Haryana Police Male Constable Paper 31 Oct 2021 Shift 2 (Evening Shift) Answer Key
1. एक मित्र के साथ त्वरित तत्समय संप्रेषण के लिए आपको क्या करना होगा?
(A) ई-मेल
(B) इंटरनेट रिले चैट (IRC)
(C) यूजनेट
(D) मेलिंग लिस्ट
उत्तर – (B) इंटरनेट रिले चैट (IRC)
2. अफगानिस्तान में तालिबान का शासन और अल-कायदा पर हमले के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन का कोड नाम क्या था?
(A) ऑपरेशन ब्लू स्टार
(B) ऑपरेशन एण्डुरिंग फ्रीडम
(C) ऑपरेशन नेपच्यून स्पेयर
(D) ऑपरेशन ऑल क्लियर
उत्तर – (B) ऑपरेशन एण्डुरिंग फ्रीडम
निर्देश प्र.सं. 3-5 : प्रश्नों का उत्तर देने के लिए निम्नलिखित सूचना को ध्यान से पढ़िए।
आठ मित्र P, M, R, T, Q, U, V और W दो विपरीत पंक्तियों में एक-दूसरे की ओर मुख करके बैठे हैं। प्रत्येक पंक्ति में 4 व्यक्ति है। P, U और V के बीच में हैं और उत्तर की ओर मुख है। W, Q के विपरीत है जो कि M के तुरंत बाएँ हैं। R, T और M के बीच है। W, V के तुरंत दाएँ है।
3. कौन R के तुरंत दाएँ है?
(A) M
(B) U
(C) P
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (D) इनमें से कोई नहीं
4. निम्नलिखित में से कौन-से युग्म में एक-दूसरे के विपरीत बैठे व्यक्ति हैं?
(A) MV
(B) RV
(C) TV
(D) UR
उत्तर – (A) MV
5. निम्नलिखित पाँच में से चार उनकी स्थितियों के आधार पर एक प्रकार से समान हैं और एक समूह बनाते हैं। इनमें से कौन-सा उस समूह में नहीं आता है?
(A) TP
(B) RV
(C) QP
(D) QV
उत्तर – (C) QP
6. भारत में, प्रच्छन्न बेरोजगारी …………… में अधिक देखी जा सकती है।
(A) कृषि क्षेत्र
(B) औद्योगिक क्षेत्र
(C) सेवा क्षेत्र
(D) शिक्षा क्षेत्र
उत्तर – (A) कृषि क्षेत्र
7. दो बहुपदों का महत्तम समापवर्तक (HCF) और लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) क्रमशः (x + y) और (3x5 + 5x4y + 2x3y2 – 3x2y3 – 5xy4 – 2y5) है। यदि एक बहुपद (x2 – y2) है, तो दूसरा क्या है?
(A) 3x4 – 8x3y – 10x2y2 + 7xy3 – 2y4
(B) 3x4 – 8x3y + 10x2y2 + 7xy3 – 2y4
(C) 3x4 + 8x3y + 10x2y2 + 7xy3 + 2y4
(D) 3x4 + 8x3y – 10x2y2 + 7xy3 + 2y4
उत्तर – (C) 3x4 + 8x3y + 10x2y2 + 7xy3 + 2y4
8. …………. डाक विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) द्वारा शुरू की गई एक नई डिजिटल पेमेंट एप्लीकेशन है।
(A) डाकपे
(B) पोस्टपे
(C) जस्टपे
(D) भीम
उत्तर – (A) डाकपे
9. लुप्त अक्षरों को ज्ञात करें।
_ _ a b a _ _ b a _ a b
(A) a b b a b
(B) b a a b b
(C) a b b a a
(D) b b a b a
उत्तर – (A) a b b a b
10. हाल ही के एक अध्ययन के अनुसार, समुद्र के पानी के गर्म होने के कारण पृथ्वी की चमक में गिरावट आई है। यह अध्ययन निम्नलिखित में से किसमें प्रकाशित हुआ था?
(A) नेचर जियोसाइंस
(B) जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स
(C) क्लाइमेट डाइनामिक्स
(D) इन्वायरमेंटल साइंस
उत्तर – (B) जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स
11. भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना निम्नलिखित में से किस आयोग की सिफारिशों पर की गई थी?
(A) हिल्टन यंग आयोग
(B) हर्टोग आयोग
(C) सैडलर आयोग
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) हिल्टन यंग आयोग
12. भारत में प्रति इकाई क्षेत्र में औसत वार्षिक मछली उत्पादन में हरियाणा राज्य किस स्थान पर है?
(A) पहला
(B) चौथा
(C) तीसरा
(D) दूसरा
उत्तर – (D) दूसरा
13. SCSI का मतलब है :
(A) स्माल कोडिंग सिस्टम इंटरफेस
(B) स्माल कोडिंग सिस्टम इंटरेक्शन्
(C) स्माल कंप्यूटर सिस्टम इंटरफेस
(D) स्माल कंप्यूटर सिस्टम इंटरेक्शन्
उत्तर – (C) स्माल कंप्यूटर सिस्टम इंटरफेस
14. ………….. ग्राहकों से अनुरोध प्राप्त करता है, प्रसंस्करण करता है और वापस उन्हें परिणाम भेजता है।
(A) वेब ब्राउजर
(B) वेब पेज
(C) वेब सर्वर
(D) वेब साइट
उत्तर – (C) वेब सर्वर
15. केरल में मानसून पूर्व वर्षा को कहा जाता है :
(A) मैंगो शावर
(B) ब्लॉसम शावर
(C) कालबैसाखी
(D) लू
उत्तर – (A) मैंगो शावर
16. बैंकिंग विनियमन अधिनियम किस वर्ष अधिनियमित किया गया था?
(A) 1947
(B) 1948
(C) 1949
(D) 1950
उत्तर – (C) 1949
17. सरल घनीय जालिका में भराई क्षमता है
(A) 68%
(B) 52.4%
(C) 54.2%
(D) 64%
उत्तर – (B) 52.4%
18. जब संतान की उत्पत्ति एक अकेले जनक द्वारा युग्मज निर्माण के साथ या बिना होती है, तो प्रजनन को ………….. कहते हैं।
(A) अलैंगिक
(B) लैंगिक
(C) परालैंगिक
(D) परलिंगी
उत्तर – (A) अलैंगिक
19. संयुक्त राष्ट्र (UN) के वर्तमान महासचिव कौन है?
(A) एंटोनियो गुटेरस
(B) बान की मून
(C) कोफी अन्नान
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) एंटोनियो गुटेरस
20. 30% केनेडियन परिवार के पास कुत्ता है, 30% केनेडियन परिवार के पास बिल्ली है और 50% केनेडियन परिवार के पास न ही कुत्ता है न बिल्ली। कितने प्रतिशत केनेडियन परिवार के पास कुत्ता और बिल्ली दोनों है?
(A) 10
(B) 20
(C) 30
(D) 50
उत्तर – (A) 10
21. एक समतल में 10 बिंदु हैं, जिनमें से 6 संरेख हैं। इन बिंदुओं को मिलाने से बनने वाले त्रिभुजों की संख्या है :
(A) 100
(B) 120
(C) 150
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) 100
22. इनमें से कौन-सा फरमेंटेबल शुगर से ईस्ट और बैक्टेरियम द्वारा उत्पादित है?
(A) सेल्युलोज़
(B) लैक्टोज
(C) स्टार्च
(D) इथेनॉल
उत्तर – (D) इथेनॉल
23. ………….. ब्राउजर के प्रकार हैं।
(A) ग्राफिकल ब्राउजर
(B) टेक्स्ट ब्राउजर
(C) दोनों (A) और (B)
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) दोनों (A) और (B)
24. अरुणा छियालीस लोगों की कक्षा में बारहवें स्थान पर है। अंत से उसका स्थान क्या होगा?
(A) 33
(B) 34
(C) 35
(D) 37
उत्तर – (C) 35
25. एक दिन जॉन घर से निकला और दक्षिण की ओर 10 किमी साईकिल चलाई। दाएँ मुड़ा और 5 किमी साईकिल चलाई और दाएँ मुड़कर 10 किमी साईकिल चलाई और बाएँ मुड़कर 10 किमी साईकिल चलाई। उसे सीधे घर जाने के लिए कितने किमी साईकिल चलानी होगी?
(A) 10 किमी
(B) 25 किमी
(C) 20 किमी
(D) 15 किमी
उत्तर – (D) 15 किमी
26. स्वामित्व योजना के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।
I. स्वामित्व पंचायती राज मंत्रालय की एक केंद्र क्षेत्र की योजना है जिसका उद्देश्य ग्रामीण आवासीय क्षेत्रों के निवासियों को संपत्ति अधिकार देना है।
II. इसका लक्ष्य नवीनतम सर्वेक्षण ड्रोन तकनीक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आवासित भूमि की सीमांकित करना है।
(A) केवल कथन I सत्य है
(B) केवल कथन II सत्य है
(C) कथन I और II दोनों सत्य है
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) कथन I और II दोनों सत्य है
27. एक …………… निचली सतह पर धँसी हुई एक रबड़ की गेंद और ऊपर की ओर बटन वाली एक छोटी हाथ में रखने वाली पॉइंटिंग डिवाइस है।
(A) माउस
(B) लाइटपेन
(C) ट्रैकपैड
(D) जॉयस्टिक
उत्तर – (A) माउस
28. कोरिओलिस बल के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
(A) कोरिओलिस बल अक्षांश के कोण से सीधे आनुपातिक है
(B) कोरिओलिस बल दबाव ढाल बल से समानांतर कार्य करता है
(C) भूमध्य रेखा पर कोरिओलिस बल शून्य है
(D) यह ध्रुवों पर अधिकतम है
उत्तर – (B) कोरिओलिस बल दबाव ढाल बल से समानांतर कार्य करता है
29. कंप्यूटर A किसी प्रविष्टि को प्रोसेस करने में 3 मिनट लेता है जबकि कंप्यूटर B 5 मिनट लेता है। अगर कंप्यूटर A, B और C एक घंटे में औसतन 14 प्रविष्टि को प्रोसेस कर सकते हैं, एक प्रविष्टि को अकेले प्रोसेस करने में कंप्यूटर C को कितने मिनट लगेंगे?
(A) 10
(B) 4
(C) 6
(D) 8
उत्तर – (C) 6
30. जलीय जीवों के लिए जल की ………….. अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।
(A) मात्रा
(B) गुणवत्ता
(C) टर्बिडिटी
(D) रंग
उत्तर – (B) गुणवत्ता
31. 41 रुपये की राशि को 50 लड़के और लड़कियों के बीच बांटा गया था। प्रत्येक लड़के को 90 पैसे और एक लड़की को 65 पैसे मिलते हैं। लड़कों की संख्या है :
(A) 16
(B) 34
(C) 14
(D) 36
उत्तर – (B) 34
32. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की स्थापना किस वर्ष में हुई?
(A) 2005
(B) 1993
(C) 1996
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) 1993
33. 31 विद्यार्थियों की एक कक्षा में ऊपर से मनोज और सचिन क्रमशः सातवें और ग्यारहवें हैं। कक्षा में नीचे से उनका स्थान क्रमशः क्या होगा?
(A) 20वाँ और 24वाँ
(B) 24वाँ और 20वाँ
(C) 26वाँ और 22वाँ
(D) 25वाँ और 21वाँ
उत्तर – (D) 25वाँ और 21वाँ
34. मान लीजिए, दिसंबर 2019 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 193.6 था और दिसंबर 2020 में 223.8 था, तो पिछले एक वर्ष के दौरान मुद्रास्फीति दर क्या थी?
(A) 14.55
(B) 15.6
(C) 16.6
(D) 17.6
उत्तर – (B) 15.6
35. BIOS का मतलब है :
(A) बस इनपुट आउटपुट सिस्टम
(B) बस इनपुट आउटपुट स्ट्रीम
(C) बेसिक इनपुट आउटपुट सिस्टम
(D) बेसिक इनपुट आउटपुट स्ट्रीम
उत्तर – (C) बेसिक इनपुट आउटपुट सिस्टम
36. ऑटोमोटिव टेक्नालॉजी के लिए अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र ने एक तकनीकी नवोत्पाद प्लैटफॉर्म विकसित किया है, उसे कहा जाता है :
(A) नॉलेज इंटेग्रेशन फॉर टेक्नालॉजी enrichment इनरिचमेन्ट (KITE)
(B) SPARROW
(C) ऑटोमोटिव सोल्यूशन्स पोर्टल फॉर इन्डस्ट्रि रिसर्च एन्ड एजुकेशन (ASPIRE)
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) ऑटोमोटिव सोल्यूशन्स पोर्टल फॉर इन्डस्ट्रि रिसर्च एन्ड एजुकेशन (ASPIRE)
37. एक कूट में “HATCH” को ‘5#325′ और “TRAP” को ’38#%’ लिखा जाता है। उस कूट में “PATCH” कैसे लिखा जाएगा?
(A) %5#23
(B) %5#33
(C) #5%32
(D) %#325
उत्तर – (D) %#325
38. समाजशास्त्र शब्द पहली बार 1780 में …………… द्वारा एक अप्रकाशित पांडुलिपि में प्रतिपादित किया गया था।
(A) इमैनुएल-जोसेफ सियेसी
(B) रॉबर्ट मॉरिसन मैकाइवर
(C) हर्बर्ट स्पेंसर
(D) जॉर्ज सिमेल
उत्तर – (A) इमैनुएल-जोसेफ सियेसी
39. भारत ने त्रिंकोमली पोर्ट के विकास के लिए …………… के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
(A) यू.के.
(B) श्रीलंका
(C) म्यानमार
(D) मालदीव
उत्तर – (B) श्रीलंका
40. A और B भाई है। C और D बहनें हैं। A का पुत्र D का भाई है। B, C से किस प्रकार संबंधित है?
(A) पिता
(B) भाई
(C) दादा
(D) चाचा
उत्तर – (D) चाचा
41. निम्नलिखित में से किस प्रकार की खेती यूरोपीय उपनिवेशवादियों द्वारा आरंभ की गई थी?
(A) कोल्कोज
(B) मिश्रित खेती
(C) अंगूर की खेती
(D) वृक्षारोपण
उत्तर – (D) वृक्षारोपण
42. किस कृति को “संस्कृत का प्रथम विश्वकोश” माना जाता है?
(A) काव्यावलोक
(B) मानसोल्लासा
(C) भाषा भूषण
(D) अभिधानवास्तुकोश
उत्तर – (B) मानसोल्लासा
43. समाज में व्यक्तियों के बीच संबंधों पर केंद्रित एक सूक्ष्म-स्तरीय सिद्धांत है :
(A) सामाजिक विनिमय सिद्धांत
(B) डिफरेंशियल एसोसिएशन थियरि
(C) नियंत्रण सिद्धांत
(D) प्रतीकात्मक अंतः क्रियावाद
उत्तर – (D) प्रतीकात्मक अंतः क्रियावाद
44. प्रश्न चिन्ह के स्थान पर कौन-सी संख्या आयेगी?
8, 12, 21, 37, 62, ?
(A) 97
(B) 98
(C) 108
(D) 124
उत्तर – (B) 98
45. टोक्यो पैरालिम्पिक्स 2020-21 में भारत द्वारा हासिल किए गए कुल पदक हैं :
(A) 21
(B) 20
(C) 19
(D) 18
उत्तर – (C) 19
46. स्वतंत्रता के बाद, भारत ने एक ऐसी आर्थिक प्रणाली की परिकल्पना की जिसकी सबसे अच्छी विशेषता है :
(A) समाजवाद और पूँजीवाद
(B) पूँजीवाद और साम्यवाद
(C) समाजवाद और साम्यवाद
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) समाजवाद और पूँजीवाद
47. जानवरों में, जब शरीर के केंद्रीय अक्ष से गुजरने वाला कोई भी सतह जीव को दो समान भागों में विभाजित करता है, उसे कहते हैं :
(A) रेडियल समरूपता
(B) द्वीपक्षीय समरूपता
(C) पार्श्व समरूपता
(D) त्रिकोणीय समरूपता
उत्तर – (A) रेडियल समरूपता
48. ………….. आगत (इनपुट) का प्रसंस्करण करता है और इसे अर्थपूर्ण सूचना में परिवर्तित करता है।
(A) अरिथमेटिक लॉजिक यूनिट (ALU)
(B) मेमोरी
(C) सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU)
(D) कीबोर्ड
उत्तर – (C) सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU)
49. ब्रह्मांड की उत्पत्ति से संबंधित प्रसिद्ध सिद्धांत ‘बिग बैंग थियेरी’ किससे संबंधित है?
(A) एडविन हबल
(B) इम्मान्युएल कांट
(C) कार्ल वीज़ास्कर
(D) लाप्लास
उत्तर – (A) एडविन हबल
50. शब्द ‘ADMINISTRATION’ के पहले, चौथे, नवें और 14वें अक्षर से एक अर्थपूर्ण शब्द बनाया जाता है तो शब्द के अंत से दाएँ से तीसरा अक्षर क्या होगा?
(A) R
(B) I
(C) N
(D) A
उत्तर – (D) A
51. एक ई-मेल ग्राहक द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाले सर्वाधिक आधारभूत विशेषताएं हैं :
(A) परिचालन का ऑफलाइन तरीका
(B) फिल्टरिंग ई-मेल
(C) रिसीवड ई-मेल को प्रबंधित करना
(D) उक्त सभी
उत्तर – (D) उक्त सभी
52. आम भारतीय केंचुए हैं :
(A) फेरेटिमा
(B) लुम्ब्रिकस
(C) (A) और (B) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) (A) और (B) दोनों
53. एक द्रव में विक्षोभ आरंभ होने का निर्धारण …………. द्वारा किया जाता है।
(A) पास्कल का नियम
(B) टोरिसेली का नियम
(C) बर्नोली का नियम
(D) रेनॉल्ड की संख्या
उत्तर – (D) रेनॉल्ड की संख्या
54. ………….. एक कंप्यूटर पर एक इंटरफेस है, जो एक ही समय पर आँकडों के कई बिट को स्थानांतरित करने को समर्थित करता है।
(A) सिरियल पोर्ट
(B) पैरॅलल पोर्ट
(C) एस.सी.एस.आई. पोर्ट
(D) डी.एस./2 पोर्ट
उत्तर – (B) पैरॅलल पोर्ट
55. 50 संख्याओं का औसत 38 है। यदि दो संख्याओं अर्थात्, 45 और 55 को छोड़ दिया जाए, तो शेष संख्याओं का औसत कितना होगा?
(A) 36
(B) 35
(C) 32.5
(D) 37.5
उत्तर – (D) 37.5
56. P, Q, R, S और T एक पंक्ति में बैठे हैं। Q, P और T के बीच में है। उनमें से कौन बीच में है, यह ज्ञात करने के लिए दिए गए कथन । और ।। में से निम्नलिखित में से कौन-सी सूचना पर्याप्त है?
I. P, Q के बाएँ और S के दाएँ है।
II. R दाएँ अंत पर है।
(A) केवल II पर्याप्त है
(B) केवल I पर्याप्त है
(C) दोनों I और II एक साथ आवश्यक हैं
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) दोनों I और II एक साथ आवश्यक हैं
57. कल्चर लैग शब्द को खोजनेवाले समाजशास्त्री थे :
(A) टॉल्कोट पार्सन्स
(B) गुन्नार मृदाल
(C) ब्रूनो लाटौर
(D) विलियम एफ. ओगबर्न
उत्तर – (D) विलियम एफ. ओगबर्न
58. एक ही पांसे की चार विभिन्न स्थितियाँ दर्शाई गई हैं। ‘X’ दर्शाने वाले फलक के दूसरी ओर दिखने वाला अक्षर चुनिए।

(A) Y
(B) B
(C) A
(D) C
उत्तर – (B) B
59. सुनीता सुबह के 7 बजने से 20 मिनट पहले अपने घर से निकलती है और विनिता के घर 25 मिनट में पहुँच जाती है, वे अगले 15 मिनट में अपना नाश्ता करती हैं और अपने कार्यालय के लिए निकल जाती हैं जिसमें उन्हें 35 मिनट का समय लगता है, अपने कार्यालय पहुँचने के लिए वे विनिता के घर से कितने बजे निकलते हैं?
(A) 7:40 AM
(B) 7:45 AM
(C) 7:20 AM
(D) 8:15 AM
उत्तर – (C) 7:20 AM
60. एक शहर की जनसंख्या 126800 है। पहले वर्ष यह 15% बढ़ जाती है और दूसरे वर्ष 20% की कमी हो जाती है। 2 वर्ष के अंत में शहर की जनसंख्या कितनी होगी?
(A) 174984
(B) 135996
(C) 145820
(D) 116656
उत्तर – (D) 116656
61. एक क्यूब सभी फलकों पर काले रंग का है। इसे समान आकार के 64 छोटे क्यूब में काटा जाता है। कितने क्यूब इसके किसी फलक पर रंगीन नहीं हैं?
(A) 3
(B) 2
(C) 1
(D) 8
उत्तर – (D) 8
62. ………… उस ईमेल को संदर्भित करता है जो एक स्रोत से उत्पन्न हुआ प्रतीत होता है, लेकिन वास्तव में किसी अन्य स्रोत से भेजा गया होता है।
(A) ईमेल बॉम्बिंग
(B) ईमेल स्पूफिंग
(C) ईमेल स्पैमिंग
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) ईमेल स्पूफिंग
63. सभी भूमि बंधकों को किसने रद्द किया?
(A) ड्राको
(B) सोलोन
(C) क्लीस्थेनेस
(D) पेरिकल्स
उत्तर – (B) सोलोन
64. दी गई आकृति का सही दर्पण प्रतिबिंब चुनिए, जब दर्पण को रेखा AB पर रखा जाता है।
BENGENE
(А) ƎИƎGИƎᗺ
(B) ƎИƎ⅁ИƎᗺ
(C) ƎИƎИ⅁Ǝᗺ
(D) BEИE⅁ИE
उत्तर – (B) ƎИƎ⅁ИƎᗺ
65. …………… एक पेन आधारित निर्गत डिवाइस है जो एक कंप्यूटर से वेक्टर ग्राफिक्स जो कि कई सीधी रेखाओं की एक श्रृंखला द्वारा बनाए गए प्रतिबिंब है, को बनाने के लिए जोड़ी जाती है।
(A) स्कैनर
(B) प्रोजेक्टर
(C) प्रिंटर
(D) प्लॉटर
उत्तर – (D) प्लॉटर
66. प्रश्न चिन्ह के स्थान पर कौन-सी संख्या आयेगी?
0.863 × 0.637 + 0.863 × 0.363 = ?
(A) 1
(B) 0.863
(C) 8.63
(D) 1.226
उत्तर – (B) 0.863
67. बीजांड एक छोटी संरचना है जो डंठल के माध्यम से बीजाण्डासन जुड़ी होती है :
(A) चालाजा
(B) इंटेग्युमेंट
(C) केट
(D) फ्युनिकल
उत्तर – (D) फ्युनिकल
68. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 35A हाल ही में समाचारों में देखा गया है, किससे संबंधित है?
(A) राज्य के स्थायी निवासियों को परिभाषित करने के लिए जम्मू और कश्मीर विधायिका
(B) राष्ट्रपति का महाभियोग
(C) हैदराबाद कर्नाटक को विशेष दर्जा
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) राज्य के स्थायी निवासियों को परिभाषित करने के लिए जम्मू और कश्मीर विधायिका
69. प्रश्न चिन्ह के स्थान पर कौन-सी संख्या आयेगी?
7 : 343 : : 5 : ?
(A) 25
(B) 125
(C) 625
(D) 1025
उत्तर – (B) 125
70. संविधान सभा में सदस्यों की कुल संख्या कितनी थी जिन्होंने 24 जनवरी 1950 को अंतिम रूप से पारित संविधान में अपने हस्ताक्षर किए?
(A) 389
(B) 299
(C) 243
(D) 284
उत्तर – (D) 284
71. पुलिस पदानुक्रम में निम्नलिखित में से कौन निम्नतर है?
(A) निरीक्षक
(B) उपनिरीक्षक
(C) सहायक उपनिरीक्षक
(D) उपाधीक्षक पुलिस
उत्तर – (C) सहायक उपनिरीक्षक (ASI)
72. भारत में बेरोजगारी दर …………. द्वारा जारी की जाती है।
(A) मूडी
(B) भारतीय अर्थव्यवस्था निगरानी केंद्र (CMIE)
(C) ट्रेडेक्स
(D) नियोक्त एसोसिएशन
उत्तर – (B) भारतीय अर्थव्यवस्था निगरानी केंद्र (CMIE)
73. विश्व व्यापार संगठन (WTO) का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(A) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को उदार बनाना
(B) उदार घरेलू व्यापार
(C) वैश्विक गरीबी कम करना
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को उदार बनाना
74. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद कहता है कि ‘इंडिया अर्थात्, भारत राज्यों का संघ होगा’?
(A) अनुच्छेद 4
(B) अनुच्छेद 2
(C) अनुच्छेद 3
(D) अनुच्छेद 1
उत्तर – (D) अनुच्छेद 1
75. 123 दिनों में कितने विषम दिन हैं?
(A) दो
(B) तीन
(C) चार
(D) पाँच
उत्तर – (C) चार
76. भारतीय साक्ष्य अधिनियम को …………… में अधिनियमित किया गया था।
(A) 1870
(B) 1871
(C) 1873
(D) 1872
उत्तर – (D) 1872
77. एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का मालिक अपने ग्राहक से लागत मूल्य से 22% अधिक मूल्य लेता है। यदि एक ग्राहक एक डी.वी.डी. प्लेयर के लिए रु. 10,980 का भुगतान करता है, तो डी.वी.डी. प्लेयर का लागत मूल्य क्या था?
(A) रु. 8,800
(B) रु. 8,000
(C) रु. 9,500
(D) रु. 9,000
उत्तर – (D) रु. 9,000
78. ट्विस्टेड पुष्पदलविन्यास किन पौधों में देखा जाता है?
(A) सरसों
(B) अन्नोना
(C) कैसिया
(D) कपास
उत्तर – (D) कपास
79. प्रश्न चिन्ह के स्थान पर कौन-सी संख्या आयेगी?
4⅓ × 5⅓ ÷ 6⅓ ÷ ⅓ + 5⅓ – 2⅓ = ?
(A) 280/19
(B) 292/21
(C) 265/19
(D) 195/11
उत्तर – (C) 265/19
80. μoCe2/2h नामक मात्रा की विमाएँ हैं (जहाँ μo – मुक्तस्थान की पारगम्यता, C – प्रकाश का वेग, e – इलेक्ट्रॉनिक आवेश और ħ = h/2π, h प्लैंक का नियतांक)
(A) [M0 L T]
(B) [M0 L0 T]
(C) [M0 L0 T0]
(D) [M–2 L–1 T–3]
उत्तर – (C) [M0 L0 T0]
81. केंद्र सरकार के विद्यांजली पोर्टल के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करिए।
I. यह विद्यालय शिक्षा और साक्षरता विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय की एक पहल है।
II. पोर्टल समुदाय/स्वयंसेवियों को सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त अपनी पसंद के विद्यालयों से सीधे जुड़ने में सक्षम बनाएगा।
(A) केवल कथन I सत्य है
(B) केवल कथन II सत्य है
(C) कथन I और II दोनों सत्य है
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) कथन I और II दोनों सत्य है
82. यूनाइटेड नेशन सस्टेनेबल डेवेलपमेन्ट सोल्यूशन नेटवर्क (UNSDSN) द्वारा जारी विश्व खुशी रिपोर्ट 2021 में भारत का स्थान क्या है?
(A) 132वां
(B) 139वां
(C) 108वां
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) 139वां
83. “जन्मदर” का सही कथन क्या है?
(A) आरंभिक घनत्व में जोड़े गए जनसंख्या में एक दी गई अवधि के दौरान जन्मों की संख्या।
(B) एक दी गई अवधि के दौरान जनसंख्या में मृत्यु की संख्या।
(C) विचार की जा रही अवधि के दौरान किसी और स्थान से उस आवास स्थान पर आए समान प्रजातियों के जीवों की संख्या।
(D) विचार की जा रही अवधि के दौरान आवास स्थान छोड़कर कहीं और जाने वाले जीवों की संख्या।
उत्तर – (A) आरंभिक घनत्व में जोड़े गए जनसंख्या में एक दी गई अवधि के दौरान जन्मों की संख्या।
84. एक उर्ध्वाधर मांग वक्र है :
(A) पूर्ण नम्य
(B) पूर्ण अनम्य
(C) ऐकिक नम्य
(D) ऐकिक अनम्यता
उत्तर – (B) पूर्ण अनम्य
85. सकारात्मक sol के स्कंदन में, गुंफन शक्ति
………… के क्रम में होनी चाहिए।
(A) [Fe(CN)6]4– > PO43– > SO42– > Cl–
(B) Cl– > SO42– > PO43– > [Fe(CN)6]4–
(C) [Fe(CN)6]4– > Cl– > SO42– > PO43–
(D) Cl– > SO42– > [Fe(CN)6]4– > PO43–
उत्तर – (A) [Fe(CN)6]4– > PO43– > SO42– > Cl–
86. एक शंक्वाकार तम्बू बनाने के लिए 2.5 मीटर चौड़े कितने मीटर कपड़े की आवश्यकता होगी, जिसका आधार त्रिज्या 7 मीटर और ऊंचाई 24 मीटर है?
(A) 120 मीटर
(B) 180 मीटर
(C) 220 मीटर
(D) 550 मीटर
उत्तर – (C) 220 मीटर
87. सर थॉमस रो जहाँगीर के दरबार में कब आया था?
(A) 1608
(B) 1609
(C) 1618
(D) 1615
उत्तर – (D) 1615
88. इस प्रश्न में, दो कथन दिए गए है जिनके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। वे निष्कर्ष चुनिए जो तार्किक रूप से सर्वोत्तम सटीक बैठते हैं।
कथन :
1. कोई नींबू संतरा नहीं है
2. कुछ संतरे सेब है
निष्कर्ष :
I. कोई संतरा नींबू नहीं है
II. कुछ नींबू सेब है
(A) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
(B) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
(C) न तो निष्कर्ष I न ही II अनुसरण करता है
(D) दोनों निष्कर्ष I व II अनुसरण करते हैं
उत्तर – (B) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
89. हरित क्रांति का प्रथम चरण लगभग ……………. में प्राप्त किया गया।
(A) 1950-1960
(B) 1960-1970 का मध्य
(C) 1970-1980 का मध्य
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) 1960-1970 का मध्य
90. वनस्पति अपशिष्ट और मलजल का ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में अपघटन ………….. देता है।
(A) बायो-गैस
(B) CNG
(C) LPG
(D) कोयला
उत्तर – (A) बायो-गैस
91. In the following question a sentence has been given in Direct/Indirect speech. Out of the four given alternatives select the one which best expresses the same sentence in Indirect/Direct speech.
“Where do you live?”, said the school master.
(A) The school master enquired where I lived.
(B) The school master enquires where I lived.
(C) The school master enquired where I had been living.
(D) The school master enquires where I have been living.
Answer – (A) The school master enquired where I lived.
92. Fill in the blank with appropriate adjective from the alternatives given below them :
This is the ………… news.
(A) later
(B) latter
(C) latest
(D) last
Answer – (C) latest
93. The following sentence contains grammatically error or idiomatic error in it. You have to find out that part of the sentence and choose the alphabet of that part as your answer.
After having written the letter, I began to look for an envelope.
(A) After having written
(B) the letter, I began
(C) to look for
(D) an envelope
Answer – (A) After having written
94. Choose the right antonym of the word given in capital letter from the alternatives given below it.
DEFIANCE
(A) Praise
(B) Obedience
(C) Extravagance
(D) Advanced
Answer – (B) Obedience
95. In this question, there are four alternatives following a word or phrase given as the key term. One of the alternatives best explains the meaning of that word or phrase, spot the correct alternative.
ANIMADVERT
(A) Need
(B) Hospitalise
(C) Criticise
(D) Notify
Answer – (C) Criticise
96. जब गुणवाचक विशेषणों का विशेष्य लुप्त रहता है, तब उनका प्रयोग …………. के समान होता है।
(A) विशेषणों
(B) सर्वनामों
(C) संज्ञाओं
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) संज्ञाओं
97. भाव + अर्थ = भावार्थ, ………… संधि का उदाहरण है।
(A) दीर्घ
(B) स्वर
(C) विसर्ग
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) दीर्घ
98. ‘दशा’ शब्द का सही अर्थ ………… है।
(A) दिशा
(B) हालत
(C) धूत
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) हालत
99. ‘जिसकी थाह (गहराई) का पता न हो’ उसे ………….. कहते हैं।
(A) अक्षय
(B) अथाह
(C) अतिथि
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) अथाह
100. ‘ग्रीष्म’ एक तत्सम शब्द है, …………. उसका तद्भव शब्द है।
(A) सर्दी
(B) गर्मी
(C) वर्षा
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) गर्मी