HBSE Class 11 Hindi Half Yearly Question Paper 2023 Answer Key

Haryana Board (HBSE) Class 11 Hindi Half Yearly Question Paper 2023 Answer Key. Haryana Board Class 11th Half Yearly Question Paper Pdf Download 2023. Haryana Board Class 11th Half Yearly Question Paper Solution 2023. HBSE Class 11th Half Yearly Exam 2023. Hindi Half Yearly Question Paper 2023 Answer Key.

HBSE Class 11 Hindi Half Yearly Question Paper 2023 Answer Key

निर्देश :
• सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
• प्रश्न (1-15) प्रत्येक 1 अंक का है।
• प्रश्न (16-18) प्रत्येक 2 अंक का है।
• प्रश्न (19-21) प्रत्येक 3 अंक का है।
• प्रश्न (22-23) प्रत्येक 5 अंक का है।

1. ‘नमक का दारोगा’ रचना किस विधा में लिखित है?
(क) कहानी
(ख) उपन्यास
(ग) नाटक
(घ) संस्मरण
उत्तर – (क) कहानी

2. मियां नसीरुद्दीन कारीगरों को आटे की प्रति मन कितने रुपए मजदूरी देते हैं?
(क) ₹1
(ख) ₹2
(ग) ₹3
(घ) ₹4
उत्तर – (ख) ₹2

3. ‘अप्पू के साथ ढाई साल’ संस्मरण किस फिल्म के अनुभवों से संबंधित है?
(क) पथेर पांचाली
(ख) सुमेर पांचाली
(ग) रंग पांचाली
(घ) राज पांचाली
उत्तर – (क) पथेर पांचाली

4. लॉर्ड कर्जन ने भारतवासियों को गर्म तवे पर किसके समान नचाया?
(क) घी के छौंक जैसा
(ख) आमलेट जैसा
(ग) रोटी जैसा
(घ) पानी की बूँदों जैसा
उत्तर – (घ) पानी की बूँदों जैसा

5. शेखर जोशी को कौन सा सम्मान मिला था?
(क) साहित्य अकादमी
(ख) ज्ञानपीठ
(ग) पद्म श्री
(घ) पहल सम्मान
उत्तर – (घ) पहल सम्मान

6. ‘गुरु सहित सिख्य सब बूड़े’ में ‘बूड़े’ से क्या अभिप्राय है?
(क) बूढ़े हो गए
(ख) बड़े हो गए
(ग) डूब गए
(घ) तैर गए
उत्तर – (ग) डूब गए

7. ‘दधि मथि घृत काढ़ि लियो’ का आशय क्या है?
(क) रसोई के कार्य करना
(ख) दही बिलोना
(ग) सार तत्व ग्रहण करना
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (ग) सार तत्व ग्रहण करना

8. कवि ने ‘जगत का स्वामी’ किसे कहा है?
(क) पृथ्वी
(ख) जल
(ग) वायु
(घ) सूर्य
उत्तर – (घ) सूर्य

9. कवि ने ‘उजरी’ के नाम से किसे संबोधित किया है?
(क) बिल्ली
(ख) गाय
(ग) बहू
(घ) बेटी
उत्तर – (ख) गाय

10. कवि के पिता के बोलने से किसकी गर्जना सुनाई देती है?
(क) शेर की
(ख) भालू की
(ग) हाथी की
(घ) बांदल की
उत्तर – (घ) बांदल की

11. प्राप्त संदेश में निहित अर्थ को समझना क्या कहलाता है?
उत्तर – डीकोटिंग

12. संचार का सबसे प्रभावशाली माध्यम कौन सा है?
उत्तर – मोबाइल फोन, टेलीविजन, इंटरनेट और सिनेमा

13. ‘चंद्र के समान मुख है जिसका’ किस समास का उदाहरण है?
उत्तर – कर्मधारय समास

14. कवयित्री की प्रेम-बेल पर कौन से फल लगे हुए हैं?
उत्तर – आनंद, प्रेमरूपी

15. ‘गलता लोहा’ रचना के लेखक कौन है?
उत्तर – शेखर जोशी

16. लार्ड कर्जन के पतन का क्या कारण था?
उत्तर – लॉर्ड कर्जन किसी फौजी व्यक्ति को अपनी इच्छानुसार एक पद देना चाहता था। उसकी यह बात ब्रिटिश शासन द्वारा अस्वीकार कर दी गई। उसने अपना क्रोध दिखाने तथा शासन पर दबाव बनाने के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। लॉर्ड कर्जन ने सोचा था कि उसकी बात मान ली जाएगी लेकिन हुआ इसके विपरीत। शासन ने इस्तीफे को स्वीकार कर लिया।

17. ‘नभ में वारिद-माला’ का आशय स्पष्ट कीजिए?
उत्तर – इन पंक्तियों में वारिद माला का अर्थ है बादलों से गिरी हुई बूंदों की पंक्तियां। इस कविता का जनक सांसारिक दुखों से विरक्त होकर प्रकृति के सौंदर्य में मग्न होकर वहीं बसना चाहता है।

18. पटकथा किसे कहते हैं स्पष्ट कीजिए?
उत्तर – पटकथा शब्द से तात्पर्य ऐसी कहानी से है जो परदे पर दिखायी जाए। परदा छोटा अथवा बड़ा कोई भी हो सकता है।

19. चित्रपट संगीत के लोकप्रिय होने के क्या कारण है?
उत्तर – चित्रपट संगीत के विकसित होने का कारण उसकी प्रयोग धर्मिता है। यह संगीत आम आदमी की समझ में आ रहा है। इस संगीत को सुरीलापन, लचकदारी आदि ने लोकप्रिय बना दिया है। इन्होंने शास्त्रीय संगीत की रागदानी भी अपनाई है, वहीं राजस्थानी, पहाड़ी, पंजाबी, बंगाली, लोकगीतों को भी अपनाया है।

20. लक्ष्य की प्राप्ति में इंद्रियाँ कैसे बाधक होती हैं?
उत्तर – इंद्रियाँ मनुष्य को लक्ष्य की ओर जाने नहीं देतीं, वे मनुष्य को एकाग्रचित्त नहीं होने देतीं। जब भी मनुष्य अपने लक्ष्य प्राप्ति के मार्ग में आगे बढ़ना चाहता है, तो इंद्रियाँ उसे स्वाद-सुख में भटका देती है। मनुष्य की इंद्रियाँ उसे सांसारिक मोह-माया में उलझा कर रखती हैं और उन्हें लक्ष्य-प्राप्ति के मार्ग में अग्रसर नहीं होने देतीं। अत: यह सरासर सत्य है की लक्ष्य प्राप्ति में इन्द्रियाँ बाधक होती है।

21. द्विगु और द्वंद्व समास में अंतर स्पष्ट करते हुए उदाहरण दीजिए?
उत्तर : द्विगु समास – वह समास जिसका पहला पद संख्यावाचक विशेषण होता है तथा समस्तपद किसी समूह या फिर किसी समाहार का बोध करता है तो वह द्विगु समास कहलाता है। जैसे: चौराहा = चार राहों का समूह।
• द्वंद्व समास – जिस समास में दोनों पद प्रधान हो तथा विग्रह करने पर उनके बीच ‘तथा’, ‘या’, ‘अथवा’, ‘एवं’ या ‘और’ का प्रयोग होता हो। जैसे: अपना-पराया = अपना और पराया।

22. निम्नलिखित काव्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए –
पग घुंघरू बांधि मीरा नाची,
मैं तो मेरे नारायण सूं, आपहि हो गई सांची
लोग कहै, मीरा भई बावरी; न्यात कहै कुल-नासी
विष का प्याला राणा भेज्या, पीवत मीरा हाँसी
मीरा के प्रभु गिरधर नागर, सहज मिले अविनासी
उत्तर : प्रसंग – प्रस्तुत पद पाठ्यपुस्तक आरोह भाग-1 में संकलित प्रसिद्ध कृष्णभक्त कवयित्री मीराबाई के पदों से लिया गया है। इस पद में, उन्होंने कृष्ण प्रेम की अनन्यता व सांसारिक तानों का वर्णन किया है।
• व्याख्या – मीराबाई कहती हैं कि वह पैरों में धुंघरू बाँधकर कृष्ण के समक्ष नाचने लगी है। इस कार्य से यह बात सच हो गई कि मैं अपने कृष्ण की हूँ। उसके इस आचरण के कारण लोग उसे पागल कहते हैं। परिवार और बिरादरी वाले कहते हैं कि वह कुल का नाश करने वाली है। मीरा विवाहिता है। उसका यह कार्य कुल की मान-मर्यादा के विरुद्ध है। कृष्ण के प्रति उसके प्रेम के कारण राणा ने उसे मारने के लिए विष का प्याला भेजा। उस प्याले को मीरा ने हँसते हुए पी लिया। मीरा कहती हैं कि उसका प्रभु गिरधर बहुत चतुर है। मुझे सहज ही उसके दर्शन सुलभ हो गए हैं।

23. समाचार के विभिन्न तत्व कौन-कौन से हैं? संक्षेप में वर्णन कीजिए?
उत्तर – समाचार के विभिन्न तत्व निम्नलिखित हैं :
• विषय – समाचार का मुख्य विषय क्या है, इसे स्पष्ट करना आवश्यक होता है।
• स्रोत – समाचार का स्रोत कौन है वह बताना आवश्यक होता है। समाचार स्रोत को विश्वसनीय बनाना अति आवश्यक होता है।
• बिंदु – समाचार का मुख्य कथन क्या है, या कहानी का क्या है।
• उपयोगी जानकारी – समाचार में उपयोगी जानकारी होनी चाहिए, जैसे तारीख, समय, स्थान, विस्तृत जानकारी और सबसे महत्वपूर्ण तथ्य।
• भाषा – समाचार को सरल भाषा में लिखा जाना चाहिए। यह आम लोगों द्वारा समझने में आसान होता है।
• ताजगी – समाचार में ताजगी एक महत्वपूर्ण तत्व है। लोग समाचार में ताजगी की तलाश में रहते हैं।
• निष्पक्षता – समाचार न्यूज़ चैनलों द्वारा देश और विदेश में हर स्थान के बारे में सही जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध होता है।

Leave a Comment

error: