HBSE Class 9 Social Science Question Paper 2025 Answer Key

Haryana Board (HBSE) Class 9 Social Science Question Paper 2025 with a fully solved answer key. Students can use this HBSE Class 9 Social Science Solved Paper to match their responses and understand the question pattern. This BSEH Social Science Answer Key 2025 is based on the latest syllabus and exam format to support accurate preparation and revision for the board exams.

HBSE Class 9 Social Science Question Paper 2025 Answer Key

1. सरकार द्वारा किसानों को उनकी फसल के लिए पहले से घोषित कीमतें दी जाती हैं। इस मूल्य को …………….. कहा जाता है।
(A) न्यूनतम समर्थित मूल्य
(B) अधिकतम समर्थित मूल्य
(C) उचित मूल्य
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) न्यूनतम समर्थित मूल्य

2. अंत्योदय अन्न योजना ……………. में शुरू की गई थी।
(A) 2010
(B) 2005
(C) 2000
(D) 2024
उत्तर – (C) 2000

3. हरित क्रांति से कौन-सी फसल के उत्पादन में सर्वाधिक वृद्धि हुई?
(A) गेहूँ
(B) दाल
(C) सरसों
(D) मोटे अनाज
उत्तर – (A) गेहूँ

4. श्वेत क्रांति कौन-से उत्पाद से संबंधित है?
(A) चावल
(B) गेहूँ का आटा
(C) फल
(D) दूध
उत्तर – (D) दूध

5. भारत में जो सबसे भयानक अकाल पड़ा था, वह 1943 का ……………. का अकाल था।
(A) हरियाणा
(B) बंगाल
(C) राजस्थान
(D) केरल
उत्तर – (B) बंगाल

6. ……………, सिंधु तथा गंगा नदी तंत्रों के बीच जल विभाजक पर स्थित है।
(A) चण्डीगढ़
(B) दिल्ली
(C) अमृतसर
(D) अंबाला
उत्तर – (D) अंबाला

7. तापी का उद्गम मध्य प्रदेश के …………… जिले में सतपुड़ा की श्रृंखलाओं में है।
(A) बैतूल
(B) भोपाल
(C) ग्वालियर
(D) इंदौर
उत्तर – (A) बैतूल

8. 2011 में भारत का जनघनत्व ……………. व्यक्ति प्रति वर्ग कि०मी० था।
(A) 101 व्यक्ति प्रति वर्ग कि०मी०
(B) 182 व्यक्ति प्रति वर्ग कि०मी०
(C) 282 व्यक्ति प्रति वर्ग कि०मी०
(D) 382 व्यक्ति प्रति वर्ग कि०मी०
उत्तर – (D) 382 व्यक्ति प्रति वर्ग कि०मी०

9. संविधान …………… को लागू हुआ।
(A) 26 नवंबर, 1947
(B) 26 जनवरी, 1947
(C) 26 जनवरी, 1950
(D) 15 अगस्त, 1947
उत्तर – (C) 26 जनवरी, 1950

10. हरियाणा को कितने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में बाँटा गया है?
(A) 5
(B) 10
(C) 90
(D) 22
उत्तर – (B) 10

11. उम्मीदवारों को नामांकन हेतु न्यूनतम आयु कितने वर्ष होती है?
(A) 18 वर्ष
(B) 21 वर्ष
(C) 24 वर्ष
(D) 25 वर्ष
उत्तर – (B) 21 वर्ष

12. इनमें से कौन-सा मौलिक अधिकारों के उपयोग का उदाहरण नहीं है?
(A) बिहार के मजदूरों का पंजाब के खेतों में काम करने जाना।
(B) ईसाई मिशनों द्वारा मिशनरी स्कूलों की श्रृंखला चलाना।
(C) सरकारी नौकरी में औरत और मर्द को समान वेतन मिलना।
(D) बच्चों द्वारा मां-बाप की संपत्ति विरासत में पाना।
उत्तर – (D) बच्चों द्वारा मां-बाप की संपत्ति विरासत में पाना।

13. भारतीय संविधान इनमें से कौन-सा अधिकार देता है?
(A) काम का अधिकार
(B) पर्याप्त जीविका का अधिकार
(C) अपनी संस्कृति की रक्षा का अधिकार
(D) निजता का अधिकार
उत्तर – (C) अपनी संस्कृति की रक्षा का अधिकार

14. इनमें से कौन-सी स्वतंत्रता भारतीय नागरिकों को नहीं है?
(A) सरकार की आलोचना की स्वतंत्रता
(B) सशस्त्र विद्रोह में भाग लेने की स्वतंत्रता
(C) सरकार बदलने के लिए आंदोलन शुरू करने की स्वतंत्रता
(D) संविधान के केन्द्रीय मूल्यों का विरोध करने की स्वतंत्रता
उत्तर – (B) सशस्त्र विद्रोह में भाग लेने की स्वतंत्रता

15. आर्य समाज की स्थापना किसने की थी?
(A) महादेव रानाडे
(B) स्वामी दयानंद सरस्वती
(C) राजा राममोहन राय
(D) स्वामी विवेकानंद
उत्तर – (B) स्वामी दयानंद सरस्वती

16. कूका या नामधारी आंदोलन वास्तव में एक …………… आंदोलन था।
(A) धर्म सुधार
(B) विधवा विवाह सुधार
(C) बाल विवाह सुधार
(D) शिक्षा सुधार
उत्तर – (A) धर्म सुधार

17. असहयोग आंदोलन कब आरम्भ हुआ?
(A) 1918 में
(B) 1921 में
(C) 1942 में
(D) 1920 में
उत्तर – (D) 1920 में

18. मोपला जाति किस धर्म से संबंधित है?
(A) हिन्दू धर्म
(B) मुस्लिम धर्म
(C) सिख धर्म
(D) ईसाई धर्म
उत्तर – (B) मुस्लिम धर्म

19. नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने अपना गुरु किसको माना था?
(A) देशबंधु चितरंजन दास
(B) रामकृष्ण परमहंस
(C) विवेकानंद
(D) महात्मा गाँधी
उत्तर – (A) देशबंधु चितरंजन दास

20. चौधरी छोटूराम को कौन-सा नाम नहीं दिया गया था?
(A) रहबर-ए-आज़म
(B) दीनबंधु
(C) शेर-ए-पंजाब
(D) किसानों का मसीहा
उत्तर – (C) शेर-ए-पंजाब

21. प्रच्छन्न और मौसमी बेरोजगारी में क्या अंतर है?
उत्तर : प्रच्छन्न बेरोजगारी – प्रच्छन्न बेरोजगारी में लोग काम करते हुए दिखाई देते हैं, लेकिन उत्पादन में उनका कोई अतिरिक्त योगदान नहीं होता। उदाहरण के लिए, यदि किसी कार्य में 5 लोगों की आवश्यकता हो, पर वहाँ 8 लोग लगे हों, तो अतिरिक्त 3 लोग प्रच्छन्न बेरोज़गार कहलाते हैं।
• मौसमी बेरोजगारी – मौसमी बेरोजगारी तब होती है जब वर्ष के कुछ निश्चित महीनों में लोगों को रोजगार नहीं मिल पाता। भारत में कृषि कार्य मौसम पर निर्भर होता है, इसलिए बिजाई और कटाई के समय काम मिलता है, जबकि शेष महीनों में कृषि पर आश्रित लोगों को पर्याप्त रोजगार नहीं मिल पाता।

22. किस पूँजी को आप सबसे अच्छा मानते हैं- भूमि, श्रम, भौतिक पूँजी और मानव पूँजी? क्यों?
उत्तर – मानव पूँजी को सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि शिक्षित और कुशल व्यक्ति ही भूमि, श्रम और भौतिक पूँजी का सही तथा प्रभावी उपयोग कर सकता है। मानव पूँजी उत्पादन क्षमता बढ़ाती है और संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव बनाती है। इसके परिणामस्वरूप देश की आय बढ़ती है और आर्थिक विकास को गति मिलती है।

23. भारत की जलवायु को प्रभावित करने वाले कौन-कौन-से कारक हैं?
उत्तर – भारत की जलवायु को कई कारक प्रभावित करते हैं, जिनमें प्रमुख रूप से अक्षांश, ऊँचाई, वायुदाब तथा पवनें (विशेषकर मानसूनी हवाएँ), समुद्र से दूरी, पर्वत (हिमालय), महासागरीय धाराएँ और पश्चिमी विक्षोभ शामिल हैं। ये सभी कारक मिलकर भारत में विभिन्न ऋतुओं, तापमान और वर्षा के विविध स्वरूप को प्रभावित करते हैं।

24. जन्म दर एवं मृत्यु दर को परिभाषित करें।
उत्तर : जन्म दर – किसी क्षेत्र में प्रति वर्ष प्रति 1000 लोगों पर जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या को जन्म दर कहा जाता है।
• मृत्यु दर – किसी क्षेत्र में प्रति वर्ष प्रति 1000 लोगों पर मृत्यु होने वाले लोगों की संख्या को मृत्यु दर कहा जाता है।

25. हमें संसद की आवश्यकता क्यों है?
उत्तर – भारत में निर्वाचित प्रतिनिधियों की राष्ट्रीय सभा को संसद कहा जाता है, जबकि राज्य स्तर पर इसे विधान सभा कहते हैं। संसद का मुख्य कार्य कानून बनाना होता है। सरकार द्वारा खर्च किए जाने वाले प्रत्येक धन पर संसद का नियंत्रण होता है। साथ ही सार्वजनिक मुद्दों और देश की राष्ट्रीय नीतियों पर चर्चा एवं बहस संसद में की जाती है, इसलिए संसद की आवश्यकता होती है।

26. नागरिकों को किस-किस मुद्दे पर जमा होने, बैठक करने, प्रदर्शन करने, जुलूस निकालने का अधिकार है?
उत्तर – नागरिकों को किसी समस्या पर चर्चा करने, अपने विचारों का आदान-प्रदान करने, किसी उद्देश्य के लिए जनमत तैयार करने तथा चुनाव के समय किसी उम्मीदवार या राजनीतिक दल के समर्थन में वोट माँगने के लिए जमा होने, बैठक करने, प्रदर्शन करने और जुलूस निकालने का अधिकार है। परंतु ऐसी सभी गतिविधियाँ कानून के अनुसार और शांतिपूर्ण ढंग से होनी चाहिए।

27. डॉ० हेडगेवार के भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण में योगदान पर चर्चा करें।
उत्तर – डॉ० केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना कर भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने शाखा प्रणाली के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, चरित्र निर्माण, सेवा-भाव तथा राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित कर समाज को संगठित किया, जिससे राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ आधार मिला।

28. क्या भारत में राष्ट्रीयता अंग्रेजों की देन है?
उत्तर – नहीं, भारत में राष्ट्रीयता अंग्रेजों की देन नहीं है। यह सदियों से चली आ रही साझा संस्कृति, परंपराओं और ऐतिहासिक चेतना पर आधारित थी। ब्रिटिश औपनिवेशिक नीतियों की चुनौती के परिणामस्वरूप यह स्वदेशी चेतना और अधिक सशक्त हुई तथा स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान औपनिवेशिक दमन के विरुद्ध संघर्ष के रूप में विकसित होकर भारतीय राष्ट्रीयता को मजबूती मिली।

29. केस स्टडी (CASE STUDY) : भूमि एक प्राकृतिक संसाधन है, अतः इसका सावधानीपूर्वक प्रयोग करने की ज़रूरत है। वैज्ञानिक रिपोटों से संकेत मिलता है कि खेती की आधुनिक कृषि विधियों ने प्राकृतिक संसाधन आधार का अति उपयोग किया है। अनेक क्षेत्रों में, हरित क्रांति के कारण उर्वरकों के अधिक प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता कम हो गई है। इसके अतिरिक्त नलकूपों से सिंचाई के कारण भूमि जल के सतत प्रयोग में भौम जल-स्तर कम हो गया है। मिट्टी की उर्वरता और भौम जल जैसे पर्यावरणीय संसाधन कई वर्षों में बनते हैं। एक बार नष्ट होने के बाद उन्हें पुनर्जीवित करना बहुत कठिन है। कृषि का भावी विकास सुनिश्चित करने के लिए हमें पर्यावरण की देखभाल करनी चाहिए।
प्रश्न :
(i) मिट्टी की उर्वरता किसके अधिक प्रयोग से कम हो गई है?
उत्तर – उर्वरकों के अधिक प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता कम हो गई।

(ii) भौम जल स्तर में कमी का मुख्य कारण क्या है?
उत्तर – नलकूपों से सिंचाई के कारण भौम जल स्तर कम हो गया।

(iii) भूमि कौन-सा संसाधन है?
उत्तर – भूमि एक प्राकृतिक संसाधन है।

30. केस स्टडी (CASE STUDY) : हमारा देश भारत विश्व के मुख्य 12 जैव-विविधता वाले देशों में से एक है। लगभग 47,000 विभिन्न जातियों के पौधे पाए जाने के कारण यह देश विश्व में दसवें स्थान पर और एशिया के देशों में चौथे स्थान पर है। भारत में लगभग 15,000 फूलों के पौधे हैं जोकि विश्व में फूलों के पौथों का 6 प्रतिशत है। इस देश में बहुत से बिना फूलों के पौधे हैं जैसे कि फर्न, शैवाल (एल्गी) तथा कवक (फंजाई) भी पाए जाते हैं। भारत में लगभग 90,000 जातियों के जानवर तथा विभिन्न प्रकार की मछलियाँ ताजे तथा समुद्री पानी की पाई जाती हैं।
प्रश्न :
(i) भारत में पौधों की कितनी प्रजातियाँ पाई जाती हैं?
उत्तर – लगभग 47,000

(ii) दो पौधों के नाम लिखिए जिनमें फूल नहीं होते।
उत्तर – फर्न, शैवाल (एल्गी)

(iii) विश्व के कितने प्रतिशत फूलदार पौधे भारत में पाए जाते हैं?
उत्तर – 6 प्रतिशत

31. केस स्टडी (CASE STUDY) : चीन में 1958-61 के दौरान पड़ा अकाल विश्व इतिहास का अब तक ज्ञात सबसे भयावह अकाल था। इसमें करीब तीन करोड़ लोग भूख से मरे। उन दिनों भारत की आर्थिक स्थिति चीन से कोई बहुत अच्छी नहीं थी। फिर भी भारत में चीन के समान अकाल और भुखमरी की स्थिति नहीं आई। अर्थशास्त्रियों का मानना है कि ऐसा दोनों देशों की सरकारी नीतियाँ व्यवस्था होने से भारत सरकार ने खाद्य सुरक्षा के मामले में जिस तरह से काम किया है वैसा करने की ज़रूरत चीनी सरकार ने महसूस नहीं की।
प्रश्न :
(i) चीन में अकाल के दौरान कितने लोग भूख से मर गए?
उत्तर – करीब तीन करोड़ चीन में अकाल के दौरान भूख से मर गए।

(ii) विश्व इतिहास का सबसे भयावह अकाल किस देश में पड़ा और कब पड़ा?
उत्तर – विश्व इतिहास का सबसे भयावह अकाल चीन में 1958-61 के दौरान पड़ा था।

(iii) भारत में अकाल के दौरान चीन जैसी भुखमरी की स्थिति क्यों नहीं उत्पन्न हुई?
उत्तर – भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था होने से भारत सरकार ने खाद्य सुरक्षा में बेहतर कार्य किया।

32. केस स्टडी (CASE STUDY) : लाला लाजपत राय भी एक महान राष्ट्रवादी नेता थे जिन्हें ‘शेर-ए-पंजाब’ (पंजाब केसरी) की उपाधि दी गई। उन्होंने ‘वंदे मातरम’ नामक उर्दू दैनिक तथा ‘द पीपुल’ नामक अंग्रेजी साप्ताहिक का प्रकाशन किया। इन समाचार पत्रों तथा अन्य लेखों द्वारा उन्होंने लोगों को मातृभूमि की रक्षा हेतु बलिदान देने के लिए प्रेरित किया। 1928 ई० में अपनी मृत्यु तक वे भारत के राष्ट्रीय आंदोलन में भाग लेते रहे इस बीच उन्हें जेल भी जाना पड़ा। उन्होंने ‘होमरूल आंदोलन’ तथा किसानों के आंदोलन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रश्न :
(i) किस नेता को ‘शेर-ए-पंजाब’ की उपाधि दी गई थी?
उत्तर – लाला लाजपत राय

(ii) लाला लाजपत राय द्वारा प्रकाशित दो प्रकाशनों के नाम लिखिए।
उत्तर – ‘द पीपुल’ एवं ‘वंदे मातरम्’

(iii) लाला लाजपत राय ने किस आंदोलन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी?
उत्तर – होमरूल आंदोलन

33. सरकार बफर स्टॉक क्यों बनाती हैं?
उत्तर – सरकार बफर स्टॉक (अनाज का अतिरिक्त भंडार) इसलिए बनाती है ताकि खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और अनाज की कीमतों को स्थिर रखा जा सके। अकाल, सूखा या बाढ़ जैसी आपात स्थितियों में इसी भंडार से जनता को आवश्यक अनाज उपलब्ध कराया जाता है, जिससे कमी और महंगाई पर नियंत्रण रहता है। इसके अतिरिक्त, बफर स्टॉक के माध्यम से सरकार किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अनाज खरीदकर उन्हें उनकी ऊपज का उचित मूल्य भी सुनिश्चित करती है।

34. भारत के पूर्वी घाट एवं पश्चिमी घाट में तीन अन्तरों को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – भारत के पूर्वी घाट एवं पश्चिमी घाट में अन्तर :
(i) पूर्वी घाट असतत पर्वत श्रृंखला हैं और नदियों द्वारा कई स्थानों पर कटे हुए हैं, जबकि पश्चिमी घाट एक सतत और निरंतर पर्वत श्रृंखला है।
(ii) पूर्वी घाट अपेक्षाकृत कम ऊँचाई वाले हैं, जबकि पश्चिमी घाट अधिक ऊँचे और सुस्पष्ट हैं।
(iii) पूर्वी घाट में वर्षा अपेक्षाकृत कम होती है, जबकि पश्चिमी घाट में अरब सागर से आने वाली मानसूनी हवाओं के कारण अधिक वर्षा होती है।
(iv) पूर्वी घाट का विस्तार बंगाल की खाड़ी के समानांतर है, जबकि पश्चिमी घाट अरब सागर के समानांतर फैले हुए हैं।

35. प्रधानमंत्री के तीन मुख्य अधिकार कौन-से हैं?
उत्तर – (i) प्रधानमंत्री कैबिनेट बैठकों की अध्यक्षता करता है।
(ii) विभिन्न विभागों के कार्यों का समन्वय करता है।
(iii) सभी मंत्री उसके नेतृत्व में कार्य करते हैं।
(iv) उसे किसी भी मन्त्री को बर्खास्त करने का अधिकार है।

36. भारत छोड़ो आंदोलन की उत्पत्ति एवं प्रसार की व्याख्या करें।
उत्तर – भारत छोड़ो आंदोलन की उत्पत्ति द्वितीय विश्व युद्ध (1939) के दौरान हुई, जब ब्रिटिश सरकार ने भारतीय नेताओं से परामर्श किए बिना भारत को युद्ध में शामिल कर लिया। इस निर्णय का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने विरोध किया और प्रांतीय सरकारों ने इस्तीफा दे दिया। 1942 में क्रिप्स मिशन की विफलता से भी भारतीयों में निराशा फैली, क्योंकि उसमें पूर्ण स्वतंत्रता का प्रावधान नहीं था। इन परिस्थितियों में महात्मा गांधी ने ‘करो या मरो’ का नारा देकर एक निर्णायक जनआंदोलन शुरू करने का आह्वान किया।

37. भारत की स्थिति एवं आकार की व्याख्या कीजिए तथा उन देशों के नाम बताइए जो ‘क्षेत्रफल’ में भारत से बड़े हैं।
उत्तर – भारत एक विशाल देश है जो उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। इसका मुख्य भू-भाग 8°4′ उत्तर से 37°6′ उत्तर अक्षांश तथा 68°7′ पूर्व से 97°25′ पूर्व देशांतर के बीच विस्तृत है।
भारत का कुल क्षेत्रफल लगभग 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर है, जो विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का लगभग 2.4 प्रतिशत है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है और क्षेत्रफल में भारत से बड़े छह देश हैं: रूस, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, ब्राजील तथा ऑस्ट्रेलिया।

38. हमें संविधान की जरूरत क्यों है?
उत्तर – संविधान लिखित नियमों की ऐसी पुस्तक है, जिसे किसी देश में रहने वाले सभी लोग सामूहिक रूप से मानते हैं। हमें संविधान की आवश्यकता इसलिए होती है क्योंकि :
(i) यह नागरिकों के लिए भरोसा बनाने एवं बरकरार रखने का तरीका है, जो बातें तय हुई हैं उन्हें लिखित में लिया जाए।
(ii) भविष्य में शासकों का चुनाव कैसे होगा, इसके बारे में नियम तय होकर लिखित में आ जाते हैं।
(iii) चुनी हुई सरकार क्या कर सकती है और क्या-क्या नहीं कर सकती यह भी लिखित रूप में मौजूद होता है।
(iv) लिखित नियमों में नागरिकों के अधिकार भी होते हैं।
(v) सरकार का गठन कैसे होगा और किसे फैसले लेने का अधिकार होगा।

39. भारत के विभाजन के पाँच मुख्य कारण लिखिए।
उत्तर – भारत के विभाजन के पाँच मुख्य कारण :
(i) धार्मिक एवं सांप्रदायिक तनाव (दो-राष्ट्र सिद्धांत) – हिंदू और मुसलमानों के बीच धार्मिक मतभेद बढ़ते गए, जिससे यह भावना बनी कि दोनों समुदाय अलग-अलग राष्ट्र हैं।
(ii) मुस्लिम लीग और पाकिस्तान की माँग – मुस्लिम लीग ने यह मानते हुए कि मुसलमानों के हित सुरक्षित नहीं रहेंगे, उनके लिए अलग देश पाकिस्तान की माँग की।
(iii) ब्रिटिश सरकार की ‘फूट डालो और राज करो’ नीति – अंग्रेजों ने अपने शासन को बनाए रखने के लिए हिंदू-मुस्लिम विभाजन को बढ़ावा दिया।
(iv) कांग्रेस और मुस्लिम लीग के बीच मतभेद – सत्ता साझेदारी और शासन व्यवस्था को लेकर दोनों दलों में सहमति नहीं बन सकी।
(v) सांप्रदायिक दंगे और हिंसा (1946) – 1946 के बाद हुए व्यापक दंगों से देश में अशांति फैली और विभाजन की स्थिति उत्पन्न हो गई।

40. दिए गए भारत के रूपरेखा मानचित्र पर निम्नलिखित स्थानों को दर्शाइए :
(i) पुलिकट झील (आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु राज्यों की सीमा पर)
(ii) बांदीपुर नेशनल पार्क (चामराजनगर, कर्नाटक)
(iii) सरिस्का वन्य प्राणी अभयारण्य (अलवर, राजस्थान)
(iv) सेल्यूलर जेल (काला पानी) द्वीप (पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह)
(v) जलियांवाला बाग (अमृतसर, पंजाब)
उत्तर –