HBSE Class 8 Social Science Half Yearly Question Paper 2026 Answer Key

Haryana Board (HBSE) Class 8 Social Science Half Yearly Question Paper 2026 Answer Key

निर्देश :
• सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
• प्रश्न संख्या 1 से 20 प्रत्येक 1 अंक का है।
• प्रश्न संख्या 21 से 28 प्रत्येक 2 अंक का है।
• प्रश्न संख्या 29 से 36 प्रत्येक 3 अंक का है।
• प्रश्न संख्या 37 से 40 प्रत्येक 5 अंक का है।

1. निम्नलिखित में से कौन-सा मृदा निर्माण का कारक है?
(a) समय
(b) जलवायु
(c) जैव पदार्थ
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर – (d) उपरोक्त सभी

2. स्थानांतरी कृषि को भारत में किस नाम से जाना जाता है?
(a) झूमिंग
(b) लदांग
(c) रोका
(d) मिलपा
उत्तर – (a) झूमिंग

3. कॉफी का अग्रणी उत्पादक है :
(a) भारत
(b) पाकिस्तान
(c) ब्राजील
(d) नेपाल
उत्तर – (c) ब्राजील

4. बंदा सिंह बहादुर को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
(a) लक्ष्मण देव
(b) माधोदास बैरागी
(c) बंदा बैरागी
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर – (d) उपरोक्त सभी

5. संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे?
(a) डॉ राजेंद्र प्रसाद
(b) पं जवाहर लाल नेहरु
(c) डॉ भीमराव अम्बेडकर
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर – (a) डॉ राजेंद्र प्रसाद

6. भारतीय संविधान की मुख्य विशेषताएं नहीं हैं :
(a) शक्तियों का बंटवारा
(b) मौलिक अधिकार
(c) संघवाद
(d) धार्मिक राष्ट्र
उत्तर – (d) धार्मिक राष्ट्र

7. भारतीय धर्मनिरपेक्षता की विशेषता है :
(a) धर्म के मामलों में हस्तक्षेप न करना
(b) एक धर्म को बढ़ावा देना
(c) अधार्मिक है
(d) सभी धर्मों को समान मानता है
उत्तर – (d) सभी धर्मों को समान मानता है

8. कौन-सा/से प्राकृतिक संसाधन है?
(a) जंगल
(b) खनिज पदार्थ
(c) पानी
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर – (d) उपरोक्त सभी

9. महाराणा प्रताप का जन्म किस राजवंश में हुआ?
(a) सैयद वंश
(b) लोधी वंश
(c) सिसोदिया वंश
(d) चौहान वंश
उत्तर – (c) सिसोदिया वंश

10. कृषि …………. क्रिया है।
(a) प्राथमिक
(b) द्वितीयक
(c) तृतीयक
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a) प्राथमिक

11. देश की सबसे बड़ी कानून बनाने वाली संस्था का नाम बताइए।
उत्तर – संसद

12. किस खनिज को ‘काला सोना’ कहा जाता है?
उत्तर – पेट्रोलियम

13. कुटीर उ‌द्योग के 2 उदाहरण दो।
उत्तर – हस्तशिल्प और मिट्टी के बर्तन

14. जयपुर नगर की स्थापना किसने की?
उत्तर – सवाई राजा जयसिंह द्वितीय ने

15. संत कबीर …………. भक्तिधारा के संत थे।
उत्तर – निर्गुण

16. आज भारत में कितने उच्च न्यायालय हैं?
उत्तर – 25

17.

 

 

21. सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार का क्या अर्थ है?
उत्तर – इसका अर्थ है कि देश के सभी 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के मतदान का अधिकार होता है।

22. भारत आने वाली पहली यूरोपीय शक्ति कौन-सी थी?
उत्तर – पुर्तगाली भारत में प्रवेश करने वाली पहली यूरोपीय शक्ति थे। उनके खोजकर्ता वास्को-दा-गामा 1498 ई. में कालीकट (कोझिकोड, केरल) पहुँचे, जिससे भारत के साथ यूरोपीय संपर्कों की शुरुआत हुई।

23. ‘कुपोषित’ शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर – वह व्यक्ति जिसे शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलते, कुपोषित कहलाता है।

24. उपभोक्ता कौन है?
उत्तर – जो व्यक्ति वस्तुओं या सेवाओं का उपयोग अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए करता है, उसे उपभोक्ता कहते हैं।

25. प्राथमिक गतिविधियाँ क्या हैं?
उत्तर – वे गतिविधियाँ जो सीधे प्राकृतिक संसाधनों से जुड़ी होती हैं, जैसे कृषि, मछली पालन, खनन आदि, प्राथमिक गतिविधियाँ कहलाती हैं।

26. उ‌द्योग शब्द का क्या तात्पर्य है?
उत्तर – कच्चे माल को उपयोगी वस्तुओं में बदलने की प्रक्रिया को उद्योग कहते हैं।

27. लैप्स की नीति क्या थी?
उत्तर – यह नीति लॉर्ड डलहौजी द्वारा लागू की गई थी, जिसके अनुसार जिस राज्य का कोई दत्तक उत्तराधिकारी नहीं होता था, उसे ब्रिटिश शासन में मिला लिया जाता था।

28. सरकार किसानों की कैसे मदद करती है?
उत्तर – सरकार किसानों को बीज, उर्वरक, सिंचाई सुविधा, ऋण और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) देकर उनकी सहायता करती है।

29. सबसे महत्वपूर्ण संसाधन क्या है और क्यों?
उत्तर – मानव संसाधन सबसे महत्वपूर्ण संसाधन है, क्योंकि मनुष्य ही अन्य सभी संसाधनों की खोज, विकास, उपयोग और संरक्षण करता है। अपनी बुद्धि, ज्ञान, कौशल और तकनीक के माध्यम से वह प्राकृतिक संसाधनों को उपयोगी बनाता है। मनुष्य संसाधनों का सृजनकर्ता भी है, इसलिए उसके बिना अन्य संसाधनों का कोई महत्व नहीं होता। इसी कारण मानव संसाधन को सबसे महत्वपूर्ण संसाधन माना जाता है।

30. जल संरक्षण के तीन तरीकों का उल्लेख करें।
उत्तर – जल संरक्षण के प्रमुख तरीके निम्नलिखित हैं :
(i) वर्षा जल संचयन – वर्षा के जल को एकत्र करके भविष्य के लिए संग्रहीत किया जाता है।
(ii) टपक सिंचाई (Drip Irrigation) – पानी को बूंद-बूंद करके पौधों की जड़ों तक पहुँचाया जाता है, जिससे जल की बचत होती है।
(iii) जल का पुनः उपयोग – उपयोग किए गए पानी को दोबारा काम में लाकर पानी की बर्बादी कम की जाती है।

31. स्थानांतरित खेती का वर्णन करें।
उत्तर – स्थानांतरित खेती एक ऐसी कृषि पद्धति है जिसमें किसान पहले जंगल को काटकर और जलाकर भूमि तैयार करते हैं। उस भूमि पर कुछ वर्षों तक खेती की जाती है। जब भूमि की उर्वरता कम हो जाती है, तो किसान उस स्थान को छोड़कर दूसरे स्थान पर जाकर खेती करने लगते हैं। इस प्रकार खेती का स्थान बदलते रहने के कारण इसे स्थानांतरित खेती या झूम खेती कहा जाता है। यह पद्धति मुख्यतः जनजातीय क्षेत्रों में प्रचलित है।

32. रानी दुर्गावती के प्रतिरोध का वर्णन कीजिये।
उत्तर – रानी दुर्गावती गोंडवाना की वीर और साहसी शासक थीं। उन्होंने मुगल सम्राट अकबर के सेनापति आसफ खां के आक्रमण का दृढ़ता और साहस के साथ प्रतिरोध किया। 1564 ई. में हुए युद्ध में उन्होंने अपनी सेना का नेतृत्व करते हुए बहादुरी से मुगल सेना का सामना किया। जब पराजय निश्चित दिखाई दी, तब उन्होंने आत्मसमर्पण करने के बजाय वीरतापूर्वक आत्मबलिदान कर दिया। उनका यह प्रतिरोध साहस, स्वाभिमान और देशभक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण है।

33. भारतीय धर्मनिरपेक्षता क्या है?
उत्तर – भारतीय धर्मनिरपेक्षता का अर्थ है कि राज्य का कोई अपना धर्म नहीं होता और वह सभी धर्मों के प्रति निष्पक्ष रहता है। सभी नागरिकों को अपने धर्म का पालन, प्रचार और प्रसार करने की स्वतंत्रता प्राप्त होती है। राज्य धर्म के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं करता और सभी धर्मों को समान सम्मान देता है। इसका उद्देश्य देश में समानता, सहिष्णुता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखना है।

34. शिवाजी के प्रारंभिक जीवन का वर्णन करें।
उत्तर – छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 1630 ई. में पुणे के पास शिवनेरी किले में हुआ था। उनके पिता शाहजी भोंसले और माता जीजाबाई थीं। माता जीजाबाई ने उनमें वीरता, धर्म और उच्च आदर्शों के संस्कार डाले, जबकि दादोजी कोंडदेव ने उन्हें युद्ध कला, घुड़सवारी और प्रशासन का प्रशिक्षण दिया। बचपन से ही शिवाजी में नेतृत्व क्षमता और ‘हिंदवी स्वराज्य’ स्थापित करने की भावना विकसित हो गई थी।

35. सहायक संधि का वर्णन करें।
उत्तर – सहायक संधि एक नीति थी जिसे लॉर्ड वेलेजली ने लागू किया था। इसके अंतर्गत भारतीय शासकों को अपने राज्य में अंग्रेजों की सेना रखनी पड़ती थी और उसके खर्च का भुगतान करना होता था। उन्हें किसी अन्य विदेशी शक्ति से बिना अनुमति संधि करने की अनुमति नहीं होती थी। इसके बदले अंग्रेज उन्हें सुरक्षा प्रदान करते थे, लेकिन इससे उनकी स्वतंत्रता समाप्त हो जाती थी और वे अंग्रेजों के अधीन हो जाते थे।

36. जन सुविधाओं से आप क्या समझते हैं? इसकी जिम्मेदारी किसकी होनी चाहिए?
उत्तर – जन सुविधाएँ वे आवश्यक सेवाएँ हैं जो लोगों के दैनिक जीवन को सुचारु रूप से चलाने में मदद करती हैं, जैसे पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा आदि। ये सुविधाएँ प्रत्येक नागरिक के लिए जरूरी होती हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनकी व्यवस्था और देखभाल की प्रमुख जिम्मेदारी सरकार की होनी चाहिए, ताकि सभी लोगों को बिना भेदभाव के ये सुविधाएँ उचित दरों पर उपलब्ध हो सकें। सरकार का कर्तव्य है कि वह इन सेवाओं को हर क्षेत्र तक पहुँचाए और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करे।

37. सगुण व निर्गुण परम्परा में मुख्य अंतर बताएं।
उत्तर –

सगुण भक्ति परम्परानिर्गुण भक्ति परम्परा
1. सगुण भक्ति में ईश्वर को साकार (रूप वाले) रूप में माना जाता है तथा मूर्ति पूजा में विश्वास रखा जाता है।1. निर्गुण भक्ति में ईश्वर को निराकार (बिना रूप) माना जाता है और मूर्ति पूजा का विरोध किया जाता है।
2. इसमें ईश्वर के रूप, गुण और अवतारों का वर्णन किया जाता है।2. इसमें ईश्वर को बिना रूप, रंग, जाति और गुण के माना जाता है।
3. इसमें भक्ति, प्रेम और पूजा का विशेष महत्व होता है।3. इसमें ज्ञान और आंतरिक भक्ति पर जोर दिया जाता है।
4. प्रमुख संत: तुलसीदास, सूरदास, मीराबाई, रसखान आदि।4. प्रमुख संत: कबीर, गुरु नानक, दादू दयाल, रहीम आदि।

 

38. एक लोकतांत्रिक देश को संविधान की आवश्यकता क्यों होती है?
उत्तर – लोकतांत्रिक देश को संविधान की आवश्यकता निम्नलिखित कारणों से पड़ती है :
(i) लोकतांत्रिक शासन प्रणाली के लिए संविधान का होना अनिवार्य है।
(ii) संविधान सरकार के ढांचे तथा सरकार के विभिन्न अंगों की शक्तियों की व्यवस्था करता है।
(iii) संविधान सरकार और नागरिकों के संबंधों को निर्धारित करता है।
(v) संविधान सरकार की शक्तियों पर पाबंदी लगाता है।
(vi) लोकतंत्र में संविधान देश के सभी नागरिकों को समानता का अधिकार देता है।

39. दावानल क्या है? दावानल के मुख्य कारण एवं नियंत्रण के उपाय बताइये।
उत्तर – दावानल (वनाग्नि) वह अनियंत्रित आग है जो जंगलों में स्वतः या मानवीय कारणों से फैल जाती है और पेड़-पौधों, वन्य जीवों तथा पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुँचाती है। यह तेजी से फैलती है और बड़े क्षेत्र को प्रभावित कर सकती है।
• मुख्य कारण – दावानल के प्रमुख कारणों में अत्यधिक गर्मी और सूखा, सूखी घास एवं पत्तियों का जमाव, बिजली गिरना तथा मानव की लापरवाही जैसे जलती हुई सिगरेट फेंकना, जंगल में आग जलाना आदि शामिल हैं।
• नियंत्रण के उपाय – दावानल को रोकने के लिए जंगलों में आग जलाने पर नियंत्रण रखना चाहिए और लोगों को इसके प्रति जागरूक करना चाहिए। सूखी घास-पत्तियों की नियमित सफाई करनी चाहिए तथा फायर लाइन (आग रोधी पट्टी) बनानी चाहिए। आग लगने पर तुरंत सूचना देकर अग्निशमन दल की सहायता से उसे बुझाना चाहिए। साथ ही आधुनिक तकनीकों और निगरानी व्यवस्था का उपयोग कर दावानल पर नियंत्रण किया जा सकता है।

40. भारतीय संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों का वर्णन करें।
उत्तर – संविधान द्वारा नागरिक को छः मौलिक अधिकार प्रदान किए गए हैं, जो निम्न हैं :
1. समानता का अधिकार – भारतीय संविधान में कानून के सामने सभी नागरिक समान हैं। धर्म, जाति, लिंग, भाषा, जन्म आदि की दृष्टि से किसी भी तरह की असमानता को नहीं माना गया है।
2. स्वतंत्रता का अधिकार – भारतीय नागरिकों को भाषण देने, शान्तिपूर्ण सम्मेलन करने, इच्छानुसार व्यापारव्यवसाय करने, किसी भी धर्म का पालन करने आदि की स्वतन्त्रता है।
3. शोषण के विरुद्ध अधिकार – अगर किसी भी व्यक्ति का शारीरिक, भावनात्मक, मानसिक, आर्थिक या किसी भी तरह का शोषण किया जाता है, तो उसके विरुद्ध यह व्यक्ति कानून की सहायता लेकर शोषण से मुक्त हो जाता है।
4. धार्मिक स्वतन्त्रता का अधिकार –व्यक्ति अपनी इच्छानुसार किसी भी धर्म को अपना सकता है, उसका पालन कर सकता है।
5. संस्कृति और शिक्षा संबंधी अधिकार – इस अधिकार के अन्तर्गत भारत के नागरिकों को अपनी भाषा, लिपि तथा संस्कृति को सुरक्षित रखने तथा उसका विकास करने का अधिकार है।
6. संवैधानिक उपचारों का अधिकार – इस अधिकार के अनुसार प्रत्येक नागरिक को यह अधिकार दिया गया है कि यदि उपरिवर्णित पाँच अधिकारों में से किसी भी अधिकार पर आक्षेप किया जाये या उससे छीना जाये, चाहे वह सरकार की ओर से ही क्यों न हो, तो वह सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालय से न्याय की माँग कर सकता है।

 

Haryana Board (HBSE) Class 8 Social Science Half Yearly Question Paper 2025 Answer Key

निर्देश :
• सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
• प्रश्न (1-10) प्रत्येक एक अंक का है।
• प्रश्न (11-13) प्रत्येक दो अंक का है।
• प्रश्न (14-16) प्रत्येक तीन अंक का है।
• प्रश्न (17-19) प्रत्येक पाँच अंक का है।

1. राजस्थान के प्रसिद्ध सिसोदिया वंश की स्थापना …………. ने की थी?
(a) महाराणा प्रताप
(b) छत्रपति शिवाजी
(c) बप्पा रावल
(d) राणा सागा
उत्तर – (c) बप्पा रावल

2. बंदा बहादुर को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
(a) माधो दास बैरागी
(b) वीर बंदा बैरागी
(c) लक्ष्मण देव
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर – (d) उपरोक्त सभी

3. दिल्ली के चांदनी चौक में गुरु तेग बहादुर के साथ कौन शहीद हुआ?
(a) भाई सति दास
(b) भाई मति दास
(c) भाई दयाला
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर – (d) उपरोक्त सभी

 

5. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का प्रयोग पहली बार किस वर्ष में हुआ?
उत्तर – 1982 (केरल में)

6. संत कवि रसखान का वास्तविक नाम …………. था।
उत्तर – सैयद इब्राहीम

7. दावानल का अर्थ है …………
उत्तर – जंगल की आग

8. पेटेंट शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर – किसी आविष्कार या नवीन तकनीक पर कानूनी अधिकार।

9. हरियाणा के किस जिले में भौर सैयदा मगरमच्छ प्रजनन केंद्र है?
उत्तर – कुरुक्षेत्र

10. लोक सभा का सदस्य बनने के लिए 25 वर्ष की आयु होनी चाहिए। (सही / गलत)
उत्तर – सही

11. संसाधन से क्या अभिप्राय है? यह कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर – वे सभी वस्तुएँ या साधन जो मानव की आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं, संसाधन कहलाते हैं।
संसाधन तीन प्रकार के होते हैं: प्राकृतिक, मानव निर्मित और मानव संसाधन।

12. जजिया कर क्या था?
उत्तर – जजिया एक धार्मिक कर था जो मुस्लिम शासकों द्वारा गैर-मुस्लिम (विशेषकर हिन्दुओं) पर लगाया जाता था।

13. समानता के अधिकार का वर्णन करें।
उत्तर – समानता का अधिकार भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकार है, जिसके अनुसार कानून की दृष्टि में सभी नागरिक समान हैं और धर्म, जाति, लिंग या जन्मस्थान जैसे आधारों पर उनके साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा।

14. स्थानांतरित कृषि क्या है? यह भारत के किन भागों में की जाती है?
उत्तर – स्थानांतरित कृषि (झूम खेती) वह प्रणाली है जिसमें किसान जंगल के एक हिस्से की वनस्पति को काटकर और जलाकर साफ करता है, फिर राख को मिट्टी में मिलाकर कुछ वर्षों तक फसलें उगाता है। जब मिट्टी की उर्वरता कम हो जाती है, तो किसान उस भूमि को छोड़कर नई भूमि पर चला जाता है। भारत में यह पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, मिजोरम, नागालैंड आदि में की जाती है।

15. शिवाजी ने अफजल खान का वध कैसे किया?
उत्तर – शिवाजी ने अफजल खान के साथ युद्ध के समय उनसे मिलते समय अपनी रक्षा के लिए बाघनख (लोहे के नख) और कटारी छिपाकर रखी थी। दोनों के गले मिलने पर जब अफजल खान ने धोखे से वार किया, तब शिवाजी ने बाघनख से हमला करके अफजल खान की हत्या कर दी।

16. घरेलू हिंसा से आप क्या समझते हैं? घरेलू हिंसा अधिनियम कब लागू हुआ?
उत्तर – घरेलू हिंसा का अर्थ है परिवार या घर के भीतर किसी सदस्य द्वारा दूसरे सदस्य के साथ किया गया शारीरिक, मानसिक, यौन या आर्थिक अत्याचार। इसमें अपमान, धमकी, या किसी भी प्रकार का व्यवहार शामिल है जिससे व्यक्ति की गरिमा और सुरक्षा को हानि पहुँचे। महिलाओं को इस प्रकार की हिंसा से बचाने के लिए ‘घरेलू हिंसा अधिनियम’ वर्ष 2006 में लागू किया गया।

17. साकची को किन कारणों से देश का पहला इस्पात संयंत्र लगाने के लिए चुना गया?
उत्तर – साकची को देश का पहला इस्पात संयंत्र लगाने के लिए इसलिए चुना गया क्योंकि यह स्थान रणनीतिक रूप से लौह अयस्क, कोयला, चूना पत्थर और मैंगनीज के भंडार के निकट स्थित था, जिससे कच्चे माल की आसान उपलब्धता सुनिश्चित हुई। सुवर्णरेखा और खरकई नदियों की उपस्थिति ने जल की निरंतर आपूर्ति और परिवहन की सुविधा प्रदान की, जबकि कालीमाटी रेलवे स्टेशन से जुड़ाव के कारण तैयार इस्पात को देश के अन्य भागों और कोलकाता जैसे बड़े औद्योगिक बाजारों तक आसानी से पहुँचाया जा सकता था। इसके अतिरिक्त, साकची की समतल भूमि उद्योग स्थापना के लिए उपयुक्त थी और आसपास के क्षेत्रों से सस्ता एवं पर्याप्त श्रम भी मिल जाता था। इन सभी अनुकूल परिस्थितियों के कारण टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी ने 1907 में साकची को भारत के पहले इस्पात संयंत्र के रूप में चुना।

18. भक्ति आंदोलन के प्रमुख संतों के नाम लिखें? भक्ति संतों की शिक्षाओं का वर्णन करें?
उत्तर – भक्ति आंदोलन के प्रमुख संतों में शंकराचार्य, रामानुज, कबीर, गुरु नानक, चैतन्य महाप्रभु, मीराबाई और तुलसीदास आदि प्रमुख थे।
भक्ति संतों की शिक्षाएँ मुख्यत: प्रेम, भक्ति और समानता पर आधारित थीं। उन्होंने सिखाया कि ईश्वर एक है और वह हर जीव में विद्यमान है, इसलिए सभी मनुष्य समान हैं। उन्होंने जाति-पाति, ऊँच-नीच, बाह्य आडंबर और कर्मकांडों का विरोध किया तथा सच्ची भक्ति को ईश्वर तक पहुँचने का मार्ग बताया। भक्ति संतों ने लोगों को नैतिक जीवन, सरलता, प्रेम, सत्य, और अहिंसा का पालन करने की प्रेरणा दी। उनकी वाणी ने समाज में एकता, भाईचारा और धार्मिक सहिष्णुता की भावना को प्रबल किया।

19. लोकसभा की कार्यप्रणाली का विस्तार से वर्णन करें।
उत्तर – लोकसभा संसद का निचला सदन है, जिसमें भारत की जनता द्वारा सीधे चुने गए प्रतिनिधि शामिल होते हैं। इसकी कार्यप्रणाली पूर्णतः लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर आधारित है। इसका मुख्य कार्य सरकार की नीतियों, योजनाओं और विधेयकों पर चर्चा कर उन्हें स्वीकृति देना है। लोकसभा में वार्षिक बजट प्रस्तुत किया जाता है और उसे पारित करने का अधिकार भी इसी सदन को होता है।
लोकसभा सरकार को उत्तरदायी बनाती है क्योंकि प्रधानमंत्री और मंत्रीमंडल सामूहिक रूप से इसके प्रति जवाबदेह होते हैं। यदि सदन में सरकार के प्रति अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जाए, तो सरकार को त्यागपत्र देना पड़ता है। प्रश्नकाल, शून्यकाल और अल्पकालिक चर्चाओं के माध्यम से जनता से जुड़े मुद्दों पर विचार किया जाता है।
इसके अतिरिक्त, लोकसभा जनता की इच्छाओं और आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करते हुए राष्ट्रीय नीतियों और कानूनों का निर्माण करती है। इस प्रकार, लोकसभा भारतीय लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो सरकार को नियंत्रित करने और देश के संचालन में केंद्रीय भूमिका निभाती है।

 

Haryana Board (HBSE) Class 8 Social Science SAT-1 Question Paper 2025 Answer Key

Instructions :
• All questions are compulsory.
• Questions (1-8) carry 1 mark each.
• Questions (9-10) carry 2 marks each.
• Question (11) carry 3 marks.
• Question (12) carry 5 marks.

6. राज्य सभा का सदस्य बनने के लिए 30 वर्ष की आयु होनी चाहिए। (सही / गलत)
उत्तर – सही

7. दिल्ली का अंतिम हिन्दू सम्राट ………….. था।
उत्तर – हेमू (हेमचन्द्र)

8. भारत में …………. प्रतिशत भूमि वनों के अंतर्गत है।
उत्तर – 21.7 %

9. गुरुद्वारा शीशगंज साहिब किस जगह स्थित है? यह किस स्मृति में बनाया गया?
उत्तर – गुरुद्वारा शीशगंज साहिब दिल्ली के चांदनी चौक पर स्थित है। यहां पर सिक्खों के गुरु तेग बहादुर का शीश गिरा था इसलिए उनकी स्मृति में इसे बनाया गया।

10. संसद क्या होती है?
उत्तर – संसद सरकार का एक विधायी निकाय है। इसके तीन अंग हैं : राज्यसभा, लोकसभा तथा राष्ट्रपति। तीनो अगों को मिलाकर ससंद का निर्माण होता है।

11. मानव संसाधन क्यों महत्वपूर्ण हैं?
उत्तर – मानव संसाधनो से अभिप्राय शिक्षित, कुशल एवं प्रशिक्षित मानवों से है। मानव संसाधन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योकि अन्य सभी संसाधनों का विकास ऐसे मानव ही करते हैं। इसमें मानव के विचार, ज्ञान आविष्कार तथा खोजे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

12. एक लोकतांत्रिक देश को संविधान की आवश्यकता क्यों होती है?
उत्तर – लोकतांत्रिक देश को संविधान की आवश्यकता निम्नलिखित कारणों से पड़ती है :
(i) लोकतांत्रिक शासन प्रणाली के लिए संविधान का होना अनिवार्य है।
(ii) संविधान सरकार के ढांचे तथा सरकार के विभिन्न अंगों की शक्तियों की व्यवस्था करता है।
(iii) संविधान सरकार और नागरिकों के संबंधों को निर्धारित करता है।
(iv) संविधान सरकार की शक्ति तथा सत्ता का स्रोत है।
(v) संविधान सरकार की शक्तियों पर पाबंदी लगाता है।
(vi) संविधान सर्वोच्च कानून है।

अथवा

सगुण व निर्गुण परम्परा में मुख्य अंतर बताएं।
उत्तर –

सगुणनिर्गुण
1. सगुण भक्ति धारा के संत ईश्वर को साकार मानते थे तथा मूर्ति पूजा में विश्वास रखते थे।1. निर्गुण भक्ति धारा के संत ईश्वर को निराकार मानते थे और मूर्ति पूजा के विरोधी थे।
2. सगुण भक्ति में ईश्वर की रूप, गुण, जाति होती है।2. निर्गुण में ईश्वर की रूप, रंग, गुण, जाति नहीं होती है।
3. सगुण भक्ति में गुरू की महिमा को अनंत बताया है।3. निर्गुण भक्ति में गुरु को ज्ञान के नेत्रों को खोलने वाला बताया है।
4. तुलसी, सूर, मीरा, रसखान आदि।4. म.मु.जा., कबीर, वृंद, रहीम आदि।