HBSE Class 9 Social Science SAT-1 Question Paper 2026 Answer Key

Haryana Board (HBSE) Class 9 Social Science SAT-1 Question Paper 2026 Answer Key. Get the Students Assessment Test (SAT) Class 9 Social Science question paper with complete solution, accurate answer key, and expert preparation tips. The Haryana Board of School Education (HBSE) conducts SAT as an important assessment for Class 9 students. Best resource for Haryana Board Class 9 SAT Social Science exam practice, quick revision, and scoring better marks.

HBSE Class 9 Social Science SAT-1 Question Paper 2026 Answer Key

Instructions :
• All questions are compulsory.
• Questions (1-5) carry 1 mark each.
• Questions (6) carry 2 marks.
• Questions (7) carry 3 marks.
• Questions (8) carry 3 marks.
• Questions (9) carry 5 marks.
• Questions (10) map, carry 2 marks.

1. भारत का क्षेत्रफल कितना है?
(A) 3.28 लाख वर्ग किलोमीटर
(B) 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर
(C) 328 लाख वर्ग किलोमीटर
(D) 32.18 लाख वर्ग किलोमीटर
उत्तर – (B) 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर

2. लोकतंत्र में अकाल और भुखमरी की संभावना कम होती है। यह तर्क देने का इनमें से कौन-सा कारण सही नहीं है?
(A) विपक्षी दल भूख और भूखमरी की और सरकार का ध्यान दिला सकते हैं।
(B) स्वतंत्र अखबार देश के विभिन्न हिस्सों में अकाल की स्थिति के बारे में खबरें दे सकते हैं।
(C) सरकार को अगले चुनाव में अपनी पराजय का डर होता है।
(D) लोगों को कोई भी तर्क माने और उस पर आचरण करने की स्वतंत्रता है।
उत्तर – (D) लोगों को कोई भी तर्क माने और उस पर आचरण करने की स्वतंत्रता है।

3. भारतीय संघ राज्य का सबसे दक्षिणी बिंदु …….……. था जो 2004 में सुनामी से जल मग्न हो गया।
उत्तर – इंदिरा पॉइंट

4. केसरी नामक समाचार पत्र का प्रकाशन किसने किया?
उत्तर – बाल गंगाधर तिलक ने

5. कथन (A) : 1885 में एक अंग्रेज अधिकारी ए ओ ह्यूम ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना करवाई।
कारण (R) : कांग्रेस की स्थापना का उद्देश्य भारतीयों में बढ़ रहे असंतोष को कम करना था
(A) कथन और कारण दोनों सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
(B) कथन और कारण दोनों सही है परंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता।
(C) कथन सही है परंतु कारण गलत है।
(D) कथन गलत है परंतु कारण सही है।
उत्तर – (A) कथन और कारण दोनों सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।

6. वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन के लिए आवश्यक चीजें क्या है?
उत्तर – वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन के लिए चार मुख्य चीजें आवश्यक होती हैं :
(i) भूमि – इसमें सभी प्राकृतिक संसाधन शामिल हैं, जैसे जमीन, जल, वन, खनिज आदि।
(ii) श्रम – वे लोग जो उत्पादन के लिए अपना शारीरिक या मानसिक परिश्रम करते हैं।
(iii) पूंजी – उत्पादन में उपयोग होने वाले उपकरण, मशीनें, भवन, कच्चा माल और धन।
(iv) उद्यमी – वह व्यक्ति जो भूमि, श्रम और पूंजी को संगठित करके उत्पादन कार्य को संचालित करता है।

7. लोकतंत्र क्या है? लोकतंत्र के पक्ष में तर्क दें।
उत्तर – लोकतंत्र वह शासन प्रणाली है जिसमें सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त होते हैं। इसमें लोग न केवल अपने नेताओं का चुनाव करते हैं, बल्कि शासन से जुड़े फैसले भी जनता की सहमति से लिए जाते हैं। इसे ‘जनता का, जनता के लिए, और जनता द्वारा शासन’ कहा जाता है। इसमें जनता शासन की प्रक्रिया में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भाग लेती है।
• लोकतंत्र के पक्ष में तर्क :
(i) जनता की भागीदारी – सभी नागरिक अपने मत और विचारों के माध्यम से सरकार बनाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
(ii) सरकार की जवाबदेही – लोकतंत्र में सरकार जनता के प्रति जवाबदेह होती है और उसकी नीतियों की आलोचना की जा सकती है।
(iii) नागरिक अधिकारों की सुरक्षा – इसमें स्वतंत्रता, समानता और अन्य मूलभूत अधिकार सुनिश्चित रहते हैं।
(iv) सामाजिक कल्याण की ओर ध्यान – विपक्ष, मीडिया और चुनाव के डर से सरकार जनता के कल्याण और समस्याओं जैसे अकाल या भुखमरी को नजरअंदाज नहीं कर सकती।

8. SOURCE BASED : देश में रासायनिक खाद का सबसे अधिक प्रयोग पंजाब में है। रासायनिक खाद के निरंतर प्रयोग ने मिट्टी की गुणवत्ता को कम कर दिया है। पंजाब के किसानों को पहले का उत्पादन स्तर पाने के लिए अब अधिक से अधिक रासायनिक उर्वरकों और अन्य आगातों का प्रयोग करना पड़ता है। इसका मतलब है कि वहाँ खेती की लागत बहुत तेजी से बढ़ रही है।
“…..रासायनिक उर्वरक ऐसे खनिज देते हैं, जो पानी में घुल जाते हैं और पौधों को तुरंत उपलब्ध हो जाते हैं। लेकिन, मि‌ट्टी इन्हें लंबे समय तक धारण नहीं कर सकती। वे मि‌ट्टी से निकलकर भूमिगत जल, नदियों और तालाबों को प्रदूषित करते हैं। रासायनिक उर्वरक मिट्टी में उपस्थित जीवाणुओं और सूक्ष्म-अवयवों को नष्ट कर सकते हैं। इसका अर्थ है कि उनके प्रयोग के कुछ समय पश्चात्, मिट्टी पहले की तुलना में कम उपजाऊ रह जाएगी….”
प्रश्न :
(i) उर्वरक मृदा पर क्या प्रभाव डालते हैं?
उत्तर – रासायनिक उर्वरक मिट्टी की गुणवत्ता को कम कर देते हैं। ये मिट्टी में मौजूद जीवाणुओं और सूक्ष्म-अवयवों को नष्ट कर सकते हैं और मिट्टी लंबे समय तक पोषक तत्व नहीं रख सकती। परिणामस्वरूप, मिट्टी की उपजाऊ शक्ति घट जाती है।

(ii) उर्वरकों का प्रयोग सबसे ज्यादा कौन-सा राज्य करता है?
उत्तर – पंजाब

(iii) वर्तमान में खेती घाटे का सौदा क्यों हो रही है?
उत्तर – क्योंकि मिट्टी की उर्वरता कम होने के कारण किसानों को पहले का उत्पादन पाने के लिए अधिक रासायनिक उर्वरक और अन्य लागत बढ़ाने वाले साधनों का प्रयोग करना पड़ता है। इससे खेती की लागत बहुत तेजी से बढ़ रही है, और लाभ कम होने के कारण यह घाटे का सौदा बन रही है।

9. आर्य समाज की स्थापना कब और किसने की? आर्य समाज का भारतीय समाज सुधार में क्या योगदान रहा?
उत्तर – आर्य समाज की स्थापना स्वामी दयानंद सरस्वती ने 1875 ई. में की। इसका उद्देश्य वेदों के मूल सिद्धांतों को पुनर्जीवित करना और भारतीय समाज में सुधार लाना था।
• आर्य समाज का भारतीय समाज सुधार में योगदान :
(i) सामाजिक कुरीतियों का विरोध – आर्य समाज ने सती प्रथा, बाल विवाह, जातिवाद, विधवाओं का उत्पीड़न और अंधविश्वास जैसी कुरीतियों के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया। इससे समाज में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक समानता की भावना बढ़ी।
(ii) शिक्षा का प्रचार – स्वामी दयानंद ने लड़कियों और महिलाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया और कई स्कूल और कॉलेज स्थापित किए। उन्होंने शिक्षा को समाज सुधार का सबसे प्रभावी माध्यम माना।
(iii) धार्मिक जागरूकता – आर्य समाज ने लोगों को वेदों और धर्म के मूल सिद्धांतों से परिचित कराया। उन्होंने लोगों को अंधविश्वास और पाखंड से दूर होकर सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
(iv) समानता और नैतिकता – समाज में समानता, नैतिकता और मानव मूल्यों को बढ़ावा दिया। उनका प्रयास था कि हर व्यक्ति को सम्मान और अधिकार मिले और समाज में अन्याय और भेदभाव कम हो।
(v) राष्ट्रीय चेतना का विकास – आर्य समाज ने भारतीय समाज में सकारात्मक बदलाव और जागरूकता फैलाकर राष्ट्र की उन्नति में योगदान दिया। उन्होंने लोगों को अपने धर्म, संस्कृति और समाज के प्रति जागरूक किया।

अथवा

हिमालय पर्वत श्रृंखला का निर्माण कैसे हुआ? हिमालय पर्वत किस तरह भारत के लिए लाभकारी है?
उत्तर – हिमालय का निर्माण लगभग 5 करोड़ वर्ष पहले हुआ, जब भारतीय प्लेट (इंडो-ऑस्ट्रेलियाई प्लेट) उत्तर की ओर बढ़ी और यूरेशियन प्लेट से टकराई। उस समय, जिस स्थान पर आज हिमालय है, वहाँ टेथिस नामक एक विशाल सागर स्थित था। चूँकि दोनों प्लेटें महाद्वीपीय थीं और उनका घनत्व लगभग समान था, इसलिए एक-दूसरे के नीचे नहीं गईं। इसके बजाय टकराव से अत्यधिक दबाव उत्पन्न हुआ, जिससे टेथिस सागर के तलछट और प्लेटों की चट्टानें संपीड़ित होकर ऊपर उठ गईं। इस प्रक्रिया के कारण विशाल सिलवटें (folds) या वलन बने और ऊँची पर्वत श्रृंखलाएँ, अर्थात हिमालय, का निर्माण हुआ। यह प्रक्रिया आज भी जारी है, इसलिए हिमालय हर वर्ष लगभग 5 मिमी की दर से धीरे-धीरे ऊँचा हो रहे हैं। हिमालय को एक “युवा पर्वत श्रृंखला” कहा जाता है क्योंकि यह भूगर्भीय दृष्टि से अभी भी सक्रिय है।
• हिमालय भारत के लिए लाभकारी :
(i) जलवायु नियंत्रण – हिमालय उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं को रोकते हैं, जिससे भारत की जलवायु नियंत्रित और अनुकूल रहती है।
(ii) मानसूनी वर्षा – ये पर्वत मानसूनी हवाओं को रोककर भारी वर्षा करवाते हैं, जिससे कृषि के लिए उपजाऊ भूमि तैयार होती है और किसानों की पैदावार में वृद्धि होती है।
(iii) प्राकृतिक सीमा – हिमालय भारत के लिए एक मजबूत प्राकृतिक सीमा प्रदान करते हैं, जो घुसपैठ और बाहरी आक्रमणों से रक्षा करता है।
(iv) नदी तंत्र का स्रोत – हिमालय से निकलने वाली नदियाँ जैसे गंगा, यमुना और ब्रह्मपुत्र मैदानी इलाकों में पानी पहुँचाती हैं, जो सिंचाई, पीने के पानी और जीवन के लिए आवश्यक हैं।
(v) संसाधन और पर्यटन – हिमालय में वन, खनिज और औषधीय पौधे प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यहाँ पर्यटन और जलविद्युत के माध्यम से आर्थिक विकास और रोजगार के अवसर भी पैदा होते हैं।

10. भारत के मानचित्र पर दर्शाये गए निम्नलिखित स्थानों की पहचान करे :
(i) भारत की एक महत्त्वपूर्ण झील
(ii) लाला लाजपत राय से संबंधित स्थल
उत्तर – (i) चिल्का झील (उड़ीसा)
(ii) हिसार (हरियाणा)