HBSE Class 9 Social Science Question Paper 2021 Answer Key

HBSE Class 9 Social Science Question Paper 2021 Answer Key 

HBSE Class 9 Social Science Previous Year Question Paper with Answer. HBSE Board Solved Question Paper Class 9 Social Science 2021. HBSE 9th Question Paper Download 2021. HBSE Class 9 Social Science Paper Solution 2021. Haryana Board Class 9th Social Science Question Paper 2021 Pdf Download with Answer.

 

 

History (इतिहास) 

Q1 लुई XVI के राज्यारोहण के समय फ्रांस की आर्थिक स्थिति कैसी थी ? 

Ans.  लुई 16वें के समय फ्रांस की आर्थिक स्थिति दयनीय थी जिसके लिये सरकार की फिजूलखर्ची, राजा का सरकारी व्यय पर विलासितापूर्ण जीवन एवं राज्य की कर व्यवस्था जिम्मेवार थी।

 

Q2. रूसी किसान यूरोप के बाकी किसानों के मुकाबले कैसे भिन्न थे ?

 

Ans. रूसी किसान यूरोप के बाकी किसानों के मुकाबले एक और लिहाज से अलग थे। यहाँ के किसान समय-समय पर सारी जमीन को अपने कम्यून को सौप देते थे और फिर प्रत्येक परिवार की जरुरत के अनुसार के हिसाब से किसानों की जमीन बाँटी जाती थी। जबकि फ्रांसिसी क्रांति के दौरान ब्रिटनी के किसान न केवल नबाबों का सम्मान करते थे, बल्कि उन्हें बचाने के लिए उनकी लड़ाइयाँ भी लड़ते थे। इसके विपरीत रुसी किसान चाहते थे कि नबाबों की जमीन छीनकर किसानों के बीच बाँट दी जाए।

 

Q3. 1917 ई0 में रूस का सम्राट् कौन था ? 

Ans. जार निकोलस-II 

 

Q4. जारीना अलेक्सांद्रा कौन थी ? 

Ans. जार निकोलस-II की पत्नी / महारानी 

 

Q5. काॅमिन्टर्न का गठन …………. ई0 में हुआ था। 

Ans. 1919

 

Q6. वर्साय की संधि ………….. के लिए अपमानजनक थी। 

Ans. जर्मनी

 

Q7. इनमें से कौन-सा देश मित्र राष्ट्रों में शामिल नहीं था ? 

(A) फ्रांस 

(B) ब्रिटेन 

(C) जापान 

(D) अमेरिका 

Ans. (C) जापान 

 

Q8. जर्मनी की राजधानी कहाँ है ? 

(A) बर्लिन  

(B) पेरिस 

(C) रोम 

(D) टोकियो 

Ans. (A) बर्लिन  

 

Q9. वाॅल स्ट्रीट एक्सचेंज (शेयर बाजार) किस देश में है ? 

(A) रूस  

(B) अमेरिका 

(C) फ्रांस  

(D) जर्मनी

Ans. (B) अमेरिका 

 

Q10. ‘नाजी यूथ लीग’ का गठन कब हुआ था ? 

(A) 1919 ई0 में 

(B) 1921 ई0 में 

(C) 1920 ई0 में 

(D) 1922 ई0 में 

Ans. (D) 1922 ई0 में 

 

 

Political Science (राजनीति विज्ञान) 

Q11. लोकतंत्र के पक्ष में कुछ तर्क दीजिए।

Ans. एक लोकतांत्रिक सरकार एक बेहतर सरकार है क्योंकि यह सरकार का अधिक उत्तरदेह रूप है। लोकतंत्र निर्णय की गुणवत्ता में सुधार होता है क्योंकि एक लोकतांत्रिक निर्णय में हमेशा कई व्यक्ति, चर्चा और बैठकें शामिल होती हैं। यह मतभेदों और संघर्षों से निपटने के लिए एक विधि प्रदान करता है। यह नागरिक की गरिमा को बढ़ाता है। यह हमें अपनी गलतियों को सुधारने की अनुमति देता है।

 

Q12. डॉ० भीमराव रामजी अम्बेडकर कौन थे ? 

Ans. डॉ भीमराव अंबेडकर जी 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में पैदा हुए थे। डॉ भीमराव अंबेडकर जाति से दलित थे। उनकी जाति को अछूत जाति माना जाता था। इसलिए उनका बचपन बहुत ही मुश्किलों में व्यतीत हुआ था। वह आजीवन समाज में व्याप्त भेदभाव और अस्पृश्यता के खिलाफ लड़ते रहे। भारतीय लोकतंत्र में अंबेडकर का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। डाॅ. भीमराव अंबेडकर ने ही भारतीय संविधान तैयार किया था।

 

Q13. हमारे लिए चुनाव आवश्यक क्यों है ?  

Ans. चुनाव या निर्वाचन, लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जिसके द्वारा जनता अपने प्रतिनिधियों को चुनती है। चुनाव के द्वारा ही आधुनिक लोकतंत्रों के लोग विधायिका (और कभी-कभी न्यायपालिका एवं कार्यपालिका) के विभिन्न पदों पर आसीन होने के लिये व्यक्तियों को चुनते हैं।

 

Q14. मंडल आयोग के बारे में आप क्या जानते हैं ?

 

Ans. मंडल आयोग सन् 1979 में तत्कालीन जनता पार्टी की सरकार द्वारा स्थापित किया गया था। इस आयोग का कार्य क्षेत्र सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़ों की पहचान कराना था। श्री बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल इसके अध्यक्ष थे।

 

Q15. पिनोशे कहाँ के राष्ट्रपति थे ? 

Ans. चिले के 

 

Q16. दक्षिण अफ्रीका कब एक लोकतांत्रिक देश बना ? 

Ans. 26 अप्रैल, 1994 ई0 को 

 

Q17. 1931 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन कहाँ हुआ था ? 

Ans. कराची में 

 

Q18. ‘यंग इंडिया’ नामक पत्रिका के संपादक कौन थे ? 

Ans. महात्मा गांधी 

 

Q19. …………. संविधान सभा के अध्यक्ष थे ? 

Ans. डॉ. राजेंद्र प्रसाद

 

Q20. हरियाणा विधान सभा में कुल ………… विधान सभा क्षेत्र हैं। 

Ans. 90

 

Q21. भारत में ………….. वर्ष की उम्र में ही कोई व्यक्ति वोट डालने का अधिकारी हो जाता है। 

Ans. 18

 

Q22. 1977 में किस पार्टी ने ‘लोकतंत्र बचाव’ का नारा दिया था ? 

(A) काँग्रेस  

(B) भारतीय जनता पार्टी 

(C) जनता पार्टी 

(D) कम्युनिस्ट पार्टी 

Ans. (C) जनता पार्टी 

 

Q23. भारत सरकार ने कब ‘कार्यालय ज्ञापन’ आदेश जारी किया था ? 

(A) 4 जून, 1989 को 

(B) 13 अगस्त, 1990 को 

(C) 5 नवम्बर, 1991 

(D) 10 दिसम्बर, 1992 को

Ans. (B) 13 अगस्त, 1990 को 

 

Q24. किस सभा को कभी-कभी ‘अपर हाउस’ कहा जाता है ? 

(A) राज्य सभा 

(B) लोक सभा 

(C) विधान सभा 

(D) आम सभा 

Ans. (A) राज्य सभा

 

Q25. भारत के रक्षा बलों का सुप्रीम कमांडर कौन होता है ? 

(A) प्रधान मंत्री 

(B) रक्षा मंत्री 

(C) विदेश मंत्री 

(D) राष्ट्रपति 

Ans. (D) राष्ट्रपति

 

Q26. भारत का सर्वोच्च न्यायालय कहाँ स्थित है ?

(A) दिल्ली 

(B) मुंबई 

(C) कोलकाता 

(D) पंचकुला 

Ans. (A) दिल्ली

 

 

Geography (भूगोल) 

Q27. कर्क रेखा किस राज्य से नहीं गुजरती है ? 

(A) राजस्थान 

(B) त्रिपुरा 

(C) छत्तीसगढ़  

(D) उड़ीसा 

Ans. (D) उड़ीसा

 

Q28. पूर्वी घाट का सर्वोच्च शिखर है: 

(A) अनाइमुडी  

(B) महेन्द्रगिरी 

(C) कंचनजुंगा 

(D) खासी 

Ans. (B) महेन्द्रगिरी 

 

Q29. भारत का सबसे प्राचीन भू-भाग है: 

(A) उत्तरी मैदान 

(B) प्रायद्वीपीय पठार 

(C) हिमालय क्षेत्र 

(D) अरावली 

Ans. (B) प्रायद्वीपीय पठार 

 

Q30. भारत में मानसून का आगमन निम्नलिखित में से कब होता है ? 

(A) मई के प्रारम्भ में 

(B) जून के प्रारम्भ में 

(C) जुलाई के प्रारम्भ में 

(D) अगस्त के प्रारम्भ में 

Ans. (B) जून के प्रारम्भ में 

 

Q31. ‘काल बैसाखी’ का संबंध किस राज्य से है ? 

(A) केरल  

(B) महाराष्ट्र 

(C) पश्चिम बंगाल 

(D) पंजाब 

Ans. (C) पश्चिम बंगाल

 

Q32. क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य है: 

(A) पंजाब 

(B) गोआ 

(C) त्रिपुरा 

(D) राजस्थान 

Ans. (D) राजस्थान 

 

Q33. सिनकोना के वृक्ष कितनी वर्षा वाले क्षेत्र में पाए जाते हैं ? 

(A) 100 सेमी से अधिक वर्षा वाले  

(B) 70 सेमी से अधिक वर्षा वाले 

(C) 50 सेमी से अधिक वर्षा वाले 

(D) 50 सेमी से कम वर्षा वाले 

Ans. (A) 100 सेमी से अधिक वर्षा वाले  

 

Q34. सुन्दरबन जीवमंडल निचय कौन-से राज्य में स्थित है ? 

(A) हरियाणा 

(B) पश्चिम बंगाल 

(C) केरल  

(D) तमिलनाडु 

Ans. (B) पश्चिम बंगाल 

 

Q35. भारत में जीव सुरक्षा अधिनियम कब लागू किया गया था ? 

(A) 1969 में 

(B) 1971 में 

(C) 1972 में 

(D) 1975 में 

Ans. (C) 1972 में 

 

Q36. कर्नाटक में मानसून-पूर्व वर्षा कहलाती है: 

(A) आम्रवृष्टि 

(B) काल बैसाखी 

(C) लू  

(D) चक्रवाती 

Ans. (A) आम्रवृष्टि 

 

Q37. स्वेज़ नहर कब खुली ? 

Ans. 1869 में 

 

Q38. लक्षद्वीप में स्थित पक्षी अभयारण्य का नाम बताइए। 

Ans. पिटली द्वीप 

 

Q39. दो राज्यों के नाम लिखें जहाँ मानसूनी वन पाए जाते हैं। 

Ans. उत्तरपूर्वी राज्यों, झारखण्ड, पं0 बंगाल 

 

Q40. भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील का नाम लिखिए। 

Ans. चिल्का झील 

 

Q41. भारत के मध्य से कौन-सी अक्षांश रेखा गुजरती है ? 

Ans. कर्क रेखा 

 

Q42. हिमालय के तीन प्रमुख विभागों के नाम उत्तर से दक्षिण के क्रम में बताइए |

Ans. हिमालय के तीन प्रमुख युवाओं के नाम उत्तर से दक्षिण के क्रम में इस प्रकार हैं- 

(i) हिमाद्रि या आंतरिक हिमालय

(ii) हिमाचल या निम्न हिमालय

(iii) शिवालिक या बाहरी हिमालय

 

Q43. जेट धाराएँ क्या हैं तथा वे किस प्रकार भारत की जलवायु को प्रभावित करती हैं ?

Ans. एक संकरी पट्टी में स्थित क्षोभमंडल में अत्यधिक ऊंचाई वाली पश्चिमी हवाएँ में हवाएँ जेट धाराएँ कहलाती है। इनकी गति गर्मी में 110 किमी./ घंटा एवं सर्दी में 184 किमी./ घंटा तक होती है। ये भारत के उत्तर एवं उत्तर-पश्चिम भाग में पश्चिमी प्रवाह को लाने में मदद करती है। ये भारत के उत्तर एवं उत्तर-पश्चिम हिस्से में शीतकालीन वर्षा लाती है रबी फसल के लिए ये महत्वपूर्ण हैं।

 

Leave a Comment

error: