HSSC CET Group C (Group 56) Paper 2024 Answer Key

Haryana CET Group C (Group 56) Paper 17 August 2024 Answer Key

1. ………….. एक सिलिकॉन चिप है जिसमें एक बहुत ही छोटे क्षेत्र पर संपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक सर्किट होता है।
(A) ट्यूरिंग मशीन
(B) पास्कलाइन
(C) इंटीग्रेटेड सर्किट
(D) ट्रांजिस्टर
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) इंटीग्रेटेड सर्किट

2. निम्नलिखित में से कौन-सी दुनिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है?
(A) चिल्का
(B) कैस्पियन सागर
(C) विक्टोरिया झील
(D) मिशिगन
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) कैस्पियन सागर

3. औसत प्रतिरोधक बल जो 5 कि.ग्रा. द्रव्यमान की गति को 0.2 सेकंड में 65 सेमी/से से 15 सेमी/से पर लाने के लिए उस पर लगना आवश्यक है
(A) 100N
(B) 25N
(C) 50N
(D) 12.5N
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) 12.5N

4. यदि किसी महीने का सातवाँ दिन शुक्रवार से तीन दिन पहले है, तो महीने के उन्नीसवें दिन कौन-सा दिन होगा?
(A) रविवार
(B) सोमवार
(C) बुधवार
(D) शुक्रवार
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) रविवार

5. इस संरक्षित क्षेत्र में दिल्ली टीला पहाड़ी श्रेणी के अंतिम जीवित अवशेष हैं
(A) भिंडावास वन्यजीव अभयारण्य
(B) नाहर वन्यजीव अभयारण्य
(C) असोला-भट्टी वन्यजीव अभयारण्य
(D) अबूबशहर वन्यजीव अभयारण्य
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) असोला-भट्टी वन्यजीव अभयारण्य

6. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और नीचे दिए गए सही विकल्प को चुनें।
1. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) हरियाणा सरकार के लेखा के संकलन और तैयारी के लिए जिम्मेदार हैं।
2. यह कार्य महालेखाकार (A & E) हरियाणा के कार्यालय के माध्यम से किया जाता है।
(A) केवल कथन 1 सही है
(B) केवल कथन 2 सही है
(C) दोनों कथन 1 और 2 गलत हैं
(D) दोनों कथन 1 और 2 सही हैं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) दोनों कथन 1 और 2 सही हैं

7. दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
(A) 1980
(B) 1990
(C) 1985
(D) 1998
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) 1985

8. पृथ्वी ………… को सूर्य के अत्यंत निकट होगी।
(A) 21 जून
(B) 4 जुलाई
(C) 23 सितंबर
(D) 3 जनवरी
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) 3 जनवरी

9. निम्नलिखित में से कौन-सा प्लेटलेट्स का दूसरा नाम है?
(A) थ्रोम्बोसाइट्स
(B) एरिथ्रोसाइट्स
(C) ल्यूकोसाइट्स
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) थ्रोम्बोसाइट्स

10. यदि U 100 तत्वों वाला एक सार्वभौमिक समुच्चय है। A और B दो ऐसे समुच्चय है कि n(A) = 50, n(B) = 60, n(A∩B) = 20 तो n(A’∩B’) =
(A) 40
(B) 20
(C) 90
(D) 10
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) 10

11. 4 के प्रथम 6 गुणजों का माध्य क्या है?
(A) 13.5
(B) 14.5
(C) 14
(D) 16
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) 14

12. 16 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन हैं?
(A) निर्मला सीतारामन
(B) डॉ. अरविंद पनगढ़िया
(C) एन. के. सिंह
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) डॉ. अरविंद पनगढ़िया

13. वह अभिलेख जिसमें उड़ीसा के राजा खारवेल के अभियानों के बारे में विवरण दिया गया है
(A) ऐहोले अभिलेख
(B) इलाहाबाद स्तंभ अभिलेख
(C) हाथीगुम्फा गुहा अभिलेख
(D) हलमिडी अभिलेख
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) हाथीगुम्फा गुहा अभिलेख

14. किसी और के विचार या कार्य को अपने विचार या कार्य के रूप में प्रस्तुत करना …………… कहलाता है।
(A) चोरी
(B) कॉपीराइट
(C) नकल
(D) साहित्यिक चोरी
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) साहित्यिक चोरी

15. कृषि विकास में उल्लेखनीय वृद्धि का वर्णन करने के लिए किस शब्द का उपयोग किया जाता है?
(A) श्वेत क्रांति
(B) रजत क्रांति
(C) हरित क्रांति
(D) नीली क्रांति
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) हरित क्रांति

16. हरियाणा के ………….. जिले में सर्वाधिक सड़क घनत्व है।
(A) पंचकुला
(B) फरीदाबाद
(C) जींद
(D) अंबाला
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) अंबाला

17. निम्नलिखित में से कौन-सा दिन राष्ट्रीय लुप्तप्राय प्रजाति दिवस के रूप में मनाया जाता है?
(A) जून का दूसरा शुक्रवार
(B) मई का तीसरा शुक्रवार
(C) मार्च का तीसरा सोमवार
(D) जून का दूसरा सोमवार
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) मई का तीसरा शुक्रवार

18. यदि tanθ = √3, तो secθ =
(A) 2/√3
(B) 2
(C) √3/2
(D) इनमें से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) 2

19. cotθ + tanθ = 2 का सामान्य हल है
(A) θ = nπ/2 + (–1)n π/8
(B) θ = nπ/2 + (–1)n π/6
(C) θ = nπ/2 + (–1)n π/4
(D) θ = nπ + (–1)n π/8
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) θ = nπ/2 + (–1)n π/4

20. भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद वित्त आयोग से संबंधित है?
(A) अनुच्छेद 280
(B) अनुच्छेद 128
(C) अनुच्छेद 112
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) अनुच्छेद 280

21. निम्नलिखित में से कौन-सा झारखंड की राजधानी है?
(A) भुवनेश्वर
(B) आइज़वल
(C) शिलांग
(D) रांची
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) रांची

22. केदारनाथ के बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए भारतीय सेना द्वारा 2013 में शुरू किया गया अभियान इस नाम से जाना जाता है
(A) ऑपरेशन सूर्या होप
(B) ऑपरेशन विजय
(C) ऑपरेशन पोलो
(D) ऑपरेशन होली लैंड
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) ऑपरेशन सूर्या होप

23. …………… आइडेंटिटी ऑपरेटर सही का मूल्यांकन करता है यदि ऑपरेटर के दोनों ओर के वेरिएबल्स उसी स्मृति स्थान की ओर इंगित करें और अन्यथा गलत।
(A) in
(B) not in
(C) is
(D) is not
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) is

24. ‘NDMA’ का विस्तृत रूप है
(A) New Disaster Management Act
(B) National Disaster Managing Amendment
(C) National Disaster Management Authority
(D) Neurological Disorder Management Authority
(E) Not attempted
उत्तर – (C) National Disaster Management Authority

25. …………… हरियाणा का ‘हाकरा सभ्यता’ की पहली उत्खनित स्थल है।
(A) कालीबंगा
(B) मीताथल
(C) राखीगढ़ी
(D) कुणाल
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) कुणाल

26. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और नीचे दिए गए सही विकल्प को चुनें।
1. उत्पादन की प्रति इकाई कुल लागत को औसत लागत कहा जाता है।
2. उत्पादन की प्रति इकाई कुल राजस्व को औसत राजस्व कहा जाता है।
(A) केवल कथन 1 सही है
(B) केवल कथन 2 सही है
(C) दोनों कथन 1 और 2 गलत हैं
(D) दोनों कथन 1 और 2 सही हैं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) दोनों कथन 1 और 2 सही हैं

27. रोहन एक कक्षा में ऊपर से सातवें स्थान पर और नीचे से छब्बीसवें स्थान पर है। कक्षा में कितने छात्र हैं?
(A) 31
(B) 32
(C) 33
(D) 34
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) 32

28. लौह अयस्क जिसे काला अयस्क भी कहते है
(A) लिमोनाइट
(B) हेमेटाइट
(C) मैग्नेटाइट
(D) सिडेराइट
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) मैग्नेटाइट

29. यदि 3x+1.2n = 1728, तो n/x किसके बराबर है?
(A) 6
(B) 4
(C) 3
(D) 2
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) 3

30. ………….. एक डेटाबेस का डिज़ाइन है।
(A) रिलेशनल डेटाबेस मेनेजमेंट सिस्टम
(B) डेटाबेस स्कीमा
(C) कंट्रोल फ्लो डाइग्राम
(D) डेटा फ्लो डाइग्राम
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) डेटाबेस स्कीमा

31. यदि एक समद्विबाहु त्रिभुज का ऊर्ध्वाधर कोण 70° है, तो प्रत्येक आधार कोण का माप होगा।
(A) 50°
(B) 55°
(C) 60°
(D) 65°
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) 55°

32. दी गई अल्फा संख्यात्मक श्रृंखला के लिए दिए गए विकल्पों में से लुप्त पद चुनें।
2Z5, 7Y7, 14X9, 23W11, 34V13, ?
(A) 27U24
(B) 45U15
(C) 47U15
(D) 45V14
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) 47U15

33. एक कूट में, कॉलम-I में दिए गए वाक्यों के कूट कॉलम-II में दिए गए हैं। प्रत्येक शब्द का अद्वितीय कूट है। इनके आधार पर प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

कॉलम-Iकॉलम-II
1. keep quite good nicela sa da ka
2. good bad are not samena da ra pa me
3. nice days are goodda la pa le
4. keep same days goodka le na da

‘keep’ शब्द के लिए कूट क्या है?
(A) le
(B) ka
(C) da
(D) na
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) ka

34. एक से अधिक (लेकिन कुछ) विक्रेताओं से मिलकर बने बाजार को क्या कहते हैं?
(A) आइसोक्वांट
(B) एकाधिकार
(C) अल्पाधिकार
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) अल्पाधिकार

35. शब्दों के विषम युग्म का चयन करें।
(A) चित्रकार : गैलरी
(B) अभिनेता : मंच
(C) मेसन : दीवार
(D) किसान : खेत
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) मेसन : दीवार

36. किसी संबंध में ……………. की संख्या को संबंध की कार्डिनैलिटी कहा जाता है।
(A) अट्रिब्यूट
(B) ट्यूपल
(C) डोमेन
(D) डिग्री
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) ट्यूपल

37. 32x² – 7x + 7 = 9 के वास्तविक मूलों की संख्या क्या है?
(A) 0
(B) 2
(C) 1
(D) 4
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) 2

38. निम्नलिखित चारों में से तीन किसी खास तरीके से एक जैसे है और इस प्रकार एक समूह बनाते है।
सर्वथा भिन्न छाँटिए।
(A) वर्ग
(B) समचतुर्भुज
(C) त्रिभुज
(D) आयत
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) त्रिभुज

39. 320 मीटर लम्बी एक रेलगाड़ी 72 किमी/घंटा की गति से चल रही है। एक खंभे को पार करने में उसे कितना समय लगेगा?
(A) 20 सेकंड
(B) 16 सेकंड
(C) 12 सेकंड
(D) 24 सेकंड
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) 16 सेकंड

40. यदि PAINT को 74128 और EXCEL को 93596 के रूप में कोडित किया गया है, तो आप ACCEPT को कैसे कोडित करेंगे?
(A) 455975
(B) 455976
(C) 455977
(D) 455978
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) 455978

41. 14 वीं सदी के यात्री इब्न बतूता किस देश से थे?
(A) अरब
(B) अफ्रीका
(C) चीन
(D) मंगोलिया
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) अफ्रीका

42. राउरकेला स्टील प्लांट कहाँ स्थित है?
(A) छत्तीसगढ़
(B) ओडिशा
(C) मध्यप्रदेश
(D) उत्तरप्रदेश
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) ओडिशा

43. निम्नलिखित में से कौन-सी गैस भोपाल गैस त्रासदी के लिए जिम्मेदार है?
(A) मिथाइल अल्कोहल
(B) हीलियम
(C) नियॉन
(D) मिथाइल आइसोसाइनेट
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) मिथाइल आइसोसाइनेट

44. 42 विद्यार्थियों की एक कक्षा में नूतन का स्थान नीचे से 22 वां है। शीर्ष से उसका स्थान क्या है?
(A) 24
(B) 22
(C) 23
(D) 21
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) 21

45. निम्नलिखित में से कौन-सा निम्न श्रेणी का भूरा कोयला है?
(A) बिटुमिनस
(B) लिग्नाइट
(C) एन्थ्रेसाइट
(D) हेमेटाइट
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) लिग्नाइट

46. एक निश्चित कोड में, ‘Kit Mit Fit’ का अर्थ ‘I Am Laborious’, है, ‘Zit Rit Kit’ का अर्थ Kit Laborious Is Dangerous’ है और ‘Sit Fit Rit’ का अर्थ ‘Dangerous Extremely Painful’ है, तो उस भाषा में Is’ के लिए कोड क्या है?
(A) Kit
(B) Zit
(C) Rit
(D) डेटा अपर्याप्त
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) Zit

47. यदि α और β, x2 – ax + b2 = 0 के मूल हैं तो α2 + β2 का बराबर है
(A) a2 – 2b2
(B) 2a2 – b2
(C) a2 – b2
(D) a2 + b2
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) a2 – 2b2

48. एक शहर की जनसंख्या 25,000 से घटकर 24,500 हो गई। प्रतिशत कमी ज्ञात कीजिए।
(A) 2.5%
(B) 5%
(C) 2%
(D) 3%
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) 2%

49. निम्नलिखित में से किस कवि ने ‘अक्बर नामा’ पुस्तक लिखी थी?
(A) नूरजहाँ
(B) जहाँगीर
(C) अबुल फ़ज़ल
(D) मेहरुन्निसा
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) अबुल फ़ज़ल

50. उस युग्म का चयन कीजिए जिसमें शब्द एक दूसरे से वैसा ही संबंध रखते हैं जैसा कि दिए गए युग्म के शब्द रखते हैं।
ऊर्जा : जूल
(A) कुल्हाड़ी : पीसना
(B) अमीटर : धारा
(C) शक्ति : एम्पीयर
(D) प्रतिरोध : ओम
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) प्रतिरोध : ओम

51. स्लाइड रूल का आविष्कार ………….. द्वारा किया गया था।
(A) फ्रांसीसी दार्शनिक
(B) विलियम ऑट्रेड
(C) नेपियर बोन्स
(D) गॉटफ्रीड लीबनिज
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) विलियम ऑट्रेड

52. लक्ष्मण अपने घर से 15 किमी पश्चिम की ओर गया, फिर बाएं मुड़ा और 20 किमी चला। फिर वह पूर्व की ओर मुड़ा और 25 किमी चला और अंत में बाएं मुड़कर 20 किमी की दूरी तय की। अब वह अपने घर से कितनी दूर है?
(A) 15 किमी
(B) 20 किमी
(C) 25 किमी
(D) 10 किमी
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) 10 किमी

53. …………… का मिश्रण जल गैस कहलाता है।
(A) CO और H2O
(B) CO2 और H2O
(C) CO2 और H2
(D) CO और H2
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) CO और H2

54. निम्नलिखित में से किस राज्य में ‘कान्हा राष्ट्रीय उद्यान’ स्थित है?
(A) उत्तरप्रदेश
(B) मध्यप्रदेश
(C) बिहार
(D) केरल
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) मध्यप्रदेश

55. भारत के राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के कितने सदस्यों को मनोनीत किया जा सकता है?
(A) 15 सदस्य
(B) 12 सदस्य
(C) 26 सदस्य
(D) 2 सदस्य
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) 12 सदस्य

56. आपूर्ति वक्र पर वह बिंदु जिस पर एक फर्म सामान्य लाभ अर्जित करता है, उसे क्या कहते हैं?
(A) शटडाउन बिंदु
(B) ब्रेक ईवन बिंदु
(C) संक्रमण बिंदु
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) ब्रेक ईवन बिंदु

57. कंप्यूटर पर भारतीय भाषाओं के उपयोग की सुविधा के लिए, भारत में 1980 के मध्य दशक में भारतीय लिपियों के लिए एक सामान्य मानक कोडिंग विकसित की गई जिसे ………….. कहा जाता था।
(A) ISCII
(B) INSCII
(C) INCII
(D) ANSI
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) ISCII

58. महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), हरियाणा किसके अधीन कार्य करता है?
(A) भारत सरकार का व्यय विभाग
(B) भारतीय रिज़र्व बैंक
(C) भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक

59. ग्लाइकोलिसिस प्रक्रिया में, ग्लूकोज पाइरुविक अम्ल के …………. अणु बनाने के लिए आंशिक उपचयित होता है।
(A) एक
(B) तीन
(C) दो
(D) चार
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) दो

60. बिन्दु (1, –2) किस चतुर्थांश से संबंधित है?
(A) I
(B) II
(C) III
(D) IV
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) IV

61. तीसरी पीढ़ी में पंच कार्ड और प्रिंटआउट के स्थान पर की-बोर्ड और …………. का प्रयोग किया जाता था।
(A) स्कैनर
(B) मॉनिटर्स
(C) मेमोरी कार्ड
(D) मोडेम
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) मॉनिटर्स

62. भारत के राष्ट्रगान के पूर्ण संस्करण को बजाने में लगभग कितना समय लगता है?
(A) 40 सेकंड
(B) 1 मिनट
(C) 39 सेकंड
(D) 52 सेकंड
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) 52 सेकंड

63. मैक्रोइकॉनॉमिक्स के संदर्भ में, फिलिप्स कर्व ………….. की दर के बीच का संबंध है।
(A) मांग और आपूर्ति
(B) मुद्रास्फीति और बेरोजगारी
(C) बेरोजगारी और आपूर्ति
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) मुद्रास्फीति और बेरोजगारी

64. ‘बेबीलोनिया का हैंगिंग गार्डन’ किसके द्वारा बनाया गया था?
(A) डेरियस
(B) हम्मुराबी
(C) अलेक्झांडर
(D) नेबूचडनेस्सर
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) नेबूचडनेस्सर

65. चेतावनी संकेत बोर्ड का आकार क्या है?
(A) वर्गाकार
(B) वृत्ताकार
(C) त्रिकोणीय
(D) आयताकार
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) त्रिकोणीय

66. हम ‘विश्व जल दिवस’ कब मनाते हैं?
(A) 22 जनवरी
(B) 22 फरवरी
(C) 22 मार्च
(D) 22 अप्रैल
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) 22 मार्च

67. किस अनुच्छेद में भारत के चुनाव आयोग के कार्यालय का प्रावधान है?
(A) अनुच्छेद 326
(B) अनुच्छेद 368
(C) अनुच्छेद 324
(D) अनुच्छेद 328
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) अनुच्छेद 324

68. तस्वीर में एक आदमी की ओर इशारा करते हुए, एक आदमी ने एक महिला से कहा, ‘उसकी माँ तुम्हारे पिता की इकलौती बेटी है’। तस्वीर में महिला का आदमी से क्या संबंध था?
(A) बहन
(B) माँ
(C) पत्नी
(D) बेटी
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) माँ

69. इनमें से कौन-सा पांचवीं पीढ़ी के कंप्यूटिंग डिवाइस पर आधारित है?
(A) वैक्यूम ट्यूब्स
(B) इंटीग्रेटेड सर्किट (आई.सी.)
(C) ट्रांजिस्टर
(D) आर्टिफिशल इन्टेलिजन्स (ए.आई.)
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) आर्टिफिशल इन्टेलिजन्स (ए.आई.)

70. जब किसी वस्तु की कीमत में परिवर्तन होने के परिणामस्वरूप क्रय शक्ति में परिवर्तन होता है, तो वस्तु की इष्टतम मात्रा में परिवर्तन को क्या कहते हैं?
(A) मांग का नियम
(B) आय का प्रभाव
(C) दीर्घ अवधि
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) आय का प्रभाव

71. मराठों द्वारा दक्कन में जमींदार द्वारा दावा किए जाने वाले भूमि राजस्व के 25% को संदर्भित करने के लिए किस शब्द का इस्तेमाल किया गया था?
(A) जजिया
(B) जरीब
(C) सरदेशमुखी
(D) चौथ
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) चौथ

72. कोरिओलिस बल किसके कारण होता है?
(A) पृथ्वी का घूर्णन
(B) पृथ्वी का परिक्रमण
(C) पृथ्वी का झुकाव
(D) (A) और (B) दोनों
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) पृथ्वी का घूर्णन

73. नीलू ने ₹ 20 प्रति दर्जन की दर से 150 दर्जन पेंसिलें खरीदीं। उसने उन्हें ₹ 2.5 प्रति पेंसिल की दर से बेचा। लाभ या हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
(A) 40%
(B) 45%
(C) 35%
(D) 50%
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) 50%

74. पायथन में, एक टिप्पणी ………….. से शुरू होती है।
(A) #
(B) ##
(C) %
(D) @
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) #

75. श्रृंखला 4, 8, 16, 32, 64, ?, 256 के लिए दिए गए विकल्पों में से लुप्त पद चुनिए।
(A) 128
(B) 98
(C) 86
(D) 106
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) 128

76. भारतीय मुद्रा (करेन्सी) (नई) सीरीज के 20 रुपये के नोटों के पीछे कौन-सी छवि है?
(A) एलोरा की गुफाएँ
(B) पत्थर का रथ हम्पी
(C) रानी की वाव
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) एलोरा की गुफाएँ

77. भारत का पहला एयरो स्पोर्ट्स सेंटर हरियाणा के किस स्थान पर स्थापित किया गया?
(A) मानेसर
(B) नरवाना
(C) लोहारु
(D) नारनौल
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) नारनौल

78. (a + b)3 + (a – b)3 + 6a(a2 – b2) का मान क्या है?
(A) 6а3
(B) 8a3
(C) 10a3
(D) 12a3
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) 8a3

79. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का लिंगानुपात क्या था?
(A) 940
(B) 943
(C) 950
(D) 972
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) 943

80. हरियाणा का यह शहर नैनो शहर कहलाता है
(A) झज्जर
(B) पलवल
(C) गुरुग्राम
(D) पंचकुला
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) पंचकुला

81. The picture is ………… the wall.
(A) in
(B) under
(C) on
(D) at
(E) Not attempted
Answer – (C) on

82. There is a bed ………….. my room.
(A) in
(B) on
(C) under
(D) over
(E) Not attempted
Answer – (A) in

83. Choose the right option to form a meaningful sentence.
in / we / of / science / the age / live
(A) We in the age of science live.
(B) We live the age of science in.
(C) The age of science in we live.
(D) We live in the age of science.
(E) Not attempted
Answer – (D) We live in the age of science.

84. Choose the word which is nearest in meaning (synonym) to the given word.
Foe
(A) Enemy
(B) Foolishness
(C) Friend
(D) Fearless
(E) Not attempted
Answer – (A) Enemy

85. Choose the right option to fill in the blank with appropriate active or passive verb forms.
Sam ………….. the car.
(A) is repaired
(B) has been repaired
(C) repaired
(D) was being repaired
(E) Not attempted
Answer – (C) repaired

86. Identify the error and choose the right option from the four alternatives given below :
I am here for teach you English.
(A) I am here too teach you English.
(B) I am here at teach you English.
(C) I am here to teach you English.
(D) I am here in teach you English.
(E) Not attempted
Answer – (C) I am here to teach you English.

87. Choose the opposite word (antonym) to the given word.
Handsome
(A) Pretty
(B) Cute
(C) Ugly
(D) Attractive
(E) Not attempted
Answer – (C) Ugly

88. Choose the correct spelling of the given word.
Vacabulary
(A) Vocabulary
(B) Vecabulary
(C) Vocabuelary
(D) Vacabulery
(E) Not attempted
Answer – (A) Vocabulary

89. Choose the correct meaning of the following idioms and expressions.
A man of letters.
(A) a hidden enemy
(B) a scholar
(C) a useless person
(D) a person in uncomfortable situation
(E) Not attempted
Answer – (B) a scholar

90. Choose the correct indirect form of the given sentence.
She said “I have done my work”.
(A) She said that I had done my work.
(B) She said that she has done my work.
(C) She said that I had done her work.
(D) She said that she had done her work.
(E) Not attempted
Answer – (D) She said that she had done her work.

91. जो शब्द किसी विशेष व्यक्ति, वस्तु, स्थान या प्राणी के नाम का बोध कराते हैं, उन्हें ………….. संज्ञा कहते हैं ।
(A) व्यक्तिवाचक
(B) जातिवाचक
(C) भाववाचक
(D) इनमें से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) व्यक्तिवाचक

92. जिन स्वरों के उच्चारण में सबसे कम समय लगता है, उन्हें …………… स्वर कहते हैं।
(A) ह्रस्व
(B) दीर्घ
(C) निरनुनासिक
(D) अनुनासिक
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) ह्रस्व

93. “आप स्वयं चल कर देखें” यह वाक्य ………….. सर्वनाम का उदाहरण है।
(A) निजवाचक
(B) अनिश्चयवाचक
(C) संबंधवाचक
(D) प्रश्नवाचक
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) निजवाचक

94. ‘तरुण’ एक संज्ञा शब्द है, इसका भाववाचक संज्ञा रूप ……………. है।
(A) तरुणी
(B) तरुणई
(C) तरुणाई
(D) तरुनाई
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) तरुणाई

95. ‘ङ, ञ, ण तथा म’ ; इन ध्वनियों को …………. व्यंजन कहते हैं ।
(A) स्पर्शी
(B) नासिक्य
(C) संघर्षी
(D) पार्शिवक
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) नासिक्य

96. कर्त्ता का कारक चिन्ह ‘ने’ है। ‘ने’ का प्रयोग …………… सकर्मक क्रियाओं में होता है।
(A) वर्तमानकालीन
(B) भूतकालीन
(C) भविष्यत्कालीन
(D) इनमें से कोई नहीं
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) भूतकालीन

97. ‘अक्षि’ तत्सम शब्द है, उसका तद्भव …………. है।
(A) आग
(B) आँसू
(C) आँख
(D) आम
(E) अप्रयासित
उत्तर – (C) आँख

98. पुरुषवाचक सर्वनाम के कितने भेद होते हैं?
(A) दो
(B) तीन
(C) चार
(D) पाँच
(E) अप्रयासित
उत्तर – (B) तीन

99. ‘तम’ का सही विलोम शब्द ………….. है।
(A) तरुण
(B) सरल
(C) गुण
(D) प्रकाश
(E) अप्रयासित
उत्तर – (D) प्रकाश

100. से, के द्वारा, के साथ, और के कारण ये विभक्ति प्रत्यय ………….. कारक के अंतर्गत आते हैं।
(A) करण
(B) कर्म
(C) कर्त्ता
(D) संबंध
(E) अप्रयासित
उत्तर – (A) करण