Haryana Board (HBSE) Class 10 Social Science SAT-2 Question Paper 2024 PDF Download. SAT (Student Assessment Test). HBSE Class 10 Social Science SAT Question Paper 2024. Haryana Board Class 10 Social Science Students Assessment Test 2024. HBSE Class 10th Social Science SAT 2024 Answer. Haryana Board Class 10 Students Assessment Test. Haryana Board Class 10 Social Science SAT Paper 2024 Solution. हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान SAT पेपर 2024.
HBSE Class 10 Social Science SAT-2 Question Paper 2024 Answer Key
Instructions :
• All questions are compulsory.
• Questions (1-10) carry 1 mark each.
• Questions (11-14) carry 2 marks each.
• Questions (15-16) carry 3 marks each
• Questions (17-18) case study, carry 3 marks.
• Question (19) carry 5 marks each.
• Question (20) map, carry 5 marks each.
1. तृतीयक क्षेत्र को किस अन्य नाम से जाना जाता है?
(a) सार्वजनिक क्षेत्र
(b) निजी क्षेत्र
(c) सेवा क्षेत्र
(d) संगठित क्षेत्र
उत्तर – (c) सेवा क्षेत्र
2. साइमन कमीशन भारत कब आया था?
(a) 1928 ई.
(b) 1919 ई.
(c) 1920 ई.
(d) 1918 ई.
उत्तर – (a) 1928 ई.
3. विनिर्माण उद्योग कौन-सी क्रिया है?
(a) प्राथमिक
(b) द्वितीयक
(c) तृतीयक
(d) चतुर्थक
उत्तर – (b) द्वितीयक
4. मोहम्मद गजनवी ने भारत पर कुल कितने आक्रमण किए?
(a) 10
(b) 17
(c) 15
(d) 12
उत्तर – (b) 17
5. उपनिवेशवाद का क्या अर्थ था?
(a) विस्थापन
(b) आधिपत्य
(c) मृत्यु
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर – (d) उपरोक्त सभी
6. भारत एक ………….. देश है। (विकसित / विकासशील)
उत्तर – विकासशील
7. भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार भारत में ………….. राष्ट्रीय दल हैं।
उत्तर – 8
8. विश्व व्यापार संगठन (WTO) की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर – 1995
9. एक प्रजातांत्रिक सरकार किसके प्रति उत्तरदायी होती है?
उत्तर – जनता
10. अभिकथन (A) : प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्रक की गतिविधियाँ परस्पर निर्भर हैं।
कारण (R) : असंगठित क्षेत्रक के अधिकांश श्रमिकों को रोजगार सुरक्षा प्राप्त होती है।
उत्तर – अभिकथन (A) सही है लेकिन कारण (R) गलत है ।
11. विनिर्माण क्या है ?
उत्तर – जब कच्चे माल को मूल्यवान उत्पाद में परिवर्तित कर, अधिक मात्रा में वस्तुओं का उत्पादन किया जाता है तो उस प्रक्रिया को विनिर्माण या वस्तु निर्माण कहते हैं। जैसे- चीनी से गन्ना और लकड़ी से कागज बनाया जाता है।
12. पश्चिम से भारत में प्रवेश के मुख्य मार्ग कौन से थे?
उत्तर – (i) समुद्री मार्ग द्वारा पश्चिमी तट पर पहुंचना।
(ii) उत्तर पश्चिम में खैबर तथा बोलन दर्रों से भारत में प्रवेश करना।
(iii) मकरान मरू प्रदेश का समतली भाग।
13. कूका आंदोलन क्या था?
उत्तर – कूका आंदोलन पंजाब के सिखों का सशस्त्र विद्रोह था। इस आंदोलन का उद्देश्य पंजाब से ब्रिटिश शासन को समाप्त करना था। अंग्रेजों ने कुका सिखों के साथ क्रूरता का व्यवहार किया। 1872 ईस्वी में इस विद्रोह को अंग्रेजों द्वारा दबा दिया गया।
14. राजनीतिक दलों के गुणों का वर्णन करें।
उत्तर – (i) राजनीतिक दल, लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। राजनीतिक दलों के बिना लोकतंत्र की सफलता संभव नहीं है।
(ii) दल के सदस्यों में शासन संबंधी नीति के विषय में एकता होती है जिससे शासन दृढ़ बनता है।
(iii) राजनीतिक दल कार्यपालिका तथा विधान पालिका में सहयोग उत्पन्न करते हैं।
(iv) राजनीतिक दल जनता की राजनीतिक उदासीनता को दूर करके उसमें राजनीतिक जागृति उत्पन्न करते हैं।
15. वैश्वीकरण का प्रभाव एक समान नहीं है। कथन की व्याख्या करें।
उत्तर – वैश्वीकरण से विभिन्न देशों के बीच तीव्र एकीकरण की प्रक्रिया में तेजी आई है। बहुराष्ट्रीय कंपनियां वैश्वीकरण की प्रक्रिया में मुख्य भूमिका निभा रही है लेकिन वैश्वीकरण से केवल धनी उपभोक्ता और कुशल शिक्षित उत्पादक ही लाभान्वित हुए हैं, दूसरी तरफ अनेक लोगों को लाभ नहीं मिला है। श्रम कानून में आधिकाधिक लोचशीलता के कारण श्रमिकों का शोषण हुआ है इसका गरीबों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उत्पादकों और कर्मचारियों पर वैश्वीकरण का समान प्रभाव नहीं पड़ा है।
16. भारत में सौर ऊर्जा का भविष्य उज्जवल है, क्यों?
उत्तर – सौर ऊर्जा से अभिप्राय- सूर्य से प्राप्त उर्जा से है। भारत के लिए सौर ऊर्जा का अत्यधिक महत्व है। भारत में उष्णकटिबंधीय देश होने के कारण सौर ऊर्जा के दोहन की संभावनाएं बहुत ज्यादा है। थार मरुस्थल भारत का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा केंद्र बन सकता है। भारत के ग्रामीण तथा सुदूर क्षेत्रों में सौर ऊर्जा तेजी से लोकप्रिय हो रही है। भारत का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र माधोपुर में स्थित है। सौर ऊर्जा को सीधे विद्युत ऊर्जा में बदला जा सकता है तथा सौर ऊर्जा के प्रयोग से ग्रामीण घरों के ईंधन के लिए उपयोग लकड़ी पर निर्भरता को कम किया जा सकेगा। प्रदूषण रहित ऊर्जा होने के कारण इससे पर्यावरण के संरक्षण में सहायता मिलेगी। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि भारत में सौर ऊर्जा का भविष्य उज्जवल है।
17. CASE STUDY : जब अनेक दल सत्ता के लिए होड में हो और दो दलों से ज्यादा के लिए अपने दम पर या दूसरे से गठबंधन करके सत्ता में आने को ठीक-ठाक अवसर हो तो इसे बहुदलीय व्यवस्था कहते है। भारत में भी ऐसी ही बहुदलीय व्यवस्था है। इस व्यवस्था में कई दल गठबंधन बनाकर भी सरकार बना सकते है। जब किसी बहुदलीय व्यवस्था में अनेक पार्टिया चुनाव लडने और सत्ता में आने के लिए आपस में हाथ मिला लेती है तो इसे गठबंधन सरकार कहते है। 2004 में ऐसे 3 प्रमुख गठबंधन थे।
प्रश्न :
17.1 भारत में किस प्रकार की प्रणाली है ?
उत्तर – बहुदलीय प्रणाली
17.2 बहुदलीय व्यवस्था किसे कहते है ?
उत्तर – जिस प्रणाली में दो से अधिक दल होते हैं।
17.3 2004 में कितने गठबंधन थे ?
उत्तर – तीन
18. CASE STUDY : किसी विशेष वर्ष के दौरान प्रत्येक क्षेत्र में उत्पादित अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का मूल्य उस वर्ष के लिए क्षेत्र का कुल उत्पादन प्रदान करता है और तीन क्षेत्रों में उत्पादन का योग वह देता है जिसे किसी देश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) कहा जाता है। यह किसी विशेष वर्ष के दौरान किसी देश के भीतर उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का मूल्य है। जीडीपी से पता चलता है कि अर्थव्यवस्था कितनी बड़ी है। भारत में, सकल घरेलू उत्पाद को मापने का विशाल कार्य केंद्र सरकार के एक मंत्रालय द्वारा किया जाता है। यह मंत्रालय, सभी भारतीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विभिन्न सरकारी विभागों की मदद से, वस्तुओं और सेवाओं की कुल मात्रा और उनकी कीमतों से संबंधित जानकारी एकत्र करता है और फिर जीडीपी का अनुमान लगाता है। जब हम प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करके किसी वस्तु का उत्पादन करते हैं, तो यह प्राथमिक क्षेत्र की एक गतिविधि है। द्वितीयक क्षेत्र जिसमें प्राकृतिक उत्पादों को विनिर्माण के तरीकों के माध्यम से अन्य रूपों में परिवर्तित किया जाता है जिसे हम औद्योगिक गतिविधि से जोड़ते हैं। प्राथमिक और माध्यमिक के बाद, गतिविधियों की एक तीसरी श्रेणी है जो तृतीयक क्षेत्र के अंतर्गत आती है और उपरोक्त दोनों से अलग है। ये ऐसी गतिविधियाँ हैं जो प्राथमिक और द्वितीयक क्षेत्रों के विकास में मदद करती हैं। ये गतिविधियाँ, अपने आप में, एक अच्छा उत्पादन नहीं करती हैं, लेकिन वे उत्पादन प्रक्रिया के लिए एक सहायता या समर्थन हैं।
प्रश्न :
18.1 जीवन बीमा किस क्षेत्र की गतिविधि है?
उत्तर – तृतीयक क्षेत्र
18.2 भारत में सकल घरेलू उत्पाद की गणना कौन करता है?
उत्तर – केंद्र सरकार मंत्रालय
18.3 जीडीपी (GDP) क्या है?
उत्तर – किसी विशेष वर्ष के दौरान प्रत्येक क्षेत्र में उत्पादित अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का मूल्य उस वर्ष के लिए क्षेत्र का कुल उत्पादन प्रदान करता है।
19. परिवहन तथा संचार के साधन किसी देश की अर्थव्यस्था की जीवन रेखा क्यों कहे जाते हैं?
उत्तर – परिवहन तथा संचार के साधन किसी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत आधार प्रदान करते हैं। कृषि उद्योग व्यापार तथा सेवाएं आदि अर्थव्यवस्था के सभी पक्षो का विकास परिवहन तथा संचार साधनों पर निर्भर करता है।
(i) कृषि क्षेत्र – परिवहन साधनों द्वारा द्वारा किसान बीज, उर्वरक, भारी कृषि यंत्रों को अपने खेतों तक पहुंचा पाता है। वह अपने कृषि उत्पादन को मंडियों तक पहुंचाने के लिए भी परिवहन के साधनों का प्रयोग करता है।
(ii) उद्योग – परिवहन के साधन कच्चे माल को कारखानों तक पहुंचाते हैं। यह साधन तैयार माल के वितरण में सहायता करते हैं।
(iii) व्यापार – व्यापार में वस्तुओं का आदान-प्रदान होता है। इस कार्य में परिवहन साधनों का बड़ा योगदान है। संचार साधन व्यापारियों को विभिन्न मंडियों में वस्तुओं की मांग तथा मूल्य की जानकारी देते हैं।
(iv) सेवाएं – बैंकिंग बीमा आदि सेवाएं भी अर्थव्यवस्था का अनिवार्य अंग है। परिवहन तथा संचार के साधन अर्थव्यवस्था के अन्य क्षेत्रों को सेवा केंद्रों से भी जोड़ते हैं।
20. भारत के मानचित्र पर निम्नलिखित को दर्शाए :