HBSE Class 10 Social Science SAT-1 Sample Paper 2026 Answer Key

Haryana Board (HBSE) Class 10 Social Science SAT-1 Sample Paper 2026 Answer Key

निर्देश :
• सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
• प्रश्न (1-10) प्रत्येक एक अंक का है।
• प्रश्न (11-14) प्रत्येक दो अंक का है।
• प्रश्न (15-16) प्रत्येक तीन अंक का है।
• प्रश्न (17-18) स्त्रोत आधारित, प्रत्येक तीन अंक का है।
• प्रश्न (19) पाँच अंक का हैं।
• प्रश्न (20) मानचित्र, पाँच अंक का हैं।

1. सरस्वती सिंधु सभ्यता में जुते हुए खेत के प्रमाण कहां मिले हैं?
(A) कालीबंगा
(B) बनावली
(C) लोथल
(D) हड़प्पा
उत्तर – (A) कालीबंगा

2. हिमालयन यव क्या है?
(A) एक जीव
(B) एक पर्वत शिखर
(C) एक वृक्ष
(D) एक घाटी
उत्तर – (C) एक वृक्ष

3. सार्वजनिक और निजी क्षेत्रक किस आधार पर विभाजित हैं?
(A) रोजगार की शर्तों
(B) आर्थिक गतिविधि के स्वभाव
(C) श्रमिकों की संख्या
(D) उद्यमों के स्वामित्व
उत्तर – (D) उद्यमों के स्वामित्व

4. बेल्जियम में कितने प्रतिशत लोग ‘डच’ भाषा बोलते हैं?
(A) 40%
(B) 59%
(C) 74%
(D) 18%
उत्तर – (B) 59%

5. सामान्यतः किसी देश का विकास किस आधार पर निर्धारित किया जा सकता है?
(A) प्रति व्यक्ति आय
(B) औसत साक्षरता स्तर
(C) लोगों की स्वास्थ्य स्थिति
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – (D) उपरोक्त सभी

6. वर्तमान में भारत में कुल विद्युत उत्पादन का लगभग ………….. प्रतिशत भाग जल विद्युत से प्राप्त होता है।
उत्तर – लगभग 22%

7. श्रीलंका की जनसंख्या में किस सामाजिक समूह की हिस्सेदारी सबसे अधिक है?
उत्तर – सिंहली

8. ‘सेवाएं’ किस क्षेत्र की गतिविधियां है?
उत्तर – तृतीयक क्षेत्र

9. सरस्वती-सिन्धु सभ्यता में अंत्येष्टि संस्कार की कितनी विधियाँ प्रचलित थीं?
उत्तर – तीन

10. कथन (A) : धीरे-धीरे भारत में बौद्ध धर्म का प्रभाव कम हो गया।
कारण (R) : समय के साथ-साथ बौद्ध धर्म को राजाओं का आश्रय मिलना बंद हो गया था।
(A) कथन सही है परंतु कारण गलत है
(B) कथन गलत है परंतु कारण सही है
(C) कथन और कारण दोनों सही है और कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
(D) कथन और कारण दोनों सही है परंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं करता।
उत्तर – (C) कथन और कारण दोनों सही है और कारण कथन की सही व्याख्या करता है।

11. किसी देश की प्रति व्यक्ति आय कैसे ज्ञात की जाती है?
उत्तर – जब देश की कुल आय (राष्ट्रीय आय) को उसकी कुल जनसंख्या से भाग दिया जाता है, तो प्राप्त आय को प्रति व्यक्ति आय कहते हैं।
सूत्र: प्रति व्यक्ति आय = देश की कुल आय / कुल जनसंख्या

12. सत्ता की साझेदारी क्यों जरूरी है?
उत्तर – सत्ता की साझेदारी विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच टकराव की संभावना को कम करती है और यह लोकतंत्र की आत्मा है क्योंकि इससे शासन में नागरिकों की हिस्सेदारी सुनिश्चित होती है।

13. धारणीयता का विषय विकास के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर – धारणीयता (Sustainability) यह सुनिश्चित करती है कि विकास का वर्तमान स्तर भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी बना रहे और संसाधनों का दोहन इस प्रकार न हो कि वे समाप्त हो जाएं।

14. मिस्र सभ्यता का विश्व को क्या योगदान है?
उत्तर – (i) मिस्र ने विश्व को 365 दिन का एक वर्ष का कलेण्डर प्रदान किया।
(ii) मिस्र ने विश्व को सूर्य घड़ी व जल घड़ी दी।
(iii) औषधि विज्ञान के क्षेत्र में मिस्र ने विश्व को ऐसा रासायनिक लेप तैयार करके दिया जिससे मृतक शरीर को शताब्दियों तक सुरक्षित रखा जा सकता था।

15. बाँधों को बहु-उद्देशीय परियोजना क्यों कहा जाता है?
उत्तर – बाँधों को बहु-उद्देशीय परियोजना इसलिए कहा जाता है क्योंकि इनसे केवल सिंचाई ही नहीं, बल्कि अनेक कार्य एक साथ किए जाते हैं। आधुनिक बाँधों का उपयोग विद्युत उत्पादन, घरेलू व औद्योगिक जल आपूर्ति, बाढ़ नियंत्रण, मछली पालन और मनोरंजन जैसे कई उद्देश्यों के लिए किया जाता है। इस प्रकार एक ही परियोजना से जल के विभिन्न उपयोग संभव होते हैं, इसलिए इन्हें बहु-उद्देशीय परियोजना कहा जाता है।

16. संसाधन संरक्षण क्या है? संसाधन संरक्षण के उपाय लिखो?
उत्तर – संसाधनों का विवेकपूर्ण, योजनाबद्ध और सावधानीपूर्वक उपयोग करना ताकि वे भविष्य के लिए सुरक्षित रहें, संसाधन संरक्षण कहलाता है।
संसाधन संरक्षण के उपाय :
• संसाधनों का पुनर्चक्रण (Recycling) करना
• संसाधनों के अत्यधिक दोहन पर रोक लगाना
• सौर और पवन ऊर्जा जैसे नवीकरणीय संसाधनों का अधिक उपयोग करना

17. SOURCE BASED : बेल्जियम यूरोप का एक छोटा-सा देश है, क्षेत्रफल में हमारे हरियाणा राज्य से भी छोटा। इसकी सीमाएँ फ्रांस, नीदरलैंड्स, जर्मनी और लक्ज़मबर्ग से लगती हैं। इसकी आबादी एक करोड़ से थोड़ी अधिक है यानी हरियाणा की आबादी से करीब आधी। इस छोटे से देश के लोगों की जातीय बनावट बहुत जटिल है। देश की कुल आबादी का 59 फीसदी हिस्सा फ्लेमिश इलाके में रहता है और डच बोलता है। शेष 40 फीसदी लोग वेलोनिया क्षेत्र में रहते हैं और फ्रेंच बोलते हैं। शेष एक फीसदी लोग जर्मन बोलते हैं। राजधानी ब्रुसेल्स के 80 फ़ीसदी लोग फ्रेंच बोलते हैं और 20 फीसदी लोग डच भाषा।
प्रश्न :
(I) बेल्जियम में कौन-सा समुदाय बहुसंख्यक है?
उत्तर – डच भाषी समुदाय

(II) जर्मन भाषा बोलने वाले लोगों की संख्या कितना फीसदी है?
उत्तर – 1%

(III) बेल्जियम की राजधानी कौन-सी है?
उत्तर – ब्रुसेल्स

18. SOURCE BASED : वैदिक दर्शन में मनुष्य के जीवन को आध्यात्मिक व भौतिक दृष्टि से उन्नत करने के लिए चार पुरुषार्थ (धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष) की व्यवस्था का उल्लेख है। इन पुरुषार्थों में धर्म मुख्य है। किसी वस्तु के स्वाभाविक गुणों को उसका धर्म कहते है, जैसे विद्यार्थी का धर्म पढ़ना, अध्यापक का धर्म पढ़ाना, सूर्य का धर्म प्रकाश करना है। इसी प्रकार मानव का स्वाभाविक धर्म मानवता है अतः धर्म का अर्थ है ‘कर्तव्य बोध’। मनुष्य का नैतिक कर्तव्य ही उसका धर्म है। धर्म ‘धृ’ धातु से बना है जिसका अर्थ है ‘धारण करना’। शास्त्रों में धर्म के 10 लक्षण बताये गए हैं।
प्रन्न :
(I) वैदिक दर्शन में मनुष्य के जीवन को उन्नत बनाने के लिए कितने पुरुषार्थ का उल्लेख है?
उत्तर – चार पुरुषार्थ (धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष)

(II) धर्म का अर्थ क्या है?
उत्तर – धर्म ‘धृ’ धातु से बना है जिसका अर्थ है-धारण करना।

(III) शास्त्रों के अनुसार धर्म के कितने लक्षण बताये गए है?
उतर – 10 लक्षण

19. सरस्वती सिन्धु सभ्यता के पतन के कारणों के बारे में विस्तार से लिखें।
उत्तर – सरस्वती-सिंधु सभ्यता के पतन के निम्नलिखित कारण थे :
(i) प्रशासनिक शिथिलता – सभ्यता के अंतिम चरण में शासन व्यवस्था कमजोर हो गई। नगर नियोजन, सफ़ाई व्यवस्था और प्रशासनिक नियंत्रण में गिरावट आने लगी, जिसके कारण बड़े नगरों का महत्व कम होता गया और बस्तियों का आकार सीमित हो गया।
(ii) बाढ़ – मोहनजोदड़ो, चौन्हाड़ो तथा लोथल की खुदाइयों से बार-बार आने वाली बाढ़ के प्रमाण मिले हैं। इन बाढ़ों ने नगरों, कृषि भूमि और जनजीवन को भारी नुकसान पहुँचाया, जिससे लोग इन क्षेत्रों को छोड़ने लगे।
(iii) जलवायु परिवर्तन – जलवायु में परिवर्तन के कारण वर्षा की मात्रा कम हो गई और नदियों के मार्ग बदल गए। इससे कृषि उत्पादन प्रभावित हुआ और खाद्यान्न संकट उत्पन्न हो गया, जो सभ्यता के पतन का एक प्रमुख कारण बना।
(iv) महामारी – मोहनजोदड़ो से प्राप्त 42 मानव कंकालों के अध्ययन से पता चलता है कि उनमें से अधिकांश की मृत्यु मलेरिया जैसी महामारियों के कारण हुई थी। इससे जनसंख्या में कमी आई और सामाजिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
(v) विदेश व्यापार में बाधाएँ – इस सभ्यता का विदेशों से व्यापार धीरे-धीरे कम होने लगा। व्यापार में गिरावट के कारण आर्थिक स्थिति कमजोर हुई, जिससे नगरों का विकास रुक गया और सभ्यता पतन की ओर बढ़ने लगी।

20. भारत के मानचित्र पर निम्नलिखित को दर्शाए :
भाग-अ (इतिहास)
सरस्वती सिंधु सभ्यता के कोई दो स्थल :
(I) राखीगढ़ी
(II) लोथल
भाग-ब (भूगोल)
(III) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (असम)
(IV) सरिस्का टाइगर रिजर्व (अलवर – राजस्थान)
(V) चिपको आन्दोलन (उत्तराखंड)
उत्तर –