Haryana Police Female SI Paper 26 Sep 2021 Answer Key

Haryana Police Female SI (Sub Inspector) Paper 26 Sep 2021 Answer Key

1. हरियाणा में अब ‘विश्वकर्मा दिवस’ किस रूप में मनाया जाता है?
(A) श्रम दिवस
(B) कौशल दिवस
(C) दक्षता दिवस
(D) राजमिस्त्री दिवस
उत्तर – (A) श्रम दिवस

2. हरियाणा के पर्यटन मंत्री कौन है?
(A) संदीप सिंह
(B) मूलचंद शर्मा
(C) अरविंद कुमार शर्मा
(D) अनिल विज
उत्तर – (C) अरविंद कुमार शर्मा

3. हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कौन हैं?
(A) सुभाष बराला
(B) रामविलास शर्मा
(C) डॉ. अर्चना गुप्ता
(D) संजय भाटिया
उत्तर – (C) डॉ. अर्चना गुप्ता

4. ‘वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम’ हरियाणा के किस शहर में है?
(A) गुरूग्राम
(B) रेवाड़ी
(C) भिवानी
(D) अम्बाला
उत्तर – (D) अम्बाला

5. ‘हिसार एयरपोर्ट’ का नाम किस महापुरूष के नाम पर रखा गया है?
(A) ओ० पी० विजयपाल
(B) पंडित लक्ष्मी चंद
(C) महाराजा अग्रसेन
(D) सर छोटूराम
उत्तर – (C) महाराजा अग्रसेन

6. ‘बम लहरी’ लोकगीत का सम्बंध किस देवता से है?
(A) गणेश
(B) विष्णु
(C) ब्रह्मा
(D) भगवान शिव (भोलेनाथ)
उत्तर – (D) भगवान शिव (भोलेनाथ)

7. खानपुर कला महिला विश्वविद्यालय किस महापुरुष के नाम पर है?
(A) स्वामी दयानंद
(B) बाबा मस्तनाथ
(C) भगत पुरण सिंह
(D) भगत फूल सिंह
उत्तर – (D) भगत फूल सिंह

8. हरियाणा में ‘मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’ निम्न में से किसके लिए शुरू की गयी है?
(A) शहीद सैनिकों के बच्चों के लिए
(B) कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों के लिए
(C) सड़कों पर भीख मांगने वाले बच्चों के लिए
(D) मानसिक, शारीरिक रूप से विकलांग बच्चों के लिए
उत्तर – (B) कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों के लिए

9. हरियाणा की कौन-सी विधानसभा है, जहाँ पर विधायक का पद रिक्त है?
(A) कालका
(B) मन्डी डबवाली
(C) ऐलनाबाद
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (D) उपरोक्त में से कोई नहीं

10. प्रत्यक्ष प्रजातंत्र निम्न में से किस देश में होता है?
(A) अमेरिका
(B) भारत
(C) स्विट्जरलैंड
(D) नेपाल
उत्तर – (C) स्विट्जरलैंड

11. राज्य के नीति निर्देशक तत्त्वों को किस देश के संविधान से लिया गया है?
(A) ब्रिटेन
(B) कनाडा
(C) अमेरिका
(D) आयरलैंड
उत्तर – (D) आयरलैंड

12. ‘लोकपाल’ शब्द सर्वप्रथम किसने दिया?
(A) के० राधाकृष्णन
(B) मोरारजी देसाई
(C) अन्ना हजारे
(D) एल० एम० सिंघवी
उत्तर – (D) एल० एम० सिंघवी

13. पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश कौन है?
(A) सूर्यकांत
(B) कृष्ण मुरारी
(C) अश्विनी कुमार मिश्रा
(D) बलदेव महाजन
उत्तर – (C) अश्विनी कुमार मिश्रा

14. इलाहाबाद उच्च न्यायालय का खण्डपीठ कहाँ पर स्थित है?
(A) मेरठ
(B) इलाहाबाद
(C) लखनऊ
(D) कानपुर
उत्तर – (C) लखनऊ

15. “आह! असम्मानीय लोकतंत्र! मुझे तुमसे प्यार है।” – यह कथन किसका है?
(A) हॉबसन
(B) जी० बी० शॉ
(C) जे० एस० मिल
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) जी० बी० शॉ

16. हरियाणा निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष कौन हैं?
(A) श्री देवेन्द्र सिंह कल्याण
(B) राजीव शर्मा
(C) संजीव कौशल
(D) भोपाल सिंह खदरी
उत्तर – (A) श्री देवेन्द्र सिंह कल्याण

17. हरियाणा के वित्त मंत्री कौन हैं?
(A) कैप्टन अभिमन्यु
(B) जी० पी० दलाल
(C) मूलचंद शर्मा
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (D) इनमें से कोई नहीं

18. हरियाणा में किस स्थान पर ‘जवाहर नवोदय विद्यालय’ स्थित नहीं है?
(A) चुहड़पुर कलाँ (यमुनानगर)
(B) मौली (पंचकुला)
(C) तितरम (कैथल)
(D) कुंजपुरा (करनाल)
उत्तर – (D) कुंजपुरा (करनाल)

19. हरियाणा की बेटी, सुनीता सिंह गुर्जर, का सम्बन्ध किस खेल से है?
(A) भारोत्तोलन
(B) पर्वतारोहण
(C) कुश्ती
(D) दौड़
उत्तर – (B) पर्वतारोहण

20. हरियाणा का प्रथम महिला विश्वविद्यालय किसके नाम पर रखा गया है?
(A) इंदिरा गाँधी
(B) सावित्री बाई फूले
(C) सरोजिनी नायडू
(D) भगत फूल सिंह
उत्तर – (D) भगत फूल सिंह

21. ‘हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन’ के चेयरमैन कौन रहे थे?
(A) आनंद प्रकाश शर्मा
(B) कंवर पाल गुर्जर
(C) डॉ० जगबीर सिंह
(D) डॉ० बलदेव धिमान
उत्तर – (C) डॉ० जगबीर सिंह

22. हरियाणा में मारकण्डा नदी निम्न में से किस जिले से होकर नहीं गुजरती?
(A) अम्बाला
(B) पंचकुला
(C) सिरमौर
(D) कुरुक्षेत्र
उत्तर – (B) पंचकुला

23. हरियाणा के किस गाँव का नाम ‘सरस्वतीनगर’ रखा गया है?
(A) खिजराबाद
(B) मुगलवाली
(C) मुस्तफाबाद
(D) सुल्तानपुर
उत्तर – (C) मुस्तफाबाद

24. ‘लोहारू उठान सिंचाई परियोजना’ (नहर) किस प्रसिद्ध व्यक्ति के नाम पर रखी गयी है?
(A) राजीव गांधी
(B) इंदिरा गाँधी
(C) महात्मा गाँधी
(D) अटल बिहारी वाजपेयी
उत्तर – (B) इंदिरा गाँधी

25. हरियाणा की कौन-सी खिलाड़ी बाकी तीन खिलाड़ियों में से अलग खेल से सम्बन्ध रखती है?
(A) अनीता कुंडू
(B) ममता सौदा
(C) संतोष यादव
(D) कोमल गुर्जर
उत्तर – (D) कोमल गुर्जर

26. हरियाणा में ‘ऑपरेशन दुर्गा’ का सम्बंध किससे है?
(A) माँ दुर्गा का गुणगान
(B) स्वतंत्रता सेनानी दुर्गा भाभी का सम्मान
(C) महिलाओं का उत्थान
(D) महिलाओं की सुरक्षा
उत्तर – (D) महिलाओं की सुरक्षा

27. हरियाणा के गुरूग्राम में माता शीतला का मंदिर है। हरियाणा में मनसा देवी का मंदिर कहाँ है?
(A) मानेसर
(B) महेंद्रगढ़
(C) पंचकुला
(D) मोरनी
उत्तर – (C) पंचकुला

28. सरदार हुकम सिंह का नाम क्यों प्रसिद्ध है?
(A) कुछ समय तक मुख्यमत्री बने रहने के लिए
(B) नए प्रदेश हरियाणा की अनुशंसा करने के लिए
(C) अलग गुरुद्वारा कमेटी की मांग करने के लिए
(D) सिखों के हितों में पैरवी करने के लिए
उत्तर – (B) नए प्रदेश हरियाणा की अनुशंसा करने के लिए

29. ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान का आरम्भ हरियाणा से प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस अवसर पर किस अभिनेत्री ने स्टेज पर उपस्थिति दर्ज करवायी?
(A) प्रियंका चोपड़ा
(B) परिणीति चोपड़ा
(C) मल्लिका शेरावत
(D) माधुरी दीक्षित
उत्तर – (D) माधुरी दीक्षित

30. स्वर्णिम चतुर्भुज का सम्बंध किससे है?
(A) रेल योजना
(B) सड़क योजना
(C) जल प्रबंधन
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) सड़क योजना

31. हरियाणा पुलिस ऐक्ट किस वर्ष अधिसूचित हुआ?
(A) 1966
(B) 1970
(C) 2006
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (D) इनमें से कोई नहीं

32. ‘प्लासी की लड़ाई’ निम्नलिखित में से किन दो पक्षों के बीच में हुई थी?
(A) मीर क़ासिम एवं अंग्रेज
(B) सिराजुद्दौला एवं अंग्रेज
(C) शुजाउद्दौला एवं अंग्रेज
(D) मीर जाफर एवं सिराजुद्दौला
उत्तर – (B) सिराजुद्दौला एवं अंग्रेज

33. बंकिम चंद्र चटर्जी के उपन्यास ‘आनन्दमठ’ में निम्नलिखित में से किसका उल्लेख है?
(A) सन्यासी
(B) तेभागा
(C) तेलंगाना
(D) फरायजी
उत्तर – (A) सन्यासी

34. ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ कब आरम्भ हुआ?
(A) 7 अगस्त, 1942
(B) 15 अगस्त, 1942
(C) 8 अगस्त, 1942
(D) 11 अगस्त, 1942
उत्तर – (C) 8 अगस्त, 1942

35. ‘भक्ति’ को दार्शनिक आधार प्रदान करने वाले प्रथम आचार्य कौन थे?
(A) रामानुज
(B) बल्लभाचार्य
(C) शंकराचार्य
(D) इनमें से सभी
उत्तर – (C) शंकराचार्य

36. कौन ‘आन्ध्र भोज’ के नाम से जाना जाता है?
(A) हरिहर द्वितीय
(B) कृष्णदेव राय
(C) देवराय प्रथम
(D) देवराय द्वितीय
उत्तर – (B) कृष्णदेव राय

37. ‘गौशाला’ में कौन-सा समास है?
(A) तत्पुरुष
(B) द्वन्द्व
(C) द्विगु
(D) कर्मधारय
उत्तर – (A) तत्पुरुष

38. निम्नलिखित में स्त्रीलिंग शब्द का चयन कीजिए।
(A) अपराध
(B) अहंभाग
(C) स्वदेशी
(D) स्थापना
उत्तर – (D) स्थापना

39. ‘सरस्वती’ का पर्यायवाची शब्द क्या है?
(A) शाखा
(B) वीणापाणि
(C) वाणी
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) वीणापाणि

40. ‘कोई इर घाट तो कोई बीर घाट’ का अर्थ है :
(A) बार-बार कथन बदलना
(B) ताल-मेल न होना
(C) तितर-बितर होना
(D) बहुत चालाक होना
उत्तर – (B) ताल-मेल न होना

41. I know ………… bit of everything.
(A) a little
(B) an little
(C) the little
(D) few little
Answer – (A) a little

42. Choose the correct passive construction from the sentences given below :
(A) Zoo of Pipli were visited by us on last Sunday.
(B) On last Sunday the Zoo of Pipli was visited by us.
(C) We are visited the Zoo of Pipli on last Sunday.
(D) Zoo of Pipli was being visited on Sunday last by us.
Answer – (B) On last Sunday the Zoo of Pipli was visited by us.

43. Choose the odd one out from the words given below :
(A) penniless
(B) insolvent
(C) ruined
(D) solvent
Answer – (D) solvent

44. Correct use of preposition :
The mango was divided ………….. the two brothers.
(A) in
(B) between
(C) into
(D) among
Answer – (B) between

45. निम्नलिखित में से कौन-सा पुरस्कार हरियाणा सरकार द्वारा पुरुष खिलाड़ियों के लिए खेलों में आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है?
(A) विक्रमादित्य पुरस्कार
(B) द्रोणाचार्य पुरस्कार
(C) महाराणा प्रताप पुरस्कार
(D) एकलव्य पुरस्कार
उत्तर – (C) महाराणा प्रताप पुरस्कार

46. …………… कम्प्यूटर बड़ी संस्थाओं जैसे बीमा कंपनियों और बैंकों में प्रयोग किये जाते हैं, जहाँ कई लोगों को बार-बार वही आँकड़े प्रयोग करने पड़ते हैं।
(A) मिनी
(B) मेनफ्रेम
(C) सुपर
(D) नैनो
उत्तर – (B) मेनफ्रेम

47. ………….. व्यक्तिगत तथ्यों या सूचनाओं के टुकड़ों से बना होता है जो स्वयं एक व्यक्ति के लिए महत्त्वपूर्ण नहीं होता।
(A) निर्देश
(B) प्रोग्राम
(C) डाटा
(D) संसाधन
उत्तर – (C) डाटा

48. जब एक पृष्ठ भर जाता है और दूसरा पृष्ठ वांछित होता है, तब वर्ड एक ………….. डाल देता है।
(A) सॉफ्ट पेज ब्रेक
(B) हार्ड पेज ब्रेक
(C) सेमी-हार्ड पेज ब्रेक
(D) लिक्विड पेज ब्रेक
उत्तर – (A) सॉफ्ट पेज ब्रेक

49. 800 चॉकलेट एक कक्षा के छात्राओं को बाँटी गई। यदि प्रत्येक छात्र को कक्षा में छात्राओं की संख्या का दोगुना चॉकलेट मिलता है, तो कक्षा में छात्राओं की संख्या कितनी है?
(A) 25
(B) 40
(C) 35
(D) 20
उत्तर – (D) 20

50. कोई धन एक निश्चित दर से 8 वर्ष में दोगुना हो जाता है, उसी दर से कितने समय में धन तिगुना हो जाएगा?
(A) 12 वर्ष
(B) 16 वर्ष
(C) 16½ वर्ष
(D) 24 वर्ष
उत्तर – (B) 16 वर्ष

51. यदि ₹ 14,500 साधारण ब्याज पर 6 वर्ष में ₹ 21,460 हो जाता है, तो ब्याज की वार्षिक दर क्या है?
(A) 4%
(B) 10%
(C) 6%
(D) 8%
उत्तर – (D) 8%

52. 2/10 + 2/1000 – 2/100 + 2/10000 का मान (भागफल) ज्ञात कीजिए।
(A) 0.1088
(B) 0.1288
(C) 1.0822
(D) 0.1822
उत्तर – (D) 0.1822

53. एक गाँव में स्त्रियों और पुरुषों का अनुपात 3 : 5 है। यदि स्त्रियों की संख्या, पुरुषों की संख्या से 40 कम है, तो स्त्रियों और पुरुषों की कुल संख्या कितनी है?
(A) 100
(B) 160
(C) 200
(D) 500
उत्तर – (B) 160

54. वह न्यूनतम संख्या क्या है, जिसको 12 और 16 से भाग देने पर क्रमशः 5 तथा 9 शेष बचता है?
(A) 56
(B) 41
(C) 39
(D) 29
उत्तर – (B) 41

55. गैस्ट्रीन का कार्य क्या है?
(A) पित्ताशय संकुचन का संदमन
(B) जठर क्रिया का संदमन
(C) जठर स्रवण का प्रेरण
(D) पित्ताशय संकुचन का प्रेरण
उत्तर – (C) जठर स्रवण का प्रेरण

56. आमतौर पर कोयले की खानों में विस्फोट पैदा करने वाली गैस ………… है।
(A) हीलियम
(B) कार्बन मोनोक्साइड
(C) नाइट्रोजन
(D) मिथेन
उत्तर – (D) मिथेन

57. परम शून्य वह तापमान है, जिस पर
(A) जल जम जाता है
(B) सभी पदार्थ ठोस स्थिति में होते हैं
(C) आण्विक गति समाप्त हो जाती है
(D) बर्फ पिघलने लगती है
उत्तर – (C) आण्विक गति समाप्त हो जाती है

58. मानव किस रूप में नाइट्रोजेन उत्सर्जित करते है?
(A) अमोनिया
(B) यूरिक अम्ल
(C) अमीनो अम्ल
(D) यूरिया
उत्तर – (D) यूरिया

59. दुग्ध स्रावण का आरम्भ क्या कहलाता है?
(A) लैक्टोजेनेसिस
(B) ग्लाइकोजेनेसिस
(C) गैलेक्टोपोइजिस
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) लैक्टोजेनेसिस

60. SYL जल विवाद हरियाणा और पंजाब के बीच में है। कावेरी जल विवाद कौन-से दो राज्यों से सम्बन्धित है?
(A) केरल-कर्नाटक
(B) कर्नाटक-तमिलनाडु
(C) केरल-तमिलनाडु
(D) पश्चिम बंगाल-असम
उत्तर – (B) कर्नाटक-तमिलनाडु

61. राहुल उत्तर दिशा में 10 कि० मी० चलता है, वहीं से वापिस मुड़ता है और 6 कि० मी० दक्षिण दिशा में चलता है, उसके बाद 3 कि० मी० पूर्व दिशा में जाता है। वह मूलबिन्दु से कितनी दूरी पर पहुँच जाता है?
(A) 8 कि० मी०
(B) 7 कि० मी०
(C) 6 कि० मी०
(D) 5 कि० मी०
उत्तर – (D) 5 कि० मी०

62. 60 बच्चों की एक कक्षा में, जहाँ लड़कियों की संख्या लड़कों से दोगुनी है, कमल ने ऊपर से 16वाँ स्थान प्राप्त किया। यदि 9 लड़कियाँ कमल से आगे हैं, तो उसके बाद कितने लड़के हैं?
(A) 13
(B) 7
(C) 12
(D) 23
उत्तर – (A) 13

63. D, B का भाई है; M, B का भाई है; K, M का पिता है; T, K की पत्नी है, तो B का T से क्या सम्बंध है?
(A) पुत्र
(B) पुत्री
(C) या तो (A) या (B)
(D) डेटा अपर्याप्त
उत्तर – (C) या तो (A) या (B)

64. यदि 26 दिसम्बर, 2012 को बृहस्पतिवार था, तो सप्ताह का कौन-सा दिन 6 मार्च, 2012 को पड़ा था?
(A) सोमवार
(B) बुधवार
(C) शुक्रवार
(D) शनिवार
उत्तर – (B) बुधवार

65. 5 बजकर 20 मिनट पर घड़ी की दोनों सुईयों के बीच का कोण क्या होगा?
(A) 30°
(B) 45°
(C) 50°
(D) 40°
उत्तर – (D) 40°

66. एक दिवसीय महिला क्रिकेट में दुनिया की नंबर एक बल्लेबाज कौन है?
(A) लिजले ली
(B) स्मृति मंधाना
(C) एलिसा हीली
(D) स्टेफनी टेलर
उत्तर – (B) स्मृति मंधाना

67. आप किसी घटना या अपराध की FIR दर्ज करवाना चाहते हैं और पुलिस FIR दर्ज करने में आनाकानी करती है, तो आप किसके माध्यम से FIR दर्ज करवा सकते हैं?
(A) जिलाधीश के माध्यम से
(B) गृह मंत्री की सिफारिश से
(C) क्षेत्र के विधायक द्वारा
(D) न्यायालय में जाकर
उत्तर – (D) न्यायालय में जाकर

68. क्या एक पुलिस अधिकारी एक FIR दर्ज करते हुए किसी संगीन केस में अपनी तरफ से कोई टिप्पणी लिख सकता है या किसी भाग को स्पष्ट रूप से दर्शा सकता है?
(A) हाँ
(B) बिल्कुल नहीं
(C) उच्च अधिकारी की सलाह पर
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) बिल्कुल नहीं

69. आप एक पुलिस अधिकारी हैं एवं किसी घटना की रिपोर्ट देने के लिए प्रदेश के गृह मंत्री ने आपको बुलाया है। उसी समय पुलिस अधीक्षक ने भी उक्त रिपोर्ट के लिए आपको पेश होने को कहा है। आप पहले किसे रिपोर्ट करेंगे?
(A) प्रदेश के गृह मंत्री को
(B) जिला के पुलिस अधीक्षक को
(C) अपने विवेक से किसी को भी रिपोर्ट करना उचित नहीं समझते
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) जिला के पुलिस अधीक्षक को

70. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 498A किससे सम्बन्धित है?
(A) स्त्री के प्रति क्रूरता
(B) बलात्कार का मामला
(C) रिश्वत लेने का अपराध
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) स्त्री के प्रति क्रूरता

71. ‘पुलिस’ एवं ‘लॉ ऐण्ड आर्डर’ निम्नलिखित में से किसका विषय है?
(A) राज्य का
(B) केन्द्र का
(C) पुलिस अधीक्षक का
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – (A) राज्य का

72. नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 (CAA) भारत में कब लागू हआ?
(A) 10 जनवरी, 2020
(B) 10 दिसम्बर, 2019
(C) 9 दिसम्बर, 2019
(D) 12 दिसम्बर, 2019
उत्तर – (A) 10 जनवरी, 2020

73. द्वितीय ‘हरियाणा लॉ कमीशन’ के चेयरमन कौन थे?
(A) कमलकांत
(B) एच० एस० भल्ला
(C) मुकेश गर्ग
(D) न्यायाधीस सूर्यकांत
उत्तर – (B) एच० एस० भल्ला

74. ‘संजीवनी परियोजना’ हरियाणा में कब लांच की गयी?
(A) 24 मई, 2021
(B) 26 जनवरी, 2021
(C) 14 मई, 2021
(D) 15 अगस्त, 2021
उत्तर – (A) 24 मई, 2021

75. हरियाणा विधानसभा में किस तिथि को प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में स्थानीय लोगों को 75 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए प्रावधान का बिल पास किया गया?
(A) 1 नवम्बर, 2020
(B) 11 नवम्बर, 2020
(C) 5 नवम्बर, 2020
(D) 15 नवम्बर, 2020
उत्तर – (C) 5 नवम्बर, 2020

76. वर्तमान में विश्व हिन्दु परिषद के अध्यक्ष कौन हैं?
(A) विष्णु सदाशिव कोकजे
(B) आलोक कुमार
(C) प्रवीन तोगाड़िया
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (D) इनमें से कोई नहीं

77. ‘द प्रॉब्लम ऑफ द रूपी’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(A) पंडित जवाहरलाल नेहरू
(B) डा० भीमराव अम्बेडकर
(C) नरेन्द्र मोदी
(D) रघुराम जी० राजन
उत्तर – (B) डा० भीमराव अम्बेडकर

78. “बच्चों के हाथ में पत्थर नहीं लैपटॉप होना चाहिए।” – ये शब्द किसने कहे? (एक राज्य विशेष के सम्बन्ध में)
(A) नरेन्द्र मोदी
(B) अटल बिहारी वाजपेयी
(C) राजीव गाँधी
(D) लाल बहादुर शास्त्री
उत्तर – (A) नरेन्द्र मोदी

79. हरियाणा से सम्बन्ध रखने वाली निम्नलिखित में से कौन दिल्ली खेल विश्वविद्यालय की कुलपति थी?
(A) दीपा मलिक
(B) साक्षी मलिक
(C) कर्णम मल्लेश्वरी
(D) बबीता फोगाट
उत्तर – (C) कर्णम मल्लेश्वरी

80. बेबी रानी मौर्य कौन थी?
(A) खिलाड़ी
(B) मंत्री
(C) पत्रकार
(D) राज्यपाल
उत्तर – (D) राज्यपाल

81. भारत में अमेरिका के नए राजदूत कौन हैं?
(A) डेनियल स्मिथ
(B) सर्जियो गोर
(C) विक्रम मिश्री
(D) नवतेज सरना
उत्तर – (B) सर्जियो गोर

82. शरीर का कौन-सा अंग जन्म लेने के बाद आता है और मृत्यु से पहले चला जाता है?
(A) नाखून
(B) बाल
(C) दांत
(D) दिमाग
उत्तर – (C) दांत

83. खांडवी भारत के किस राज्य का व्यंजन है?
(A) उत्तराखंड
(B) गुजरात
(C) कर्नाटक
(D) पश्चिम बंगाल
उत्तर – (B) गुजरात

84. ‘कारगिल विजय दिवस’ की कौन-सी वर्षगांठ 26 जुलाई 2021 मनायी गई?
(A) 22वीं
(B) 20वीं
(C) 21वीं
(D) 25वीं
उत्तर – (A) 22वीं

85. हरियाणा के निम्न मुख्यमंत्रियों को कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित कीजिए :
1. बंसीलाल
2. बी० डी० गुप्ता
3. देवीलाल
4. भजनलाल
(A) 4, 3, 2, 1
(B) 1, 2, 3, 4
(C) 4, 2, 1, 3
(D) 4, 1, 3, 2
उत्तर – (B) 1, 2, 3, 4

86. कौन-सी फिल्म अभिनेत्री हरियाणा के एक प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी की पुत्रवधू है?
(A) प्रियंका चोपड़ा
(B) करीना कपूर
(C) मानुषी छिल्लर
(D) मल्लिका शेरावत
उत्तर – (B) करीना कपूर

87. हरियाणा में ‘कालेश्वर महादेव मठ’ निम्न में से किस स्थान के नजदीक है?
(A) कालका
(B) हथनी कुण्ड
(C) कालांवाली
(D) कलाँपुर
उत्तर – (B) हथनी कुण्ड

88. हरियाणा का एक स्थान लोहगढ़, निम्न में से किस शासक की राजधानी रहा है?
(A) महाराणा रणजीत सिंह
(B) महाराजा यादविंदर सिंह
(C) बाबा बन्दा सिंह बहादुर
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) बाबा बन्दा सिंह बहादुर

89. ‘भागवत गीता’ के किस अध्याय में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य रूप दर्शाया गया है?
(A) अध्याय 11
(B) अध्याय 12
(C) अध्याय 18
(D) इनमें से सभी
उत्तर – (A) अध्याय 11

90. हरियाणा के किस जिले की सीमा तीन राज्यों से मिलती है?
(A) रेवाड़ी
(B) झज्जर
(C) यमुनानगर
(D) पंचकुला
उत्तर – (C) यमुनानगर

91. हरियाणा में ‘बीरबल का छत्ता’ किस स्थान पर है?
(A) बूड़िया
(B) पानीपत
(C) नारनौल
(D) कुरुक्षेत्र
उत्तर – (C) नारनौल

92. हरियाणा के निम्न में से किस जिले में बाबा रामदेव को ‘हर्बल पार्क’ स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की गयी है?
(A) महेन्द्रगढ़
(B) यमुनानगर
(C) रेवाड़ी
(D) पंचकुला
उत्तर – (D) पंचकुला

93. हरियाणा राज्य के राज्यपाल बण्डारू दत्तात्रेय का जन्म किस राज्य में हुआ?
(A) आंध्र प्रदेश
(B) तेलंगाना
(C) कर्नाटक
(D) केरल
उत्तर – (B) तेलंगाना

94. वित्तीय वर्ष 2017-2018 के लिए हरियाणा का बजट किसने प्रस्तुत किया था?
(A) कैप्टन अभिमन्यु
(B) मनोहर लाल
(C) राम विलास शर्मा
(D) कंवर पाल गुर्जर
उत्तर – (A) कैप्टन अभिमन्यु

95. पुरातन काल में सिरसा को किस नाम से जाना जाता था?
(A) सोरिभ
(B) भिभिरा
(C) सिरसवा
(D) सैरिशाका
उत्तर – (D) सैरिशाका

96. दीपा मलिक किस खेल की खिलाड़ी है?
(A) शॉट पुट
(B) कुश्ती
(C) भारोत्तोलन
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) शॉट पुट

97. ‘पोर्टल’ एक बहुप्रचारित शब्द है। यह किससे जुड़ा है?
(A) कम्प्यूटर
(B) इंटरनेट
(C) गुगल
(D) कीबोर्ड
उत्तर – (B) इंटरनेट

98. भारत में रविवार की छुट्टी की शुरूआत कब हुई?
(A) 15 जून, 1890
(B) 5 जून, 1890
(C) 10 जून, 1891
(D) 10 जून, 1890
उत्तर – (D) 10 जून, 1890

99. हरियाणा सरकार के द्वारा मार्च 2017 में निम्न में से कौन-सा पोर्टल, भूमि-सौदे में पारदर्शिता लाने हेतु जारी किया गया?
(A) ई-जमीन
(B) ई-भूमि
(C) ई-रेजिस्ट्री
(D) ई-खरीद-फरोख्त
उत्तर – (B) ई-भूमि

100. हरियाणा में भाजपा के टिकट पर बरौदा विधानसभा का उपचुनाव किसने लड़ा था?
(A) बबीता फोगाट
(B) योगेश्वर दत्त
(C) कृष्ण मिदा
(D) कैप्टेन अभिमन्यु
उत्तर – (B) योगेश्वर दत्त