Haryana Police Constable Paper 01 Nov 2021 Shift 1 (Morning Shift) Answer Key
1. वे वस्तुएँ एक साथ खपत होती है …………. कहलाते है।
(A) उपभोक्ता वस्तुएँ
(B) प्रतिस्थापक वस्तुएँ
(C) पूँजी वस्तुएँ
(D) अनुपूरक वस्तुएँ
उत्तर – (D) अनुपूरक वस्तुएँ
2. विश्व जल दिवस हर साल कब मनाया जाता है?
(A) 22 मार्च
(B) 22 फरवरी
(C) 30 मई
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) 22 मार्च
3. कुछ लड़के एक पंक्ति में बैठे हैं। P बाएँ से 14 वें स्थान पर और Q दाएँ से आठवें स्थान पर बैठा है। यदि P और Q के मध्य 6 लड़के हैं, तो पंक्ति में कितने लड़के हैं?
(A) 28
(B) 30
(C) 26
(D) 27
उत्तर – (A) 28
4. वर्ष 2021 में, एक नया डिजीटल भुगतान का तरीका अपनाया गया है जो व्यक्ति विशिष्ट और उद्देश्य विशिष्ट प्रणाली है। यह है
(A) e-RUPI
(B) BHIM
(C) CLASS
(D) e-RUJU
उत्तर – (A) e-RUPI
5. कुत्ता : कुत्ता-घर : : घोड़ा : ?
(A) शेड
(B) पक्षीशाल
(C) फार्म
(D) अस्तबल
उत्तर – (D) अस्तबल
6. नेत्र के समक्ष एक निकट दृष्टि दोष युक्त व्यक्ति का दूरस्थ बिंदु 80 से. मी. है। समस्या को सही करने के लिए वाछित लेंस की प्रकृति और शक्ति क्या है?
(A) +1.25D, उत्तल लेंस
(B) –1.25D, अवतल लेंस
(C) +0.8D, उत्तल लेंस
(D) –0.8D, अवतल लेंस
उत्तर – (B) –1.25D, अवतल लेंस
7. KYC अनुपालन …………. की रोकथाम के तहत एक अनिवार्य अभ्यास है।
(A) धनशोधन अधिनियम, 2000
(B) धनशोधन अधिनियम, 2001
(C) धनशोधन अधिनियम, 2002
(D) धनशोधन अधिनियम, 2003
उत्तर – (C) धनशोधन अधिनियम, 2002
8. मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।
a. यह कृषि और कृषक कल्याण के अंतर्गत कृषि और सहयोग विभाग द्वारा चलाई गई भारत सरकार की एक योजना है।
b. यह मृदा स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन करने और समय के साथ प्रयोग पश्चात मृदा स्वास्थ्य में परिवर्तनों का पता करने के लिए, जो भूमि प्रबंधन द्वारा प्रभावित होते हैं, प्रयोग की जाती है।
(A) केवल कथन a सत्य है
(B) केवल कथन b सत्य है
(C) a और b दोनों कथन सत्य है
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) a और b दोनों कथन सत्य है
9. एक लड़का उत्तर की ओर साईकिल चला रहा था, फिर बाएँ मुड़ा और 1 कि.मी. चला और फिर बाएँ मुड़कर 2 कि. मी. चला। उसने स्वयं को अपने आरंभिक बिंदु के पश्चिम में एक कि.मी. दूर पाया। उसने उत्तर की ओर कितनी दूर साईकिल चलाई ल?
(A) 1 कि.मी.
(B) 3 कि.मी.
(C) 2 कि.मी.
(D) 5 कि.मी.
उत्तर – (C) 2 कि.मी.
10. CMOS ………… के लिए आता है।
(A) कैथोड मेटल ऑक्साइड सिलीकॉन
(B) कांप्लीमेंटरी मेटल ऑपरेटिंग सिलीकॉन
(C) कैथोड मेटल ऑपरेटिंग सिलीकॉन
(D) कॉम्प्लीमेंट्री मेटल ऑक्साइड सेमीकंडक्टर
उत्तर – (D) कॉम्प्लीमेंट्री मेटल ऑक्साइड सेमीकंडक्टर
11. दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 41 सी (1) के तहत प्रावधानों के अर्थ के अंतर्गत, प्रत्येक राज्य सरकार …………. में एक पुलिस नियंत्रण कक्ष (PCR) स्थापित करेगी।
(A) हर जिले
(B) केवल राज्य स्तर
(C) दोनों जिला और राज्य स्तर पर
(D) केवल राज्य सचिवालय
उत्तर – (C) दोनों जिला और राज्य स्तर पर
दिशानिर्देश (12-14) : नीचे दी गई सूचना को पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए। आठ विद्यार्थी A, B, C, D, E, F, G और H कार दौड़ का आनंद लेने की योजना बना रहे हैं। केवल दो कार है और निम्नलिखित शर्ते हैं।
I. एक कार में अधिकतम पाँच और न्यूनतम चार विद्यार्थी आ सकते हैं।
II. A उसी कार में बैठेगा जिसमें D बैठा है परंतु H उसी कार में नहीं है।
III. B और C एक ही कार में नहीं बैठ सकते जिसमें D बैठा है।
IV. F चार लोगों वाली कार में बैठेगा केवल A और E के साथ लेकिन निश्चित रूप से G के साथ नहीं।
12. यदि E और A एक ही कार में बैठे हैं, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
(A) B उसी कार में बैठा है
(B) पाँचों विद्यार्थी उसी कार में बैठे हैं
(C) G उसी कार में नहीं बैठा है
(D) F उसी कार में नहीं बैठा है
उत्तर – (C) G उसी कार में नहीं बैठा है
13. उक्त बैठक व्यवस्था के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन अतिरिक्त है?
(A) केवल II
(B) केवल I
(C) केवल IV
(D) केवल III
उत्तर – (B) केवल I
14. यदि H और G उसी कार में बैठे हैं, तो उसी कार में बैठने वाले दो अन्य विद्यार्थी कौन-से हैं?
(A) B और C
(B) B और D
(C) C और D
(D) E और B
उत्तर – (A) B और C
15. भारत की कर प्रणाली ………….. पर भारी निर्भरता के साथ अधोगामी है।
(A) ऋण
(B) प्रत्यक्ष कर
(C) अप्रत्यक्ष कर
(D) वाणिज्यिक कर
उत्तर – (C) अप्रत्यक्ष कर
16. X का मान ज्ञात करें।

(A) 299
(B) 399
(C) 298
(D) 308
उत्तर – (A) 299
17. एक त्रिभुज की भुजाओं का अनुपात 1/2 : 1/3 : 1/4 है और इसका परिमाप 104 सेमी है। सबसे लंबी भुजा की लंबाई है
(A) 52 सेमी
(B) 48 सेमी
(C) 32 सेमी
(D) 26 सेमी
उत्तर – (B) 48 सेमी
18. दक्षिण एशियाई समुद्री प्रोग्राम संगठन की स्थापना ……………. में हुई।
(A) 2000
(B) 1995
(C) 2010
(D) 2001
उत्तर – (B) 1995
19. हिमनदी के निक्षेपों की लंबी कटक कहलाती हैं
(A) मोराइन्स
(B) एस्कर्स
(C) सर्क
(D) ड्रमलिन्स
उत्तर – (A) मोराइन्स
20. “क्लाइमेट चेंज 2021-द फिजीकल साइंस बेसिस” …………. द्वारा प्रस्तुत की गई।
(A) इन्टरगवर्नमेन्टल पेनल क्लाइमैट चेन्ज (IPCC)
(B) वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइज़ेशन (WTO)
(C) UNESCO
(D) UNICEF
उत्तर – (A) इन्टरगवर्नमेन्टल पेनल क्लाइमैट चेन्ज (IPCC)
21. …………… इकाई इसे उपलब्ध कराए गए आंकड़ों पर अंकगणितीय और तार्किक परिचालन करती है।
(A) लागत इकाई
(B) भंडार इकाई
(C) निर्गत इकाई
(D) ALU
उत्तर – (D) ALU
22. इस प्रश्न में, दो कथन दिए गए हैं जिनके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। वे निष्कर्ष चुनिए जो तार्किक रूप से सर्वोत्तम सटीक बैठते हैं।
कथन :
1. कुछ पौधे वृक्ष हैं।
2. कुछ पत्तियाँ वृक्ष हैं।
निष्कर्ष :
I. कुछ पत्तियाँ पौधे हैं।
II. कुछ पौधे वृक्ष नहीं हैं।
(A) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
(B) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
(C) न तो निष्कर्ष I न ही II अनुसरण करता है
(D) दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं
उत्तर – (C) न तो निष्कर्ष I न ही II अनुसरण करता है
23. G.P. √2, √6, 3√2, 3√6 का आठवां पद ………… है।
(A) 27√2
(B) 9√6
(C) 27√6
(D) 27
उत्तर – (C) 27√6
24. किसी दिए हुए समय में एक क्षेत्र में एक खाद्य स्तर पर जैव पदार्थ का भार है
(A) प्राथमिक उत्पादकता
(B) द्वितीयक उत्पादकता
(C) स्थायी स्थिति
(D) स्थायी फसल
उत्तर – (D) स्थायी फसल
25. कौन मामुलुक के संस्थापक के रूप में जाने जाते है?
(A) अला-उद-दिन-खिल्जी
(B) इल्तुमिश
(C) जलाल-उद-दिन-खिल्जी
(D) कुतुब-उद-दीन ऐबक
उत्तर – (D) कुतुब-उद-दीन ऐबक
26. निम्नलिखित में से कौन-से एक अनन्योक्रिया इलेक्ट्रॉनिक श्वेत पट्ट का वर्गीकरण नहीं हैं?
(A) स्पर्श आधारित श्वेत पट्ट
(B) पेन आधारित श्वेत पट्ट
(C) वि (Wii) रिमोट, IR पेन आधारित श्वेत पट्ट
(D) समतल श्वेत पट्ट
उत्तर – (D) समतल श्वेत पट्ट
27. निम्नलिखित अक्षर श्रृंखला में 1, 3 और 7 कितनी बार एक साथ इस तरह से आते हैं कि 1 और 3 दोनों तरफ हो और 7 बीच में हो?
2 9 7 3 1 7 3 7 7 1 3 3 1 7 3 8 5 7 1 3 7 7 1 7 3 1 9 0 6
(A) 3
(B) 4
(C) 5
(D) 5 से अधिक
उत्तर – (A) 3
28. …………… CPU में उच्च गति भंडारण इकाईयां है परंतु भंडारण क्षमता न्यूनतम है।
(A) ALU
(B) CU
(C) रजिस्टर
(D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) रजिस्टर
29. दी गई आकृति का सही दर्पण प्रतिबिंब चुनिए जब दर्पण को रेखा AB पर रखा जाता है।

उत्तर – (C)
30. विदेशी व्यापार का उदारीकरण क्या है?
(A) व्यापार बाधाओं को दूर करना और विदेश व्यापार पर सरकार द्वारा निर्धारित प्रतिबंध
(B) घरेलू व्यापार पर सरकार द्वारा निर्धारित बाधाएँ और प्रतिबंध की शुरूआत
(C) विदेशी व्यापार पर सरकार द्वारा निर्धारित बाधाओं और प्रतिबंधों की शुरूआत
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) व्यापार बाधाओं को दूर करना और विदेश व्यापार पर सरकार द्वारा निर्धारित प्रतिबंध
31. साइबर कानून की शब्दावली में ‘DDoS’ का मतलब है
(A) डिस्टेंट ऑपरेटर सर्विस
(B) डिस्क ऑपरेटिंग सिस्टम
(C) डिस्ट्रिब्यूटेड डिनाइल ऑफ सर्विस
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) डिस्ट्रिब्यूटेड डिनाइल ऑफ सर्विस
32. मॉडेम …………… का सांक्षेप्ताक्षर है।
(A) मॉडिफिकेशन – डिमॉडिफिकेशन
(B) मॉडेम – डिमॉडेम
(C) मॉड्यूलेटर – डिमॉड्यूलेटर
(D) मॉड्यूलर – डिमॉड्यूलर
उत्तर – (C) मॉड्यूलेटर – डिमॉड्यूलेटर
33. वह बंदरगाह जिसे ‘दीनदयाल बंदरगाह’ के नाम से भी जाना जाता है।
(A) चेन्नई
(B) कोच्चि
(C) कोलकाता
(D) कांडला
उत्तर – (D) कांडला
34. (2.70 × 2.70 + 4.30 × 4.30 + 8.60 × 2.70) ÷ (2.70 + 4.30) = ?
(A) 6.8
(B) 7.0
(C) 7.6
(D) 8.5
उत्तर – (B) 7.0
35. कौन-सा एंजाइम सेल्युलोज का स्तर कम करता है?
(A) एमाइलेज
(B) सेल्युलेस
(C) लाइपेस
(D) लैक्टेज
उत्तर – (B) सेल्युलेस
36. ………….. पृष्ठ में टेक्स्ट, लिंक और अन्य सामग्री की पहचान करता है और सर्च इंजन डाटाबेस की फाइलों में भंडारित करता है ताकि डेटाबेस को कीबोर्ड द्वारा खोजा जा सके।
(A) टेबल
(B) इनबॉक्स
(C) इंडेक्सिंग
(D) ड्राफ्ट
उत्तर – (C) इंडेक्सिंग
37. एक ऐसी तकनीक जिसमें किसी विशिष्ट विषय पर लगभग पिछले सभी अध्ययनों के परिणाम का एक साथ मूल्यांकन किया जाता है।
(A) व्यवस्थित विश्लेषण
(B) स्कोपिंग विश्लेषण
(C) यथार्थवादी विश्लेषण
(D) मेटा-विश्लेषण
उत्तर – (D) मेटा-विश्लेषण
38. 20 बिंदुओं को मिलाने से बनने वाली सीधी रेखाओं की संख्या, उनमें से 4 को छोड़कर जो एक ही रेखा में हैं कोई तीन एक ही सीधी रेखा में नहीं हैं
(A) 183
(B) 186
(C) 197
(D) 185
उत्तर – (D) 185
39. विटीकल्चर या अंगूर की खेती निम्नलिखित में से किस क्षेत्र की विशेषता है?
(A) समशीतोष्ण
(B) भूमध्यसागरीय
(C) शुष्क
(D) अर्द्ध शुष्क
उत्तर – (B) भूमध्यसागरीय
40. श्रृंखला 6 4 1 2 2 8 7 4 2 1 5 3 8 6 2 1 7 1 4 1 3 2 8 6 में क्रमिक संख्याओं के कितने युग्म है जिनके बीच का अंतर 2 है?
(A) 4
(B) 5
(C) 6
(D) 7
उत्तर – (C) 6
41. वाणिज्यिक बैंक जनता को उससे अधिक ऋण और अग्रिम स्वीकृत करते हैं जो अर्थव्यवस्था को चाहिए। इससे …………… होता है।
(A) मुद्रा स्फीति
(B) स्फीति नहीं
(C) ऋण स्फीति
(D) घाटा-प्रेरित स्फीति
उत्तर – (C) ऋण स्फीति
42. कुछ जीव अपने शत्रुओं (छलावरण) से छिपाने के लिए रंग बदलने की क्षमता रखते हैं। इस सुरक्षात्मक रंग कहा जाता है
(A) एडल्ट्री
(B) कमेंट्री
(C) मोरचुरी
(D) मिमिक्री
उत्तर – (D) मिमिक्री
43. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में है?
(A) गुजरात
(B) हिमाचल प्रदेश
(C) उत्तर प्रदेश
(D) राजस्थान
उत्तर – (D) राजस्थान
44. सिकेल सेल अनीमिया …………… के कारण होता है।
(A) उत्परिवर्तन
(B) विकास
(C) पुनर्संयोजन
(D) रूपांतरण
उत्तर – (A) उत्परिवर्तन
45. …………. एक क्षेत्र का प्रभारी होता है जिसमें कई श्रेणियाँ आती है।
(A) पुलिस महानिरीक्षक
(B) पुलिस उपमहानिरीक्षक
(C) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
(D) पुलिस अधीक्षक
उत्तर – (A) पुलिस महानिरीक्षक
46. ………….. का प्रयोग मॉनीटर स्क्रीन पर अवस्थितियों को दिखाकर कंप्यूटर के साथ संपर्क स्थापित करने के लिए होता है।
(A) प्वांटिंग युक्ति
(B) ताररहित युक्ति
(C) नेटवर्क युक्ति
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) प्वांटिंग युक्ति
47. पृथ्वी के निम्नस्तर वायुमंडल के औसत तापमान में धीमी वृद्धि …………. कहलाती है।
(A) ओजोन क्षरण
(B) वनोन्मूलन
(C) हरितगृह गैस
(D) वैश्विक तापन
उत्तर – (D) वैश्विक तापन
48. भारत के संविधान को कब अपनाया गया था?
(A) 26 नवंबर 1949
(B) 26 नवंबर 1952
(C) 26 जनवरी 1951
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (A) 26 नवंबर 1949
49. 15, 28, 43, 71, 114, 185, ?
प्रश्न चिह्न के स्थान पर कौन-सी संख्या आएगी?
(A) 256
(B) 299
(C) 351
(D) 581
उत्तर – (B) 299
50. ………….. में बीजाणु निर्माण के माध्यम से प्रजनन सामान्य है।
(A) फंगस
(B) प्रोटोजोआ
(C) बैक्टीरिया
(D) आर्थ्रोपोडा
उत्तर – (A) फंगस
51. चल धातु प्रकार के साथ मुद्रित विश्व की प्राचीनतम मौजूद पुस्तक
(A) इमाकी
(B) यूकियो-ई
(C) बिब्लिया पॉपुरम
(D) जिक्जी
उत्तर – (D) जिक्जी
52. यदि 22.5 मीटर एक समान छड़ का वजन 85.5 किलोग्राम है, तो उसी प्रकार के 9 मीटर छड़ का वजन क्या होगा?
(A) 42 किग्रा
(B) 38.4 किग्रा
(C) 34.2 किग्रा
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (C) 34.2 किग्रा
53. POP ………… के लिए आता है।
(A) पोस्ट ऑपरेशन प्रोटोकॉल
(B) पोस्ट ऑफिस प्रोटोकॉल
(C) प्रोपर ऑनलाइन प्रोटोकॉल
(D) पोस्ट ऑनलाइन प्रोटोकॉल
उत्तर – (B) पोस्ट ऑफिस प्रोटोकॉल
54. सेक्युलरिसम शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम ब्रिटिश लेखक …………… ने 1851 में किया था ।
(A) जॉर्ज होलीओके
(B) सी. एस. लेविस
(C) काजुओ इशिगुरो
(D) ई. एम. फोस्टर
उत्तर – (A) जॉर्ज होलीओके
55. कौन-सा अधिकतम श्रृंखलन गुण दर्शाता है?
(A) Si
(B) Se
(C) C
(D) Te
उत्तर – (C) C
56. जब दी गई आकृति को एक घन बनाने के लिए मोड़ा जाता है तो कौन-सी संख्या ‘2’ के आसन्न नहीं होगी?

(A) 5
(B) 3
(C) 1
(D) 6
उत्तर – (B) 3
57. किसी गोले का पृष्टक्षेत्रफल 154 cm2 है, तो इसका आयतन है
(A) 1437⅓ cm3
(B) 179⅔ cm3
(C) 359⅓ cm3
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) 179⅔ cm3
58. ………… विभिन्न बाह्य युक्तियों, परिमितियों, विस्तारण स्लॉट, I/O पोर्ट और ड्राइव कनेक्शन को बाकी के कंप्यूटर से जोड़ता है।
(A) आंतरिक बस
(B) सिस्टम बस
(C) बाह्य बस
(D) डाटा बस
उत्तर – (C) बाह्य बस
59. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 324 एक स्वतंत्र …………. का प्रावधान करता है।
(A) लोक सेवा आयोग
(B) चुनाव आयोग
(C) वित्त आयोग
(D) योजना आयोग
उत्तर – (B) चुनाव आयोग
60. निम्नलिखित में से किस फूल में पेटलॉइड ब्रैक्ट मौजूद होता है?
(A) अदातोदा
(B) बोगनिनविलिया
(C) पाम्स
(D) केला
उत्तर – (B) बोगनिनविलिया
61. भू राजस्व प्रणाली “ऐन-दीह-साला” कहलाता है
(A) सैनिक प्रणाली
(B) ज़ब्ती प्रणाली
(C) धार्मिक नीति
(D) जात प्रणाली
उत्तर – (B) ज़ब्ती प्रणाली
62. जलीकृत कॉपर सल्फेट का रासायनिक सूत्र है
(A) CuSO4.5H2O
(B) CuSO4.6H2O
(C) CuSO4.4H2O
(D) CuSO4.3H2O
उत्तर – (A) CuSO4.5H2O
63. एक कूट में “MONEY” को ‘513141525’ लिखा जाता है, ‘BLACK’ को उस कूट में कैसे लिखा जाएगा?
(A) 1321112
(B) 1321012
(C) 1213112
(D) 1231112
उत्तर – (D) 1231112
64. हाल ही में खबरों में रहा ‘SVEEP’ का संबंध किससे है?
(A) मतदाता शिक्षा
(B) मतदाता जागरूकता फैलाना
(C) मतदाता साक्षरता को बढ़ावा देना
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – (D) उपरोक्त सभी
65. एक बस में यात्रा करने वाले व्यक्तियों के समूह में, 6 व्यक्ति तमिल बोल सकते हैं, 15 व्यक्ति हिन्दी बोल सकते हैं और 6 व्यक्ति गुजराती बोल सकते हैं। उस समूह में कोई भी व्यक्ति कोई अन्य भाषा नहीं बोल सकता है। यदि समूह में दो व्यक्ति दो भाषाएँ बोल सकते हैं और एक व्यक्ति सभी तीनों भाषाएँ बोल सकता है, तो समूह में कुल कितने व्यक्ति हैं?
(A) 21
(B) 22
(C) 23
(D) 24
उत्तर – (C) 23
66. श्री रामलाल ने एक टीवी सेट को रु. 12,500 में खरीद और परिवहन पर रु. 300 और इन्स्टालेशन पर रु. 800 खर्च किया। उस पर 15% का कुल लाभ अर्जित करने के लिए उसे इसे किस कीमत पर बेचना चाहिए?
(A) 14,560
(B) 14,375
(C) 15,640
(D) 15,375
उत्तर – (C) 15,640
67. हाई-टेक और अल्ट्रा मॉडर्न सजावटी मछली हैचरी उत्तर भारत में एक मात्र परियोजना किस सरकार द्वारा प्रायोजित है?
(A) चंडीगढ़
(B) झज्जर
(C) नूह
(D) सोनीपत
उत्तर – (B) झज्जर
68. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद संविधान के संशोधन से संबंधित है?
(A) 238
(B) 224
(C) 346
(D) 368
उत्तर – (D) 368
69. पीएम-कुसुम योजना का उद्देश्य कृषकों को विश्वसनीय ………….. तक पहुँच में सहायता करना है।
(A) सौर ऊर्जा
(B) जल
(C) पेय जल
(D) लिक्विड पेट्रोलियम गैस (LPG)
उत्तर – (A) सौर ऊर्जा
70. राइवट पॉपर परिकल्पना ………….. द्वारा प्रस्तावित की गई।
(A) रमन
(B) ए. वॉन हमबोल्ट
(C) पॉल अहर्लिच
(D) कॉनेल
उत्तर – (C) पॉल अहर्लिच
71. वर्णमाला के दाएँ छोर से 18वें वर्ण के दाएँ से 7वाँ अक्षर क्या है?
(A) K
(B) O
(C) P
(D) R
उत्तर – (C) P
72. वह संख्या जो अपने आप में 17 बार जोड़ने पर परिणाम के रूप में 162 प्राप्त होती है, वह संख्या है
(A) 7
(B) 8
(C) 9
(D) 10
उत्तर – (C) 9
73. डरावनी स्थितियों में जीवों में स्रावित होने वाला हॉमोन है
(A) एड्रिनलिन
(B) ऑक्सीटॉसिन
(C) थायरॉक्सिन
(D) ट्राइ-आइडोथायरोनाइन
उत्तर – (A) एड्रिनलिन
74. संगीत, नृत्य और ललित कला ………….. संस्था के उदाहरण हैं।
(A) सामाजिक
(B) शिक्षात्मक
(C) अभिव्यक्तात्मक
(D) आर्थिक
उत्तर – (C) अभिव्यक्तात्मक
75. विंटर ओलिंपिक्स ने अधिकारिक आदर्श वाक्य का अनावरण किया
(A) टूगेदर फॉर स्पोर्ट्स
(B) टूगेदर फॉर ए शेयर्ड फ्यूचर
(C) टूगेदर फॉर हेल्थि एनवायरमेंट
(D) टूगेदर फॉर हेल्थि फ्यूचर
उत्तर – (B) टूगेदर फॉर ए शेयर्ड फ्यूचर
76. कौन-सी इंटरनेट की भाषा नहीं है?
(A) Perl
(B) HTML
(C) XML
(D) COBOL
उत्तर – (D) COBOL
77. राहुल ने आनंद को कहा, “कल मैं ने मेरी दादी की पुत्री के इकलौते भाई को हराया”। राहुल ने किसे हराया?
(A) पुत्र
(B) पिता
(C) भाई
(D) चचेरा भाई
उत्तर – (B) पिता
78. दो संख्याओं का महत्तम समापवर्तक (HCF) और लघुत्तम समापवर्त्य क्रमशः 8 और 48 है। यदि एक संख्या 24 है, तो दूसरी संख्या क्या है?
(A) 48
(B) 36
(C) 24
(D) 16
उत्तर – (D) 16
79. बच्चों की एक पंक्ति में, हरि बाएँ से ग्यारहवाँ है और मंजुला दाएँ से सत्रहवीं है। जब वे अपने स्थान परस्पर बदलते हैं तो हरि बाएँ से तेरहवाँ होगा। निम्नलिखित में से कौन-सा दाएँ से मंजुला के नए स्थान होगा?
(A) ग्यारहवाँ
(B) उनतीसवाँ
(C) इक्कीसवाँ
(D) उन्नीसवाँ
उत्तर – (D) उन्नीसवाँ
80. द्रव्यमान M और लंबाई l वाली एक पतली समान छड़ का जड़ता गुरुत्व छड़ के केंद्र से इसके लंबवत एक धुरी पर (i) है। इसके अंतिम बिंदु से इसका जड़ता गुरुत्व है
(A) i/4
(B) i/2
(C) 2i
(D) 4i
उत्तर – (D) 4i
81. सार्क का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
(A) दिल्ली
(B) ढाका
(C) काठमांडू
(D) कोलंबो
उत्तर – (C) काठमांडू
82. राइजोबियम स्थिर करता है
(A) नीयन
(B) नाइट्रोजन
(C) आर्गन
(D) हाइड्रोजन
उत्तर – (B) नाइट्रोजन
83. iSpirit है
(A) भारतीय सॉफ्टवेयर उत्पाद उद्योगों के लिए एक प्रबुद्ध मंडल (थिंक टैंक)
(B) अमेरिकी सॉफ्टवेयर उत्पाद उद्योगों के लिए एक प्रबुद्ध मंडल (थिंक टैंक)
(C) अमेरिकी हार्डवेयर उत्पाद उद्योगों के लिए एक प्रबुद्ध मंडल (थिंक टैंक)
(D) भारतीय हार्डवेयर उत्पाद उद्योगों के लिए एक प्रबुद्ध मंडल (थिंक टैंक)
उत्तर – (A) भारतीय सॉफ्टवेयर उत्पाद उद्योगों के लिए एक प्रबुद्ध मंडल (थिंक टैंक)
84. संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2020 को किसके रूप में घोषित किया?
(A) अंतर्राष्ट्रीय मृदा वर्ष (IYS)
(B) दालों का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष (IYP)
(C) पादप स्वस्थ्य का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष (IYPH)
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (C) पादप स्वस्थ्य का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष (IYPH)
85. किस हरियाणवी खिलाड़ी को कुश्ती के लिए ध्यानचंद पुरस्कार 2020 मिला?
(A) ओम प्रकाश दहिया
(B) नेतरपाल हुड्डा
(C) सतबीर सिंह दहिया
(D) जगमिंदर सिंह
उत्तर – (B) नेतरपाल हुड्डा
86. 302 दिनों में कितने विषम दिन हैं?
(A) 0
(B) 3
(C) 2
(D) 1
उत्तर – (D) 1
87. भारतीय रिजर्व बैंक ………….. वर्ष में राष्ट्रीकृत किया गया।
(A) 1954
(B) 1949
(C) 1956
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) 1949
88. एक निश्चित भाषा में, ‘dew xas huma sura’ का अर्थ है ‘he is eating mangoes’, ‘dew tepo qua’ का अर्थ है ‘he sells toys’ और ‘sut time sura’ का अर्थ है ‘I like mangoes’ । भाषा में कौन-से शब्द का अर्थ है ‘he’ और ‘mangoes’?
(A) ‘xas’ और ‘sura’
(B) ‘sura’ और ‘tepo’
(C) ‘dew’ और ‘sura’
(D) ‘xas’ और ‘dew’
उत्तर – (C) ‘dew’ और ‘sura’
89. 0.54, 1.8, 0.36 और 9 का महत्तम समापवर्तक (HCF) है
(A) 1.8
(B) 0.18
(C) 0.018
(D) 18
उत्तर – (B) 0.18
90. SMC वक्र AVC वक्र को नीचे से AVC वक्र के ………….. बिंदु पर काटती है।
(A) निम्न
(B) अधिकतम
(C) मध्य
(D) न्यूनतम
उत्तर – (D) न्यूनतम
91. The following sentence contains grammatical error or idiomatic error in it. You have to find out that part of the sentence and choose the alphabet of that part as your answer.
I don’t know whether Karthik is equally good as Sanjay.
(A) I don’t know
(B) whether Karthik
(C) is equally good
(D) as Sanjay
Answer – (C) is equally good
92. Fill in the blank with appropriate form of the verb from the alternatives given below them.
By next July, we …………. living here for two years.
(A) shall have been
(B) will
(C) will be
(D) shall be
Answer – (A) shall have been
93. Give one word substitutes for the following from the alternatives given below them.
Not large enough in amount or size, meagre
(A) Sovereign
(B) Solemn
(C) Slander
(D) Skimpy
Answer – (D) Skimpy
94. Add suitable question tag to the following from the alternatives given below them.
He isn’t a strong man, ………… ?
(A) does he
(B) doesn’t he
(C) wasn’t he
(D) is he
Answer – (D) is he
95. In the following questions, you are required to give the names of the places where the noun subject is kept, grown or made answer the following with the help of the alternatives given below them :
Provisions are kept in the
(A) Zoo
(B) Pantry
(C) Aviary
(D) Kiln
Answer – (B) Pantry
96. दो समीप वर्णों के मेल से होने वाले परिवर्तन को …………. कहते हैं।
(A) समास
(B) संधि
(C) प्रत्यय
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) संधि
97. ‘नाक का बाल’ मुहावरे का अर्थ है
(A) बहुत प्रिय
(B) अधिक खाना
(C) बेइज्जति होना
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) बहुत प्रिय
98. क्रिया के जिस रूप से विधान करने की रीति का बोध होता है, उसे ………….. कहते हैं।
(A) काल
(B) अर्थ
(C) वाच्य
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) अर्थ
99. अक्षरों या वर्णों के चिह्नों को लिखने की विधि ……………. कहलाती है।
(A) लिपि
(B) शब्द
(C) वाक्य
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (A) लिपि
100. धातु के अंत में लगने वाले प्रत्यय को ………….. प्रत्यय कहते हैं।
(A) तद्धित
(B) कृत
(C) साधन
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (B) कृत