HBSE Class 8 Social Science SAT-1 Question Paper 2024 Answer Key

Haryana Board (HBSE) Class 8 Social Science SAT-1 Question Paper 2024 Answer Key

Instructions :
• All questions are compulsory.
• Questions (1-8) carry 1 mark each.
• Questions (9-10) carry 2 marks each.
• Question (11) carry 3 marks.
• Question (12) carry 5 marks.

1. पृथ्वी पर संसाधनों के असमान वितरण का कारण है :
(a) विभिन्न प्राकृतिक स्थितियां
(b) विकास का स्तर
(c) तकनीकी स्तर
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर – (d) उपरोक्त सभी

2. वे संसाधन जिनकी मात्रा ज्ञात हैं, कहलाते है :
(a) संभावित संसाधन
(b) वास्तविक संसाधन
(c) स्टॉक
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर – (b) वास्तविक संसाधन

3. जैव संसाधनों का एक उदाहरण दीजिए।
(a) चट्टान
(b) खनिज
(c) मिट्टी
(d) जानवर
उत्तर – (d) जानवर

4. कोयला एक उदाहरण है :
(a) नवीकरणीय संसाधन का
(b) गैर-नवीकरणीय संसाधन का
(c) मानव संसाधन का
(d) संभावित संसाधन का
उत्तर – (b) गैर-नवीकरणीय संसाधन का

5. मणिकरण में गर्म पानी के झरने स्रोत्र हैं :
(a) भूतापीय ऊर्जा
(b) ज्वारीय ऊर्जा
(c) सौर ऊर्जा
(d) वायु ऊर्जा
उत्तर – (a) भूतापीय ऊर्जा

6. भारत विश्व का सबसे बड़ा सोना उत्पादक देश है। (सत्य / असत्य)
उत्तर – असत्य

7. मिट्टी के निर्माण के प्रमुख कारक बताए।
उत्तर – जलवायु, समय

8. सर्दियों में बोई जाने वाली रबी की खाद्य फसलों के नाम बताए।
उत्तर – गेहूं, चना

9. मानव संसाधन क्यों महत्वपूर्ण हैं?
उत्तर – मानव संसाधन इसलिए महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि मनुष्य की योग्यताएँ ही भौतिक पदार्थों को मूल्यवान संसाधन बनाने में सहायता करती है।

10. मिट्टी कटाव के क्या नुकसान हैं?
उत्तर – मिट्टी कटाव के कारण भूमि की उपजाऊ क्षमता कम हो जाती है और बाढ़ का खतरा भी बढ़ जाता है।

11. व्यापारिक कृषि का क्या अभिप्राय है?
उत्तर – व्यापारिक कृषि का मुख्य उद्देश्य लाभ कमाना होता है। किसान फसलों का उत्पादन इस उद्देश्य से करते हैं कि वे उन्हें बाजार में बेचकर अधिकतम मुनाफा कमा सकें।

12. भूस्खलन को रोकने के उपाय बताए।
उत्तर – भूस्खलन को रोकने के निम्नलिखित उपाय :
• भूस्खलन वाले क्षेत्रों में वृक्षारोपण अधिक करना चाहिए।
• तीव्र ढाल को कम करने के लिए सीढ़ीनुमा खेत बना देना चाहिए।
• भूस्खलन वाले क्षेत्रों में सड़कों के किनारे तथा गाँवों के किनारे प्रतिरोध दीवार को बनाना चाहिए।
• पहाड़ी ढलानों पर घास, झाड़ियाँ और अन्य पौधों को लगाना जिससे मिट्टी को स्थिर रखने में सहायता मिलती है।