HSSC Haryana CET Group C (Group 57) Paper 06 Aug 2023 Official Answer Key
1. 2744 का घनमूल (cube root) ज्ञात कीजिए।
(A) 25
(B) 9
(C) 8
(D) 14
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) 14
2. हरियाणा में टांगरी नदी अपनी यात्रा कहा से शुरू करती है?
(A) कालका
(C) चंडीगढ़
(B) अरावली पहाड़ियाँ
(D) अंबाला
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) कालका
3. निम्नलिखित समरूपता (analogy) को पूर्ण कीजिए।
विटामिन A : रेटिनॉल : : विटामिन C : ……….
(A) टोकोफेरोल
(B) कैल्सिट्रोल
(C) एस्कॉर्बिक एसिड
(D) नियासिन
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) एस्कॉर्बिक एसिड
4. वह सबसे छोटी संख्या ज्ञात कीजिए जिसे 1780 में जोड़ने पर वह एक पूर्ण वर्ग (perfect square) बन जाए।
(A) 36
(B) 64
(C) 69
(D) 81
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) 69
5. हरियाणा का CID (Criminal Investigation Department) प्रशिक्षण विद्यालय ………….. में स्थित है।
(A) जीरकपुर
(B) पंचकुला
(C) चंडीगढ़
(D) गुरूग्राम
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) पंचकुला
6. जमीन की सतह के नीचे जमा पानी को …………….. कहा जाता है।
(A) भूजल
(B) कुआँ
(C) झरना
(D) नहर
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) भूजल (ground water)
7. …………… एक फुटस्टूल है जिसमें विभिन्न रंगों और पैटर्न में धागों को आपस में गूंथकर एक सीट बनाई जाती है।
(A) सांघी
(B) पिडी
(C) जट्टी
(D) पीढ़ा
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) पिडी
8. अवांछित पदार्थ को पानी में मिलाने को …………… कहा जाता है।
(A) परमाणु प्रदूषण
(B) ध्वनि प्रदूषण
(C) मृदा प्रदूषण
(D) जल प्रदूषण
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) जल प्रदूषण
9. RIDF (Rural Infrastructure Development Fund) की स्थापना ………….. में हुई थी।
(A) 1995-1998
(B) 1995-1996
(C) 1992-1993
(D) 1992-1996
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) 1995-1996
10. प्रथम 40 प्राकृत संख्याओं (natural numbers) का औसत (average) ज्ञात कीजिए।
(A) 25.5
(B) 21.5
(C) 20.5
(D) 24.5
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) 20.5
11. हरियाणा के किस प्रमुख हिंदी लेखक ने लॉर्ड कर्जन के कार्यों की तुलना नादिर शाही से की थी?
(A) हाली
(B) लाला लाजपत राय
(C) बाल मुकुंद गुप्ता
(D) पंडित नेकीराम
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) बाल मुकुंद गुप्ता
12. प्रधानमंत्री जन धन योजना …………… में शुरू की गई थी।
(A) 28 अगस्त 2014
(B) 28 अगस्त 2016
(C) 28 नवंबर 2016
(D) 28 नवंबर 2014
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) 28 अगस्त 2014
13. हरियाणा के मसानी बांध निम्नलिखित में से किस नदी पर बनाया गया है?
(A) साहिबी
(B) यमुना
(C) कृष्णावती
(D) टांगरी
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) साहिबी
14. NDC का पूर्ण रूप है
(A) नेशनल डायरेक्टरी कॉलेज
(B) नेशनल डिफेंस कोर्स
(C) नेशनल डिफेंस कॉलेज
(D) नेशनल डायरेक्टरी कोस्ट
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) नेशनल डिफेंस कॉलेज (National Defence College)
15. 1471369 का वर्गमूल (square root) ज्ञात कीजिए।
(A) 1412
(B) 1213
(C) 1312
(D) 1413
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) 1213
16. हरियाणा का वन विभाग कुरुक्षेत्र में निम्नलिखित में से कौन-सा प्रजनन केंद्र (breeding centre) चलाता है?
(A) तीतर प्रजनन केंद्र
(B) मोर एवं चिंकारा प्रजनन केंद्र
(C) चिंकारा प्रजनन केंद्र
(D) मगरमच्छ प्रजनन केंद्र
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) मगरमच्छ प्रजनन केंद्र
17. दो संख्याओं का अंतर (difference) 11 है और उनके योग का पाँचवां भाग 9 है। संख्याएँ ज्ञात कीजिए।
(A) 28 और 16
(B) 28 और 17
(C) 25 और 17
(D) 26 और 17
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) 28 और 17
18. वर्चुअल मेमोरी क्या है?
(A) भौतिक मेमोरी को छोटे ब्लॉकों में विभाजित करने की प्रक्रिया
(B) जगह बचाने के लिए मेमोरी को संपीड़ित करने की प्रक्रिया
(C) भौतिक रूप से उपलब्ध मेमोरी की तुलना में अधिक मेमोरी का अनुकरण करने की प्रक्रिया
(D) उपरोक्त सभी
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) भौतिक रूप से उपलब्ध मेमोरी की तुलना में अधिक मेमोरी का अनुकरण करने की प्रक्रिया
19. C में कंसोल से कैरेक्टर को पढ़ने के लिए किस फंक्शन का प्रयोग किया जाता है?
(A) putchar()
(B) getchar()
(C) scanf()
(D) gets()
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) getchar()
20. हल करें : 450 का 28% + 280 का 45%
(A) 201
(B) 252
(C) 254
(D) 356
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) 252
21. लाल मिट्टी के लाल होने का क्या कारण है?
(A) अधिक चराई
(B) हाई आइरन ऑक्साइड की उपस्थिति के कारण
(C) पोटाश और मैग्नीशिया की उपस्थिति
(D) इनमें से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) हाई आइरन ऑक्साइड की उपस्थिति के कारण
22. 2 संख्याओं का योग 184 है। यदि एक का एक-तिहाई दूसरे के सातवें भाग से 8 अधिक है, तो छोटी संख्या ज्ञात करें।
(A) 64
(B) 76
(C) 84
(D) 72
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) 72
23. यदि एक रेडियो 490 रुपये में खरीदा (cost price) जाता है और 465.50 रुपये में बेचा (selling price) जाता है, तो हानि का प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
(A) 5%
(B) 7%
(C) 6%
(D) 9%
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) 5%
24. निम्नलिखित में से कौन-सी झील हरियाणा के रोहतक जिले में स्थित है?
(A) कर्ण झील
(B) ब्रह्म सरोवर
(C) तिल्यार झील
(D) ब्लू बर्ड झील
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) तिल्यार झील
25. निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न के स्थान पर कौन-सा मान आएगा?
4½ + 3⅙ + ? + 2⅓ =13⅖
(A) 13⅗
(B) 3⅖
(C) 3¼
(D) इनमें से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) 3⅖
26. निम्नलिखित समरूपता (analogy) को पूर्ण कीजिए।
मछली : एक्वेरियम : : कुक्कुट : …………
(A) फार्म
(B) शेड
(C) डेन
(D) इनमें से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) फार्म
27. …………… हरियाणा के पहले समाचार पत्र ‘हरियाणा झज्जर’ के संपादक थे।
(A) राजाराम शास्त्री
(B) भगवत दयाल शर्मा
(C) दीन दयाल शर्मा
(D) रामचरण शास्त्री
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) दीन दयाल शर्मा
28. यदि 2x + 3y + z = 55, x + z – y = 4 और y – x + z = 12 तो z का मान क्या है?
(A) 9
(B) 7
(C) 5
(D) 8
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) 8
29. कर्नाटक राज्य सहकारी विपणन फेडरेशन लिमिटेड किसकी आपूर्ति में प्रमुख भूमिका निभाता है?
(A) रासायनिक उर्वरक
(B) कृषि उपकरण
(C) कीटनाशक
(D) उपरोक्त सभी
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) उपरोक्त सभी
30. RKVY का पूर्ण रूप है
(A) राज्य केंद्र विकास योजना
(B) राज्य कृषि विकास योजना
(C) राष्ट्रीय कृषि विकास योजना
(D) इनमें से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (Rashtriya Krishi Vikas Yojana)
31. निम्नलिखित में से किसे हरियाणवी भाषा की पहली फिल्म माना जाता है?
(A) चंदर किरण
(B) धरती
(C) बहुरानी
(D) चंद्रावल
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) धरती (वर्ष 1968 में रिलीज)
32. क्षेत्रफल के दृष्टी से भारत दुनिया का ………….. सबसे बड़ा देश है।
(A) 5वां
(B) 7वां
(C) 8वां
(D) 9वां
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) 7वां
33. कंप्यूटर प्रोग्राम में सबरूटीन्स के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
(A) सबरूटीन्स कॉलिंग प्रोग्राम को कोई वैल्यू वापस नहीं कर सकता है
(B) सबरूटीन्स को केवल मुख्य प्रोग्राम से ही कॉल किया जा सकता है
(C) किसी प्रोग्राम में दोहराए जाने वाले कार्यों को करने के लिए सबरूटीन्स का उपयोग किया जाता है
(D) सबरूटीन्स का अपना लोकल वेरिएबल का सेट हो सकता है
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) किसी प्रोग्राम में दोहराए जाने वाले कार्यों को करने के लिए सबरूटीन्स का उपयोग किया जाता है
34. यदि लागत मूल्य (cost price), विक्रय मूल्य (selling price) का 96% है, तो लाभ का प्रतिशत क्या है?
(A) 6.17%
(B) 4.17%
(C) 3.17%
(D) 5.17%
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) 4.17%
35. लोगों के बीच आवश्यक वस्तुओं का विनियमित और नियंत्रित वितरण
(A) सार्वजनिक वितरण प्रणाली
(B) राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान
(C) राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम
(D) भारत में कृषि ऋण का स्रोत
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) सार्वजनिक वितरण प्रणाली
36. यदि एक निश्चित भाषा में A को 1, B को 2 और इसी तरह कोड किया जाता है, तो उसी कोड में BIDDIC को कैसे कोडित किया जाएगा?
(A) 394492
(B) 284563
(C) 294493
(D) 375582
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) 294493
37. NAIS का पूर्ण रूप है
(A) नेशनल आर्ग्युमेंट्स इंस्टिट्यूशन सर्वे
(B) नेशनल ऐग्रिकल्चरल इंश्युरेंस स्कीम
(C) नेशनल आर्ग्युमेंट इंश्युरेंस स्कीम
(D) इनमें से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) नेशनल ऐग्रिकल्चरल इंश्युरेंस स्कीम (National Agricultural Insurance Scheme)
38. 800 रुपये की राशि साधारण ब्याज (simple interest) की दर पर 3 वर्षों में 920 रुपये हो जाती है। यदि ब्याज दर को 3% बढ़ा दिया जाए तो यह राशि कितनी हो जाएगी?
(A) रु. 998
(B) रु. 995
(C) रु. 992
(D) रु. 997
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) रु. 992
39. A और B मिलकर किसी कार्य को 4 दिनों में पूरा कर सकते हैं। यदि A अकेला उसी कार्य को 12 दिनों में पूरा कर सकता है, तो B अकेला उस कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकता है?
(A) 5 दिन
(B) 7 दिन
(C) 8 दिन
(D) 6 दिन
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) 6 दिन
40. आकांक्षी जिलों का परिवर्तन कार्यक्रम की घोषणा …………… द्वारा की गई थी।
(A) नीति आयोग
(B) प्रधानमंत्री योजना
(C) अटल पेंशन योजना
(D) इनमें से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) नीति आयोग
41. एक साइकिल सवार 2 मिनट 30 सेकंड में 750 मीटर की दूरी तय करता है, तो साइकिल सवार की गति (speed) किमी/घंटा में क्या है?
(A) 18 किमी/घंटा
(B) 12 किमी/घंटा
(C) 13 किमी/घंटा
(D) 17 किमी/घंटा
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) 18 किमी/घंटा
42. यदि D = 4 और COVER = 63, तों BASIS = ?
(A) 55
(B) 50
(C) 49
(D) 54
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) 50
43. IMRB का पूर्ण रूप है
(A) इंडियन मार्केट रिसर्च ब्यूरो
(B) इंटरनेशनल मार्केट रिसर्च ब्यूरो
(C) इंडियन मार्केट रूरल बिज़नेस
(D) इनमें से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) इंडियन मार्केट रिसर्च ब्यूरो (Indian Market Research Bureau)
44. हरियाणा के हिसार हवाई अड्डे को औपचारिक रूप से …………….. अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में जाना जाता है।
(A) दया राम
(B) महाराजा अग्रसेन
(C) भगत सिंह
(D) पंडित नेकीराम
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) महाराजा अग्रसेन
45. विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा ………….. है।
(A) मिसिसिप्पी
(B) गंगा
(C) सुंदरबन
(D) नील
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) सुंदरबन (गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा)
46. X ने Y का परिचय देते हुए कहा, “वह मेरे पिता के पिता की पोती का पति है”। Y का X से क्या संबंध है?
(A) दामाद
(B) बेटा
(C) भाई
(D) बहनोई
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) बहनोई (जीजा)
47. 30 और 50 के बीच सभी अभाज्य संख्याओं (prime numbers) का औसत (average) ज्ञात कीजिए।
(A) 38.8
(B) 49.8
(C) 59.8
(D) 39.8
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) 39.8
48. हरियाणा का एकमात्र कार्यक्रम निर्माण केन्द्र, दूरदर्शन केन्द्र किस स्थान पर स्थित है?
(A) हिसार
(B) गुरूग्राम
(C) अंबाला
(D) यमुनानगर
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) हिसार
49. …………….. भारत की पहली महिला हैं जिन्होंने कुश्ती में ओलंपिक पदक जीता है।
(A) संगीता फोगाट
(B) साक्षी मलिक
(C) बबीता फोगाट
(D) गीता फोगाट
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) साक्षी मलिक
50. क्रम में, आगे आने वाली संख्या कौन-सी है?
0, 6, 24, 60, 120, 210, ?
(A) 504
(B) 290
(C) 240
(D) 336
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) 336
51. बालू का जमाव जिसके परिणामस्वरूप तट के पास समुद्र में एक लंबा, संकरा तटबंध बन जाता है, …………… कहलाता है।
(A) बीच
(B) लॅगून
(C) सैंड बार
(D) लैटिट्यूड
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) सैंड बार (sand bar)
52. प्रसिद्ध हस्तियों में से किसे अकसर “हरियाणा के गांधी” के रूप में जाना जाता है?
(A) बाबू मूलचंद जैन
(B) धरम सिंह हयातपुर
(C) सर छोटू राम
(D) राव तुला राम
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) बाबू मूलचंद जैन
53. कंप्यूटर आर्किटेक्चर में इंस्ट्रक्शन कोड क्या है?
(A) कंप्यूटर प्रोग्राम करने के लिए उपयोग किए जाने वाले इंस्ट्रक्शन का एक सेट
(B) कंप्यूटर द्वारा उपयोग की जाने वाली एक प्रकार की मशीनी भाषा
(C) सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU) द्वारा किए गए ऑपरेशन को दर्शाने के लिए प्रयोग किया जानेवाला कोड
(D) उक्त सभी
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU) द्वारा किए गए ऑपरेशन को दर्शाने के लिए प्रयोग किया जानेवाला कोड
54. 108, 288 और 360 का महत्तम समापवर्तक (HCF) ज्ञात कीजिए।
(A) 36
(B) 28
(C) 30
(D) 26
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) 36
55. पृथ्वी के सबसे बाहरी ठोस आवरण या ढांचे को ……………. कहा जाता है।
(A) आग्नेय
(B) सिमा
(C) क्रस्ट
(D) सियाल
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) क्रस्ट (भूपर्पटी)
56. फसल बीमा की दो सामान्य श्रेणियों को …………… कहा जाता है।
(A) फसल उपज बीमा और फसल राजस्व बीमा
(B) फसल मूल्य बीमा और फसल राजस्व बीमा
(C) फसल मूल्य बीमा और फसल बीमा
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) फसल उपज बीमा और फसल राजस्व बीमा
57. C में एक फंक्शन के लिए एक एर्रे (array) पारित करने के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
(A) एर्रे का केवल अंतिम तत्व फंक्शन के लिए पास किया जाता है
(B) संपूर्ण एर्रे को फंक्शन के लिए वैल्यू द्वारा पास किया जाता है
(C) संपूर्ण एर्रे को फंक्शन के लिए संदर्भ द्वारा पास किया जाता है
(D) एर्रे का केवल पहला तत्व फंक्शन के लिए पास किया जाता है
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) संपूर्ण एर्रे को फंक्शन के लिए संदर्भ द्वारा पास किया जाता है
58. ………….. सबसे महत्वपूर्ण और व्यापक श्रेणी है। इसमें 40% भूमि क्षेत्र शामिल है। वास्तव में पूरा उत्तरी मैदान इन्हीं मिट्टी से बना है।
(A) जलोढ़ मिट्टी
(B) लाल मिट्टी
(C) काली मिट्टी
(D) लेटराइट मिट्टी
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) जलोढ़ मिट्टी
59. निम्नलिखित में से कौन-सा आरेख हाथियों, भेड़ियों, जानवरों का सही प्रतिनिधित्व करते हैं?

उत्तर – (C)
60. एक तस्वीर की ओर इशारा करते हुए, एक आदमी अपने दोस्त से कहता है कि “वह मेरे पिता की पत्नी के इकलौते बेटे की बेटी है”। तस्वीर में उस लड़की का उस आदमी से, क्या संबंध है?
(A) बहन
(B) चचेरी बहन
(C) बेटी
(D) माँ
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) बेटी
61. सिंधु घाटी सभ्यता की कलाकृतियों को सुरक्षित रखने के लिए कौन-सा संग्रहालय बनाया गया है?
(A) बनावली संग्रहालय
(B) मोहनजोदड़ो संग्रहालय
(C) हड़प्पा संग्रहालय
(D) राखीगढ़ी संग्रहालय
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) राखीगढ़ी संग्रहालय (हिसार)
62. निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या 3 से विभाज्य है?
(A) 541326
(B) 1111
(C) 5967013
(D) इनमें से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) 541326
63. ……………. विज्ञापन का सबसे व्यापक रूप और भारतीय ग्रामीण जनता का पसंदीदा है।
(A) फोक मीडिया
(B) वॉल पेंटिंग
(C) मैजिक शो
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) वॉल पेंटिंग (भित्ति चित्र)
64. पंजाब उच्च न्यायालय (High Court) की सीट चंडीगढ़ में किस वर्ष के दौरान स्थानांतरित हुई?
(A) 1968
(B) 1958
(C) 1955
(D) 1965
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) 1955
65. यदि + का अर्थ ÷, – का अर्थ ×, ÷ का अर्थ + और × का अर्थ – है, तो
36 × 12 + 4 ÷ 6 + 2 – 3 = ?
(A) 2
(B) 42
(C) 18
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) 42
66. नियाग्रा नदी कहाँ पाई जाती है?
(A) उत्तरी-अमेरिका
(B) भारत
(C) जापान
(D) ऑस्ट्रेलिया
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) उत्तरी-अमेरिका
67. किसी इन्टीजर वेरिएबल को मेमोरी आवंटित करने के उद्देश्य से malloc() का उपयोग करने के लिए निम्न में से कौन-सा सिंटैक्स सही है?
(A) malloc(2 * sizeof(int))
(B) malloc(sizeof(int*))
(C) malloc(sizeof(int))
(D) malloc(sizeof(int)) * 2
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) malloc(sizeof(int))
68. 72,108 और 2100 का लघुतम समापवर्त्य (LCM) ज्ञात कीजिए।
(A) 37500
(B) 37600
(C) 37800
(D) 37400
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) 37800
69. लुक (LOOK) डिस्क शेड्यूलिंग एल्गोरिदम क्या है?
(A) एक डिस्क शेड्यूलिंग एल्गोरिदम जो एक दिशा में तब तक अनुरोधों को पूरा करता है जब तक उस दिशा में कोई और अनुरोध न हो, और फिर दिशा उलटकर दूसरी दिशा में अनुरोधों को पूरा करता है
(B) एक डिस्क शेड्यूलिंग एल्गोरिदम जो डिस्क आर्म की वर्तमान स्थिति के सबसे करीब के अनुरोधों को पूरा करता है, और उस दिशा में कोई और अनुरोध न होने पर दिशा बदल लेता है
(C) एक डिस्क शेड्यूलिंग एल्गोरिदम जो शॉर्टस्ट घूर्णी विलंब के अपेक्षित अनुरोध को पूरा करता है
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) एक डिस्क शेड्यूलिंग एल्गोरिदम जो एक दिशा में तब तक अनुरोधों को पूरा करता है जब तक उस दिशा में कोई और अनुरोध न हो, और फिर दिशा उलटकर दूसरी दिशा में अनुरोधों को पूरा करता है
70. ………….. परत क्रस्ट के नीचे स्थित होती है।
(A) मेंटल
(B) चट्टानें
(C) कोर
(D) इनमें से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) मेंटल (mantle)
71. शिवालिक पहाड़ियाँ हरियाणा के निम्नलिखित में से किस जिले में नहीं पाई जाती हैं?
(A) अंबाला
(B) यमुनानगर
(C) सिरसा
(D) पंचकुला
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) सिरसा
72. वह सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए जिससे 62, 132 और 237 को विभाजित करने पर प्रत्येक मामले में समान शेषफल (remainder) बचे।
(A) 39
(B) 35
(C) 34
(D) 37
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) 35
73. सीढ़ीदार किनारों वाली गहरी और संकीर्ण घाटी को ……………. कहा जाता है।
(A) वी-आकार की घाटी
(B) डेल्टा
(C) गॉर्ज
(D) उपरोक्त सभी
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) गॉर्ज (gorge)
74. इंटर-फंक्शन कम्युनिकेशन के बारे में निम्न में से कौन-सा सही है?
(A) इंटर-फंक्शन कम्युनिकेशन केवल उसी फ़ाइल में परिभाषित फंक्शन के बीच किया जा सकता है
(B) इंटर-फंक्शन कम्युनिकेशन, फंक्शन के बीच जानकारी पास करने के लिए फंक्शन तर्क और वापसी वैल्यू के उपयोग को संदर्भित करता है
(C) इंटर-फंक्शन कम्युनिकेशन, फंक्शन के बीच सूचना को पास करने के लिए वैश्विक चर के उपयोग को संदर्भित करता है
(D) अधिकांश प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में इंटर-फंक्शन कम्युनिकेशन संभव नहीं है
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) इंटर-फंक्शन कम्युनिकेशन, फंक्शन के बीच जानकारी पास करने के लिए फंक्शन तर्क और वापसी वैल्यू के उपयोग को संदर्भित करता है
75. निम्नलिखित अनुक्रम में लुप्त संख्या ज्ञात कीजिए।
1, 3, 3, 6, 7, 9, ?, 12, 21
(A) 13
(B) 11
(C) 10
(D) 12
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) 13
76. प्रथम विश्व युद्ध के दौरान, हरियाणा के अंबाला जिले के ………….. सैन फ्रांसिस्को में गदर पार्टी के वास्तुकारों में से एक थे।
(A) दीन दयाल शर्मा
(B) टीकू राम
(C) नेकी राम
(D) कांशी राम
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) कांशी राम
77. यदि एक कोड में ALTERED को ZOGVIYW लिखा जाता है, तो उसी कोड में RELATED को …………… लिखा जाएगा।
(A) VIOUYGM
(B) IVOZGWV
(C) IVOZGVW
(D) IVOJKHM
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) IVOZGVW
78. ग्रामीण बाजारों का वर्गीकरण
(A) उपभोक्ता बाजार
(B) सेवा बाजार
(C) औद्योगिक बाजार
(D) उपरोक्त सभी
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) उपरोक्त सभी
79. निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न के स्थान पर कौन-सा मान आएगा?
8597 – ? = 7429 – 4358
(A) 5258
(B) 5526
(C) 5528
(D) 5256
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) 5526
80. हरियाणा के किस जिले में सबसे कम ग्राम पंचायतें हैं?
(A) फरीदाबाद
(B) पानीपत
(C) गुरूग्राम
(D) महेंद्रगढ़
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) फरीदाबाद
81. 2, 4, 8, 16, …, 1024 में कितने पद (terms) हैं?
(A) 12
(B) 8
(C) 5
(D) 10
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) 10
82. प्रोग्रामिंग में डिपेंडेंट स्टेटमेंट क्या होता है?
(A) एक स्टेटमेंट जो किसी वेरिएबल को परिभाषित करने के लिए प्रयोग किया जाता है
(B) एक स्टेटमेंट जो प्रोग्राम में अन्य स्टेटमेंटों के निष्पादन पर निर्भर करता है
(C) एक स्टेटमेंट जो प्रोग्राम में अन्य स्टेटमेंटों से स्वतंत्र रूप से निष्पादित होता है
(D) एक स्टेटमेंट जो केवल विशिष्ट कंडिशन में निष्पादित होता है
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) एक स्टेटमेंट जो प्रोग्राम में अन्य स्टेटमेंटों के निष्पादन पर निर्भर करता है
83. हरियाणा में कितनी बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया?
(A) 4
(B) 2
(C) 1
(D) 3
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) 3 बार (1967, 1977, 1991 में)
84. निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न के स्थान पर कौन-सा मान होगा?
? – 1936248 = 1635773
(A) 3458690
(B) 2021357
(C) 3572021
(D) 1936248
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) 3572021
85. घूर्णी विलंब (rotational delay) क्या है?
(A) डिस्क आर्म को सही ट्रैक पर जाने के लिए अपेक्षित समय
(B) डिस्क अनुरोध को संसाधित करने के लिए डिस्क नियंत्रक द्वारा अपेक्षित समय
(C) डिस्क को सही सेक्टर में घुमाने के लिए अपेक्षित समय
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) डिस्क को सही सेक्टर में घुमाने के लिए अपेक्षित समय
86. एक निश्चित कोड में SIKKIM को THLJJL लिखा जाता है, तो TRAINING को क्या लिखा जाएगा?
(A) SQRSGREE
(B) SDHMLHJI
(C) UQBHOHOF
(D) इनमें से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) UQBHOHOF
87. राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (NAFED, National Agricultural Cooperative Marketing Federation) की स्थापना …………… में की गई थी।
(A) 2 अक्टूबर 1956
(B) 2 अक्टूबर 1985
(C) 2 अक्टूबर 1958
(D) 2 सितंबर 1958
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) 2 अक्टूबर 1958
88. हरियाणा का ………….. एक्स्प्रेसवे भारत में अब तक का सबसे लंबा 6 लेन फ्लाईओवर है।
(A) कुरुक्षेत्र
(B) चंडीगढ़
(C) अंबाला
(D) पानीपत
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) पानीपत
89. एक विमान एक वर्ग (square) के चारों ओर 200, 400, 600 और 800 किमी/घंटा की गति से उड़ता है, तो मैदान के चारों ओर विमान की औसत गति (average speed) ज्ञात कीजिए।
(A) 564 किमी/घंटा
(B) 384 किमी/घंटा
(C) 765 किमी/घंटा
(D) 444 किमी/घंटा
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) 384 किमी/घंटा
90. 12,15, 20 और 27 से पूरी तरह विभाजित होने वाली सबसे छोटी संख्या ज्ञात कीजिए।
(A) 240
(B) 540
(C) 440
(D) 340
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) 540
91. Complete the following analogy.
Hen : Pullet : : Kangaroo : ………….
(A) Joey
(B) Calf
(C) Cub
(D) Pup
(E) Not attempted
Answer – (A) Joey
92. How many tenses are there in English Grammar?
(A) 8
(B) 2
(C) 4
(D) 3
(E) Not attempted
Answer – (D) 3 (Past, Present, Future)
93. Choose the correctly spelt word.
(A) Farewell
(B) Fairwal
(C) Fairwell
(D) Fairwel
(E) Not attempted
Answer – (A) Farewell
94. Complete the following analogy.
Faith : Doubt : : Enjoy : ………..
(A) Suffer
(B) Sad
(C) Pain
(D) Happy
(E) Not attempted
Answer – (A) Suffer
95. Complete the following analogy.
Full : Empty : : Pride : …………
(A) Denounce
(B) Dissuade
(C) Defendant
(D) Humanity
(E) Not attempted
Answer – (D) Humanity
96. इनमें से कौन-सा शब्द रूप शुद्ध है?
(A) आशीर्वाद
(B) अधीवाद
(C) आर्शीवाद
(D) आशीवाद
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) आशीर्वाद
97. ‘खालिकबारी’ किसकी रचना है?
(A) अकबर
(B) रहीम
(C) खालिकखलक
(D) अमीर खुसरो
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) अमीर खुसरो
98. महावीर प्रसाद द्विवेदी को किस वर्ष ‘सरस्वती पत्रिका’ के सम्पादक के रूप में नियुक्त किया गया?
(A) वर्ष 1909
(B) वर्ष 1903
(C) वर्ष 1900
(D) वर्ष 1906
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) वर्ष 1903
99. शौरसेनी अपभ्रंश से किस उपभाषा का विकास हुआ?
(A) पंजाबी
(B) पश्चिमी राजस्थानी
(C) बिहारी
(D) बांग्ला
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) पश्चिमी राजस्थानी
100. हिन्दी में वचन के कितने भेद हैं?
(A) 2
(B) 3
(C) 1
(D) 4
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) 2 (एकवचन, बहुवचन)