Haryana Police Constable Paper 30 Dec 2018 Shift 2 (Evening Shift) Answer Key
1. ……………. आँकड़ों की प्रविष्टि और मुख्य कंप्यूटर से निर्गत प्राप्त करने के लिए है, क्योंकि ये स्वयं आँकड़ों का प्रसंस्करण नहीं कर सकता।
(A) मूक अंत
(B) सामान्य उद्देश्य अंत
(C) कार्योन्मुख अंत
(D) उक्त सभी
उत्तर – (A) मूक अंत
2. सूरदास ने महान संत …………….. की शिक्षाओं से प्रेरणा ली, ऐसा माना जाता है।
(A) रामदास
(B) हरिदास
(C) चैतन्य
(D) वल्लभाचार्य
उत्तर – (D) वल्लभाचार्य
3. दिया गया है |x – 1| > 5 तो
(Α) x ∈ (– 4, 6)
(B) x ∈ [– 4, 6]
(C) x ∈ (– ∞, – 4) ∪ (6, ∞)
(D) x ∈ (– ∞, – 4] ∪ [6, ∞)
उत्तर – (C) x ∈ (– ∞, – 4) ∪ (6, ∞)
4. एसेंबली भाषा प्रोग्राम मशीनी भाषा आब्जेक्ट कूट में ………….. का प्रयोग करके रूपांतरित होता है।
(A) डिकोडर
(B) डिबग्गर
(C) कंपाइलर
(D) एसेंबलर
उत्तर – (D) एसेंबलर
5. एक कमरे में प्रत्येक ने प्रत्येक से हाथ मिलाया। कुल 66 बार हाथ मिलाया गया। कमरे में कुल व्यक्ति है :
(A) 11
(B) 12
(C) 13
(D) 14
उत्तर – (B) 12
6. ……………. ने नारनौल में एक महल बनवाया जो मुगल बादशाह शाहजहाँ का दीवान था।
(A) बीरबल
(B) राय मुकुंद दास
(C) राय माधव दास
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) राय मुकुंद दास
7. कलाम-ए-नैरंग …………… द्वारा लिखी कविताओं का संकलन है।
(A) सैय्यद गुलाम भिक
(B) मुरारी लाल शर्मा
(C) अल्लमा मुहम्मद इकबाल
(D) अल्ताफ हुसैन हाली
उत्तर – (A) सैय्यद गुलाम भिक
8. सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय कला मेला, एक रंग-बिरंगा पारंपरिक भारत का कला उत्सव प्रत्येक वर्ष …………… माह में होता है।
(A) जनवरी
(B) फरवरी
(C) मार्च
(D) अप्रैल
उत्तर – (B) फरवरी
9. पाँच वर्ष पूर्व, नूरी की आयु सोनू से तीन गुणा थी। 10 वर्ष बाद नूरी की आयु सोनू से दोगुनी होगी। सोनू की वर्तमान आयु क्या है?
(A) 20 वर्ष
(B) 10 वर्ष
(C) 12 वर्ष
(D) 15 वर्ष
उत्तर – (A) 20 वर्ष
10. एक चित्र में, श्याम मदन के बाएँ है, मैरी जॉर्ज के दाएँ है, करीम श्याम और मैरी के बीच है। कोने पर कौन है?
(A) श्याम
(B) मैरी
(C) जॉर्ज
(D) करीम
उत्तर – (C) जॉर्ज
11. विंबलडन टेनिस प्रतिस्पर्धा प्रत्येक वर्ष निम्नलिखित देश में होती है :
(A) यू.एस.ए.
(B) ऑस्ट्रेलिया
(C) इंग्लैंड
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) इंग्लैंड
12. वह संशोधन अधिनियम जो मंत्री परिषद की संख्या लोकसभा के कुल सदस्यों की संख्या के 15% से अधिक नहीं होती।
(A) 89 वां संविधान संशोधन
(B) 91 वां संविधान संशोधन
(C) 62 वां संविधान संशोधन
(D) 93 वां संविधान संशोधन
उत्तर – (B) 91 वां संविधान संशोधन
13. 2019 का प्रवासी भारतीय दिवस …………… में हुआ।
(A) लखनऊ
(B) वाराणसी
(C) उज्जैन
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) वाराणसी
14. निम्नलिखित में से कौन-सा एक गणितीय कथन है?
(A) x एक वास्तविक संख्या है
(B) पंखा बंद करें
(C) 6 एक प्राकृतिक संख्या है
(D) मुझे जाने दो
उत्तर – (C) 6 एक प्राकृतिक संख्या है
15. आमाशय में प्रोटीन को पेप्टाइड्स में रूपांतरित करने वाला एंजाइम है :
(A) डायास्टेस
(B) माल्टेज
(C) यूरिएज
(D) पेप्सिन
उत्तर – (D) पेप्सिन
16. यदि f(x) = cos2x + sec2x तो
(A) f(x) < 1
(B) f(x) = 1
(C) 1 < f(x) < 2
(D) f(x) ≥ 2
उत्तर – (D) f(x) ≥ 2
17. निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य नहीं है?
(A) sinθ = – 1/5
(B) cosθ = 1
(C) secθ = 1/2
(D) tanθ = 20
उत्तर – (C) secθ = 1/2
18. …………… में एक विरासत संग्रहालय भारत में इकलौता अस्तित्वसहित भाप के इंजन का लोकोशेड है और उसमें भारत के अंतिम भाप के इंजन हैं।
(A) भिवानी
(B) रेवाड़ी
(C) जींद
(D) कुरुक्षेत्र
उत्तर – (B) रेवाड़ी
19. भारत की सबसे लंबी सुरंग ………….. में खोली गई।
(A) जम्मू कश्मीर
(B) पंजाब
(C) हरियाणा
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) जम्मू कश्मीर
20. 6 4 1 2 2 8 7 4 2 1 5 3 8 6 2 1 7 1 4 4 3 2 8 6 श्रृंखला में कितनी क्रमिक संख्याओं के युग्मों के बीच 2 का अंतर है?
(A) 4
(B) 5
(C) 6
(D) 7
उत्तर – (B) 5
21. दो एक जैसे धारित्र 1 और 2 चित्र में दिखाए अनुसार एक बैट्री से श्रृंखला में जुड़ा है। धारित्र 2 में पारविद्युत नियतांक K का एक पारद्युतिक स्लैब है। Q1 और Q2 धारित्रों में भंडारित आवेश हैं। अब पारद्युतिक स्लैब हटा दी जाती हैं और संगत आवेश Q’1 और Q’2 तो

(A) Q’1/Q1 = (K + 1)/K
(B) Q’2/Q2 = (K + 1)/2
(C) Q’2/Q2 = (K + 1)/2K
(D) Q’1/Q1 = K/2
उत्तर – (C) Q’2/Q2 = (K + 1)/2K
22. मान लीजिए P(n) : 2n + 1 < 2n, n ∈ N तो n है
(A) ≤ 3
(B) ≤ 2
(C) ≥ 3
(D) ≥ 4
उत्तर – (C) ≥ 3
23. ………….. वर्धन वंश का संस्थापक था।
(A) हर्षवर्धन
(B) विष्णुवर्धन
(C) पुंड्रवर्धन
(D) पुष्पभूति
उत्तर – (D) पुष्पभूति
24. यदि A और B दो समुच्चय है, तो A ∩ (A ∪ B) =
(A) A
(B) B
(C) Φ
(D) A ∩ B
उत्तर – (A) A
25. …………. नृत्य दूल्हे द्वारा दुल्हन को लाने की प्रतीक्षा के दौरान किया जाता है।
(A) धमाल
(B) रासलीला
(C) गुग्गा
(D) खोडिया
उत्तर – (D) खोडिया
26. प्रधानमंत्री द्वारा दक्षिण एशिया की प्रथम रो-रो फेरी सेवा निम्नलिखित में से किस राज्य में खोली गई है?
(A) महाराष्ट्र
(B) गुजरात
(C) आंध्र प्रदेश
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) गुजरात
27. भारतीय संविधान का अनुच्छेद जो अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बढावा देने के लिए राज्य के नीति निदेशक तत्वों का प्रावधान करता है :
(A) अनुच्छेद 58
(B) अनुच्छेद 68
(C) अनुच्छेद 51
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) अनुच्छेद 51
28. निम्नलिखित में से कौन-सा एक राष्ट्रीय पहचान नहीं है?
(A) शक संवत् कैलेंडर
(B) गंगा डॉल्फिन
(C) अशोक वृक्ष
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) अशोक वृक्ष
29. स्प्रेडशीट फाइलें सामान्यतः एक विस्तारण ………….. के साथ भंड़ारित होती है।
(A) .doc
(B) .xsl
(C) .xcl
(D) .xls
उत्तर – (D) .xls
30. IPC का अनुच्छेद 360 इससे संबंधित है :
(A) अपहरण
(B) चोरी
(C) हत्या
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) अपहरण
31. कौन हरियाणा केसरी के नाम से प्रसिद्ध है?
(A) पं. नेकी राम शर्मा
(B) देवी लाल
(C) बंसी लाल
(D) भगवत दयाल शर्मा
उत्तर – (A) पं. नेकी राम शर्मा
32. यदि ‘+’ का अर्थ ‘–’, ‘–’ का अर्थ ‘+’, ‘×’ का अर्थ ‘÷’, ‘÷’ का अर्थ ‘×’ है, तो 5 – 35 + 5 ÷ 40 × 10 =
(A) 20
(B) 140
(C) – 20
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) 20
33. …………. हरियाणा की पहली क्षेत्रीय पार्टी थी।
(A) हरियाणा जनहित कांग्रेस
(B) जनता दल
(C) विशाल हरियाणा पार्टी
(D) इंडियन नेशनल लोक दल
उत्तर – (C) विशाल हरियाणा पार्टी
34. …………… देश का वेब पोर्टल आधारित केंद्रीकृत सार्वजनिक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली शुरू करने वाला राज्य है।
(A) उत्तर प्रदेश
(B) कर्नाटक
(C) पंजाब
(D) हरियाणा
उत्तर – (D) हरियाणा
35. पाश्चरीकरण है एक
(A) निम्न ताप उपचार
(B) भाप उपचार
(C) उच्च ताप उपचार
(D) निम्न और उच्च ताप उपचार
उत्तर – (D) निम्न और उच्च ताप उपचार
36. अल्हाड बिकानेरी …………. के जाने-माने हिंदी और उर्दू कवि थे।
(A) श्रृंगार रस
(B) हास्य रस
(C) शांत रस
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) हास्य रस
37. ‘परियोजना बाघ’ का उद्देश्य निम्नलिखित में से कौन-सा एक है?
(A) बाघों को मारना
(B) अवैध हत्या से बाघों की रक्षा
(C) बाघों पर फिल्म बनाना
(D) चिड़ियाघर में बाघ रखना
उत्तर – (B) अवैध हत्या से बाघों की रक्षा
38. ऑपरेटिंग सिस्टम ………….. का एक प्रकार है।
(A) एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर
(B) युटिलिटी
(C) सिस्टम सॉफ्टवेयर
(D) लैंग्वेज प्रोसेसर
उत्तर – (C) सिस्टम सॉफ्टवेयर
39. एक सर्वेक्षण दर्शाता है कि 63% लोग एक समाचार चैनल देखते हैं। जबकि 76% दूसरा चैनल देखते हैं। यदि x% लोग दोनों चैनल देखते हैं, तो
(A) x = 35
(B) x = 63
(C) 39 ≤ x ≤ 63
(D) x = 39
उत्तर – (C) 39 ≤ x ≤ 63
40. गले के उदरतलीय मध्य रेखा पर चपटी हड्डी का नाम बताइए।
(A) कोकल
(B) सैक्रम
(C) फीमर
(D) स्टर्नम
उत्तर – (D) स्टर्नम
41. गाय के दूध में उपस्थित प्रोटीन है
(A) जीन
(B) लैक्टालब्यूमिन
(C) कैसीन
(D) अल्ब्यूमिन
उत्तर – (C) कैसीन
42. एक झुंड में 36 गाएँ हैं। 20 सफेद हैं और 28 भूरी हैं। कितनी गायों का दोनों रंग हैं?
(A) 12
(B) 10
(C) 16
(D) 14
उत्तर – (A) 12
43. हरियाणा का जिला जिसकी सीमाएँ किसी अन्य राज्य या केंद्र शासित प्रदेश से नहीं लगती।
(A) सोनीपत
(B) रोहतक
(C) सिरसा
(D) जींद
उत्तर – (B) रोहतक
44. जापान की संसद कहलाती है
(A) डायट
(B) संसद
(C) बुंडस्टैग
(D) ड्यूमा
उत्तर – (A) डायट
45. कोकीन ………….. पौधे से प्राप्त होता है।
(A) एरिथ्रोजाइलम कोका
(B) पेपेवर सोम्निफेरम
(C) केनिबिस सटाइवा
(D) हिबिस्कस रोजाजिनेन्सिस
उत्तर – (A) एरिथ्रोजाइलम कोका
46. राज्य के नीति-निदेशक तत्व ………….. के दर्शत के अंतर्गत आते हैं।
(A) समाजवाद
(B) आदर्शवाद
(C) सर्वोदय
(D) लोकतांत्रिक केंद्रीकरण
उत्तर – (A) समाजवाद
47. आव्यूह पूर्ण करने के लिए सही विकल्प चुनिए।
[ 40 160 ? ]
| 80 5 20 |
[ 20 40 10 ]
(A) 360
(B) 120
(C) 140
(D) 80
उत्तर – (D) 80
48. जो लोग गंजे होते हैं वे प्रायः बौद्धिक प्रकार के होते हैं।
अरुण गंजा है।
अतः अरुण बौद्धिक है।
सही उत्तर चुनिए।
(A) सत्य
(B) शायद सत्य
(C) असत्य
(D) कह नहीं सकते
उत्तर – (B) शायद सत्य
49. …………… का मकबरा, जो दक्षिण एशिया में प्रथम महिला स्मारक है, कैथल, हरियाणा में है।
(A) रानी पद्मिनी
(B) रजिया सुल्तान
(C) नूरजहाँ
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) रजिया सुल्तान
50. यदि तो 1/6! + 1/7! = x/8! तो x =
(A) 56
(B) 64
(C) 78
(D) 80
उत्तर – (B) 64
51. निम्नलिखित में से कौन-सा ऋग्वेद के बारे में सत्य नहीं है?
(A) यह प्राचीनतम वेद है।
(B) 1000 से 1500 ईसा पूर्व के बीच इनका संकलन किया।
(C) इसमें अग्नि, इंद्र और सोम की प्रशंसा में ऋचाएँ हैं।
(D) यह रागों और गायन का एक वेद है।
उत्तर – (D) यह रागों और गायन का एक वेद है।
52. एक प्रवाह चार्ट में समचतुर्भुज चिह्न ………….. के लिए प्रयुक्त होता है।
(A) निर्णय लेने
(B) आगत निर्गत पिप्रचालन
(C) प्रोग्राम का आरंभ और अंत करने हेतु
(D) ऑफ पेज कनेक्टर
उत्तर – (A) निर्णय लेने
53. क्रम 2, 2√2, 4, … का कौन-सा पद 128 है?
(A) 12
(B) 13
(C) 14
(D) 15
उत्तर – (B) 13
54. एक एकल छिद्र की चौड़ाई, यदि पहला न्यूनतम 6980 A° तरंगदैर्ध्यता के एक प्रकाश के साथ एक 2° कोण पर देखा जाता है :
(A) 2 × 10–5 mm
(B) 0.02 mm
(C) 0.2 mm
(D) 2 mm
उत्तर – (B) 0.02 mm
55. ऑब्जेक्ट उन्मुख प्रोग्रामिंग की …………… विशेषता आपको वांछित आँकड़े छुपाने की अनुमति देता है।
(A) पॉलिमार्फिज्म
(B) इन्हेरिटेंस
(C) अब्स्ट्रैक्शन
(D) एनकैप्सूलेशन
उत्तर – (D) एनकैप्सूलेशन
56. वर्ष 2016 में, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष कौन थी?
(A) अरुंधती भट्टाचार्य
(B) स्नेहलता
(C) ललिता कुमारमंगलम
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) ललिता कुमारमंगलम
57. 2011 की जनसंख्या के अनुसार जनसंख्या के संदर्भ में राज्यों में हरियाणा का ………….. स्थान है।
(A) 1 ला
(B) 10 वाँ
(C) 18 वाँ
(D) 27 वाँ
उत्तर – (C) 18 वाँ
58. 46 की कक्षा में अरुणा का स्थान 12 वाँ है। अंत से उसका स्थान क्या है?
(A) 33
(B) 34
(C) 35
(D) 36
उत्तर – (C) 35
59. कौन-सा पोर्ट एक उच्च गति पर 7 उपकरणों तक एक डेजी श्रृंखला में आँकड़ा संचरण की अनुमति देता है?
(A) USB
(B) सीरियल पोर्ट
(C) समानांतर पोर्ट
(D) SCSI
उत्तर – (D) SCSI
60. भारतीय शोरा (saltpetre) है :
(A) NaNO3
(Β) ΚΝΟ3
(C) SbNO3
(D) BiNO3
उत्तर – (Β) ΚΝΟ3
61. वे दो क्रमागत विषम् धनात्मक पूर्णांक ज्ञात करें जिनके वर्गों का योग 290 है।
(A) 9, 11
(B) 11, 13
(C) 10, 11
(D) 13, 15
उत्तर – (B) 11, 13
62. हरियाणा पर राष्ट्रपति शासन पहली बार ………….. में लगाया गया।
(A) 1966
(B) 1967
(C) 1971
(D) 1975
उत्तर – (B) 1967
63. प्रीतम रानी सिवाच निम्नलिखित में से किस खेल से जुड़ी है?
(A) क्रिकेट
(B) हॉकी
(C) बैडमिंटन
(D) मुक्केबाज़ी
उत्तर – (B) हॉकी
64. निम्नलिखित में से कौन-सा आपको एक व्युत्पन्न वर्ग बनाने देता है, जो एक आधार वर्ग से अधिक से विशेषताओं को आनुवांशिक रूप से प्राप्त करता है?
(A) बहुस्तरीय इन्हेरिटेंस
(B) बहु इन्हेरिटेंस
(C) हाइब्रिड इन्हेरिटेंस
(D) अनुक्रमीय इन्हेरिटेंस
उत्तर – (B) बहु इन्हेरिटेंस
65. 2000 में, अश्विनी चौधरी ने हरियाणवी फिल्म ………….. हेतु राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में एक निर्देशक की पहली फिल्म की श्रेणी में सर्वोत्तम फिल्म हेतु इंदिरा गाँधी पुरस्कार जीता।
(A) धाकड़ छोरा
(B) लाडो
(C) फूल बदन
(D) जाटनी
उत्तर – (B) लाडो
66. …………… स्टिचिंग और बाइंडिंग के लिए एक ओर छोड़ा गया स्थान है।
(A) जस्टीफाई
(B) बुल्लेट
(C) गटर
(D) पोर्टरेट
उत्तर – (C) गटर
67. वह सम्मेलन जो जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता, वानिकी से संबंधित है और विकासात्मक अभ्यासों की एक सूची की अनुशंसा करता है ‘एजेंड़ा 21’ कहलाता है।
(A) नैरोबी
(B) दोहा
(C) जोहांसबर्ग
(D) रियो ड़ी जेनेरियो
उत्तर – (D) रियो ड़ी जेनेरियो
68. साहिबी नदी वैदिक काल में ………….. कहलाती है।
(A) कर्णवती
(B) कुमुद्वती
(C) सरस्वती
(D) दृशद्वती
उत्तर – (D) दृशद्वती
69. 1966 में, पंजाब पुनरायोजन अधिनियम ने पंजाब को विभाजित किया और क्षेत्र को उस समय की केंद्र शासित प्रदेश …………… को हस्तांतरित किया।
(A) हरियाणा
(B) हिमाचल प्रदेश
(C) दिल्ली
(D) पंजाब
उत्तर – (B) हिमाचल प्रदेश
70. पं. जसराज का संगीत निम्नलिखित में से किस घराने से संबंधित है?
(A) किराना
(B) आगरा
(C) ग्वालियर
(D) मेवाती
उत्तर – (D) मेवाती
71. विधिक रूप से कैद में एक व्यक्ति को मुक्त करने के लिए एक न्यायिक निकाय द्वारा जारी की जाने वाली कौन-सी उपयुक्त रिट है?
(A) अधिकार-पृच्छा
(B) परमादेश
(C) उत्प्रेषण
(D) बंदी प्रत्यक्षीकरण
उत्तर – (D) बंदी प्रत्यक्षीकरण
72. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित है?
(A) कारो चोटी – शिवालिक पहाड़ियाँ
(B) दाँसी पहाड़ियाँ – मोरनी पहाड़ियाँ
(C) मेवात पहाड़ियाँ – अरावली पहाड़ियाँ
(D) घग्गर हकरा – सदानीरा नदी
उत्तर – (C) मेवात पहाड़ियाँ – अरावली पहाड़ियाँ
73. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष ………….. होना आवश्यक है।
(A) उच्च न्यायालय का सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश
(B) उच्चतम न्यायालय का सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश
(C) उच्चतम न्यायालय का सेवानिवृत्त न्यायाधीश
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) उच्चतम न्यायालय का सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश
74. निम्नलिखित में से किस कवि को हरियाणा का जॉन मिल्टन कहते हैं?
(A) कश्मीरी लाल झाकिर
(B) अल्ताफ हुसैन हाली
(C) दयाचंद मायना
(D) समर्थ वशिष्ठ
उत्तर – (C) दयाचंद मायना
75. …………… की उपस्थिति के कारण पराग कण, जीवाश्म के रूप में बहुत अच्छी तरह परिरक्षित किए जा सकते हैं।
(A) प्रजनन छिद्र
(B) बीजाणु पराग
(C) अंतःचोल
(D) सूक्ष्मछिद्र मातृ कोशिका
उत्तर – (B) बीजाणु पराग
76. प्रधानमंत्री की नियुक्ति के समय राष्ट्रपति …………. को चुनते हैं।
(A) लोकसभा में वृहत्तम दल के नेता
(B) लोकसभा में वृहत्तम गठबंधन का नेता
(C) लोकसभा में बहुमत दल या गठबंधन के नेता
(D) राज्यसभा में बहुमत दल या गठबंधन का नेता
उत्तर – (C) लोकसभा में बहुमत दल या गठबंधन के नेता
77. यदि एक समांतर श्रेणी के n पदों का योग Sn = 3n + 2n2 है, तो समांतर श्रेणी का उभयनिष्ठ अंतर है :
(A) 3
(B) 2
(C) 6
(D) 4
उत्तर – (D) 4
78. ‘काटों और जलाओं’ कृषि किस प्रकार की कृषि के प्रकार को कहते हैं?
(A) स्थानांतरण कृषि
(B) मिश्रित कृषि
(C) स्थायी कृषि
(D) बागानी कृषि
उत्तर – (A) स्थानांतरण कृषि
79. भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान …………. में स्थित है।
(A) मद्रास
(B) बैंगलोर
(C) कोच्ची
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) बैंगलोर
80. आइंस्टीन की प्रकाश विद्युत समीकरण के अनुसार, एक धातु से उत्सर्जित फोटोइलेक्ट्रॉन की गतिज ऊर्जा का प्लॉट, आपतित किरण की आवृत्ति के सापेक्ष एक सीधी रेखा देता है, जिसका ढाल
(A) प्रयुक्त धातु की प्रकृति पर निर्भर है
(B) किरण की गहनता पर निर्भर है
(C) प्रयुक्त धातु की प्रकृति और किरण की गहनता दोनों पर निर्भर करता है
(D) सभी धातुओं के लिए समान है और किरण की गहनता से स्वतंत्र है
उत्तर – (D) सभी धातुओं के लिए समान है और किरण की गहनता से स्वतंत्र है
81. दुग्ध शर्करा है
(A) लैक्टोज
(B) माल्टोज
(C) फ्रक्टोज
(D) सुक्रोज
उत्तर – (A) लैक्टोज
82. सुक्रोज है
(A) मोनोसैक्राइड़
(B) डाइसैक्राइड़
(C) पॉलिसैक्राइड़
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) डाइसैक्राइड़
83. C++ में, Cout और Cin है
(A) फंक्शन्स
(B) क्लॉसस्
(C) ऑब्जेक्ट्स
(D) मेंबर
उत्तर – (C) ऑब्जेक्ट्स
84. घग्गर-हकरा नदी घाटी को दो भागों में बाँटा गया है जहाँ उच्चतर क्षेत्र जो वर्षा में बाढ़ग्रस्त नहीं होता, इसे कहलाता है
(A) खादर
(B) बाँगर
(C) कालर
(D) बँजर
उत्तर – (B) बाँगर
85. यदि 2515 को 13 से विभाजित किया जाता है, तो शेष है :
(A) 1
(B) 3
(C) 12
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) 12
86. वह पाकिस्तान का प्रथम प्रधानमंत्री था और उसका जन्मस्थान करनाल, हरियाणा था। वह कौन है?
(A) सर ख्वाजा नझीमुद्दीन
(B) मोहम्मद अली बोग्रा
(C) चौधरी मोहम्मद अली
(D) लियाकत अली खान
उत्तर – (D) लियाकत अली खान
87. एक परीक्षा में, एक विद्यार्थी प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक प्राप्त करता है और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक खोता है। यदि उसने सभी 75 प्रश्नों के उत्तर दिए हैं और 125 अंक प्राप्त किए हैं, तो सही प्रश्नों की संख्या है :
(A) 35
(B) 40
(C) 42
(D) 46
उत्तर – (B) 40
88. राजीव गाँधी तापीय ऊर्जा स्टेशन ………….. में स्थित है।
(A) कालायत
(B) पुंडरी
(C) बहादुरगढ
(D) खेदर
उत्तर – (D) खेदर (खेदड़)
89. Select the sentence which is grammatically wrong :
(A) I am waiting here since morning.
(B) He returned from London last March.
(C) Take care that you are not cheat.
(D) I went to Mumbai recently.
Answer – (A) I am waiting here since morning.
90. Select the sentence which is grammatically wrong :
(A) He had gone to the pictures last night.
(B) The man complained that his cycle had been stolen.
(C) I will come if you invite me.
(D) He will certainly pass the test.
Answer – (A) He had gone to the pictures last night.
91. Don’t be late ………… (Question tag)
(A) Will you?
(B) Do you?
(C) Don’t you?
(D) Won’t you?
Answer – (A) Will you?
92. Let’s go out tonight …………. (Question tag)
(A) Shan’t we?
(B) Will you?
(C) Shall we?
(D) Can we?
Answer – (C) Shall we?
93. You must be content …………. what you have. (Preposition)
(A) at
(B) for
(C) of
(D) with
Answer – (D) with
94. I hope to finish the work ………….. new years day. (Preposition)
(A) in
(B) on
(C) by
(D) at
Answer – (C) by
95. ‘राम चिट्ठी लिखाता है’ इस वाक्य का कर्मवाच्य रूप है :
(A) राम चिट्ठी लिखेगा।
(B) राम चिट्ठी लिखता था।
(C) राम चिट्ठी लिखा।
(D) राम से चिट्ठी लिखी जाती है।
उत्तर – (D) राम से चिट्ठी लिखी जाती है।
96. ‘लता’ शब्द का बहुवचन है :
(A) लती
(B) लताएँ
(C) लता
(D) लतों
उत्तर – (B) लताएँ
97. इनमें विशेषण शब्द है :
(A) पुराना
(B) लिखता है
(C) लड़का
(D) और
उत्तर – (A) पुराना
98. जो ईश्वर को मानता हो, उसे कहते हैं :
(A) नास्तिक
(B) दूरदर्शी
(C) आस्तिक
(D) सर्वशक्तिमान
उत्तर – (C) आस्तिक
99. रमा + ईश = रमेश में कौन-सी संधि है?
(A) वृद्धि संधि
(B) विसर्ग संधि
(C) गुण संधि
(D) व्यंजन संधि
उत्तर – (C) गुण संधि
100. ‘उल्टी गंगा बहाना’ मुहावरे का अर्थ है :
(A) मौज उड़ाना
(B) फूट फूट कर रोना
(C) प्रतिकूल कार्य करना
(D) बढ़ चढ़ कर बातें करना
उत्तर – (C) प्रतिकूल कार्य करना