HBSE Class 6 Social Science Half Yearly Question Paper 2026 Answer Key

Haryana Board (HBSE) Class 6 Social Science Half Yearly Question Paper 2026 Answer Key

निर्देश :
• सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
• प्रश्न संख्या 1 से 20 प्रत्येक 1 अंक का है।
• प्रश्न संख्या 21 से 28 प्रत्येक 2 अंक का है।
• प्रश्न संख्या 29 से 36 प्रत्येक 3 अंक का है।
• प्रश्न संख्या 37 से 40 प्रत्येक 5 अंक का है।

1. भारत का मानक समय (IST) किस देशांतर रेखा पर आधारित है?
(A) 0°
(B) 66½°
(C) 82½°
(D) 23½°
उत्तर – (C) 82½°

2. देशांतर रेखाएं किस दिशा में खिंची होती हैं?
(A) पूर्व से पश्चिम
(B) उत्तर से दक्षिण
(C) गोलाकार
(D) सीधा
उत्तर – (B) उत्तर से दक्षिण

3. प्राचीन घटनाओं के क्रम को जानने के लिए क्या प्रयोग किया जाता है?
(A) समय रेखा
(B) मानचित्र
(C) कैलेंडर
(D) गणित
उत्तर – (A) समय रेखा

4. इनमें से कौन इतिहास का साहित्यिक स्रोत नहीं है?
(A) महाभारत
(B) वेद
(C) बौद्ध ग्रंथ
(D) सिक्के
उत्तर – (D) सिक्के

5. ‘सिंधु’ शब्द का प्रयोग किस नदी के लिए होता था?
(A) गंगा
(B) सिंधु
(C) ब्रह्मपुत्र
(D) सतलुज
उत्तर – (B) सिंधु

6. प्राचीन सभ्यताएं कहाँ विकसित हुई?
(A) पर्वत
(B) समुद्र
(C) नदियाँ
(D) झीलें
उत्तर – (C) नदियाँ

7. यदि किसी शहर में जल निकासी की समस्या है, तो हड़प्पा से क्या सीख सकते हैं?
(A) कीचड़ वाली सड़कों का निर्माण करें
(B) जल प्रबंधन प्रणालियाँ योजनाबद्ध करें
(C) ऊँचे घरों का निर्माण करें
(D) कोई नहीं
उत्तर – (B) जल प्रबंधन प्रणालियाँ योजनाबद्ध करें

8. यदि माता-पिता काम पर जाते हैं और पड़ोसी बुजुर्ग बच्चों की देखभाल करते हैं, यह किसका उदाहरण है?
(A) संयुक्त परिवार
(B) सरकारी सहायता
(C) सामुदायिक भागीदारी
(D) एकल परिवार
उत्तर – (C) सामुदायिक भागीदारी

9. लोकतांत्रिक शासन की विशेषता है :
(A) तानाशाही
(B) जिम्मेदार और पारदर्शी शासन
(C) केवल अमीरों का शासन
(D) कोई नहीं
उत्तर – (B) जिम्मेदार और पारदर्शी शासन

10. श्रम का मुख्य उ‌द्देश्य है :
(A) मनोरंजन
(B) लाभ कमाना
(C) सामाजिक आवश्यकताओं की पूर्ति
(D) दिखावा
उत्तर – (C) सामाजिक आवश्यकताओं की पूर्ति

11. परिवार समाज की सबसे छोटी इकाई है। (सही / गलत)
उत्तर – सही

12. हड़प्पा नगर योजना उन्नत थी। (सही / गलत)
उत्तर – सही

13. ‘इंडिया’ नाम विदेशी यात्रियों ने दिया। (सही / गलत)
उत्तर – सही

14. सिन्धु नदी को ………….. भाषा में ‘इंडस’ कहा गया।
उत्तर – यूनानी (ग्रीक)

15. राखीगढ़ी ……………. राज्य में स्थित है।
उत्तर – हरियाणा

16. समय रेखा से हम घटनाओं की ……………. जान सकते हैं।
उत्तर – क्रम

मिलान कीजिए :
17. मानचित्र(A) अक्षांश
18. संविधान(B) IST 82°30′ पूर्व देशांतर
19. भूमध्य रेखा(C) पृथ्वी की कागज पर आकृति
20. भारत का मानक समय(D) देश की सर्वोच्च विधि

उत्तर – 17 → (C), 18 → (D), 19 → (A), 20 → (B)

21. मानचित्र का उपयोग कैसे करते हैं?
उत्तर – मानचित्र का उपयोग किसी स्थान की स्थिति, दूरी, दिशा और विभिन्न भौगोलिक विशेषताओं को समझने तथा उनका अध्ययन करने के लिए किया जाता है।

22. समय रेखा बनाते समय किन बातों का ध्यान रखा जाता है?
उत्तर – समय रेखा बनाते समय घटनाओं को सही कालक्रम में रखना और प्रत्येक घटना के वर्ष या समय को स्पष्ट रूप से दर्शाना चाहिए।

23. इतिहासकार का कार्य क्या है?
उत्तर – इतिहासकार प्राचीन घटनाओं और समाज का अध्ययन करते हैं। वे विभिन्न ऐतिहासिक स्रोतों के आधार पर अतीत की जानकारी प्राप्त करते हैं।

24. ‘जंबू‌द्वीप’ शब्द का उल्लेख कहाँ मिलता है?
उत्तर – ‘जंबूद्वीप’ शब्द का उल्लेख प्राचीन भारतीय ग्रंथों और शिलालेखों में मिलता है। अशोक के अभिलेखों में भी इसका उल्लेख मिलता है।

25. मोहनजोदड़ो का क्या अर्थ है?
उत्तर – मोहनजोदड़ो का अर्थ ‘मृतकों का टीला’ है। यह सिंधु घाटी सभ्यता का एक प्रमुख पुरातात्त्विक स्थल था।

26. संयुक्त परिवार क्या होता है?
उत्तर – संयुक्त परिवार वह परिवार है जिसमें कई पीढ़ियों के सदस्य, जैसे दादा-दादी, माता-पिता और बच्चे, एक साथ रहते हैं।

27. भारत के प्राचीन नाम क्या थे?
उत्तर – हिंदुस्तान, भारतवर्ष, इंडिके, आर्यावर्त

28. समाज में सफाई कर्मी का कार्य कैसे महत्वपूर्ण है?
उत्तर – सफाई कर्मी कचरा हटाकर और सार्वजनिक स्थानों की सफाई करके समाज को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

29. अक्षांश और देशांतर रेखाओं में क्या अंतर है?
उत्तर – अक्षांश रेखाएँ भूमध्य रेखा के समानांतर पूर्व से पश्चिम दिशा में खिंची होती हैं, जबकि देशांतर रेखाएँ उत्तर से दक्षिण दिशा में ध्रुवों को जोड़ती हैं।

30. अगर इतिहास के स्रोत नष्ट हो जाए तो क्या कठिनाइयाँ होंगी?
उत्तर – यदि इतिहास के स्रोत नष्ट हो जाएँ, तो इतिहासकारों के लिए प्राचीन घटनाओं, लोगों, संस्कृति और सभ्यताओं के बारे में सही जानकारी प्राप्त करना कठिन हो जाएगा।

31. प्राचीन सभ्यताएं नदियों के किनारे क्यों विकसित हुई?
उत्तर – प्राचीन सभ्यताएँ नदियों के किनारे विकसित हुईं क्योंकि वहाँ पानी, उपजाऊ मिट्टी, खेती, पशुपालन और परिवहन की सुविधाएँ आसानी से उपलब्ध थीं।

32. आज की नगर व्यवस्था हड़प्पा से क्या सीख सकती है?
उत्तर – आज की नगर व्यवस्था हड़प्पा से योजनाबद्ध सड़कें, प्रभावी जल निकासी, स्वच्छता और जल प्रबंधन जैसी व्यवस्थाएँ सीख सकती है।

33. एकल परिवार के लाभ और हानियाँ लिखिए।
उत्तर – एकल परिवार में स्वतंत्रता, कम खर्च और निर्णय लेने में आसानी होती है। लेकिन इसमें बुजुर्गों की सहायता कम मिलती है और बच्चों की देखभाल कठिन हो सकती है।

34. संविधान से क्या तात्पर्य है?
उत्तर – संविधान देश के शासन के मूल नियमों और सिद्धांतों का लिखित दस्तावेज है। यह नागरिकों के अधिकारों तथा सरकार की शक्तियों और कर्तव्यों को निर्धारित करता है।

35. परिवार में बुजुर्गों की भूमिका क्या है?
उत्तर – बुजुर्ग परिवार को अनुभव और मार्गदर्शन देते हैं। वे बच्चों को संस्कार, परंपराएँ और जीवन के महत्वपूर्ण अनुभव बताते हैं तथा परिवार को भावनात्मक सहारा देते हैं।

36. कार्य में ईमानदारी का क्या महत्व है?
उत्तर – कार्य में ईमानदारी से विश्वास और सम्मान बढ़ता है। ईमानदार व्यक्ति अपना कार्य जिम्मेदारी से करता है, जिससे समाज में सहयोग, भरोसा और अच्छी कार्य संस्कृति विकसित होती है।

37. ‘हर कार्य का समाज में योगदान होता है’ – उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – समाज में हर कार्य का अपना महत्व और योगदान होता है। किसान हमारे लिए अनाज और सब्जियाँ उगाता है। शिक्षक बच्चों को शिक्षा और सही संस्कार देता है। डॉक्टर बीमार लोगों का इलाज करता है। सफाई कर्मी आसपास के स्थानों को साफ रखकर बीमारियों से बचाने में सहायता करते हैं। चालक लोगों और सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाता है। इस प्रकार सभी लोग अपने-अपने कार्यों से समाज की आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।

अथवा

शासन के तीन अंग कौन-कौन से हैं और उनके कार्य क्या हैं?
उत्तर – शासन के तीन प्रमुख अंग विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हैं। विधायिका देश के लिए कानून बनाती है और उनमें आवश्यक परिवर्तन करती है। कार्यपालिका कानूनों को लागू करती है तथा देश का प्रशासन चलाती है। न्यायपालिका कानूनों की व्याख्या करती है और नागरिकों के विवादों का समाधान करके न्याय प्रदान करती है। ये तीनों अंग अपने-अपने कार्य करते हुए देश के शासन को व्यवस्थित और सुचारु रूप से चलाने में सहायता करते हैं।

38. अच्छा समुदाय कैसा होता है? उदाहरण सहित बताइए।
उत्तर – अच्छा समुदाय वह होता है जहाँ लोग मिल-जुलकर रहते हैं और एक-दूसरे की सहायता करते हैं। समुदाय के लोग अपनी जिम्मेदारियों को समझते हैं तथा स्वच्छता, सुरक्षा और पर्यावरण का ध्यान रखते हैं। वे जरूरत के समय एक-दूसरे की मदद करते हैं और मिलकर समस्याओं का समाधान करते हैं। उदाहरण के लिए, यदि किसी मोहल्ले के लोग मिलकर सफाई अभियान चलाएँ, पेड़ लगाएँ और जरूरतमंद परिवार की सहायता करें, तो यह अच्छे समुदाय का उदाहरण है।

अथवा

हड़प्पा सभ्यता के पतन के कारण क्या थे?
उत्तर – हड़प्पा सभ्यता के पतन का कोई एक निश्चित कारण नहीं माना जाता। इतिहासकारों के अनुसार जलवायु परिवर्तन, नदियों के मार्ग में बदलाव, बाढ़ और सूखे जैसी प्राकृतिक परिस्थितियों ने सभ्यता को प्रभावित किया होगा। कुछ क्षेत्रों में पानी की कमी और खेती की कठिनाइयाँ भी उत्पन्न हुई होंगी। व्यापार में कमी और संसाधनों की उपलब्धता घटने से भी नगरों का जीवन प्रभावित हुआ। धीरे-धीरे लोग बड़े नगरों को छोड़कर अन्य स्थानों पर बसने लगे।

39. मानचित्र और ग्लोब में अंतर समझाइए।
उत्तर – उत्तर – मानचित्र पृथ्वी या उसके किसी भाग को समतल सतह पर चित्र के रूप में दिखाता है, जबकि ग्लोब पृथ्वी का गोलाकार और छोटा मॉडल है। मानचित्र में किसी विशेष क्षेत्र को बड़े और अधिक विवरण के साथ दिखाया जा सकता है, जबकि ग्लोब पर पूरी पृथ्वी को एक साथ देखा जा सकता है। मानचित्र को आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जा सकता है, जबकि ग्लोब को ले जाना अपेक्षाकृत कठिन होता है।

अथवा

भारत को ‘इंडिया’ और ‘भारत’ नाम कैसे मिले?
उत्तर – भारत के अलग-अलग नामों का संबंध उसके इतिहास और भौगोलिक विशेषताओं से है। ‘भारत’ नाम का संबंध प्राचीन परंपरा में राजा भरत से जोड़ा जाता है। ‘इंडिया’ नाम सिंधु नदी से जुड़ा है। फ़ारसी भाषा में सिंधु को ‘हिंदू’ कहा गया। बाद में यूनानी भाषा में यह ‘इंडस’ कहलाया। इसी से आगे चलकर ‘इंडिया’ नाम प्रचलित हुआ। इस प्रकार भारत और इंडिया दोनों नामों की अपनी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि है।

40. पैसेज आधारित प्रश्न : ‘भारत’ नाम की उत्पति प्राचीन राजा भरत से हुई थी, जो एक महान शासक माने जाते थे। वहीं ‘इंडिया’ शब्द सिन्धु नदी से जुड़ा है। फ़ारसी में इसे ‘हिंदू’ कहा गया और फिर यह ग्रीक में ‘इंडस’ बन गया। समय के साथ विदेशी यात्रियों और आक्रमणकारियों ने इस क्षेत्र को ‘इंडिया’ के नाम से पुकारना शुरू किया। इन नामों से यह स्पष्ट होता है कि भारत एक प्राचीन और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध देश रहा है, जिसका नामकरण भौगोलिक और ऐतिहासिक दोनों आधारों पर हुआ है।
(A) ‘भारत’ नाम की उत्पत्ति किससे हुई?
उत्तर – प्राचीन राजा भरत से

(B) ‘इंडिया’ शब्द किस नदी से जुड़ा है?
उत्तर – सिंधु नदी से

(C) फ़ारसी और ग्रीक में सिन्धु को क्या कहा गया?
उत्तर – फ़ारसी में ‘हिंदू’ और ग्रीक में ‘इंडस’

(D) ‘इंडिया’ शब्द का प्रयोग किसने शुरू किया?
उत्तर – विदेशी यात्रियों और आक्रमणकारियों ने

(E) भारत के नामकरण से उसकी कौन-सी विशेषता स्पष्ट होती है?
उत्तर – इससे भारत की प्राचीनता और सांस्कृतिक समृद्धि स्पष्ट होती है।