Haryana Board (HBSE) Class 8 Hindi SAT-2 Question Paper 2024 Answer Key
Instructions :
• All questions are compulsory.
• Questions (1-5) carry 1 mark each.
• Question (6) carry 2 marks.
• Question (7) carry 3 marks.
• Question (8) carry 5 marks.
1. सुदामा चरित के रचयिता का नाम क्या है?
(क) कबीर दास
(ख) रहीम दास
(ग) नरोत्तम दास
(घ) तुलसीदास
उत्तर – (ग) नरोत्तम दास
2. अकबरी लोटा पाठ की विधा क्या है?
(क) कहानी
(ख) निबंध
(ग) उपन्यास
(घ) लेख
उत्तर – (क) कहानी
3. अंग्रेज ने लोटे को कितने रुपए में खरीदा?
(क) 500
(ख) 800
(ग) 900
(घ) 200
उत्तर – (क) 500
4. आर्य समाज के संस्थापक कौन हैं?
(क) गरीबदास
(ख) राजा राममोहन
(ग) स्वामी विवेकानंद
(घ) दयानंद सरस्वती
उत्तर – (घ) दयानंद सरस्वती
5. महान गणितज्ञ भास्कराचार्य की पुत्री का क्या नाम था?
(क) कलावती
(ख) परमावती
(ग) लीलावती
(घ) अमरावती
उत्तर – (ग) लीलावती
6. सुदामा की दीन दशा देखकर श्री कृष्ण की क्या मनोदशा हुई?
उत्तर – जब सुदामा श्री कृष्ण के पास आए तब उनकी एड़ियां फटी हुई थी, उनके पाँवों में कांटे चुभे हुए थे तथा सिर पर पगड़ी व तन पर कपड़ा भी नहीं था। इस दशा को देखकर भगवान श्री कृष्ण रो पड़े। उन्होंने अपने आंसुओं से उनके पैर धो डाले।
7. साइकिल आंदोलन से पुदुकोट्टई की महिलाओं के जीवन में कौन-कौन से बदलाव आए हैं?
उत्तर – साइकिल आंदोलन से महिलाओं के जीवन में निम्नलिखित बदलाव आए हैं :
(i) इससे स्त्रियों में आत्म सम्मान की भावना जागृत हुई है।
(ii) इससे उन्हें आराम करने का भी समय मिल जाता है।
(iii) उनकी आय में वृद्धि हुई है।
(iv) इससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने का मौका मिला है।
(v) इससे महिलाओं के समय की बचत हो जाती है।
(vi) आजादी का प्रतीक मानकर स्वतंत्रता का अनुभव कर पाती हैं।
8. (क) बिलवासी जी ने रूपयों का प्रबंध कहां किया था?
उत्तर – बिलवासी जी ने रूपयों का प्रबंध अपनी पत्नी के संदूक में रखे रूपयों को चुराकर किया था। संदूक की चाबी उसकी पत्नी की सोने की चेन में बंधी रहती थी पर उन्होंने चुपचाप उसे उतार कर संदूक खोल लिया था और रुपए निकाल लिए थे। बाद में उन्होंने वे रुपए चुपचाप वहीं पर रख भी दिए थे।
(ख) नाड़िका यंत्र की गणना क्यों गलत हो गई थी?
उत्तर – लीलावती जब नाड़िका यंत्र को देख रही थी तो उसकी नाक की लौंग का मोती निकल कर उस यंत्र के छिद्र में गिर गया था। इस कारण उसका पानी कम हो गया था इसलिए नाड़िका यंत्र की गणना गलत हो गई।