HSSC Haryana Police Constable Paper 30 Dec 2018 Shift 1 Answer Key

Haryana Police Constable Paper 30 Dec 2018 Shift 1 (Morning Shift) Answer Key

1. ‘देसन में देस हरियाणा’ के लेखक कौन थे?
(A) लखमीचंद
(B) उदय भानु हंस
(C) दयाचंद मायना
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) उदय भानु हंस

2. क्षेत्रफल के संदर्भ में भारत का बृहत्तम राज्य है :
(A) महाराष्ट्र
(B) यू.पी.
(C) राजस्थान
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) राजस्थान

3. पूरे राष्ट्र में पंचायत राज और नगरपालिका संस्थाओं के संरचनाओं में समानता लाने वाला संशोधन है :
(A) 74 और 77
(B) 73 और 74
(C) 76 और 42
(D) 21 और 61
उत्तर – (B) 73 और 74

4. संस्थाओं के भीतर आंतरिक संप्रेषण …………… के माध्यम से किया जाता है।
(A) WAN
(B) LAN
(C) MMS
(D) EBB
उत्तर – (B) LAN

5. वह शब्द चुनिए जो समूह में अन्य शब्दों से सबसे कम मिलता है।
(A) ओथेल्लो
(B) किंग लीयर
(C) ओलिवर ट्विस्ट
(D) मैकबेथ
उत्तर – (C) ओलिवर ट्विस्ट

6. गुरुद्वारा धमतान साहिब ………….. की स्मृति में बनाया गया।
(A) गुरु गोविंद सिंह
(B) गुरु नानक
(C) गुरु तेग बहादुर
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) गुरु तेग बहादुर

7. एक अवतल दर्पण के सामने एक वस्तु फोकस से d1 दूरी पर रखी गई है और वास्तविक प्रतिबिंब d2 दूरी पर बनता है। तो दर्पण की फोकल लंबाई है :
(A) √d1d2
(B) d1d2
(C) (d1 + d2)/2
(D) √d1/d2
उत्तर – (A) √d1d2

8. निम्नलिखित में से किस राज्य का निजी संविधान था?
(A) जम्मू और कश्मीर
(B) नागालैंड
(C) कर्नाटक
(D) पश्चिम बंगाल
उत्तर – (A) जम्मू और कश्मीर

9. वर्ष 2018 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा भारत में एक विश्व विरासत स्थल नहीं है?
(A) अहमदाबाद नगर
(B) स्मारकों का हंपी समूह
(C) बेलूरु-हलेबीडू स्थल
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) बेलूरु-हलेबीडू स्थल

10. फरल ग्राम में फाल्गू उत्सव …………… पर होता है।
(A) निर्जल एकादशी
(B) सोमवती अमावस्या
(C) कार्तिक पूर्णिमा
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) सोमवती अमावस्या

11. वर्ष 2018 में, हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कौन थे?
(A) अभय सिंह चौटाला
(B) मनोहर लाल खट्टर
(C) कंवर पाल गुज्जर
(D) संतोष यादव
उत्तर – (C) कंवर पाल गुज्जर

12. …………… बिलियन कैरेक्टर्स को दर्शाता है।
(A) मेगाबाइट्स
(B) किलोबाइट्स
(C) टेराबाइट्स
(D) गिगाबाइट्स
उत्तर – (D) गिगाबाइट्स

13. बैसाखी सामान्यतः …………. को मनाते हैं।
(A) 14 अप्रैल
(B) 25 अप्रैल
(C) 1 मई
(D) 31 दिसंबर
उत्तर – (A) 14 अप्रैल

14. 400 लोगों के एक सर्वेक्षण में, 100 लोगों को सेब का रस पसंद है, 150 को नारंगी का रस पसंद है और 75 को दोनों का रस पसंद है। न तो सेब, नहीं नारंगी का रस पसंद करने वाले लोगों की संख्या है :
(A) 100
(B) 250
(C) 175
(D) 225
उत्तर – (D) 225

15. वह व्यक्ति जिसे सर्वमान्यता से आधुनिक चीन का संस्थापक माना जाता है :
(A) सन-यत-सेन
(B) गौमिनडेंग
(C) माओ-ज़िडाँग
(D) डेंग ज़ियाओपिंग
उत्तर – (A) सन-यत-सेन

16. एशियाई शेर के लिए विश्व का केवल एक आवास निम्नलिखित में से किस राष्ट्रीय उद्यान में है?
(A) बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान
(B) गिर राष्ट्रीय उद्यान
(C) मुकुर्थी राष्ट्रीय उद्यान
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) गिर राष्ट्रीय उद्यान

17. कंस्ट्रक्टर …………… हेतु प्रयुक्त होते हैं ।
(A) आँकड़े बनाने
(B) वस्तु आरंभ करने
(C) (A) और (B) दोनों
(D) न तो (A) नहीं (B)
उत्तर – (B) वस्तु आरंभ करने

18. प्रथम ‘n’ प्राकृतिक संख्याओं का माध्य है :
(A) (n + 1)/2
(B) n(n + 1)/2
(C) n/2
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) (n + 1)/2

19. 22 जनवरी 2015 को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना’ हरियाणा के निम्नलिखित में से किस शहर में शुरू की?
(A) कुरुक्षेत्र
(B) पानीपत
(C) चंड़ीगढ़
(D) पंचकुला
उत्तर – (B) पानीपत

20. एक चुंबकीय क्षेत्र के समानांतर रखी हुई एक चुंबकीय सुई को 60° घुमाने के लिए W इकाई कार्य की आवश्यकता है। सुई को इसी स्थिति में बनाए रखने के लिए वांछित आघूर्ण बल है :
(A) √3 W
(B) √3/2 W
(C) W
(D) 2 W
उत्तर – (A) √3 W

21. राहुल ने आनंद से कहा, “कल मैंने मेरी नानी की बेटी के एकलौते भाई को हराया”। राहुल ने किसे हराया?
(A) पुत्र
(B) मामा
(C) भाई
(D) चचेरा भाई
उत्तर – (B) मामा

22. गणगौर ………… देवी के सम्मान में मनाया जाता है।
(A) सरस्वती
(B) लक्ष्मी
(C) गौरी
(D) राधा
उत्तर – (C) गौरी

23. समरूपता युग्म पूर्ण करें।
पक्षी : मछली : : हवाई जहाज : ?
(A) पनडुब्बी
(B) जहाज
(C) नाव
(D) मगरमच्छ
उत्तर – (A) पनडुब्बी

24. दो पानी के नल एक टंकी को 9⅜ घंटों में भर सकते हैं। टंकी को अलग से भरने के लिए बड़े व्यास वाला नल छोटे व्यास वाले नल से 10 घंटे कम लेता है। टंकी को अलग से भरने के लिए छोटे व्यास वाले नल द्वारा लिया जाने वाला समय ज्ञात करें।
(A) 25 घंटे
(B) 20 घंटे
(C) 15 घंटे
(D) 18 घंटे
उत्तर – (A) 25 घंटे

25. ………….. गुरुग्राम में स्थित एक लोक-कथा संग्रहालय है।
(A) श्री कृष्ण संग्रहालय
(B) जहाज कोठी मन्डलीय संग्रहालय
(C) उरुस्वती संग्रहालय
(D) धरोहर संग्ग्रहालय
उत्तर – (C) उरुस्वती संग्रहालय

26. वह देश जिन्हें ASEAN के संस्थापक सदस्यों के रूप में जाना जाता है :
(A) भारत, मलेशिया, फिलीपाइन्स, सिंगापूर और थायलैंड
(B) भारत, मलेशिया, फिलीपाइन्स, सिंगापूर और नेपाल
(C) इंडोनेशिया, मलेशिया, नेपाल, सिंगापूर और थायलैंड
(D) इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपाइन्स, सिंगापूर और थायलैंड
उत्तर – (D) इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपाइन्स, सिंगापूर और थायलैंड

27. हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) के अध्यक्ष …………… थे।
(A) मनबीर सिंह भडाना
(B) नरेंद्र सिंह तोमर
(C) अजय सूरा
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) मनबीर सिंह भडाना

28. यदि [(1 – i)/(1 + i)]100 = a + ib है, तो (a, b) =
(A) (– 1, 0)
(B) (0, – 1)
(C) (1, 1)
(D) (1, 0)
उत्तर – (D) (1, 0)

29. यदि P(12, 8) और Q(24, x) को जोड़ने वाली रेस X-धुरी के समानांतर है, तो x का मान है :
(A) 8
(B) 12
(C) – 8
(D) 6
उत्तर – (A) 8

30. C4 पौधों की मिजोफिल कोशिकाओं में प्राथमिक CO2 ग्राहीयों का नाम बताइए।
(A) ट्रायोज फॉस्फेट
(B) फॉस्फोइनॉल पाइरुवेट
(C) राइबूलोस-1,5-बिस्फॉस्फेट
(D) ऑक्सेलोएसिटिक अम्ल
उत्तर – (B) फॉस्फोइनॉल पाइरुवेट

31. ………….. मेमोरी परिपथ का एक प्रकार है, जो बूट लोडर जैसे कंप्यूटर सिस्टम सॉफ्टवेयर को धारण करता है।
(A) RAM
(B) ROM
(C) RIM
(D) कैशे
उत्तर – (B) ROM

32. प्राकृतिक चुनाव द्वारा प्रजातियों का उद्भव …………… द्वारा दिया गया।
(A) लैमार्क
(B) लीनियस
(C) चार्ल्स डार्विन
(D) ईरस्मस
उत्तर – (C) चार्ल्स डार्विन

33. एक C++ प्रोग्राम में, वर्ग के सदस्य डिफ़ॉल्ट रूप में ………….. होते हैं।
(A) सार्वजनिक
(B) निजी
(C) संरक्षित
(D) कोई नहीं
उत्तर – (B) निजी

34. महात्मा गाँधी को पहली बार हरियाणा के …………… रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था।
(A) पलवल
(B) पंचकुला
(C) कालका
(D) अमृतसर
उत्तर – (A) पलवल

35. …………… हरियाणा के 2018 मे लोकायुक्त थे।
(A) प्रीतम पाल
(B) न्यायमूर्ति नवल किशोर अगरवाल
(C) कप्तान सिंह सोलंकी
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) न्यायमूर्ति नवल किशोर अगरवाल

36. दूध में किस तत्व की कमी है?
(A) पोटॅशियम
(B) कैल्शियम
(C) लोहा
(D) मैग्नेशियम
उत्तर – (C) लोहा

37. सहकारी कृषि ………… में बहुत सफल हुई है।
(A) डेन्मार्क
(B) ऑस्ट्रेलिया
(C) यू.एस.ए.
(D) भारत
उत्तर – (A) डेन्मार्क

38. 1969 में राष्ट्रीयकृत हुए बैंकों की संख्या थी :
(A) 18
(B) 19
(C) 14
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) 14

39. मौलिक अधिकारों के संचालन को निलंबित करने की शक्ति किसके पास है?
(A) संसद
(B) सर्वोच्च न्यायालय
(C) राष्ट्रपति
(D) प्रधानमंत्री
उत्तर – (C) राष्ट्रपति

40. भारतीय मूल की अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला कल्पना चावला इस स्थान पर जन्मी थी :
(A) करनाल
(B) हिसार
(C) कुरुक्षेत्र
(D) पानीपत
उत्तर – (A) करनाल

41. यदि x, 2y, 3z समांतर श्रेणी में है, जहाँ x, y, z भिन्न संख्याएँ हैं और ज्यामितीय श्रेणी में हैं; तो ज्यामितीय श्रेणी का सामान्य अनुपात है :
(A) 3
(B) 1/3
(C) 2
(D) 1/2
उत्तर – (B) 1/3

42. वर्ष 2018 के अनुसार, हरियाणा के इस जिले में सर्वाधिक विधानसभा चुनाव क्षेत्र है :
(A) गुरुग्राम
(B) पानीपत
(C) हिसार
(D) यमुनानगर
उत्तर – (C) हिसार

43. धर्मनिरपेक्षता की धारणा के साथ आपको निम्नलिखित में से कौन-सा सुसंगत लगता है?
(A) राज्य धर्म का स्वीकार
(B) एक धर्म का प्रभुत्व
(C) सभी धर्मों का समर्थन करनेवाला समान राज्य
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) सभी धर्मों का समर्थन करनेवाला समान राज्य

44. हाल ही में, केंद्र सरकार ने ‘उमंग’ ऐप जारी किया है, यह ……………. के लिए है।
(A) ऑनलाइन बैंकिंग
(B) सभी इ-गवर्नमेंट सेवाओं हेतु एकल खिड़की प्लैटफॉर्म
(C) बाल यौन उत्पीड़न मामलों का पंजीकरण करना
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) सभी इ-गवर्नमेंट सेवाओं हेतु एकल खिड़की प्लैटफॉर्म

45. एक दन्तकथानुसार, इस सरोवर का युद्ध के अंतिम दिनों में दुर्योधन द्वारा स्वयं को पानी के नीचे छिपाने के लिए प्रयोग उद्धृत किए जाने का उल्लेख महाभारत में मिलता है :
(A) भीमकुंड
(B) ब्रह्म सरोवर
(C) सूरजकुंड
(D) हथिनीकुंड
उत्तर – (B) ब्रह्म सरोवर

46. यदि अंकों की पुनरावृत्ति की जा सकती है तो अंक 1, 2, 3, 4, 5 से कितने 2-अंकों की सम संख्याएँ बनाई जा सकती हैं?
(A) 10
(B) 8
(C) 25
(D) 24
उत्तर – (A) 10

47. एक ASCII एक कैरेक्टर-कूटकरण योजना है, जो व्यक्तिगत कंप्यूटरों द्वारा विभिन्न कैरेक्टरों, संख्याओं और नियंत्रण कुंजियों को दर्शाने हेतु लगाया जाता है और जिन्हें कंप्यूटर प्रयोक्ता कीबोर्ड पर चयन करता है। ASCII का मतलब है :
(A) अमेरिकन स्टैंडर्ड कोड फॉर इन्फॉर्मेशन इंटरचेंज
(B) अमेरिकन स्टैंडर्ड कोड फॉर इंटेलिजेंट इन्फॉर्मेशन
(C) अमेरिकन स्टैंडर्ड कोड फॉर इन्फॉर्मेशन इंटेग्रिटी
(D) अमेरिकन स्टैंडर्ड कोड फॉर आइसोलेटेड इन्फॉर्मेशन
उत्तर – (A) अमेरिकन स्टैंडर्ड कोड फॉर इन्फॉर्मेशन इंटरचेंज

48. हरियाणा …………… में 100% ग्रामीण विद्युतीकरण प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य था।
(A) 1947
(B) 1955
(C) 1970
(D) 2000
उत्तर – (C) 1970

49. Ge नाभिक की त्रिज्या 4Be9 के त्रिज्या की दोगुनी मापी गई है। Ge में न्यूक्लिओन की संख्या है :
(A) 71
(B) 72
(C) 73
(D) 74
उत्तर – (B) 72

50. यदि Z = 52 और ACT = 48 है, तो BAT के बराबर है :
(A) 39
(B) 41
(C) 44
(D) 46
उत्तर – (D) 46

51. वह अन्योन्यक्रिया जो दंश स्पर्शक वाले समुद्री फूल और उनके बीच रहनेवाली क्लोन मछली के मध्य होता है, वह ………….. का एक उदाहरण है।
(A) सहजीविता
(B) सामंजस्यता
(C) सहभोजिता
(D) परजीविता
उत्तर – (C) सहभोजिता

52. ‘बिल्ली’ से ‘पंजा’ संबंधित है, उसी प्रकार ‘खुर’ ……………. से संबंधित है।
(A) घोड़ा
(B) मेमना
(C) हाथी
(D) शेर
उत्तर – (A) घोड़ा

53. शिवालिक पहाड़ियाँ हरियाणा के …………… भाग में हैं।
(A) पश्चिम
(B) पूर्व
(C) उत्तर-पूर्व
(D) दक्षिण-पश्चिम
उत्तर – (C) उत्तर-पूर्व

54. निम्नलिखित में से कौन-सा एक पाइथान 3.0 में फ्लोरयुक्त विभाजन है?
(A) /
(B) //
(C) %
(D) .
उत्तर – (B) //

55. द्विघाती समीकरण 2x2 + kx + 3 = 0 में k का मान ……………. है, जिससे इसके दो मूल समान होते है।
(A) ± 4
(B) ± 2√6
(C) ± 3
(D) कोई नहीं
उत्तर – (B) ± 2√6

56. जब भगवत दयाल शर्मा हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री बने, तब वे …………… चुनाव क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे।
(A) भिवानी
(B) तोशाम
(C) पटौदी
(D) झज्जर
उत्तर – (D) झज्जर

57. अनार्जक संपत्ति (NPA) जो पिछले कुछ वर्षों से सुर्खियों में हैं, वह ………….. से जुड़ी है।
(A) बीमा कॉर्पोरेशन
(B) बैंकिंग प्रतिष्ठान
(C) कार्पोरेट कंपनियाँ
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) बैंकिंग प्रतिष्ठान

58. भारतीय संविधान लोकसभा में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के लिए सीटों का आरक्षण प्रदान करता है। प्रारंभ में इसे 10 वर्ष के लिए बनाया गया था। अब इसे 2020 तक बढ़ा दिया गया है। 1 सितंबर 2012 तक अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के लिए लोकसभा में आरक्षित सीटों की संख्या है :
(A) 84 और 47
(B) 38 और 27
(C) 44 और 37
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) 84 और 47

59. यदि nPr = 840, nCr = 35 है, तो r =
(A) 6
(B) 24
(C) 4
(D) 5
उत्तर – (C) 4

60. एक लक्षण जो बहुत-सी जीन द्वारा निर्धारित होता है और पृथक विभिन्नताएँ नहीं दर्शाता, वो ………….. कहलाता है।
(A) गुणात्मक लक्षण
(B) अल्पजीनी लक्षण
(C) मात्रात्मक लक्षण
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) मात्रात्मक लक्षण

61. छः पर्यवेक्षणों का माध्य 8 है। यदि प्रत्येक पर्यवेक्षण को 3 से गुणा किया जाए, तो नया माध्य होगा।
(A) 11
(B) 8
(C) 48
(D) 24
उत्तर – (D) 24

62. यदि CAPITAL शब्द को DCSMYGS लिखा जाता है, तो NATION शब्द को उसी कूट में कैसे लिखा जाएगा?
(A) OCWMTT
(B) OBVLST
(C) OBUJPU
(D) OCLML
उत्तर – (A) OCWMTT

63. पहला क्लोन डॉली ………… में बनी।
(A) भेड़
(B) बकरी
(C) गाय
(D) भैंस
उत्तर – (A) भेड़

64. हवा सिंह ने 1966 और 1970 के लगातार एशियन खेलों में स्वर्ण पदक निम्नलिखित में से किस खेल में जीता?
(A) भारोत्तोलन
(B) मुक्केबाजी
(C) दौड़
(D) बैडमिंटन
उत्तर – (B) मुक्केबाजी

65. निम्नलिखित में से किस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में जनसंख्या घनत्व अधिकतम है?
(A) दिल्ली
(B) पश्चिम बंगाल
(C) महाराष्ट्र
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) दिल्ली

66. तांगरी नदी ………….. की सहायक नदी है।
(A) यमुना
(B) घग्गर
(C) गंगा
(D) मार्कंड
उत्तर – (B) घग्गर

67. एक बार में कई ग्राहियों को भेजा गया एक अनपेक्षित ई-मेल संदेश है :
(A) कृमि (वर्म)
(B) वायरस
(C) धमकी
(D) स्पैम
उत्तर – (D) स्पैम

68. संविधान में कितनी अनुसूचियाँ हैं?
(A) 395
(B) 12
(C) 19
(D) 10
उत्तर – (B) 12

69. गांधीजी ने …………… को साबरमती आश्रम से दांडी की ओर चलना शुरू किया।
(A) 12 मार्च, 1930
(B) 12 मार्च, 1932
(C) 12 अप्रैल, 1930
(D) 12 मार्च, 1931
उत्तर – (A) 12 मार्च, 1930

70. बेहतरीन स्वर्ण सोल …………… रंग का होता है।
(A) लाल
(B) बैंगनी
(C) सुनहरी
(D) नीला
उत्तर – (A) लाल

71. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :
1. पक्षाभ मेघ ऊँचाई पर बनते हैं।
2. कपासी मेघ रूई जैसे दिखते हैं।
3. स्तरी मेघ परतदार बादल होते हैं जो आकाश के बृहद भाग को आच्छादित करते हैं ।
4. वर्षा मेघ काले या गहरे भूरे होते हैं।
सही कथन पहचानिए।
(A) 1, 2 और 3
(B) 2, 3 और 4
(C) केवल 3 और 4
(D) उक्त सभी
उत्तर – (D) उक्त सभी

72. रेवाड़ी का यह राजा हरियाणा में 1857 के भारतीय विद्रोह के मुख्य नेताओं में से एक थे
(A) राव सुखराम
(B) राव तुलाराम
(C) राव गुजरमल सिंह
(D) राव रुडा सिंह
उत्तर – (B) राव तुलाराम

73. POP3 और IMAP ई-मेल अकाउंट है जिनमें
(A) किसी को उसके मेल प्रतिदिन स्वतः मिल जाती है
(B) किसी को अपनी मेल पढ़ने और लिखने के लिए सर्वर से जुड़ना पड़ता है
(C) किसी को केवल ई-मेल भेजने और प्राप्त करने के लिए सर्वर से जुड़ना पड़ता है
(D) किसी को कोई भी टेलिफोन लाईन की आवश्यकता नहीं पड़ती
उत्तर – (C) किसी को केवल ई-मेल भेजने और प्राप्त करने के लिए सर्वर से जुड़ना पड़ता है

74. हर्षवर्धन की जीवनी ‘हर्षचरित’ एक संस्कृत कवि ………….. द्वारा लिखी गई, जो उसका संबंध थानेसर से वर्णित करती है।
(A) भास
(B) कालिदास
(C) बाणभट्ट
(D) दंड़ी
उत्तर – (C) बाणभट्ट

75. मानव विकास सूचकाँक …………. द्वारा जारी किया जाता है।
(A) IMF
(B) विश्व बैंक
(C) UNDP
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) UNDP

76. हेबर प्रक्रिया द्वारा अमोनिया के संश्लेषण में …………… एक वर्धक के रूप में प्रयुक्त होता है।
(A) एंटीमनी
(B) आर्सेनिक
(C) मोलिब्डेनम्
(D) लोहा
उत्तर – (C) मोलिब्डेनम्

77. वर्तमान स्वांग शैली की नींव रखने का श्रेय हरियाणवी परंपरा …………… को देती है।
(A) किशन लाल भाट
(B) पं. दीपचंद
(C) दयाचंद मायना
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) किशन लाल भाट

78. एक ज्यामितीय श्रेणी का चौथा पद अपने दूसरे पद का वर्ग है और पहला पद – 3 है, तो ज्यामितीय श्रेणी का 7 वाँ पद है :
(A) – 2187
(B) 2187
(C) 343
(D) – 343
उत्तर – (A) – 2187

79. समरूपता पूर्ण कीजिए।
8 : 28 : : 27 : ?
(A) 8
(B) 28
(C) 64
(D) 65
उत्तर – (D) 65

80. इस राजनीतिज्ञ को अविभाजित पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में मंत्री के रूप में कार्य करने का दुर्लभ सम्मान प्राप्त है :
(A) बंसीलाल
(B) चौधरी तैय्यब हुसैन
(C) ज़ाकिर हुसैन
(D) चौधरी यासीन हुसैन
उत्तर – (B) चौधरी तैय्यब हुसैन

81. संख्याओं 5, 8, 13, x, 34, 55, 89 के क्रम में x का मान है :
(A) 20
(B) 21
(C) 23
(D) 29
उत्तर – (B) 21

82. एक सिक्के को दो बार उछाला जाता है। कम से कम एक बार पश्च (Tail) भाग प्रकट होने की प्रायिकता है :
(A) 1/2
(B) 1/4
(C) 3/4
(D) 0
उत्तर – (C) 3/4

83. निम्नलिखित में से कौन-सा एक मुक्त स्रोत वर्ड प्रोसेसर है?
(A) एम एस वर्ड
(B) वर्डपरफेक्ट ऑफिस
(C) केराइट
(D) एम एस एक्सेल
उत्तर – (C) केराइट

84. 6n – 5n को 25 से विभाजित करने पर प्राप्त शेष है :
(A) 0
(B) 10
(C) 1
(D) 5
उत्तर – (C) 1

85. नई रणनीति …………. द्वारा सूत्रकृमि प्रतिरोधी तंबाकू पौधे विकसित किए जाते हैं।
(A) आर. एन. ए. इंटरफेरेंस
(B) डी. एन. ए. इंटरफेरेंस
(C) हरित क्रांति
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) आर. एन. ए. इंटरफेरेंस

86. ………….. को 2017 में हिंदी साहित्य में उनके योगदान हेतु ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला।
(A) वनिता
(B) शंख घोष
(C) प्रतिभा रे
(D) कृष्णा सोबती
उत्तर – (D) कृष्णा सोबती

87. [(2x + y3)4]7 के विस्तारण में पदों की संख्या है :
(A) 8
(B) 29
(C) 28
(D) 12
उत्तर – (B) 29

88. वह इकलौता व्यक्ति जिसने दो बार भारत के कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया है :
(A) देवीलाल
(B) बी. डी. जट्टी
(C) जी. एल. नंदा
(D) लाल बहादूर शास्त्री
उत्तर – (C) जी. एल. नंदा (गुलजारी लाल नन्दा)

89. Tagore was ……….. truly great poet.
(A) a
(B) No article needed
(C) the
(D) an
Answer – (A) a

90. There is not …………. man here who will not support you.
(A) a
(B) Not needed
(C) an
(D) the
Answer – (A) a

91. The means employed by you ………….. sufficient.
(A) are
(B) were
(C) is
(D) None of the above
Answer – (C) is

92. Sanskrit, as well as Arabic, …………. taught there.
(A) was
(B) are
(C) were
(D) have
Answer – (A) was

93. He was much …………. by his loss.
(A) cast away
(B) cast down
(C) cast off
(D) call up
Answer – (B) cast down

94. A religious hope ………….. a man in his trials.
(A) bears up
(B) bore away
(C) bears upon
(D) bears out
Answer – (A) bears up

95. “हम कलम से लिखते हैं।” इस वाक्य में ‘कलम से’ कौन-सा कारक है?
(A) कर्म कारक
(B) करण कारक
(C) संबंध कारक
(D) कर्ता कारक
उत्तर – (B) करण कारक

96. ‘ढिंढोरा पीटना’ मुहावरे का अर्थ है :
(A) प्रचार करना
(B) भाग जाना
(C) धोखेबाज होना
(D) मार डालना
उत्तर – (A) प्रचार करना

97. जिस समास में दूसरा पद प्रधान हो, उसे कौन-सा समास कहते हैं?
(A) तत्पुरुष
(B) द्विगु
(C) द्वन्द्व
(D) बहुव्रीहि
उत्तर – (A) तत्पुरुष

98. एक + एक = एकैक, यह कौन-सी संधि है?
(A) व्यंजन संधि
(B) यण् संधि
(C) वृद्धि संधि
(D) गुण संधि
उत्तर – (C) वृद्धि संधि

99. “हम पढ़ते हैं।” इस वाक्य को सामान्य भूतकाल में कहते हैं :
(A) हम पढ़ा
(B) हम पढ़े
(C) हम पढ़ेंगे
(D) हम ने पढ़ा
उत्तर – (D) हम ने पढ़ा

100. ‘लक्ष्मण से मेघनाद मारा गया’ यह कौन-सा वाच्य है?
(A) भाव वाच्य
(B) कर्म वाच्य
(C) कर्तृ वाच्य
(D) कोई नहीं
उत्तर – (B) कर्म वाच्य