HSSC Haryana Police Constable Paper 23 Dec 2018 Shift 2 Answer Key

Haryana Police Constable Paper 23 Dec 2018 Shift 2 (Evening Shift) Answer Key

1. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सर्च इंजन नहीं है?
(A) गूगल
(B) क्रोम
(C) याहू
(D) बिंग
उत्तर – (B) क्रोम

2. हरियाणा की पहली महिला राजनीतिज्ञ जिन्होंने एक राज्य की राज्यपाल के रूप में कार्य किया।
(A) शन्नो देवी
(B) चंद्रवती
(C) चंद्रकला
(D) रेणुका बिश्नोई
उत्तर – (B) चंद्रवती

3. रेवाड़ी की लाल मस्जिद ………….. के शासन काल के दौरान बनाई गई।
(A) बाबर
(B) मोहम्मद बिन तुगलक
(C) मोहम्मद गोरी
(D) अकबर
उत्तर – (D) अकबर

4. वह शब्द चुनिए जो समूह में अन्य शब्दों से सबसे कम मिलता है।
(A) गाय
(B) हिरण
(C) गधा
(D) बकरी
उत्तर – (C) गधा

5. पानीपत का प्रथम युद्ध ………….. के बीच लड़ा गया।
(A) अकबर और राणा प्रताप
(B) इब्राहिम लोदी और अकबर
(C) इब्राहिम लोदी और बाबर
(D) अकबर और शेरशाह सूरी
उत्तर – (C) इब्राहिम लोदी और बाबर

6. …………… दो बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली विश्व की प्रथम और सबसे कम आयु की महिला है।
(A) बछेंद्री पाल
(B) संतोष यादव
(C) प्रेमलता अग्रवाल
(D) आरति साहा
उत्तर – (B) संतोष यादव

7. …………… ने गूगा कथा के एक संस्करण को एकत्रित करने और भारतीय पुरातत्व में (1895) प्रकाशित करने में योगदान दिया।
(A) मेजर जे. एबट
(B) विलियम क्रुक
(C) चार्ल्स सिनर्टन
(D) रिचर्ड कॉर्नक
उत्तर – (B) विलियम क्रुक

8. भारतीय संविधान में वह संशोधन जिसने मतदान आयू को 21 से 18 वर्ष तक घटा दिया।
(A) 61 वां संशोधन
(B) 62 वां संशोधन
(C) 42 वां संशोधन
(D) 44 वां संशोधन
उत्तर – (A) 61 वां संशोधन

9. अरुणाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री है
(A) नाबम तुकि
(B) पेमा खांडू
(C) डॉर्जी खांडू
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) पेमा खांडू

10. हरियाणा संस्कृत गौरव सम्मान वर्ष 2016 हेतु निम्नलिखित में से किस संस्कृत लेखक को दिया गया?
(A) प्रो. श्रीकृष्ण शर्मा
(B) आचार्य महावीर प्रसाद शर्मा
(C) प्रो. राजेश्वर प्रसाद मिश्र
(D) पं. सीताराम शास्त्री आचार्य
उत्तर – (B) आचार्य महावीर प्रसाद शर्मा

11. केवल शुद्ध आभासी प्रकार्य वाले वर्ग …………. कहलाता है।
(A) आधार वर्ग
(B) व्युत्पन्न वर्ग
(C) सार वर्ग
(D) आनुवंशिक वर्ग
उत्तर – (C) सार वर्ग

12. यदि P(A) = 4/5 और P(A ∩ B) = 7/10 तो P(B/A) =
(A) 1/10
(B) 1/8
(C) 7/8
(D) 17/20
उत्तर – (C) 7/8

13. निम्नलिखित में से कौन-सा पाइथन में एक कुंजी शब्द नहीं है?
(A) ट्राइ
(B) एक्सेप्ट
(C) थ्रो
(D) पास
उत्तर – (C) थ्रो

14. 2003 में यूएसए द्वारा इराक पर एक आक्रमण करने के लिए प्रयुक्त एक कूट नाम था
(A) ऑपरेशन ऑल क्लियर
(B) ऑपरेशन इराकी फ्रीडम
(C) लिब्रेशन ऑफ इराक
(D) ऑपरेशन एंड्यूरिंग फ्रीडम ऑफ इराक
उत्तर – (B) ऑपरेशन इराकी फ्रीडम

15. बेलगाँवी में हुआ एक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास, एकुवेरीन भारत और ……….. के बीच हुआ।
(A) श्रीलंका
(B) मालदीव
(C) नेपाल
(D) सिंगापुर
उत्तर – (B) मालदीव

16. ABC, FGH, LMN, ? में लुप्त अक्षर ज्ञात करें।
(A) IJK
(B) OPQ
(C) STU
(D) RST
उत्तर – (C) STU

17. एकलव्य को समर्पित, इकलौता मंदिर …………. में स्थित है।
(A) खाँडसा
(B) यमुना नगर
(C) बहरपुर
(D) सोहना
उत्तर – (A) खाँडसा

18. निम्नलिखित प्रोग्राम में निर्गत “sum” का अनुमान लगाइए।
sum = 0
for i in range (1, 11, 2) :
sum+ = i
print “sum=”, sum
(A) 11
(B) 22
(C) 24
(D) 25
उत्तर – (D) 25

19. 2018 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों (commonwealth games) में भारत द्वारा प्राप्त किए गए स्वर्ण पदकों की संख्या है
(A) 25
(B) 26
(C) 27
(D) 23
उत्तर – (B) 26

20. गुडगांव का कार्तिक सांस्कृतिक उत्सव ………….. के प्रसार पर लक्षित है।
(A) कृषि कटाई
(B) मार्शल आर्ट और लोककला
(C) पति की प्रसन्नता
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) मार्शल आर्ट और लोककला

21. भारत में मैंगनीज का अग्रणी उत्पादक है
(A) पश्चिम बंगाल
(B) झारखंड़
(C) ओडिशा
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) ओडिशा

22. पाइथन में समान प्रधानता वाले ऑपरेटर का मूल्यांकन …………… किया जाता है।
(A) दाँए से बाँए
(B) बाँए से दाँए
(C) (A) और (B) दोनों
(D) निर्धारित नहीं किया जा सकता
उत्तर – (B) बाँए से दाँए

23. BRICS का मतलब है
(A) ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका
(B) ब्राजील, रूस, भारत, कनाड़ा, दक्षिण अफ्रीका
(C) ब्राजील, रूस, भारत, चीन, स्विट्जरलैंड
(D) ब्राजील, रूस, इटली, चीन, दक्षिण अफ्रीका
उत्तर – (A) ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका

24. एक 20 सेंमी फोकल लंबाई के उत्तल लेंस को 20 सेंमी वक्रता त्रिज्या के एक उत्तल लेंस के साथ सम अक्ष पर रखा गया है। उन दोनों को 15 सेंमी दूर रखा गया है। एक बिंदु वस्तु उत्तल लेंस के समक्ष 60 सेंमी पर रखी गई है। इस संयोजन द्वारा बने प्रतिबिंब की स्थिति है
(A) 60 सेंमी
(B) 40 सेंमी
(C) 30 सेंमी
(D) 10 सेंमी
उत्तर – (C) 30 सेंमी

25. माध्य से आँकड़ों 3, 10, 10, 4, 7, 10, 5 का माध्य विचलन (mean deviation) है
(A) 2
(B) 2.57
(C) 3
(D) 3.75
उत्तर – (B) 2.57

26. निम्नलिखित में से कौन-सा पुरस्कार हरियाणा संस्कृत अकादमी द्वारा नहीं दिया जाता?
(A) महर्षि वाल्मिकी सम्मान
(B) महाकवि बाणभट्ट सम्मान
(C) महर्षि वेदव्यास सम्मान
(D) महाकवि कालिदास सम्मान
उत्तर – (D) महाकवि कालिदास सम्मान

27. A और B विवाहित युगल हैं। X और Y भाई हैं। X, A का भाई हैI Y, B से किस प्रकार संबंधित है?
(A) भाई
(B) बहनोई
(C) पुत्र
(D) दामाद
उत्तर – (B) बहनोई

28. A और B के बीच चार बस मार्ग हैं, B और C के बीच तीन बस मार्ग हैं। एक व्यक्ति A से C, B से होते हुए कई तरीकों से आ जा सकता है। यदि वह एक बस मार्ग को एक से ज्यादा बार प्रयोग नहीं करना चाहता तो वह कितने तरीकों से आ जा सकता है?
(A) 72
(B) 144
(C) 14
(D) 19
उत्तर – (A) 72

29. हरियाणा का निम्नलिखित में से कौन-सा जिला खनिज संसाधनों में सर्वाधिक समृद्ध है?
(A) फतेहगढ़
(B) महेंद्रगढ़
(C) हिसार
(D) अंबाला
उत्तर – (B) महेंद्रगढ़

30. 1929 लाहौर काँग्रेस सत्र के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।
1. इसकी अध्यक्षता जवाहरलाल नेहरु द्वारा की गई
2. इसने पूर्ण स्वराज या पूर्ण स्वतंत्रता की घोषणा की
3. इसने 26 जनवरी 1930 को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया
4. गाँधीजी ने करो या मरो के लिए आह्वान किया
सही कथन चुनिए :
(A) 1 और 2 केवल
(B) 3 और 4 केवल
(C) 1, 2 और 3 केवल
(D) 1, 2 और 4 केवल
उत्तर – (C) 1, 2 और 3 केवल

31. 30 Ω प्रतिरोध और 2 mA विद्युत का एक गैल्वनोमीटर पूर्ण पैमाना विचलन देता है। आप इसे एक 0.2 V श्रेणी के एक वोल्टमीटर में कैसे रूपांतरित करेंगे?
(A) 700 Ω प्रतिरोध गैल्वनोमीटर से समांतर में जोड़ा जाना चाहिए
(B) 70 Ω प्रतिरोध गैल्वनोमीटर से समांतर में जोड़ा जाना चाहिए
(C) 700 Ω प्रतिरोध गैल्वनोमीटर से श्रृंखला में जोड़ा जाना चाहिए
(D) 70 Ω प्रतिरोध गैल्वनोमीटर से श्रृंखला में जोड़ा जाना चाहिए
उत्तर – (D) 70 Ω प्रतिरोध गैल्वनोमीटर से श्रृंखला में जोड़ा जाना चाहिए

32. 7n – 2n, n ∈ N ……….. द्वारा विभाज्य है।
(A) 7
(B) 2
(C) 5
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) 5

33. गेहूँ की बेकिंग गुणवत्ता ………… के कारण होता है।
(A) ग्लूटेनिन
(B) ग्लूटेन
(C) ग्लूटेनिक अम्ल
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) ग्लूटेन

34. एक मजिस्ट्रेट के पास पुलिस को …………… की जाँच का निर्देश देने की शक्ति है।
(A) एक गैर-संज्ञानीय अपराध
(B) एक संज्ञेय अपराध
(C) केवल एक गैर संज्ञेय अपराध, क्योंकि एक संज्ञेय अपराध में पुलिस जाँच की ड्यूटी में होती है
(D) (A) और (B) दोनों
उत्तर – (B) एक संज्ञेय अपराध

35. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत में एक इंटरनेट सेवा प्रदाता (ISP) नहीं है?
(A) VSNL
(B) BSNL
(C) ERNET इंडिया
(D) इंफोटेक इंडिया लिमिटेड
उत्तर – (D) इंफोटेक इंडिया लिमिटेड

36. वह कार्य जो भारत के चुनाव आयोग द्वारा नहीं किया जाता
(A) चुनावों की अधिसूचना जारी करना
(B) चुनावी नामावली तैयार करना
(C) अभ्यर्थियों का नामांकन
(D) नमूना आचार संहिता लागू करना
उत्तर – (C) अभ्यर्थियों का नामांकन

37. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
(A) मोडेम एनॅलॉग संकेत को डिजिटल संकेत में बदलता है और डिजिटल संकेत को एनॅलॉग संकेत में बदलता है
(B) मोडेम एक सॉफ्टवेयर है
(C) मोडेम वोल्टेज को स्थिर करने में सहायता करता है
(D) मोडेम एक ऑपरेटिंग प्रणाली है
उत्तर – (A) मोडेम एनॅलॉग संकेत को डिजिटल संकेत में बदलता है और डिजिटल संकेत को एनॅलॉग संकेत में बदलता है

38. सूचना अधिकार (RTI) का अधिनियम वर्ष …………. में लागू हुआ।
(A) 2003
(B) 2004
(C) 2005
(D) 2006
उत्तर – (C) 2005

39. गैलेना है
(A) CuFeS2
(B) PbS
(C) ZnS
(D) CaSO4
उत्तर – (B) PbS

40. 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में निम्नलिखित में से किसने परमवीर चक्र अपनी सेवाओं के लिए प्राप्त किया?
(A) होशियार सिंह दहिया
(B) करम सिंह
(C) विक्रम बत्रा
(D) योगेंद्र सिंह यादव
उत्तर – (A) होशियार सिंह दहिया

41. बंसीलाल, हरियाणा के सर्वाधिक लंबे समय तक सेवा में रहने वाले मुख्यमंत्री 1975-77 के दौरान केंद्रीय …………. मंत्री थे।
(A) गृह
(B) वित्त
(C) रक्षा
(D) विधि
उत्तर – (C) रक्षा

42. बूस्ट, बोर्नविटा, हॉर्लिक्स, आदि ऊर्जा समृद्ध पेयों में अनुपूरकों के रूप में किस फसल का माल्ट निचोड प्रयुक्त होता है?
(A) गेहूँ
(B) जई
(C) जौ
(D) ट्रिटिकेल
उत्तर – (C) जौ

43. चंड़ीगढ़ के रॉक गॉर्डन की नीव …………. ने रखी।
(A) नेक चंद सैनी
(B) अल्बर्ट मेयर
(C) मैकेज नोविकी
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) नेक चंद सैनी

44. …………… हरियाणा के सर्वाधिक लंबी सेवा में रहने वाले राज्यपाल थे।
(A) धर्मवीर
(B) वीरेंद्र नारायण चक्रवर्ती
(C) रंजीत सिंह नरूला
(D) जयसुखलाल हाथी
उत्तर – (B) वीरेंद्र नारायण चक्रवर्ती

45. प्रथम गुट-निरपेक्ष सम्मेलन …………. में हुआ।
(A) बेलग्रेड
(B) न्यूयॉर्क
(C) दिल्ली
(D) बैंगलोर
उत्तर – (A) बेलग्रेड

46. निम्नलिखित में से कौन-सा विद्युतचुंबकीय स्पेक्ट्रम त्वचा के जलने, साँवले पड़ने और कैंसर, आदि के लिए प्रमुख कारण है?
(A) UV-A किरण
(B) UV-B किरण
(C) UV-V किरण
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) UV-B किरण

47. निम्नलिखित गर्भाशय की एक परत नहीं है
(A) एंडोमेट्रियम
(B) मायोमेट्रियम
(C) पेरिमेट्रियम
(D) एक्टोमेट्रियम
उत्तर – (D) एक्टोमेट्रियम

48. एक संवर्धन में जीवाणुओं की संख्या प्रति घंटा दोगुनी हो जाती है। यदि मूलरूप से संवर्धन में 30 जीवाणु उपस्थित थे, तो चौथे घंटे के अंत में कितने जीवाणु उपस्थित थे?
(A) 120
(B) 240
(C) 480
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) 480

49. (√2 + 1)6 + (√2 – 1)6 का मान है
(A) 198√2
(B) 3024
(C) 198
(D) 200
उत्तर – (C) 198

50. एक अपराध की जाँच ………… द्वारा की जाती है।
(A) न्यायिक मजिस्ट्रेट
(B) कार्यपालक मजिस्ट्रेट
(C) पुलिस अधिकारी
(D) (A) और (C) दोनों
उत्तर – (C) पुलिस अधिकारी

51. निम्नलिखित में से आईपी एड्रेस पहचानिए।
(A) 300-215-317-3
(B) 302-215@417-5
(C) 202.50.20.148
(D) 202-50-20-148
उत्तर – (C) 202.50.20.148

52. निम्नलिखित में से किसे हरियाणा में लोक थियेटर का जनक कहा जाता है?
(A) अली बक्श
(B) लख्मी चंद
(C) दया चंद
(D) मुकेश यादव
उत्तर – (A) अली बक्श

53. हरित गृह प्रभाव का कारण क्या है?
(A) IR किरणें
(B) सूक्ष्म तरंग
(C) X-किरणें
(D) रेडियो किरणें
उत्तर – (A) IR किरणें

54. क्रम, –1, 0, 1, 8, 27, ? में लुप्त संख्या ज्ञात करें।
(A) 24
(B) 44
(C) 60
(D) 64
उत्तर – (D) 64

55. यदि |x – 2| ≤ 5 तो x ………… अंतराल में है।
(A) [–7, 3]
(B) [–3, 7]
(C) [3, 7]
(D) [–7, –3]
उत्तर – (B) [–3, 7]

56. कुल खाद्यान्न उत्पादन में निम्नलिखित में से कौन-सी फसल हरियाणा में प्रथम स्थान रखती है?
(A) धान
(B) गेहूँ
(C) मक्का
(D) दाले
उत्तर – (B) गेहूँ

57. …………. हरियाणा का राज्य पशु है।
(A) हाथी
(B) काला हिरण
(C) भारतीय गौर
(D) एशियाई शेर
उत्तर – (B) काला हिरण

58. हरियाणा में सफलतापूर्वक दो पूर्णविकसित खाद्य पार्क स्थापित करने के बाद हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास कॉर्पोरेशन (HSIIDC) …………. में एक और मेगा फुड पार्क विकसित कर रहा है।
(A) राई
(B) साहा
(C) बढ़ी
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) बढ़ी

59. जब हृदय की माँसपेशियों को पर्याप्त आक्सीजन नहीं पहुँचती तो तीव्र छाती के दर्द के लक्षण दिखते हैं, …………. कहलाते हैं।
(A) एंजीना पेक्टोरिस
(B) एथिरोस्क्लेरोसिस
(C) हृदयाघात
(D) उच्चरक्तचाप
उत्तर – (A) एंजीना पेक्टोरिस

60. दो पासे एक साथ फेंके जाते हैं। समुच्चय A पहले पासे पर 6 प्राप्त करने की घटना है और समुच्चय B दूसरे वाले पर 2 प्राप्त करने की घटना है। P(A ∩ B) का मान है
(A) 1/8
(B) 1/36
(C) 1/6
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) 1/36

61. 52 ताश के पत्तों के एक पैक में से 4 कार्ड इस प्रकार चुनने के तरीकों की संख्या कि चारों कार्ड एक ही रंग के हो
(A) 2860
(B) 2086
(C) 2680
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) 2860

62. हरियाणा की विधान सभा …………. में है।
(A) रोहतक
(B) पानीपत
(C) अंबाला
(D) चंडीगढ़
उत्तर – (D) चंडीगढ़

63. अक्षरों का कौन-सा समुच्चय क्रमानुसार _ONPM_NPMO_PMON_ अक्षर श्रृंखला के अंतरालो में रखे जाने पर इसे पूर्ण करेगा?
(A) PNOM
(B) NMPO
(C) ONPM
(D) MONP
उत्तर – (D) MONP

64. 65 लोगों के एक समूह में 40 क्रिकेट को पसंद करते हैं, 10 क्रिकेट और टेनिस दोनों को पसंद करते हैं। उन लोगों की संख्या जो केवल टेनिस को पसंद करते हैं क्रिकेट को नहीं, वह हैं
(A) 35
(B) 25
(C) 40
(D) 15
उत्तर – (B) 25

65. निम्नलिखित में से कौन-सा फुलकारी का एक प्रकार नहीं है?
(A) चोप
(B) नीलक
(C) तिलपत्र
(D) मूढ़ा
उत्तर – (D) मूढ़ा

66. सार्क के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
(A) सार्क सदस्यों साफ्टा नामक एक संधि पर हस्ताक्षर किए हैं
(B) इसका पहला सम्मेलन बैंगलोर में हुआ
(C) इसका मुख्यालय नेपाल के काठमांडू में स्थित है
(D) सार्क की स्थापना 1985 में हुई
उत्तर – (B) इसका पहला सम्मेलन बैंगलोर में हुआ

67. ‘पीडी’ से संदर्भित है
(A) टेराकोटा
(B) काष्ठ कला
(C) मचिया
(D) धातु कला
उत्तर – (C) मचिया

68. यदि ‘HEATER’ को ‘KBDQHO’ लिखा जाता है, तो ‘COOLER’ का कूट क्या होगा?
(A) FLRIHO
(B) ALRIHV
(C) FRLIHO
(D) FLIRHO
उत्तर – (A) FLRIHO

69. एक विद्युत विभव के अंतर्गत कलिलीय कणों की गति …………. कहलाती है।
(A) ब्राउनियन गति
(B) टिंडल प्रभाव
(C) विसरण
(D) वैद्युतकणसंचलन
उत्तर – (D) वैद्युतकणसंचलन

70. निम्नलिखित में से कौन-सी एक सुपरसोनिक मिसाईल है?
(A) त्रिशूल
(B) आकाश
(C) पृथ्वी
(D) ब्रह्मोस
उत्तर – (D) ब्रह्मोस

71. हरियाणा पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग ने राज्य के खोए हुए बच्चों को ढूँढने और बचाने हेतु …………. शुरू किया।
(A) ऑपरेशन चिल्ड्रन
(B) ऑपरेशन बेटी बचाओ
(C) ऑपरेशन मुस्कान
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) ऑपरेशन मुस्कान

72. जन्मजात रोगप्रतिरोधिता का शरीर क्रिया रोधी निम्नलिखित में से चुनिए।
(A) हमारे शरीर पर त्वचा
(B) अमाशय में अम्ल
(C) मोनोसाइट्स
(D) इंटरफेरॉन
उत्तर – (B) अमाशय में अम्ल

73. एक प्रकार के आँकड़े को दूसरे में बदलने की एक स्पष्ट प्रक्रिया है
(A) टाइप कास्टिंग
(B) ऑटोमेटिक टाइप कनवर्शन
(C) डाटा ओवरलोडिंग
(D) एक्सेप्शन हैंडलिंग
उत्तर – (A) टाइप कास्टिंग

74. निम्नलिखित में से कौन-सी एक उच्च स्तरीय प्रोग्रामिंग भाषा नहीं है?
(A) कोबोल
(B) पास्कल
(C) एसेंब्ली भाषा
(D) फॉरट्रॉन
उत्तर – (C) एसेंब्ली भाषा

75. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ………… को मनाया जाता है।
(A) 20 जुलाई
(B) 21 जुलाई
(C) 22 जुलाई
(D) 21 जून
उत्तर – (D) 21 जून

76. यदि ‘A’ का मतलब ‘×’, ‘B’ का मतलब ‘÷’, ‘C’ का मतलब ‘+’ और ‘D’ का मतलब ‘–’ है, तो 21 C 3 D 6 A 8 B 2 =
(A) 72
(B) 0
(C) 48
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) 0

77. आँकड़ा 6, 7, 10, 12, 13, 4, 8, 12 के लिए माध्य से माध्य विचलन (mean deviation) है
(A) 3
(B) 9
(C) 2.75
(D) 3.25
उत्तर – (C) 2.75

78. घोड़ा है एक
(A) जुगाली करने वाला खुर
(B) गैर जुगाली करने वाला खुर
(C) सम संख्या में उंगली वाला खुर
(D) विषम संख्या में उंगली वाला खुर
उत्तर – (B) गैर जुगाली करने वाला खुर

79. वर्ष 2017 में, हरियाणा के महा अधिवक्ता (advocate general) कौन थे?
(A) बल्देव राज महाजन
(B) नवल किशोर अग्रवाल
(C) अशोक अग्रवाल
(D) सूर्यकांत
उत्तर – (A) बल्देव राज महाजन

80. निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
(A) sinθ = – 5
(B) cosθ = 1
(C) secθ = 1/2
(D) cosθ = 0
उत्तर – (B) cosθ = 1

81. हरियाणा ने योग और आयुर्वेद को बढ़ाने के लिए ………….. को राज्य का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
(A) बाबा रामदेव
(B) श्री श्री रविशंकर
(C) सद्‌गुरु
(D) आचार्य बालकृष्ण
उत्तर – (A) बाबा रामदेव

82. बंगाल की खाड़ी में जल की निम्न लवणता ………….. के कारण होती है।
(A) उच्च वाष्पोत्सर्जन
(B) जलीकरण
(C) वर्षण
(D) नदी के जल का अंतःस्रवण
उत्तर – (D) नदी के जल का अंतःस्रवण

83. वर्ष 2018 में, इस देश ने उनके यहाँ गीता जयंती महोत्सव मनाने के लिए हरियाणा संरकार से अनुरोध किया है
(A) मलेशिया
(B) बाली
(C) पाकिस्तान
(D) मॉरीशस
उत्तर – (D) मॉरीशस

84. वह जोड़ा चुनिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार एक-दूसरे से संबंधित हो जिस प्रकार 7 : 24 से
(A) 30 : 100
(B) 23 : 72
(C) 19 : 58
(D) 11 : 43
उत्तर – (B) 23 : 72

85. तीन विवाहित युगलों को एक सिनेमा हॉल में 6 सीटों पर एक पंक्ति में बैठाना है। यदि पति-पत्नी को एक दूसरे से आगे बैठना है, तो उन्हें कितने प्रकार से बैठाया जा सकता है?
(A) 6
(B) 18
(C) 48
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) 48

86. एक ज्यामितीय श्रेणी (G.P.) में पहले तीन पदों का योग 13/12 है और उनका उत्पाद – 1 है, तो सामान्य अनुपात है
(A) – 3/4 या – 4/3
(B) – 1 या 13/12
(C) 3/4 या 4/3
(D) 1/2 या 2
उत्तर – (A) – 3/4 या – 4/3

87. जुगाली करने वाले का अमाशय ………… में बँटा होता है।
(A) चार भाग
(B) दो भाग
(C) तीन भाग
(D) पाँच भाग
उत्तर – (A) चार भाग

88. एक आरोप …………. द्वारा बनाया जाता है।
(A) न्यायालय
(B) पुलिस
(C) अभियोग पक्ष
(D) उक्त सभी
उत्तर – (A) न्यायालय

89. Complete the sentence.
We are so late …….
(A) we couldn’t catch the train
(B) that we cannot catch the train
(C) to catch the train
(D) that we could catch the train
Answer – (B) that we cannot catch the train

90. Complete the sentence.
As soon as the speech started ………
(A) then the demonstrators rushed to the platform
(B) when the demonstrators rushed to the platform
(C) than the demonstrators rushed to the platform
(D) the demonstrators rushed to the platform
Answer – (D) the demonstrators rushed to the platform

91. The master says, “Have you seen the map?” (indirect speech)
(A) The master inquires if he has seen the map.
(B) The master inquires if he saw the map.
(C) The master said had he seen the map.
(D) The master asked had he seen the map.
Answer – (A) The master inquires if he has seen the map.

92. He said, “Be quiet and listen to my words”. (indirect speech)
(A) He urged them to be quiet and listen to his words.
(B) He urged them if they sit quiet and listen to his words.
(C) He said to them be quiet and listen to his words.
(D) He told them to quiet and listen to his words.
Answer – (A) He urged them to be quiet and listen to his words.

93. Benny had finished cooking when the visitors ………….
(A) entered
(B) had entered
(C) entering
(D) were entering
Answer – (A) entered

94. He ……………. two wickets before play was interrupted by the rain.
(A) has taken
(B) taken
(C) had taken
(D) took
Answer – (C) had taken

95. 39 को हिन्दी में कहते हैं
(A) उनचास
(B) उनतालीस
(C) उन्नीस
(D) उन्यासी
उत्तर – (B) उनतालीस

96. “कुत्ते ने बिल्ली को मारा।” इस वाक्य में “बिल्ली को” कौन-सा कारक है?
(A) करण कारक
(B) संबंध कारक
(C) कर्त्ता कारक
(D) कर्म कारक
उत्तर – (D) कर्म कारक

97. ‘शेर’ शब्द का स्त्रीलिंग रूप है
(A) शेरनी
(B) शेरे
(C) शेरा
(D) शेरी
उत्तर – (A) शेरनी

98. इनमें विशेषण है
(A) लिखा
(B) गोल
(C) बालक
(D) क्योंकि
उत्तर – (B) गोल

99. ‘जो किसी का उपकार न माने’ उसे कहते हैं
(A) कृतघ्न
(B) सर्वज्ञ
(C) नास्तिक
(D) कृतज्ञ
उत्तर – (A) कृतघ्न

100. ‘राम खाना खायेगा’ इस वाक्य का कर्म वाच्य रूप है
(A) राम से खाना खायी जाती है
(B) राम खाना खाया
(C) राम से खाना खाया जायेगा
(D) राम खाना खाता है
उत्तर – (C) राम से खाना खाया जायेगा