HBSE Class 8 Drawing Half Yearly Question Paper 2024 Answer Key

Haryana Board (HBSE) Class 8 Drawing Half Yearly Question Paper 2024 Answer Key

Instructions :
• All questions are compulsory.
• Questions (1-10) carry 1 mark each.
• Questions (11-13) carry 2 marks each.
• Questions (14-16) carry 3 marks each.
• Questions (17-19) carry 5 marks each.

1. ग्रेडेशन की किस विधि में प्रकाश व छाया को बेहतर तरीके से दर्शाया जाता है?
(a) दिशात्मक
(b) समजिंग
(c) छल्लेदार
(d) स्टीपलिंग
उत्तर – (b) समजिंग

2. दिशात्मक शेडिंग विधि मुख्यतः क्या प्रदर्शित करने के लिए प्रयोग की जाती है?
(a) बाल
(b) घास
(c) लहरे
(d) सभी
उत्तर – (d) सभी

3. तृतीय श्रेणी के रंगों का प्रयोग चित्र में क्या दिखाने के लिए किया जाता है?
(a) पास की वस्तु
(b) दूर की वस्तु
(c) पहाड़ों के लिए
(d) पानी के लिए
उत्तर – (b) दूर की वस्तु

4. हरा + संतरी रंग मिलाने से कौन-सा रंग प्राप्त होता है?
(a) ओलिव
(b) ब्रिक रेड
(c) बैंगनी
(d) स्लेट
उत्तर – (a) ओलिव

5. किस ग्रेड की पेंसिल का सुरमा मोटा, मुलायम और गहरा होता है?
(a) A
(b) B
(c) G
(d) H
उत्तर – (b) B

6. विन्सेट वान गो किस देश के महान चित्रकार थे?
उत्तर – नीदरलैंड

7. वृत को घेरने वाली वक्र रेखा ……….. कहलाती है।
उत्तर – परिधि

8. गाय का चित्र किस आकृति में बनाया जाता है?
उत्तर – अंडाकार

9. सफेद रंग शांति का प्रतीक है। (सत्य / असत्य)
उत्तर – सत्य

10. लियोनार्दो द विन्ची इटली के प्रसिद्ध चित्रकार है। (सत्य / असत्य)
उत्तर – सत्य

11. रंगत क्या है? मूल रंगतों के नाम लिखो?
उत्तर – रंग का नाम ही उसकी रंगत है। मूल रंगत 6 है : लाल, पीला, नीला, हरा, नारंगी और बैंगनी।

12. त्रिज्याखंड किसे कहते हैं?
उत्तर – जो भाग वृत की दो त्रिज्याओं एवं उनके बीच की चाप से घिरा हो, वह त्रिज्याखंड कहलाता है।

13. रेखीय दृष्टिक्रम क्या है?
उत्तर – रेखीय दृष्टिक्रम चित्रण में गहराई का आभास करवाता है, और सभी रेखाएं एक बिंदु पर मिलती प्रतीत होती हैं। रेखीय दृष्टिक्रम से पास की वस्तु बड़ी और दूर की वस्तु छोटी दिखाई देती है। गली, सड़क आदि दूर किसी बिंदु पर मिलते हुए प्रतीत होते हैं। इसको रेखीय दृष्टिक्रम सिद्धांत कहते हैं।

14. तृतीय श्रेणी के रंग कौन से होते है। उदारहण सहित लिखों।
उत्तर – तृतीयक रंग तब बनते हैं जब प्राथमिक रंग को द्वितीयक रंग के साथ मिलाया जाता है। उदाहरण के लिए, जब लाल को नारंगी के साथ मिलाया जाता है, तो परिणाम स्वरूप लाल-नारंगी रंग बनता है।

15. क्रॉस हैचिंग के बारे में लिखें?
उत्तर – यह हैचिंग को ही विस्तारित रूप देता है। क्रॉस हैचिंग का प्रभाव किसी वस्तु में प्रकाश व छाया दर्शाने का तरीका है जो किसी चित्र में समानांतर रेखाओं के आपस में परस्पर काटने से आता है और वस्तु में छाया व उसकी सतह की बनावट को दर्शाता है।

16. वृत की परिभाषा लिखो।
उत्तर – किसी बिन्दु से समान दूरी पर खीची गई वक्र रेखा से घिरा हुआ क्षेत्र, वृत्त कहलाता है। वृत्त एक द्विआयामी आकृत्ति होती है। वृत की कोई भुजा नहीं होती ना ही शीर्ष होता है।

17. किसी एक पक्षी का चित्र बनाकर उसमें रंग भरो।
उत्तर –

18. अपनी पंसद के किसी जानवर का चित्र बनाकर रंग भरो।
उत्तर –

19. ठन्डे और गर्म रंगों का रंग चक्र बनाये।
उत्तर –