Haryana Board (HBSE) Class 11 Geography SAT-1 Question Paper 2025 Answer Key
Instructions :
• All questions are compulsory.
• Questions (1-5) carry 1 mark each.
• Questions (6-8) carry 2 marks each.
• Questions (9-11) carry 3 marks each.
• Question (12) carry 5 marks each.
• Question (13) map, carry 5 marks.
1. निम्न में से कौन-सा सबसे छोटा महासागर है?
(a) हिंद महासागर
(b) अटलांटिक महासागर
(c) आर्कटिक महासागर
(d) प्रशांत महासागर
उत्तर – (c) आर्कटिक महासागर
2. पृथ्वी उपसौर की स्थिति कब होती है?
(a) अक्टूबर
(b) जुलाई
(c) सितम्बर
(d) जनवरी
उत्तर – (d) जनवरी
3. वर्तमान में ब्रह्मांड की उत्पत्ति के संबंध में कौन-सा सिद्धांत सबसे व्यापक रूप से स्वीकार किया जाता है?
(a) टक्कर परिकल्पना
(b) बिग बैंग सिद्धांत
(c) नेबुलर परिकल्पना
(d) बाइनरी सिद्धांत।
उत्तर – (b) बिग बैंग सिद्धांत
4. भूकंप की तीव्रता किस पैमाने पर मापी जाती है?
उत्तर – रिक्टर स्केल (सीस्मोग्राफ)
5. अभिकथन (A) : एक गहरी घाटी जिसकी विशेषता सीढीनुमा खड़े ढ़ाल होते हैं, कैनियन नाम से जानी जाती है।
कारण (R) : कर्क रेखा (23°30’N) देश को लगभग बराबर भागों में विभाजित करती है।
उत्तर – अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन कारण (R) अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
6. पृथ्वी के तापमान के वितरण को प्रभावित वाले किन्हीं दो कारकों का नाम लिखिए।
उत्तर – ऊँचाई, अक्षांश, भूमि और जल का वितरण
7. भारत के पश्चिमी तट पर स्थित तटीय राज्यों के नाम लिखें।
उत्तर – गुजरात, गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र और केरल।
8. मानव भूगोल के उपक्षेत्रों के नाम लिखें।
उत्तर – निर्वाचन (राजनीतिक) भूगोल, सांस्कृतिक भूगोल और ऐतिहासिक भूगोल।
9. शैल से आप क्या समझते है? शैल के तीन प्रमुख प्रकार के नाम बताइए।
उत्तर – पृथ्वी की पर्पटी बनाने वाले खनिज पदार्थ के किसी भी प्राकृतिक पिंड को शैल कहते हैं। शैल विभिन्न रंग, आकार एवं गठन की हो सकती हैं। मुख्य रूप से शैल तीन प्रकार की होती हैं – आग्नेय शैल, अवसादी शैल एवं कायांतरित शैल।
10. भूगर्भीय तरंगे क्या हैं ?
उत्तर – भूगर्भीय तरंगें उद्गम केंद्र से ऊर्जा मुक्त होने के दौरान पैदा होती हैं और पृथ्वी के अंदरूनी भाग से होकर सभी दिशाओं में आगे बढ़ती हैं, इसलिए इन्हें भूगर्भिक तरंगें कहा जाता है। भूगर्भीय तरंगें दो प्रकार की होती हैं। इन्हें ‘P’ तरंगें व ‘S’ तरंगें कहा जाता है।
11. बिग बैंग सिद्धांत का विस्तार पूर्वक वर्णन करें।
उत्तर – बिग बैंग सिद्धान्त के अनुसार लगभग 13.7 अरब वर्ष पूर्व ब्रह्मांड सिमटा हुआ था। इसमें हुए एक विस्फोट के कारण इसमें सिमटा हर एक कण फैलता गया जिसके फलस्वरूप ब्रह्मांड की रचना हुई। यह विस्तार आज भी जारी है जिसके चलते ब्रह्मांड आज भी फैल रहा है। इस धमाके में अत्यधिक ऊर्जा का उत्सजर्न हुआ।
12. पृथ्वी की आन्तरिक संरचना का वर्णन करें।
उत्तर – पृथ्वी की आन्तरिक संरचना को मुख्य रूप से तीन प्रमुख परतों में विभाजित किया गया है: भूपर्पटी, मेंटल, और क्रोड।
• भूपर्पटी (Crust) – यह पृथ्वी की सबसे बाहरी परत है और सिलिकॉन, एल्यूमीनियम, और ऑक्सीजन जैसे तत्वों से बनी होती है। महाद्वीपीय भूपर्पटी लगभग 30-50 किमी मोटी होती है, जबकि महासागरीय भूपर्पटी लगभग 5-10 किमी मोटी होती है।
• मेंटल (Mantle) – यह परत सिलिकेट खनिजों से बनी होती है और लोहे और मैग्नीशियम की अधिक मात्रा होती है। मेंटल लगभग 2,900 किमी मोटी होती है। यह भूपर्पटी के नीचे स्थित होती है।
• क्रोड (Core) – यह मुख्य रूप से लोहे और निकेल से बनी होती है। आन्तरिक क्रोड का तापमान और दबाव बहुत अधिक होता है।
13. दिए गए भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित को दर्शाएँ :
(I) महानदी (उड़ीसा)
(II) चिल्का झील (उड़ीसा)
(III) अरावली पर्वत (राजस्थान)
(IV) सुंदरवन (पश्चिम बंगाल)
(V) K2 शिखर (जम्मू कश्मीर)
उत्तर –
