HSSC Haryana CET Group C (Group 57) Paper 18 Aug 2024 Official Answer Key
1. कांडला बंदरगाह किस राज्य में स्थित है?
(A) पश्चिम बंगाल
(B) महाराष्ट्र
(C) ओडिशा
(D) गुजरात
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) गुजरात
2. C में ग्राफ क्या होता है?
(A) डेटा का विशूअल प्रदर्शन
(B) नोड्स का संग्रह
(C) गणित का सूत्र
(D) एक प्रोग्रामिंग भाषा
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) नोड्स का संग्रह
3. मोहिंदर एक खेत को 6 दिन में जोतता है और राम उसी खेत को 12 दिन में जोतता है। दोनों मिलकर उसी खेत को जोतने (plough) में कितना समय लेते हैं?
(A) 4 दिन
(B) 5 दिन
(C) 3 दिन
(D) 3.5 दिन
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) 4 दिन
4. 1923 में भारत में सबसे पहले रेडियो प्रसारण किस संस्था ने शुरू किया था?
(A) रेडियो क्लब ऑफ बॉम्बे
(B) रेडियो क्लब ऑफ मद्रास
(C) रेडियो क्लब ऑफ कोलकाता
(D) रेडियो क्लब ऑफ दिल्ली
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) रेडियो क्लब ऑफ बॉम्बे
5. इस दाब क्षेत्र को ‘अश्व अक्षांश’ भी कहा जाता है
(A) उपोष्णकटिबंधीय उच्च दबाव वाले क्षेत्र
(B) भूमध्य रेखीय निम्न दबाव वाले क्षेत्र
(C) ध्रुवीय उच्च दबाव वाले क्षेत्र
(D) उप-ध्रुवीय निम्न दबाव वाले क्षेत्र
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) उपोष्णकटिबंधीय उच्च दबाव वाले क्षेत्र
6. तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी का नाम निम्नलिखित में से कौन-सा है?
(A) जमुना
(B) त्सांग पो
(C) सोना
(D) सुंदरी
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) त्सांग पो
7. C में टैग की गई स्ट्रक्चर को परिभाषित करने के लिए किस कीवर्ड का प्रयोग किया जाता है?
(A) struct
(B) typedef
(C) union
(D) enum
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) struct
8. हवा सिंह ने निम्नलिखित में से किस खेल में 1966 और 1970 में क्रमिक संस्करणों में एशियाई खेल स्वर्ण पदक जीता?
(A) भारोत्तोलन
(B) मुक्केबाजी
(C) दौडना
(D) बैडमिंटन
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) मुक्केबाजी
9. हरयाली परियोजना क्या है?
(A) ड्रिप सिंचाई परियोजना
(B) वाटरशेड विकास परियोजना
(C) वन आवरण सुधार परियोजना
(D) पश्चिमी घाट संरक्षण परियोजना
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) वाटरशेड विकास परियोजना
10. 375 मीटर लम्बी एक रेलगाड़ी एक खंभे को पार करने में 30 सेकंड का समय लेती है। रेलगाड़ी की गति (speed) किलोमीटर प्रति घंटे में ज्ञात कीजिए।
(A) 45 किमी/घंटा
(B) 44 किमी/घंटा
(C) 46 किमी/घंटा
(D) इनमें से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) 45 किमी/घंटा
11. एक संख्या श्रृंखला दी गई है, जिसमें एक पद लुप्त है, श्रृंखला को पूरा करने के लिए सही विकल्प चुनिए।
20, 19, 17, ?, 10, 5
(A) 12
(B) 13
(C) 14
(D) 15
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) 14
12. निम्नलिखित में से किसे भारत का ‘फलों का कटोरा’ कहा जाता है?
(A) मध्य प्रदेश
(B) उत्तर प्रदेश
(C) हिमाचल प्रदेश
(D) उड़ीसा
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) हिमाचल प्रदेश
13. यदि शब्द BOMBARDMENT के अक्षरों को वर्णानुक्रम (alphabetical order) में लगाया जाए तो कितने अक्षरों का क्रम यथावत (same position) रहेगा?
(A) 0
(B) 3
(C) 2
(D) 1
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) 1
14. राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (National Botanical Research Institute) स्थित है
(A) नयी दिल्ली
(B) बैंगलोर
(C) चेन्नई
(D) लखनऊ
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
15. निम्न में से कौन-सा लॉजिकल बिटवाइज़ ऑपरेटर है?
(A) *
(B) /
(C) &
(D) +
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) &
16. 150 मीटर ऊँचाई वाले एक टावर से एक वस्तु का अवनमन कोण (depression angle) 30° है। टावर से वस्तु की दूरी क्या है?
(A) 50√3 मीटर
(B) 100√3 मीटर
(C) 150√3 मीटर
(D) इनमें से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) 150√3 मीटर
17. ग्रामीण उपभोक्ता की आय का कितना प्रतिशत किराने के सामान (grocery) पर खर्च होता है?
(A) 10%
(B) 45%
(C) 62%
(D) 27%
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) 27%
18. निम्नलिखित में से किस कंपनी ने शगुन-गिफ्ट बीमा पॉलिसी लॉन्च की है?
(A) LIC
(B) ICICI लाइफ इंश्योरेंस
(C) SBI जनरल इंश्योरेंस
(D) TATA जनरल इंश्योरेंस
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) SBI जनरल इंश्योरेंस
19. निम्नलिखित श्रृंखला पूर्ण करें।
BV, CU, ES, HP, LL, QG, ?
(A) VB
(B) WB
(C) WA
(D) VC
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) WA
20. TTL का क्या अर्थ है?
(A) ट्रांजिस्टर टाइमिंग लॉजिक
(B) ट्रांजिस्टर-ट्यूनड लॉजिक
(C) ट्रांजिस्टर-ट्रांजिस्टर लेवेल
(D) ट्रांजिस्टर-ट्रांजिस्टर लॉजिक
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) ट्रांजिस्टर-ट्रांजिस्टर लॉजिक (Transistor-Transistor Logic)
21. एक श्रृंखला दी गई है। श्रृंखला को पूरा करने के लिए लुप्त पद के लिए सही विकल्प चुनिए।
KM5, IP8, GS11, EV14, ?
(A) BX17
(B) BY17
(C) CY18
(D) CY17
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) CY17
22. भारत में लर्नर्स लाइसेंस की अधिकतम वैधता क्या है?
(A) 6 महीने
(B) 3 महीने
(C) 1 वर्ष
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) 6 महीने
23. एक समांतर चतुर्भुज (parallelogram) के तीन शीर्ष (1, 3), (2, 0) और (5, 1) हैं। इसका चौथा शीर्ष (vertex) क्या है?
(A) (3, 3)
(B) (4, 4)
(C) (4, 0)
(D) (0, – 4)
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) (4, 4)
24. निम्नलिखित में से कौन ग्रामीण लोगों की आय प्राप्ति की मात्रा और आवृत्ति से संबंधित है?
(A) उत्पाद मिश्रण
(B) वितरण मिश्रण
(C) प्रचार मिश्रण
(D) मूल्य मिश्रण
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) मूल्य मिश्रण
25. यदि एक व्यक्ति अपना ठेला ₹ 720 में बेचे तो उसे 25% की हानि होगी। यदि उसे 25% का लाभ हो तो विक्रय मूल्य (selling price) क्या होगी?
(A) ₹ 1,000
(B) ₹ 1,200
(C) ₹ 1,300
(D) ₹ 1,400
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) ₹ 1,200
26. भारत में पहला समाचार पत्र किस नाम से शुरू किया गया था?
(A) केसरी
(B) समाचार दर्पण
(C) दी बंगाल गॅजेट
(D) बॉम्बे क्रॉनिकल
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) दी बंगाल गॅजेट
27. ग्रामीण उपभोक्ता व्यवहार को प्रभावित करने वाले कारक क्या हैं?
(A) पर्यावरणीय कारक
(B) मनोवैज्ञानिक कारक
(C) सांस्कृतिक कारक
(D) उपर्युक्त सभी
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) उपर्युक्त सभी
28. C में निम्नलिखित में से कौन डायरेक्ट सिलेक्शन ऑपरेटर है?
(A) डॉट(.)
(B) कॉमा(,)
(C) कोलन(:)
(D) सेमीकोलन(;)
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) डॉट(.)
29. एक निश्चित कोड में RAIN को 8$%6 लिखा जाता है और MORE को 7#8@ लिखा जाता है। उस कोड में REMAIN को कैसे लिखा जाएगा?
(A) #@7$%6
(B) #@&$%6
(C) 7@#$%6
(D) 8@7$%6
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) 8@7$%6
30. राजस्थान का उच्च न्यायालय (प्रमुख सीट) कहाँ है?
(A) जोधपुर
(B) उदयपुर
(C) जैसलमेर
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) जोधपुर
31. मणिपुर का राजधानी शहर कौन-सा है?
(A) शिलांग
(B) इम्फाल
(C) सिल्वासा
(D) कवारत्ती
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) इम्फाल
32. कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में रिकर्सन क्या होता है?
(A) किसी शर्त को पूरी होने तक एक लूप द्वारा कोड के एक ब्लॉक को दोहराना
(B) एक फंक्शन जो खुद को कॉल करता है
(C) एक समस्या को छोटी उप-समस्याओं में तोड़ने की प्रक्रिया
(D) तेजी से निष्पादन के लिए कोड को अनुकूलित करने का एक तरीका
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) एक फंक्शन जो खुद को कॉल करता है
33. भिन्न शब्द चुनिये।
(A) न्यायपूर्ण
(B) निष्पक्ष
(C) न्यायोचित
(D) पक्षपाती
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) पक्षपाती
34. द्विघात समीकरण (quadratic equation) 2x2 – 6x – 3 = 0 का विभेदक (discriminant) क्या है?
(A) 60
(B) √60
(C) 12
(D) √12
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) 60
35. कुणाल उत्तर की ओर 10 किमी चलता है। वहाँ से वह दक्षिण की ओर 6 किमी चलता है। फिर वह पूर्व की ओर 3 किमी चलता है। प्रारंभिक बिंदु के संबंध में वह कितनी दूर और किस दिशा में है?
(A) 5 किमी, पश्चिम
(B) 5 किमी, उत्तर पूर्व
(C) 7 किमी, पूर्व
(D) 5 किमी, दक्षिण पश्चिम
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) 5 किमी, उत्तर पूर्व
36. ग्रामीण बाजार के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी मार्केटिंग रणनीति उपलब्ध है?
(A) प्रचार रणनीतियाँ
(B) उत्पाद रणनीतियाँ
(C) मूल्य रणनीतियाँ
(D) उपर्युक्त सभी
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) उपर्युक्त सभी
37. भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य का जनसंख्या घनत्व 17 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है?
(A) बिहार
(B) उत्तर प्रदेश
(C) अरुणाचल प्रदेश
(D) सिक्किम
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) अरुणाचल प्रदेश
38. कलाम-ए-नैरंग ………….. द्वारा लिखी गई कविताओं का संकलन है।
(A) सैयद गुलाम भिक
(B) मुरारीलाल शर्मा
(C) अलमा मुहम्मद इकबाल
(D) अल्ताफ हुसैन हाली
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) सैयद गुलाम भिक
39. एक धनराशि चक्रवृद्धि ब्याज (compound interest) पर 4 वर्षों में दोगुनी हो जाती है। समान ब्याज दर पर वह धनराशि कितने वर्ष में 8 गुना होगी?
(A) 18 वर्ष
(B) 12 वर्ष
(C) 16 वर्ष
(D) 24 वर्ष
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) 12 वर्ष
40. एक लड़के की ओर इशारा करते हुए वीना ने कहा, वह मेरे दादा के इकलौते बेटे (only son) का बेटा है। लड़का वीना से किस तरह से संबंधित है?
(A) चाचा
(B) भतीजा
(C) पिता
(D) भाई
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) भाई
41. भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान, हैली राष्ट्रीय उद्यान किस वर्ष स्थापित किया गया था?
(A) 1930
(B) 1932
(C) 1936
(D) 1939
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) 1936
42. गतिरोध (डेडलॉक) घटित होने के लिए आवश्यक शर्त क्या है?
(A) म्यूचुअल एक्सक्लूशन
(B) होल्ड एंड वैट
(C) नो प्रीएम्प्शन
(D) उपर्युक्त सभी
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) उपर्युक्त सभी
43. सूचना का अधिकार (RTI – Right To Information) अधिनियम किस वर्ष लागू हुआ?
(A) 2004
(B) 2010
(C) 2005
(D) 2009
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) 2005
44. बाइनरी कोड क्या है?
(A) मुख्य-10 अंकों का उपयोग करके सूचना का प्रतिनिधित्व करने की एक प्रणाली
(B) मुख्य-16 अंकों का उपयोग करके सूचना का प्रतिनिधित्व करने की एक प्रणाली
(C) केवल दो अंकों : 0 और 1 का उपयोग करके सूचना का प्रतिनिधित्व करने की एक प्रणाली
(D) वर्णमाला वर्णों का उपयोग करके जानकारी का प्रतिनिधित्व करने की एक प्रणाली
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) केवल दो अंकों : 0 और 1 का उपयोग करके सूचना का प्रतिनिधित्व करने की एक प्रणाली
45. मानस टाइगर रिजर्व …………… में स्थित है।
(A) उत्तर प्रदेश
(B) मध्य प्रदेश
(C) असम
(D) केरल
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) असम
46. 1 से 25 तक क्रमांकित टिकटों को एक साथ मिला दिया जाता है और एक टिकट यादृच्छिक (random) रूप से निकाला जाता है। क्या संभावना (probability) है कि निकाले गए टिकट में एक अभाज्य संख्या (prime number) हो?
(A) 2/5
(B) 7/25
(C) 9/25
(D) 11/25
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) 9/25
47. बाइनरी फाइल को खोलने के लिए किस फंक्शन का प्रयोग किया जाता है?
(A) fopen()
(B) open()
(C) fread()
(D) fwrite()
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) fopen()
48. वह क्रोमेटिन जो अधिक घने तरीके से पैक होता है और गहरा रंग देता है …………… कहलाता है।
(A) हेटिरोक्रोमेटिन
(B) यूक्रोमेटिक
(C) गुणसूती प्रोटीन
(D) होमोक्रोमेटिन
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) हेटिरोक्रोमेटिन
49. यदि 4n – 4n – 1 = 48, तो nn किसके बराबर है?
(A) 3
(B) 8
(C) 27
(D) 1
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) 27
50. एशियाटिक सोसाइटी के संस्थापक कौन थे?
(A) सर थॉमस एर्ले
(B) सर विलियम जोन्स
(C) लॉर्ड माउंट बैटन
(D) लॉर्ड चार्ल्स रोज़
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) सर विलियम जोन्स
51. छह व्यक्ति A, B, C, D, E और F एक वृत्त (circle) में केंद्र की ओर मुँह करके खड़े हैं। B, D और C का निकटतम पड़ोसी है। A, E और C का निकटतम पड़ोसी है। F, D के दाईं (right) ओर है। A और F का निकटतम पड़ोसी कौन है?
(A) B
(B) C
(C) D
(D) E
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) E
52. यह झील हरियाणा के असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य का एक भाग है
(A) ब्रह्म सरोवर झील
(B) कर्ण झील
(C) सूरजकुंड झील
(D) बड़खल झील
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) सूरजकुंड झील
53. वर्तमान निर्देश को निष्पादित करने के लिए सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU – Central Processing Unit) में किस प्रकार का रिजिस्टर जिम्मेदार होता है?
(A) प्रोग्राम काउंटर
(B) इंस्ट्रक्शन रजिस्टर
(C) मेमोरी एड्रेस रजिस्टर
(D) उपर्युक्त सभी
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) इंस्ट्रक्शन रजिस्टर
54. विक्रेता और संभावित ग्राहक के बीच आमने-सामने बातचीत की प्रक्रिया को क्या कहा जाता है?
(A) व्यक्तिगत बिक्री
(B) विज्ञापन
(C) परामर्शी बिक्री
(D) लेन-देन संबंधी बिक्री
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) व्यक्तिगत बिक्री
55. ग्रामीण विपणन में निम्नलिखित में से कौन-सी उत्पाद रणनीति नहीं है?
(A) ब्रांडिंग
(B) पैकैजिंग
(C) मूल्य निर्धारण
(D) बिक्री के बाद सेवाएँ
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) मूल्य निर्धारण
56. 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा में साक्षरता (literacy) का प्रतिशत कितना है?
(A) 75.6
(B) 78.6
(C) 80.5
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) 75.6
57. हम अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस कब मनाते हैं?
(A) 29 जून
(B) 29 सितंबर
(C) 29 जुलाई
(D) 29 मई
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) 29 जुलाई
58. निम्नलिखित में से किस राजा ने ‘अमुक्तमाल्यदा’ पुस्तक लिखी थी?
(A) अकबर
(B) राजा राज चोल
(C) कृष्णदेवराय
(D) चंद्रगुप्त मौर्य
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) कृष्णदेवराय
59. यदि f(x) = {logex / x–1; x ≠ 1
और {k ; x = 1
x = 1 पर निरंतर है तो k का मान है
(A) e
(B) 0
(C) – 1
(D) 1
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) 1
60. 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा का जनसंख्या घनत्व (प्रति वर्ग किमी में) कितना है?
(A) 786
(B) 573
(C) 625
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) 573
61. ग्रामीण विपणन में निम्नलिखित में से किसे चुनौती माना जाता है?
(A) समृद्ध बुनियादी ढाँचा
(B) खराब साक्षरता दर
(C) दुकानों की उपलब्धता में वृद्धि
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) खराब साक्षरता दर
62. अंकित उत्तर की ओर चलना शुरू करता है। 30 मीटर चलने के बाद, वह बायीं (left) ओर मुड़ता है और 40 मीटर चलता है। फिर वह बायीं ओर मुड़ता है और 30 मीटर चलता है। वह फिर बायीं ओर मुड़ता है और 50 मीटर चलता है। वह अपनी मूल स्थिति से कितनी दूर है?
(A) 50 मीटर
(B) 40 मीटर
(C) 30 मीटर
(D) 10 मीटर
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) 10 मीटर
63. राज्यसभा का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु क्या है?
(A) 25 वर्ष
(B) 30 वर्ष
(C) 35 वर्ष
(D) 40 वर्ष
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) 30 वर्ष
64. ग्रामीण मांग आम तौर पर क्या है?
(A) निरंतर और नियमित
(B) मौसमी और अनियमित
(C) स्थायी और अनियमित
(D) छिट-पुट और नियमित
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) मौसमी और अनियमित
65. 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा का लिंगानुपात (sex ratio) (प्रति हजार पुरुषों पर महिला) क्या था?
(A) 879
(B) 943
(C) 989
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) 879
66. ग्रामीण बाजारों में निम्नलिखित में से कौन-सी समस्या नहीं है?
(A) साक्षरता का निम्न स्तर
(B) प्रति व्यक्ति आय कम
(C) अच्छी तरह से विकसित बाजार
(D) रसद समस्याएँ
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) अच्छी तरह से विकसित बाजार
67. भारत का पहला मुगल शासक कौन था?
(A) अकबर
(B) बाबर
(C) हुमायूँ
(D) शाह-जहाँ
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) बाबर
68. भुजा को 3% बढ़ाने पर x मी. के घन (cube) के आयतन (volume) V में लगभग परिवर्तन है
(A) 0.09x3 m3
(B) 0.03x3 m3
(C) 0.06x3 m3
(D) 0.04x3 m3
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) 0.09x3 m3
69. निम्नलिखित में से हरियाणा के किस नृत्य से रबी की फसल का बोया जाना चिन्हित है?
(A) घूमर
(B) झूमर
(C) लोहरी
(D) लूर
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) लूर
70. यदि a + 1, 3a, 4a + 2 समांतर श्रेणी (AP) में हों, तो ‘a’ का मान क्या है?
(A) 0
(B) 2
(C) 1
(D) 3
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) 3
71. मोरबी पुल हादसा कहाँ हुआ?
(A) केरल
(B) गुजरात
(C) उत्तराखंड
(D) उत्तर प्रदेश
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) गुजरात
72. सात व्यक्ति A, B, C, D, E, F और G एक पंक्ति में फ़ोन बूथ के सामने खड़े हैं। E, F से कहीं आगे है। C और G के बीच में ठीक एक व्यक्ति खड़ा है। D, A के ठीक पीछे है। F, B और D दोनों के पीछे है। यदि D और C क्रमशः पंक्ति में चौथे और पाँचवें स्थान पर हैं, तो निम्न में से कौन-सा सत्य होना चाहिए?
(A) A प्रथम है
(B) B प्रथम है
(C) F छठा है
(D) F सातवाँ है
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) F छठा है
73. आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 (अग्रिम अनुमान) के अनुसार हरियाणा की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय (स्थिर मूल्य पर) क्या है?
(A) ₹ 1,04,550
(B) ₹ 1,85,490
(C) ₹ 2,57,840
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) ₹ 1,85,490
74. हरियाणा का वन विभाग ………….. में तीतर प्रजनन केंद्र चलाता है।
(A) कुरुक्षेत्र
(B) भिवानी
(C) पंचकुला
(D) पिंजौर
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) पंचकुला
75. निम्नलिखित में से कौन-सा ग्रामीण विपणन (marketing) मिश्रण नहीं है?
(A) उत्पाद
(B) प्रचार
(C) मूल्य
(D) पैकेज
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) पैकेज
76. वृत्त (circle), (x + 1)2 + (y – 3)2 = 64 के भीतर अंकित किए गए एक आयत (rectangle) का अधिकतम क्षेत्रफल है
(A) 64 वर्ग इकाई
(B) 72 वर्ग इकाई
(C) 8 वर्ग इकाई
(D) 128 वर्ग इकाई
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) 128 वर्ग इकाई
77. भारत में निम्नलिखित में से किस राज्य ने ‘चिरायु स्वास्थ्य बीमा’ योजना शुरू की है?
(A) उत्तर प्रदेश
(B) मध्य प्रदेश
(C) केरल
(D) हरियाणा
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) हरियाणा
78. MSME (Micro, Small, and Medium Enterprise)-सूक्ष्म उद्यमों के लिए वार्षिक कारोबार की सीमा क्या है?
(A) < 8 करोड़
(B) < 5 करोड़
(C) < 10 करोड़
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) < 5 करोड़
79. हरियाणा में मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना में शामिल होने के लिए आयु सीमा क्या है?
(A) 10 वर्ष से 60 वर्ष
(B) 20 वर्ष से 59 वर्ष
(C) 15 वर्ष से 75 वर्ष
(D) आयु सीमा को पूरी तरह से समाप्त कर दिया है
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) आयु सीमा को पूरी तरह से समाप्त कर दिया है
80. …………… का प्रयोग रंग और रोगन बनाने में होता है।
(A) पॉली विनाईल क्लोराइड (PVC)
(B) बैकेलाइट
(C) यूरिया फॉर्मलडिहाईड रेजिन
(D) ग्लिप्टल
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) ग्लिप्टल
81. औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP – Index of Industrial Production), हरियाणा के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और नीचे दिए गए सही विकल्प को चुनें।
1. आईआईपी (IIP) को वर्तमान में राज्य में आर्थिक और सांख्यिकीय मामलों के विभाग, हरियाणा द्वारा तैयार किया जा रहा है।
2. आईआईपी (IIP) की गणना के लिए वर्तमान आधार वर्ष 2011-12 है।
(A) केवल कथन 1 सही है
(B) केवल कथन 2 सही है
(C) कथन 1 और 2 दोनों गलत हैं
(D) कथन 1 और 2 दोनों सही हैं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) कथन 1 और 2 दोनों सही हैं
82. भारतीय संविधान का कौन-सा भाग मौलिक अधिकारों (fundamental rights) से संबंधित है?
(A) भाग I
(B) भाग II
(C) भाग III
(D) भाग IV
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) भाग III
83. ‘सिगारिटिस मेघामलाईएंसिस’ शब्द …………… से संबंधित है।
(A) तितली
(B) बाघ
(C) चींटी
(D) बंदर
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) तितली
84. A, Z, N, M, O और P एक परिवार के सदस्य हैं। दो विवाहित जोड़े (married couples) हैं। N एक क्यूरेटर है और O का पिता है। P, A की बेटी का बेटा है, जो बैंकर है। O, Z की पोती है, जो एक आर्किटेक्ट है। परिवार में दो अविवाहित (unmarried) छात्र हैं। परिवार में एक शिक्षक है और बैंकर उसका पिता है। M का पति कौन है?
(A) P
(B) N
(C) Z
(D) A
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) N
85. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY – Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana) के अनुसार, खरीफ और रबी फसलों के लिए किसानों द्वारा क्रमशः कितना प्रीमियम (प्रतिशत में) का भुगतान किया जाना चाहिए?
(A) 2% और 1.5%
(B) 5% और 2%
(C) 1.5% और 3%
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) 2% और 1.5%
86. जैसे-जैसे हम भूमध्य रेखा (equator) से ध्रुवों (poles) पर जाते हैं, g का मान
(A) समान रहता है
(B) घटता है
(C) 45° के अक्षांश तक घटता है
(D) बढ़ता है
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) बढ़ता है
87. राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD – National Bank for Agriculture and Rural Development) की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
(A) 1999
(B) 1982
(C) 2000
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) 1982
88. मानव शरीर में पसलियों (ribs) के कितने जोड़े होते हैं?
(A) 10
(B) 11
(C) 12
(D) 13
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) 12
89. हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (HSIIDC – Haryana State Industrial & Infrastructure Development Corporation Limited) की स्थापना किस वर्ष हुई?
(A) 1967
(B) 1976
(C) 1982
(D) 1994
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) 1967
90. कुछ छात्र एक कतार (line) में खड़े हैं जिसमें आशीष बाएँ (left) से 15वें स्थान पर है और सचिन दाएँ (right) से 17वें स्थान पर है। यदि वे अपना स्थान बदल लें, तो सचिन दाएँ से 15वें स्थान पर होगा। कतार में कितने छात्र हैं?
(A) 21
(B) 22
(C) 29
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) 29
91. Choose the right option to form a meaningful sentence.
was / performance / impressed / with / quite / his / I
(A) His performance was quite impressed with I.
(B) I was quite impressed with his performance.
(C) I with his performance was quite impressed.
(D) His performance with I was quite impressed.
(E) Not attempted
Answer – (B) I was quite impressed with his performance.
92. Choose the correct meaning of the following idiom and expression.
Open secret.
(A) Known to all
(B) Of no use
(C) A useless person
(D) Full details
(E) Not attempted
Answer – (A) Known to all
93. Choose the correct indirect form of the given word sentence.
He said, “Who is your father”?
(A) He asked me who was my father.
(B) He asked me that who is your father.
(C) He asked me who my father was.
(D) He asked me who my father is.
(E) Not attempted
Answer – (C) He asked me who my father was.
94. Choose the correct spelling of the given word.
devalop
(A) develop
(B) davalap
(C) develup
(D) None of the above
(E) Not attempted
Answer – (A) develop
95. Choose the correct answer after making necessary corrections.
He went there by foot.
(A) He went there on foot.
(B) He go there on foot.
(C) He went there in foot.
(D) He went there for foot.
(E) Not attempted
Answer – (A) He went there on foot.
96. ‘स्वाधीन’ का विलोम शब्द ………….. है।
(A) अधीन
(B) निदान
(C) पराधीन
(D) वरदान
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) पराधीन
97. संधि के कितने भेद हैं?
(A) दो
(B) तीन
(C) चार
(D) पाँच
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) तीन (स्वर संधि, व्यंजन संधि, विसर्ग संधि)
98. क्रिया के मूल रूप को ………….. कहते हैं ।
(A) धातु
(B) वर्ण
(C) प्रत्यय
(D) विभक्ति
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) धातु
99. ‘मधु’ शब्द के सही अर्थ का चयन कीजिए।
(A) पक्षी
(B) शहद
(C) पत्ता
(D) चमक
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) शहद
100. जो कठिनाई से मिले, उसे …………….. कहते हैं।
(A) दुर्लभ
(B) दुर्गम
(C) दुष्कर
(D) दुर्बल
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) दुर्लभ