HBSE Class 6 Hindi Half Yearly Question Paper 2026 Answer Key

Haryana Board (HBSE) Class 6 Hindi Half Yearly Question Paper 2026 Answer Key

निर्देश :
• सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
• प्रश्न संख्या 1 से 15 प्रत्येक 1 अंक का है।
• प्रश्न संख्या 16 से 21 प्रत्येक 2 अंक का है।
• प्रश्न संख्या 22 से 27 प्रत्येक 3 अंक का है।
• प्रश्न संख्या 28 से 30 प्रत्येक 5 अंक का है।

1. ‘गोल’ पाठ में धक्का-मुक्की की घटना कहाँ पर हुई?
(क) बस में यात्रा करते समय
(ख) बाजार की भीड़ में
(ग) खेल के मैदान में
(घ) कक्षा के कमरे में
उत्तर – (ग) खेल के मैदान में

2. बर्लिन ओलंपिक भारत के किस खेल के लिए यादगार रहा?
(क) क्रिकेट
(ख) हॉकी
(ग) फुटबॉल
(घ) तैराकी
उत्तर – (ख) हॉकी

3. बाबा भारती ने विचित्र जानवर किसे कहा है?
(क) अपने हाथी को
(ख) अपने घोड़े को
(ग) अपने पालतू कुत्ते को
(घ) अपनी घोड़ी को
उत्तर – (ख) अपने घोड़े को

4. अपाहिज के वेश में डाकू खड़ग सिंह की आवाज में कौन-सा भाव था?
(क) क्रोध
(ख) विनम्र
(ग) दया
(घ) करुणा
उत्तर – (घ) करुणा

5. राम प्रसाद बिस्मिल द्वारा लिखित ‘मेरी माँ’ में ‘मंगलमय मूर्ति’ किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?
(क) सरस्वती माँ
(ख) भारत माँ
(ग) बिस्मिल की माँ
(घ) दादी
उत्तर – (ग) बिस्मिल की माँ

6. गीता के उपदेश संबंध रखते हैं :
(क) मानवता से
(ख) धर्म से
(ग) अधर्म से
(घ) कर्म से
उत्तर – (घ) कर्म से

7. मातृभूमि पर उपलब्ध जल की तुलना किससे की गई है?
(क) शरबत से
(ख) अमृत से
(ग) मखमल से
(घ) प्रकाश से
उत्तर – (ख) अमृत से

8. सैनिकों के रहने के क्षेत्र को किस नाम से जाना जाता है?
(क) प्रतिबंधित क्षेत्र
(ख) फौज
(ग) छावनी
(घ) रेजीमेंट
उत्तर – (ग) छावनी

9. ‘मातृभूमि’ कविता में मातृभूमि के लिए कौन-से पर्यायवाची शब्द आए हैं?
(क) निर्मल और यथार्थ
(ख) सुधा और सूर्य
(ग) वसुधा और धरा
(घ) सरस और धरा
उत्तर – (ग) वसुधा और धरा

10. ‘सुल्तान हवा से बातें करता था।’ वाक्य में सुल्तान शब्द है :
(क) क्रिया
(ख) विशेषण
(ग) संज्ञा
(घ) सर्वनाम
उत्तर – (ग) संज्ञा

11. ‘हिनहिनाना’ आवाज किस पशु से संबंधित है?
उत्तर – घोड़े से

12. दिन का तीसरा पहर क्या कहलाता है?
उत्तर – अपराह्न

13. ‘प्रबंध’ शब्द में कौन-सा उपसर्ग है?
उत्तर – प्र

14. क्रिया विशेषण का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर – तेज गाड़ी मत चलाओ, इस वाक्य में, ‘तेज’ शब्द एक क्रियाविशेषण है।

15. ‘जीवन’ शब्द का विलोम शब्द लिखिए।
उत्तर – मृत्यु, मरण

16. मेजर ध्यानचंद को हॉकी में रुचि कैसे हुई?
उत्तर – मेजर ध्यानचंद के पिता सेना में थे और वे स्वयं भी 16 वर्ष की अवस्था में ‘प्रथम ब्राह्मण रेजिमेंट’ में भर्ती हो गए थे। वहाँ सूबेदार मेजर तिवारी ने उन्हें हॉकी खेलने के लिए प्रेरित किया, जिससे उनकी इस खेल में गहरी रुचि जागृत हुई।

17. ‘मातृभूमि’ कविता में कवि के द्वारा वर्णित प्राकृतिक सुंदरता को अपने शब्दों में व्यक्त कीजिए।
उत्तर – कवि ने मातृभूमि की सुंदरता का वर्णन करते हुए कहा है कि यहाँ का जल अमृत के समान है और शीतल हवाएँ शरीर में प्राण फूँक देती हैं। यहाँ की हरियाली मखमल जैसी कोमल है और चारों ओर फल-फूलों से लदी वनस्पतियाँ इसकी शोभा बढ़ाती हैं।

18. बाबा भारती ने घोड़ा देने के लिए खड़ग सिंह के सामने क्या शर्त रखी?
उत्तर – बाबा भारती ने खड़ग सिंह से घोड़ा छीन लेने के बाद केवल एक ही प्रार्थना की कि वह इस घटना का किसी के सामने जिक्र न करे। उन्होंने कहा कि यदि इस धोखे की बात लोगों में फैल गई, तो लोग किसी गरीब और असहाय व्यक्ति पर विश्वास करना छोड़ देंगे और उनकी मदद करने से भी कतराने लगेंगे।

19. ‘पहली बूँद’ कविता में बारिश की पहली बूँद गिरते ही धरती का क्या हुआ?
उत्तर – बारिश की पहली बूँद गिरते ही सूखी धरती की प्यास बुझ गई और उसमें से सोंधी-सोंधी सुगंध आने लगी। धरती के रोम-रोम पुलकित हो उठे और चारों ओर हरियाली के अंकुर फूटने की तैयारी होने लगी।

20. निम्नलिखित दोहे का भावार्थ स्पष्ट करें :
‘तरुवर फल नहीं खात है, सरवर पियहिं न पान।
कहि रहीम पर काज हित, संपत्ति सँचहि सुजान।।’
उत्तर – रहीम दास जी कहते हैं कि जिस प्रकार वृक्ष अपने फल स्वयं नहीं खाते और सरोवर अपना पानी स्वयं नहीं पीते, उसी प्रकार सज्जन व्यक्ति अपनी संपत्ति का संचय अपने स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि दूसरों की भलाई (परोपकार) के लिए करते हैं।

22. ‘त्रिवेणी’ शब्द में किन-किन नदियों की ओर संकेत किया गया है?
उत्तर – ‘त्रिवेणी’ शब्द का अर्थ है तीन नदियों का संगम। इसमें मुख्य रूप से गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों की ओर संकेत किया गया है। प्रयागराज में इन तीनों नदियों का मिलन होता है।

23. मेजर ध्यानचंद को ‘हॉकी का जादूगर’ क्यों कहा जाता है?
उत्तर – मेजर ध्यानचंद की हॉकी खेलने की कला और खेल तकनीक अत्यंत अद्भुत थी। उनका गेंद पर नियंत्रण इतना शानदार था कि देखने वालों को लगता था जैसे गेंद उनकी स्टिक से चिपकी हुई हो या उसमें कोई चुंबक लगा हो। वे कठिन परिस्थितियों में भी विपक्षी टीम के घेरे को तोड़कर गोल कर देते थे। अपनी इसी असाधारण प्रतिभा और कौशल के कारण उन्हें ‘हॉकी का जादूगर’ कहा जाता है।

24. डाकू खड़ग सिंह ने बाबा भारती से घोड़ा कैसे लिया?
उत्तर – खड़ग सिंह ने एक अपाहिज का वेश बनाया और रास्ते में पेड़ के नीचे बैठकर कराहने लगा। जब बाबा भारती ने दयावश उसे घोड़े पर बिठाया, तो अचानक खड़ग सिंह ने लगाम झटक ली और घोड़े को लेकर भाग निकला। इस प्रकार उसने धोखे से सुल्तान को प्राप्त किया।

25. प्रकृति का सम्मान आप कैसे रख सकते हैं? अपने विचार लिखिए।
उत्तर – हम प्रकृति का सम्मान कई तरीकों से कर सकते हैं। हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और वनों की कटाई रोकनी चाहिए। जल, वायु और मृदा को प्रदूषित होने से बचाना चाहिए तथा प्राकृतिक संसाधनों का अपव्यय नहीं करना चाहिए। इसके साथ-साथ हमें पशु-पक्षियों के प्रति दया भाव रखना चाहिए और पर्यावरण को स्वच्छ रखना चाहिए।

26. आपके विद्यालय में खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। उस महोत्सव का आँखों देखा वर्णन कीजिए।
उत्तर – पिछले सप्ताह हमारे विद्यालय में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन हुआ। मैदान को रंग-बिरंगी झंडियों से सुंदर रूप से सजाया गया था। प्रधानाचार्य जी ने मशाल जलाकर खेलों की शुरुआत की। दौड़, लंबी कूद और कबड्डी जैसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंत में विजेताओं को पुरस्कार दिए गए, जिससे पूरे विद्यालय में उत्साह और खुशी का वातावरण बन गया।

27. ग‌द्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये।
थोड़ी देर बाद मैं पट्टी बांधकर फिर मैदान में आ पहुँचा। आते ही मैंने उस खिलाड़ी की पीठ पर हाथ रखकर कहा “तुम चिंता मत करो, इसका बदला मैं जरूर लूंगा।” मेरे इतना कहते ही वह खिलाड़ी घबरा गया। अब हर समय मुझे ही देखता रहता है कि मैं कब उसके सिर पर हाथ की स्टिक मारने वाला हूँ। मैंने एक के बाद एक झटपट छह गोल कर दिए। खेल खत्म होने के बाद मैंने फिर उस खिलाड़ी की पीठ थपथपाई और कहा,” दोस्त, खेल में इतना गुस्सा अच्छा नहीं। मैंने तो अपना बदला ले ही लिया है। अगर तुम मुझे हॉकी नहीं मारते तो शायद मैं तुम्हें दो ही गोल से हराता। वह खिलाड़ी सचमुच बड़ा शर्मिंदा हुआ। देखा आपने मेरा बदला लेने का ढंग? सच मानो बुरा काम करने वाला आदमी हर समय इस बात से डरता है कि उसके साथ भी बुरा ही होगा।
प्रश्न :
(i) मेजर ध्यानचंद ने अपनी चोट का बदला कैसे लिया?
उत्तर – विपक्षी टीम के विरुद्ध झटपट छह गोल करके

(ii) थोड़ी देर बाद पट्टी बांधकर मैदान में कौन आ पहुँचा?
उत्तर – मेजर ध्यानचन्द

(iii) ‘बुराई’ शब्द का विपरीतार्थक शब्द लिखिए।
उत्तर – अच्छाई

(iv) माइनर्स टीम का खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को क्यों देखता रहा?
उत्तर – वह खिलाड़ी इस डर से मेजर ध्यानचंद को देखता रहा कि ध्यानचंद बदला लेने के लिए कब उसके सिर पर अपनी हॉकी स्टिक मारेंगे।

(v) हॉकी खेल पर दो वाक्य लिखिए।
उत्तर – हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है, जिसमें मेजर ध्यानचंद ने विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन किया।
यह खेल दो टीमों के बीच खेला जाता है, जिसमें खिलाड़ी हॉकी स्टिक की मदद से गेंद को गोल पोस्ट में डालने का प्रयास करते हैं।

28. “मेला” शब्द किस संज्ञा भेद का उदाहरण है? आप किसी आँखों देखे मेले का वर्णन कीजिए।
उत्तर – “मेला” शब्द समूहवाचक संज्ञा का उदाहरण है, क्योंकि यह लोगों के समूह या भीड़ का बोध कराता है।
मेले का वर्णन : मैंने पिछले महीने सूरजकुंड का मेला देखा। वहाँ चारों ओर बहुत चहल-पहल थी। हस्तशिल्प की सुंदर वस्तुएँ, खिलौनों, कपड़ों और मिठाइयों की अनेक दुकानें लगी थीं। झूले मेले का मुख्य आकर्षण थे। लोगों की भारी भीड़ और संगीत के शोर से पूरा वातावरण बहुत आनंदमय और जीवंत लग रहा था।

अथवा

आपके द्वारा की गई किसी यात्रा का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।
उत्तर – पिछली गर्मियों की छुट्टियों में मुझे अपने परिवार के साथ शिमला जाने का अवसर मिला। हमने पहाड़ों के बीच से गुजरती ‘टॉय ट्रेन’ का सफर किया, जहाँ ऊँचे-ऊँचे देवदार के पेड़ और गहरी खाइयाँ देखना बहुत रोमांचक था। शिमला पहुँचकर हमने प्रसिद्ध ‘माल रोड’ पर सैर की और कुफरी में घुड़सवारी का आनंद लिया। वहाँ की ठंडी हवा और चारों ओर की हरियाली ने मेरा मन मोह लिया। पहाड़ों की यह सुंदरता और शांति मुझे हमेशा याद रहेगी। यह यात्रा मेरे लिए बहुत ही सुखद और ज्ञानवर्धक थी।

29. “मेरी माँ” आत्मकथा के आधार पर अपनी माँ के गुणों का वर्णन करें।
उत्तर – माँ हमारा पहला प्यार होती है, क्योंकि जन्म के बाद हम सबसे पहले अपनी माँ को ही देखते हैं। माँ हमारी पहली गुरु होती है और हमें अच्छे संस्कार सिखाती है। वह हमारी सच्ची मित्र की तरह हमारी देखभाल करती है। जब हम दुखी या परेशान होते हैं, तो माँ हमें गले लगाकर हमारा दुःख दूर कर देती है। माँ का प्रेम निःस्वार्थ और अमूल्य होता है, इसलिए हम माँ के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते।

अथवा

“हार की जीत” शीर्षक से अपने शब्दों में कहानी का निर्माण करें।
उत्तर – बाबा भारती के पास सुल्तान नाम का एक सुंदर घोड़ा था, जिससे वे बहुत प्रेम करते थे। खड़गसिंह नाम का डाकू सुल्तान को चुराना चाहता था। एक दिन उसने अपंग व्यक्ति का वेश बनाकर बाबा भारती से सहायता माँगी और धोखे से उनका घोड़ा लेकर भाग गया।
बाबा भारती ने उसे रोककर कहा कि इस घटना को किसी को न बताना, क्योंकि इससे लोगों का गरीबों और लाचारों पर से विश्वास उठ जाएगा। बाबा की बातों से खड़गसिंह का हृदय बदल गया और उसने सुल्तान को वापस कर दिया।
इस प्रकार बाबा भारती ने घोड़ा खोकर भी अपने अच्छे विचारों और मानवता से खड़गसिंह का हृदय जीत लिया। इसलिए कहानी का नाम “हार की जीत” है।

30. दिए गए शब्दों को वाक्यों में प्रयोग करें।
परिश्रम, वार्षिक, प्रथम, कक्षा, अनुभव
उत्तर – परिश्रम: सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करना बहुत आवश्यक है।
वार्षिक: हमारे विद्यालय की वार्षिक परीक्षा अगले महीने से शुरू होगी।
प्रथम: जो छात्र लगन से पढ़ाई करते हैं, वे कक्षा में प्रथम आते हैं।
कक्षा: मेरी कक्षा के सभी छात्र बहुत अनुशासित और मिलनसार हैं।
अनुभव: दादाजी को जीवन का बहुत गहरा और व्यावहारिक अनुभव है।

अथवा

मैं अपनी कक्षा में पुस्तक पढ़ता हूँ। रेखांकित शब्दों का पद परिचय दीजिए।
उत्तर – मैं (उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम, एकवचन)
कक्षा (जातिवाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, एकवचन)
पढ़ता हूँ (क्रिया, वर्तमान काल)