Haryana Police Durga Shakti Paper 12 Dec 2021 Answer Key
1. निम्नलिखित में से कौन-सा कंप्यूटर का एक घटक नहीं है?
(A) प्रोजेक्टर
(B) इनपुट यूनिट
(C) स्टोरेज यूनिट
(D) CPU
उत्तर – (A) प्रोजेक्टर
2. हरियाणा राज्य में बाजार समितियों के अधीक्षण और नियंत्रण के लिए 1 अगस्त 1969 को निम्नलिखित में से किसकी स्थापना की गई?
(A) हरियाणा अग्रिकल्चरल बोर्ड (HAB)
(B) हरियाणा स्टेट अग्रिकल्चरल बोर्ड (HSAB)
(C) हरियाणा स्टेट अग्रिकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड (HSAMB)
(D) हरियाणा सिल्क एण्ड मार्केटिंग बोर्ड (HSMB)
उत्तर – (C) हरियाणा स्टेट अग्रिकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड (HSAMB)
3. एक रुपए में 12 नारंगी बेचने के द्वारा एक व्यक्ति को 20% हानि होती है, 20% का लाभ कमाने के लिए उसे एक रुपए में कितने बेचने चाहिए?
(A) 5
(B) 10
(C) 8
(D) 15
उत्तर – (C) 8
4. निम्नलिखित में से कौन-सा राष्ट्रीय उद्यान हरियाणा में स्थित नहीं है?
(A) सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान
(B) राजाजी राष्ट्रीय उद्यान
(C) कालेसर राष्ट्रीय उद्यान
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) राजाजी राष्ट्रीय उद्यान
5. निम्नलिखित चित्र में दो डाइस (i) और (ii) दिये गये हैं। यदि छः निचले सतह पर हो, तो ऊपरी सतह पर कौन-सी संख्या होगी?

(A) 5
(B) 2
(C) 4
(D) 1
उत्तर – (A) 5
6. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड जैसे सार्वजनिक उद्यम ………….. के उदाहरण हैं।
(A) नवरत्न
(B) महारत्न
(C) मिनिरत्न
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) महारत्न
7. 1859 में विला फ्रैंका की संधि किनके बीच हुई?
(A) फ्रांस और ऑस्ट्रिया
(B) फ्रांस और इटली
(C) इटली और ऑस्ट्रिया
(D) इटली और जर्मनी
उत्तर – (A) फ्रांस और ऑस्ट्रिया
8. एक घड़ी एक घंटे में 6 मिनट आगे चलती है और सुबह 8 बजे सही समय सेट किया जाता है। यह घड़ी उसी दिन शाम का 6 बजना कब दिखाएगी?
(A) शाम 7:30 बजे
(B) शाम 7 बजे
(C) शाम 8:30 बजे
(D) शाम 8 बजे
उत्तर – (B) शाम 7 बजे
9. हरियाणा पुलिस ने एक नया सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन लॉन्च किया है, जिसका नाम …………. है, जो पुलिस को सभी आपराधिक रिकॉर्ड को डिजिटाइज़ और केंद्रीकृत करने की अनुमति देगा और एक जांच के दौरान एक केंद्रीकृत डेटाबेस के साथ एक संदिग्ध के विवरण का तुरंत मिलान करेगा।
(A) पुलिस डेटा सेन्ट्रलाइज़ेशन सिस्टम
(B) पुलिस डेटा एनालिटिक्स सिस्टम
(C) पुलिस डेटा डिजिटाइज़ेशन सिस्टम
(D) पुलिस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम
उत्तर – (D) पुलिस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम
10. एक परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए अधिकतम अंकों का 36% वांछित है। एक विद्यार्थी को 113 अंक मिले और वह 85 अंकों से अनुत्तीर्ण हो गया। अधिकतम अंक है :
(A) 1008
(B) 550
(C) 640
(D) 500
उत्तर – (B) 550
11. निम्नलिखित में से किस नगर में हरियाणा सरकार ने एक राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) स्थापित करने की योजना बनाई है?
(A) हिसार
(B) गुरुग्राम
(C) अंबाला
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) अंबाला
12. निम्नलिखित में से कब गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग, पटना की स्थापना की गई थी?
(A) मार्च 1971
(B) अप्रैल 1955
(C) अप्रैल 1972
(D) मई 1996
उत्तर – (C) अप्रैल 1972
13. 14वाँ गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया था?
(A) हवाना
(B) दिल्ली
(C) बैंगलोर
(D) बेलग्रेड
उत्तर – (A) हवाना
14. एक विद्यार्थी को अपने घर से कॉलेज जाने में एक घंटा और 40 मिनट लगता है। कॉलेज प्रातः 9:40 बजे शुरू होता है। यदि विद्यार्थी कॉलेज 10 मिनट पहले पहुँच जाता है, तो वह घर से कितना बजे निकला होगा?
(A) प्रातः 8:00 बजे
(B) प्रातः 7:40 बजे
(C) प्रातः 7:45 बजे
(D) प्रातः 7:50 बजे
उत्तर – (D) प्रातः 7:50 बजे
15. वर्तमान में हरियाणा में विधानसभा सीटों की कुल संख्या कितनी है?
(A) 90
(B) 95
(C) 100
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) 90
16. निम्नलिखित प्रश्न में 3 वृत्त हैं। पहला वृत्त गेंहूँ वाले क्षेत्र को दर्शाता है, दूसरा चावल और तीसरा चना के क्षेत्र को दर्शाता है।

गेंहूँ, चना और चावल के क्षेत्र को दर्शाता है :
(A) E
(B) C
(C) D
(D) A
उत्तर – (A) E
17. एक ………….. छोटे डाटा सुरक्षा आक्रमण की एक श्रृंखला है जो एक साथ बड़े आक्रमण में परिणित होती है।
(A) IPR उल्लंघन
(B) फिशिंग
(C) डॉक्सिंग
(D) सलामी आक्रमण
उत्तर – (D) सलामी आक्रमण
18. 60 लीटर के एक मिश्रण में दूध और पानी का अनुपात 2 : 1 है। यदि दूध और पानी का अनुपात 1 : 2 करना है, तो आगे मिलाए जाने वाले पानी की मात्रा लीटर में होगी
(A) 60
(B) 30
(C) 40
(D) 20
उत्तर – (A) 60
19. निम्नलिखित में से हरियाणा की भैंस की कौन-सी किस्म को ‘भारत का काला सोना’ कहा जाता है?
(A) नागपुरी
(B) सुरती
(C) नीली रावी
(D) मुर्रा
उत्तर – (D) मुर्रा
20. एक चक्र में वोल्टेज 0 ≤ t ≤ π/ω, हेतु V = Vosinωt, π/ω ≤ t ≤ 2π/ω के लिए V = – Vosinωt के रूप में परिवर्तित होता है। एक चक्र के लिए वोल्टेज का औसत मान है
(A) Vo/2
(B) 2Vo/π
(C) Zero
(D) Vo/√2
उत्तर – (B) 2Vo/π
21. कोल्ड-ब्लडेड जानवर है :
(A) पोइकिलोथर्मस
(B) पॉइथर्मस
(C) होलोथर्मस
(D) पोइटोहर्मस
उत्तर – (A) पोइकिलोथर्मस
22. फेसबुक को वर्ष ……….. में सोशल नेटवर्किंग सेवा और वेबसाइट के रूप में लॉन्च किया गया था, जो मार्क जुकरबर्ग और उनके कुछ सहयोगियों द्वारा स्थापित किया गया था।
(A) 2010
(B) 2005
(C) 2006
(D) 2004
उत्तर – (D) 2004
23. पशुधन में नीली जीभ (ब्लू टंग) रोग किसके कारण होता है?
(A) मायकोटॉक्सिन
(B) कवक
(C) बैक्टीरिया
(D) वायरस
उत्तर – (D) वायरस
24. निम्नलिखित में से भारत के किस नगर ने नीति आयोग के संपोषणीय विकास लक्ष्य (SDG) शहरी सूचकांक और डैशबोर्ड 2021-22 में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है?
(A) शिमला
(B) कोयंबतूर
(C) मुंबई
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) शिमला
25. हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज ………….. नदी पर स्थित है।
(A) यमुना
(B) कृष्णावती
(C) सतलुज
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) यमुना
26. मोहन जहाँ खड़ा है वहाँ से 7 किलोमीटर उत्तर की ओर चलता है उसके बाद दायीं ओर मुड़ जाता है और सीधा 3 किलोमीटर चलता है। फिर दायीं ओर मुड़कर वह 7 किलोमीटर चलता है। वह जहाँ से चला था वहाँ से अभी कितने किलोमीटर की दूरी पर है?
(A) 5
(B) 4
(C) 3
(D) 1
उत्तर – (C) 3
27. एक कमरे में प्रत्येक व्यक्ति प्रत्येक व्यक्ति से हाथ मिलाता है। यदि 66 बार हाथ मिलाए गए, तो कमरे में व्यक्तियों की संख्या है :
(A) 14
(B) 12
(C) 8
(D) 11
उत्तर – (B) 12
28. किस प्रकार में अंडाशय थैलेमस पर सर्वोच्च स्थान रखता है?
(A) पेरिगिनी
(B) एपिगिनी
(C) हाइपोगिनी
(D) मेसोगिनी
उत्तर – (C) हाइपोगिनी
29. गुटनिरपेक्ष आंदोलन के पाँच संस्थापकों में ………….. शामिल नहीं है।
(A) रूस के स्टालिन
(B) घाना के नक्रमाह
(C) इंडोनेशिया के सुकर्णों
(D) युगोस्लाविया के जोसिप ब्रोज़ टीटो
उत्तर – (A) रूस के स्टालिन
30. किसी फर्म के द्वारा प्रयुक्त इनपुट और उत्पादित आउटपुट के बीच के संबंध को …………. के नाम से जाना जाता है।
(A) लागत-आउटपुट संबंध
(B) उत्पादन की लागत
(C) लागत कार्य
(D) उत्पादन कार्य
उत्तर – (D) उत्पादन कार्य
31. इंडिका के लेखक कौन हैं?
(A) विशाखदत्त
(B) ह्वेन सांग
(C) मेगस्थनीज
(D) कौटिल्य
उत्तर – (C) मेगस्थनीज
32. हरियाणा नलका योजना, 2021 का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(A) शहरी लोगों को नल का पानी उपलब्ध कराना
(B) राज्य में औद्योगिक संपत्तियों को नल का पानी उपलब्ध कराना
(C) ग्रामीण लोगों को नल का पानी उपलब्ध कराना
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) ग्रामीण लोगों को नल का पानी उपलब्ध कराना
33. कंप्यूटर नेटवर्क में ………… प्रणाली का उपयोग किया जाता है जो विभिन्न उपयोगकर्ताओं को एक ही नेटवर्क पर समान डेटा और एप्लिकेशन प्रोग्राम करने की अनुमति देता है।
(A) मल्टी-प्रोसेसर ऑपरेटिंग सिस्टम
(B) मल्टी-यूजर ऑपरेटिंग सिस्टम
(C) मल्टी प्रोग्रामिंग ऑपरेटिंग सिस्टम
(D) बैच प्रोसेसिंग ऑपरेटिंग सिस्टम
उत्तर – (B) मल्टी-यूजर ऑपरेटिंग सिस्टम
34. GUI का अर्थ है :
(A) ग्राफिकल यूनिक इंटरफेस
(B) ग्राफिकल यूनिवर्सल इंटरफेस
(C) ग्राफ यूज़ इंटरफ़ेस
(D) ग्राफिकल यूज़र इंटरफ़ेस
उत्तर – (D) ग्राफिकल यूज़र इंटरफ़ेस
35. WWW पर हाइपरटेक्स्ट दस्तावेज़ …………. के रूप में जाने जाते हैं।
(A) वेब पेजस्
(B) वेबसाइट
(C) होम पेज
(D) हाइपरलिंक्स
उत्तर – (A) वेब पेजस्
36. ………….. दो या दो से अधिक घटकों/उपकरणों के बीच कनेक्शन का एक सेट है, जो गंतव्य के स्रोत से एक शब्द के कई/सभी बिट्स को स्थानांतरित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
(A) प्रोसेसर
(B) मेमोरी
(C) बस
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) बस
37. ‘नीली क्रांति’ शब्द किससे संबंधित है?
(A) एरोनोटिक्स
(B) केरोसिन
(C) नीला हीरा
(D) मछली
उत्तर – (D) मछली
38. हरियाणा राज्य कब बनाया गया?
(A) 1 नवंबर 1956
(B) 1 नवंबर 1966
(C) 1 नवंबर 1968
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) 1 नवंबर 1966
39. किसी कूट भाषा में ‘743’ का मतलब ‘Mangoes are good’, ‘657’ का मतलब ‘Eat good food’, ‘934’ का मतलब ‘Mangoes are riped’ । तो इस भाषा में कौन-सा अंक ‘riped’ को दर्शाता है?
(A) कह नहीं सकते
(B) 4
(C) 9
(D) 5
उत्तर – (C) 9
40. अपनी सामान्य चाल का 5/6 चलते हुए एक व्यक्ति अपने कार्य स्थान पर 10 मिनट देर से पहुँचता है। व्यक्ति द्वारा उस दूरी को तय करने के लिए लिया गया सामान्य समय है :
(A) 8 मिनट 20 सेकंड
(B) 50 मिनट
(C) 12 मिनट
(D) 1 घंटा
उत्तर – (B) 50 मिनट
41. ऐतिहासिक शेरशाह सूरी मार्ग को ………….. कहा जाता है।
(A) NH-1
(B) NH-7
(C) NH-8
(D) NH-4
उत्तर – (A) NH-1
42. भ्रष्टाचार की समस्या, काला धन, आतंकवाद और अर्थव्यवस्था में नकली करेंसी के प्रचलन से निपटने के लिए नवंबर 2016 में भारत सरकार द्वारा की गई ………….. एक नई पहल थी।
(A) ई-बैंकिंग
(B) GST
(C) बैंक विलयन
(D) विमुद्रीकरण
उत्तर – (D) विमुद्रीकरण
43. मेरी माँ के भाई की इकलौती बेटी रिश्ते में मेरी क्या होगी?
(A) भतीजी
(B) बहन
(C) ममेरी बहन
(D) चाची
उत्तर – (C) ममेरी बहन
44. निम्नलिखित समरूपता को पूर्ण कीजिए।
BANISH : NASHIB : : HARPED : ?
(A) DEPRAH
(B) RAEDPH
(C) ARHDEP
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) RAEDPH
45. कौन-सा वार्षिक भुगतान 8% प्रतिवर्ष की दर से 5 वर्षों में रु. 580 के एक ऋण को मोचन कर देगी?
(A) रु. 120
(B) रु. 100
(C) रु. 65.60
(D) रु. 166.40
उत्तर – (B) रु. 100
46. सड़क यातायात सुरक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल फोरम ने सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मौतों और चोटों को कम करने के लिए हरियाणा पुलिस की पहल की सराहना निम्न में से किस पर की थी?
(A) NH 907
(B) NH 44
(C) NH 52
(D) NH 11
उत्तर – (B) NH 44
47. हरियाणा विधानसभा का प्रथम स्पीकर कौन थे?
(A) शन्नो देवी
(B) राव विरेन्द्र सिंह
(C) कँवर पाल
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) शन्नो देवी
48. KCI, NaCl और MgSO4, के लिए, वाण्ट हॉफ कारक, i लगभग …………. है क्योंकि विलयन अत्यंत विरल हो जाता है।
(A) 1
(B) 3
(C) 2
(D) 4
उत्तर – (C) 2
49. डिफ़ॉल्ट रूप से, माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल 2003 में प्रत्येक वर्कबुक में …………… वर्कशीट होते हैं जिसे शीट टैब द्वारा एक्सेस किया जा सकता है।
(A) चार
(B) दो
(C) तीन
(D) एक
उत्तर – (C) तीन
50. हरियाणा राज्य के किसान निम्नलिखित में से किसमें मछली पकड़ने के लिए प्रेरित हैं?
(A) मुहाने में
(B) केवल खारे पानी
(C) समुद्री पानी
(D) अंतर्देशीय जल और कृत्रिम तालाब
उत्तर – (D) अंतर्देशीय जल और कृत्रिम तालाब
51. बिना किसी स्वार्थपरता या स्वार्थ के दूसरों को लाभ पहुँचाने के लिए कार्य करने का सिद्धांत
(A) प्रतिशोध
(B) घृणा
(C) परोपकारिता
(D) दुश्मनी
उत्तर – (C) परोपकारिता
52. निम्नलिखित समरूपता पूर्ण कीजिए।
ΑΕΙ : ΕΙΜ : : IOU : ?
(A) MSY
(B) JKL
(C) EIM
(D) XYZ
उत्तर – (A) MSY
53. एक व्यक्ति 3 किलोमीटर पूर्व की ओर जाता है फिर 2 किलोमीटर उत्तर की ओर जाता है तथा पुनः 2 किलोमीटर पूर्व की ओर जाता है, इसके बाद अंत में 14 किलोमीटर दक्षिण की ओर जाता है। वह जहाँ से चला था वहाँ पहुँचने के लिए निकटतम दूरी क्या होगी?
(A) 12 किलोमीटर
(B) 13 किलोमीटर
(C) 21 किलोमीटर
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) 13 किलोमीटर
54. [(0.5)4 – (0.4)4] ÷ [(0.5)2 + (0.4)2] का मान है :
(A) 0.009
(B) 0.09
(C) 9
(D) 0.9
उत्तर – (B) 0.09
55. निम्नलिखित में से किसमें जलीय वातावरण में अनुक्रम प्रारंभ होता है?
(A) मेसार्च
(B) ज़ेराच
(C) हाइड्रार्च
(D) लिथोसेरे
उत्तर – (C) हाइड्रार्च
56. निम्नलिखित में से कौन-सा एक इनपुट डिवाइस नहीं है?
(A) प्रिंटर
(B) माउस
(C) स्कैनर
(D) कीबोर्ड
उत्तर – (A) प्रिंटर
57. ………….. का प्रयोग सभी पतों को दिखाए बिना कई पतों पर संदेश भेजने के लिए किया जाता है।
(A) Attach files
(B) Courtesy Copy
(C) Subject
(D) Blind Carbon Copy
उत्तर – (D) Blind Carbon Copy
58. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में कौशल रोज़गार निगम, हरियाणा का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है?
(A) अमित खत्री
(B) दुर्गा शक्ति नागपाल
(C) स्मिता सबरवाल
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) शरणदीप कौर ब्रार
59. मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए ईरान सरकार ने निम्नलिखित में से कौन-सी मुद्रा शुरू की है?
(A) टोमान
(B) पाउंड स्टर्लिंग
(C) रियल
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) टोमान
60. यदि 4 पर्यवेक्षणों का औसत 20 है और उसमें एक नियतांक ‘C’ को प्रत्येक पर्यवेक्षण में जोड़ दिया जाता है, तो माध्य 22 हो जाता है। ‘C’ का मान है :
(A) 6
(B) 2
(C) 4
(D) – 2
उत्तर – (B) 2
61. कमल अपनी बहन वीणा, जो अपने भाई विजय से 2 साल छोटी है, से 5 गुणा बड़ा है। यदि विजय 10 साल का है, तो कमल की उम्र क्या होगी?
(A) 56 वर्ष
(B) 42 वर्ष
(C) 40 वर्ष
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) 40 वर्ष
62. धन शोधन कानून के संदर्भ में, FERA ………… के लिए आता है।
(A) फाइनानशियल एक्सचेंज रजिस्ट्रेशन एक्ट
(B) फॉरिन एक्सचेंज रेग्यूलेशन एक्ट
(C) फॉरिन इकॉनामिक्स रेग्यूलेशन एक्ट
(D) फॉरिन इकॉनामिक्स रजिस्ट्रेशन एक्ट
उत्तर – (B) फॉरिन एक्सचेंज रेग्यूलेशन एक्ट
63. यदि एक निश्चित कोड में APPLE का कोड 25 किया गया है, GRAPES का कोड 36 किया गया है, तो PAPAYA का कोड क्या होगा?
(A) 36
(B) 49
(C) 4
(D) 81
उत्तर – (A) 36
निर्देश (प्र.सं. 64 और प्र. सं. 65): निम्नलिखित श्रृंखला में लुप्त संख्या ज्ञात कीजिए।
64. 7, 12, 19, 28, ?
(A) 37
(B) 39
(C) 57
(D) 49
उत्तर – (B) 39
65. 8, 12, ?, 64, 128
(A) 28
(B) 27
(C) 15
(D) 36
उत्तर – (A) 28
66. निम्नलिखित में से कौन-सा हरियाणा का राज्य पक्षी है?
(A) मिलियोबेटिस एक्विला
(B) एक्रिडोथिरीज ट्रिस्टिस
(C) कोरवस ब्रैकिराइनोकस
(D) फ्रैंकोलिनस फ्रैंकोलिनस
उत्तर – (D) फ्रैंकोलिनस फ्रैंकोलिनस (काला तीतर)
67. हेटिरोस्टेमोनि क्या है?
(A) विभिन्न लंबाई के पुंकेसर
(B) समान लंबाई के 6 पुंकेसर
(C) पुंकेसर समान लंबाई में पेरिऐन्थ से जुड़े होते हैं
(D) समान लंबाई के 4 पुंकेसर
उत्तर – (A) विभिन्न लंबाई के पुंकेसर
68. (592 × 592 × 592 + 167 × 167 × 167) ÷ (592 × 592 – 592 × 167 + 167 × 167) का मान है :
(A) 759
(B) 425
(C) 334
(D) 1184
उत्तर – (A) 759
69. P, Q, R, S और T पांच विद्यार्थी एक बेंच पर बैठे हैं। T और Q एक साथ बैठे हैं, T और R एक साथ बैठे हैं, P एकदम बायीं ओर बैठा है और Q एकदम दाहिने से दूसरे स्थान पर बैठा है। P और Q के बीच में कौन बैठा है?
(A) R और S
(B) R और T
(C) R और P
(D) Q और R
उत्तर – (B) R और T
70. यह एक समाज के भीतर व्यक्तियों के बीच संबंधों पर केंद्रित है :
(A) प्रतीकात्मक अंतः क्रियावाद
(B) संघर्ष सिद्धांत
(C) प्रत्यक्षवाद
(D) संरचनात्मक कार्यात्मकता
उत्तर – (A) प्रतीकात्मक अंतः क्रियावाद
71. चित्र (x) को नीचे दिए गए चार पर्यायी चित्रों में से किसी एक चित्र में समाहित किया गया है। पर्यायी चित्रों में से सही चित्र का पता करें जिसमें चित्र (x) को समाहित किया गया है।

उत्तर – (A)
72. एक सैद्धांतिक दृष्टिकोण जो समाज को एक संरचना के रूप में देखता है, जो उस समाज को बनाने वाले व्यक्तियों की जैविक और सामाजिक जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाए गए परस्पर संबंधित भागों के साथ है, उसे कहते हैं :
(A) आदर्शवाद
(B) अंतः क्रियावाद
(C) समाजवाद
(D) प्रकार्यवाद
उत्तर – (D) प्रकार्यवाद
73. ‘सरिस्क’ वन्यजीव अभयारण्य ………… राज्य में स्थित है।
(A) गुजरात
(B) राजस्थान
(C) बिहार
(D) उत्तर प्रदेश
उत्तर – (B) राजस्थान
74. सशस्त्र पुलिस की पद संरचना में से निरीक्षक किसमें आता है?
(A) सेक्शन
(B) कंपनी
(C) प्लाटून
(D) बटालियन
उत्तर – (C) प्लाटून
75. निम्नलिखित चित्रों में प्रश्न चिह्न (?) लगे चित्र के लिए उचित पर्याय बताएं।

उत्तर – (C)
76. जलकताई मशीन का आविष्कार किसने किया?
(A) जेम्स वाट
(B) रिचर्ड आर्कराइट
(C) सर क्लेमेंट क्लार्क
(D) जेम्स हरग्रीव्ज
उत्तर – (B) रिचर्ड आर्कराइट
77. आसियान (ASEAN) की स्थापना ………….. में हुई थी।
(A) 1967
(B) 1985
(C) 1975
(D) 1954
उत्तर – (A) 1967
78. “विश्व स्वास्थ्य दिवस” प्रति वर्ष ………….. को मनाया जाता है।
(A) 22 सितंबर
(B) 8 मार्च
(C) 7 अप्रैल
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) 7 अप्रैल
79. …………. वसा और तेल में घुलनशील है।
(A) विटामिन A
(B) विटामिन B2
(C) विटामिन B12
(D) विटामिन C
उत्तर – (A) विटामिन A
80. माइक्रोसॉफ्ट-पावरप्वाइंट में, यदि आप …………. चुनते हैं, तो उपयोगकर्ता द्वारा चुने गए डिज़ाइन का उपयोग करके, जिसमें एक स्लाइड शामिल है, एक नई प्रस्तुति प्रदर्शित होती है।
(A) स्टेटस बार
(B) टूल बार
(C) डिजाइन टेम्प्लेट
(D) मेनू बार
उत्तर – (C) डिजाइन टेम्प्लेट
81. यदि एक निश्चित कोड में RAINBOW को ABINORW कोड दिया गया है, तो उसी कोड में TRAIN को कैसे कोड किया जाएगा?
(A) RAINT
(B) NIATR
(C) AINRT
(D) ANITR
उत्तर – (C) AINRT
82. श्री विजय अपनी कक्षा में ऊपर से 9वें रैंक पर और नीचे से 38वें रैंक पर है। कक्षा में कुल कितने विद्यार्थी हैं?
(A) 48
(B) 46
(C) 47
(D) 45
उत्तर – (B) 46
83. a और b दो अभिव्यक्तियों का मसप (HCF) 1 है। उनका लसप (LCM) है :
(A) 1/ab
(B) a – b
(C) ab
(D) a + b
उत्तर – (C) ab
84. हरियाणा में लाला लाजपत राय पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
(A) जींद
(B) हिसार
(C) करनाल
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) हिसार
85. मनुष्य, लंबे समय से, न केवल विभिन्न प्रकार के जीवों और उनकी विविधताओं के बारे में जानने में रुचि रखते थे बल्कि उनके बीच के संबंधों के बारे में भी जानना चाहते थे, अध्ययन की इस शाखा को कहा जाता है :
(A) सरक्शन
(B) व्यवस्था
(C) सिस्टमैटिक्स
(D) सहयोग
उत्तर – (C) सिस्टमैटिक्स
86. अर्थशास्त्र में नोबल पुरस्कार / अर्थशास्त्र में वेरिजस रिक्सबैंक पुरस्कार-2019 ………….. के लिए दिया गया।
(A) श्रम अर्थव्यवस्था में अनुभवजन्य योगदान
(B) अनौपचारिक संबंधों के विश्लेषण में विधिक योगदान
(C) वैश्विक गरीबी के उन्मूलन में प्रायोगिक उपागम
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) वैश्विक गरीबी के उन्मूलन में प्रायोगिक उपागम
87. स्लेश एंड बर्न कृषि को …………. में ‘मिल्पा’ के नाम से जाना जाता है।
(A) वियतनाम
(B) वेंजुएला
(C) इंडोनेशिया
(D) मेक्सिको
उत्तर – (D) मेक्सिको
88. अंग्रेजी वर्णमाला में बायीं छोर से 21वां अक्षर कौन-सा है?
(A) U
(B) L
(C) T
(D) V
उत्तर – (A) U
89. एक पिंड का संवेग 25% बढ़ा दिया जाता है। गतिज ऊर्जा लगभग …………. बढ़ी है।
(A) 38%
(B) 5%
(C) 56%
(D) 25%
उत्तर – (C) 56%
90. फीफा (फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन) रैंकिंग 2021 में भारत का स्थान कौन-सा है?
(A) 108वाँ
(B) 101वाँ
(C) 106वाँ
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) 106वाँ
Direction (Q. No. 91 and Q. No. 92) : Fill in the blanks with appropriate prepositions from the alternatives given below them.
91. I saw him ………… the crowd.
(A) on
(B) among
(C) besides
(D) in
Answer – (D) in
92. They found gold coins ………….. the mattress.
(A) through
(B) beneath
(C) into
(D) across
Answer – (B) beneath
Direction (Q. No. 93 and Q. No. 94) : Fill in the blanks with appropriate articles from the alternatives given below them.
93. He is ………… LL.B.
(A) no article required
(B) the
(C) an
(D) a
Answer – (C) an
94. ………….. boy sings a melodious song at the crack of dawn.
(A) No article required
(B) An
(C) Neither (B) nor (D)
(D) A
Answer – (D) A
95. Fill up the blank in the following sentence using the right forms of the word given in bracket.
The boys were ridiculing him for his ………… (coward).
(A) Cowardy
(B) Coward
(C) Cowardice
(D) Cowardly
Answer – (C) Cowardice
96. ‘चलते-चलते’ …………… शब्द का उदाहरण है।
(A) विदेशी
(B) पुनरुक्त
(C) तद्भव
(D) तत्सम
उत्तर – (B) पुनरुक्त
97. ‘पुष्कर’ का तद्भव शब्द …………. है।
(A) पोखर
(B) पुकार
(C) पैर
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) पोखर
98. ‘अपराधी’ शब्द का स्त्रीलिंग रूप …………… है।
(A) अपराधिनी
(B) अपरादिनी
(C) अपराधिन
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) अपराधिनी
99. विसर्ग का प्रयोग ………… शब्दों में ही होता है।
(A) तत्सम
(B) तद्भव
(C) विदेशी
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) तत्सम
100. उच्चरित शब्द को लिखने में प्रयुक्त लिपि चिह्नों के व्यवस्थित रूप को ………….. कहते हैं।
(A) स्वर
(B) वर्तनी
(C) विसर्ग
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) वर्तनी