Haryana Board (HBSE) Class 8 Science Half Yearly Question Paper 2026 Answer Key
निर्देश :
• सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
• प्रश्न संख्या 1 से 25 प्रत्येक 1 अंक का है।
• प्रश्न संख्या 26 से 31 प्रत्येक 2 अंक का है।
• प्रश्न संख्या 32 से 37 प्रत्येक 3 अंक का है।
• प्रश्न संख्या 38 से 42 प्रत्येक 5 अंक का है।
1. पूड़ी की एक परत पतली और दूसरी मोटी क्यों होती है?
(A) पतली परत भाप के दबाव से आसानी से फूलती है।
(B) मोटी परत में अधिक पानी होता है।
(C) पतली परत में नमक अधिक होता है।
(D) मोटी परत जल्दी पकती है।
उत्तर – (A) पतली परत भाप के दबाव से आसानी से फूलती है।
Why is one layer of a puri thin and the other thick?
(A) The thin layer puffs up easily due to steam pressure.
(B) The thick layer contains more water.
(C) The thin layer contains more salt.
(D) The thick layer cooks faster.
Answer – (A) The thin layer puffs up easily due to steam pressure.
2. यदि किसी वस्तु पर लगने वाला बल बढ़ा दिया जाए, तो उसके दाब पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
(A) दाब बढ़ जाएगा।
(B) दाब घट जाएगा।
(C) दाब पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
(D) दाब शून्य हो जाएगा।
उत्तर – (A) दाब बढ़ जाएगा।
If the force acting on an object is increased, what will happen to the pressure exerted by it?
(A) The pressure will increase.
(B) The pressure will decrease.
(C) There will be no effect on pressure.
(D) The pressure will become zero.
Answer – (A) The pressure will increase.
3. विभिन्न आकारों की पत्तियों से लेकर अनेक प्रकार के कीटों तक प्रकृति ने इतनी व्यापक विविधता की रचना क्यों की है?
(A) केवल सुंदरता के लिए
(B) जीवों को विभिन्न परिस्थितियों में अनुकूलित होने में सहायता करने के लिए
(C) केवल पौधों की वृद्धि के लिए
(D) केवल भोजन प्राप्त करने के लिए
उत्तर – (B) जीवों को विभिन्न परिस्थितियों में अनुकूलित होने में सहायता करने के लिए।
Why has nature created such a wide diversity, from leaves of different shapes to many types of insects?
(A) Only for beauty
(B) To help organisms adapt to different conditions
(C) Only for the growth of plants
(D) Only to obtain food
Answer – (B) To help organisms adapt to different conditions.
4. आँच पर डालने से रोटी गुब्बारे की भाँति क्यों फूल जाती है?
(A) आटा ठंडा होने के कारण
(B) नमी भाप में बदलकर रोटी के अंदर दबाव बनाती है।
(C) रोटी में हवा भरने के कारण
(D) तवे के दबाव के कारण
उत्तर – (B) नमी भाप में बदलकर रोटी के अंदर दबाव बनाती है।
Why does a roti puff up like a balloon when placed on heat?
(A) Because the dough becomes cold
(B) Moisture changes into steam and creates pressure inside the roti.
(C) Because air enters the roti
(D) Because of the pressure of the pan
Answer – (B) Moisture changes into steam and creates pressure inside the roti.
5. यदि मैं पूड़ी तलने से पूर्व उसमें एक छेद कर दूँ तो क्या होगा?
(A) पूड़ी अधिक फूलेगी।
(B) पूड़ी का रंग बदल जाएगा।
(C) भाप बाहर निकल जाएगी और पूड़ी कम फूलेगी।
(D) पूड़ी अधिक मोटी हो जाएगी।
उत्तर – (C) भाप बाहर निकल जाएगी और पूड़ी कम फूलेगी।
What will happen if I make a hole in a puri before frying it?
(A) The puri will puff up more.
(B) The colour of the puri will change.
(C) Steam will escape and the puri will puff up less.
(D) The puri will become thicker.
Answer – (C) Steam will escape and the puri will puff up less.
6. दलहनी (फलीदार) फसलों की जड़ों में रहने वाला सूक्ष्मजीव कौन-सा है?
(A) खमीर
(B) राइजोबियम
(C) विषाणु
(D) कवक
उत्तर – (B) राइजोबियम
Which microorganism lives in the roots of leguminous crops?
(A) Yeast
(B) Rhizobium
(C) Virus
(D) Fungus
Answer – (B) Rhizobium
7. पावरोटी और केक को मुलायम और फूला हुआ बनाने वाला सूक्ष्मजीव कौन-सा है?
(A) जीवाणु
(B) राइजोबियम
(C) खमीर
(D) विषाणु
उत्तर – (C) खमीर
Which microorganism makes bread and cake soft and fluffy?
(A) Bacteria
(B) Rhizobium
(C) Yeast
(D) Virus
Answer – (C) Yeast
8. रोगों को व्यापक रूप से संचरणीय और असंचरणीय रोगों के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है। नीचे दिए गए विकल्पों में से असंचरणीय रोगों को पहचानिए।
(i) आंत्र ज्वर
(ii) अस्थमा
(iii) मधुमेह
(iv) खसरा
(A) (i) और (ii)
(B) (ii) और (iii)
(C) (i) और (iv)
(D) (ii) और (iv)
उत्तर – (B) (ii) और (iii)
Diseases can broadly be classified as communicable and non-communicable diseases. Identify the non-communicable diseases from the options given below.
(i) Typhoid
(ii) Asthma
(iii) Diabetes
(iv) Measles
(A) (i) and (ii)
(B) (ii) and (iii)
(C) (i) and (iv)
(D) (ii) and (iv)
Answer – (B) (ii) and (iii)
9. किसी संक्रमित व्यक्ति के उत्सर्जी पदार्थ द्वारा पेयजल के संदूषित होने पर निम्नलिखित में से कौन-कौन से रोग फैल सकते हैं? यकृतशोथ (हेपेटाइटिस) ए, क्षयरोग (टीबी), पोलियोमाइलाइटिस, हैजा, चेचक
(A) हेपेटाइटिस ए, पोलियोमाइलाइटिस और हैजा
(B) टीबी और चेचक
(C) केवल टीबी
(D) चेचक और हैजा
उत्तर – (A) हेपेटाइटिस ए, पोलियोमाइलाइटिस और हैजा।
Which of the following diseases can spread when drinking water is contaminated by the excretory matter of an infected person? Hepatitis A, tuberculosis (TB), poliomyelitis, cholera, smallpox
(A) Hepatitis A, poliomyelitis and cholera
(B) TB and smallpox
(C) Only TB
(D) Smallpox and cholera
Answer – (A) Hepatitis A, poliomyelitis and cholera.
10. जब हमारा शरीर किसी रोगजनक (रोगाणु) का पहली बार सामना करता है तो हमारी प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया सामान्यत: कम होती है, परंतु जब उसी रोगजनक से पुन: सामना होता है तो शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया पहली बार की तुलना में कहीं अधिक प्रबल होती है। ऐसा क्यों होता है?
(A) शरीर में स्मृति कोशिकाएँ बन जाती हैं।
(B) रोगजनक अधिक कमजोर हो जाता है।
(C) शरीर का तापमान हमेशा बढ़ जाता है।
(D) रक्त की मात्रा बढ़ जाती है।
उत्तर – (A) शरीर में स्मृति कोशिकाएँ बन जाती हैं।
When our body encounters a pathogen for the first time, our immune response is generally weak, but when it encounters the same pathogen again, the immune response is much stronger than the first time. Why does this happen?
(A) Memory cells are formed in the body.
(B) The pathogen becomes weaker.
(C) The body temperature always increases.
(D) The amount of blood increases.
Answer – (A) Memory cells are formed in the body.
11. वर्तमान में हम चेचक या पोलियो जैसे रोग कम ही देखते हैं परंतु मधुमेह और हृदय संबंधी रोग अधिक सामान्य हो गए हैं। ऐसा क्यों है?
(A) चेचक और पोलियो के लिए टीकाकरण से उनकी संख्या कम हुई है।
(B) मधुमेह संक्रामक रोग है।
(C) पोलियो जीवनशैली के कारण होता है।
(D) चेचक असंचरणीय रोग है।
उत्तर – (A) चेचक और पोलियो के लिए टीकाकरण से उनकी संख्या कम हुई है।
Nowadays, we rarely see diseases such as smallpox or polio, but diabetes and heart-related diseases have become more common. Why is this so?
(A) Vaccination against smallpox and polio has reduced their occurrence.
(B) Diabetes is a communicable disease.
(C) Polio is caused by lifestyle.
(D) Smallpox is a non-communicable disease.
Answer – (A) Vaccination against smallpox and polio has reduced their occurrence.
12. वोल्टीय सेल में प्रयुक्त होने वाला विलयन कहलाता है।
(A) विद्युत अपघट्य
(B) विद्युत-चुंबक
(C) चालक
(D) कुचालक
उत्तर – (A) विद्युत अपघट्य
The solution used in a voltaic cell is called:
(A) Electrolyte
(B) Electromagnet
(C) Conductor
(D) Insulator
Answer – (A) Electrolyte
13. एक धारावाही कुंडली ………….. की भाँति व्यवहार करती है।
(A) विद्युत अपघट्य
(B) विद्युत-चुंबक
(C) कुचालक
(D) बैटरी
उत्तर – (B) विद्युत-चुंबक
A current-carrying coil behaves like a:
(A) Electrolyte
(B) Electromagnet
(C) Insulator
(D) Battery
Answer – (B) Electromagnet
14. सामान्यत: विद्युत तापन युक्तियों में निक्रोम तार का उपयोग किया जाता है क्योंकि यह –
(A) विद्युत का कुचालक है।
(B) किसी निश्चित परिमाण की विद्युत धारा के लिए अधिक ऊष्मा उत्पन्न करता है।
(C) विद्युत धारा को रोक देता है।
(D) ताँबे से अधिक सुचालक है।
उत्तर – (B) किसी निश्चित परिमाण की विद्युत धारा के लिए अधिक ऊष्मा उत्पन्न करता है।
Nichrome wire is generally used in electrical heating devices because it:
(A) Is an insulator of electricity.
(B) Produces more heat for a given amount of electric current.
(C) Stops electric current.
(D) Is a better conductor than copper.
Answer – (B) Produces more heat for a given amount of electric current.
15. क्या हम विद्युत धारा का उपयोग चुंबक बनाने में कर सकते हैं?
(A) हाँ, विद्युत धारा प्रवाहित करने से चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न होता है
(B) नहीं, विद्युत धारा का चुंबक से कोई संबंध नहीं है
(C) केवल सूर्य के प्रकाश से
(D) केवल ऊष्मा देने से
उत्तर – (A) हाँ, विद्युत धारा प्रवाहित करने से चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न होता है
Can we use electric current to make a magnet?
(A) Yes, passing electric current produces a magnetic field.
(B) No, electric current has no relation with magnets.
(C) Only by using sunlight
(D) Only by providing heat
Answer – (A) Yes, passing electric current produces a magnetic field.
16. विद्युत सेल से विद्युत-परिपथ बनाते समय यदि हमारे पास विद्युत लैंप नहीं है तो क्या हमारे पास कोई अन्य विधि है जिसके द्वारा हम पता लगा सकते हैं कि उस परिपथ में धारा प्रवाहित हो रही है या नहीं?
(A) विद्युत-चुंबक का उपयोग करके
(B) लकड़ी की छड़ी से
(C) कागज से
(D) प्लास्टिक से
उत्तर – (A) विद्युत-चुंबक का उपयोग करके
While making an electric circuit with an electric cell, if we do not have an electric lamp, is there any other method by which we can find out whether current is flowing through the circuit or not?
(A) By using an electromagnet
(B) With a wooden stick
(C) With paper
(D) With plastic
Answer – (A) By using an electromagnet
17. दो गुब्बारों को ऊनी कपड़े से रगड़ कर एक-दूसरे के समीप लाया जाए तो क्या होगा और क्यों?
(A) वे एक-दूसरे को आकर्षित करेंगे।
(B) वे एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करेंगे।
(C) वे स्थिर रहेंगे।
(D) वे पिघल जाएँगे।
उत्तर – (B) वे एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करेंगे
What will happen if two balloons are rubbed with woollen cloth and brought close to each other, and why?
(A) They will attract each other.
(B) They will repel each other.
(C) They will remain stationary.
(D) They will melt.
Answer – (B) They will repel each other.
18. जब आप जल से भरे गिलास में एक सिक्के को डालते हैं तो वह डूब जाता है परंतु जब आप एक बड़ा लकड़ी का टुकड़ा जल में डालते हैं तो वह तैरता है। इसका मुख्य कारण क्या है?
(A) सिक्का जल से हल्का है।
(B) लकड़ी का घनत्व जल से कम है।
(C) लकड़ी पर गुरुत्व बल नहीं लगता।
(D) सिक्के पर उत्प्लावन बल नहीं लगता।
उत्तर – (B) लकड़ी का घनत्व जल से कम है।
When you put a coin in a glass filled with water, it sinks, but when you put a large piece of wood in water, it floats. What is the main reason?
(A) The coin is lighter than water.
(B) The density of wood is less than that of water.
(C) Gravitational force does not act on wood.
(D) Buoyant force does not act on the coin.
Answer – (B) The density of wood is less than that of water.
19. यदि हम सावधान न रहें तो चिकनी सतहों जैसे बर्फ या पॉलिश की हुई सतह पर क्यों फिसल जाते हैं?
(A) घर्षण बल बहुत कम होने के कारण
(B) गुरुत्व बल समाप्त होने के कारण
(C) वायु दाब बढ़ने के कारण
(D) वस्तु का द्रव्यमान कम होने के कारण
उत्तर – (A) घर्षण बल बहुत कम होने के कारण।
Why do we slip on smooth surfaces such as ice or polished surfaces if we are not careful?
(A) Because the frictional force is very low
(B) Because gravitational force disappears
(C) Because air pressure increases
(D) Because the mass of the object decreases
Answer – (A) Because the frictional force is very low.
20. भूतल पर जल को अधिक दाब से प्राप्त करने के लिए हमें करना होगा –
(A) जहाँ टंकी रखी है, उस ऊँचाई H को बढ़ा दिया जाए।
(B) जहाँ टंकी रखी है उस स्थान की ऊँचाई H को कम कर दिया जाए।
(C) टंकी को समान ऊँचाई वाली दूसरी टंकी जिसमें अधिक जल आ सके, से परिवर्तित कर दिया जाए।
(D) टंकी को समान ऊँचाई की दूसरी टंकी जिसमें कम जल आ सके, से परिवर्तित कर दिया जाए।
उत्तर – (A) जहाँ टंकी रखी है, उस ऊँचाई H को बढ़ा दिया जाए।
To obtain water at a higher pressure at the ground level, we should:
(A) Increase the height H at which the tank is placed.
(B) Decrease the height H of the place where the tank is placed.
(C) Replace the tank with another tank of the same height that can hold more water.
(D) Replace the tank with another tank of the same height that can hold less water.
Answer – (A) Increase the height H at which the tank is placed.
21. जब हम दो गुब्बारों को ऊनी कपड़े से रगड़कर एक-दूसरे के समीप लाते हैं, तो वे एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं। (सत्य / असत्य)
उत्तर – सत्य
When we rub two balloons with woollen cloth and bring them close to each other, they repel each other. (True / False)
Answer – True
22. यदि हम सावधान न रहें तो बर्फ या पॉलिश की हुई सतह पर आसानी से फिसल सकते हैं। (सत्य / असत्य)
उत्तर – सत्य
If we are not careful, we can easily slip on ice or a polished surface. (True / False)
Answer – True
23. वायुदाब को मापने के लिए किस यंत्र का उपयोग किया जाता है?
उत्तर – बैरोमीटर
Which instrument is used to measure atmospheric pressure?
Answer – Barometer
24. वस्तु की सामग्री की मात्रा को क्या कहते हैं?
उत्तर – द्रव्यमान
What is the amount of matter in an object called?
Answer – Mass
25. विद्युत धारा के कारण उत्पन्न होने वाले प्रभाव से विद्युत उपकरणों में …………. उत्पन्न होती है।
उत्तर – ऊष्मा
The effect produced by electric current causes …………. to be produced in electrical appliances.
Answer – Heat
26. एक विद्यार्थी अवलोकन करता है कि जब दही को एक दिन के लिए बाहर रखा जाता है तो वह अधिक खट्टा हो जाता है। इस अवलोकन के दो संभावित स्पष्टीकरण क्या हो सकते हैं?
उत्तर – दही में उपस्थित जीवाणु लैक्टोज को लैक्टिक अम्ल में बदलते हैं, जिससे दही खट्टा हो जाता है। गर्म तापमान में जीवाणुओं की गतिविधि बढ़ने से यह प्रक्रिया तेज हो जाती है।
A student observes that when curd is kept outside for one day, it becomes more sour. What are two possible explanations for this observation?
Answer – The bacteria present in curd convert lactose into lactic acid, which makes the curd sour. The activity of bacteria increases at a warm temperature, making this process faster.
27. क्या वास्तविक जीवन में भी वस्तुओं को उठाने के लिए विद्युत-चुंबकों का उपयोग किया जाता है?
उत्तर – हाँ, विद्युत-चुंबकों का उपयोग कारखानों और कबाड़खानों में भारी लोहे तथा इस्पात की वस्तुओं को उठाने और स्थानांतरित करने के लिए किया जाता है।
Are electromagnets also used in real life to lift objects?
Answer – Yes, electromagnets are used in factories and scrap yards to lift and move heavy iron and steel objects.
28. क्या विद्युत चुंबक में छड़ चुंबक की भाँति दो ध्रुव होते हैं?
उत्तर – हाँ, विद्युत-चुंबक में भी दो ध्रुव होते हैं : उत्तर ध्रुव और दक्षिण ध्रुव।
Does an electromagnet have two poles like a bar magnet?
Answer – Yes, an electromagnet also has two poles: the north pole and the south pole.
29. क्या विद्युत धारा का उपयोग चुंबक बनाने में कर सकते हैं?
उत्तर – हाँ, किसी लोहे की कील पर विद्युत तार लपेटकर उसमें विद्युत धारा प्रवाहित करने पर कील विद्युत-चुंबक बन जाती है।
Can electric current be used to make a magnet?
Answer – Yes, when an electric wire is wound around an iron nail and electric current is passed through it, the nail becomes an electromagnet.
30. क्या द्रव भी दाब डालते हैं?
उत्तर – हाँ, द्रव दाब डालते हैं। द्रव का दाब सभी दिशाओं में लगता है और द्रव की गहराई बढ़ने पर उसका दाब बढ़ता है।
Do liquids also exert pressure?
Answer – Yes, liquids exert pressure. The pressure of a liquid acts in all directions and increases with an increase in the depth of the liquid.
31. सूखी सतह की तुलना में गीली सतह पर फिसलना अधिक सरल क्यों होता है?
उत्तर – गीली सतह पर पानी की पतली परत सतहों के बीच घर्षण को कम कर देती है। इसलिए गीली सतह पर फिसलना अधिक सरल होता है।
Why is it easier to slip on a wet surface than on a dry surface?
Answer – A thin layer of water on a wet surface reduces friction between the surfaces. Therefore, it is easier to slip on a wet surface.
32. यदि मैं पूड़ी तलने से पूर्व उसमें एक छेद कर दूँ तो क्या होगा?
उत्तर – पूड़ी तलते समय आटे की नमी भाप में बदलती है। यदि पूड़ी में छेद होगा, तो भाप उस छेद से बाहर निकल जाएगी। इसलिए अंदर पर्याप्त दबाव नहीं बनेगा और पूड़ी अच्छी तरह नहीं फूल पाएगी।
What will happen if I make a hole in a puri before frying it?
Answer – While frying the puri, the moisture in the dough changes into steam. If there is a hole in the puri, the steam will escape through the hole. Therefore, sufficient pressure will not build up inside and the puri will not puff up properly.
33. ब्रेड के 2 स्लाइस लीजिए। एक स्लाइस को सिंक के पास एक प्लेट में रखिए। दूसरे स्लाइस को रेफ्रिजरेटर में रखिए। तीन दिन पश्चात दोनों स्लाइसों की तुलना कीजिए। अपने अवलोकनों को अभिलेखित कीजिए। अपने अवलोकनों के कारण बताइए।
उत्तर – सिंक के पास रखा ब्रेड स्लाइस जल्दी खराब होकर उस पर फफूँदी दिखाई दे सकती है, जबकि रेफ्रिजरेटर में रखा ब्रेड अपेक्षाकृत कम खराब होगा। इसका कारण यह है कि सामान्य गर्म वातावरण में सूक्ष्मजीव तेजी से बढ़ते हैं, जबकि कम तापमान उनकी वृद्धि को धीमा कर देता है।
Take 2 slices of bread. Keep one slice on a plate near the sink. Keep the other slice in the refrigerator. Compare both slices after three days. Record your observations. Give reasons for your observations.
Answer – The bread slice kept near the sink may spoil quickly and mould may appear on it, whereas the bread kept in the refrigerator will spoil relatively less. This is because microorganisms grow rapidly in a normal warm environment, while low temperature slows down their growth.
34. रोग के प्रकोप के समय कुछ वर्गों के लोग दूसरे वर्गों की तुलना में अधिक प्रभावित क्यों होते हैं?
उत्तर – कुछ लोगों को पर्याप्त पोषण और स्वास्थ्य सेवाएँ नहीं मिल पातीं। भीड़-भाड़, अस्वच्छ वातावरण और खराब स्वच्छता भी संक्रमण फैलने का जोखिम बढ़ाते हैं। इसलिए ऐसे वर्ग रोग के प्रकोप से अधिक प्रभावित हो सकते हैं।
Why are some sections of people more affected than other sections during an outbreak of a disease?
Answer – Some people may not have access to adequate nutrition and healthcare services. Crowding, an unhygienic environment and poor sanitation also increase the risk of spreading infection. Therefore, such sections may be more affected during a disease outbreak.
35. जब हमारा शरीर किसी रोगजनक (रोगाणु) का पहली बार सामना करता है तो हमारी प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया सामान्यत: कम होती है परंतु जब उसी रोगजनक से पुन: सामना होता है तो शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया पहली बार की तुलना में कहीं अधिक प्रबल होती है। ऐसा क्यों होता है?
उत्तर – पहली बार शरीर रोगजनक को पहचानकर उसके विरुद्ध प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया विकसित करता है। इस दौरान विशिष्ट प्रतिरक्षा कोशिकाएँ और स्मृति कोशिकाएँ बनती हैं। दोबारा उसी रोगजनक के आने पर स्मृति कोशिकाएँ तेजी से सक्रिय होकर अधिक प्रभावी प्रतिक्रिया देती हैं।
When our body encounters a pathogen for the first time, our immune response is generally weak, but when it encounters the same pathogen again, the immune response is much stronger than the first time. Why does this happen?
Answer – The first time, the body identifies the pathogen and develops an immune response against it. During this process, specific immune cells and memory cells are formed. When the same pathogen enters again, the memory cells become active quickly and produce a more effective response.
36. यदि कोई वस्तु असमान गति से चल रही है तो क्या इस पर कोई बल लगाया जा रहा है?
उत्तर – हाँ, असमान गति का अर्थ है कि वस्तु की चाल या दिशा बदल रही है। गति में परिवर्तन के लिए वस्तु पर असंतुलित बल का कार्य करना आवश्यक है। इसलिए वस्तु पर परिणामी बल कार्य कर रहा है।
If an object is moving with non-uniform motion, is any force acting on it?
Answer – Yes, non-uniform motion means that the speed or direction of the object is changing. A change in motion requires an unbalanced force to act on the object. Therefore, a resultant force is acting on the object.
37. यदि पाइप के भीतर जल स्तंभ की ऊँचाई में वृद्धि की जाए तो गुब्बारे के फैलाव पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर – जल स्तंभ की ऊँचाई बढ़ाने पर जल का दाब बढ़ेगा। बढ़ा हुआ दाब गुब्बारे पर अधिक बल लगाएगा। इसलिए गुब्बारे का फैलाव अधिक हो जाएगा।
If the height of the water column inside a pipe is increased, what effect will it have on the expansion of the balloon?
Answer – Increasing the height of the water column will increase the pressure of water. The increased pressure will exert more force on the balloon. Therefore, the expansion of the balloon will increase.
38. आपका परिवार ऐसे स्थान पर यात्रा की योजना बना रहा है जहाँ मलेरिया का प्रकोप है।
(i) यात्रा से पूर्व, यात्रा के समय और यात्रा के पश्चात आपको कौन-कौन सी सावधानियाँ रखनी चाहिए?
(ii) आप अपने भाई अथवा बहन को मच्छरदानी या मच्छर प्रतिकर्षी का महत्व कैसे समझाएँगे?
(iii) यदि ऐसे क्षेत्रों में यात्री स्वास्थ्य सलाह की अनदेखी करते हैं तो क्या हो सकता है?
उत्तर – (i) यात्रा से पहले स्थानीय स्वास्थ्य सलाह लें और आवश्यकता होने पर चिकित्सकीय सलाह प्राप्त करें। यात्रा के दौरान शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें, मच्छरदानी तथा मच्छर प्रतिकर्षी का उपयोग करें और मच्छरों के संपर्क से बचें। यात्रा के बाद बुखार या अन्य लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सक से संपर्क करें।
(ii) मच्छरदानी सोते समय मच्छरों से बचाव करती है और मच्छर प्रतिकर्षी मच्छरों को शरीर के पास आने से रोकने में सहायता करता है। इससे मच्छर के काटने और मलेरिया के संक्रमण का जोखिम कम होता है।
(iii) स्वास्थ्य सलाह की अनदेखी करने पर मच्छर के काटने की संभावना बढ़ सकती है और मलेरिया का संक्रमण हो सकता है। बीमारी गंभीर भी हो सकती है, इसलिए लक्षण होने पर समय पर चिकित्सा सहायता लेना आवश्यक है।
Your family is planning a trip to a place where there is an outbreak of malaria.
(i) What precautions should you take before, during and after the journey?
(ii) How would you explain the importance of a mosquito net or mosquito repellent to your brother or sister?
(iii) What may happen if travellers ignore health advice in such areas?
Answer – (i) Before travelling, take local health advice and seek medical advice if necessary. During the journey, wear clothes that cover the body, use a mosquito net and mosquito repellent, and avoid contact with mosquitoes. After the journey, consult a doctor if fever or other symptoms appear.
(ii) A mosquito net protects against mosquitoes while sleeping, and mosquito repellent helps prevent mosquitoes from coming near the body. This reduces the risk of mosquito bites and malaria infection.
(iii) Ignoring health advice may increase the chances of mosquito bites and malaria infection. The disease can also become serious, so timely medical assistance is necessary if symptoms appear.
39. आपके विद्यालय में फ्लू का प्रकोप हुआ है। आपके अनेक सहपाठी अनुपस्थित हैं जबकि कुछ खाँसते और छींकते हुए विद्यालय आ रहे हैं।
(i) संक्रमण को और अधिक फैलने से रोकने के लिए विद्यालय द्वारा तत्काल क्या उपाय किए जाने चाहिए?
(ii) यदि आपके साथ बेंच पर बैठने वाले सहपाठी में फ्लू के लक्षण दिखने लगे तो आप उन्हें दुःख अथवा ठेस पहुँचाए बिना कैसे प्रतिक्रिया देंगे?
(iii) इस स्थिति में आप स्वयं को और दूसरों को संक्रमित होने से कैसे बचा सकते हैं?
उत्तर – (i) विद्यालय में साफ-सफाई रखनी चाहिए, हाथ धोने के लिए साबुन और पानी उपलब्ध कराना चाहिए, कक्षाओं में पर्याप्त वेंटिलेशन रखना चाहिए तथा बीमार विद्यार्थियों को घर पर आराम करने की सलाह देनी चाहिए।
(ii) सहपाठी से सहानुभूतिपूर्वक बात करके उन्हें आराम करने और आवश्यक होने पर घर जाने की सलाह देंगे। उनसे दूरी बनाए रखते हुए उनकी सहायता भी करेंगे।
(iii) नियमित रूप से हाथ धोएँ, खाँसते या छींकते समय मुँह और नाक ढकें, बीमार व्यक्ति के निकट अनावश्यक संपर्क से बचें और बीमारी के लक्षण होने पर घर पर रहें।
There has been an outbreak of flu in your school. Many of your classmates are absent while some are coming to school coughing and sneezing.
(i) What immediate measures should the school take to prevent the infection from spreading further?
(ii) If the classmate sitting on the bench with you starts showing symptoms of flu, how would you respond without hurting or upsetting them?
(iii) How can you protect yourself and others from infection in this situation?
Answer – (i) The school should maintain cleanliness, provide soap and water for handwashing, ensure adequate ventilation in classrooms, and advise sick students to rest at home.
(ii) We would speak to the classmate sympathetically and advise them to rest and go home if necessary. We would maintain some distance while also helping them.
(iii) Wash hands regularly, cover the mouth and nose while coughing or sneezing, avoid unnecessary close contact with sick people, and stay at home if symptoms of illness appear.
40. विद्युत-तापन युक्तियों (जैसे- विद्युत कक्ष-तापक अथवा विद्युत हीटर) को प्रायः पारंपरिक तापन विधियों (जैसे- लकड़ी अथवा चारकोल जलाना) की तुलना में अधिक सुविधाजनक माना जाता है। समाज पर पड़ने वाले प्रभाव को ध्यान में रखते हुए इस कथन के समर्थन हेतु कारण बताइए।
उत्तर – विद्युत-तापन युक्तियाँ उपयोग में सुविधाजनक होती हैं क्योंकि इन्हें आसानी से चालू और बंद किया जा सकता है तथा ताप को नियंत्रित किया जा सकता है। इनमें लकड़ी या चारकोल इकट्ठा करके जलाने की आवश्यकता नहीं होती। घर के अंदर इनके उपयोग से धुआँ और राख जैसी समस्याएँ नहीं होतीं। इनसे ऊष्मा जल्दी प्राप्त की जा सकती है। हालांकि, विद्युत का स्रोत यदि प्रदूषणकारी ईंधन पर आधारित हो, तो उसका अप्रत्यक्ष पर्यावरणीय प्रभाव हो सकता है।
Electrical heating devices (such as electric room heaters or electric heaters) are generally considered more convenient than traditional heating methods (such as burning wood or charcoal). Give reasons in support of this statement, considering the impact on society.
Answer – Electrical heating devices are convenient to use because they can be easily switched on and off and the heat can be controlled. There is no need to collect and burn wood or charcoal. Their use indoors does not cause problems such as smoke and ash. They provide heat quickly. However, if the source of electricity is based on polluting fuels, it may have an indirect environmental impact.
41. यदि एक गेंद को ऊपर की ओर फेंका जाता है तो वह धीमी होती जाती है फिर एक क्षण के लिए विरामावस्था में आती है एवं पुन: धरती पर गिर जाती है। गेंद पर लगने वाले बलों का नाम एवं उसकी दिशाएँ बताइए –
(i) ऊपर की ओर गति की कालावधि में
(ii) नीचे की ओर गति की कालावधि में
(iii) इसकी सबसे ऊपरी स्थिति पर
उत्तर – (i) ऊपर की ओर गति करते समय गेंद पर पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल नीचे की ओर लगता है। हाथ से फेंकने के बाद पेशीय बल लगातार गेंद पर ऊपर की ओर कार्य नहीं करता। इसलिए गुरुत्वाकर्षण के कारण गेंद की चाल घटती जाती है।
(ii) नीचे की ओर गति करते समय मुख्य रूप से गुरुत्वाकर्षण बल नीचे की ओर कार्य करता है, जिससे गेंद की चाल बढ़ती जाती है।
(iii) सबसे ऊपरी स्थिति पर गेंद की क्षणिक चाल शून्य होती है, लेकिन गुरुत्वाकर्षण बल नीचे की ओर लगातार कार्य करता रहता है। इसी के कारण गेंद वापस नीचे गिरती है।
If a ball is thrown upwards, it gradually slows down, comes to rest for a moment, and then falls back to the ground. Name the forces acting on the ball and state their directions –
(i) During its upward motion
(ii) During its downward motion
(iii) At its highest position
Answer – (i) During upward motion, the gravitational force of the Earth acts downward on the ball. After the ball is thrown by hand, the muscular force does not continuously act upward on the ball. Therefore, the speed of the ball decreases due to gravity.
(ii) During downward motion, mainly gravitational force acts downward, causing the speed of the ball to increase.
(iii) At the highest position, the instantaneous speed of the ball is zero, but gravitational force continues to act downward. This causes the ball to fall back down.
42. झंझावात एवं चक्रवात किन कारणों से होते हैं? यदि पृथ्वी का घूमना रुक जाए तो क्या चक्रवात फिर भी बनेंगे?
उत्तर – झंझावात और चक्रवात मुख्यतः वायुदाब के अंतर तथा गरम और आर्द्र वायु के ऊपर उठने से संबंधित होते हैं। गरम वायु ऊपर उठने पर निम्न दाब का क्षेत्र बनता है और आसपास की वायु उस क्षेत्र की ओर गति करती है। चक्रवात में पृथ्वी के घूर्णन के कारण चलती हुई वायु की दिशा मुड़ती है, जिससे वायु का चक्रण विकसित होता है। यदि पृथ्वी का घूमना रुक जाए, तो वर्तमान प्रकार के चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण नहीं होगा; पृथ्वी का घूर्णन चक्रवात के निर्माण और उसकी गति की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
What are the causes of thunderstorms and cyclones? If the rotation of the Earth stops, will cyclones still form?
Answer – Thunderstorms and cyclones are mainly related to differences in air pressure and the rising of warm and moist air. When warm air rises, a low-pressure area is formed and the surrounding air moves towards that area. In a cyclone, the direction of moving air is deflected due to the rotation of the Earth, leading to the development of a circular movement of air. If the Earth stops rotating, the present type of cyclonic circulation will not form; the rotation of the Earth plays an important role in the formation and direction of movement of cyclones.