HSSC Haryana Police Constable Paper 02 Nov 2021 Shift 2 Answer Key

Haryana Police Constable Paper 02 Nov 2021 Shift 2 (Evening Shift) Answer Key

1. सीआर.पी.सी. की धारा 41 A (1) के अनुसार, पुलिस अधिकारी एक नोटिस जारी करेगा जिसमें कथित आरोपी को संज्ञेय अपराध करने के बावजूद, उसके सामने या अन्य ऐसे स्थान पर पेश होने का निर्देश दिया जाएगा जैसा कि उन सभी मामलों में नोटिस में निर्दिष्ट है, जहां किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी की आवश्यकता नहीं है
(A) धारा 41 की उप-धारा (1) के प्रावधान
(B) धारा 41 की उप-धारा (1) (a) के प्रावधान
(C) धारा 41 की उप-धारा (1) (c) के प्रावधान
(D) धारा 41 की उप-धारा (1) (b) के प्रावधान
उत्तर – (A) धारा 41 की उप-धारा (1) के प्रावधान

2. 1, 4, 7, 10, …, 34 में पदों की संख्या ज्ञात करें।
(A) 14
(B) 10
(C) 12
(D) 9
उत्तर – (C) 12

3. निम्नलिखित में से किस देश को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो पावर नहीं है?
(A) फ्रांस
(B) भारत
(C) चीन
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) भारत

4. स्वेज नहर ………….. जोड़ता है।
(A) लाल सागर – भूमध्य सागर
(B) भूमध्य सागर – काला सागर
(C) काला सागर – मृत सागर
(D) लाल सागर – काला सागर
उत्तर – (A) लाल सागर – भूमध्य सागर

5. आलू पर बने निशानों को क्या कहा जाता है?
(A) एनोटेशन
(B) आँख
(C) जड़
(D) कान
उत्तर – (B) आँख

6. एक घर में A और B दो घड़ियाँ है। A में प्रति घंटे 4 मिनट की बढ़त होती है और B में प्रति घंटे 2 मिनट की कमी होती है। 5 घंटों के बाद दोनों घड़ियों में दिखाए गए समय के बीच अंतर क्या होगा?
(A) 48 मिनट
(B) 12 मिनट
(C) 30 मिनट
(D) 24 मिनट
उत्तर – (C) 30 मिनट

7. एक संख्या और उसके व्युत्क्रम का योग संख्या और उसके व्युत्क्रम के अंतर का तीन गुना है। वह संख्या है :
(A) ± √3
(B) ± √2
(C) ± 1/√3
(D) ± 1/√2
उत्तर – (B) ± √2

8. शाकाहारियों को ………….. भी कहते हैं।
(A) अपघटक
(B) उत्पादक
(C) द्वितीयक उपभोक्ता
(D) प्राथमिक उपभोक्ता
उत्तर – (D) प्राथमिक उपभोक्ता

9. ‘नीरू मीरू’ (जल और आप) कार्यक्रम किस राज्य में शुरू किया गया था?
(A) आंध्र प्रदेश
(B) तमिलनाडु
(C) उत्तर प्रदेश
(D) गुजरात
उत्तर – (A) आंध्र प्रदेश

10. एक सेल में, एक परफ्यूम विक्रय मूल्य पर 15% की छूट पर उपलब्ध है। अगर परफ्यूम का रियायती विक्रय मूल्य रु. 3,675.40 है तो, परफ्यूम का मूल विक्रय मूल्य क्या था?
(A) रु. 4,294
(B) रु. 4,324
(C) रु. 4,400
(D) रु. 4,386
उत्तर – (B) रु. 4,324

11. विशेष कैरेक्टर जो सामान्यतः कीबोर्ड से टंकित नहीं किए जा सकते ………….. कहलाते हैं।
(A) सिम्बल
(B) इक्वेशन
(C) नंबर
(D) लेटर
उत्तर – (A) सिम्बल

12. अनुक्रम में लुप्त संख्या ज्ञात कीजिए।
a _ b b c _ a a b _ c a a a _ b c a _
(A) a a b b b
(B) a b a b a
(C) b b a a b
(D) a a b b a
उत्तर – (D) a a b b a

13. RTOS ………….. के लिए आता है।
(A) रिस्क टाइम ऑपरेटिंग सिस्टम
(B) रन्निंग टाइम ऑपरेटिंग सिस्टम
(C) राउंड टाइम ऑपरेटिंग सिस्टम
(D) रियल टाइम ऑपरेटिंग सिस्टम
उत्तर – (D) रियल टाइम ऑपरेटिंग सिस्टम

14. भारतीय संविधान के बारे में निम्नलिखित पर विचार करें।
i. समान नागरिक संहिता
ii. शराब के सेवन का निषेध
iii. ग्राम पंचायत को बढ़ावा देना
iv. कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देना
उपरोक्त सभी किसका हिस्सा हैं?
(A) राज्य नीतियों के निर्देशक सिद्धांत
(B) मौलिक कर्तव्य
(C) मौलिक अधिकार
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) राज्य नीतियों के निर्देशक सिद्धांत

15. विश्व श्रम संगठन का मुख्यालय ………….. में है।
(A) जेनेवा
(B) मनीला
(C) रोम
(D) हेग
उत्तर – (A) जेनेवा

16. चोट लगने पर पौधे की कौन-सी गति प्रेरित होती है?
(A) हाइड्रोट्रोपिज्म
(B) फोटोनेस्टी
(C) ट्रोमैट्रोपिज्म
(D) निक्टीनेस्टी
उत्तर – (C) ट्रोमैट्रोपिज्म

17. एक दिन में 3 बजे से 9 बजे के दौरान कितनी बार मिनट वाली सूँई और घंटे वाली सूँई विपरीत दिशा में होगी?
(A) शून्य
(B) पाँच
(C) चार
(D) छ:
उत्तर – (B) पाँच

18. “द रिपब्लिक” नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई थी?
(A) प्लेटो
(B) अरस्तू
(C) सुकरात
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) प्लेटो

19. एक वर्ड दस्तावेज में …………. का प्रयोग एक अक्षर को केवल एक बार टंकित करने के लिए होता है।
(A) आउटलुक
(B) मेल मर्ज
(C) मेसेजिंग
(D) ई-मेल
उत्तर – (B) मेल मर्ज

20. भारत में खारे पानी की सबसे बड़ी झील है
(A) दला
(B) पुलिकट
(C) चिल्का
(D) कोलेरु
उत्तर – (C) चिल्का

21. प्रत्येक एंथेर लोब में कितने परागकोष मौजूद होते हैं?
(A) पांच
(B) दो
(C) एक
(D) तीन
उत्तर – (B) दो

22. एक व्यक्ति 10 कि.मी. उत्तर की ओर चलता है। वहाँ से वह 6 कि. मी. दक्षिण की ओर चलता है। फिर वह 3 कि.मी. पूर्व की और चलता है। वह अपने आरंभिक बिंदु के संदर्भ में किस दिशा में और कितनी दूर है?
(A) पश्चिम की ओर 7 कि.मी.
(B) पूर्व की ओर 7 कि.मी.
(C) उत्तर-पूर्व की ओर 5 कि.मी.
(D) पश्चिम की ओर 5 कि.मी.
उत्तर – (C) उत्तर-पूर्व की ओर 5 कि.मी.

23. यदि एक लम्ब वृत्तीय शंकु की आधार त्रिज्या और ऊँचाई में 20% की वृद्धि की जाती है, तो आयतन में लगभग कितने प्रतिशत की वृद्धि होगी?
(A) 78
(B) 60
(C) 73
(D) 68
उत्तर – (C) 73

24. इनमें से किस प्रकार की खेती में प्रति एकड़ उपज कम होने पर भी प्रति व्यक्ति उपज अधिक है?
(A) व्यापक व्यावसायिक अनाज की खेती
(B) मिश्रित खेती
(C) सहकारी खेती
(D) ट्रक खेती
उत्तर – (A) व्यापक व्यावसायिक अनाज की खेती

25. सैलर्स : क्रिव्यू : : शीप : ?
(A) हर्ड
(B) क्राउड
(C) आर्मी
(D) फ्लोक
उत्तर – (D) फ्लोक

26. अर्जुन अवार्ड की स्थापना वर्ष 1961 में हुई। यह …………. तक निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ियों को दिया जाता है।
(A) पिछले पाँच वर्षों की अवधि
(B) पिछले दो वर्षों की अवधि
(C) पिछले चार वर्षों की अवधि
(D) पिछले तीन वर्षों की अवधि
उत्तर – (C) पिछले चार वर्षों की अवधि

27. पावर पॉईंट में वर्डआर्ट का प्रयोग करते हुए आप आसानी से …………. बना सकते हैं।
(A) लोगो
(B) मोहर
(C) बैनर
(D) ये सभी
उत्तर – (D) ये सभी

28. दो औरतें और दो व्यक्ति ब्रिज खेल रहे हैं जो कि एक ताश के पत्तों का खेल है और एक मेज के उत्तर, पूर्व, दक्षिण और पश्चिम में बैठे हैं। किसी औरत का मुख पूर्व की ओर नहीं है। एक दूसरे के विपरीत बैठे व्यक्ति एक ही लिंग के नहीं है। एक व्यक्ति का मुख दक्षिण की ओर है। महिलाओं का मुख किस दिशा में है?
(A) उत्तर और पश्चिम
(B) पूर्व और पश्चिम
(C) उत्तर और पूर्व
(D) दक्षिण और पूर्व
उत्तर – (A) उत्तर और पश्चिम

29. दक्षिण एशियाई क्षेत्रिय सहयोग संगठन (SAARC) की स्थापना ………… में हुई।
(A) 2001
(B) 2000
(C) 2010
(D) 1985
उत्तर – (D) 1985

30. ‘पहला गिरमटिया’ पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई थी?
(A) गोपाल कृष्णा गांधी
(B) गिरिराज किशोर
(C) राजमोहन गांधी
(D) रामचंद्र गुहा
उत्तर – (B) गिरिराज किशोर

31. आधार (वित्तीय और अन्य सब्सिडी, लाभ और सेवाओं का लक्षित वितरण) अधिनियम किस वर्ष लागू किया गया था?
(A) 2019
(B) 2016
(C) 2018
(D) 2017
उत्तर – (B) 2016

32. रिंग की तरह शरीर मौजूद है
(A) एनेलिडा में
(B) गैर कोर्डेटा में
(C) कोर्डेटा में
(D) पशु में
उत्तर – (A) एनेलिडा में

33. प्रश्न चिह्न के स्थान पर कौन-सी संख्या आयेगी?
3, 5, 10, 12, 24, 26, ?
(A) 48
(B) 52
(C) 28
(D) 30
उत्तर – (B) 52

34. सेंट्रल सॉइल सॅलिनिटि रिसर्च इन्सटिट्यूट (CSSRI) कहाँ स्थित है?
(A) दिल्ली में
(B) हिसार में
(C) करनाल में
(D) रोहतक में
उत्तर – (C) करनाल में

35. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मानवाधिकार घोषित किया
(A) 10 दिसंबर 1948
(B) 10 दिसंबर 1978
(C) 10 नवंबर 1948
(D) 10 नवंबर 1978
उत्तर – (A) 10 दिसंबर 1948

36. भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में, बाजार स्थिरीकरण योजना (MSS) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
I. बाजार स्थिरीकरण योजना (MSS) आर बी आई द्वारा एक मौद्रिक नीति हस्तक्षेप है जिस में सरकारी प्रतिभूतियों को बेचकर अर्थव्यवस्था में अतिरिक्त तरलता (या मुद्रा आपूर्ति) को वापस लायी जाती है।
II. MSS को दिसंबर 2020 में पेश किया गया था। निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन करें।
(A) I और II दोनों कथन सही है
(B) कथन II सही है
(C) कथन I सही है
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) कथन I सही है

37. निम्नलिखित में से बेमेल संख्या को चुनें।
1, 4, 9, 16, 19, 36, 49, 64, 81
(A) 16
(B) 9
(C) 49
(D) 19
उत्तर – (D) 19

38. कॉकरोच में निषेचन होता है
(A) (B) और (C) दोनों
(B) बाहरी
(C) आंतरिक
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) आंतरिक

39. क्षैतिज समूह का एक उदाहरण …………. है।
(A) संभावना समूह
(B) वर्ग समूह
(C) जाति समूह
(D) सहकर्मी समूह
उत्तर – (D) सहकर्मी समूह

40. आनेवाले वर्ष में HFC को बंद करने के लिए उद्योग के परामर्श से भारत एक राष्ट्रीय रणनीति विकसित करेगा और …………. तक समाप्त कर देगा।
(A) 2024
(B) 2021
(C) 2023
(D) 2022
उत्तर – (C) 2023

41. ………… में मेमोरी प्रबंधक एक प्रक्रिया को आबंटित उपलब्ध मेमोरी के सबसे बड़े खंड में रखता है।
(A) पेजिंग
(B) स्पूलिंग
(C) स्वॅपिंग
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) पेजिंग

42. NABMODINT शब्द के वर्णों को व्यवस्थित करने से एक खेल का नाम बनता है, उस शब्द का पहला और अंतिम वर्ण क्या है?
(A) B, N
(B) B, T
(C) N, D
(D) A, T
उत्तर – (A) B, N

43. एक परिवार में, पिता और माता की औसत आयु 35 वर्ष है। पिता, माता और उनके इकलौते बेटे की औसत आयु 27 वर्ष है। बेटे की उम्र क्या है?
(A) 10 वर्ष
(B) 12 वर्ष
(C) 15 वर्ष
(D) 11 वर्ष
उत्तर – (D) 11 वर्ष

44. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के वर्ष 2021 में कितने सदस्य राज्य थे?
(A) 189
(B) 190
(C) 185
(D) 194
उत्तर – (D) 194

45. MPC का मान ……….. के बीच रहता है।
(A) 0 और 1
(B) 1 और 2
(C) 2 और 4
(D) 0 और 0.5
उत्तर – (A) 0 और 1

46. विशिंग का मतलब है
(A) फ़िशिंग
(B) वॉयस फ़िशिंग
(C) एसएमएस फ़िशिंग
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – (B) वॉयस फ़िशिंग

47. आवश्यकताओं के दोहरे संयोग के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करे।
I. जब एक्सचेंज में, दोनों पक्ष एक-दूसरे की वस्तुओं को बेचने और खरीदने के लिए सहमत होते हैं तो इसे आवश्यकताओं का दोहरा संयोग कहा जाता है।
II. वस्तु विनिमय प्रणाली में चाहतों का दोहरा संयोग एक अनिवार्य विशेषता है।
निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन करें।
(A) कथन I और II दोनों सही नहीं हैं
(B) कथन I सही है
(C) दोनों कथन I और II सही हैं
(D) कथन II सही है
उत्तर – (C) दोनों कथन I और II सही हैं

48. लुप्त संख्या ज्ञात करें।

(A) 7
(B) 4
(C) 6
(D) 5
उत्तर – (D) 5

49. निम्नलिखित में से कौन-सी गैस को स्क्रबर के प्रयोग द्वारा हटाया जा सकता है?
(A) H2
(B) SO2
(C) CO2
(D) NH3
उत्तर – (B) SO2

50. जिसने भारतीय संस्कृति और सभ्यता की विशिष्टता पर जोर दिया और समग्र रूप से भारतीय समाज का अध्ययन किया, ………… है।
(A) परंपरावादी
(B) राष्ट्रवादी
(C) कॉस्मोपॉलिटन
(D) रेडिकल्स
उत्तर – (A) परंपरावादी

51. यदि RANDOM शब्द के अक्षरों को सभी संभावित क्रमों में लिखा जाए और इन शब्दों को एक शब्दकोश के रूप में व्यवस्थित की जाए, तो RANDOM शब्द का क्रम होगा
(A) 616
(B) 613
(C) 614
(D) 615
उत्तर – (C) 614

52. थायरॉइड ग्रंथि का बड़ा होना सामान्यतः …………. कहलाता है।
(A) घेंघा
(B) अतिमलग्रंथिता
(C) बौनापन
(D) मूकता
उत्तर – (A) घेंघा

53. दी गई आकृति का सही दर्पण प्रतिबिंब चुनिए जब दर्पण को रेखा AB पर रखा जाता है।

उत्तर – (A)

54. विश्व कोढ़ दिवस-2021 का केंद्रीय भाव क्या था?
(A) कोढ़ वो नहीं जो आप सोचते हैं
(B) कोढ़ को हराना, कलंक समाप्त करना और मानसिक स्वास्थ्य की वकालत करना
(C) पक्षपात कलंक और हानि को समाप्त करना
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) कोढ़ को हराना, कलंक समाप्त करना और मानसिक स्वास्थ्य की वकालत करना

55. A, B का भाई है। C, D का पिता है। E, B की माँ है। A और D भाई है। C का E से क्या संबंध है?
(A) भतीजी
(B) पत्नी
(C) भाभी
(D) पति
उत्तर – (D) पति

56.

(A) इथेनअमीन
(B) एनीलिन
(C) अलाईलअमीन
(D) टॉल्यून
उत्तर – (B) एनीलिन

57. प्रतीकात्मक अंतःक्रियावादी द्वारा किस शोध तकनीक का सबसे अधिक उपयोग किया जाएगा?
(A) प्रश्नावली
(B) प्रतिभागी अवलोकन
(C) सर्वेक्षण
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (B) प्रतिभागी अवलोकन

58. यदि 3 व्यक्ति 14 दिनों में 168 शॉल बुनते है, तो 8 व्यक्ति 5 दिनों में कितने शॉल बुनेंगें?
(A) 160
(B) 90
(C) 126
(D) 105
उत्तर – (A) 160

59. पेज टैब में, ……….. का प्रयोग प्रिंट को घटाने या बढ़ाने के लिए होता है।
(A) अभिमुखीकरण
(B) कागज का आकार
(C) पृष्ठांकन
(D) पैमानीकरण
उत्तर – (D) पैमानीकरण

60. एक भाषा में TOOK का कूट 61, CAN का कूट 18 है, तो GUAVA का कूट होगा
(A) 57
(B) 52
(C) 62
(D) 54
उत्तर – (B) 52

61. …………. अपराधों की जाँच पुलिस अपने-आप नहीं कर सकती जब तक कि उस न्यायालय द्वारा उसे निर्देशित न किया जाए जिसके क्षेत्राधिकार में वह आता है।
(A) गैर-जमानती
(B) संज्ञानात्मक
(C) जमानती
(D) गैर-संज्ञानात्मक
उत्तर – (D) गैर-संज्ञानात्मक

62. द्रव्यमान (9.1 × 10–31 कि ग्रा) और आवेश (1.6 × 10–19 C) वाला एक इलेक्ट्रान एक चुंबकीय क्षेत्र में एक वेग 106 ms–1 के साथ त्रिज्या 0.5 मी. के एक वृत्तीय पथ में घूम रहा है। चुंबकीय क्षेत्र की शक्ति है
(A) 3.6 × 10–5 T
(B) 1.13 × 10–5 T
(C) 2.8 × 10–5 T
(D) 5.6 × 10–5 T
उत्तर – (B) 1.13 × 10–5 T

63. पुलकेशी II ने किस युद्ध में मंगलेश का वध किया था?
(A) एलवत्तुसिंबिगे
(B) मणिमंगला
(C) सुरामरा
(D) नर्मदा
उत्तर – (A) एलवत्तुसिंबिगे

64. ……….. मुद्रास्फीति का पता रखने के लिए प्रयुक्त होता है।
(A) WPI-IW
(B) WPI
(C) CPI-IW
(D) CPI
उत्तर – (C) CPI-IW

65. 1992 का कैलेण्डर फिर से किस वर्ष उपयोग किया जा सकता है?
(A) 2016
(B) 2010
(C) 2018
(D) 2020
उत्तर – (D) 2020

66. p3q4r6 और p6q2r4 का महत्तम समापवर्तक (HCF) और लघुत्तम समापवर्त्यक (LCM) है :
(A) p2q3r4, p6q4r6
(B) p2q3r6, p3qr3
(C) p3qr, pq4r4
(D) p3q2r4, p6q4r6
उत्तर – (D) p3q2r4, p6q4r6

67. …………. एक मार्ग कूटकरण एल्गोरिथम है जो डाटा को कूटबद्ध करने या कूट खोलने के लिए किसी कुँजी का प्रयोग नहीं करती।
(A) सिमिट्रिक क्रिप्टोग्राफी
(B) पब्लिक कुंजी क्रिप्टोग्राफी
(C) सीक्रेट कुंजी क्रिप्टोग्राफी
(D) हैश प्रकार्य
उत्तर – (D) हैश प्रकार्य

68. उस जमा का नाम बताइए जिसकी एक निश्चित परिपक्वता अवधि होती है
(A) आवृत्ति जमा
(B) समय जमा
(C) चालू जमा
(D) बचत जमा
उत्तर – (B) समय जमा

69. भारत में औषधियों का मूल्य …………. द्वारा उपभोक्ताओं तक संशोधित पहुँच के साथ आवश्यक जीवनरक्षक औषधियों की निरंतर उपलब्धता और वहनीयता को सुनिश्चित करने के लिए नियमित करता है।
(A) नैशनल ड्रग्स मैन्यूफैक्चरर्स ऑथोरिटी (NDMA)
(B) नैशनल ड्रग्स ऑथोरिटी (NDA)
(C) नैशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग ऑथोरिटी (NPPA)
(D) कोई नहीं
उत्तर – (C) नैशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग ऑथोरिटी (NPPA)

70. जिलों का एक समूह एक …………… बनाता है जो पुलिस उप महानिरीक्षक पद के एक अधिकारी की देखभाल में रहता है।
(A) मंडल
(B) श्रेणी
(C) अँचल
(D) खंड
उत्तर – (B) श्रेणी

71. उबालने पर अंडे के सफेद भाग का स्कंदन प्रोटीन के ………….. का उदाहरण है।
(A) गंधित होना
(B) उपचयन
(C) विप्रकृतिकरण
(D) घनीकरण
उत्तर – (C) विप्रकृतिकरण

72. दी गई उत्तर आकृतियों में से वह आकृति चुनिए जिसमें प्रश्न आकृति छुपी है/समाहित है (घुमाने की अनुमति नहीं है)।

उत्तर – (D)

73. 1/4 और 3/4 के बीच परिमेय संख्याओं का कौन युग्म होगा?
(A) 9/40, 31/40
(B) 262/1000, 752/1000
(C) 24/100, 74/100
(D) 252/1000, 748/1000
उत्तर – (D) 252/1000, 748/1000

74. एस्केरिस ………… में रोग करता है।
(A) हृदय
(B) आंत
(C) नेत्र
(D) मस्तिष्क
उत्तर – (B) आंत

75. बुनकरो के पर्यवेक्षण, आपूर्ति एकत्रण और वस्त्र की गुणवत्ता की परीक्षा हेतु ईस्ट इंडिया द्वारा नियुक्त वेतनभोगी सेवक
(A) गुमाश्ता
(B) जर्मीदार
(C) लठियाल
(D) जब्बर
उत्तर – (A) गुमाश्ता

76. खाद्य प्रसंस्करण में FDI ………….. तक है।
(A) 100%
(B) 10%
(C) 75%
(D) 50%
उत्तर – (A) 100%

77. यदि एक माह का तीसरा दिन सोमवार है, माह के 21 से पाँचवा दिन निम्नलिखित में से क्या होगा?
(A) बुधवार
(B) सोमवार
(C) गुरुवार
(D) मंगलवार
उत्तर – (A) बुधवार

78. एक आदमी स्थिर पानी में 6 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है। यदि धारा की गति 2 किमी/घंटा है, तो समान दूरी के लिए अपस्ट्रीम की तुलना में डाउन-स्ट्रीम में 3 घंटे अधिक समय लगते हैं, दूरी है
(A) 32 किमी
(B) 30 किमी
(C) 20 किमी
(D) 24 किमी
उत्तर – (D) 24 किमी

79 एक्सेल में ………… त्रुटि होती है जब सेल संदर्भ अवैध होता है।
(A) #DIVIO!
(B) #NAME?
(C) #REF!
(D) #VALUE!
उत्तर – (C) #REF!

80 किसी वस्तु का थोडा-सा अधिक किसी अन्य वस्तु की मात्रा के बदले में लेना जिसे छोड़ देना था, …………. कहलाता है।
(A) प्रतिस्थापन लागत
(B) ऐतिहासिक लागत
(C) अवसर लागत
(D) लेखा लागत
उत्तर – (C) अवसर लागत

81. किसी धातु के लिए, आपतित आवृत्ति γ सीमा आवृत्ति γo की पाँच गुणा है और बाहर आ रहे फोटोइलेक्ट्रान की अधिकतम वेग 8 × 106 ms–1 है। यदि γ = 2γo तो फोटोइलेक्ट्रान का अधिकतम वेग होगा
(A) 1 × 106 ms–1
(B) 4 × 106 ms–1
(C) 8 × 106 ms–1
(D) 6 × 106 ms–1
उत्तर – (B) 4 × 106 ms–1

82. सरोज दीपांकर को पसंद नहीं करती है। पूजा सरोज को पसंद नहीं करती है। इसलिए यह आश्चर्य की बात है कि पूजा के बेटे हार्दिक को दीपांकर पसंद है।
निम्नलिखित में से कौन-सा, सबसे प्रबल रूप से उपरोक्त तर्क को कमजोर करता है?
(A) हार्दिक सरोज को पसंद नहीं करता
(B) पूजा दीपांकर को पसंद करती है
(C) हार्दिक को सरोज पसंद है
(D) सरोज को पूजा पसंद है
उत्तर – (B) पूजा दीपांकर को पसंद करती है

83. राजस्व प्राप्तियां जमा ऋणरहित पूँजी प्राप्तियां (NDCR) और कुल व्यय के बीच का अंतर ……….. कहलाता है।
(A) व्यापार आधिशेष
(B) राजकोषीय घाटा
(C) व्यापार घाटा
(D) राजकोषीय आधिशेष
उत्तर – (B) राजकोषीय घाटा

84. सिंधु घाटी की सभ्यता का विशाल स्नान घर (ग्रेट बाथ) कहाँ पर स्थित है?
(A) कालीबंगन
(B) हड़प्पा
(C) मोहनजोदड़ो
(D) लोथल
उत्तर – (C) मोहनजोदड़ो

85. 10 × 10 × 10 ÷ (20 ÷ 10 × 10 – 10) + 6 = ?
(A) 106
(B) 108
(C) 114
(D) 111
उत्तर – (A) 106

86. गोपनीय कुंजी क्रिप्टोग्राफी को ………….. भी कहते हैं।
(A) सिमिट्रिक इ‌न्क्रिप्शन
(B) एसिमिट्रिक इ‌न्क्रिप्शन
(C) प्लेन इन्क्रिप्शन
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) सिमिट्रिक इ‌न्क्रिप्शन

87. इस प्रश्न में, दो कथन दिए गए हैं जिनके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। वे निष्कर्ष चुनिए जो तार्किक रूप से सर्वोत्तम सटीक बैठते हैं।
कथन :
1. कुछ A, B है।
2. कुछ B, C नहीं है।
निष्कर्ष :
I. कुछ C, B है।
II. कुछ C, B नहीं है।
(A) दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करता है।
(B) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
(C) या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है।
(D) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
उत्तर – (B) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

88. माउंट मेरापी से हाल ही में फूटनेवाला सक्रिया ज्वालामुखी ………….. में है।
(A) भारत
(B) म्यानमार
(C) इंडोनेशिया
(D) श्रीलंका
उत्तर – (C) इंडोनेशिया

89. ………….. टेक्स्ट की बनावट को परिवर्तित करने और प्रस्तुति को पढ़ने के लिए आसान बनाने की प्रक्रिया है।
(A) ग्रापिक जोडना
(B) प्रारूपण
(C) संपादन
(D) प्रस्तुतिकरण
उत्तर – (B) प्रारूपण

90. विमान से भी ज्यादा सुरक्षित है कार। विमान दुर्घटनाओं में पचास प्रतिशत मृत्यु होती है, जबकि केवल एक प्रतिशत कार दुर्घटनाओं में मृत्यु होती है।
निम्नलिखित में से कौन-सा, यदि सत्य है, तो ऊपर दिए गए तर्क को सबसे गंभीर रूप से कमजोर करेगा?
(A) विमान दुर्घटनाएं आमतौर पर हवाई यातायात नियंत्रकों की गलती से होती हैं, न कि पायलटों की गलती से
(B) कारों की तुलना में विमानों का अधिक बार निरीक्षण किया जाता है
(C) पायलट कभी भी शराब के नशे में उड़ान नहीं भरते जबकि कार चालक अक्सर ऐसा करते हैं
(D) कार दुर्घटनाओं की संख्या विमान दुर्घटनाओं की संख्या से कई लाख गुना अधिक है
उत्तर – (D) कार दुर्घटनाओं की संख्या विमान दुर्घटनाओं की संख्या से कई लाख गुना अधिक है

91. Fill in the blank with appropriate phrasal verbs from the alternatives given below it.
He …………. business in the absence of his father.
(A) carried off
(B) carried out
(C) carried away
(D) carried on
Answer – (D) carried on

92. In the following question has four words (options) of which three words have a similar meaning or are synonyms one of the words has a meaning different from the rest. Select that word/option as the answer.
(A) Distinguish
(B) Differentiate
(C) Licentious
(D) Discern
Answer – (C) Licentious

93. Choose the right synonym of the given word.
Charity
(A) immaculate
(B) blame
(C) benevolence
(D) defraud
Answer – (C) benevolence

94. The following sentence contains grammatical error or idiomatic error in it. You have to find out that part of the sentence and choose the alphabet of that part as your answer.
No sooner had I reached the office when I got the news of your arrival.
(A) news of your arrival
(B) No sooner had
(C) when I got the
(D) I reached the office
Answer – (C) when I got the

95. In the following question, part of the sentence is underlined. Below are given alternatives to the underlined part at (A), (B) and (C) which may improve the sentence. Choose the correct alternative. In case no improvement is needed, your answer is (D)
Kiran was so afraid that his knees knocked one another.
(A) both (B) and (C)
(B) each other
(C) one against
(D) no improvement
Answer – (B) each other

96. ‘दधि’ एक तत्सम शब्द है, …………. उसका तद्भव शब्द है।
(A) दही
(B) घी
(C) दूध
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) दही

97. ‘राघव सामान बेचेगा’, यह वाक्य कर्तृवाच्य में है, इसे कर्मवाच्य में बदलिए।
(A) राघव सामान बेच नहीं पाएगा
(B) राघव द्वारा सामान बेचा जाएगा
(C) राघव सामान बेच सकता है
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) राघव द्वारा सामान बेचा जाएगा

98. जिन संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताई जाती है, उन्हें ………….. कहते हैं।
(A) क्रिया विशेषण
(B) विशेष्य
(C) कारक
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) विशेष्य

99. बच्चे शेर को देखकर डर गए, यह वाक्य …………. कारक का उदाहरण है।
(A) कर्म
(B) करण
(C) कर्त्ता
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) कर्म

100. ………… धातु वे है, जो किसी दूसरे शब्द से न बने हो, जैसे-करना, बैठना, चलना आदि।
(A) प्रेरणार्थक
(B) यौगिक
(C) मूल
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) मूल