HBSE Class 11 History Question Paper 2024 Answer Key

Haryana Board (HBSE) Class 11 History Question Paper 2024 Answer Key

SECTION – A (1 Mark)

1. मेसोपोटामिया संस्कृति में ‘गिल्गेमिश’ क्या था?
उत्तर – उरुक नगर का राजा और मेसोपोटामिया का पौराणिक नायक।

2. आजकल मोहनजोदड़ो व हड़प्पा किस देश में हैं?
उत्तर – पाकिस्तान में

3. सुमेरियन भाषा की लिपि कौन-सी थी?
उत्तर – क्यूनिफॉर्म

4. रोम नगर की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर – 21 अप्रैल 753 ई० पू०

5. रोम का प्रथम सम्राट कौन था?
उत्तर – ऑगस्टस (ऑक्टेवियन)

6. ‘निकट पूर्व’ से क्या अभिप्राय है?
उत्तर – मिस्र, मेसोपोटामिया, फारस, सीरिया आदि क्षेत्रों का समूह।

7. ‘यायावर’ शब्द से क्या अभिप्राय है?
उत्तर – घूमकर जीवन यापन करने वाला खानाबदोश व्यक्ति।

8. चंगेज खान के बाद कौन-सा मंगोल सर्वाधिक प्रसिद्ध हुआ?
उत्तर – कुबिलाई खान

9. मार्कोपोलो किस देश का निवासी था?
(a) फ्रांस का
(b) रूस का
(c) अमेरिका का
(d) इटली का
उत्तर – (d) इटली का

10. ‘फ्यूड’ शब्द का क्या अर्थ है?
(a) कर
(b) भूमि का टुकड़ा
(c) लॉर्ड
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर – (b) भूमि का टुकड़ा

11. किस शताब्दी में फ्रांस के नॉरमंडी प्रांत के एक राजकुमार द्वारा इंग्लैण्ड-स्कॉटलैंड के द्वीप पर अधिकार किया गया?
(a) 10वीं शताब्दी में
(b) 11वीं शताब्दी में
(c) 12वीं शताब्दी में
(d) 13वीं शताब्दी में
उत्तर – (b) 11वीं शताब्दी में

12. सामन्तवादी व्यवस्था में ‘मेनर’ क्या था?
(a) कर व्यवस्था
(b) भूमि का टुकड़ा
(c) उपजाऊ भूमि
(d) बाजार
उत्तर – (b) भूमि का टुकड़ा

13. बाइजेंटाइन साम्राज्य की राजधानी कहाँ थी?
(a) इटली
(b) कुस्तुनतुनिया
(c) स्पेन
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (b) कुस्तुनतुनिया

14. ‘द प्रिंस’ नामक पुस्तक के लेखक कौन थे?
(a) मैकियावेली
(b) न्यूटन
(c) इरेस्मस
(d) टॉमस मोर
उत्तर – (a) मैकियावेली

15. छापेखाने का आविष्कार कब हुआ?
(a) 1450 ई० में
(b) 1453 ई० में
(c) 1470 ई० में
(d) 1477 ई० में
उत्तर – (a) 1450 ई० में

16. नवजागरण काल में ‘मानवतावाद’ के प्रणेता किसे माना जाता है?
(a) पेट्रार्क को
(b) न्यूटन को
(c) प्लेटो को
(d) माइकल एंजेलो को
उत्तर – (a) पेट्रार्क को

17. उनमें से एक चौथाई अपने ………….. के सफर में ही मर गए।
उत्तर – आप्रवासन / स्थानांतरण

18. 1867 में कनाडा को …………. के रूप में संगठित किया गया।
उत्तर – डोमिनियन

19. सरकार हमेशा से ऑस्ट्रेलिया की जमीन को ………… कहती आई थी।
उत्तर – टेरा नलियस

20. 1867-68 में मेईजी वंश के नेतृत्व में ………….. का शासन समाप्त किया गया।
उत्तर – तोकुगावा शोगुनेट

21. जापान की मुख्य फसल ………….. है।
उत्तर – चावल

SECTION – B (3 Marks)

22. मेसोपोटामिया के शहरों में माल की आवाजाही कैसे होती थी?
उत्तर – मेसोपोटामिया के शहरों में माल की आवाजाही के लिए मुख्य रूप से नदियों और नहरों का उपयोग किया जाता था। इसके अतिरिक्त, जानवरों द्वारा खींची जाने वाली गाड़ियाँ और स्लेज का भी उपयोग किया जाता था। समुद्री व्यापार के लिए पाल वाली नावों का भी इस्तेमाल होता था।

23. रोमन साम्राज्य में सेंट ऑगस्टीन के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर – सेंट ऑगस्टीन, जिनका जन्म 354 ई. में उत्तरी अफ्रीका में हुआ था, रोमन साम्राज्य के एक महत्वपूर्ण व्यक्ति थे। वे एक प्रसिद्ध दार्शनिक, धर्मशास्त्री और हिप्पो के बिशप थे। उनके लेखन ने पश्चिमी दर्शन और ईसाई धर्म के विकास पर गहरा प्रभाव डाला, विशेष रूप से उनके काम ‘ईश्वर का नगर’ (The City of God) में। उन्होंने रोमन साम्राज्य के पतन के समय के बारे में लिखा और ईसाई दृष्टिकोण से इतिहास की व्याख्या की।

24. मंगोलों के सैनिक प्रशासन की कोई तीन विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर – दशमलव प्रणाली पर आधारित संगठन, घुड़सवार सेना का अत्यधिक उपयोग, और कुशल संचार प्रणाली।

25. सामन्तवाद का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – सामंतवाद एक ऐसी सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक व्यवस्था है जो मध्ययुगीन यूरोप में विकसित हुई थी। इसमें, राजा या शासक भूमि को अपने सामंतों (जिन्हें जागीरदार भी कहा जाता है) को प्रदान करता था, और बदले में सामंत राजा के प्रति वफादारी, कर और सैन्य सेवा प्रदान करते थे।

26. चिरोकी समुदाय की बेदखली का वर्णन कीजिए।
उत्तर – सरकारी संधियों और हथियारों के बल पर भूमि और संस्कृति के बेदखली के परिणामस्वरूप चिरोकी के जीवन और भूमिकाओं का तरीका नाटकीय रूप से बदल गया। ट्रेल ऑफ़ टीयर्स के रूप में जाना जाने वाला जबरन निष्कासन और भारतीय बोर्डिंग स्कूलों की स्थापना उन घटनाओं में से थीं, जिन्होंने चिरोकी की आत्मनिर्भरता को कमज़ोर किया।

27. चीनी इतिहास में लाँग मार्च क्या था?
उत्तर – चीनी गृहयुद्ध के दौरान चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और उसकी लाल सेना द्वारा 1934-1935 में किया गया एक ऐतिहासिक सैन्य अभियान था। यह एक लंबी, थका देने वाली वापसी थी जो कुओमितांग (राष्ट्रवादी) सेनाओं से बचने के लिए की गई थी, जिसमें लगभग 6000 मील (10,000 किमी) की दूरी तय की गई थी। इस अभियान ने चीनी कम्युनिस्ट आंदोलन के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ, जिससे माओत्से तुंग एक प्रमुख नेता के रूप में उभरे और कम्युनिस्ट क्रांति की नींव रखी।

SECTION – C (8 Marks)

28. लेखन पद्धति के विकास के विभिन्न चरणों का वर्णन कीजिए।
उत्तर – लेखन पद्धति के विकास को मोटे तौर पर तीन चरणों में विभाजित किया जा सकता है: पूर्व-लेखन, प्रारूपण, और संशोधन/संपादन। ये चरण एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और लेखन प्रक्रिया को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अथवा

किन पुरानी कहानियों से हमें मेसोपोटामिया की सभ्यता की झलक मिलती है?
उत्तर – मेसोपोटामिया की सभ्यता की झलक हमें बाइबिल (ओल्ड टेस्टामेंट), गिलगमेश महाकाव्य और मेसोपोटामिया के पारंपरिक साहित्य में पाई जाने वाली कुछ लोककथाओं से मिलती है. इन कहानियों से हमें मेसोपोटामिया के लोगों के जीवन, समाज और संस्कृति के बारे में जानकारी मिलती है।

29. धर्म सुधार आंदोलन का वर्णन कीजिए।
उत्तर – धर्म सुधार आंदोलन की शुरुआत 16 वीं सदी के प्रारंभ में यूरोप में हुआ, जिसके नेतृत्वकर्ता मार्टिन लूथर थें। पुनर्जागरण से उपजी चेतना के परिणामस्वरूप 16वीं से 17वीं शताब्दी के यूरोप में पोप एवं रोमन कैथोलिक चर्च के बुराइयों के खिलाफ सुधार के लिए जो आंदोलन चलाया गया, उसे ही धर्म सुधार आंदोलन कहा जाता है।

अथवा

नवजागरण की मुख्य विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर – हिन्दी-नवजागरण की सबसे प्रमुख विशेषता हिन्दी-प्रदेश की जनता में स्वातंत्र्य-चेतना का जाग्रत होना है। इसका पहला चरण स्वयं 1857 का विद्रोह था। इसका दूसरा चरण भारतेन्दु हरिश्चन्द्र से शुरू हुआ और तीसरा चरण महावीर प्रसाद द्विवेदी से शुरू हुआ।

30. जापान के आर्थिक और औद्योगिक विकास का वर्णन कीजिए।
उत्तर – जापान का आर्थिक और औद्योगिक विकास 19वीं सदी के उत्तरार्ध में शुरू हुआ, जिसे ‘मीजी बहाली’ के रूप में जाना जाता है। इसके बाद, जापान ने तेजी से आधुनिकीकरण और औद्योगिकीकरण किया, जिससे यह एक प्रमुख वैश्विक शक्ति बन गया। इस विकास में कई कारक शामिल थे, जैसे कि पश्चिमी प्रौद्योगिकियों का आयात और अनुकूलन, एक कुशल और शिक्षित कार्यबल का विकास, और सरकार द्वारा सक्रिय समर्थन।

अथवा

1911 की चीनी क्रान्ति की मुख्य घटनाओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर – चीन की 1911 की क्रांति के फलस्वरूप चीन के अन्तिम राजवंश (चिंग राजवंश) की समाप्ति हुई और चीनी गणतंत्र बना। यह एक बहुत बड़ी घटना थी। मंचू लोगों का शासन चीन पर पिछले तीन सौ वर्षों से चला आ रहा था जिसका अंत हो गया। बीसवीं शताब्दी में चीन एशिया का प्रथम देश था, जहाँ गणतांत्रिक सरकार की स्थापना हुई।

SECTION – D (4 Marks : CASE STUDY)

31. गज़न खान (1295-1304 ई०) पहला-इल-खानी शासक था जिसने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम ग्रहण किया। उसने अपने मंगोल-तुर्की यायावर सेनापतियों को निम्न भाषण दिया जिससे सम्भवतः उसके ईरानी वजीर रसीदुद्दीन ने लिखा था और जिसे मंत्री के पत्रों में शामिल किया गया था।
(a) गज़न खान किसका वंशज था?
उत्तर – चंगेज खान का वंशज

(b) गज़न खान ने कौन-सा धर्म ग्रहण किया?
उत्तर – इस्लाम

(c) गज़न खान के भाषण को किसने लिखा था?
उत्तर – ईरानी वजीर रसीदुद्दीन

(d) गज़न खान का शासन काल कब से कब तक का रहा?
उत्तर – 1295 ई० से 1304 ई० तक

32. फ्लोरेंश के मानवतावादी मिरांदोला (1463-94 ई०) ने ‘ऑन दि डिगनिटी ऑफ मैन’ (1486 ई०) नामक पुस्तक में लिखा – “प्लेटो और अरस्तू के अनुसार सत्य की खोज करने और इसे प्राप्त करने के लिए वे हमेशा जुटे रहते थे और उनका कहना था कि जहाँ तक हो सके विचार-गोष्ठियों में जाना चाहिए और वाद विवाद करना चाहिए”।
(a) मिरांदोला कौन थे?
उत्तर – फ्लोरेंस का मानवतावादी विद्वान

(b) मिरांदोला की प्रसिद्ध पुस्तक का नाम लिखिए।
उत्तर – ऑन दि डिगनिटी ऑफ मैन

(c) मिरांदोला का जन्म कब हुआ था?
उत्तर – 1486 ई०

(d) सत्य की खोज करने के लिए क्या करना चाहिए?
उत्तर – विचार गोष्ठियों में भाग लेना और वाद-विवाद करना।

33. कैलीफोर्निया के निकट रहने वाले होपी आदिवासी यह मानते थे कि उनके पास वापस आने वाले पहले भाई और बहन धरती के पार से कछुओं के रूप में आएंगे। वे इंसान होंगे पर कछुए के रूप में आएंगे। जब समय आया तो होपी लोग धरती के उस पार से आने वाले उन कछुओं का स्वागत करने के लिए एक खास गाँव में इकट्ठे हुए। वे सुबह-सुबह उठ गए और मरूभूमि के पार निगाहें दौड़ाई और उन्हें बख्तरबंद स्पेनी कोन्विवस्टाडोर दिखाई पड़े।
(a) होपी कौन थे?
उत्तर – अमेरिका के कैलिफोर्निया के मूल निवासी जनजाति

(b) होपी लोगों की क्या मान्यता थी?
उत्तर – उनके पूर्वज कछुओं के रूप में वापस आएंगे

(c) होपी लोग कहाँ इकट्ठे हुए?
उत्तर – एक विशेष पवित्र गाँव

(d) होपियों ने मरुभूमि के पार क्या देखा?
उत्तर – बख्तरबंद स्पेनी सैनिक (कोन्विवस्टाडोर)

SECTION – E (5 Marks : MAP)

34. विश्व के मानचित्र पर निम्नलिखित स्थलों को चिन्हित कीजिए :
(i) भारत
(ii) चीन
(iii) जापान
(iv) इटली
(v) फ्रांस
उत्तर –