Class 11 Political Science Half Yearly Question Paper 2025 Answer Key (NCERT Based)
Instructions :
• All questions are compulsory.
• Questions (1-10) carry 1 mark each.
• Questions (11-14) carry 2 marks each.
• Questions (15-18) carry 3 marks each.
• Questions (19-20) carry 5 marks each.
1. ‘एक व्यक्ति एक वोट’ का सिद्धान्त किससे सम्बन्धित है?
(a) आर्थिक समानता
(b) राजनीतिक समानता
(c) सामाजिक समानता
(d) नागरिक समानता
उत्तर – (b) राजनीतिक समानता
2. भारत में धार्मिक स्वतन्त्रता का अधिकार संविधान के किस अनुच्छेद में दिया गया है?
(a) अनुच्छेद 25-28
(b) अनुच्छेद 26-27
(c) अनुच्छेद 31-32
(d) अनुच्छेद 30-35
उत्तर – (a) अनुच्छेद 25-28
3. “The Politics” नामक ग्रन्थ किसके द्वारा लिखा गया?
(a) प्लेटो
(b) अरस्तु
(c) जॉन लॉक
(d) सुकरात
उत्तर – (b) अरस्तु
4. “अधिकार वह माँग है जिसे समाज मान्यता देता है और राज्य लागू करता है।” किसने कहा?
(a) बोसांके ने
(b) वाइल्ड ने
(c) लॉस्की ने
(d) टी० एच० ग्रीन ने
उत्तर – (a) बोसांके ने
5. भारत में नागरिकता प्राप्त करने के कौन-से आधार हैं?
(a) स्थान के आधार पर
(b) जन्म के आधार पर
(c) रजिस्ट्रेशन के आधार पर
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (d) उपर्युक्त सभी
6. भारत के संवैधानिक मुखिया …………. हैं।
उत्तर – राष्ट्रपति
7. व्यक्ति पर बाहरी प्रतिबंधों का आभाव ……………. (स्वतंत्रता / समानता) कहलाता है।
उत्तर – स्वतंत्रता
8. वर्तमान में भारतीय नागरिकों को कितने मौलिक अधिकार प्राप्त हैं?
उत्तर – 6
9. भारत में सूचना का अधिकार अधिनियम कब पारित किया गया था?
उत्तर – 2005 में
10. अभिकथन (A) : सरकार के फैसले पुरुषों के साथ साथ महिलाओं को भी प्रभावित करते है इसलिये शासको के चुनाव में उनकी भी हिस्सेदारी होनी चाहिये।
कारण (R) : महिलाओं से मिलकर आधी दुनिया बनती है। मताधिकार से वंचित करके लम्बे समय तक उन्हें दबाकर नही रखा जा सकता है।
उत्तर – अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही है लेकिन कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
11. राष्ट्रीयता के मार्ग में उत्पन्न होने वाली दो बाधाएँ लिखिए।
उत्तर – जातिवाद और साम्प्रदायिकता
12. दो राजनीतिक अधिकार लिखें।
उत्तर – (i) मतदान का अधिकार
(ii) संगठन बनाने का अधिकार
(iii) शांति से एकत्र होने का अधिकार
13. भारतीय संविधान की प्रस्तावना के दो उद्देश्य लिखें।
उत्तर – (i) सभी नागरिकों के लिए न्याय, स्वतंत्रता, समानता सुनिश्चित करना।
(ii) राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए भाईचारे को बढ़ावा देना है।
14. भारतीय संविधान के दो कार्य लिखें।
उत्तर – (i) यह नागरिकों को मौलिक अधिकारों की गारंटी देता है।
(ii) संविधान शासन में स्थिरता और निरंतरता प्रदान करता है।
(iii) संविधान कानूनी आधार के रूप में कार्य करता है।
15. आर्थिक न्याय से आप क्या समझते हैं?
उत्तर – आर्थिक न्याय का उद्देश्य सभी को आजीविका कमाने के समान अवसर और काम के लिए समान वेतन प्रदान करना है। यह आर्थिक संस्थानों के निर्माण के लिए नैतिक सिद्धांतों का एक समूह है, जिसका अंतिम उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को एक पर्याप्त भौतिक आधार रखने का अवसर देना है, जिस पर एक गरिमापूर्ण और सफल जीवन हो।
16. “भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है” सिद्ध करें।
उत्तर – भारत की संविधान-सभा द्वारा भारत को एक धर्मनिरपेक्ष राज्य घोषित किया गया। इसका आशय यह है कि राज्य का कोई धर्म नहीं है और प्रत्येक नागरिक को अपनी इच्छानुसार किसी भी धर्म को मानने तथा उसका प्रचार करने की पूरी स्वतन्त्रता है। धर्म के आधार पर राज्य द्वारा नागरिकों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा सकता।
17. भारतीय संविधान के दो प्रमुख स्रोत लिखिए।
उत्तर – (i) इंग्लैंड की तरह भारत में भी संसदीय शासन प्रणाली को अपनाया गया है।
(ii) इंग्लैंड के सम्राट की तरह भारत में भी राष्ट्रपति नाममात्र का मुखिया है।
(iii) अमेरिका की तरह भारत में भी संविधान देश का सर्वोच्च कानून है।
(iv) राज्य नीति के निदेशक सिद्धान्त आयरलैंड के संविधान से लिए गए हैं।
18. न्याय के दो आधारभूत तत्व लिखो।
उत्तर : (i) सत्य (Truth) – न्याय का पहला आधारभूत तत्व सत्य है। सत्य का अर्थ यह है कि घटनाओं को उसी रूप में पेश किया जाना चाहिए जिस रूप में वे घटित हुई हैं। घटनाओं को तोड़-मरोड़ कर पेश नही किया जाना चाहिए।
(ii) निष्पक्षता (Impartiality) – निष्पक्षता का अर्थ यह है कि न्याय प्रदान करते समय लोगों के साथ धर्म, जाति, भाषा, लिंग आदि के आधार पर कोई भेदभाव नही किया जाना चाहिए।
19. नागरिक और विदेशी में अन्तर स्पष्ट करें।
उत्तर –
| नागरिक | विदेशी |
| 1. नागरिक को राज्य की सदस्यता प्राप्त होती है। | 1. विदेशी को राज्य की सदस्यता प्राप्त नहीं होती है। |
| 2. नागरिकों को मतदान का अधिकार प्राप्त होता है। | 2. विदेशी को मतदान का अधिकार प्राप्त नहीं होता है। |
| 3. नागरिक अपने राज्य के प्रति कर्तव्यों का पालन करता है। | 3. विदेशी राज्य के कानूनों का पालन तो करते हैं लेकिन वे कर्तव्य पालन करने हेतु बाध्य नहीं हैं। |
| 4. किसी राज्य के नागरिक को देश से बाहर नहीं निकाला जा सकता है। | 4. राज्य के विरुद्ध अपराध करने वाले विदेशियों को राज्य से बाहर निकाला जा सकता है। |
20. आदर्श नागरिक के गुण लिखें।
उत्तर – आदर्श नागरिक के गुण निम्नलिखित है :
(i) आदर्श नागरिक को अपने क्षेत्र में सामर्थ्य और योग्यता होनी चाहिए। वह अपने कार्यों में प्रोफेशनलिज्म और दक्षता दिखाना चाहिए।
(ii) आदर्श नागरिक को नैतिक अदालत और ईमानदारी का पालन करना चाहिए। वह समाज में अपने नैतिक मूल्यों को स्थापित करने का प्रयास करता है।
(iii) आदर्श नागरिक समाज सेवा में सक्रिय रहता है और समाज के उत्थान के लिए योगदान देता है। वह सामाजिक समस्याओं के समाधान में सहयोग करता है।
(iv) आदर्श नागरिक को समाज में एकता और समझदारी को बढ़ावा देना चाहिए। वह अन्य व्यक्तियों के प्रति समर्थन और सहयोग का प्रदर्शन करता है।
(v) आदर्श नागरिक को संवेदनशीलता और सहिष्णुता की भावना होनी चाहिए। वह दूसरों के भावनाओं का सम्मान करता है और उनके साथ उचित व्यवहार करता है।
(vi) आदर्श नागरिक को संविधान के प्रति समर्पितता और देश की प्रणालियों का पालन करना चाहिए। वह अपने कार्यों में कानूनीता और संविधानिकता की पालना करता है।