथा जानकारी तक आसानी से पहुँच
(ii) विद्यार्थियों पर मोबाइल और सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग का क्या नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है?
उत्तर – इनके अत्यधिक उपयोग से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है तथा उनके शारीरिक स्वास्थ्य और नींद पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
(iii) गद्यांश में मोबाइल और सोशल मीडिया से जुड़े किन्हीं तीन गंभीर खतरों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर – साइबरबुलिंग, गलत सूचनाओं का तेजी से प्रसार और व्यक्तिगत डेटा की चोरी
(iv) वर्चुअल दुनिया में अत्यधिक लीन रहने से कौन-सी मानसिक स्वास्थ्य समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं?
उत्तर – तनाव, चिंता और डिप्रेशन
(v) गद्यांश के अनुसार, मोबाइल और सोशल मीडिया का उपयोग करते समय हमें किस बात का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर – हमें मोबाइल और सोशल मीडिया का जिम्मेदारी एवं संतुलित ढंग से उपयोग करना चाहिए तथा इनके संभावित नकारात्मक प्रभावों के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
अथवा
निम्नलिखित अपठित पद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
देख मानव! तू क्यों आज बना, इस सृष्टि का संहारक?
जो दान मिला तुझको पांवन, तू ही उसका प्रतिकारक।
नदियाँ सूख रही, पर्वत रोते, वन-उपवन सब बंजर हैं,
यह धुआँ, यह विषाक्त वायु, क्यों तू ही बन बैठा खंजर है?
हरियाली की चादर छीन, तू कंक्रीट का जाल बुने,
मूक पशुओं का हर ले आश्रय, फिर किस सुख की आस चुने?
पृथ्वी का यह धीमा विषपान, विनाश का क्यों तू कारण है?
चेतन होकर भी अज्ञानी, कैसा तेरा आचरण है?
जाग अब भी, समय नहीं बीता, सुन ले यह प्रकृति पुकार,
कलियों का मधु मुरझाया, सूखे वृक्षों की है कतार।
अगर बचाना है यह जीवन, तो लौटा दे इसे वही मान,
संस्कृति का गौरव फिर जागे, जब प्रकृति पाएगी सम्मान।
प्रश्न :
(i) कवि मानव को ‘सृष्टि का संहारक’ क्यों कह रहा है?
उत्तर – कवि मानव को ‘सृष्टि का संहारक’ इसलिए कह रहा है क्योंकि वह अपने स्वार्थ के लिए प्रकृति का अंधाधुंध दोहन कर रहा है। पेड़ों की कटाई, प्रदूषण और अनियंत्रित निर्माण से प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है।
(ii) पद्यांश में प्रकृति के किन तत्वों पर अनावश्यक दोहन का प्रभाव बताया गया है?
उत्तर – अनावश्यक दोहन का प्रभाव नदियों, पर्वतों, वनों, उपवनों, हरियाली, वायु, वृक्षों और पशु-पक्षियों पर बताया गया है।
(iii) “कंक्रीट का जाल बुने” और “मूक पशुओं का हर ले आश्रय” – इन पंक्तियों का क्या अर्थ है?
उत्तर – ‘कंक्रीट का जाल बुने’ का अर्थ है कि मानव प्राकृतिक भूमि और हरियाली को नष्ट करके भवनों, सड़कों आदि का निर्माण कर रहा है। ‘मूक पशुओं का हर ले आश्रय’ का अर्थ है कि वनों की कटाई के कारण पशु-पक्षियों के प्राकृतिक आवास नष्ट हो रहे हैं।
(iv) कवि के अनुसार, पृथ्वी का ‘विषपान’ किस कारण हो रहा है और इसका क्या परिणाम होगा?
उत्तर – पृथ्वी का ‘विषपान’ प्रदूषण, विषाक्त वायु, वनों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन के कारण हो रहा है। इसका परिणाम पर्यावरणीय असंतुलन और समस्त जीव-जगत के जीवन पर गंभीर संकट के रूप में सामने आएगा।
(v) कविता के अंत में कवि प्रकृति को बचाने के लिए क्या संदेश दे रहा है?
उत्तर – कवि संदेश देता है कि हमें प्रकृति का सम्मान और संरक्षण करना चाहिए। पेड़-पौधों, पशु-पक्षियों तथा प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करते हुए प्रदूषण और अंधाधुंध दोहन को रोकना चाहिए, तभी जीवन और पर्यावरण सुरक्षित रहेंगे।