HBSE Class 11 Hindi SAT-1 Question Paper 2025 Answer Key

Haryana Board (HBSE) Class 11 Hindi SAT-1 Question Paper 2025 Answer Key

1. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर इस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (1 × 5 = 5 अंक)
देखना यह है कि, हिन्दी जिन जड़ों से निकली है, उसका बरगद पूरे विश्व में कहाँ-कहाँ तक फैला है और उसने कहाँ-कहाँ तक अपनी जड़ें जमाई हैं। हिन्दी का यह बरगद सात समन्दर पार तक, अपनी डालों को ले गया, कुछ मजबूत डालों ने कैरेबियन देशों में अपनी जड़ें गिराई, कुछ ने गल्फ में, तो कुछ ने एशिया में। अब उन जड़ों को वहाँ विकसित वृक्ष के तनों के रूप में देखा जा सकता है। वे जड़ें जहाँ गिरीं वहीं से खाद-पानी लेने लगीं।
पिछले बीस बरस में मैंने काफ़ी दुनिया देखी है। इस दौरान प्रवासी भारतीयों में धीरे-धीरे एक चिंता विकसित होते देखा है। पश्चिम की दुनिया में अब लोगों को विकसित होते देखा है। पश्चिम की दुनिया में अब लोगों को ख्याल आ रहा है, कि उनके बच्चे बड़े हो गए और अफ़सोस, कि वे उन्हें अपनी भाषा न सिखा पाए। अफसोस, कि उन्हें अपनी संस्कृति न दे पाए। इस मरोड़ का तोड़ क्या हो? विश्व हिन्दी सम्मेलनों में इस प्रकार की सामूहिक चिंताएँ एक मंच पर आती हैं और निदान खोजती हैं, निदान का अर्थ संस्थाएँ चलाने के लिए केवल आर्थिक मदद करना नहीं होता।
प्रश्न :
(i) उपर्युक्त गद्यांश का सर्वाधिक उचित शीर्षक क्या हो सकता है?
(क) हिन्दी की दुनिया
(ख) हिन्दी का बरगद
(ग) मजबूत डालें
(घ) पश्चिम की दुनिया
उत्तर – (क) हिन्दी की दुनिया

(ii) पश्चिमी दुनिया के लोगों को क्या अफसोस हो रहा है?
(क) उन्हें इन देशों में नहीं आना चाहिए था।
(ख) वे अपने बच्चों को अपनी भाषा नहीं सिखा सके।
(ग) वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं।
(घ) वे अपने परिवार से अलग हो गए।
उत्तर – (ख) वे अपने बच्चों को अपनी भाषा नहीं सिखा सके।

(iii) हिन्दी की तुलना बरगद के पेड़ से क्यों की गई है?
(क) उसकी अनेक जड़ें होती हैं जिनसे वह मजबूत बनता है।
(ख) उसकी प्रत्येक जड़ से नया वृक्ष बनता है।
(ग) हिन्दी भी बरगद की भाँति अनेक रूपों में विश्व के अन्य देशों में विकसित हो रही है।
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (घ) उपर्युक्त सभी

(iv) हिन्दी का विकास मुख्यतः किन देशों में हुआ?
(क) कैरेबियन देशों में
(ख) गल्फ देशों में
(ग) एशिया के देशों में
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (घ) उपर्युक्त सभी

(v) हिन्दी भाषा से संबंधित चिंताओं का निदान करने के लिए क्या किया गया?
(क) विश्व हिन्दी सम्मेलनों का आयोजन
(ख) मेलों का आयोजन
(ग) विश्व की अन्य भाषाओं का आयोजन
(घ) विभिन्न संस्कृतियों पर चर्चा का आयोजन
उत्तर – (क) विश्व हिन्दी सम्मेलनों का आयोजन

2. आरोह भाग-1 (काव्य-खण्ड) पर आधारित निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (1 × 3 = 3 अंक)
(i) कबीर किसके उपासक थे?
(क) राम
(ख) कृष्ण
(ग) सगुण ईश्वर के
(घ) निर्गुण ईश्वर के
उत्तर – (घ) निर्गुण ईश्वर के

(ii) मीरा जगत् में क्या देखकर प्रसन्न होती है?
(क) सगे-संबंधी को
(ख) प्रभु भक्ति को
(ग) सामाजिक बंधन को
(घ) प्रजा को
उत्तर – (ख) प्रभु भक्ति को

(iii) किस कवि को ‘कविता का गांधी’ कहा जाता है?
(क) दुष्यंत कुमार
(ख) त्रिलोचन
(ग) सुमित्रानंदन पंत
(घ) भवानी प्रसाद मिश्र
उत्तर – (घ) भवानी प्रसाद मिश्र

3. आरोह भाग-1 (गद्य-खण्ड) पर आधारित निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (1 × 2 = 2 अंक)
(i) ‘नमक का दरोगा’ पाठ की विधा क्या है?
(क) उपन्यास
(ख) रेखाचित्र
(ग) कहानी
(घ) संस्मरण
उत्तर – (ग) कहानी

(ii) ‘काम करने से आता है नसीहतों से नहीं’ यह कथन किसका है?
(क) नसीरुद्दीन के पिता का
(ख) लेखिका का
(ग) कारिंदे का
(घ) नसीरुद्दीन का
उत्तर – (घ) नसीरुद्दीन का

4. ‘अभिव्यक्ति एवं माध्यम’ पाठ्य पुस्तक पर आधारित निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (1 × 2 = 2 अंक)
(i) किसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है?
(क) पत्रकारिता
(ख) जनसंचार माध्यम
(ग) रेडियो
(घ) चलचित्र
उत्तर – (क) पत्रकारिता

(ii) ‘डैड लाइन’ से अभिप्राय है :
(क) अंतिम रेखा
(ख) समय सीमा
(ग) प्रकाशन का समय
(घ) घटना का समय
उत्तर – (ख) समय सीमा

5. व्याकरण पर आधारित निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (1 × 3 = 3 अंक)
(i) ‘दिगम्बर’ का संधि-विच्छेद है :
(क) दिक + अम्बर
(ख) दिक् + अम्बर
(ग) दिग + अम्बर
(घ) दिग + म्बर
उत्तर – (ख) दिक् + अम्बर (व्यंजन संधि)

(ii) स्वर संधि के कितने भेद है?
(क) दो
(ख) तीन
(ग) पांच
(घ) चार
उत्तर – (ग) पांच

(iii) ‘देव + इंद्र’ की संधि है :
(क) देवान्द्र
(ख) देवन्द्र
(ग) देवेंदर
(घ) देवेन्द्र
उत्तर – (घ) देवेन्द्र

6. निम्नलिखित पंद्याश को पढ़कर सम्बंधित प्रश्नों के उचित उत्तर दीजिए : (5 अंक)
पग घुंघरू बांधि मीरां नाची,
मैं तो मेरे नारायण सुं, आपहिं हो गई साची
लोग कहैं, मीरां भई बावरी; न्यात कहै कुल-नासी
विस का प्याला राणा भेज्या, पीवत मीरां हाँसी
मीरा के प्रभु गिरधर नागर, सहज मिले अविनासी
प्रश्न :
(i) मीरा कृष्ण की भक्ति में लीन होकर क्या करने लगी थी?
उत्तर – मीरा कृष्ण की भक्ति में लीन होकर पैरों में घुंघरू बांधकर नाचती-गाती और भजन करती थी।

(ii) लोग मीरा को बावरी क्यों कहते हैं?
उत्तर – मीरा कृष्ण-भक्ति में अपनी सुध-बुध खो बैठी हैं। उन्हें किसी परंपरा या मर्यादा का ध्यान नहीं है।

(iii) पद्यांश के रचयिता का नाम लिखें।
उत्तर – पद्यांश के रचयिता मीराबाई हैं।

(iv) मीरा कृष्ण की उपासना किस रूप में करती है?
उत्तर – पति के रूप में

(v) मीरा के लिए विष का प्याला किसने भेजा?
उत्तर – राणा ने

अथवा

7. आरोह भाग-1 (काव्य-खण्ड) पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दिए गए अंकों के अनुसार उपयुक्त शब्दों में दीजिए : (3 + 2 = 5 अंक)
(क) कबीर की दृष्टि में ईश्वर एक है। इसके समर्थन में उन्होंने क्या तर्क दिए हैं?
उत्तर – कबीर ने एक ही ईश्वर के समर्थन में अनेक तर्क दिए हैं, जो निम्नलिखित हैं :
• संसार में सब जगह एक ही पवन व जल है।
• सभी में एक ही ईश्वरीय ज्योति है।
• एक ही मिट्टी से सभी बर्तनों का निर्माण होता है।
• एक ही परमात्मा का अस्तित्व सभी प्राणों में है।
• प्रत्येक कण में ईश्वर है।
• दुनिया के हर जीव में ईश्वर व्याप्त है।

(ख) ‘घर की याद’ कविता में पिता के व्यक्तित्व की किन विशेषताओं को उकेरा है ?
उत्तर – लेखक के पिता की आयु बढ़ रही थी परन्तु फिर भी उनमें ऊर्जा थी, वे इस उम्र में भी दौड़ लगा सकते है। वे खिलखिलाकर हँसते हैं। उनकी वाणी में बादलों जैसी गर्जन और काम में तूफान जैसी तेजी है। उनके सामने शेर या मौत भी आ जाए तो वे घबराते नहीं। कवि के पिता बड़े उदार हृदय, सरल, भोले, सहृदय और देशभक्त हैं। वे अपने परिवार से विशेष स्नेह रखते हैं। उन्हीं की प्रेरणा से ही कवि स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े। इस प्रकार कवि के पिता को बुढ़ापा छू भी नहीं पाया है।

8. निम्नलिखित गद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए : (5 अंक)
फिल्म का काम ढाई साल चलने वाला है। इस बात का अंदाजा मुझे पहले नहीं था। इसलिए जैसे दिन बीतने लगे, वैसे-वैसे मुझे डर लगने लगा। अप्पू और दुर्गा की भूमिका निभाने वाले बच्चे ज्यादा बड़े हो गए, तो फिल्म में वह दिखाई देगा। लेकिन मेरी खुशकिस्मती उस उम्र में बच्चे जितना बढ़ते हैं, उतने अप्पू दुर्गा की भूमिका निभाने वाले बच्चे नहीं बढ़े।
उत्तर : प्रसंग – प्रस्तुत पंक्तिया ‘सत्यजित’ द्वारा रचित पाठ ‘अपू के साथ ढाई साल’ से ली गई है।
• व्याख्या – सत्यजित राय को यह अंदाजा नहीं था कि फिल्म की शूटिंग आगे ढाई साल तक चलने वाली थी। इसी कारण ज्यों-ज्यों समय बीतता गया, राय का डर बढ़ता गया। उनके मन में यह आशंका रहती थी कि कहीं इस बीच दोनों बच्चे अपू और दुर्गा उम्र में बड़े न दिखाई देने लगे। यह बात फिल्म की कहानी को प्रभावित कर सकती थी। लेकिन यह सत्यजित राय का सौभाग्य था कि वे बच्चे उतने नहीं बढ़े जितना उस उम्र में बच्चे बढ़ जाते हैं। इसके साथ ही ‘इन्दिरा’ का अभिनय करने वाली अस्सी वर्ष की वृद्धा चुन्नीबाला देवी भी ढाई साल तक अभिनय करती रही। इस तरह ‘पथेर पांचाली’ फिल्म की शूटिंग करते हुए सत्यजित राय को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ा।

अथवा

9. आरोह भाग-1 (गद्य-खण्ड) पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दिए गए अंकों के अनुसार उपयुक्त शब्दों में दीजिए : (3 + 2 = 5 अंक)
(क) ‘नमक का दरोगा’ कहानी में पंडित अलोपीदीन के व्यक्तित्व के कौन-से दो पहलू (पक्ष) उभर कर आते हैं?
उत्तर – अलोपीदीन अपने क्षेत्र के नामी-गिरामी सेठ थे। सभी लोग उनसे कर्ज लेते थे। उनको व्यक्तित्व एक शोषक-महाजन का सा था, पर उन्होंने सत्य-निष्ठा का भी मान किया। उन्हें धन पर अटूट विश्वास था। वे सही-गलत दोनों ही तरीकों से धन कमाते थे। नमक का व्यापार इसी की मिसाल है। साथ ही वे कठिन घड़ी में धन को ही अपना एकमात्र हथियार मानते थे। धन के उपासक होते हुए भी उन्होंने वंशीधर की ईमानदारी का सम्मान किया। वे स्वयं उसके द्वार पर पहुँचे और उसे अपनी सारी जायदाद सौंपकर मैनेजर के स्थाई पद पर नियुक्त किया।

(ख) ‘भूलो’ की जगह दूसरा कुत्ता क्यों लाया गया? उसने फिल्म के किस दृश्य को पूरा किया?
उत्तर – ‘भूलो’ कुत्ते की मृत्यु हो गई थी। अतः उसके स्थान पर उसके जैसे दिखने वाले कुत्ते को लाया गया। उसके द्वारा शूटिंग पूरी हुई। इस कुत्ते द्वारा गमले में फेंका गया भात खाने का दृश्य था। यह दृश्य दूसरे कुत्ते से करवाया गया था।

10. ‘अभिव्यक्ति एवं माध्यम’ पाठ्य पुस्तक पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
संचार किसे कहते है? इसके महत्व पर प्रकाश डालिए। (5 अंक)
उत्तर – संचार का अर्थ है विचारों, भावनाओं, सूचनाओं या संदेशों का एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक आदान-प्रदान करना। यह प्रक्रिया मौखिक, लिखित, दृश्य, या सांकेतिक रूप से हो सकती है।
संचार का महत्व : संचार के माध्यम से व्यक्ति या समूह को महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है, जिससे निर्णय लेने में सहूलियत होती है। संचार समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संपर्क स्थापित करता है और सामाजिक एकता को बढ़ावा देता है। संचार के माध्यम से शिक्षा और ज्ञान का प्रसार होता है, जो समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संचार व्यक्तिगत संबंधों को मजबूत करने और भावनात्मक संपर्क को बनाए रखने में सहायक होता है। प्रभावी संचार समस्याओं की पहचान करने और उनके समाधान में मदद करता है।

अथवा

11. (क) जनसंचार किसे कहते है? इसकी विशेषताएँ बताइए। (3 अंक)
उत्तर – ऐसे साधन जिनकी सहायता से एक बड़ी जनसंख्या तक सूचनाओं को पहुंचाया जाता है अथवा प्रदान किया जाता है जनसंचार के माध्यम कहलाते हैं जैसे टीवी, रेडियो, अखबार, मोबाइल, कंप्यूटर इत्यादि।इन माध्यमों को जन संचार के आधुनिक माध्यम भी कहते हैं। जन संचार के आधुनिक माध्यमों को तीन भागों में वर्गीकृत किया गया है – प्रिंट मीडिया (मुद्रित माध्यम), इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया।

(ख) किसी भी दैनिक अखबार में राजनीतिक खबरें ज्यादा स्थान क्यों घेरती हैं? इस पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखें। (2 अंक)
उत्तर – किसी भी दैनिक अखबार में राजनीतिक खबरें ज़्यादा स्थान घेरती हैं क्योंकि इस देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था के कारण राजनीतिक दलों की भरमार है। सत्ता में बैठा दल अपनी नीतियों का गुणगान करता है तो विपक्षी दल उनकी आलोचना करते हैं। आम जनता भी किसी-न-किसी दल से जुड़ी होती है। निष्पक्ष व्यक्ति भी दोनों की बातें सुनना व पढ़ना चाहता है। इसलिए पाठकों की रुचि के अनुसार खबरें छपती हैं।

12. ‘वितान भाग-1’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दिए गए अंकों के अनुसार उपयुक्त शब्दों में दीजिए : (2 + 2 = 4 अंक)
(क) लता मंगेशकर के गायन की दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर – लता मंगेशकर की आवाज में अद्भुत मधुरता और सशक्तता थी, जो हर प्रकार के गीत के लिए उपयुक्त थी। लता मंगेशकर के गायन में हर शब्द और सुर स्पष्ट रूप से सुनाई देता था, जिससे उनके गीत श्रोताओं के दिलों तक पहुँचते थे। उन्होंने शास्त्रीय संगीत, भजन, लोक गीत, और फिल्मी गीतों में समान कुशलता से गायन किया, जो उनकी संगीत विविधता को दर्शाता है।

(ख) चेजारों के साथ गाँव समाज के व्यवहार में पहले की तुलना में आज क्या फर्क आया है?
उत्तर – जो लोग कुंई खोदते हैं, उन्हें चेजारे कहा जाता है। राजस्थान के गाँवों में चेजारों को विशेष स्थान प्राप्त था। कुंई खोदने के पश्चात उन्हें गाँव वालों द्वारा बहुत मान-सम्मान दिया जाता था। कुंई खोदने के पश्चात विशेष समारोह किया जाता था। वर्षभर तक उन्हें प्रत्येक त्योहार में कुछ-न-कुछ भेंट दी जाती थी। यहाँ तक की फसल में उनका एक भाग भी निकालकर दिया जाता था। आज यह सब नहीं है। अब चेजारें को मज़दूरी देने का चलन आरंभ हो गया है। मात्र मज़दूरी देकर अपना काम करवा लिया जाता है।

13. गुण-संधि किसे कहते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट करो। (2 अंक)
उत्तर – जब संधि करते समय (अ,आ) के साथ (इ,ई) हो तो ‘ए’ बनता है, जब (अ,आ) के साथ (उ,ऊ) हो, तो ‘ओ’ बनता है, जब (अ,आ) के साथ (ऋ) हो तो ‘अर्’ बनता है तो यह गुण संधि कहलाती है। जैस: पर + उपकार = परोपकार

14. नैतिक शिक्षा पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दिए गए अंकों के अनुसार उपयुक्त शब्दों में दीजिए। (2 + 2 = 4 अंक)
(क) स्वाध्याय किसे कहते हैं ?
उत्तर – वेद उपनिषद् तथा सत् शास्त्रों को पढ़ना तथा उनके द्वारा प्रतिपादित विषय का चिन्तन करना स्वाध्याय कहलाता है।

(ख) ‘अभयम्’ किसे कहते हैं?
उत्तर – अभयम् का अर्थ होता है भय-रहित। यद्यपि निर्भय का अर्थ भी भय रहित होना है किन्तु निर्भय में मनुष्य भय रहित स्वयं होता है जबकि अभयम् में मनुष्य को कोई अन्य भय-रहित करता है।