Haryana Board (HBSE) Class 7 Hindi Question Paper 2024 PDF Download. HBSE Class 7 Hindi Question Paper 2024. Haryana Board Class 7th Hindi Question Paper 2024. Class 7 Hindi Paper 2024 Haryana Board. HBSE Class 7th Hindi Question Paper 2024 with Answer. Haryana Board Class 7th Hindi Question Paper 2024 Solution. हरियाणा बोर्ड कक्षा 7 हिन्दी पेपर 2024.
Haryana Board Class 7 Hindi Question Paper 2024 Answer Key
भाग क – बहुविकल्पीय प्रश्न (1 अंक)
1. ‘हम पंछी उन्मुक्त गगन के’ इस पंक्ति में प्रयुक्त ‘गगन’ शब्द का निम्न में से क्या अर्थ है?
(क) पक्षी
(ख) आकाश
(ग) खुला
(घ) बंद
उत्तर – (ख) आकाश
2. ‘मुझे सर्दी-गर्मी नहीं लगती बेटा’ इस पंक्ति में प्रयुक्त ‘सर्दी-गर्मी’ शब्द में कौन-सा समास है?
(क) द्विगु समास
(ख) द्वंद्व समास
(ग) तत्पुरुष समास
(घ) कर्मधारय समास
उत्तर – (ख) द्वंद्व समास
3. ‘हिमालय की बेटियाँ’ निबंध में काका कालेलकर ने नदियों को क्या कहा है?
(क) लोकमाता
(ख) लोकपाल
(ग) लोकनाथ
(घ) लोकपिता
उत्तर – (क) लोकमाता
4. ‘आपका परीक्षित पढ़ाई में काफी कमजोर है’ इस पंक्ति में सर्वनाम शब्द कौन-सा है?
(क) आपका
(ख) परीक्षित
(ग) पढ़ाई
(घ) में
उत्तर – (क) आपका
5. ‘मिठाईवाला’ पाठ की विधा क्या है?
(क) कविता
(ख) निबंध
(ग) नाटक
(घ) कहानी
उत्तर – (घ) कहानी
6. ‘भानुमती का पिटारा’ मुहावरे का अर्थ निम्न में से क्या होगा?
(क) बहुत तरह की चीजों से भरा पात्र
(ख) संदूक
(ग) सांप का घर
(घ) पेटी
उत्तर – (क) बहुत तरह की चीजों से भरा पात्र
7. ‘रात हो जाएगी तो राह नहीं सूझेगी।’ पंक्ति में आए ‘राह’ शब्द का पर्यायवाची शब्द निम्न में से क्या होगा?
(क) रात
(ख) राज
(ग) राय
(घ) रास्ता
उत्तर – (घ) रास्ता
8. ‘उनको तेरह वर्ष का वनवास भोगना पड़ा।’ इस वाक्य में विशेषण शब्द कौन-सा है?
(क) तेरह
(ख) वर्ष
(ग) उनको
(घ) वनवास
उत्तर – (क) तेरह
9. ‘बाल महाभारत कथा’ के आधार पर बताइए कि महाराज पाण्डु का विवाह किससे हुआ?
(क) कुंती से
(ख) राधा से
(ग) द्रौपदी से
(घ) अंबा से
उत्तर – (क) कुंती से
10. ‘कठपुतली’ कविता का कवि निम्न में से कौन है?
(क) नागार्जुन
(ख) भवानी प्रसाद मिश्र
(ग) शिवमंगल सिंह ‘सुमन’
(घ) रहीम
उत्तर – (ख) भवानी प्रसाद मिश्र
11. ‘मैं घमंडों में भरा ऐंठा हुआ।’ इस पंक्ति में सर्वनाम शब्द निम्न में से कौन-सा है?
(क) में
(ख) हुआ
(ग) मैं
(घ) ऐंठा
उत्तर – (ग) मैं
12. राजा शांतनु की पत्नी का निम्न में से क्या नाम था?
(क) गंगा
(ख) यमुना
(ग) कुंती
(घ) सरस्वती
उत्तर – (क) गंगा
13. ‘मुरलीवाला उसी रंग की मुरली निकाल देता।’ पंक्ति में आए ‘मुरली’ शब्द का बहुवचन निम्न में से क्या होगा?
(क) मुरली
(ख) मुरलियाँ
(ग) मुरलीया
(घ) मुरलीये
उत्तर – (ख) मुरलियाँ
14. ‘ढोकला-गाठिया’ किस राज्य के स्थानीय व्यंजन हैं?
(क) राजस्थान
(ख) केरल
(ग) गुजरात
(घ) उड़ीसा
उत्तर – (ग) गुजरात
15. ‘भोर और बरखा’ कविता में दही कौन मथ रही थी?
(क) यशोदा
(ख) मीरा
(ग) गोपियाँ
(घ) राधा
उत्तर – (ग) गोपियाँ
भाग ख – वस्तुनिष्ठ प्रश्न (1 अंक)
16. भरतवंशी भीष्म बड़े बुद्धिमान और ………….. हैं।
उत्तर – पराक्रमी
17. जार को छूने पर कंचे का …………… करने का एहसास हुआ।
उत्तर – स्पर्श
18. पौष्टिक आहार की कमी से कौन-सा रोग होता है?
उत्तर – एनीमिया
19. मिठाईवाला अलग-अलग चीजें क्यों बेचता था?
उत्तर – बच्चों की खुशी के लिए
20. ‘विघ्न डालना’ मुहावरे का अर्थ बताओ।
उत्तर – बाधा उत्पन्न करना या रुकावट पैदा करना।
21. ‘नीलकंठ’ पाठ में खरगोश के छोटे बच्चों को अपनी चोंच से पकड़ कर कौन उठाता था?
उत्तर – मोर (नीलकंठ)
22. ‘माधवदास को वह चिड़िया बड़ी मनमानी लगी’। ‘चिड़िया की बच्ची’ पाठ के आधार पर बताइए कि यह कथन सत्य है या असत्य।
उत्तर – सत्य
23. ‘उस दिन एक अतिथि को स्टेशन पहुँचाकर मैं लौट रही थी।’ इस पंक्ति में प्रयुक्त ‘अतिथि’ शब्द का अर्थ बताइए?
उत्तर – मेहमान
24. ‘झाड़ और झंखाड़ दग्ध।’ इस पंक्ति में ‘दग्ध’ शब्द का अर्थ क्या है?
उत्तर – जला हुआ
भाग ग – अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न (2 अंक)
25. ‘रक्त और हमारा शरीर’ पाठ के आधार पर एनीमिया के दो प्रमुख कारण बताइए?
उत्तर – पौष्टिक आहार की कमी और पेट में कीड़ों का हो जाना।
26. दादी माँ की छवि कैसी थी?
उत्तर – मुंह से भले कड़वी लगती थी परंतु घर के सदस्यों की आर्थिक मदद के लिए हर समय तैयार रहती थी।
27. पेड़ और खम्बे में दोस्ती कैसे हुई?
उत्तर – पेड़ और खंभा दोनों पास-पास खड़े होते हैं। एक दिन जब ज़ोरों की आंधी आती है तब खंभा पेड़ के ऊपर गिरने से खुद को रोक नहीं पाता। उस वक्त पेड़ खंभे को संभाल लेता है और स्वयं ज़ख्मी हो जाता है। इसी कारण खंभे का गरूर भी खत्म हो जाता है। इस हादसे से पेड़ और खम्भे में दोस्ती हो गयी।
28. नकुल ने जलाशय को देखकर क्या सोचा?
उत्तर – जब नकुल ने जलाशय को देखा, तो वह उसकी सुंदरता से आकर्षित हुआ। वह थका हुआ और प्यासा था, इसलिए जलाशय के साफ और शीतल जल को देखकर उसने अपनी प्यास बुझाने का निश्चय किया। हालांकि, वह अपने भाइयों द्वारा दिए गए चेतावनी को भूल गया और सीधे जलाशय से पानी पीने चला गया, जिससे बाद में उसे कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
29. खिलौनेवाले को देखकर बच्चे खुश क्यों होते हैं?
उत्तर – खिलौनेवाले के आने पर बच्चे खुश हो जाते थे। बच्चों का झुंड खिलौनेवाले को चारों तरफ़ से घेर लेता था। वे अपने-अपने घर से पैसे लाकर खिलौनों का मोल-भाव करने लग जाते थे। खिलौनेवाला उनको मनचाहे खिलौने दे देता था और बच्चे उन्हें पाकर उछलने-कूदने लगते थे।
30. गंगा ने कितने बच्चों को नदी में बहा दिया और क्यों?
उत्तर – गंगा ने 7 बच्चों को नदी में बहा दिया था, वचन मे बंधे होने के कारण।
भाग घ – लघु उत्तरात्मक प्रश्न (3 अंक)
31. सभी किसे लाल ताऊ कहकर पुकारते थे, और क्यों?
उत्तर – लैटरबक्स को सभी लाल ताऊ कहकर पुकारते थे, क्योंकि वह पूरा का पूरा लाल रंग में रंगा हुआ था।
32. पांडवों द्वारा गुरु द्रोण का धोखे से वध करना क्या सही था? अपने विचार व्यक्त कीजिए।
उत्तर – पांडवों द्वारा गुरु द्रोण का धोखे से वध करना सही नहीं था क्योंकि धोखे से निहत्थे इंसान पर वार करना बिलकुल गलत है।
33. ‘हिमालय की बेटियाँ’ नामक पाठ में लेखक ने हिमालय की बेटियाँ किसको कहा है और क्यों?
उत्तर – लेखक ने हिमालय से निकलने वाली ‘नदियों’ को हिमालय की बेटियाँ कहा है। ये नदियाँ हिमालय से निकली हैं तथा इनका बचपन हिमालय की गोद में ही बीता है। अतः ये उसी की बेटियाँ हैं।
34. ‘एक तिनका’ नामक कविता से हमें क्या संदेश मिलता है?
उत्तर – ‘एक तिनका’ नामक कविता में कवि हमें बतलाना चाहा है कि प्रत्येक कार्य करने में सक्षम होते हुए भी हमें कभी भी किसी चीज का ‘घमंड’ नहीं करना चाहिए, क्योंकि कई बार छोटे-से-छोटा मनुष्य या छोटे-से-छोटी वस्तु हमारे घमंड को तोड़ सकती है।
35. ‘भोर और बरखा’ कविता के आधार पर सावन के महीने की विशेषताएँ बताइए।
उत्तर – सावन के आते ही बादल चारों दिशाओं में उमड़-घुमड़कर विचरण करने लगते हैं। बिजली चमकने लगती है, वर्षा की नन्हीं-नन्हीं बूंदे बरसती हैं। शीतल हवाएँ बहने लगती हैं और मौसम सुहावना लगने लगता हैं। धरती पर हरियाली छा जाती है। मनुष्य तथा पशु-पक्षी प्रसन्न हो जाते हैं।
36. कोई एक खेल जो आपके आस-पास खेला जाता हो, उसका अपने शब्दों में वर्णन कीजिए?
उत्तर – मेरे आस-पास क्रिकेट एक बहुत लोकप्रिय खेल है।
• क्रिकेट खेल का वर्णन – क्रिकेट एक टीम खेल है, जिसमें दो टीमें होती हैं, और प्रत्येक टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं। यह खेल एक बड़े मैदान पर खेला जाता है, जिसके केंद्र में एक पिच होती है। खेल का मुख्य उद्देश्य रन बनाना और दूसरी टीम को आउट करना होता है। खेल की शुरुआत टॉस से होती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी का निर्णय करती है। बल्लेबाजी करने वाली टीम के दो खिलाड़ी (बल्लेबाज) पिच पर आते हैं। उनका लक्ष्य गेंद को मारकर अधिक से अधिक रन बनाना होता है। गेंदबाजी करने वाली टीम का लक्ष्य बल्लेबाज को आउट करना और रन बनाने से रोकना होता है। गेंदबाज के अलावा बाकी खिलाड़ी मैदान पर विभिन्न स्थानों पर फील्डिंग करते हैं।
37. घमंडी की दशा कैसी होती है? ‘तिनका’ कविता के आधार पर बताइए।
उत्तर – आँख में तिनका पड़ते ही घमंडी की आँखे दर्द से लाल हो गई। उसने अनेकों प्रयत्न किए, सब लोगों की मदद ली। किसी ने कपड़े की सहायता से उसे निकालने का प्रयत्न किया परन्तु सब बेकार ही सिद्ध हुआ। वो दर्द से कराह रहा था पर कुछ कर नहीं पा रहा था। जिससे उसका सारा घमंड चूर-चूर हो गया।
भाग ङ – दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न (5 अंक)
38. मिठाईवाले के किन गुणों के कारण सभी उसकी ओर चले आते हैं? वर्णन कीजिए।
उत्तर – मिठाई बेचने वाले बहुत ही मधुर आवाज में गा-गाकर अपनी चीजों की विशेषताएँ बताता था। जिससे सबका ध्यान उसकी ओर खिंचा चला जाता था। वह हमेशा ही बच्चों की मनपसंद चीजें लाया करता था, जिस कारण बच्चे उसके आते ही उसे घेर लेते थे। वह जो भी चीजें लाता था उनको बहुत ही कम दामों में बेचता था जिस वजह से बच्चों के माता-पिता भी उसकी ओर खिंचे चले आते थे। वह बच्चों से बहुत भी अच्छे से अपनत्व की भावना के साथ बात करता था, जो सभी को अच्छा लगता था। ऐसी बहुत सी विशेषताएँ थीं जिस के कारण बच्चे तो बच्चे बड़े भी उसकी ओर खिंचे चले आते थे।
39. गांधी जी अपने आश्रम में पेशेवर कारीगरों के उपयोग में आने वाले किन-किन औजारों को खरीदना चाहते थे और क्यों?
उत्तर – गांधी जी अपने आश्रम में पेशेवर कारीगरों के उपयोग में आने वाले औज़ार – छेनी, हथौड़े, बसूले इत्यादि खरीदना चाहते होंगे। गाँधी जी के मन में आश्रम के प्रत्येक व्यक्ति को स्वावलंबी बनाने की बात रही होगी क्योंकि जिन औज़ारों का ज़िक्र किया गया है, वे बढ़ई के कार्य अर्थात् लकड़ी का सामान बनाने के काम में आता है। गाँधी जी अहमदाबाद में एक आश्रम खोलने का प्रयास कर रहे थे। वे चाहते थे कि आश्रम में सारा काम आश्रम के लोग स्वयं ही करें। इसके लिए वह औज़ारों की एक सूची तैयार कर रहे थे। ताकि आश्रम में रहकर ही उसकी ज़रूरतों का सामान स्वयं बनाया जा सके, आश्रम व उसके लोग स्वयं की ज़रूरतों के लिए किसी कारीगर पर निर्भर ना रहें।
40. निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
पिछले दस-पंद्रह वर्षों में हमारी खानपान की संस्कृति में एक बड़ा बदलाव आया है। इडली-डोसा-बड़ा-साँभर-रसम अब केवल दक्षिण भारत तक सीमित नहीं हैं, ये उत्तर भारत के भी हर शहर में उपलब्ध हैं और अब तो उत्तर भारत की ‘ढाबा’ संस्कृति लगभग पूरे देश में फैल चुकी है। अब आप कहीं भी हों, उत्तर भारतीय रोटी-दाल-साग आपको मिल ही जाएँगे। ‘फ़ास्ट फूड’ (तुरंत भोजन) का चलन भी बड़े शहरों में खूब बढ़ा है। इस ‘फ़ास्ट फूड’ में बर्गर, नूडल्स जैसी कई चीजें शामिल हैं। एक जमाने में कुछ ही लोगों तक सीमित ‘चाइनीज़ नूडल्स’ अब संभवतः किसी के लिए अजनबी नहीं रहे।
प्रश्न :
(क) इडली-डोसा कहाँ का प्रसिद्ध व्यंजन है?
उत्तर – दक्षिण भारत
(ख) ‘फ़ास्ट-फूड’ में किन-किन चीज़ों को शामिल किया गया है?
उत्तर – बर्गर, नूडल्स
(ग) ‘ढाबा’ संस्कृति कहाँ तक फैल चुकी है?
उत्तर – पूरे देश में
(घ) हमारी खानपान की संस्कृति में बड़ा बदलाव कितने वर्षों में आया?
उत्तर – दस-पंद्रह वर्षों में
(ङ) ‘अजनबी’ शब्द का विलोम शब्द क्या होगा?
उत्तर – परिचित
भाग च – नैतिक शिक्षा
41. योग एवं प्राणायाम करने का कोई एक लाभ लिखें। (1 अंक)
उत्तर – शरीर स्वस्थ, मजबूत एवं लचीला रहता है।
42. सन्त नामदेव अपनी पत्नी के साथ किसकी परिक्रमा कर रहे थे? (2 अंक)
उत्तर – संत नामदेव अपनी पत्नी के साथ विठोबा (भगवान विट्ठल) की परिक्रमा कर रहे थे।
43. चाणक्य को अन्य किन-किन नामों से जाना जाता है? (2 अंक)
उत्तर – कौटिल्य व विष्णुगुप्त
44. वृक्षों से हमें कौन-सी वस्तुएँ प्राप्त होती हैं? (3 अंक)
उत्तर – ऑक्सीजन, फल, लकड़ी, फूल व औषधियाँ।