Haryana Board (HBSE) Class 7 Social Science Question Paper 2024 Answer Key
भाग क – बहुविकल्पीय प्रश्न (1 अंक)
1. निम्न में कौन-सा पर्यावरण के लिए अधिक खतरा है?
(a) औधौगीकरण
(b) कृषि वृद्धि
(c) जनसंख्या वृद्धि
(d) वन विकास
उत्तर – (a) औधौगीकरण
2. पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत कौन-सी है?
(a) क्रोड
(b) पर्पटी
(c) बाहरी मेंटल
(d) भीतरी कोर
उत्तर – (b) पर्पटी
3. भुज में भुकम्प किस वर्ष में आया था?
(a) 2001
(b) 2004
(c) 2006
(d) 2005
उत्तर – (a) 2001
4. विश्व का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौन-सा है?
(a) अंजेल
(b) नियाग्रा
(c) विक्टोरिया
(d) जोग जलप्रपात
उत्तर – (a) अंजेल
5. वायुमंडल को कितनी परतों में बांटा गया है?
(a) 4
(b) 3
(c) 5
(d) 2
उत्तर – (c) 5
6. महासागरों की औसत लवणता कितनी है?
(a) 25%
(b) 33%
(c) 40%
(d) 35%
उत्तर – (d) 35%
7. विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है?
(a) 22 मार्च
(b) 21 मई
(c) 21 जून
(d) 24 जनवरी
उत्तर – (a) 22 मार्च
8. ‘हरविलास’ ग्रंथ की रचना किसने की?
(a) कवि श्रीनाथ
(b) कृष्ण देवराय
(c) पेड्डन
(d) हरिहर प्रथम
उत्तर – (a) कवि श्रीनाथ
9. निम्न में से किस स्थान को मेवाड़ राज्य की राजधानी बनाया गया था?
(a) उदयपुर
(b) चित्तौड़
(c) जोधपुर
(d) जयपुर
उत्तर – (b) चित्तौड़
10. चंदावर का युद्ध कब लड़ा गया?
(a) 1206 ई
(b) 1191 ई
(c) 1192 ई
(d) 1194 ई
उत्तर – (d) 1194 ई
11. प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर कहां स्थित है?
(a) हरियाणा
(b) गुजरात
(c) पंजाब
(d) हिमाचल
उत्तर – (b) गुजरात
12. हरियाणा में विधानसभा के सदस्यों की संख्या कितनी है?
(a) 40
(b) 60
(c) 90
(d) 100
उत्तर – (c) 90
13 विजयनगर राज्य की राजभाषा कौन-सी थी?
(a) हिंदी
(b) संस्कृत
(c) तमिल
(d) तेलुगू
उत्तर – (d) तेलुगू
14. नाट्य शास्त्र ग्रंथ के रचयिता कौन हैं?
(a) पतंजलि
(b) भरत मुनि
(c) कपिल मुनि
(d) ऋषि कणाद
उत्तर – (b) भरत मुनि
15. भारत का सबसे प्राचीन विश्वविद्यालय कौन-सा है?
(a) तक्षशिला विश्वविद्यालय
(b) नालंदा विश्वविद्यालय
(c) विक्रमशिला विश्वविद्यालय
(d) वल्लभी विश्वविद्यालय
उत्तर – (b) नालंदा विश्वविद्यालय
भाग ख – वस्तुनिष्ठ प्रश्न (1 अंक)
16. भूकंप की तीव्रता किस यन्त्र पर मापी जाती है?
उत्तर – रिक्टर स्केल (सीस्मोग्राफ)
17. नदी अपने मुहाने पर किस प्रकार की स्थलाकृति का निर्माण करती है?
उत्तर – डेल्टा
18. सुल्तानपुर राष्ट्रीय पक्षी विहार किस राज्य में है?
उत्तर – हरियाणा (गुरुग्राम)
19. विश्व का सबसे बड़ा रेगिस्तान कौन-सा है?
उत्तर – सहारा रेगिस्तान
20. मालवा की राजधानी ………….. थी।
उत्तर – धार
21. महिलाओं के कार्य, पुरुषों के कार्य की तुलना में कम मूल्यवान होते हैं। (सही / गलत)
उत्तर – गलत
22. विधान सभा के सदस्य का कार्यकाल …………… होता है।
उत्तर – पाँच वर्ष
23. भारत में मताधिकार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। (सही / गलत)
उत्तर – सही
24. चोल सम्राटों का शासन काल तमिल साहित्य का स्वर्ण काल था। (सही / गलत)
उत्तर – सही
25. सर्वप्रथम …………….. राज्य में मध्याह्न भोजन व्यवस्था प्रारंभ की गई।
उत्तर – तमिलनाडु
भाग ग – अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न (2 अंक)
26. वायु मंडल किसे कहते हैं?
उत्तर – पृथ्वी के चारों ओर वायु का एक अदृश्य आवरण पाया जाता है, जिसे वायुमंडल कहते हैं।
27. वर्षण किसे कहते हैं?
उत्तर – बादलों में संघनित जल, जब वर्षा या हिमपात या अन्य रूपों में पृथ्वी पर आता है, तब उसे वर्षण कहते हैं।
28. तवा मत्स्य संघ क्या है?
उत्तर – तवा मत्स्य संघ मछुआरों की सहकारी समितियों का एक महासंघ है। यह मध्य प्रदेश के सतपुड़ा जंगल के विस्थापित वनवासियों के अधिकारों के लिए लड़ने वाला संगठन था।
29. संचार के साधन कौन-से हैं?
उत्तर – टेलीफोन, रेडियो और टेलीविजन, ई-मेल, समाचार पत्र और सिनेमा।
30. गठबंधन सरकार से आप क्या समझते हैं?
उत्तर – जब किसी चुनाव में किसी एक राजनीतिक दल को स्पष्ट बहुमत प्राप्त नहीं होता, तब वह दो या दो से अधिक दलों की साझेदारी के माध्यम से बहुमत प्राप्त करता है। इस प्रकार बनी सरकार, गठबंधन सरकार कहलाती हैं।
31. सत्ताधारी दल से आप क्या समझते हैं?
उत्तर – सत्ताधारी दल वह राजनीतिक दल होता है जो सरकार में है और जिसके पास सत्ता है।
32. विजयनगर साम्राज्य के पतन के कोई दो कारण बताओ?
उत्तर – आंतरिक संघर्ष, कमजोर प्रशासन और बाहरी आक्रमण।
33. अरबों का सिंध पर आक्रमण करने का क्या उद्देश्य था?
उत्तर – इस्लाम का प्रचार और लूट-पात करना।
भाग घ – लघु उत्तरात्मक प्रश्न (3 अंक)
34. साप्ताहिक बाजार क्या है?
उत्तर – वह बाजार जो किसी स्थान पर सप्ताह के किसी एक निश्चित दिन लगता है, साप्ताहिक बाजार कहलाता है। इन बाज़ारों में घरेलू सामान की लगभग सभी चीज़े बिकती हैं, उदाहरण के लिए, सब्जी बाज़ार, फलों की दुकानें, छोटे बर्तनों की दुकानें आदि।
35. सामाजिक विज्ञापन किसे कहते है?
उत्तर – सामाजिक विज्ञापन उन विज्ञापनों को कहते हैं जो समाज में किसी सकारात्मक परिवर्तन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाए जाते हैं। ये विज्ञापन सामान्यतः जनता को जागरूक करने, सामाजिक मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने, और जनहित के संदेश प्रसारित करने के लिए होते हैं। सामाजिक विज्ञापन का उद्देश्य व्यावसायिक लाभ नहीं बल्कि सामाजिक लाभ होता है।
36. हमें सरकार को कर क्यों देना चाहिए?
उत्तर – हमें सरकार को कर इसलिए देना चाहिए क्योंकि सरकार कर से प्राप्त धन का उपयोग विभिन्न प्रकार की सार्वजनिक सेवाओं को मुहैया करवाने में खर्च करती है, जिससे सभी नागरिकों को फायदा होता है।
37. पृथ्वीराज चौहान कौन थे? उनके जीवन तथा कार्यों की जानकारी के मुख्य स्त्रोत क्या है?
उत्तर – सम्राट पृथ्वीराज चौहान का जन्म 12वीं शताब्दी में उत्तर भारत के एक प्रमुख राजघराने चौहान वंश में हुआ था। वे अजमेर के राजा सोमेश्वर चौहान के पुत्र थे। पृथ्वीराज चौहान एक वीर और प्रभावशाली शासक थे जिन्होंने अपनी बहादुरी और संघर्षों से भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान बनाया। पृथ्वीराज चौहान के जीवन और कार्यों के मुख्य स्त्रोत में इतिहासिक पुस्तकें, काव्य, और कविताएं शामिल हैं। प्रमुख स्त्रोतों में ‘पृथ्वीराज रासो’ उल्लेखनीय हैं, जो पृथ्वीराज चौहान के वीर गाथाओं का वर्णन करती हैं।
38. मोहम्मद बिन तुगलक की प्रमुख योजनाएं कौन-कौन सी थी?
उत्तर – मोहम्मद बिन तुगलक दिल्ली सल्तनत का एक प्रमुख सुल्तान था, जिसने 1325 से 1351 ईस्वी तक शासन किया। वह अपने समय के लिए कई नवीन योजनाओं के लिए प्रसिद्ध था, जिनमें से कई विवादास्पद और असफल रही। उसकी प्रमुख योजनाएं निम्नलिखित हैं- दोआब कर वृद्धि, दिल्ली के स्थान पर दौलताबाद को राजधानी बनाने की योजना, सोना-चाँदी के सिक्कों के स्थान पर ताँबे के सिक्के (सांकेतिक मुद्रा) का चलन आदि।
39. निजी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था से आप क्या समझते हैं?
उत्तर – निजी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था वह प्रणाली है जिसमें स्वास्थ्य सेवाएँ निजी संस्थाओं या व्यक्तियों द्वारा प्रदान की जाती हैं। इसमें अस्पताल, क्लिनिक, डॉक्टर, नर्स, और अन्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाता शामिल होते हैं जो निजी रूप से संचालित होते हैं और सामान्यतः लाभ के लिए काम करते हैं।
40. ऋतु प्रवास किसे कहते हैं?
उत्तर – ऋतु प्रवास का अर्थ है मौसमी प्रवास या स्थानांतरण, जो आमतौर पर मौसम के बदलने के साथ होता है। यह शब्द उन गतिविधियों का वर्णन करता है जिसमें लोग, जानवर, या पक्षी मौसम के अनुसार अपने रहने की जगह को बदलते हैं। कई पक्षी सर्दियों में ठंडे इलाकों से गर्म इलाकों की ओर उड़ जाते हैं और फिर गर्मियों में वापस लौट आते हैं। जैसे- साइबेरियन क्रेन पक्षी, सर्दियों में भारत आते हैं और गर्मियों में वापस साइबेरिया लौट जाते हैं।
41. भारत में कितने प्रकार के रेगिस्तान पाए जाते हैं, किसी एक का वर्णन करें?
उत्तर – भारत में मुख्यतः दो प्रकार के रेगिस्तान पाए जाते हैं :
(i) थार रेगिस्तान (मरुस्थल)
(ii) शीत मरुस्थल (लद्दाख)
• थार रेगिस्तान का वर्णन – थार रेगिस्तान, जिसे भारतीय मरुस्थल भी कहा जाता है, उत्तर-पश्चिमी भारत में स्थित है और राजस्थान राज्य का प्रमुख हिस्सा है। यह रेगिस्तान लगभग 200,000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। थार रेगिस्तान की जलवायु बहुत ही शुष्क होती है, यहाँ बहुत कम वर्षा होती है। गर्मियों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। लूनी नदी, थार रेगिस्तान की एकमात्र प्रमुख नदी है।
भाग ङ – दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न (5 अंक)
42. वायुमंडल की कितनी परत है, वर्णन करो?
उत्तर – वायुमंडल की 5 परतें निम्नलिखित है: क्षोभमंडल, समतापमंडल, मध्यमंडल, तापमंडल तथा बाह्यांड।
1. क्षोभमंडल (Troposphere) – यह पृथ्वी की सतह से लगभग 8 से 15 किलोमीटर तक होती है। यह परत सबसे निकटतम होती है और हमारे दैनिक मौसम की घटनाएँ यहीं पर होती हैं।
2. समतापमंडल (Stratosphere) – यह क्षोभमंडल के ऊपर लगभग 15 से 50 किलोमीटर तक होती है। इस परत में ओजोन परत होती है, जो सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों को अवशोषित करती है। इस परत में वायुमंडल स्थिर रहता है, जिससे जेट विमान यहाँ उड़ते हैं।
3. मध्यमंडल (Mesosphere) – यह समतापमंडल के ऊपर लगभग 50 से 85 किलोमीटर तक होती है। यह परत उल्काओं को जलाने के लिए जानी जाती है, जो इसे पृथ्वी तक पहुँचने से पहले ही जल जाती हैं।
4. तापमंडल (Thermosphere) – यह मध्यमंडल के ऊपर लगभग 85 से 600 किलोमीटर तक होती है। यह परत आयनमंडल का हिस्सा है, जहाँ ऊँचाई पर गैसें आयनित हो जाती हैं और रेडियो तरंगों को प्रतिबिंबित करने में मदद करती हैं। यहाँ पर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) भी स्थित है।
5. बाह्यांड (Exosphere) – यह तापमंडल के ऊपर लगभग 600 किलोमीटर से 10,000 किलोमीटर तक होती है। यह वायुमंडल की सबसे बाहरी परत है, जहाँ वायुमंडल धीरे-धीरे अंतरिक्ष में विलीन हो जाता है। इस परत में उपग्रहों का परिक्रमा पथ होता है।
43. प्राचीन भारत के शिक्षा केंद्रों की विशेषताओं का विश्लेषणात्मक वर्णन करें?
उत्तर – प्राचीन भारत के कुछ प्रमुख शिक्षा केंद्र निम्नलिखित हैं- तक्षशिला, नालंदा, विक्रमशिला, वाल्लभी।
प्राचीन भारत के शिक्षा केंद्रों की निम्नलिखित विशेषताएँ थीं :
(i) विविधता – इन केंद्रों में विभिन्न विषयों और विज्ञानों की शिक्षा दी जाती थी, जिससे छात्रों को बहुमुखी शिक्षा मिलती थी।
(ii) अंतरराष्ट्रीय आकर्षण – इन शिक्षा केंद्रों की प्रतिष्ठा दूर-दूर तक फैली थी, जिससे विदेशी छात्र भी यहाँ शिक्षा प्राप्त करने आते थे।
(iii) उन्नत शिक्षा पद्धति – शिक्षा के लिए चर्चा, वाद-विवाद, और तर्क का उपयोग किया जाता था, जिससे गहन ज्ञान और समझ विकसित होती थी।
(iv) धार्मिक और सांस्कृतिक अध्ययन – शिक्षा में धर्म, दर्शन, और संस्कृति का महत्वपूर्ण स्थान था, जिससे समाज के नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण होता था।
(v) गुरुकुल प्रणाली – शिक्षा गुरुकुल प्रणाली के माध्यम से दी जाती थी, जिसमें छात्र गुरु के आश्रम में रहकर शिक्षा प्राप्त करते थे। इस प्रणाली में व्यक्तिगत और नैतिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता था।
(vi) आधारभूत संरचना – विश्वविद्यालयों और शिक्षा केंद्रों में विशाल पुस्तकालय, छात्रावास, और अध्ययन हॉल होते थे, जो शिक्षा के लिए उत्कृष्ट वातावरण प्रदान करते थे।
44. एक फेरीवाला, किसी दुकानदार से कैसे भिन्न है?
उत्तर – फेरीवाले और दुकानदार में अन्तर :
(i) एक फेरीवाला वह व्यापारी है जो गली में घूमते हुए घर-घर सेवाएं प्रदान करता है, जबकि एक दुकानदार वह व्यापारी है जो दुकान से अपना माल बेचता है तथा घर-घर सेवाएँ प्रदान नहीं करता।
(ii) फेरीवाले वस्तुओं के नाम पुकारते हुए अपना सामान बेचते हैं, जबकि दुकानदारों को ऐसा करने की जरूरत नहीं होती है क्योंकि खरीददार स्वयं उसकी दुकान पर जाकर वस्तुओं को देखकर खरीदता है।
(iii) फेरीवाला अपना सामान या तो ठेले पर रखता है या सड़क के किनारे एक शीट पर अपना सामान फैलाकर रखता है, जबकि दुकानदार माल दुकान में व्यवस्थित रखता है।
(iv) फेरीवाला अपना सामान कम से कम लाभ लेकर बेचता है जबकि दुकानदार अपेक्षाकृत अधिक लाभ लेकर माल बेचता है।
(v) फेरीवाले को अपनी दुकानों के रखरखाव पर अधिक धन खर्च नहीं करना पड़ता है जबकि दुकानदार को फेरीवाले की तुलना में दुकान के रख-रखाव के लिए अधिक धन खर्च करना पड़ता है।
(vi) फेरीवाले का अधिकतर माल खुला हुआ तथा ब्रांडरहित होता है, जबकि दुकानदार का अधिकतर माल डिब्बा या पैकेटबंद तथा ब्रांडवाला होता है।