Haryana Police Male SI (Sub Inspector) Paper 26 Sep 2021 Answer Key
1. एलिफेंटा गुफा मन्दिरों का नामकरण किसके समय में हुआ?
(A) पाल
(B) चालुक्य
(C) चोल
(D) राष्ट्रकूट
उत्तर – (D) राष्ट्रकूट
2. विजयनगर साम्राज्य के खंडहर कहाँ पर मिले?
(A) गुलबर्गा
(B) हम्पी
(C) बीदर
(D) राखीगढ़ी
उत्तर – (B) हम्पी
3. 1857 के विद्रोह के दमन के बाद मुगल शासक बहादुर शाह ज़फर को जहाँ निर्वासित किया गया था, वह स्थान है :
(A) अंडमान
(B) नेपाल
(C) भूटान
(D) म्यांमार
उत्तर – (D) म्यांमार
4. थियोसोफिकल सोसाइटि का मुख्यालय भारत में कहाँ स्थापित किया गया?
(A) कलकत्ता
(B) पूना
(C) बम्बई
(D) अड्यार
उत्तर – (D) अड्यार
5. जालियाँवाला बाग हत्याकांड के बाद किस ने ‘सर’ की उपाधि वापस कर दी थी?
(A) सैयद अहमद खाँ
(B) छोटूराम
(C) हैदर अली
(D) रबीन्द्रनाथ टैगोर
उत्तर – (D) रबीन्द्रनाथ टैगोर
6. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह पर बनी सेलुलर जेल अब किस महापुरूष के नाम पर रखा गया है?
(A) वीर सावरकर
(B) सुभाष चंद्र बोस
(C) सरदार भगत सिंह
(D) बंकिम चंद्र चटर्जी
उत्तर – (A) वीर सावरकर
7. हरियाणा में ‘राय बहादुर’ खिताब से कौन सम्मानित हुआ?
(A) राव तुलाराम
(B) राव बीरेंद्र सिंह
(C) राव इन्द्रजीत सिंह
(D) सर छोटूराम
उत्तर – (D) सर छोटूराम
8. हरियाणा के ब्रह्मसरोवर को किस विभूति ने लघुरूप महासागर कहा?
(A) अबुल फजल
(B) स्वामी परमानंद
(C) स्वामी श्रद्धानंद
(D) स्वामी ज्ञानानंदजी महाराज
उत्तर – (A) अबुल फजल
9. मोहम्मद गोरी ने पृथ्वीराज चौहान को हरियाणा के किस स्थान पर हराया था?
(A) तरावड़ी
(B) नीलोखेडी
(C) तरौरी
(D) तितरम
उत्तर – (C) तरौरी
10. इनमें से कौन हरियाणा के राज्यपाल नहीं थे?
(A) महावीर प्रसाद
(B) आचार्य देवव्रत
(C) जयसुखलाल हाथी
(D) परमानन्द
उत्तर – (B) आचार्य देवव्रत
11. निम्न में से हरियाणा राज्य के सम्बन्ध में कौन-सा गलत है?
(A) बाजे भगत हरियाणा के थे
(B) जनरल वी० के० सिंह का जन्म हरियाणा में हुआ
(C) गुलाब चंद कटारिया हरियाणा के हैं
(D) अरविंद केजरीवाल हरियाणा के हैं
उत्तर – (C) गुलाब चंद कटारिया हरियाणा के हैं
12. हरियाणा राज्य की एक घटना पर बनी फिल्म ‘NH-10’ की अभिनेत्री कौन थी?
(A) अनुष्का शर्मा
(B) करीना कपूर
(C) परिणीति चोपड़ा
(D) मल्लिका शेरावत
उत्तर – (A) अनुष्का शर्मा
13. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के पिता, जो कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री रहे, उनका नाम क्या है?
(A) R. S. बोम्मई
(B) V. R. बोम्मई
(C) S. R. बोम्मई
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) S. R. बोम्मई
14. भारत के लिए विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप, 2021 में स्वर्ण पदक किसने जीता?
(A) मीराबाई चानू
(B) प्रिया मलिंक
(C) साइना नेहवाल
(D) पी० वी० सिंधु
उत्तर – (B) प्रिया मलिंक
15. बैडमिंटन खिलाड़ी पी० वी० सिंधु का पूरा नाम क्या है?
(A) पुसली वेंकट सिंधु
(B) प्रतिभा वेंकट सिंधु
(C) प्रियंका वेंकट सिंधु
(D) पुण्डेश्वरी वेंकट सिंधु
उत्तर – (A) पुसली वेंकट सिंधु
16. ‘खेला होबे’ शब्द किस राज्य के चुनाव में प्रसिद्ध हुआ?
(A) पुदुचेरी
(B) पश्चिम बंगाल
(C) असम
(D) तमिलनाडु
उत्तर – (B) पश्चिम बंगाल
17. आकाशवाणी के निर्देशक (2021) कौन थे?
(A) राजीव यादव
(B) अनुपम अग्निहोत्री
(C) एन० वेणुधर रेड्डी
(D) राहुल सचदेवा
उत्तर – (C) एन० वेणुधर रेड्डी
18. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी थे। यहाँ ‘खदरी’ से क्या अभिप्राय है?
(A) जाति का नाम/समुदाय
(B) गोत्र का नाम
(C) खादर क्षेत्र के कारण
(D) गांव का नाम
उत्तर – (D) गांव का नाम
19. हरियाणा में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष कौन हैं?
(A) सरवन कुमार गर्ग
(B) भाणीराम मङ्गला
(C) ज्ञानानंद जी महाराज
(D) विजय पाल
उत्तर – (A) सरवन कुमार गर्ग
20. हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय किस क्रम में हैं?
(A) 16वें
(B) 18वें
(C) 17वें
(D) 20वें
उत्तर – (B) 18वें
21. उत्तराखण्ड राज्य में कौन ऐसे मन्त्री है, जिनका संबंध हरियाणा से है?
(A) गणेश जोशी
(B) सतपाल महाराज
(C) स्वामी यतीश्वरानन्द
(D) बिशन सिंह
उत्तर – (C) स्वामी यतीश्वरानन्द
22. हरियाणा के ऐसे कौन सांसद हैं, जिनके पिता की मृत्यु 2021 में हुई?
(A) रतनलाल कटारिया
(B) नायब सिंह सैनी
(C) अरविंद शर्मा
(D) संजय भाटिया
उत्तर – (C) अरविंद शर्मा
23. वर्ष 2021 में हरियाणा के गृह मंत्री निम्नलिखित में से कौन थे?
(A) दुष्यंत चौटाला
(B) मनोहर लाल खट्टर
(C) अनिल विज
(D) कंवर पाल गुर्जर
उत्तर – (C) अनिल विज
24. इनमें से कौन भारत के गृहमन्त्री नहीं रहे हैं?
(A) जगमोहन
(B) उमाशंकर दीक्षित
(C) चरण सिंह
(D) इंदिरा गाँधी
उत्तर – (A) जगमोहन
25. भारत सरकार के गृह मन्त्रालय का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?
(A) गृह भवन
(B) नॉर्थ ब्लॉक
(C) शास्त्री भवन
(D) प्रधानमन्त्री आवास
उत्तर – (B) नॉर्थ ब्लॉक
26. ऐसा/ऐसी कौन-सा/सी नेता/नेत्री हैं जो पहले गृह मन्त्री रहा/रहीं और बाद में देश का/की प्रधानमन्त्री भी बना/बनी?
(A) इंदिरा गाँधी
(B) मनमोहन सिंह
(C) अटल बिहारी वाजपेयी
(D) बल्लभ भाई पटेल
उत्तर – (A) इंदिरा गाँधी
27. इनमें से कौन हरियाणा का पुलिस अधिकारी नहीं है?
(A) मोहम्मद शाईन
(B) हामिद अख्तर
(C) मोहम्मद अकिल
(D) ओ० पी० सिंह
उत्तर – (A) मोहम्मद शाईन
28. बकरी का वैज्ञानिक नाम है :
(A) कैपरा एगेग्रस हिरकस
(B) बॉस इंडिकस
(C) सुस स्क्रोफ़ा
(D) ओविस एरीज़
उत्तर – (A) कैपरा एगेग्रस हिरकस
29. हरियाणा में 2021 के अनुसार कौन-सा जिला विधिवत् रूप से जिला नहीं मगर पुलिस जिला था?
(A) दादरी
(B) हांसी
(C) गोहाना
(D) कोसली
उत्तर – (B) हांसी
30. हरियाणा पुलिस की भर्ती में PST शब्द का क्या अर्थ है?
(A) फिजिकल स्पीड टेस्ट
(B) फिजिकल स्ट्रीट टेस्ट
(C) फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट
(D) फिजिकल स्कोर टेस्ट
उत्तर – (C) फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट
31. हरियाणा पुलिस शिकायत प्राधिकरण के अध्यक्ष कौन है?
(A) डॉ० के० पी० सिंह
(B) यशपाल सिंघल
(C) डॉ. आर.सी. मिश्रा
(D) आर० सी० वर्मा
उत्तर – (C) डॉ. आर.सी. मिश्रा
32. हरियाणा के किस भूतपूर्व डी० जी० पी० की मृत्यु 2018 में हुई?
(A) लक्ष्मण दास
(B) मनमोहन सिंह
(C) एस० एस० बाजवा
(D) आर० ए० सिंह
उत्तर – (C) एस० एस० बाजवा
33. हरियाणा पुलिस का मोटो क्या है?
(A) सहयोग, सुरक्षा, सेवा
(B) सेवा, सुरक्षा, सहयोग
(C) सुरक्षा, सहयोग, सेवा
(D) सुरक्षा, सेवा, सहयोग
उत्तर – (B) सेवा, सुरक्षा, सहयोग
34. मुहावरे का अर्थ बताइए :
छछून्दर के सिर में चमेली का तेल।
(A) दान के लिये सुपात्र न होना
(B) अयोग्य व्यक्ति को उच्च पद मिलना
(C) गंजे के सर पर सुगंधित तेल लगाना
(D) अनपढ़ व्यक्ति को धन मिलना
उत्तर – (B) अयोग्य व्यक्ति को उच्च पद मिलना
35. “मीरा ने आधा लिटर दूध पी लिया”
इसमें विशेषण है :
(A) गुणवाचक
(B) संख्यावाचक
(C) परिणामवाचक
(D) सार्वनामिक
उत्तर – (C) परिणामवाचक
36. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द ‘कर’ का अर्थ नहीं है?
(A) हाथ
(B) टैक्स
(C) किरण
(D) कर्म
उत्तर – (D) कर्म
37. विश्वामित्र का संधि-विच्छेद है :
(A) विश्व + अमित्र
(B) विश्वः + मित्र
(C) विश्व + मित्र
(D) विश्वा + मित्र
उत्तर – (A) विश्व + अमित्र
38. ‘परमेश्वर’ में कौन-सा समास है?
(A) द्विगु
(B) कर्मधारय
(C) तत्पुरूष
(D) अव्ययी भाव
उत्तर – (B) कर्मधारय
39. जिस शब्द के कई सार्थक खण्ड हो सके, उसे क्या कहते हैं?
(A) यौगिक
(B) रूढ़
(C) योगरूढ़
(D) मिश्रित
उत्तर – (A) यौगिक
40. Find out which part of the following sentence has an error. If there is no error, mark your answer as ‘No error’ :
(A) We are happy that our Prime Minister / (B) with the members of his Cabinet are / (C) to be present at the function. / (D) No error
Answer – (B) with the members of his Cabinet are
41. Choose the correct response and fill in the blank :
Do you want ………….. help?
(A) farther
(B) further
(C) some
(D) None of these
Answer – (B) further & (C) some
42. Choose the correct determiner :
………….. knowledge is a dangerous thing.
(A) The little
(B) Little
(C) A little
(D) The few
Answer – (C) A little
43. Choose the correct preposition :
She was married …………. an early age.
(A) for
(B) of
(C) at
(D) in
Answer – (C) at
44. Fill in the blank with the correct adverb :
His horse runs ………….. of all in the group.
(A) slowest
(B) slow
(C) slower
(D) more slow
Answer – (A) slowest
45. एक विद्यार्थी से किसी संख्या का 5/16 ज्ञात करने को कहा गया। गलती से उसने उस संख्या का 5/6 ज्ञात कर लिया। उसका उत्तर सही उत्तर से 250 अधिक था। दी गई संख्या ज्ञात कीजिये।
(A) 300
(B) 480
(C) 450
(D) 500
उत्तर – (B) 480
46. किसी आयत की लम्बाई में 10% वृद्धि करने पर चौड़ाई में कितनी कमी करनी होगी, जिससे क्षेत्रफल में कोई परिवर्तन न आये?
(A) 10 %
(B) 11 %
(C) 100/11 %
(D) 100/9 %
उत्तर – (C) 100/11 %
47. निम्नलिखित श्रृंखला को पूरा कीजिये :
24, 60, 120, 210, ……
(A) 336
(B) 270
(C) 512
(D) 500
उत्तर – (A) 336
48. निम्नलिखित में से कौन-सी भिन्न संख्या सबसे छोटी है?
(A) 12/13
(B) 14/19
(C) 17/21
(D) 25/26
उत्तर – (B) 14/19
49. निम्नलिखित में से 51234 में क्या जोड़ा जाये, जिससे वह 9 से भाज्य बन जाये?
(A) 3
(B) 4
(C) 5
(D) 6
उत्तर – (A) 3
50. ध्वनि तरंग का वेग सबसे अधिक किसमें होता है?
(A) द्रव
(B) गैस
(C) ठोस
(D) इनमें से सभी
उत्तर – (C) ठोस
51. निम्नलिखित में कौन-सा जीवाश्म ईंधन नहीं है?
(A) प्राकृतिक गैस
(B) पेट्रोलियम
(C) कोयला
(D) लकड़ी
उत्तर – (D) लकड़ी
52. कंकाल की सबसे लम्बी हड्डी है :
(A) टिबिया
(B) ह्यूमरस
(C) फीमर
(D) रेडियस और अल्ना
उत्तर – (C) फीमर
53. शैवालों के अध्ययन सम्बन्धी विज्ञान को कहा जाता है :
(A) माइकोलॉजी
(B) फाइकोलॉजी
(C) वायरोलॉजी
(D) बॉटनी
उत्तर – (B) फाइकोलॉजी
54. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?
| आविष्कार | आविष्कारक |
| (A) प्रोटॉन | इ० रदरफोर्ड |
| (B) न्युट्रॉन | चैडविक |
| (C) फोटॉन | एच० यूकावा |
| (D) इलेक्ट्रॉन | जे० जे० थॉमसन |
उत्तर – (C) फोटॉन – एच० यूकावा
55. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में राज्य कर्मचारी चयन आयोग का प्रावधान है?
(A) अनुच्छेद 315
(B) अनुच्छेद 318
(C) अनुच्छेद 317
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (D) इनमें से कोई नहीं
56. इनमें से कौन वर्ष 2021 में हरियाणा से राज्य सभा का सदस्य नहीं था/थी?
(A) कुमारी शैलजा
(B) दुष्यन्त गौतम
(C) रामचन्द्र जांगड़ा
(D) डी० पी० वत्स
उत्तर – (A) कुमारी शैलजा
57. “इंगलैंड केवल चुनावों के दिनों में ही स्वतंत्र होता है।” – यह कथन किसका है?
(A) रूसो
(B) लॉक
(C) प्लेटो
(D) अरस्तु
उत्तर – (A) रूसो
58. प्रत्यक्ष लोकतन्त्र की ढाल किसे कहा जाता है?
(A) रिकॉल
(B) प्लेबिसाइट
(C) रेफरेंडम
(D) इनिशिएटिव
उत्तर – (C) रेफरेंडम
59. हरियाणा के किस जिले में विधायक पद, आरक्षित जाति के लिये आरक्षित नहीं है?
(A) पंचकुला
(B) दादरी
(C) फरीदाबाद
(D) इनमें से सभी
उत्तर – (D) इनमें से सभी
60. निम्नलिखित स्थानों में से हरियाणा में सबसे बड़ी अनाज मण्डी कहाँ पर स्थित है?
(A) नीलोखेड़ी
(B) सिरसा
(C) भिवानी
(D) लाडवा
उत्तर – (D) लाडवा
61. गेहूँ की फसल को बोते समय कितना तापमान चाहिये?
(A) 21°C से 22°C
(B) 15°C से 18°C
(C) 30°C से 38°C
(D) 40°C से ऊपर
उत्तर – (A) 21°C से 22°C
62. हरियाणा कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक लि० द्वारा कौन-सी योजना अमल में नहीं लायी जा रही है?
(A) पशु आश्रय योजना
(B) किसानों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिये ऋण
(C) कृषि-भूमि की खरीद
(D) संयुक्त कटाई
उत्तर – (B) किसानों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिये ऋण
63. हरियाणा के हिसार में राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र कब खोला गया?
(A) 7 जनवरी, 1986
(B) 7 जनवरी, 1987
(C) 26 जनवरी, 1986
(D) 17 जनवरी, 1987
उत्तर – (A) 7 जनवरी, 1986
64. हरियाणा में बन संतौर किस जिले में स्थित है?
(A) पंचकुला
(B) कुरूक्षेत्र
(C) यमुनानगर
(D) सिरसा
उत्तर – (C) यमुनानगर
65. ……….. और ……….. कुंजी से आप कर्सर को एक रेखा के आदि या अंत में पहुँचा सकते हैं।
(A) होम, एण्ड
(B) होम, इनसर्ट
(C) एण्ड, डिलिट
(D) एस्केप, होम
उत्तर – (A) होम, एण्ड
66. …………. सॉफ्टवेयर टेक्स्ट-आधारित दस्तावेज जैसे न्यूजलेटर या ब्रोशर बनाने के लिये होता है।
(A) स्प्रेडशीट
(B) डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम
(C) डेस्कटॉप पब्लिशिंग
(D) प्रेजेंटेशन प्रोग्राम
उत्तर – (C) डेस्कटॉप पब्लिशिंग
67. जेनेरिक शब्द …………… हार्डवेयर के किसी टुकड़े से संबंधित है।
(A) प्रोग्राम
(B) निर्देश
(C) डिवाइस
(D) आँकड़ा
उत्तर – (C) डिवाइस
68. बैकस्पेस कुंजी कर्सर के …………. के अक्षरों को मिटाती है।
(A) ऊपर
(B) दाएँ
(C) बाएँ
(D) नीचे
उत्तर – (C) बाएँ
69. व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं के अपने डेस्कटॉप कम्प्यूटर होते हैं, जो एक या अधिक केन्द्रीकृत कम्प्यूटर से जुड़े होते हैं। ये ………….. सर्वर कहलाते हैं।
(A) मोनोक्रोम
(B) हब
(C) नेटवर्क
(D) विशेष
उत्तर – (C) नेटवर्क
70. …………. बस केवल CPU और RAM को जोड़ता है जिसमें केवल मेमोरी पते रहते हैं।
(A) एक्सेलरेटेड ग्राफिक पोर्ट (AGP)
(B) पेरिफेरल कम्पोनेंट इन्टरकनेक्ट (PCI)
(C) एड्रेस
(D) डाटा
उत्तर – (C) एड्रेस
71. यदि HELP का कोड 5 है, तो BELL का कोड क्या होगा?
(A) 5
(B) 4
(C) 6
(D) 8
उत्तर – (B) 4
72. जर्मन विधान-सभा की संघीय सभा को क्या कहा जाता है?
(A) बुंदेस्टाग
(B) बुंदेसरात
(C) डूमा
(D) डाइट
उत्तर – (A) बुंदेस्टाग
73. ब्रिटिश काल के दौरान हरियाणा …………. में पंजाब का भाग बना।
(A) 1857
(B) 1858
(C) 1919
(D) 1947
उत्तर – (B) 1858
74. वेब पर प्रत्येक वेबसाइट या दस्तावेज की आधार इकाई एक ………….. है, जिसमें सूचना होती है।
(A) वेब लॉग
(B) वेब पेज
(C) वेब सर्वर
(D) वेबमेल
उत्तर – (B) वेब पेज
75. 24, 36 और 40 का लघुतम समापवर्त्य (LCM) ज्ञात कीजिये।
(A) 120
(B) 240
(C) 360
(D) 480
उत्तर – (C) 360
76. कार्तिक सांस्कृतिक समारोह का लक्ष्य ………….. को बढ़ावा देना है।
(A) कृषि कटाई
(B) मार्शल आर्ट एवं लोक कला
(C) काईट फ्लाईंग
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) मार्शल आर्ट एवं लोक कला
77. किम्बरले किसलिये प्रसिद्ध है?
(A) चाँदी की खान
(B) हीरे की खान
(C) प्लैटिनम की खान
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) हीरे की खान
78. भारतीय दंड संहिता भारत में कब लागू हुई?
(A) 1860
(B) 1861
(C) 1864
(D) 1857
उत्तर – (A) 1860
79. भारत का कोई नागरिक उगांडा में हत्या कर देता है। यदि वह भारत में किसी स्थान पर, जहाँ वह पाया जाये, क्या उसे हत्या के लिये विचारित और दोषी सिद्ध किया जा सकता है?
(A) हाँ
(B) नहीं
(C) भारत उसे उगांडा को सौंपेगा
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) हाँ
80. भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 समाप्त करने का कानून कब पास किया?
(A) 15 अगस्त, 2019 में
(B) 5 अगस्त, 2019 में
(C) 6 अगस्त, 2019 में
(D) 5 अगस्त, 2020 में
उत्तर – (B) 5 अगस्त, 2019 में
81. जब कोई अपराध किया जाता है, तो कौन-सी निम्नलिखित क्रिया को पुलिस अपराध की जाँच में अपनाती है?
(A) पीड़ित से संबंधित कानून
(B) आरोपी से संबंधित कानून
(C) (A) और (B) दोनों
(D) केवल आरोपी की जाँच होती है
उत्तर – (C) (A) और (B) दोनों
82. पुलिस ऐक्ट निर्माण कमिटी के अध्यक्ष कौन थे?
(A) श्री सोली सोराबजी
(B) उच्चतम न्यायालय का जज
(C) उच्च न्यायालय का जज
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) श्री सोली सोराबजी
83. इनमें से कौन भारत का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नहीं रहा।
(A) शिवशंकर मेनन
(B) जे० एन० दीक्षित
(C) टी० एन० शेषण
(D) अजित डोवाल
उत्तर – (C) टी० एन० शेषण
84. ऑपरेशन मुस्कान कब शुरू की गयी?
(A) 2012
(B) 2013
(C) 2015
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) 2015
85. वल्लथोल नारायण मेनन किस प्रकार की भारतीय नृत्य कला के प्रसिद्ध कलाकार थे?
(A) कुचिपुड़ी
(B) भरतनाट्यम
(C) मोहिनीअट्टम
(D) कथकली
उत्तर – (D) कथकली
86. एक परिवार में पिता ने केक का 1/4 हिस्सा लिया जो कि अन्य प्रत्येक सदस्य द्वारा लिए गए हिस्से का तीन गुना था। परिवार के कुल सदस्यों की संख्या कितनी है?
(A) 3
(B) 7
(C) 10
(D) 12
उत्तर – (C) 10
87. हरियाणा के थानेसर में पाई जाने वाली भारी मिट्टी क्या कहलाती है?
(A) दोमट
(B) नेल्ली
(C) कैथल
(D) डाकर
उत्तर – (D) डाकर
88. महमूद गजनवी ने हरियाणा के थानेसर पर …………. में आक्रमण किया।
(A) 1054
(B) 1014
(C) 1263
(D) 1492
उत्तर – (B) 1014
89. ‘अंधकार अनुकूलन समय’ ………… की कमी वाले लोगों में बढ़ जाती है।
(A) विटामिन A
(B) विटामिन B
(C) विटामिन D
(D) विटामिन C
उत्तर – (A) विटामिन A
90. हरियाणा के पंचकुला जिले में आइ० टी० पार्क कब स्थापित किया गया?
(A) 2004
(B) 2006
(C) 2008
(D) 2005
उत्तर – (C) 2008
91. ‘सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI)’ किस वर्ष में लागू किया गया?
(A) 15 जून, 2005
(B) 20 अप्रैल, 2008
(C) 19 मार्च, 2005
(D) 15 जून, 2006
उत्तर – (A) 15 जून, 2005
92. हितेश की आयु 40 वर्ष और रोनी की आयु 60 वर्ष है। कितने वर्ष पहले दोनों की आयु का अनुपात 3 : 5 था?
(A) 5
(B) 10
(C) 20
(D) 37
उत्तर – (B) 10
93. यदि ‘सफेद को नीला’, ‘नीला को लाल’, ‘लाल को पीला’, ‘पीला को हरा’, ‘हरा को काला’, ‘काला को बैंगनी’ और ‘बैंगनी को नारंगी’ कहा जाता है, तो मानव रक्त का रंग क्या होगा?
(A) हरा
(B) पीला
(C) बैंगनी
(D) नारंगी
उत्तर – (B) पीला
94. एक आदमी के पास कुछ मुर्गियाँ और गायें हैं। यदि सिर की संख्या 48 और पैरों की संख्या 140 है, तो मुर्गियों की संख्या कितनी होगी?
(A) 22
(B) 23
(C) 24
(D) 26
उत्तर – (D) 26
95. 100 तक सभी विषम संख्याओं का योगफल क्या होगा?
(A) 5050
(B) 2500
(C) 2525
(D) 5000
उत्तर – (B) 2500
96. हरियाणा में जुलाई 2021 में कौन-सा ‘वन महोत्सव’ मनाया गया?
(A) 70वाँ
(B) 71वाँ
(C) 72वाँ
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) 72वाँ
97. इनमें से किस क्रिकेटर को राजीव गाँधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया?
(A) रोहित शर्मा
(B) विराट कोहली
(C) (A) और (B) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) (A) और (B) दोनों
98. हरियाणा के गठन के समय जिलों की संख्या ………… थी।
(A) 7
(B) 17
(C) 9
(D) 21
उत्तर – (A) 7
99. वर्ष 2021 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर कौन थे?
(A) गीता गोपीनाथ
(B) उर्जित पटेल
(C) शक्तिकांत दास
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) शक्तिकांत दास
100. हरियाणा में राष्ट्रीय आर्द्रभूमि संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कितनी आर्द्रभूमियों को मान्यता दी गई है?
(A) 2
(B) 3
(C) 4
(D) 1
उत्तर – (A) 2