Haryana Board (HBSE) Class 9 Social Science SAT-1 Question Paper 2025 Answer Key
Instructions :
• All questions are compulsory.
• Questions (1-10) carry 1 mark each.
• Questions (11-14) carry 2 marks each.
• Questions (15-16) carry 3 marks each
• Questions (17-18) case study, carry 3 marks.
• Question (19) carry 5 marks each.
• Question (20) map, carry 5 marks each.
1. मुस्लिम लीग की स्थापना कब हुई?
(A) 1905 ई.
(B) 1904 ई.
(C) 1906 ई.
(D) 1910 ई.
उत्तर – (C) 1906 ई.
2. लक्षद्वीप …………… में स्थित है।
(A) बंगाल की खाड़ी
(B) अरब सागर
(C) हिंद महासागर
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) अरब सागर
3. भारत में हिमालय की सबसे ऊँची चोटी है :
(A) माउंट एवरेस्ट
(B) K-2
(C) कंचनजंगा
(D) धौलागिरी
उत्तर – (C) कंचनजंगा
4. एक लोकतांत्रिक देश में शक्ति का वास्तविक स्रोत कौन है?
(A) लोग
(B) राजा
(C) शिक्षित लोग
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) लोग
5. पालमपुर में मुख्य गतिविधि क्या है?
(A) डेयरी
(B) विनिर्माण
(C) खेती
(D) परिवहन
उत्तर – (C) खेती
6. प्लासी का युद्ध ………….. में हुआ।
उत्तर – 23 जून 1757 ई.
7. ………….. में प्रत्यक्ष लोकतंत्र मौजूद है।
उत्तर – स्विट्जरलैंड
8. ‘लोगों का, लोगों के लिए और लोगों के द्वारा शासन’ – ये शब्द किसने कहे?
उत्तर – अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन
9. जी.डी.पी क्या है?
उत्तर – सकल घरेलू उत्पाद (Gross Domestic Product)
10. कथन (A) : अधिकांश भूजल झीलें हिमालय क्षेत्र में हैं।
कारण (R) : वे हिमनदी मूल के हैं।
(A) कथन और कारण दोनों सत्य हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या है।
(B) कथन और कारण दोनों सत्य हैं लेकिन कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है।
(C) कथन सत्य है लेकिन कारण असत्य है।
(D) कथन और कारण दोनों असत्य है।
उत्तर – (A) कथन और कारण दोनों सत्य हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या है।
11. उदारवादी नेताओं के मुख्य लक्ष्य क्या थे?
उत्तर – प्रशासन में सुधार, भारतीयों को उच्च सेवाओं में स्थान, प्रेस और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, विधानमंडलों का विस्तार।
12. भारत के सभी पड़ोसी देशों के नाम बताएं।
उत्तर – पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका (समुद्री पड़ोसी)
13. लोकतंत्र क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर – क्योंकि यह जनता को समान अधिकार, स्वतंत्रता, न्याय और निर्णय लेने में भागीदारी का अवसर देता है।
14. ग्रामीण बेरोजगारी के कोई दो प्रकार लिखिए।
उत्तर – (i) मौसमी बेरोजगारी
(ii) प्रच्छन्न (छुपी हुई) बेरोजगारी
15. उदारवादियों और राष्ट्रवादियों के बीच मुख्य अंतर क्या थे?
उत्तर –
| उदारवादी | राष्ट्रवादी |
| 1. इनका लक्ष्य ब्रिटिश शासन के अधीन ही स्वशासन की प्राप्ति करना था। | 1. इनका लक्ष्य ब्रिटिश शासन को भारत से उखाड़ फेंकना था। |
| 2. उदारवादी चाहते थे कि विधान परिषदों में इनके सदस्यों की संख्या बढ़ाई जाए। | 2. राष्ट्रवादी विधान परिषद में अपना ही अधिकार चाहते थे। |
| 3. उदारवादी लोग सरकार के सामने पूरी नरमी और उदारता से अपनी मांगे रखते थे। | 3. राष्ट्रवादी लोग सरकार का विरोध करते थे और अपनी मांगे जबरदस्ती मनवाते थे। |
| 4. उदारवादी नेता शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक साधनों के पक्ष में थे। | 4. राष्ट्रवादी नेता बिना किसी कानून की प्रवाह के देश की आजादी चाहते थे। |
16. बांगर और खादर में अंतर बताइये।
उत्तर –
| बांगर | खादर |
| 1. पुरानी जलोढ़ मिट्टी से बनी भूमि | 1. नई जलोढ़ मिट्टी से बनी भूमि |
| 2. नदी की बाढ़ सीमा से ऊँचे स्थान पर | 2. नदी के किनारे बाढ़ क्षेत्र में |
| 3. अपेक्षाकृत कम उपजाऊ | 3. अधिक उपजाऊ |
| 4. इसमें कंकड़-पत्थर और कैल्सियम कार्बोनेट पाए जाते हैं | 4. इसमें महीन मिट्टी और पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं |
17. CASE STUDY : पालमपुर आस-पड़ोस के गांवों और कस्बों से भलीभांति जुड़ा हुआ है। एक बड़ा गाँव, रायगंज, पालम से तीन किलोमीटर की दूरी पर है। प्रत्येक मौसम में यह सड़क गांव को रायगंज और उससे आगे निकटतम छोटे कस्बे शाहपुर से जोड़ती है। इस गांव में विभिन्न जातियों के लगभग 450 परिवार रहते हैं। गांव में अधिकांश भूमि के स्वामी उच्च जाति के 80% परिवार है। उनके मकान, जिनमें से कुछ बहुत बड़े हैं, ईट और सीमेंट के बने हुए हैं। अनुसूचित जाति (दलित) के लोगों की संख्या गाँव की कुल जनसँख्या का एक तिहाई है और वे गांव के एक कोने में काफी छोटे घरों में रहते हैं, जिनमें कुछ मिट्टी और फूस के बने हैं। अधिकांश के घरों में बिजली हैं। खेलों में सभी नलकूप बिजली से ही चलते हैं और इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के छोटे कार्यों के लिए भी किया जाता है। पालमपुर में दो प्राथमिक विद्यालय और एक उच्च विद्यालय है। गाँव में एक राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एक निजी औषधालय भी है, जहां रोगियों का उपचार किया जाता है।
प्रश्न :
(I) रायगंज, एक बड़ा गाँव, पालमपुर से ………….. कि.मी. दूर है।
उत्तर – 3 कि.मी.
(II) पालमपुर में कितने प्राथमिक एवं उच्च विद्यालय हैं?
उत्तर – 2 प्राथमिक विद्यालय और 1 उच्च विद्यालय
(III) पालमपुर में बिजली का उपयोग किन-किन कार्यों में किया जाता है?
उत्तर – नलकूप चलाने व अन्य छोटे कार्यों में
18. CASE STUDY : प्रायद्वीपीय भारत में मुख्य जल विभाजक का निर्माण पश्चिमी घाट द्वारा होता है, जो पश्चिमी तट के निकट उत्तर से दक्षिण की ओर स्थित है। प्रायद्वीपीय भाग की अधिकतर मुख्य नांदेया, जैसे महानदी, गोदावरी, कृष्णा और कावेरी पूर्व की ओर बहती हैं तथा बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं। ये नदियाँ अपने मुहाने पर डेल्टा का निर्माण करती हैं। पश्चिमी घाट से पश्चिम में बहने वाली अनेक छोटी धाराएँ हैं। नर्मदा एवं तापी दो ही लंबी हैं, जो पश्चिम की तरफ बहती हैं और ज्वारनदमुख का निर्माण करती हैं। प्रायद्वीपीय नदियों की अपवाह द्रोणीयां आकार में अपेक्षाकृत छोटी है।
प्रश्न :
(I) प्रायद्वीप की प्रमुख नदियों कहाँ से कहाँ तक बहती हैं?
उत्तर – पश्चिमी घाट से निकलकर पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी तक
(II) ये नदियाँ अपने ………….. पर डेल्टा बनाती हैं।
उत्तर – मुहाने
(III) ……………. एक मात्र लंबी नदियाँ हैं, जो पश्चिम की ओर बहती हैं और मुहाना बनाती हैं।
उत्तर – नर्मदा एवं तापी
19. लॉर्ड लिटन कौन थे? उसकी दमनकारी नीतियों का वर्णन करें?
उत्तर – लॉर्ड लिटन 1876 ई. से 1880 ई. तक भारत का वायसराय रहा। उसका शासन भारतीयों के लिए बहुत दमनकारी सिद्ध हुआ। उसने 1878 ई. में वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट पास करके भारतीय भाषाओं के समाचार पत्रों की स्वतंत्रता छीन ली। उसी वर्ष आर्म्स एक्ट बनाया गया जिसके अंतर्गत भारतीयों को हथियार रखने का अधिकार समाप्त कर दिया गया, जबकि अंग्रेज़ों को यह सुविधा प्राप्त रही। 1877 ई. में जब देश में भीषण अकाल पड़ा हुआ था और लाखों लोग भूख से मर रहे थे, तब उसने दिल्ली में एक भव्य दरबार आयोजित करके महारानी विक्टोरिया को भारत की साम्राज्ञी घोषित किया। इसके अतिरिक्त उसने भारतीयों को उच्च सेवाओं और नौकरियों से वंचित रखा तथा उनके राजनीतिक अधिकारों को दबाने का प्रयत्न किया। इस प्रकार लॉर्ड लिटन की नीतियाँ भारतीयों के प्रति अन्यायपूर्ण और दमनकारी थीं, जिनसे जनता में गहरा असंतोष फैला और राष्ट्रीय चेतना को और अधिक बल मिला।
अथवा
भारत में पश्चिमी शिक्षा कब और किसने शुरू की और इस शिक्षा से भारतीयों को क्या लाभ हुआ?
उत्तर – भारत में पश्चिमी शिक्षा की शुरुआत 1835 ई. में लॉर्ड मैकॉले के प्रयासों से हुई। उसने अंग्रेज़ी भाषा को शिक्षा का माध्यम बनाकर आधुनिक विषयों जैसे विज्ञान, गणित, इतिहास और राजनीति की पढ़ाई शुरू करवाई। इस शिक्षा के द्वारा भारतीयों को आधुनिक ज्ञान प्राप्त हुआ और उनमें सामाजिक व राजनीतिक चेतना जागी। भारतीय समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे सती प्रथा, बाल विवाह और छुआछूत के विरुद्ध आंदोलन खड़े हुए। भारतीयों को आधुनिक विज्ञान और तकनीक की जानकारी मिली तथा उनमें स्वतंत्रता और समानता की भावना का विकास हुआ। पश्चिमी शिक्षा ने ही भारतीयों को राष्ट्रीय आंदोलन के लिए तैयार किया और स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने की प्रेरणा दी।
20. दिए गए मानचित्र पर निम्नलिखित को अंकित करो।
भाग-A (इतिहास)
(I) आर्य समाज का स्थापना स्थल (बंबई / मुंबई)
(II) होम रूल लीग का स्थापना स्थल (पुणे – महाराष्ट्र)
भाग-B (भूगोल)
(III) पश्चिमी घाट (पश्चिमी तट के समानांतर पर्वत श्रृंखला)
(IV) अंडमान और निकोबार (बंगाल की खाड़ी में)
(V) सांभर झील (जयपुर)
उत्तर –
